Blog

  • Punjab News: चोरों ने किराने की दुकान को बनाया निशाना, नकदी लेकर हुए गायब, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने किराने की दुकान को बनाया निशाना, नकदी लेकर हुए गायब, देखें वीडियो

    कपूरथला: जिले के थाना ढिलवां क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव रायपुर अराइंया में चोरों ने एक किराने की दुकान को अपना निशाना बनाया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। दुकान के मालिक बलजिंदर सिंह पुत्र सुरजन सिंह ने बताया कि सुबह करीबन 8 बजे अपनी दुकान पर आए तो देखा कि दुकान के शटर के ताले टूटे हुए थे।

    जब उन्होंने शटर उठाकर दुकान के अंदर जाकर सामान की जांच की। काउंटर के दराज से करीबन 12-15 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। इसके अलावा कूल-लिप के पैकेट, लाइटर, सिल्वर, पेपर सहित कई अन्य सामान भी चोरी हो चुका था।

    पीड़ित दुकानदार ने कहा कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि आस-पास लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • BBC के Senior पत्रकार रह चुके Mark Tully का निधन, 90 की उम्र में ली आखिरी सांस

    BBC के Senior पत्रकार रह चुके Mark Tully का निधन, 90 की उम्र में ली आखिरी सांस

    नई दिल्ली : भारत में बीबीसी के पूर्व ब्यूरो चीफ और सीनियर पत्रकार सर मार्क टली का आज निधन हो गया है। बीबीसी के अनुसार, 90 साल के मार्क ने नई दिल्ली में आखिरी सांस ली है। मार्क वो पत्रकार थे जिन्होंने पाकिस्तान के पीएम जुल्फिकार अली भुट्टो के मुकदमे से लेकर भारत की पीएम इंदिरा गांधी की हत्या तक को कवर किया था। बीबीसी में उनके पूर्व सहयोगी रह चुके सतीश जैकब ने उनके निधन की पुष्टि की है।

    स्वतंत्र रुप से पत्रकारिता कर रहे थे

    बीबीसी से अलग होने के बाद उन्होंने स्वतंत्र रुप से पत्रकारिता शुरु कर दी थी। 2009 में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं ये नहीं कहूंगा कि मेरा करियर सिर्फ मेरी मेहनत का नतीजा था। इसमें उन्होंने किस्मत और ईश्वर का भी हाथ माना था। मार्क टली उस दौर के पत्रकार थे जब भारत में टेलीविजन नहीं था। रेडियो सिर्फ सरकार के हाथ में था। उन्होंने अपनी पहचान का श्रेय बीबीसी को भी दिया था। उन्होंने पत्रकारिता में जाना पहचाना नाम होने पर कहा था कि ऐसा कुछ भी नहीं है। घमंड होना पत्रकारिता के लिए अच्छा नहीं था। घमंड को उन्होंने सबसे बड़ा पाप कहा था। इसके अलावा उन्होंने भुट्टो की फांसी की स्टोरी को कवर करने को लेकर कहा था कि वो मेरी स्टोरी नहीं थी वो भुट्टों की स्टोरी थी।

    कलकत्ता में हुआ था जन्म

    मार्क टली का नाम जन्म कलकत्ता में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूलिंग दार्जिलिंग से की थी। टिनिट्री हॉल कैम्ब्रिज से हिस्ट्री और थियोलॉजी में मास्टर्स किया था। उन्होंने दो साल तक फर्स्ट रॉयल ड्रैगून में काम किया और फिर एबेफील्ड सोसाइटी के रीजनल डॉयरेक्टर बन गए। 1964 में वह बीबीसी में शामिल हुए यहां चार दशकों तक रहे। 1972 से 1994 तक बीबीसी के दिल्ली संवाददाता थे। इस दौरान उन्होंने भारत और दक्षिण एशियाई क्षेत्र से जुड़े कई मुद्दों को बड़े पैमाने पर कवर किया है। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं इसमें द लाइव्स ऑफ जीसस, नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया, इंडियाज अनएंडिंग जर्नी और लेटेस्ट नॉन-स्टॉप इंडिया शामिल है। मार्क को 2002 में नाइटहुड की उपाधि मिली और 2005 में पद्दम भूषण से सम्मानित किया गया था।
  • Jalandhar News: Flyover पर एम्बुलेंस और कार में टक्कर को लेकर हुआ हंगामा, किडनैपिंग के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Flyover पर एम्बुलेंस और कार में टक्कर को लेकर हुआ हंगामा, किडनैपिंग के लगे आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): पुलिस लाइन बस स्टैंड फ्लाईओवर के पास एम्बुलेंस और कार में टक्कर हो गई। हालांकि इस टक्कर के दौरान कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन घटना में कार थोड़ी डैमेज हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कार ठीक करवाने को लेकर बहसबाजी हो गई और एम्बुलेंस चालक ने आरोप लगाया कि कार चालक उसे अगवा कर कपूरथला ले गए, जहाँ ले जाकर उससे साथ मारपीट की और पैसे की मांग की गई, जिसकी शिकायत उसके साथियों ने पुलिस को दी तो कार चालक युवकों ने उसे छोड़ दिया।

