Blog

  • महिलाओं को आसानी से हो सकती हैं ये 7 बीमारियां, जानिए लक्षण

    महिलाओं को आसानी से हो सकती हैं ये 7 बीमारियां, जानिए लक्षण

    Health: महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना बेहद जरूरी है, खासकर जब कुछ बीमारियां आसानी से पहचान में नहीं आतीं। यहां 7 आम बीमारियों और उनके प्रारंभिक लक्षणों की जानकारी दी गई है, ताकि आप समय पर उनका पता लगा सकें और उचित कदम उठा सकें।

    1. स्तन कैंसर (Breast Cancer)

    लक्षण:

    स्तन या बगल में गांठ निप्पल से असामान्य स्राव त्वचा में डिंपल पड़ना या सूजन स्तन के आकार या रंग में बदलाव कैसे पहचानें: स्वयं जांच करें या डॉक्टर से नियमित जांच कराएं।

    2. हृदय रोग (Heart Disease)

    लक्षण: सीने में दर्द या जलन सांस की तकलीफ थकावट और चक्कर आना अनियमित दिल की धड़कन कैसे पहचानें: किसी भी असामान्य थकावट या सांस की तकलीफ को नजरअंदाज न करें।

    3. अनीमिया (Anemia)

    लक्षण: कमजोरी और थकावट चक्कर आना या सिर में भारीपन चेहरे पर पीला पड़ना दिल की धड़कन तेज होना कैसे पहचानें: रक्त परीक्षण से अनीमिया की पुष्टि की जा सकती है।

    4. थायरॉयड की समस्याएं (Thyroid Disorders)

    लक्षण: वजन में अचानक बदलाव बालों का झड़ना या पतला होना मनोदशा में बदलाव या चिंता थकावट और कमजोरी कैसे पहचानें: थायरॉयड हार्मोन स्तर जांचने के लिए रक्त परीक्षण आवश्यक है।

    5. डायबिटीज (Diabetes)

    लक्षण: बार-बार पेशाब आना प्यास लगना असामान्य रूप से ज्यादा अनजाने में वजन कम होना थकावट और कमजोरी महसूस होना कैसे पहचानें: रक्त शर्करा परीक्षण से निदान किया जा सकता है।

    6. डिप्रेशन और मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं (Depression & Mental Health Issues)

    लक्षण: लगातार उदासी या खालीपन का एहसास दिनचर्या में रुचि की कमी नींद की समस्याएं आत्महत्या के विचार कैसे पहचानें: यदि मनोदशा में बदलाव या मानसिक दबाव महसूस हो रहा हो, तो विशेषज्ञ से सलाह लें।

    7. गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (Cervical Cancer)

    लक्षण: असामान्य योनि स्राव या खून आना पेट में दर्द या ऐंठन पेशाब करते समय जलन महसूस होना कैसे पहचानें: नियमित पैप स्मीयर टेस्ट से प्रारंभिक अवस्था में पहचान संभव है।

    *महत्वपूर्ण सुझाव:

    नियमित स्वास्थ्य जांच कराएं। संतुलित आहार और व्यायाम अपनाएं। किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें। मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
  • Punjab News: अकाली दल को झटका, नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

    Punjab News: अकाली दल को झटका, नेता ने दिया पार्टी से इस्तीफा

    अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के नेता करनैल सिंह पीर मोहम्मद को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अकाली दल की ओर से जहां लोगों को जोड़ने की मुहिम चलाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर पार्टी के नेता लगातार इस्तीफा दे रहे है। इसी के चलते आज करनैल सिंह पीर मोहम्मद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अपने त्याग पत्र में उन्होंने पार्टी के नेतृत्व और उसकी दिशा पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

    उन्होंने कहा कि “श्री अकाल तख्त साहिब हमारे लिए सर्वोच्च है।” पीर मोहम्मद ने त्याग पत्र में यह सवाल उठाया कि 2 दिसंबर के हुकमनामे को ज्यों का त्यों लागू क्यों नहीं किया गया। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि 7 सदस्यीय समिति के गठन के बाद जत्थेदारों को दरकिनार कर दिया गया।

    उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इन घटनाक्रमों के चलते हरजिंदर सिंह धामी ने भी इस्तीफा दे दिया। एकता का आह्वान करते हुए पीर मोहम्मद ने पार्टी नेतृत्व द्वारा धार्मिक निर्णयों को संभालने के तरीके पर असंतोष व्यक्त किया और पंथक ताकतों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

     

  • Punjab News: RTO दफ्तर में Vigilence की Raid से मचा हड़कंप, लोगों ने बताई खामिया, देखें वीडियो

