Blog

  • पंजाबः थाने में शादी का विवाद निपटाने के मामलें में रिश्वत लेते महिला गिरफ्तार

    पठानकोर्टः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरोध चलाए गए अभियान के दौरान महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान मनमीत कौर निवासी गांव भोलापुर, जिला बमियाल  पठानकोट को 20,000 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को बलजीत कौर निवासी सिबल स्कोल, तहसील नरोट जैमल सिंह, जिला पठानकोट द्वारा आनलाइन मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन में दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त मनमीत कौर ने उसके पति के साथ वैवाहिक विवाद को निपटाने के बदले में 20 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर लिए और थाना नरोट जैमल सिंह के एस.एच.ओ. सब-इंस्पेक्टर अजविंदर सिंह के नाम पर 20-25 रुपए अतिरिक्त रिश्वत की मांग कर रही है। शिकायतकर्ता ने पैसे की मांग करते समय आरोपी के साथ हुई बातचीत को रिकार्ड कर लिया।

    उन्होंने बताया कि विजीलैंस रेंज अमृतसर ने इस शिकायत की जांच की और आरोप सही पाए गए। इस संबंधी आरोपी मनमीत कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7-ए के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है और संबंधित पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

  • डेरामिक कंपनी ने बद्दी साई मार्ग पर वाहन चालकों को किया जागरूक

    वाहन चालकों को पंपलेट भी बांटे

    एएसपी अशोक वर्मा ने कंपनी के इस प्रयास की सराहना की

    बददीसचिन बैंसल:बद्दी साई मार्ग पर दावत चौक के समीप डेरामिक कंपनी ने शुक्रवार को सुबह 8 से दोपहर12 बजे तक आने वाले वाहनों को रोक कर उन्हें सडक़ सुरक्षा के बारे में जागरूक किया। कंपनी के सडक़ सुरक्षा टीम के लीडर नवजोत कुमार व बलविंद्र सिंह के नेतृ्त्व में नरेश, सुखविंद्र, राज कुमार, सुलील, मदन, पितांबर, विशाल, नवनीत, राज कुमार व विकास ने बद्दी साई मार्ग पर दावत चौक के समीप आने जाने वाले वाहन को रोकर उन्हें यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया। सडक़ सुरक्षा टीम ने सभी वाहन चालकों को पंपलेट भी वितरित किए। इस मौके पर एएसपी अशोक वर्मा व डीएसपी खजाना राम ने भी कंपनी के सडक़ सुरक्षा टीम को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    सडक़ सुरक्षा टीम के प्रभारी नवजोत कुमार व बलविंद्र ने वाहन चालकों को  वाहन चलाते समय सीमा गति का पालन करने, शराब पी कर गाड़ी न चलाने, सीट बेल्ट, मोडों व फुटपाथ से दूरी बनाए रखने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ने करने को कहा गया। गाडी चलाते समय ध्यान केंद्रित रखे और ध्यान भटकाने वाली चीजों से बचे। वाहनों से दूरी बनाए रखे और अपने लेन पर ही चले। 

    डीएसपी खजाना राम ने कंपनी की सडक़ सुरक्षा टीम का प्रशसां करते हुए कहा कि अन्य उद्योगों को भी इस तरह से कार्य में भाग लेना चाहिए। जिससे सडक़ दुर्घटनाओं पर अंकुश  लगे। 
  • सरस्वती पूजन पर स्पैंगल विहार बरोटीवाला में प्रतिभाओं ने दिखाया जलवा

    ज्ञान व शोध को अपना हथियार बनाएं छात्रगण-डा. रणेश राणा 

    डांस में प्रियांशी ठाकुर व नियति तो ड्राईंग में आयुषि व सौम्या ने मारी बाजी

    सोसाईटी ने बच्चों के लिए आयोजित करवाई कई प्रतियोगिताएं


    बददीसचिन बैंसल:बरोटीवाला के स्पैंगल विहार में बसंती पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने अलग अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हिमालया फाऊंडेशन के अध्यक्ष डा. रणेश राणा ने शिरकत की।

