Blog

  • Punjab News: आप पार्टी के विधायकों ने आतंकी पन्नू पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Punjab News: आप पार्टी के विधायकों ने आतंकी पन्नू पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    लुधियानाः सर्कट हाउस में आप पार्टी के विधायकों ने आज बाबा साहेब अंबडेकर को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में आतंकी गुरपतवंत पन्नू पर जमकर भड़ास निकाली। दरअसल, आज आप पार्टी के विधायकों द्वारा विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला, जीवन सिंह संगोवाल, राजिंद्रपाल कौर छीना, अशोक पराशर पप्पी और अमनदीप मोही शामिल रहे।

    वहीं विधायक दलजीत ग्रेवाल ने कहा कि विदेश में बैठा आतंकी पन्नू पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पंजाब के लोग अमन शांति पसंद करते है। पन्नू ने जो धमकी दी है कि वह बाबा साहेब की प्रतिमा को 14 अप्रैल को क्षति पहुंचाएगा हम उसका विरोध करते है। उन्होंने कहा कि वह पन्नू की धमकियों से डरने वाले नहीं है। इस बार 14 अप्रैल को बाबा साहेब का जन्म दिवस पहले से भी अधिक धूमधाम से मनाया जाएगा। पंजाब को रंगला पंजाब बनने से आतंकी ताकतें नहीं रोक सकती।

    वहीं विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर फिल्लौर और बटाला में जो घटनाएं हुई है, वह निंदनीय है। पन्नू की रोजी-रोटी ही इस तरह के भड़काने वाले भाषणों से चलती है। पंजाब के युवा रोजगारों में व्यस्त है। पन्नू के मंसूबे कभी कामयाब नहीं होगे। विधायक अशोक पराशर पप्पी ने कहा कि पन्नू एक बार समझ ले कि पंजाब के माहौल को वह कभी खराब नहीं कर सकता। देश विरोधी एजेंसियों से ये पैसे लेता है। पन्नू की पंजाब में कोई जगह नहीं है, पंजाब में आप की सरकार है। मान सरकार में युवाओं को नौकरियां मिल रही है और युवा सही रास्ते जा रहे है।

  • राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के लिए कलाकारों के ऑडिशन 8 अप्रैल से

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति के लिए स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 8 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे हैं। ये ऑडिशन लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में आयोजित किए जाएंगे और प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से आरंभ होंगे।

    8 और 9 अप्रैल को ऊना जिला के कलाकारों के लिए तथा 10 अप्रैल को अन्य जिलों के प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन रखे गए हैं। इसके साथ ही, जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा ऊना जिले के कलाकारों का ए व ए प्लस, एवं बी व बी प्लस श्रेणियों में वर्गीकरण भी किया जाएगा।

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि इच्छुक कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में आवेदन जमा कर सकते हैं अथवा ईमेल के माध्यम से स्टेटलेवलहरोलीउत्सव एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम  पर आवेदन भेज सकते हैं। ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के विजेता अथवा ख्याति प्राप्त कलाकारों को ऑडिशन से छूट प्रदान की गई है।

    उल्लेखनीय है कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में 27 से 29 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय महाउत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेश के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित हस्तियां और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुतियों से आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। प्रशासन हिमाचली कलाकारों को अधिकतम मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। दिन के समय स्थानीय शिक्षण संस्थानों, सांस्कृतिक समूहों व महिला मंडलों की रंगारंग प्रस्तुतियां उत्सव को और भी जीवंत बनाएंगी।

    उपमुख्यमंत्री के विजन का साकार रूप है यह आयोजन

    गौरतलब है कि लगभग सात वर्षों के अंतराल के बाद पुनः आयोजित हो रहा यह उत्सव उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रत्यक्ष परिणाम है। जन-मन के उल्लास का प्रतीक यह आयोजन न केवल क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाएगा, बल्कि पुरातन परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक सरोकारों को बल देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

  • Himachal News: अज्ञात वाहन ने  राहगीर को कुचला, मौत

    Himachal News: अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला, मौत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के अंतर्गत आते गांव बरनोह में किसी अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी जिसमें राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान राम पाल पुत्र रत्न चंद, निवासी लोअर कोटला कलां के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली, जब राहगीरों ने सड़क किनारे एक शव देखा और तुरंत सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ऊना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस को अज्ञात वाहन के टूटे हुए पार्ट्स, साथ ही एक थैला, चप्पलें और कपड़े भी बरामद हुए हैं।पुलिस ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान की।  पुलिस ने मृतक राम पाल  के परिजनों को सूचित कर दिया है।

    वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ताकि वाहन की पहचान की जा सके।

  • Punjab News: 2 वर्षीय बच्ची के किडनैपिंग की सुलझी गुत्थी, हुए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 वर्षीय बच्ची के किडनैपिंग की सुलझी गुत्थी, हुए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

    डॉक्टर समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

    बरनाला: पुलिस ने बरनाला की 4 अप्रैल को अगवा हुई 2 वर्षीय बच्ची की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले को ट्रेस करने के लिए पुलिस मध्य प्रदेश पहुंच गई और बच्ची को सुरक्षित किडनैपरों को कब्जे से छुड़वा लिया। मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सहायता की मदद से उनकी टीम अपहरणकर्ताओं तक पहुंची। जिसके बाद इस मामले में लुधियाना के अस्पताल के एक डॉक्टर समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीआईजी ने बताया कि बच्चे को 2 लाख रुपये में एक निःसंतान दम्पति को बेचा जाना था। मध्य प्रदेश में जिस स्थान पर बच्चे को बेचा जाना था, वहां एक तांत्रिक के लिए सेट तैयार किया गया था। इस घटना में शामिल 2 आरोपी लुधियाना में हुई 8 करोड़ रुपये की लूट में भी शामिल थे। इस मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीआईजी ने बताया कि 4 अप्रैल को बरनाला की अनाज मंडी में रहने वाले एक झुग्गी-झोपड़ी निवासी व्यक्ति के 2 वर्षीय बच्चे का अपहरण हो गया था। इस मामले में अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। कार्रवाई के दौरान मध्य प्रदेश पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान आरोपी दविंदर सिंह, रोहित और दशरथ सिंह को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से गिरफ्तार किया गया। आरोपी दमनप्रीत सिंह उर्फ अमन उर्फ फूली, आदित्य उर्फ नन्नी, मानव अरोड़ा, रविंदर कौर और डॉ. विकास तिवारी को लुधियाना से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अपहृत बच्चे अक्षय कुमार को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी रविंदर कौर ने निःसंतान दंपत्ति को ढूंढकर बच्चे को आरोपी डॉ. विकास तिवारी के माध्यम से 2 लाख रुपये में बेचने की साजिश रची थी। आरोपी कोहिनूर सिंह, जो कि रविंदर कौर का बेटा है, उसने जेल में आरोपी आदित्य उर्फ नन्नी और दमनप्रीत सिंह उर्फ अमन उर्फ फूली के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। आरोपी मानव अरोड़ा और दमनप्रीत सिंह ने 4 अप्रैल को बरनाला की झुग्गी-झोपड़ी अनाज मंडी से बच्चे का अपहरण कर लिया और रास्ते में आरोपी आदित्य उर्फ नन्नी भी उनके साथ शामिल हो गया। जिसके बाद आगे बच्चे को कोहिनूर सिंह और दविंदर सिंह को सौंप दिया गया। जिसके बाद वह बच्चे को लुधियाना के सार्थिक हेल्थ केयर मुंडिया खुर्द में रविंदर कौर और डॉ. विकास तिवारी के पास ले गए। इस गिरोह में दमनप्रीत सिंह उर्फ अमन उर्फ फूली और आदित्य उर्फ नन्नी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इससे पहले वर्ष 2023 में लुधियाना में 8 करोड़ रुपए की बैंक डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि बच्चे के सिर के बाल मुंडे हुए हैं और आरोपियों ने बच्चे को मध्य प्रदेश में जिस स्थान पर ले जाना था, वहां किसी तरह के तांत्रिक अनुष्ठान का माहौल बनाया हुआ था और पूरे मामले की आगे जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक कार और तकनीकी सामग्री बरामद कर ली गई है। यह एक राष्ट्रीय स्तर का गिरोह है जो कई राज्यों में समन्वय से काम कर रहा है। इस संबंध में बरनाला पुलिस को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन को सफल बनाने वाली पूरी पुलिस टीम को पंजाब पुलिस द्वारा विशेष तौर पर अलग-अलग पदकों से सम्मानित किया जाएगा तथा पदोन्नत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अक्सर कहा जाता है कि पुलिस केवल अमीर लोगों के बच्चों की सुरक्षा करती है। बच्चा एक झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवार से ताल्लुक रखता है। इस वजह से पुलिस ने बच्चे की जान बचाकर बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है तथा पूछताछ के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।
  • कुटलैहड़ में नशा मुक्त अभियान की शुरुआत