    Punjab News: RTO दफ्तर में Vigilence की Raid से मचा हड़कंप, लोगों ने बताई खामिया, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के कई जिलो में विजिलेंस की टीम ने आरटीओ के दफ्तर में रेड की। इस दौरान आरटीओ दफ्तर में मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विजिलेंस की टीम द्वारा जालंधर, गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट, लुधियाना, फिरोजपुर, होशियारपुर, कपूरथला और पटियाला में विजिलेंस की टीम ने आरटीओ दफ्तरों में रेड की। इस दौरान विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। आरटीओ दफ्तर विजिलेंस की रेड के दौरान कर्मचारी कुर्सियां छोड़कर भागते हुए नजर आए।

    विजिलेंस की छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने RTO दफ्तर के कंप्यूटरों और सभी फाइलों की जांच की। विजिलेंस द्वारा दस्तावेजों की जांच के दौरान कमरे के दरवाजे बंद कर दिए गए और लोगों के काम रोक दिए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि यहां भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है, जिस संबंध में आज वह दफ्तर में जांच करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान जो भी खामियां पाई जाएंगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पंजाब सरकार के स्पष्ट आदेश हैं कि भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा, जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

    इस दौरान विजिलेंस अधिकारियों द्वारा आम लोगों से बातचीत की गई। जहां लोगों ने RTO दफ्तर में आने वाली दिक्कतों के बारे में अवगत करवाया। लोगों ने बताया कि अगर एजेंट को अधिक पैसे देकर फाइल लगवाई जाए तो कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता, लेकिन बिना पैसे के काम करवाने को लेकर काफी चक्कर काटने पड़ते है। इस दौरान RTO दफ्तर में बाथरूम, पीने के पानी, पंखे और बैठने की व्यवस्था सहित बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर जागरूक करवाया गया।

     

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में नए सत्र की प्रथम ‘एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी ‘का आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में नए सत्र की प्रथम ‘एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी ‘का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में सत्र (2025 -26) की प्रथम ‘एक्स्ट्रा करिकुलर  एक्टिविटी ‘का आयोजन किया गया। कक्षा पहली से कक्षा चौथी  के बच्चों ने ‘कलर द पिक्चर’ प्रतियोगिता तथा पांँचवी से दसवीं तक के बच्चों ने ‘पेंटिंग प्रतियोगिता’ में भाग लिया। इस गतिविधि का उद्देश्य छात्रों की रचनात्मकता और कल्पना शक्ति को बढ़ावा देना है।’कलर द पिक्चर’ प्रतियोगिता में स्टोबेरी ग्रुप ( कक्षा प्रथम )से, सीताशी शर्मा प्रथम, ईशान द्वितीय तथा जसनीत तृतीय स्थान पर रहे । कक्षा दूसरी  से , रिया प्रथम, निहारिका द्वितीय तथा सुधान जसवाल तृतीय स्थान पर रहे। ‘कलर द पिक्चर’ प्रतियोगिता में एप्पल ग्रुप ( कक्षा तीसरी)   से, आयुष वशिष्ट प्रथम ,देवांश धीमान द्वितीय तथा अयान बाली और अभिनव  तृतीय स्थान पर रहे । कक्षा चौथी  से, अकीरा दीप प्रथम, आराध्या कौशल और रक्षित शौर्य कौशल द्वितीय तथा अमायरा तृतीय स्थान पर रहे। ‘पेंटिंग प्रतियोगिता’ में ऑरेंज ग्रुप से, अनाया चब्बा प्रथम ,अबनीत द्वितीय तथा प्राक्षी राणा तृतीय स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप से, अंशिका जसवाल और पीहू शर्मा प्रथम,समृद्धि पांडा द्वितीय तथा अराध्या भारद्वाज और  मनमीत कौर तृतीय स्थान पर रहे।  मैलन ग्रुप  से, मन्नत शर्मा प्रथम, जैस्मिन और श्रद्धा  द्वितीय तथा अमोदिता भारद्वाज और तनीषा धीमान  तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल  के निदेशक अनुज वशिष्ट ने विजेता रहे छात्रों को बधाई दी।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों के भीतर छिपी हुईं प्रतिभाएँ सामने आती हैं और उनका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ता है‌। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा भविष्य में  भी ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहेगा ।
  • Haryana News: मां का सपना पूरा करने के लिए Helicopter से दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो

    Haryana News: मां का सपना पूरा करने के लिए Helicopter से दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो

    पंचकूलाः शादी को यादगार बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके से शादियों में कुछ नया करने का प्रयास करते हैं। वहीं जिले के रायपुर रानी के ढंडारडू गांव से दुल्हन को लेने के लिए दूल्हा हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंचा। जहां हेलीकॉप्टर को देख गांव के लोग अचंभित रह गए। दरअसल, मां का सपना पूरा करने के लिए दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेने के लिए दूल्हा पहुंचा। इस दौरान गांव वासियों और लड़की परिवार ने बारात का जोरदार स्वागत किया। दूल्हे साहिल ने कहा कि मां का सपना पूरा करने के लिए यह सब किया है। यह बारात यमुनानगर से पंचकूला से रायपुररानी में आई थी।

