Blog

  • पंजाबः पूर्व विधायक के भाई की बड़ी मुश्किलें, प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

    पंजाबः पूर्व विधायक के भाई की बड़ी मुश्किलें, प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

    लुधियानाः लोक इंसाफ पार्टी (LIP) के प्रधान व पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के भाई कर्मजीत सिंह बैंस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। कर्मजीत बैंस को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाई है। कर्मजीत बैंस पर 10 महीने पुराने चुनावी हिंसा के मामले में शामिल होने पर केस दर्ज है। कर्मजीत बैंस पर थाना शिमलापुरी की पुलिस ने कार्रवाई की। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले 7 फरवरी को बैंस और उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कमलजीत कड़वल के समर्थक आत्म नगर निर्वाचन क्षेत्र में भिड़ गए थे। कांग्रेस के उम्मीदवार कमलजीत सिंह कड़वल ने आरोप लगाया था कि बैंस ने अपने समर्थकों के साथ गोलियां चलाई थी। बैंस, उनके बेटे अजयप्रीत के खिलाफ IPC की धारा 307, 427, 148, 149, 506, 188, शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 54, 59, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 127 और महामारी अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    इस मामले में सिमरजीत बैंस, उनके दो भाई कर्मजीत बैंस, परमजीत सिंह बैंस, पार्षद हरविंदर कलेर, बिट्टा, स्वर्णदीप सिंह चहल, पूर्व पार्षद गुरप्रीत खुराना आदि भी नामजद है। 8 फरवरी को पुलिस द्वारा जिला अदालत परिसर से बैंस को पेशी दौरान गिरफ्तार कर लिया थ, लेकिन ड्रामा चलने के कारण कुछ ही घंटों के भीतर बैंस को रिहा कर दिया गया था। इसके बाद इस मामले की जांच शुरू हो गई।

    लुधियाना पुलिस 18 अक्टूबर को पूर्व विधायक और लोक इंसाफ पार्टी (LIP) के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। बैंस पहले से ही दुष्कर्म के एक मामले में जेल में बंद है। थाना शिमलापुरी के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने कहा कि आरोपी को चुनाव में हिंसा फैलाने के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। दो दिन का अदालत ने रिमांड दिया है।

  • आज का राशिफल, 26 दिसंबर 2022

    आज का राशिफल, 26 दिसंबर 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय भी प्राप्त हो सकती है, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी, लेकिन आपके मन में यदि किसी बिजनेस संबंधी कोई आईडिया आए, तो आपको उसे तुरंत आगे बढ़ाना होगा। किसी से शेयर ना करें, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकता है। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी से संबंधित मामला लंबे समय से चल रहा है, तो उसमें अभी आपको राहत नहीं मिलेगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग मन मुताबिक लाभ न पाकर थोड़ा निराश रहेंगे, लेकिन फिर भी वह अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपको संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए कुछ समस्या लेकर आ सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपके किसी बनते हुए काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। 

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी कोई परेशानी आपको समस्या दे सकती है। संतान का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, लेकिन आप स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें। आप यदि किसी वाहन को चलाएं, तो बहुत ही सावधानी से चलाएं, नहीं तो आपको कोई चोट चपेट लग सकती है। आपकी अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप किसी दूसरे के कहने में आकर यदि धन का निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए गलत साबित होगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कुछ नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं। आपको सेहत को लेकर समस्या बनी रहेगी और यदि किसी काम को लेकर परेशान चल रहे थे, तो आज वह भी पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको आज अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी करते नजर आएंगे, जिसमें आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिसे देखकर आपके शत्रु आपसे ईष्या कर सकते हैं। आपको सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा, लेकिन आपका कोई मित्र आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, जिससे आपको सावधान रहना होगा व किसी से आज धन उधार ना लें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए कुछ तनावग्रस्त रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच आज किसी तीसरे के कारण कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको उस स्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। अपने यदि किसी से कोई वादा या वचन किया है, तो उसे समय रहते पूरा करें, नहीं तो वह भी आपसे नाराज हो सकती हैं। संतान की सेहत को लेकर आपको चिंता बनी रहेगी, क्योंकि उनके कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करना चाहते हैं, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी।