    कुटलैहड़ में नशा मुक्त अभियान की शुरुआत

    कुटलैहड़ के बसाल में भाजपा नेता भुट्टो ने 12 टीमों को बांटी खेल किटें

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ भाजपा मंडल ने भाजपा हाई कमान के नशा मुक्त अभियान यानि ड्रग फ्री समाज पर अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत कुटलैहड़ के वसाल से भाजपा के जिला आयोजिक धर्मेंद्र राणा की अध्यक्षता में की गई, जिसमें कुटलैहड़ के भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने न केवल इस अभियान को समर्थन दिया, बल्कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने और अपनी खेलकूद में रुचि बढ़ाने की प्रेरणा भी दी। जिला संयोजक धर्मेंद्र राणा ने कहा कि आज के समय में नशे की लत समाज में एक गंभीर समस्या बन चुकी है। खासतौर पर युवा वर्ग इस समस्या से जूझ रहा है। नशे की प्रवृत्तियां युवा पीढ़ी को अपने जाल में फंसा कर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही हैं। ऐसे में भाजपा हाई कमान के दिशा निर्देशों पर रविवार को डेरा बाबा रूद्रानंद भाजपा मंडल कुटलैहड़ ने यह अभियान शुरू किया ताकि न केवल नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाई जा सके, बल्कि युवा वर्ग को एक सकारात्मक दिशा में भी प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुटलैहड़ क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ उन्हें खेलकूद और अन्य शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।

    बही इस कार्य क्रम में कुटलैहड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने इस मौके पर युवाओं को नशे से बचने और खेलकूद में रुचि बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता दविंदर भुट्टो न केवल एक राजनेता हैं, बल्कि वे एक शानदार खिलाड़ी भी रहे हैं। खेलों के प्रति उनका जुनून और प्रतिबद्धता युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है। दविंदर भुट्टो ने खेलों में अपनी दक्षता का परिचय बॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों में दिया है। भुट्टो अब भी हर दिन शाम को दो घंटे बैडमिंटन खेलकर अपनी फिटनेस का ख्याल रखते हैं। यह उनकी जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने अपनी खेलकूद में सफलता के बारे में बताया कि खेलों के प्रति समर्पण और मेहनत ने उन्हें जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी है। भुट्टो ने कहा कि नशे की आदत को छोड़ने के बाद यदि युवा किसी खेल में अपनी ऊर्जा और समय लगाते हैं, तो न केवल उनका शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि मानसिक स्थिति भी स्थिर रहेगी। भुट्टो ने इस मौके पर अपने अनुभवों को साझा करते हुए युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और बताया कि कैसे खेल ने उन्हें नशे से दूर रखा और जीवन के संघर्षों का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है।

    दविंदर भुट्टो ने कुटलैहड़ क्षेत्र के डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल की 10 क्रिकेट टीमों और दो बॉलीबॉल टीमों को खेल सामग्री की किटें प्रदान कीं। इससे इन टीमों को अपने खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने में मदद मिलेगी। और क्षेत्र में खेलों को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा, उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने वाले धमांदरी स्कूल की होनहार 12 छात्राओं और दो छात्रों को 500-500 रुपए की नकद राशि प्रोत्साहन के रूप में दी। यह प्रोत्साहन राशि विद्यार्थियों के उत्साह को और भी बढ़ाएगी और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। दविंदर भुट्टो ने कहा कि खेल और शिक्षा एक दूसरे के पूरक होते हैं। जब तक युवा अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाते हैं, वे किसी भी नशे या सामाजिक बुराई से दूर रहते हैं। उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच की आवश्यकता है और इस दिशा में वह हमेशा सहायता देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज नशे की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हालांकि भाजपा के इस अभियान के माध्यम से भाजपा मंडल कुटलैहड़ ने इस समस्या को हल करने की दिशा में महत्व पूर्ण कदम उठाए हैं। इस पहल से न केवल युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा मिलेगी, बल्कि उन्हें खेलकूद के माध्यम से जीवन की सकारात्मक दिशा में भी मार्गदर्शन मिलेगा। भुट्टो का मानना है कि जब तक युवाओं को एक सही दिशा में मार्गदर्शन नहीं मिलेगा, तब तक वे नशे जैसी आदतों में फंसे रहेंगे।

