Blog

  • होशियारपुर में डांस एकेडमी संचालक ने की आत्महत्या, अप्रैल में कनाडा की युवती से हुई थी शादी

    होशियारपुर में डांस एकेडमी संचालक ने की आत्महत्या, अप्रैल में कनाडा की युवती से हुई थी शादी

    होशियापुर : पंजाब के होशियापुर जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। एक डांस एकेडमी के संचालक द्वारा आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त करने मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थस का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

    मृतक की कनाडा निवासी युवती से हुई थी शादी

    मिली जानकारी के मुताबिक डांस एकेडमी संचालक अभिषेक की 16 अप्रैल को कनाडा निवासी युवती के साथ शादी हुई थी। घरवालों के मुताबिक सोमवार रात वह अपने कमरे में सोया हुआ था। सुबह कमरे में फंदे से लटका अभिषेक का शव मिला। 

  • यात्रियों के लिए अहम ख़बरः पंजाब में इन जिलों में बस कर्मचारियों ने सरकार खिलाफ खोला मोर्चा, किया बस स्टैंड जाम

    यात्रियों के लिए अहम ख़बरः पंजाब में इन जिलों में बस कर्मचारियों ने सरकार खिलाफ खोला मोर्चा, किया बस स्टैंड जाम

    अमृतसरः पंजाब अमृतसर, लुधियाना और पटियाला जिले से ख़बर सामने आई है।  दरअसल, बस कर्मचारियों को वेतन ना मिलने के कारण एक बार फिर से कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं आज अमृतसर जिले में मई महीने का वेतन ना मिलने के कारण पनबस कर्मचारियों ने 2 घंटे के बस स्टैंड जाम करके रोष प्रदर्शन किया। जिसके कारण बस स्टैंड पर यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

    लुधियाना में 12बजे से 2 बजे तक रहेगा बस स्टैंड बंद

    वहीं दूसरी ओर लुधियाना में पंजाब रोडवेज पनबस व पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्करों को राज्य सरकार की ओर से वेतन न मिलने के एवज में आज दोपहर 12:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक पंजाब के सभी बस स्टैंड बंद करके रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए डिपो प्रधान सतनाम सिंह ने बताया कि सरकार उनकी मांगों की तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है और अधिकारी टाल-मटोल वाली नीति अपना रहे हैं, जिस कारण समूह वर्करों में गहरा रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार का ऐसा ही रवैया ही रहा तो वह अपने संघर्ष को और तेज करेंगे।

    कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मियों के लिए नहीं बनाया कोई बजट

    अपनी मांगों को लेकर पनबस कर्मचारियों ने बस स्टैंड बंद करने की चेतावनी दे रखी है क्योंकि सरकार द्वारा कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मियों के लिए कोई बजट नहीं बनाया गया, जिस कारण वह संघर्ष करने को उतारू हो गए हैं और इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ेगा और उन्हें बेहद परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।

    पटियाला में पीआरटीसी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

    पटियाला में पीआरटीसी कर्मचारियों ने पेंशन और वेतन न मिलने के कारण सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सरकार से नाराज कर्मचारियों ने बस स्टैंड का गेट बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पीआरटीसी के कर्मचारियों ने कहा कि अगर हमें हमारे काम का वेतन नहीं मिलेगा तो घर का गुजारा कैसे होगा | इस दौरान कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    विडियो देखने के लिए क्लिक करेंः  पटियाला में पीआरटीसी कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

  • टीम इंडिया के लिए बुरी खबरः इंग्लैंड दौरे से पहले आर अश्विन की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव

    टीम इंडिया के लिए बुरी खबरः इंग्लैंड दौरे से पहले आर अश्विन की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव

    नई दिल्लीः इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी ख़बर सामने आई है। इंग्लैंड दौरे की शुरुआत से पहले ही टीम इंडिया स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके अभ्यास मैच से बाहर रहने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अश्विन ने पांचवें टेस्ट के लिए अपनी टीममेट साथ यूनाइटेड किंगडम रवाना नहीं हुए थे। रविचंद्रन अश्विन फिलहाल क्वारंटीन में हैं और जरूरी प्रोटोकॉल को पूरा करने के बाद ही टीम में शामिल होंगे। भारतीय टीम 16 जून को यूके के लिए रवाना हुई थी।

    टेस्ट मैच से पहले ठीक होने की उम्मीद

    बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘अश्विन ने टीम के साथ यूके की यात्रा नहीं की है, क्योंकि उन्होंने प्रस्थान से पहले कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। लेकिन हमें उम्मीद है कि 1 जुलाई को शुरू होने वाले टेस्ट मैच से पहले वह समय पर ठीक हो जाएंगे।’

    सूत्र ने बताया कि, ‘हालांकि वह लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच खेलने से चूक सकते हैं।’ टेस्ट टीम के ज्यादातर सदस्य पहले से ही लीसेस्टर में हैं। गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर की देखरेख में इन खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण भी शुरू कर दिया है।


    आयरलैंड के खिलाफ भी होने हैं मैच

    राहुल द्रविड़, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज की समाप्ति के बाद लंदन पहुंच गए हैं और मंगलवार को ये सभी लीसेस्टर जाएंगे। वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व में आयरलैंड जाने वाली टीम 23 या 24 जून को डबलिन के लिए रवाना होगी क्योंकि टीम के सदस्यों को तीन दिन का आराम दिया गया है।

    टीम इंडिया को 1-5 जुलाई के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में भिड़ना है। गौरतलब है कि पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम कोविड-19 मामलों के चलते आखिरी टेस्ट मैच नहीं खेल सकी थी। चार टेस्ट मैचों के बाद टीम इंडिया फिलहाल 2-1 से आगे है।

  • पंजाब: करप्शन मामले में IAS अधिकारी गिरफ्तार, ठेकेदारों से रिश्वत लेने का आरोप

    पंजाब: करप्शन मामले में IAS अधिकारी गिरफ्तार, ठेकेदारों से रिश्वत लेने का आरोप

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में एक और अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया है। करप्शन के मामले में विजिलेंस विभाग ने सोमवार की शाम 2008 बैच के आईएएस अधिकारी संजय पोपली को गिरफ्तार किया। पोपली पर सीवरेज ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। मान सरकार ने ये कार्रवाई एक वीडियो सामने आने के बाद की है।

    पोपली को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार सीवरेज बोर्ड में रहते हुए ठेकेदारों ने कमीशन की मांग की थी। पहली किश्त दी जा चुकी थी, वहीं दूसरी किश्त के लिए दबाव बनाया जा रहा था, इसके सबूत मिलने के बाद पोपली को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। वह इस समय पेंशन डायरेक्टर के पद पर काबिज थे, अब उन्हें महाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

    स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर चुकी है सरकार


    मालूम हो कि आम आदमी पार्टी नीत पंजाब सरकार भ्रष्टाचार और इससे जुड़े मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को दो महीने पुरानी भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हैं और उनके पास इसका सबूत है।

  • राशिफल (मंगलवार 21 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (मंगलवार 21 जून 2022), जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्‍थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवेक से कार्य करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं।

    वृषः रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबारी वृद्धि की योजना बनेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। समय की अनुकूलता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से कोई भी कार्य न करें। विवाद में न पड़ें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनोरंजन का समय मिलेगा।

    मिथुनः कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। बाहर जाने की योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। आय होगी। व्यापार ठीक चलेगा। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

    कर्कः उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। प्रसन्नता रहेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है। खान-पान पर ध्यान दें। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी।

    सिंहः उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। नए मित्र बनेंगे। कोई बड़ा कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। कुसंगति से दूर रहें। हानि संभव है। विवाद को बढ़ावा न दें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें।