    फगवाड़ा के रहने वाले दीपक ने बचाया कि वह शनिवार शाम चार बजे एम्बुलेंस लेकर मरीज को घर से लेकर पीजीआई ले जाने था। वह जालंधर पुलिस लाइन बस स्टैंड पुल के पास पहुंचा तो सामने से कार आ रही थी, जिसे देख वह रुक गया तो पीछे आई कार चालकों ने उसकी एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक कार से उतरकर अपनी गलती मानने की बजाय लिए उसकी गलती निकालने लगे। उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे अगवा कर कार में बैठा लिया और एक युवक कार से उतरकर एम्बुलेंस को चलाने लगा। कार चालक उसे अगवा कर कपूरथला ले गए, जहां कपूरथला के गाव शेखा पुरा में ले जाकर मारपीट करनी शुरू कर दी और दस हजार रूपये की मांग करनी शुरू कर दी।

    उसने कार चालक युवकों की बात अपने साथ काम करने वालो के साथ करवाई तो उसके साथियों ने 112 और बस स्टैंड चौकी की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस की वापस उसके नंबर पर की तो उसने बात कार चालक युवकों से करवाई तो युवकों उसे छोड़ दिया, जिसकी शिकायत उसने थाना बस स्टैंड चौकी की पुलिस को दे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, वहीं बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज मोहिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली एक्सीडेंट के बाद आपसी बातचीत के दौरान दोनों पक्ष कपूरथला गए थे अगवा करने की कोई बात सामने नहीं आई लेकिन वह फिर जांच में जुटे हुए हैं। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है और वह बनती कार्रवाई जरूर करेंगे।

     

     

  • Punjab News: Republic Day पर पुलिस अलर्ट, लोगों की सुरक्षा के लिए निकाला Flag March, देखें वीडियो

    Punjab News: Republic Day पर पुलिस अलर्ट, लोगों की सुरक्षा के लिए निकाला Flag March, देखें वीडियो

    पठानकोट: पिछले कुछ दिनों में जिले के बॉर्डर एरिया में हथियार मिलने और एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामलों के बाद हालात काफी नाजुक हो चुके हैं। अब इसी को देखते हुए और गणतंत्र दिवस के मौके पर पठानकोट में पुलिस ने कड़े सिक्योरिटी इंतजाम किए हैं।

    इसके अंतर्गत इंडिया-पाकिस्तान बॉर्डर पर बमियाल सेक्टर और जम्मू-कश्मीर बॉर्डर से लगे एरिया में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही अलग-अलग जगहों पर फ्लैग मार्च भी निकाले जा रहे हैं। इसी सिलसिले में अब पठानकोट में पंजाब पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया है।

    यह शहर के अलग-अलग मार्केट से होकर गुजर रहा है। पठानकोट पुलिस ने लोगों की सुरक्षा और पुलिस पर उनका भरोसा बनाए रखने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला है। इसके साथ ही लोगों से यह अपील भी की है कि वो पूरे जोश के साथ गणतंत्र दिवस मनाएं। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध चीज दिखे तो तुंरत पुलिस को बताएं।

    इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी जगदीश ने कहा कि रिपब्लिक डे को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा को पूरे इंतजाम किए हैं। भारत-पाक बॉर्डर से सटे हुए इलाके हों या पठानकोट शहर के अंदरुनी हिस्से हर जगह पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

    हर जगह पर नाकाबंदी की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो पूरे जोश के साथ रिपब्लिक डे मनाएं और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या चीज दिखे तो पुलिस को बताएं। फ्लैग मार्च निकालने का मुख्य मकसद लोगों का पुलिस पर भरोसा कायम रखना है।

     

     

  • Punjab News: Car से नौजवान का शव हुआ बरामद

    Punjab News: Car से नौजवान का शव हुआ बरामद

    कपूरथला : जिले के गांव खीरांवाली के पास एक कार में एक युवक का शव बरामद हुआ है। घटना को लेकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ए.एस.आई. अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक बेहोशी की हालत में कार में गांव खीरांवाली के पास सड़क पर पड़ा हुआ है।