    इसलिए खेलों के माध्यम से समाज में एक स्वस्थ और जागरूक वातावरण बनाना जरूरी है। भाजपा  नेता बलराम बबलू ने कहा कि भाजपा मंडल कुटलैहड़ का यह अभियान युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन सकता है। बबलू ने कहा कि दविंदर भुट्टो के नेतृत्व में यह अभियान क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए एक मजबूत कदम है। यदि यह अभियान सही तरीके से आगे बढ़ता है, तो कुटलैहड़ क्षेत्र में नशे की समस्या को खत्म करने में सफलता मिल सकती है। साथ ही, खेलकूद के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ेगा, जो उनके व्यक्तिगत और सामाजिक विकास के लिए आवश्यक है। बबलू ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी इस तरह के अभियानों में सहयोग करें और न केवल अपने क्षेत्र बल्कि पूरे समाज को नशे से मुक्त और स्वस्थ बनाने के लिए प्रयासरत रहें। इस मौके पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,राज कुमार वर्मा, भाजपा नेता बलराम बबलू, सूरम सिंह, उपप्रधान जीवन शर्मा,अभय सिंह राणा,यूबा नेता अर्चित शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और खिलाड़ी मौजूद रहे।

  • पेट्रोल-डीजल में दामों में हुई बढ़ौतरी, आदेश जारी

    पेट्रोल-डीजल में दामों में हुई बढ़ौतरी, आदेश जारी

    चंडीगढ़ः पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ौतरी होने से आम जनता को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सरकार ने एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए है। आदेशों के अनुसार एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम 2 रुपए बढ़ जाएंगे। दिल्ली में अभी पेट्रोल 94 रुपए, डीजल 87 रुपए लीटर बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें 8 अप्रैल से लागू होंगीं। अभी सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए लीटर वसूल रही है।

    इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर 21.90 रुपए लीटर और डीजल पर 17.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी लगेगी। यह फैसला वैश्विक तेल कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ट्रंप प्रशासन की ओर से जवाबी टैरिफ के एलान के बीच लिया गया है। सरकार की ओर से एक आधिकारिक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी गई।

    बता दें कि जून 2010 तक सरकार पेट्रोल की कीमत निर्धारित करती थी और हर 15 दिन में इसे बदला जाता था। 26 जून 2010 के बाद सरकार ने पेट्रोल की कीमतों का निर्धारण ऑयल कंपनियों के ऊपर छोड़ दिया। इसी तरह अक्टूबर 2014 तक डीजल की कीमत भी सरकार निर्धारित करती थी।

    19 अक्टूबर 2014 से सरकार ने ये काम भी ऑयल कंपनियों को सौंप दिया। अभी ऑयल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमत, एक्सचेंज रेट, टैक्स, पेट्रोल-डीजल के ट्रांसपोर्टेशन का खर्च और बाकी कई चीजों को ध्यान में रखते हुए रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमत निर्धारित करती हैं।

     

  • Punjab News: इन जिलों के RTO दफ्तरों में विजिलेंस की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: इन जिलों के RTO दफ्तरों में विजिलेंस की Raid, देखें वीडियो

    गुरदासपुर/फिरोजपुर: पंजाब के कई जिलों में आरटीओं दफ्तर में विजिलेंस की टीम द्वारा रेड की जा रही है। वहीं जालंधर, गुरदासपुर, पठानकोट, लुधियाना, फिरोजपुर, होशियारपुर, कपूरथला और पटियाला में विजिलेंस की टीम ने आरटीओ दफ्तरों में रेड की। वहीं गुरदासपुर के RTO ऑफिस में वीजिलेंस विभाग की रेड के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। विजिलेंस की रेड के लगभग 3 घंटे बीत जाने के बाद भी बाहर के गेट बंद रहे। जिससे आरटीओ दफ्तर में आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा। वहीं अधिकारियों द्वारा कार्रवाई को लेकर मीडिया से दूरी बनाई गई।

