Blog

  • खेल जगत से इन खिलाड़ियों को मिलेगा पद्म सम्मान, देखें लिस्ट

    खेल जगत से इन खिलाड़ियों को मिलेगा पद्म सम्मान, देखें लिस्ट

    खेल डेस्क। भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर साल 2025 के पद्म पुरस्कारों की सूची जारी कर दी है। इस साल कुल 131 प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें कला, साहित्य, विज्ञान, समाज सेवा के साथ-साथ खेल जगत से 9 खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। खेल जगत से 9 खिलाड़ियों को मिलेगा पद्म सम्मान इस बार खेल जगत से चुने गए खिलाड़ियों में क्रिकेट, हॉकी, टेनिस और अन्य खेलों से जुड़े दिग्गजों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के कप्तानों को भी इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को मिलेगा पद्म श्री भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जिताया था। इसके अलावा उनके नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2025 की आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम की। बतौर बल्लेबाज़ और कप्तान, रोहित शर्मा का नाम विश्व क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में लिया जाता है। हरमनप्रीत कौर ने रचा महिला क्रिकेट में इतिहास भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी देश का नाम रोशन किया है। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2025 का आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर भारत की पहली महिला कप्तान हैं जिन्होंने टीम को आईसीसी ट्रॉफी जिताई है। प्रवीण कुमार का नाम भी पद्म श्री सूची में शामिल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार को भी खेल जगत से पद्म श्री के लिए चुना गया है। उन्होंने अपने करियर में भारत के लिए कई अहम मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है। विजय अमृतराज को मिलेगा पद्म भूषण सम्मान पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। विजय अमृतराज ने अंतरराष्ट्रीय टेनिस में भारत को एक अलग पहचान दिलाई और कई युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बने। इन खिलाड़ियों को भी मिलेगा पद्म श्री
    खिलाड़ी राज्य / देश पद्म सम्मान
    विजय अमृतराज संयुक्त राज्य अमेरिका पद्म भूषण
    बलदेव सिंह पंजाब पद्म श्री
    भगवानदास रैकवार मध्य प्रदेश पद्म श्री
    हरमनप्रीत कौर भुल्लर पंजाब पद्म श्री
    के. पाजनिवेल पुडुचेरी पद्म श्री
    प्रवीण कुमार उत्तर प्रदेश पद्म श्री
    रोहित शर्मा महाराष्ट्र पद्म श्री
     सविता पुनिया हरियाणा पद्म श्री
     व्लादिमेर मेस्तविरिश्विली (मरणोपरांत) जॉर्जिया पद्म श्री
      इस साल कितने पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे? सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इस साल:
    • 5 पद्म विभूषण
    • 13 पद्म भूषण
    • 113 पद्म श्री
    • पुरस्कार दिए जाएंगे।
    इस सूची में 19 महिला पुरस्कार विजेता, 6 विदेशी या भारतीय मूल के विदेशी नागरिक, और 16 मरणोपरांत सम्मान भी शामिल हैं।  
  • Punjab News: BMW कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: BMW कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

    मोहाली। सेक्टर 89 इलाके से एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। जहां, तेज रफ्तार में आ रही एक BMW कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। साहिब प्रीत सिंह की हुई मौके पर मौत इस हादसे में मोटरसाइकिल चला रहे 16 वर्षीय साहिब प्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। दूसरा युवक गंभीर घायल मोटरसाइकिल पर सवार साहिब प्रीत सिंह का दूसरा साथी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार वह ज़िंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। टक्कर के बाद BMW कई बार पलटी हादसे के बाद BMW कार सड़क पर दो से तीन बार पलट गई। कार की रफ्तार इतनी ज़्यादा थी कि टक्कर के बाद वह पूरी तरह से अनियंत्रित हो गई। कार को भारी नुकसान पहुंचा है। राहगीर ने ड्राइवर को कार से बाहर निकाला BMW कार में फंसे ड्राइवर को एक राहगीर ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने कहा- घायल के बयान के बाद होगी कार्रवाई फिलहाल पुलिस इस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब घायल युवक बयान देने की स्थिति में आएगा, तभी उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लिया पुलिस ने BMW कार और मोटरसाइकिल दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।    
  • Jalandhar News: प्रेगाबलिन कैप्सूल की बिक्री को लेकर सख्त नियम लागू