    उन्होंने मौके पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस की सहायता से युवक को सिविल अस्पताल कपूरथला ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान सोनमप्रीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी तलवंडी चौधरियां के रूप में हुई है। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई थी, जिसके कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और बीती रात कपूरथला से दवा लेकर अपने गांव लौट रहा था।

    ए.एस.आई. ने बताया कि मृतक युवक का पोस्टमार्टम करवा कर शव वारिसों को सौंप दिया गया है और 174 की कार्रवाई अमल में लाई गई है।

     

  • Punjab News: भतीजे ने चाचा का किया तेजधार हथियार से कत्ल

    Punjab News: भतीजे ने चाचा का किया तेजधार हथियार से कत्ल

    मोगा: जिले में इंसानियत शर्मसार करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मोगा के कसबा निहाल सिंह वाला में तेजधार हथियार से हमला कर भतीजे ने चाचे को मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मोहनलाल पुत्र देवराज, निवासी वार्ड नंबर 03 धानका बस्ती, के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी अनुसार आरोपी ने करीब सुबह 3 बजे तेजधार हथियार से गला रेतकर चाचा की हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं निहाल सिंह वाला के डी.एस.पी. ने जानकारी देते हुए कहा कि 16 से 17 साल के लड़के ने अपने चाचा का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया, फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: गौशाला में गायों की नहीं हो रही देखभाल, NRI व्यक्ति ने उठाया मुद्दा, देखें वीडियो

    Punjab News: गौशाला में गायों की नहीं हो रही देखभाल, NRI व्यक्ति ने उठाया मुद्दा, देखें वीडियो

    पठानकोट: भारत में गाय को मां का दर्जा दिया गया है। ऐसा कहा भी जाता है कि गाय के अंदर 33 करोड़ देवी-देवता रहते हैं। भारत की केंद्र सरकार गाय को नेशनल मदर का दर्जा देने की तैयारी भी कर रही है परंतु यदि जमीनी हकीकत की बात करें तो गायों का झुंड सड़कों पर घूम रहा है।

    गायों की देखभाल के लिए गौशालाएं बनाई गई हैं वहां पर ऐसी गाय को नजरअंदाज किया जा रहा है। मवेशियों की ठीक से देखभाल नहीं की जा रही जिसके चलते सर्दियों के दिनों में सही खाना और सही देखभाल न मिलने के कारण से मवेशी मर रहे हैं।

    कुछ ऐसी ही तस्वीरें जम्मू-कश्मीर के कीरन गंडियाल गांव से सामने आई हैं। यह गांव पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सीमा पर है जहां मवेशी तस्कर मवेशियों को बचाकर एक ही गौशाला में रख रहे हैं लेकिन इस गौशाला में मवेशियों की जिंदगी मौत से भी बदतर है। ऐसे ही एक एनआरआई ने इस गौशाला का जायजा लिया।

    मौके पर पहुंचकर गौशाला का मुआयना किया, गौशाला की सफाई की और मवेशियों की सेवा की। इस बारे में एनआरआई ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक ओर देश की सरकार गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की बात कर रही है परंतु माता के हालात पर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा। इस गौशाला में गायें कीचड़ में रह रही है। ठंड के कारण वो बीमार हो रही हैं उनकी मौत हो रही है।

    उन्होंने कहा कि इस जगह पर गायों के लिए न तो सही खाना और न ही सही देखभाल मिल पा रही है। सरकार से अपील करते हुए एनआरआई ने कहा कि स्लॉटरहाउस खोलकर उन्हें मार देना चाहिए ताकि वो हर दिन मरने की जगह एक बार शांति से मर पाएं।

     

     

  • बडूही में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, सतीश शर्मा रहे मुख्य अतिथि

    बडूही में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ, सतीश शर्मा रहे मुख्य अतिथि

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत पंचायत बडूही में महावीर यूथ क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस खेल आयोजन में जिला परिषद सदस्य एवं समाजसेवी सतीश शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

    आयोजन स्थल पर पहुंचने पर महावीर यूथ क्लब की समिति द्वारा मुख्य अतिथि सतीश शर्मा का फूलमालाएं पहनाकर व सम्मान चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके पश्चात सतीश शर्मा ने रिबन काटकर टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, भाईचारे और मानसिक मजबूती को भी बढ़ावा देते हैं।