    तुला राशिफल। आज रोजगार की तलाश कर रहे लोगों तरक्की करेंगे और उन्हें कोई अच्छा काम मिल सकता है, लेकिन आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को बहुत ही सोच विचारकर लेना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है, जो लोग शेयर मार्केट अथवा सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपको जीवनसाथी की बातों को सुनना व समझना होगा व उन्हें गलत ना ठहराए, नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता से आप किसी वस्तु की फरमाइशें कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे, लेकिन आप किसी काम के लिए अपने किसी साथी पर ज्यादा डिपेंड ना रहे हैं, नहीं तो समस्या हो सकती है, जो लोग प्रेम जीवनजी रहे हैं, उन्हें आज साथी की बातों में आकर कोई गलत निवेश करने से बचना होगा। आपको कोई सिरदर्द व आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरते, नहीं तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी बन सकती है।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की कुछ गलतियों को माफ करना होगा व उनके लिए कोई कठोर कदम ना उठाएं और आपको परिवार में किसी सदस्य को नयी नौकरी मिलने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको आज बिजनेस संबंधी किसी डील को लंबा लटकाने से बचना होगा व उसे समय रहते फाइनल करें, तभी वह आपको अच्छा लाभ दे सकेगी और आप यदि उलझनों को लेकर परेशान चल रहे थे, तो उनके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

    मकर राशिफल। आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने घर व बाहर दोनों के कामों में संतुलन बनाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो व्यस्तता के कारण परिवार के सदस्य आपकी बातों से नाराज हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच यदि किसी तीसरे के कारण कलह चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी और कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी किसी मित्र से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी है, तो वह उसे समय रहते पूरी करेंगे।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है और आपके बढ़ते हुए खर्चे आपका सिर दर्द बनेंगे, लेकिन आपको किसी बड़े काम में निवेश करके अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके कुछ खर्च ऐसे होंगे, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपके धन की आवक भी बढ़ेगी। आपकी किसी परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है। आपको उसमें भी किसी से वाद विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो उन्हे आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में एक के बाद एक सूचना सुनने को मिलती रहेगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा, क्योंकि आप किसी निर्णय को समय पर लेकर अपना कोई नुकसान होने से बच सकते हैं। आपकी संतान से यदि कुछ दूरियां चल रही थी, तो वह भी समाप्त होगी और आप एकजुट नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी और आपको एक से अधिक स्रोतों से धन भी प्राप्त हो सकता है।

  • फ्यूल टैंक में हुए जबरदस्त ब्लास्ट, 10 की मौत, 40 घायल

    फ्यूल टैंक में हुए जबरदस्त ब्लास्ट, 10 की मौत, 40 घायल

    बोक्सबर्ग : दक्षिण अफ्रीका से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ, बोक्सबर्ग शहर में एक फ्यूल टैंक में जबरदस्त धमाका हुई जिससे 10 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 40 लोग घायल बताये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये धमाका अस्पताल के पास हुआ। इससे अस्पताल के एक हिस्से की छत तबाह हो गई। इसके बाद यहां इलाज करवा रहे पेशेंट्स को तुरंत दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इमरजेंसी सर्विस के स्पोक्सपर्सन विलियम नतलादी ने बताया कि फ्यूल टैंक रेलवे पुल के नीचे फंस गया था। जैसे ही टैंक ब्रिज से टकराया उसमें धमाका हो गया।

    रिपोर्ट के मुताबिक चश्मदीद साइमन लैपिंग ने बताया कि उसने धमाके के बाद घटनास्थल पर 6 लोगों और 2 बच्चों की लाशें देखीं। एक अन्य चश्मदीद जीन मैरी बोयसेन ने कहा- मैंने आग की तेज लपटें देखीं। मुझे तो ऐसा लगा जैसे 6.5 तीव्रता का भूकंप आ गया हो। क्योंकि धमाके के वक्त जमीन बहुत तेज कांपी थी।

