Blog

  • हमलावरों ने तेजधार हथियार से युवक पर किया हमला, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : रामदरबार के फेज 2 में आज एक युवक पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया और उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। हमले और आग की सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पार्टी के साथ दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुकी हैं। घटना 11 बजे की है।

    जब पीड़ित गुरुदेव अपनी पत्नी को इंदिरा कॉलोनी में छोड़कर घर आ रहा था कि अचानक 3-4 हमलावर आकर पहले तो उसकी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी PB01E0150 का शीशा तोड़ने के बाद उसको गाड़ी से निकाल कर डंडे, पत्थर और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद उसकी गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया। इस हमले में गुरुदेव के सिर पर गंभीर चोटें आई है।

    हमले की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित गुरुदेव को इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर- 32 अस्पताल में दाखिल कराया। इलाज के बाद जख्मी गुरुदेव को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि पीड़ित के परिजनों ने इस हमले की शिकायत सेक्टर 31 थाना पुलिस को दी है। सेक्टर 31 थाना पुलिस द्वारा शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। वही पुलिस ने वारदात वाली जगह से सीसीटीवी को भी अपने कब्जे में लिया है।

  • होशियारपुरः खून हुआ पानी ! छोटे ने किया बड़े भाई का क+त्ल

    होशियारपुरः गढ़दीवाला से बड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जहां छोटे भाई द्वारा बड़े भाई का तेजधार हथियार से कत्ल किए जाने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गढ़दीवाला के नजदीक गांव रामदासपुर में हुई है। जानकारी अनुसार मनजोत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी रामदासपुर की देर रात उसके छोटे भाई मनप्रीत सिंह ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद कथित आरोपियों ने गांव के सरपंच शमिंदर सिंह को फोन कर सूचना दी कि हमारे घर में आदमी घुस आये हैं।

    सरपंच ने तुरंत इसकी सूचना गढ़दीवाला (पुलिस) को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जिसके बाद पता चला है कि छोटे भाई ने बड़े भाई का कत्ल किया है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। जब पुलिस सरपंच को लेकर मौके पर पहुंची तो घर की लाइटें बंद थीं और घर के बाहर का गेट बंद था।

    जब पुलिस कमरे के अंदर गई तो देखा कि मनजोत सिंह की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार बुरी तरह से काट दी थी। गौरतलब है कि मृतक युवक के माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। ये दोनों भाई दादी नरंजन कौर और उनकी पत्नी स्वर्गीय नामदार हरभजन सिंह के साथ रह रहे थे। हत्या की घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी टांडा हरजीत सिंह रंधावा, एसएचओ इंस्पेक्टर हरदेवप्रीत सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • मामूली बात पर बेटे ने कर दी पिता की ह’त्या, जाने मामला

    मामूली बात पर बेटे ने कर दी पिता की ह’त्या, जाने मामला

    गिरिडीह : घर में चल रहे विवाद के बीच एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गई. बेटे ने अपने पिता की तो जान ले ही ली, पत्नी और बेटी को भी घायल कर दिया। यह घटना गावां थाना क्षेत्र के मालदा में घटी। घटना बुधवार की सुबह सहरी के समय की है। घटना में 70 वर्षीय बीरबल मियां उर्फ हासिम की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर कब्जे में ले लिया, जबकि घायल मां-बेटी का इलाज कराया गया।

    पुलिस ने हत्यारोपी आलमगीर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि बीरबल और आलमगीर में आपस में नहीं बनती थी। बुधवार सुबह जब सहरी का वक्त हुआ तो बाथरूम और लाइट को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद में आलमगीर ने सनक में अपने पिता की गर्दन धारदार चाकू से रेत डाली। इस दौरान बचाव करने पहुंचीं आलमगीर की पत्नी सैरुन खातून और बेटी हना आलम को भी उसने घायल कर दिया।

    बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलने पर जब थाना प्रभारी महेश चंद्र अपनी टीम के साथ पहुंचे तो हत्या का आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। एक बार तो उसने पुलिस को खदेड़ने की भी कोशिश की। हालांकि बाद में किसी तरह उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी महेश चंद्र ने बताया कि बेटे ने पिता की हत्या की है। जिस धारदार हथियार से हत्या की गई, उसे बरामद कर लिया गया है। हत्यारोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के पीछे के कारणों का पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस अधिकारियों के साथ आज CM मान की मीटिंग 

    लुधियानाः लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी के तहत आचार संहिता लगने से पंजाब के सीएम भगवंत मान आज सभी जिलों के एसएसपी व पुलिस कमिश्नर से मीटिंग करने जा रहे हैं। सीएम भगवंत मान और पुलिस अधिकारियों की यह मीटिंग लुधियाना में होगी। मीटिंग में सभी आईजी व डीजी रैंक के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर यह मीटिंग होने जा रही है। मीटिंग का समय सुबह 11 बजे रखा गया है।

    मीटिंग में शामिल होने के लिए सभी सीनियर अधिकारी लुधियाना पहुंचना शुरू हो गए हैं। हालांकि, यह मीटिंग इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इस बार के बजट सेशन में कांग्रेस की तरफ से गैंगस्टरों व लोगों को आ रही फिरौती की कॉल का मुद्दा गंभीरता से उठाया था। वहीं, इस मुद्दे पर विपक्षी दल हर मौके पर सरकार को घेर रहे हैं। राज्य में आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए निर्वाचन आयोग भी गंभीर है।

    केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 25 कंपनियां पहले ही राज्य में तैनात कर दी गई हैं। इन कंपिनयों में केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (CRPF) की 5 कंपनियां, सीमा सुरक्षा बल (BSF) की 15 कंपनियां और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की 5 कंपनियां शामिल हैं। विशेष पुलिस महानिदेशक (विशेष DGP) कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला का कहना है कि इन सुरक्षाबलों को राज्य के संवेदनशील जिलों में तैनात किया जा रहा है, ताकि आम जनता में विश्वास पैदा किया जा सके। 

  • जल संकट हुआ विकराल, स्विमिंग पूल को लेकर आदेश जारी 

    कर्नाटकः  बेंगलुरु में जल संकट विकराल होता नज़र आ रहा है। यहां लोगों को पीने के साफ पानी की कमी की परेशानी से जूझना पड़ रहा है। कर्नाटक सरकार की ओर से इस मामले को लेकर तमाम कोशिशें की जा रही हैं। जल संकट को देखते हुए जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड ने पेयजल के गैर-जरूरी उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

    बेंगलुरु शहर में स्विमिंग पूल के लिए पीने योग्य पानी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। इस आदेश का उल्लंघन किए जाने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इस उल्लंघन की पुनरावृत्ति पर 5000 रुपये का जुर्माना और 500 रुपये प्रति दिन का अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही स्विमिंग पूल के मालिक के खिलाफ संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई जाएगी और जुर्माना वसूला जाएगा। 

    बता दें कि मॉल और सिनेमा हॉल में केवल पीने के लिए पेयजल के इस्तेमाल की अनुमति दी गई है। बोर्ड ने कहा कि पेयजल का संयमित उपयोग करना लोगों के लिए जरूरी बनाया गया है।

  • पंजाबः सरकारी बसों की हड़ताल को लेकर यूनियन का ऐलान

    लुधियानाः पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी के कच्चे कर्मचारी यूनियन द्वारा की गई 2 दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित कर दी गई है। ऐसे में अब 13 मार्च को भी सरकारी बसें सामान्य दिनों की तरह चलेंगी। यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता हरकेश विक्की पटियाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रेशम सिंह गिल, अन्य पदाधिकारी और परिवहन विभाग के प्रदेश निदेशक और पीआरटीसी एमडी के बीच बैठक हुई।