    सरस्वती पूजा आयोजन समिति अभिषेक कुमार, विक्रमजीत सिंह, विनय कुमार, रामकुमार, मुकेश कुमार, संतोष कुमार ने बताया कि हम हर साल इस पवित्र अवसर पर कालोनी में रहने वाले तमाम बच्चों की विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाते हैं ताकि उनको प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले। अभिषेेक ने बताया कि डांस जूनियर में प्रियांशी प्रथम, पार्थ द्वितीय व पूर्विका शर्मा तृतीय रहे। डांस सीनीयर विंग में नियति, विभा ठाकुर व प्रियंका द्विवेदी क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय रहे। ड्राईंग प्रतियोगिता जूनियर में आयुषि, अरमान ठाकुर,  कर्तव्या शर्मा तथा सीनीयर विंग में सौम्या, हर्षिता व सूर्या शेखावत प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। जज की भूमिका गणेश दत्त शर्मा, सुषमा राणा व विनोद कुमार ने निभाई।

    बाक्स-
    ज्ञान और शोध सबसे बडा हथियार-डा. रणेश
    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे हिमालया फाऊंडेशन के संरक्षक डा रणेश राणा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से आहवान किया वो ज्ञान को अपना हथियार बनाएं और जो भी लक्ष्य आपने सोचा है उस पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करें।

    उन्होने कहा कि विद्या व हुनर की ही समाज कद्र करता है और उसी से ही हम आत्म निर्भर बनने की ओर अग्रसर होता है।उन्होने विद्यार्थियों से आहवान किया वो सोशल मीडीया से दूर रहें। उन्होने कहा कि बौद्विक विकास के लिए अपनी जिज्ञासाओं को अपने गुरुजनों से सांझा करें और अगर आप किसी क्षेत्र में श्रेष्ठ बनना चाहते हैं तो विशेषज्ञों से बातचीत व विचार मंथन तथा चर्चा करें तथा शोध पर ध्यान दें।उन्होने स्पैंगल विहार कालोनी के निवासियों को बसंती पंचमी व सरस्वती पूजन की बधाई दी और कहा कि इस कालोनी में पूरे भारत के हर प्रांत के लोग मिलजुलकर आपसी सौहार्द से रहते हैं और यहां मिनी भारत के दर्शन हो जाते है।
  • केंद्र सरकार के विरुद्ध सीटू ने निकाली रैली

    ऊना/सुशील पंडित:केंद्र सरकार की नीतियों के विरुद्ध शुक्रवार को सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन ने ऊना में एक रैली का आयोेजन किया। जिला सचिव गुरनाम सिंह ने बताया कि मोदी सरकार की नीतियां मजदूर कर्मचारी और जनता विरोधी हो चुकी हैं। खाने पीने की चीजों और पैट्रोल डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। बहुत सारी पुरानी जनलाभकारी नीतियों को मोदी सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

    उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांगें यही हैं कि सरकार मनरेगा के तहत 120 दिन का रोजगार उपलब्ध करवाए और जिसमें मजदूरों को 375 रूपए दिहाड़ी के रूप में दिए जाएं। सरकार ने जो श्रम कानून को भंग करके चार लेबर कोड बनाए हैं उन्हें वापस लिया जाए। मिड डे मील और आंगनबाड़ी कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए। गुरनाम ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे भविष्य में देशभर में रैलियां निकालेंगे।
  • पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक चालान से कमाए 44 हजार

    ऊना/सुशील पंडित:पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से वीरवार को 44800 रूपए जुर्माना वसूल किया। वित्त वर्ष के समापन से दो महीने पहले ही पुलिस ने रोजाना होने वाले ट्रैफिक चालान की संख्या को बढ़ाना शुरू कर दिया है। अब तो पुलिस रोजाना 200 चालान का आंकड़ा भी पार करने लग गई है।
    वीरवार को पुलिस ने कुल 210 चालान किए। जिनमें से 66 ने तो मौके पर ही भुगतान कर दिया। इसके अलावा खुले में सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले दो लोगों के भी पुलिस ने चालान किए हैं। वहीं अवैध खनन करके जा रहे एक ट्रैक्टर चालक से पुलिस को जुर्माने के रूप में 5000 रूपए प्राप्त हुए हैं।
  • आरोप: जाली बर्थ सर्टिफिकेट से ली नौकरी, दुसरे का हक़ मारा 

    आरोप: जाली बर्थ सर्टिफिकेट से ली नौकरी, दुसरे का हक़ मारा 

    ऊना/सुशील पंडित:फर्जी जन्म प्रमाण पत्र से नौकरी हासिल करने वाले एक व्यक्ति के विरुद्ध ऊना सदर थाने में एक मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक (आईटी) के पद पर तैनात रमेश कुमार पुत्र दौलत राम निवासी भड़ोलियां खुर्द के विरुद्ध आरोप लगा है कि उन्होंने पांच छह साल पहले जाली बर्थ सर्टिफिकेट के आधार सरकारी नौकरी प्राप्त की थी।