    वहीँ, इस घटनास्थल पर जब कर्मचारी आग बुझा रहे थे फिर दूसरा धमाका हो गया जिससे दमकल की एक गाड़ी और दो कारें तबाह हो गईं। हादसे में 10 लोग मारे गए, इनमें से 2 दमकल कर्मचारी थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक दो तेज धमाके हुए जिसमे 10 लोगों की मौत और 40 लोग घायल हुए। इनमें से 19 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसके चलते मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

  • 7 साल बाद जेल से बाहर आते ही बहन को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

    7 साल बाद जेल से बाहर आते ही बहन को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

    नई दिल्ली : राजस्थान के धौलपुर जिले से हत्या की खबर सामने आई है। यहां एक भाई ने सात साल जेल में बिताने के बाद जमानत पर बाहर आते ही अपनी सगी बहन को गोली से मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया। इस कातिल भाई का अगला टारगेट उसकी बहन को भगाकर ले जाने वाला लड़का था। लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। इस आरोपी ने सात साल पहले बहन को भगाने वाले लड़के के पिता को मौत के घाट उतार दिया था। उसी की हत्या के आरोप में ही वह बीते सात साल से जेल में था। यह कहानी उत्तर प्रदेश से जुड़ी हुई है लेकिन इसका क्लाइमेक्स राजस्थान में हुआ है। धौलपुर पुलिस की गिरफ्त में आया बहन की हत्या के आरोपी का नाम घनश्याम सिंह है। धौलपुर जिले के दिहली थाना इलाके में चार दिन पहले एक महिला की लाश मिली थी। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के आयेला गांव निवासी पिंकी ठाकुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने जब इस केस की जांच आगे बढ़ाई तो उसके तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए मिले। इस पर पुलिस ने जांच का दायरा आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश से घनश्याम सिंह को पकड़ा। 

    पुलिस की जांच में सामने आया कि घनश्याम की बहन पिंकी सात-साढ़े सात साल पहले अपने ही गांव के दूसरी जाति के एक युवक के साथ भाग गई थी। इससे घनश्याम भन्ना उठा और उसने पिंकी को भगाने वाले लड़के के पिता को मौत के घाट उतार दिया। बाद में पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।  घनश्याम सात साल तक वह जेल में रहा, लेकिन उसके मन में बहन के प्रति आग जलती रही। वह एक माह पूर्व ही जमानत पर जेल से छूटा था। जेल से छूटते ही उसने अपनी बहन को मारने का प्लान बनाया। बाद में 14 दिसंबर को योजनाबद्ध तरीके बहन को धौलपुर जिले में लाकर गोली मार दी। 

  • फीस की कमी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई भी बच्चा:भुट्टो

    फीस की कमी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई भी बच्चा:भुट्टो

    ऊना / सुशील पंडित :  कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि फीस की कमी या अन्य किसी कारण से कोई भी बच्चा उच्च शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। क्षेत्र में कोई भी पढ़ने का इच्छुक छात्र आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई से महरूम नहीं होगा। ऐसे छात्रों का आर्थिक तौर पर वे स्वयं सहयोग करेंगे। देवेंद्र भुट्टो रविवार को बंगाणा के डोहगी स्थित पीएआर स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निजी शिक्षण संस्थान भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे संस्थानों से निकले हुए बच्चे बहुत उच्च सस्थानों और उपक्रमों में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे एक राष्ट्र निर्माता के तौर पर अपनी भूमिका को तभी सार्थक कर सकते हैं जब उनके द्वारा शिक्षित छात्र जीवन में कोई उपलब्धि हासिल कर सके और समाज को सही संदेश देकर अपना वशिष्ठ स्थान बना सके ।

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सत्या शर्मा, ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर, पूर्व बीडीसी सदस्य रणवीर राणा, स्कूल के अध्यक्ष एवम् उप प्रधान राजेश शर्मा, उप प्रधान भूषण शर्मा, पूर्व उप प्रधान सुदर्शन शर्मा, स्कूल के संरक्षक पंडित आत्मा राम, किशोरी लाल शर्मा, प्रधानाचार्य लखनपाल शर्मा, मदन लाल शर्मा, सुरेश कुमार व अनिल कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर नितिन, रिया, प्रिया, शिवम, अंश, आनवी, दक्ष, मुकुल, सक्षम, नैतिक, कार्तिक, अक्षय, मनीषा, अनुष्का, पायल, हिमानी, अवनिका, आरूही आदि छात्रों को सम्मानित किया गया।