    उन्होंने कहा कि जब बच्चों और युवाओं का ध्यान खेलों की ओर रहता है तो उनका मानसिक विकास भी बेहतर होता है। सतीश शर्मा ने महावीर यूथ क्लब द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए टूर्नामेंट आयोजन के लिए 10,000 रुपये की राशि भेंट की तथा भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

    टूर्नामेंट के पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।पहला मुकाबला स्पोर्ट्स क्लब अंब और 7 स्टार डंगोह के बीच खेला गया, जिसमें 7 स्टार डंगोह ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला महावीर यूथ क्लब बडूही और रायपुर मैदान की टीम के बीच हुआ, जिसमें मेजबान महावीर यूथ क्लब बडूही ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

    तीसरा मुकाबला पठनिया क्लब भलौन और सदाशिव क्लब तलमेड़ा के बीच खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया ओर सदाशिव क्लब तलमेहड़ा ने जीत दर्ज की l इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम के दौरान महावीर यूथ क्लब के पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

     

  • Punjab News: 26 जनवरी के मौके पर स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, देखें वीडियो

    Punjab News: 26 जनवरी के मौके पर स्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, देखें वीडियो

    अलर्ट मोड पर पुलिस

    फिरोजपुर: शहर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत कर दिया है। इसी के अंतर्गत फिरोजपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। पुलिस की टीमों ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाकी स्टेशनों और संवेदनशील स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की बारीकी के साथ जांच की जा रही है। इस दौरान बिना नंबर प्लेट और संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई वहीं संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके चलते पूरे जिले में हाई अलर्ट किया गया है। उन्होंने आम जनता से यह अपील की है कि वो पुलिस की मदद करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। फिरोजपुर पुलिस का यह कहना है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखी जाएगी और सभी जरुरी सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
  • Jalandhar News: PIMS Hospital के सामने नाका लगाने के मामले में पुलिस कर्मी मनी लाइन हाजिर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PIMS Hospital के सामने नाका लगाने के मामले में पुलिस कर्मी मनी लाइन हाजिर, देखें वीडियो

    जालंधर (Ens): पिम्स अस्पताल के सामने बनी मार्केट में एक पुलिसकर्मी द्वारा कथित तौर पर नकली नाका लगाकर युवकों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया था। जहां पुलिसकर्मी और युवकों के बीच तीखी बहसबाजी भी हुई, जिसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वही इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो के आधार पर कांस्टेबल मनी को लाइन हाजिर कर दिया है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसीपी परमेंद्र ने बताया कि बीते दिन पुलिस कर्मचारी मनी कुमारी की एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें वह सिक्योरिटी ड्यूटी पर तैनात था। वायरल वीडियो के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मनी कुमार को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। बता दें कि अर्बन स्टेट फेस-3 निवासी आकाशदीप सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने दोस्त पवनदीप सिंह का जन्मदिन मनाकर चार दोस्तों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर रेस्टोरेंट से लौट रहे थे।

    जैसे ही वे पिम्स अस्पताल के सामने मोड़ पर पहुंचे, वहां एक पुलिसकर्मी दो युवकों के साथ खड़ा मिला, जो सिविल कपड़ों में थे। आकाशदीप के अनुसार पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया और बाइक के पीछे नंबर प्लेट न होने का हवाला देकर डराना शुरू कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि नाका किस थाने का है, तो पुलिसकर्मी पहले खुद को थाना नंबर-7, फिर थाना नंबर-6 और बाद में स्पेशल स्टाफ का मुलाजिम बताने लगा।

    युवकों ने आरोप लगाया कि चालान की धमकी देकर उन्हें थाने ले जाने की बात कही गई, लेकिन बाद में वहीं मामला ‘रफा-दफा’ करने का दबाव बनाया गया। जब आकाशदीप ने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू की, तो पुलिसकर्मी और उसके साथ मौजूद दोनों युवक बिना कोई कार्रवाई किए मौके से निकल गए।

    घटना के बाद आकाशदीप अपने दोस्तों के साथ थाना नंबर-7 पहुंचे, जहां वीडियो दिखाने पर पता चला कि संबंधित पुलिसकर्मी वहां तैनात नहीं है। इसके बाद जब उन्होंने दोबारा पिम्स अस्पताल के पास पूछताछ की, तो स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी कथित तौर पर एक शिवसेना नेता का गनमैन है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर नकली नाका लगाकर खड़ा था।

    आकाशदीप सिंह ने कहा कि वह इस मामले को लेकर लिखित शिकायत और वीडियो सबूत के साथ सोमवार को विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस कमिश्नर से मिलेंगे और सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।