    इस बीच, पनबस के अस्वीकृत सहकर्मियों और ब्लैकलिस्टेड सहयोगियों को बहाल करने, कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को समय पर वेतन पर बहाल करने के लिए एक पत्र जारी किया गया है। वहीं, संविदा कर्मचारियों को भी संविदा बहाल कर ड्यूटी पर लेने के लिए सरकार से मंजूरी दिलाने का आश्वासन दिया गया। इसी तरह कुछ अन्य मांगों पर सहमति बनने के बाद दो दिवसीय हड़ताल वापस ले ली गई है।

  • जालंधरः कनाडा भेजने के नाम पर 21 लाख की ठगी के मामले में विवादों में घिरा ASI का बेटा, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: गांव खिच्चीपुर थाना पतारा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दंपती को कनाडा भेजने के नाम पर एएसआई के बेटे व (ट्रैवल एजेंट) ने 21 लाख रुपए की ठगी के आरोप लगे है। गांव खिच्चीपुर थाना पतारा के जसकरण सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी होशियारपुर रोड सर्विस लाइन पर ब्यूटी पार्लर का काम करती है।  उसके पार्लर के पास रहने वाले किसी जानकार ने दो साल पहले जैमल नगर निवासी एएसआइ के बेटे ट्रैवल एजेंट लवनीत सिंह के साथ मुलाकात करवाई थी।

    एजेंट ने उन्हें विश्वास दिलवाया था कि वह पति-पत्नी को कनाडा में विजिटर वीजा भेज देगा। उससे 26 लाख रुपये में कनाडा भेजने की बात हुई। इस पर उन्होंने 8 जुलाई, 2022 को अपने पासपोर्ट व एक लाख रुपये आरोपित एजेंट के घर जाकर उसे दे दिए। उसके बाद लवनीत ने कागजात तैयार करवाने के नाम पर फिर 9 दिसंबर, 2022 को एक लाख 10 हजार लिए। ये राशि उन्होंने अपने पिता के बैंक अकाउंट से ट्रैवल एजेंट के खाते में डाली थी। तीन दिन बाद ट्रैवल एजेंट तीन लाख 50 हजार रुपये यह कहकर ले लिए कि वीजा आ गया है।

    जसकरण ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिनों बाद लवनीत ने उनके वाट्सएप पर नकली वीजा लगे होने की फोटो भेजी। कहा, वीजा लग गया है और दिल्ली से पासपोर्ट लेने जाना है। उसने 7 लाख रुपये फिर ले लिए। पीड़ित ने बताया कि एक महीना बीत जाने के बाद ट्रैवल एजेंट ने उनसे एयर टिकट, इंश्योरेंस और अन्य कार्यों के लिए कुल 21 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न उसे पासपोर्ट दिया न उसे वीजा दिखाया। पासपोर्ट लेने के लिए कि जब उन्होंने लवनीत को काल की तो उसने उनका फोन उठाना बंद कर दिया। उसके घर जाने पर एएसआइ पिता अपनी वर्दी का रौब दिखाने लगा। इस मामले थाना रामामंडी की पुलिस ने ट्रैवल एजेंट लवनीत सिंह निवासी जैमल नगर के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

  • पंजाब : बस और रेहड़ा चालक की टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

    अमृतसर : एक निजी बस और रेहड़ा चालक की टक्कर का मामला सामने आया है। यह हादसा सेलिब्रेशन इलाके में हुआ है। जानकारी के अनुसार रेहड़ा चालक को बस चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे रेहड़ा चालक के नीचे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया से बात करते हुए मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक का नाम मदन लाल है और वह रेड़ा चलाता था।

    आज सुबह वह वेरके से अमृतसर की ओर आ रहा था और सेलिब्रेशन मॉल के पास एक तेज रफ्तार मिनी बस चालक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क से नीचे गिर गया और उसका सिर सड़क से टकरा गया। जब उसे अस्पताल में ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मृतक की उम्र 60 वर्ष से अधिक थी और उसका परिवार उस पर निर्भर था। उन्होंने कहा कि हमने बस ड्राइवर को पकड़कर मौके पर ही पुलिस को सौंप दिया है।

    लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। हम पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते है। पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें पता चला है कि बस की टक्कर से रेहड़ा चालक की मौत हो गई है। हम मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज करने जा रहे है और बस चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः सुबह-सुबह घर में लगी आग, युवती और कुत्ते की मौ+त, देखें वीडियो

    लुधियानाः हरगोबिंदर नगर में आज अलसुबह 4 बजे घर में आग लगने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में युवती और कुत्ते की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते मृतिका युवती के पिता कंवलजीत सिंह ने बताया कि घर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। इस कारण घर की पहली मंजिल पर बने स्टूडियो में बेटी, पत्नी और कुत्ता रात को सो गए। उन्होंने बताया कि आज सुबह 4 बजे के करीब वह उठे। उस दौरान उनकी पत्नी चाय बना रही थी कि अचानक से स्टूडियो में धमाका हो गया।

    उन्होंने कहा कि जब जाकर देखा तो दरवाजा बंद था और स्टूडियो में आग ली हुई थी। इस भीषण आग में वह बेटी और कुते को बाहर ना निकाल सके। हादसे में उनकी बेटी और कुत्ते की मौत हो घई। कंवलजीत सिंह के मुताबिक उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को भी सूचित किया था लेकिन मौके पर फायर ब्रिगेड की कोई गाड़ी नहीं पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मृतिका की पहचान प्रभजोत कौर के रूप में हुई है। कंवलजीत सिंह के मुताबिक उनकी बेटी प्रभजोत कौर ने M.Com की हुई थी। अब वह अपनी कजिन सिस्टर के साथ रेस्टूरेंट बफे का काम करती थी। वहीं स्टूडियो का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि प्रभजोत अपनी कजिन सिस्टर के साथ उसके रेस्टूरेंट में काम करती थी। परिवार का रो रोकर बुराहाल है। घटना स्तर पर थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस भी जांच के लिए पहुंची। एसएचओ अमृतपाल सिंह के मुताबिक युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

  • पंजाबः इस इलाके से नौजवान का श+व हुआ बरामद, मौके से मिला सदिंग्ध सामान, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में भले ही सरकार द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन जमीनी हकीकत पर अभी भी कुछ हलकों में सरेआम नशा बिक रहा है। जिसके चलते नौजवानों की मौत का आकंड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं ताजा मामला कस्बा अलगोकोठी से सामने आया है। जहां लोगों द्वारा कस्बे में सरेआम नशा बिकने के आरोप लगे है। वहीं इस कस्बे में नशे के कारण 22 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई है। मृतक के पास पड़ी एक सिरिंज भी बरामद हुई है। मृतक की पहचान अजय पुत्र रमेश कुमार निवासी अलगोकोठी के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा कि उक्त युवक की मौत घर के बाथरूम में अपने शरीर के प्राइवेट पार्ट में इंजेक्शन लगाने से हुई है और मृतक युवक के पास से उसके पिता द्वारा नशे का इंजेक्शन लगाने के लिए इस्तेमाल की गई सिरिंज भी बरामद हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मृतक युवक के पिता रमेश कुमार व चाचा बलजीत कुमार ने बताया कि उनका लड़का अभी भी नशे का आदी था। उन्होंने उसे कई बार समझाया था कि वह नशा छोड़ दे और अच्छी जिंदगी की शुरूआत कर लें, लेकिन उसके परिवार वालों द्वारा नशा करने से मना करने के बावजूद उसका युवक नशे का आदी हो गया। आज उसने बाथरूम में जाकर नशे का इंजेक्शन लगा लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    मृतक के पिता व चाचा का आरोप है कि उनके इलाके में घर-घर में खुलेआम नशा बिक रहा है, लेकिन पुलिस आए दिन नशे से युवाओं की मौत होते देख रही है। और कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित के परिजनों ने एसएसपी से मामले की गहन जांच कर नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने की मांग की है, ताकि उनके बेटे की तरह अन्य युवा नशे का शिकार न बनें। चौकी अलगोकोठी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। इस मौके पर डीएसपी प्रीतिंदर सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।