    Jalandhar News: प्रेगाबलिन कैप्सूल की बिक्री को लेकर सख्त नियम लागू

    जालंधर, ENS: जिला प्रशासन ने मादक दवाओं के दुरुपयोग पर नकेल कसने के लिए सख्त कदम उठाया है। वहीं, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जिले के तहत आने वाले इलाके में बिना लाइसेंस के प्रेगाबालिन कैप्सूल रखने/बेचने, तय मात्रा से ज़्यादा रखने/बेचने, बिना बिल और रिकॉर्ड के खरीदने/बेचने पर रोक लगा दी है। यह आदेश 26 जनवरी से 25.03.2026 तक लागू रहेगा।।

  • Palash Muchhal ने भारतीय महिला क्रिकेटर Samriti Mandhana संग तस्वीरें की Delete

    Palash Muchhal ने भारतीय महिला क्रिकेटर Samriti Mandhana संग तस्वीरें की Delete

    कुछ दिन पहले लगे थे चीटिंग के आरोप

    मनोरंजन: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और सिंगर डायरेक्टर पलाश मुच्छाल की शादी को टूटे हुए करीबन 2 महीने हो चुके हैं परंतु अभी तक भी दोनों का जिक्र कहीं न कहीं हो रहा है। हाल ही में क्रिकेटर के दोस्त एक्टर विद्यान माने ने पलाश पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। पलाश मुच्छल पर विद्यान माने ने 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि सिंगर ने स्मृति मंधाना को चीट किया। वो एक लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए जिसके बाद स्मृति की महिला क्रिकेटर दोस्तों ने उन्हें खूब पीटा। विद्यान माने के इन दावों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है।

    स्मृति संग तस्वीरें की डिलीट

    स्मृति के साथ रिश्ता टूटने के करीबन अब 2 महीनों के बाद पलाश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी तस्वीरें भी हटा दी हैं। पलाश ने स्मृति के साथ अपनी हर तस्वीर डिलीट कर दी है जो अभी तक उन्होंने नहीं हटाई थी। सोशल मीडिया पर लोगों ने यह दावा किया है कि पलाश ने ये कदम उस समय उठाया है जब उन पर चीटिंग जैसे आरोप लगे थे।

    पलाश पर लगे थे गंभीर आरोप

    पलाश और स्मृति की एक साथ कई तस्वीरें थी। इसको पलाश ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसमें से स्मृति की महिला क्रिकेट वर्ल्डकप की जीत वाली तस्वीर भी थी इसको फैंस ने काफी पसंद भी किया था। दोनों की शादी वर्ल्ड कप खत्म होने के कुछ दिनों बाद होने वाली थी परंतु तभी अचानक से ऐसी खबरें सामने आने लगी कि दोनों की शादी इसलिए टूटी क्योंकि पलाश ने क्रिकेटर को धोखा दिया था। अब दोनों में से किसी ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। पलाश और स्मृति ने 8 दिसंबर के दिन अपने शादी टूटने की खबर को कंफर्म कर दिया है। पलाश ने ये भी कह दिया है कि उनकी इमेज पर उठ रहे सवालों पर वो एक्शन लेंगे। एक बार फिर उनकी चीटिंग की खबरें सामने आई है हालांकि पलाश ने एक्टर विद्यान माने के दावों के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि का केस लिया है। साथ ही उन्होंने इन सभी बातों का झूठा भी बताया है। पलाश मुच्छल के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द श्रेयस तलपड़े के साथ फिल्म बनाने वाले हैं जिसकी अनाउंसमेंट कुछ दिन पहले ही हुई है।
  • Punjab News: 26 जनवरी को लेकर पुलिस अलर्ट, इंटर स्टेट नाके पर बढ़ाई गई सुरक्षा, देखें वीडियो

    Punjab News: 26 जनवरी को लेकर पुलिस अलर्ट, इंटर स्टेट नाके पर बढ़ाई गई सुरक्षा, देखें वीडियो