    इसी के चलते दूल्हा यमुनानगर के गाांव मछरोली से सोमवार को 10 बजे दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेने के लिए पंचकूला पहुंचा। जहां गांव ढंडारडू में हेलिकॉप्टर को देखने के लिए लोगो की भीड़ जुट गई। लोग हेलीकॉप्टर और दूल्हे के साथ फोटो, वीडियो करते नजर आए। इस मौके पर पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम में फायर ब्रिगेड की गाड़ी, एंबुलेंस मौके पर मौजूद की गई। जानकारी देते हुए दूल्हे साहिल पुत्र अकबर खान ने बताया कि उसकी मां का सपना था कि बेटे की बहू हेलीकॉप्टर से लेकर आऊ। इसी को लेकर वह आज मां का सपना पूरा करने के लिए दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेने के आया है। वहीं हेलीकॉप्टर में दूल्हे की मां मौजूद रही जो कि काफी खुश नजर आई।

  • Punjab News: पाकिस्तान की जाली करंसी, हथियार, 900 ग्राम आइस और 2 किलो हेरोइन बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पाकिस्तान की जाली करंसी, हथियार, 900 ग्राम आइस और 2 किलो हेरोइन बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः देहात पुलिस ने अपराध और नशों की रोकथाम के लिए कार्रवाई करते हुए हथियारों, फर्जी पाकिस्तान करंसी और नशीला पदार्थ सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए देहात एएसपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि उनकी टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से पाकिस्तान से आई 2 लाख 15 हजार रुपये की 500 रुपये की जाली मुद्रा, 1 ग्लॉक पिस्तौल 9Mm, 1 पिस्तौल 30 बोर समेत 2 मैगज़ीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

    आरोपी के खिलाफ थाना घरिंडा में मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जर्मन सिंह के रूप में हुई है। जर्मन के पाकिस्तान में से लिंक खंगले जा रहे हैं।

    वहीं दूसरे मामले में देहात के थाना लोपोके की पुलिस ने एक व्यक्ति तमनजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। तमनजीत सिंह के कब्जे से 900 ग्राम आइस ड्रग (मेथामफेटामाइन) और 2 किलो हेरोइन बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Jalandhar News: Petrol-Diesel के दामों में बढ़ौतरी को लेकर लोगों का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Petrol-Diesel के दामों में बढ़ौतरी को लेकर लोगों का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पेट्रोल-डीजल के दामों में केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए है। आदेशों के अनुसार एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपए बढ़ जाएंगे। दिल्ली में अभी पेट्रोल 94 रुपए, डीजल 87 रुपए लीटर बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 8 अप्रैल से लागू होंगीं। वहीं पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर दवाई विक्रेता राहुल ने कहा कि रेट के दामों में बढ़ौतरी होने से आम जनता के साथ-साथ व्यापार पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। जिसके चलते ट्रांसपोर्ट के रेट में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। वहीं अनिल कुमार ने कहा कि आम आदमी के लिए लगातार महंगाई की मार पड़ रही है।

    जिसके चलते कल से दामों में बढ़ौतरी होने को लेकर सब्जियों के दामों में बढ़ौतरी से आम जनता की जेब पर काफी असर देखने को मिलेगा। एक्टिवा में पेट्रोल डलवाने के लिए पंप पर आई अनिता ने कहा कि दामों में कमी आने की जगह लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। इसी के चलते आज 2 रुपए एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गई है, जिसके कारण पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपए महंगे होने जा रहे है। उन्होंने पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से आम जनती की जेब पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। वहीं अमरजीत सिंह ने दामों की बढ़ौतरी को लेकर कहा कि मीडिल परिवार पर इसका असर काफी देखने को मिलेगा। जिसके चलते एक बार फिर से व्यापार पर इसका असर देेखने को मिलेगा।

    बता दें कि जून 2010 तक सरकार पेट्रोल की कीमत निर्धारित करती थी और हर 15 दिन में इसे बदला जाता था। 26 जून 2010 के बाद सरकार ने पेट्रोल की कीमतों का निर्धारण ऑयल कंपनियों के ऊपर छोड़ दिया। इसी तरह अक्टूबर 2014 तक डीजल की कीमत भी सरकार निर्धारित करती थी। 19 अक्टूबर 2014 से सरकार ने ये काम भी ऑयल कंपनियों को सौंप दिया। अभी ऑयल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत, एक्सचेंज रेट, टैक्स, पेट्रोल-डीजल के ट्रांसपोर्टेशन का खर्च और बाकी कई चीजों को ध्यान में रखते हुए रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमत निर्धारित करती हैं।