    कन्याः नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। व्यापार लाभदायक रहेगा। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जल्दबाजी न करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

    तुलाः व्यापार ठीक चलेगा। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। तनाव रहेगा।

    वृश्चिकः यात्रा मनोरंजक रहेगी। सामाजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार ठीक चलेगा। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। दूर से अच्‍छे समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें।

    धनुः योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। मित्रों के साथ समय मनोरंजक बीतेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। कोई आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलने से खिन्नता रहेगी।

    मकरः लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। लाभ होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कानूनी अड़चन दूर होगी।

    कुंभः हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। मनोरंजन होगा। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी व लापरवाही भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

    मीनः किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग व साथ मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार ठीक चलेगा। समय सुखमय व्यतीत होगा। बुद्धि का प्रयोग किसी भी समस्या का निवारण कर सकता है, यह याद रखें।

  • अग्निपथ योजनाः राकेश टिकैत का एलान, 24 जून को देशव्यापी प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

    अग्निपथ योजनाः राकेश टिकैत का एलान, 24 जून को देशव्यापी प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

    नई दिल्लीः  अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में विरोध देखने को मिल रहा है। इस योजना के तहत आज भारत बंद का एलान भी किया गया था जिसे विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है। इन सबके बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है।

    देशभर में जिला तहसील मुख्यालयों पर होगा विरोध प्रदर्शन 

    राकेश टिकैत ने अपने ऐलान में कहा है कि अग्निपथ योजना के खिलाफ 24 जून को संयुक्त किसान मोर्चा देशव्यापी प्रदर्शन करेगा। इसके लिए राकेश टिकैत ने एक ट्वीट भी किया है। अपने ट्वीट में राकेश टिकैत ने लिखा है कि संयुक्त किसान मोर्चा का 24 जून को अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में जिला तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन होगा। उन्होंने लिखा के संयुक्त किसान मोर्चा कोआर्डिनेशन कमेटी का करनाल में यह फैसला हुआ है। युवा नागरिक संगठनों पार्टियों से जुड़ने के लिए अपील की गई है। 

    राजनाथ सिंह ने किया था अग्निपथ योजना का ऐलान


    आपको बता दें कि मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना का ऐलान किया था। इसके बाद से लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इस विरोध प्रदर्शन का सबसे ज्यादा असर बिहार में हुआ है। बिहार में कई ट्रेनों में आग तक लगा दी गई है। इसके अलावा हिंसात्मक प्रदर्शन भी हुए हैं। बिहार के साथ-साथ हरियाणा उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश में भी यह विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। राजनीतिक दल भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर हैं। वहीं सेना ने भी साफ तौर पर कह दिया है कि अब यह योजना वापस नहीं होगा। सेना, नौसेना और वायुसेना ने नयी नीति के तहत भर्ती के लिए रविवार को विस्तृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया और इस बात पर जोर दिया कि सशस्त्र बलों में उम्र संबंधी प्रोफाइल को घटाने के लिए यह एक ‘प्रगतिशील’ कदम है। 

    युवा आगजनी एवं हिंसा में लिप्त युवा तीनों सेवाओं में नहीं हो पायेंगे शामिल 

    सैन्य मामलों के विभाग के अवर सचिव लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘अग्निवीरों’ के लिए पिछले कुछ दिनों के दौरान घोषित किए गए सहयोगपरक कदम प्रदर्शन एवं आगजनी की वजह से नहीं उठाये गये हैं बल्कि सरकार पहले से उनपर काम रही थी। उन्होंने कहा कि इस योजना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जो युवा आगजनी एवं हिंसा में लिप्त हैं, वे सशस्त्र बलों की तीनों सेवाओं में नहीं शामिल हो पायेंगे, क्योंकि किसी को भी सशस्त्र बलों में शामिल करने से पहले पुलिस सत्यापन प्रक्रिया चलायी जाएगी। 