    पठानकोट। 26 जनवरी से पहले जिले भर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। लगातार देश विरोधी लोगों की ओर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है जिसके चलते पिछले दिन पठानकोट के बॉर्डर एरिया से हथियारों का जखीरा मिला था और बीते दिनी जिला पठानकोट के एक निजी स्कूल को बम से उड़ने का ईमेल भी मिला था। वहीं, अब 26 जनवरी को मद्देनजर रखते हुए पुलिस की ओर से पूरे जिले में सुरक्षा को लेकर सर्च ऑपरेशन और नाके लगाकर गलत आंसरों की पहचान कर उन्हें जेल में भेजा जा रहा है।

    जिसके चलते आज पठानकोट के साथ लगते जे एंड के इंटर स्टेट नाके माधोपुर में पुलिस की ओर से जम्मू कश्मीर जाने और आने वाली गाड़ियों को बारीकी से चेक किया जा रहा है ताकि कोई भी गलत आंसर पंजाब के माहौल को खराब न कर सके। इसके लिए पुलिस की ओर से लगातार हर पहलू पर नजर रख रही है।

    इस संबंधी ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्म दत से बात की गई तो उनका कहना है कि एसएसपी पठानकोट के दिशा निर्देशों पर माधोपुर इंटर स्टेट नाके पर पुलिस की ओर से फोर्स बढ़कर जे एंड के से आने जाने वाली गाड़ियों को बारीकी से चेक किया जा रहा है। पुलिस की ओर से पायस एप के माध्यम से लोगों की जांच की जा रही है कि कोई क्रिमिनल अगर है तो वह अपनी नापाक हरकतें और पंजाब में नशा पदार्थ या किसी तरह का कोई गलत समान लेकर एंटर न हो सके।

     

  • Haryana News: 8 घंटे में सुलझी मासूम की हत्या की गुत्थी, मां का प्रेमी ही निकला हत्यारा, देखें वीडियो

    Haryana News: 8 घंटे में सुलझी मासूम की हत्या की गुत्थी, मां का प्रेमी ही निकला हत्यारा, देखें वीडियो

    पंचकूला। सेक्टर-12ए स्थित एक क्रेच से एक वर्षीय मासूम बच्चे के अपहरण और उसकी हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पंचकूला पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने इन्चार्ज प्रवीण मलिक के नेतृत्व में कार्रवाई में आरोपी अजय राणा, निवासी पिंजौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सुखोमाजरी बाईपास के पास एक पुलिया के नीचे से मासूम का शव बरामद किया है, जिसे आरोपी ने प्लास्टिक के कट्टे में भरकर फेंक दिया था।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 24 जनवरी की सुबह डेराबस्सी निवासी लक्ष्मी नामक महिला ने अपने एक वर्षीय बेटे रियांस को सेक्टर-12ए स्थित एक क्रेच में छोड़ा था। कुछ ही देर बाद एक युवक खुद को बच्चे का पिता बताकर उसे वहां से ले गया। जब बच्चे की मां को इसकी सूचना मिली, तो उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सेक्टर-14 थाना में किडनैपिंग का मामला दर्ज होते ही क्राइम यूनिट्स सक्रिय हो गईं। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान अजय राणा के रूप में हुई, जो बच्चे की मां का प्रेमी था।

    शुरु में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की तो इस दौरान आरोपी अजय राणा ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह और लक्ष्मी इंस्टाग्राम के माध्यम से मिले थे। आरोपी के मुताबिक, जब भी वह लक्ष्मी से मिलता था, मासूम रियांस साथ होता था और उसके रोने से अजय को परेशानी होती थी। इसी चिढ़ और नफरत के चलते उसने बच्चे को रास्ते से हटाने की साजिश रची। वारदात के दिन उसने क्रेच से बच्चे को उठाया और अपने ऑटो में ले जाकर सफाई करने वाले कपड़े से गला दबाकर मासूम की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उसने शव को प्लास्टिक के कट्टे में बांधकर सुखोमाजरी बाईपास के पास रामपुर सियूडी गांव के पास पुलिया से नीचे फेंक दिया।

    वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद
    आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो बरामद कर लिया है। आरोपी को आज अदालत में पेश कर 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान इस बात की भी जांच की जाएगी कि क्या इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। मासूम के शव का पोस्टमार्टम पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में कराया जा रहा है।

     

     

  • भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों का किया ऐलान, जानें किस-किसको मिला सम्मान

    भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों का किया ऐलान, जानें किस-किसको मिला सम्मान

    नेशनल डेस्क। भारत सरकार ने देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस साल कुल 45 लोगों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले की गई है। पद्म पुरस्कार पाने वाले सभी सम्मानित लोगों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में पुरस्कार दिए जाएंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान पद्म पुरस्कार देश के ऐसे नागरिकों को दिए जाते हैं, जिन्होंने कला, साहित्य, समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा, खेल, जनसेवा जैसे क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है। पद्म पुरस्कार पाने वालों की पूरी सूची इस साल पद्म अवॉर्ड पाने वालों में कई ऐसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपने काम से समाज में खास पहचान बनाई है।  
    1 अंके गौड़ा
    2 आर्मिडा फर्नांडीज
    3 भगवानदास रायकर
    4 भिखल्या लाडकिया ढिंडा
    5 बृज लाल भट्ट
    6 बुधरी ताती
    7 चरण हेंब्रम
    8 चिरंजी लाल यादव
    9 धार्मिकलाल चुनिलाल पांड्या
    10 गफरुद्दीन मेवाती जोगी
    11 हैली वार
    12 इंदरजीत सिंह सिद्धू
    13 के. पाजनिवेल
    14 कैलाश चंद्र पंत
    15 खेम राज सुंद्रियाल
    16 कोल्लक्कयिल देवकी अम्मा जी
    17 कुमारस्वामी थंगराज
    18 महेंद्र कुमार मिश्रा
    19 मीर हाजीभाई कासमभाई
    20 मोहन नागर
    21 नरेश चंद्र देव वर्मा
    22 निलेश विनोदचंद्र मंडलेवाला
    23 नुरुद्दीन अहमद
    24 ओथुवार तिरुथानी स्वामीनाथन
    25 पद्मा गुरमेट
    26 पोखिला लेकथेपी
    27 पुन्नियामूर्ति नटेशन
    28 आर. कृष्णन
    29 रघुपत सिंह
    30 रघुवीर तुकाराम खेड़कर
    31 राजस्थपति कालीअप्पा गौंडर
    32 रामा रेड्डी ममिडी
    33 रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले
    34 एस. जी. सुशीला अम्मा
    35 सांग्युसांग एस. पोंगेनर
    36 शफी शौक
    37 श्रीरंग देवबा लाड
    38 श्याम सुंदर
    39 सिमांचल पात्रो
    40 सुरेश हनगावड़ी
    41 तगा राम भील
    42 टेची गुबिन
    43 तिरुवारूर भक्तवत्सलम
    44 विश्व बंधु
    45 युमनाम जात्रा सिंह
       
  • 26 January से पहले राम मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    26 January से पहले राम मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    हिरासत में लिया संदिग्ध युवक

    नई दिल्ली: 26 जनवरी से पहले अयोध्या में स्थित राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। यह धमकी 112 पर कॉल करके दी गई। इसके बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई है। तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धमकी देने वाले संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिया गया युवक उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले का रहने वाला है। सूत्रों की मानें तो युवक की मानसिक स्थिति असंतुलित बताई जा रही है हालांकि पुलिस हर एंग्ल से मामले की जांच की जा रही है।

    पुलिस ने ट्रैक किया मोबाइल नंबर

    जानकारी के अनुसार, 24 जनवरी की रात करीब 10:30 बजे डायल 112 पर कॉल करके दी गई है। पुलिस ने कॉलर के मोबाइल नंबर को ट्रैक किया है और कुछ ही समय में युवक को पकड़ लिया है। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी गई है। फिलहाल इस मामले में अयोध्या पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारी युवक से गहन पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या युवक वाकई में मानसिक तौर पर अस्वस्थ है। इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां भी हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। अयोध्या पुलिस ने मामले को लेकर ऑफिशियल पत्र जारी किया है। अयोध्या कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 24 जनवरी 2026 की रात में डायल 112 पर कॉल करके राम मंदिर में ब्लास्ट होने की सूचना दी गई थी। कॉल करने वाले की पहचान रामकरन पुत्र मुन्नालाल निवासी मल्हान पुरवा दुल्हापुर थाना नवाबगंज जनपद गोंडा के तौर पर हुई है। कॉलर को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