    थाने में यह शिकायत बरनोह गांव के रहने वाले अभिषेक ठाकुर पुत्र पंजाब सिंह ने दर्ज कराई है। उसने शिकायत में लिखा है कि रमेश की असली जन्मतिथि कुछ और है लेकिन जन्म प्रमाण पत्र पर उसने गलत दिन बताकर दूसरों के हक को मारा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 198, 463, 464, 465, 470, 471, 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
  • गगरेटः कैंटर से कुत्ते को रौंदने वाले पर केस दर्ज

    गगरेटः कैंटर से कुत्ते को रौंदने वाले पर केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित:रोजाना न जाने कितने बेजुबान सड़क हादसों के शिकार हो जाते हैं लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं होती। मगर गगरेट पुलिस ने एक ऐसा मामला भी दर्ज किया है जिसमें पालतू कुत्ते की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबोटा की रहने वाली सुदेश कुमारी पत्नी रूप लाल ने पुलिस को शिकायत दी है कि वीरवार दोपहर लगभग 2:30 बजे वह अपने पति के साथ खेतों से घर वापस आ रही थी और उनका पालतू कुत्ता उनके साथ उनके पीछे-पीछे चल रहा था।

    जब ये अंबोटा पहुंचे, तो आशा देवी बैरियर की ओर से एक कैंटर संख्या (पीबी07-ई-3122) तेजी से आया और लापरवाही से इनके पालतू  कुत्ते को टक्कर मार दी। टक्कर से कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई। गगरेट पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
  • हरोलीः अवैध शराब बरामद

    हरोलीः अवैध शराब बरामद

    ऊना/सुशील पंडित:हरोली के समनाल गांव में एक व्यक्ति से अवैध शराब की सात बोतल बरामद हुई हैं। पुलिस द्वारा जारी एक सूचना के अनुसार जिस समय हरोली पुलिस की एक टीम समनाल गुरुद्वारा के पास मौजूद थी तब शक के आधार पर एक व्यक्ति की तालाशी ली गई।

    उसके पास देसी शराब की सात अवैध बोतलें पाई गईं। इस मामले में पुलिस ने बालीवाल गांव के रहने वाले आरोपी रतन सिंह पुत्र बंता सिंह के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
  • पीरनिगाहः प्रवासी महिला का शव मिला

    पीरनिगाहः प्रवासी महिला का शव मिला

    ऊना/सुशील पंडित:पीर निगाह के निकट वीरवार को एक प्रवासी महिला का शव मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में मदनपुर वासी गोपाल राणा पुत्र नरदेव सिंह राणा ने बताया कि पीरनिगाह मार्ग पर उनकी पुश्तैनी जमीन है। वीरवार को वह अपने पिता के साथ उस जमीन का दौरा करने गए थे।

    जब वे दोनों वापस लौट रहे थे तब उन्होंने पास ही जंगल में एक प्रवासी महिला की लाश देखी। गोपाल का आरोप है कि इस महिला की किसी ने हत्या कर दी है। सदर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
  • धोखे से कार बेचने वाले पर केस दर्ज

    धोखे से कार बेचने वाले पर केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना के रक्कड़ कॉलोनी में पुराने वाहनों का व्यापार करने वाले व्यक्ति पर धोखे से एक कर्ज भरी कार बेचने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊना सदर थाने में दी शिकायत में सुरिंदर नाथ पुत्र तरसेम लाल, निवासी संतोषगढ़ ने दावा किया है कि पिछले साल रक्कड़ कॉलोनी के रहने वाले अमित गुप्ता पुत्र राम किशन से उसने स्विफ्ट डिजायर कार,  संख्या (एचपी72सी-8935) खरीदी थी। सुरिंदर का कहना है कि उसने कार के लिए अमित गुप्ता को 4,25,000 रु का भुगतान भी कर दिया था।

    लेकिन बाद में पता चला कि कार के ऊपर पुराने मालिक का दो लाख रूपए कर्ज है। अमित गुप्ता ने गाड़ी के पुराने मालिक के फर्जी हस्ताक्षर करके जाली शपथ पत्र तैयार किया था। उसी शपथ पत्र के आधार पर गाड़ी उसे बेच दी। सुरिंदर का दावा है कि अभी भी गाड़ी पर दो लाख रूपए का कर्ज खड़ा है। सदर थाने में वीरवार को अमित गुप्ता के ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है।