  • अमृतसरः विजीलैस विभाग ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    अमृतसरः विजीलैस विभाग ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    अमृतसरः पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद ही सीएम भगवंत मान ने रिश्वत लेने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। इसके लिए मान सरकार ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया। इस हेल्पलाइन नंबर के जरिये विजीलेंस विभाग ने कई अधिकारियों पर कार्रवाई की।

    पीड़ित जगजीत सिंह ने दी थी शिकायत

    वहीं आज विजीलेंस विभाग ने अमृतसर में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए एसएसपी वरिंद्र सिंह संधू ने बताया कि उनके पास कंवलजीत सिंह पुत्र जगजीत सिंह नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि साल 2019 में उसने एक रिहायशी कोठी खरीदी थी।

    कोठी खरीद करने से पहले उसने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पास सारे कागजात चैक करवाए थे, जो सारे ठीक पाए गए थे। लेकिन बीते दिन तीन व्यक्ति उसके घर आए और अपने आपको बैंक का मुलाजिम बताया और कहा कि उसके द्वारा खरीदी की गई कोठी पर 60 लाख का कर्जा चल रहा है। 

    क्लर्क ने फाइल दिखाने के बदले मांगे 50 हजार रुपए

    जब वह इस बारे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर में पता करने गया तो संबंधित क्लर्क दिनेश खन्ना ने उसकी फाइल दिखाने के बदले 50,000 रुपए रिश्वत की मांग की। जिसके लिए पीड़ित ने क्लर्क से काफी रिक्वेस्ट भी की।

    25000 रुपए में तय हुआ सौदा

    जिसके बाद क्लर्क ने पीड़ित के साथ 25000 रुपए में सौदा तय किया। जिसके बाद विजीलैस टीम ने आज कार्रवाई करते हुए उक्त क्लर्क को 25000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। आरोपी को काबू करके फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई को लेकर जानकारी दी जाएगी।

  • पंजाब सरकार की Transporters को राहतः बिना ब्याज व जुर्माने के टैक्स भरने का दिया मौका

    पंजाब सरकार की Transporters को राहतः बिना ब्याज व जुर्माने के टैक्स भरने का दिया मौका

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने ट्रांसपोटर्स को बड़ी राहत दी है। सरकार ने ट्रांसपोटर्स को बिना ब्याज व जुर्माने के टैक्स भरने का मौका दिया है। परिवहन विभाग ने इसके लिए एमनेस्टी (आम माफी) स्कीम शुरू की है। योजना के तहत आगामी 6 अगस्त तक लंबित टैक्स आदि की भरपाई बिना किसी ब्याज व जुर्माने के जमा करवाई सकती है।

    सरकार के रेवेन्यू में होगी बढ़ोतरी 

    जिला स्तर पर परिवहन अधिकारी वाहन मालिकों से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। राज्यभर के ट्रांसपोर्टरों से करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये सरकार की ओर से वसूले जाने हैं। इस योजना से ट्रांसपोर्टर जहां जुर्माना देने से बचेंगे, वहीं सरकार के रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी होगी।

    बता दें, पंजाब में निजी ट्रांसपोर्टरों की कार्यप्रणाली लंबे समय से सरकारी ट्रांसपोर्ट सिस्टम के साथ टकराव का मुद्दा बनी रही है। इसका एक मुख्य कारण यह भी रहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के परिवार सहित अकाली दल और कांग्रेस के अनेक नेता ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े हैं।

    सरकार  पर लगते रहे यह आरोप 

    यह आरोप लगते रहे कि सूबे में जिस पार्टी की सरकार रही, उनके नेताओं की बसों को सरकारी बसों के मुकाबले ज्यादा रूट परमिट, लाइसेंस और रूट पर ज्यादा चक्कर दिए जाते रहे। इससे सरकारी ट्रांसपोर्ट सिस्टम घाटे का शिकार होता रहा।