    26 जनवरी को लेकर पूरे देश में हाई अलर्ट

    गौरतलब है कि 26 जनवरी को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर धार्मिक स्थान, भीड़भाड़ वाले इलाके, पर्यटन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस तत्काल कार्रवाई की जा रही है ताकि सुरक्षा में कोई चूक नहीं होगी फिलहाल राम मंदिर परिसर और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
  • Haryana News: गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, पुलिस कमिश्नर ने किया ग्राउंड का निरीक्षण, देखें वीडियो

    Haryana News: गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न, पुलिस कमिश्नर ने किया ग्राउंड का निरीक्षण, देखें वीडियो

    पंचकूला। गणतंत्र दिवस समारोह को गरिमामय, भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल के दौरान सभी विभागों ने निर्धारित कार्यक्रमों का अभ्यास किया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

    फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने कार्यक्रम मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में हरियाणा पुलिस के जवानों ने अनुशासन, समर्पण और एकरूपता का शानदार प्रदर्शन किया।

    पुलिस के जवानों ने दिखाया हैरतअंगेज करतब
    रिहर्सल के दौरान हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा डेयर डेविल शो में बाइक से हैरतअंगेज स्टंट प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित अधिकारियों व दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके अलावा आर्म्स ड्रिल, मास पीटी, योग, सूर्य नमस्कार सहित अन्य शारीरिक एवं अनुशासनात्मक गतिविधियों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया गया।

    पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
    इस अवसर पर प्रतिभागियों ने फुल ड्रेस में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान की जाने वाली सभी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का क्रमवार अभ्यास किया। पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने प्रत्येक कार्यक्रम का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सभी गतिविधियों को समयबद्ध एवं समन्वय के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि 26 जनवरी का समारोह गरिमा और भव्यता के साथ संपन्न हो सके। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया।

    कार्यक्रम में राज्यपाल होंगे मुख्यातिथि
    जानकारी देते हुए बताया गया कि 26 जनवरी को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों एवं युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सम्मान प्रदान किया जाएगा।

    गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। साथ ही स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा, जो समारोह की शोभा बढ़ाएगा।

    फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन, सिटी मजिस्ट्रेट जागृति सहित पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

     

     

  • Punjab News: दुकान के बाहर रखी पानी की मोटर लेकर फरार हुआ चोर, देखें CCTV

    Punjab News: दुकान के बाहर रखी पानी की मोटर लेकर फरार हुआ चोर, देखें CCTV

    मोहाली: फेज-2 में स्थित अग्रवाल हार्डवेयर स्टोर से चोरी का मामला सामने आया है। शातिर चोर देखते ही देखते दुकान के बाहर रखी हुई पानी की मोटर चोरी कर मौके से फरार हो गया है। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

    घटना के समय चोर पहले इधर-उधर देखकर यह सुनिश्चित करता है कि उसको कोई देख नहीं रहा है हालांकि उसको इस बात का अंदाजा नहीं था कि दुकान में सीसीटीवी लगे हुए हैं। उसी दौरान दुकानदार अंदर एक ग्राहक को सामान दे रहा था।

    कुछ पलों के लिए उसकी नजर सीसीटीवी स्क्रीन से हट गई जैसे ही चोर पानी की मोटर उठाकर भागने लगा दुकानदार की नजर उस पर पड़ गई। दुकानदार ने तुंरत शोर मचाया जिसको सुनकर दुकान का नौकर भी चोर के पीछे दौड़ा परंतु शातिर आरोपी मोटरसाइकिल पर बैठकर मौके से फरार हो गया।

    दुकानदार से इस बारे में पुलिस को शिकायत दे दी। चोर की मोटरसाइकिल का नंबर भी पुलिस को दे दिया गया है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले को कब तक सुलझाती है फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस की ओर से कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।