  • अमर्यादित भाषा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण: विजय डोगरा 

    अमर्यादित भाषा को बताया दुर्भाग्यपूर्ण: विजय डोगरा 

    माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी धर्मपत्नी पर भाजापा के नेताओं द्वारा अभद्र टिप्पणी करने पर विजय डोगरा ने जताया ऐतराज 

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनकी पत्नी पर जस्वां प्रागपुर में पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर और उनके समर्थकों की ओर से की गई टिप्पणी को अभद्र है। एक पूर्व मंत्री के समक्ष उसके समर्थकों की अमर्यादित टिप्पणी ने राजनीतिक सिद्धांतों को भी शर्मसार किया है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने रविवार को जारी बयान में कही। डोगरा ने कहा कि जब पांच वर्ष पूर्व भाजपा सरकार बनी थी तो पूर्व कांग्रेस सरकार के छह माह के फैसलों को उन्होंने निरस्त किया था। इसके बाद कांग्रेस ने ऐसा हो हल्ला नहीं मचाया जैसा आज भाजपा मचा रही है। उन्होंने क‌हा कि साफ दिख रहा है हाल ही में प्रदेश भर में हुए चुनाव में मिली करारी हार को पचा नहीं रही है।

    जस्वां प्रागपुर में भाजपा सरकार के समय उद्योग मंत्री रहे विक्रम ठाकुर के समक्ष उनके समर्थक शरेआम  मुख्यमंत्री सहित उनकी पत्नी को लेकर अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए टिप्पणियां कर रहे हैं। पूर्व मंत्री बजाए उन्हें रोकने के उनका साथ दे रहे हैं। यह दुभागयपुर्ण ज्ञटनाक्रम है। इसे लेकर बंगाणा पुलिस थाना में अभद्र टिप्पणियां करने वाले भाजपा समर्थकों पर एफआइआर दर्ज करने की शिकायत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी रेडक्रॉस की अध्यक्षा के पद पर आसीन है। आखिर भाजपा प्रदेश सरकार के 14 दिन के कार्यकाल से छटपटाहट में क्यों है। इन 14 दिन के कार्यकाल में छह दिन मुख्यमंत्री कोविड संक्रमित भी रहे हैं। बजाए सब्र के पूरे प्रदेश में भाजपा नेता और कार्यकर्ता तममिला चुके हैं। पार्टी के प्रति नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए और अपने मुख्यमंत्री सहित उनकी पत्नी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं की टिप्पणी की यहां कड़े शब्दों में निंदा है। दूसरी ओर इसके खिलाफ  बंगाणा पुलिस थाना में एफआइआर दर्ज कराने के लिए एक शिकायत भी दी है। डोगरा ने क‌हा कि खेदजनक है देवभूमी में बीजेपी ने अपनी नीच मानसिकता को दर्शा दिया है।

  • बददी में चल रही भागवत कथा हुई संम्पन

    बददी में चल रही भागवत कथा हुई संम्पन

    भजन कीर्तन से मिलता है मोक्ष – जगमोहन

     बददी/ सचिन बैंसल:  बद्दी की महिला शक्ति की ओर से कराई गई भागवत कथा रविवार को पूर्ण आहुति के बाद संपन्न हो गई है। बद्दी से सभी लोगों ने हवन में भाग लेकर पूर्ण आहुति दी। उसके बाद नगरवासियों ने ब्राह्मणों को शईया दान किया। दोपहर बाद जगमोहन शास्त्री ने सुदामा चरित्र, राजा नीरग और राजा परिक्षित की मोक्षी की कथा सुनाई।

    उन्होंने कहा कि जीवन का रहस्य समझ  आ जाए तो हम सभी परीक्षित बन सकते है। राजा परीक्षित के साधु संतो की सेवा करने के निर्णय ने उसे इस भवन सागर से पार कर दिया था। उन्होंने सात दिनों के भीतर जो भागवत से ज्ञान प्राप्त किया उससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो गई।  उन्होंने श्याम सोलोना लगता है, बिन पिये नशा हो जाता है जब राधे राधे गाता है, ये वादियां ये फिजाएं बुला रही है मुझे, पर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर नाचने को मजबूर किया। कथा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी धर्मो के लोगों ने प्रसाद ग्रह कर भगवान श्रीकृष्ण का आर्शिवाद लिया।  इस मौके पर समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।