    दूसरी ओर फिरोजपुर के RTO कार्यालय में विजिलेंस द्वारा लगभग एक घंटे तक दफ्तर के रिकॉर्ड की जांच की गई। इस दौरान दफ्तर का रिकॉर्ड लेकर कर्मचारियों को विजिलेंस कार्यालय आने के लिए कहा। बताया जा रहा हैकि विजिलेंस की टीम द्वारा गाड़ियों के टैक्स और नंबर जारी करने सहित कई शिकायतों की जांच कर रही है। विजिलेंस के छापे के दौरान RTO कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी गायब हो गए।

    जालंधर में विजिलेंस के एसएसपी हरप्रीत सिंह मंडेर ने डीएसपी निरंजन सिंह के साथ मिलकर आरटीओ दफ्तर और बस स्टैंड पर स्थित ड्राइविंग ट्रैक पर रेड की। विजिलेंस टीम ने ड्राइविंग ट्रैक और दफ्तरों से रिकार्ड की जांच की। इस दौरान दफ्तर को बंद कर दिया गया। जिसके लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े दस्तावेजों को जब्त गया।

    वहीं कपूरथला की आरटीए-कम-एसडीएम इरविन कौर ने कहा कि उनका काम नीट एंड क्लीन है। उन्होंने बताया कि विजिलेंस टीम को पूरा सहयोग किया जा रहा है। फिलहाल, राज्यव्यापी इस कार्रवाई के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

  • Punjab News: Pastor Gill का भाई गिरफ्तार, जश्न को लेकर छापेमारी जारी, स्पेशल सेल गठित, देखें वीडियो

    Punjab News: Pastor Gill का भाई गिरफ्तार, जश्न को लेकर छापेमारी जारी, स्पेशल सेल गठित, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः थाना दीनानगर में अधीन आते गांव अब्बलखैर के पास्टर जश्न गिल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, 21 वर्षीय बीसीए की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में गर्भत के दौरान छात्रा की मौत हो गई थी। वहीं घटना को लेकर पुलिस प्रशासन घिरता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि यह मामला जुलाई 2023 में दर्ज हुआ था, लेकिन करीब 2 साल बाद भी आरोपी पुलिस के हाथ न लगने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है। उधर, मृतका के पिता द्वारा चंडीगढ़ में एक प्रैस कान्फ्रेंस कर पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाने के बाद मामले ने फिर से तूल पकड़ लिया।

    जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा डीएसपी गुरदासपुर अमोलक सिंह के जरिए वीडियो जारी करवाकर आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है। एसएसपी ने इस घटना को लेकर स्पैशल सिट गठित की है और जम्मू में पास्टर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने पास्टर जश्न गिल के भाई प्रेम मसीह को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया है, जिसे उक्त मामले में ही शामिल किया जा रहा है, जबकि पास्टर के कुछ रिश्तेदारों को भी राउंडअप कर लिया गया है। सोमवार को एसएसपी से मिलने पहुंचे मृतका के पिता को पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि कुछ ही दिनों में पास्टर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के हरकत में आने के बाद अब पीड़ित परिवार में भी इंसाफ की उम्मीद बंधी है।

    गौरतलब है कि 9 जुलाई 2023 को पुलिस स्टेशन दीनानगर के गांव अब्बलखैर निवासी पास्टर जश्न गिल के खिलाफ धारा 376 व 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला एक बीसीए की 21 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों के तहत दर्ज किया गया था। परिवार को इस बात का पता उस समय चला, जब लड़की के पेट में दर्द शुरु हुआ, उसे अस्पताल ले जाया गया तो डाक्टरों ने उसे बताया कि उसका गर्भपात हुआ है और गर्भपात सही ढंग से नहीं किया गया था। लड़की की हालत अधिक बिगड़ने से उसे अमृतसर ले जाया गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मामले संबंधी जब मृतक लड़की के पिता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2025 को आरोपित जम्मू में था। जब उनसे जम्मू में जश्न गिल के चर्चों व अन्य ठिकानों संबंधी पूछा गया तो उन्होंने बताने से मना करते हुए कहा कि उन्होंने इस संबंधी पुलिस को सारी जानकारी दी है। मीडिया के सामने वह कुछ नहीं बता सकते।