  • Punjab News: गैंगस्टर का भाई हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टर का भाई हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गोनियाना रोड से गैंगस्टर नीरज चस्का के सगे भाई को 2 अवैध हथियारों व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पवनदीप कुमार उर्फ पवन निवासी जैतो मंडी जिला फरीदकोट के रूप में हुई है। डीएसपी सिटी-2 विश्वजीत सिंह ने बताया कि सरबत थाना पुलिस द्वारा नाका लगाया गया था। जहां शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

    इस दौरान उसके कब्जे से 2 पिस्टल 32 बोर और 10 कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी यूपी में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहा था। आरोपी पर पहले कोई भी मामला दर्ज नहीं है। एक निजी बैंक में काम करता रहा है। जांच में सामने आया है कि आरोपी का भाई गैंगस्टर नीरज चस्का है।

  • सऊदी अरब का भारत सहित 14 देशों पर एक्शन, किया वीजा बैन

    सऊदी अरब का भारत सहित 14 देशों पर एक्शन, किया वीजा बैन

    नई दिल्ली: अमेरिका और कनाडा द्वारा हाल ही विदेशी नागरिकों को लेकर की गई सख्त कार्रवाई के बाद अब सऊदी अरब ने भी एक्शन ले लिया है। सऊदी अरब ने भारत सहित 14 देशों के नागरिकों के लिए वीजा पर अस्थायी बैन लगा दिया है। सऊदी सरकार का यह बैन बिजनेस और फैमिली वीजा के अलावा उमराह वीजा पर भी लागू होगा। वीजा पर टेम्परेरी बैन का यह फैसला बिना रजिस्ट्रेशन के लोगों को हज में शामिल होने से रोकने के लिए है। यह प्रतिबंध मध्य जून यानी इस साल का हज पूरा होने तक जारी रहेगा। सऊदी अधिकारियों ने बताया कि उमराह वीजा के लिए विदेशी 13 अप्रैल तक ही आ सकते हैं। इसके बाद उमराह वीजा नहीं दिए जाएंगे।

    बता दें कि सऊदी में बीते साल हज के दौरान हजारों मौतें हुई थीं। मरने वालों में ज्यादा अनाधिकृत हज यात्री थे। ऐसे में इस वीजा बैन का मकसद बिना रजिस्ट्रेशन हज यात्रा करने वाले लोगों को रोकना है। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हज में व्यवस्था बनाए रखने के लिए वीजा पर सख्ती का ये फैसला लिया है। सऊदी अरब ने 14 देशों के लिए अस्थायी वीजा बैन लगाया है। इन देशों में पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, इराक, नाइजीरिया, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनीशिया, यमन और एक अन्य देश शामिल हैं।

    सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि यह अस्थायी वीजा बैन यात्रा नियमों को आसान बनाने में मदद करेगा। इससे हज के दौरान सुरक्षा बेहतर होगी। अधिकारियों ने लोगों से नए नियमों का पालन करने को कहा है ताकि वे किसी परेशानी से बच सकें। अगर कोई बैन के बावजूद सऊदी अरब में अवैध रूप से रहता है तो उसे पांच साल तक सऊदी अरब में आने से रोका जा सकता है। सऊदी अरब ने पहले ही हज और उमराह के लिए 16 भाषाओं में एक डिजिटल गाइड जारी किया है। सऊदी मीडिया के अनुसार, यह गाइड कई फॉर्मेट में उपलब्ध है। सऊदी अधिकारियों का कहना है कि वे हज के दौरान लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं। वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि लोग सुरक्षित और आराम के साथ अपना हज पूरा कर सकें।

  • Punjab News: Petrol-Diesel के बाद LPG Gas के दामों में हुई बढ़ौतरी

    Punjab News: Petrol-Diesel के बाद LPG Gas के दामों में हुई बढ़ौतरी

    चंडीगढ़ः केंद्र सरकार ने आज ही पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के दामों में बढ़ौतरी की थी। दरअसल, केंद्र द्वारा 2 रुपए एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई है। वहीं इसके कुछ देर बाद केंद्र ने फिर से आम जनता को बड़ा झटका दिया है। मिली जानकारी के अनुसार एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी करने का एलान कर दिया है। सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये बढ़ोतरी की गई है।

    पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसकी जानकारी दी। ऐसे में अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹803 से बढ़कर ₹853 हो गई है। उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए भी सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत ₹503 से बढ़ाकर ₹553 कर दी गई है। इस बढ़ोतरी का असर देशभर के करोड़ों उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।