    सरकार की ओर से ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों के साथ पूरे मामले की समीक्षा की गई। जिसमें निजी बसों को एक से अधिक परमिट, एक ही परमिट पर कई निजी बसों के चलने जैसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए विभाग को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि सभी बस अड्डों पर विभाग अपने स्तर पर सरकारी व निजी बसों के आने-जाने और रूटों पर नजर रखे।

    राज्य में 54 अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी 

    इसके अलावा निजी बसों से बस अड्डों पर बनता रूट चार्ज भी तुरंत वसूल किया जाए। इसके साथ ही पूरे राज्य में 54 अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे निजी बस मालिकों द्वारा लाइसेंस फीस और बसों के परमिट संबंधी शुल्क की वसूली में कोताही न बरते।

  • अग्निपथ योजना मामलाः तीनों सेनाओं के प्रमुख से कल मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    अग्निपथ योजना मामलाः तीनों सेनाओं के प्रमुख से कल मुलाकात करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    नई दिल्लीः अग्निपथ योजना को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। सशस्त्र बलों के लिए अग्निपथ योजना के लॉन्च होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी मंगलवार को तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।  

    14 जून को लॉन्च की थी अग्निपथ योजना 

    बता दें कि भारतीय सशस्त्र बल के लिए 14 जून को अग्निपथ योजना लॉन्च की है। देश में अग्निपथ योजना का बड़ा विरोध हो रहा है। बिहार, उत्तर प्रदेश समेत विरोध की लपटें देखने को मिल रही हैं। इसी बीच सोमवार को इस योजना के विरोध में भारत बंद बुलाया गया था। कांग्रेस ने सड़क से लेकर राष्ट्रपति भवन तक अग्निपथ योजना का विरोध किया है।

    नोएडा और गुरुग्राम के यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना 

    दिल्ली में भारत बंद और केंद्र की अग्निपथ योजना तथा राहुल गांधी के खिलाफ ‘बदले की राजनीति’ के विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर प्रशासन द्वारा लगाई पाबंदियों के कारण सोमवार को यातायात जाम देखने को मिला। नोएडा और गुरुग्राम के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्योंकि वे शहर में वाहन चलाते समय सड़क जाम की समस्या से जूझ रहे थे, जबकि राजधानी के अंदर विरोध का केंद्र बने ‘लुटियंस दिल्ली’ में जाम से आवाजाही पूरी तरह बाधित थी। कुछ संगठनों द्वारा भारत बंद के आह्वान से मुख्य सड़कों पर यातायात अवरुद्ध हो गया, लेकिन शहर के बाजारों पर इसका प्रभाव नहीं दिखा और वहां सामान्य दिनों की तरह कारोबार जारी था।


    दिल्ली की सीमाओं पर लगी वाहनों की लंबी कतारें

    दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की लंबी कतारों के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जबकि कई यात्रियों ने भी ट्विटर के जरिये अपना दर्द साझा किया है। विरोध प्रदर्शन और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने सीमा चौकियों पर वाहनों की जांच तेज कर दी थी। इससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। ‘लुटियंस दिल्ली’ में कई सड़कों पर भारी बैरिकेडिंग की गई, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    यूपी गेट पर भारी यातायात थाः विनीता पांडे

    नोएडा एक्सटेंशन से आईटीओ में अपने कार्यालय तक हर रोज खुद वाहन चलाकर आने वालीं विनीता पांडे ने कहा, ‘‘यूपी गेट पर भारी यातायात था और मेरे दिल्ली में प्रवेश करने के बाद अक्षरधाम से भैरों मंदिर के बीच भारी जाम था। आज के विरोध और भारत बंद के आह्वान ने मेरे जैसे कई लोगों के संकट को बढ़ा दिया है।” केंद्र की अग्निपथ योजना को लेकर भारत बंद के आह्वान के कारण दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर भी भारी जाम लग गया। एक्सप्रेस-वे पर सरहौल सीमा के पास एक वाहनों का तांता दिखा, क्योंकि दिल्ली पुलिस कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राजधानी में प्रवेश करने से पहले हर वाहन की जांच कर रही थी।