    मामले संबंधी एसपी बलविंदर सिंह का कहना है कि तीन दिन पहले ही मामला उनके ध्यान में आया था। जिसके बाद उन्होंने अपने अधिकारियों के माध्यम से लड़की के पिता को बुलाया था, लेकिन वह नहीं आए। उनका दावा है कि पुलिस अपने स्तर पर तो प्रयास कर ही रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या पुलिस ने कभी जम्मू पुलिस से संपर्क किया तो उन्होंने कहा वह हाल ही में गुरदासपुर आए हैं, इस लिए फिलहाल उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन अब वह खुद केस को देख रहे है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Himachal News: वर्दी की आड़ में नशे का खेल चलाता पुलिस कर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Himachal News: वर्दी की आड़ में नशे का खेल चलाता पुलिस कर्मी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    सोलनः हिमाचल में वर्दी को दागदार करने की घटना सामने आई है। वहीं आज पुलिस ने हेड कांस्टेबल को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए सोलन के ASP राज कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में उनकी टीम ने रेड करके हेड कांस्टेबल को 157 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोलन के दोहरी दीवार क्षेत्र से 157 ग्राम चिट्टे के साथ हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।

    इसमें चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपी प्रदीप कुमार गिरफ्तारी के समय वर्दी में मौजूद था। पुलिस की वर्दी में नशे की तस्करी करना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। क्या अब रक्षक ही भक्षक बन गए हैं? इस तरह के सवाल आम जनता के जहन में उठने लगे है। सोलन पुलिस की यह कार्रवाई भले ही देर से सामने आई हो, लेकिन एक बार फिर से यह दिखा दिया है कि हिमाचल की धरती पर नशे के सौदागरों को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कोई भी हो, किसी भी राज्य का हो, या किसी भी पद पर हो।

    एएसपी सोलन राज कुमार ने बताया कि प्रदीप कुमार के साथ एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है, दोनों इस समय पुलिस रिमांड पर है। इससे साफ है कि यह कोई छोटा-मोटा मामला नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क की कड़ी हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुलिस की पूछताछ जारी है आरोपी से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से आया और किसे सप्लाई किया जाना था। एएसपी सोलन राज कुमार इस मामले ने न केवल सोलन बल्कि पूरे हिमाचल में नशे के खिलाफ जारी जंग को एक नया मोड़ दे दिया है।

  • Jalandhar News: पहले दिन 2.32 करोड़ रुपए की लागत से 35 स्कूलों का किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पहले दिन 2.32 करोड़ रुपए की लागत से 35 स्कूलों का किया उद्घाटन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचने के लिए पंजाब शिक्षा क्रांति कार्यक्रम के तहत आज जालंधर जिले में मंत्री व विधायकों ने सरकारी स्कूलों में ताबड़तोड़ उद्घाटन किया इस मुहिम के पहले दिन लगभग 35 स्कूलों में 2.32 करोड़ रुपए की लागत से तैयार आधुनिक सहूलियतों का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक बलकार सिंह, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक इंद्रजीत कौर मान ने अपने-अपने विधानसभा हलकों में पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विभिन्न प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

    इनमें नए क्लासरूम, टॉयलेट्स बाउंड्री वॉल, क्लस्टर रूम समेत कई तरह के काम शामिल हैं। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान की अगुवाही में पंजाब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर रही है और पंजाब शिक्षा क्रांति मुहिम के तहत आने वाले दिनों में लगातार सरकारी स्कूलों में विभिन्न कार्यों के उद्घाटन किए जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि यह आधुनिकीकरण प्रोजेक्ट्स सरकारी स्कूलों को बुनियादी ढांचे और शिक्षा के मामले में प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले बढ़त प्रदान करेंगे। इस दौरान अभिभावकों ने भी पंजाब सरकार की इस मिशन को सराहा और कहा कि जिस तरह की सुविधाएं अब सरकारी स्कूलों में दी जाने लगी हैं, ऐसी सुविधाएं इससे पहले कभी नहीं मिलीं।