     ‘शिवाजी ब्रिज’ रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोका

    ‘ग्रिडलॉक’ सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुआ और व्यस्त घंटों के दौरान और भी खराब हो गया। राजधानी के अंदर अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना को वापस लेने की मांग जोर पकड़ रही थी, क्योंकि विभिन्न संगठन अपनी असहमति व्यक्त करने के लिए सड़क पर उतरे थे। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने योजना को वापस लेने की मांग को लेकर यहां कनॉट प्लेस के पास ‘शिवाजी ब्रिज’ रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोका।

    पुलिस ने 16 लोगों को हिरासत में लिया

    सूत्रों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने रेलवे की पटरी को साफ किया और करीब आधे घंटे के बाद ट्रेन की आवाजाही फिर से शुरू हुई। पुलिस ने कहा कि 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कनॉट प्लेस में एकत्र में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भी एकत्र हुए और राहुल गांधी के खिलाफ ‘प्रतिशोध की राजनीति’ और अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया।

    देश के कुछ हिस्सों में भारत बंद को लेकर किए गए कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

    जंतर-मंतर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, केसी वेणुगोपाल, सचिन पायलट,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दोनों मुद्दों पर धरना प्रदर्शन किया। देश के कुछ हिस्सों में भारत बंद के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी और इसके सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी थी। पुलिस ने कहा कि धन शोधन मामले में राहुल गांधी से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ कांग्रेस के विरोध को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। भारत बंद का कोई असर नहीं पड़ा क्योंकि लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, पालिका बाजार और खान मार्केट समेत सभी व्यापारिक केंद्र खुले रहे।

  • दिल्ली के सेहत मंत्री सत्येंद्र जैन की सेहत खराब, एलएनजेपी अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    दिल्ली के सेहत मंत्री सत्येंद्र जैन की सेहत खराब, एलएनजेपी अस्पताल में करवाया गया भर्ती

    नई दिल्ली: सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने ऑक्सीजन लेवल कम होने की शिकायत की थी।

    ईडी ने जैन को 30 मई को किया था गिरफ्तार 

    ईडी ने जैन को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत 30 मई को गिरफ्तार किया था। सत्येंद्र जैन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। जैन को गिरफ्तार किये जाने के बाद उनके जिम्मे वाले सभी विभाग दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आवंटित कर दिए गए थे।

    अदालत ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका की खारिज

    गौर हो कि शनिवार को अदालत ने सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका शनिवार को खारिज कर दी थी। विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने जैन को राहत देने से इनकार करते हुए कहा कि उनकी चिकित्सा स्थिति दिखाने वाले दस्तावेजों के अभाव में आरोपी को केवल इस आधार पर जमानत पर नहीं छोड़ा जा सकता कि वह ‘स्लीप एपनिया’ से पीड़ित हैं।

    जैन के वकील की दलील: आरोपी ‘स्लीप एपनिया’ से है पीड़ित 

    अदालत ने सत्येंद्र जैन के अधिवक्ता की इस दलील को भी खारिज कर दिया कि आरोपी ‘स्लीप एपनिया’ से पीड़ित है, जो ‘काफी गंभीर’ है। जैन के अधिवक्ता ने दावा किया था कि सहायक की अनुपस्थिति में मशीन हटने या मरीज द्वारा हटाये जाने पर मरीज की अचानक मौत हो सकती है।

    उन्होंने कहा कि मशीन के चालू रहने के लिये बिजली का ‘बैक अप’ जरूरी है, जो जेल में नहीं है। अधिवक्ता ने यह भी कहा था कि कोविड-19 के दौरान आरोपी सत्येंद्र जैन को गंभीर निमोनिया हुआ था और वह किसी तरह बचे थे।