  • बददी मे सामाजिक संस्था विजनलाईफ हयूमन राईट फाऊंडेशन का आगज

    बददी मे सामाजिक संस्था विजनलाईफ हयूमन राईट फाऊंडेशन का आगज

    – पिछडे व जरुरतमंदों लोगों की निशुल्क मदद के होंगे प्रयास: विकास  झा
    – पदम श्री अजय ठाकुर व डीएसपी बददी ने किया शुभारंभ
    – श्रमिक वर्ग के संरक्षण संवर्धन व उनका जीवन स्तर उपर उठाने पर हो काम : रणेश राणा

    बददी/सचिन बैंसल : बददी के निकट बिलांवाली लेबर चौक पर सामाजिक संस्था विजिनलाईफ हयूमन राईट फाऊंडेशन के प्रांत कार्यालय का शुभारंभ पदमश्री अजय ठाकुर व डीएसपी बददी प्रियंक गुप्ता ने किया। यह संस्था एक राष्ट्रीय संस्था है जो कि पूरे देश में गरीबों व जरुरतमंदो की भलाई के लिए कार्य करती है। सर्वप्रथम संस्था के प्रदेशाध्यक्ष विकास झा ने आए हुए समस्त लोगों को संगठन की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और उनके द्वारा देश प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होने बताया कि समाज के पिछडे, पीडीत व वंचित वर्ग को हमारे यहां पर निशुल्क सलाह दी जाएगी व उचित जीवन यापन के प्रति मार्ग दर्शन किया जाएगा। चाहे जरुरतमंद परिवारों की कन्याओं की शादी की बात हो या किसी गरीब छात्र की पढाई या रोजगार की बात हो हमारी संस्था हर संभव कार्य करेगी। इसके अलावा यह संस्था मानवाधिकारों को सशक्त बनाने के लिए एक कडी का कार्य करेगा। पदमश्री अजय ठाकुर ने संस्था के कार्यालय शुभारंभ पर आयोजकों को बधाई देने के बाद कहा कि भूल होना हमारी प्रवृति है लेकिन उस भूल को सुधार कर सभी पक्षों व समाज में समन्वय स्थापित करना ऐसी संस्थाओं का काम है।

    किसी का अहित भी न हो और व्यक्ति सुधर जाए और देश समाज के लिए काम करे यही हमारी सच्ची साधना होनी चाहिए। वहीं डीएसपी बददी प्रियंक गुप्ता ने आशा प्रकट की कि इस संस्था के माध्यम से लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरुक होने का अवसर मिलेगा वहीं उनको अधिकारों के प्रति जागरुक होने के रास्ते मिलेंगे। उन्होने कहा कि इस संस्था को पुलिस की ओर से संपूर्ण सहयोग मिलेगा। हिमालया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रणेश राणा ने आयोजकों से आहवान किया वह बददी में कार्यरत श्रमिक वर्ग के संरक्षण संवर्धन व उनका जीवन स्तर उपर उठाने के लिए काम करे। विशेषकर प्रवासी बच्चों को स्कूल भेजकर शिक्षित करने की मुहिम पर काम हो।

    इस अवसर पर अमरावती सोसाईटी के संरक्षक राज कुमार वर्मा, इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरपाल लुबाणा, हरिओम योगा सोसाईटी चेयरमैन डा श्रीकांत शर्मा, गुलमोहर सोसाइटी प्रधान साहब सिंह, दुर्गा माता मंदिर कमेटी प्रधान कुलदीप सिंह, े विजनलाईफ हयूमन राईट फाऊंडेशन संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विकास झा, रवि कुमार, रुपेश कुमार, हरिवंद्र सिंह, रंजीत पांडे, अमरजीत सिंह, प्रीतम झा, संजय सिंह, संदीप सिंह, चंद्रकला देवी व राज कुमार वर्मा महासचिव जिला सोलन, राज लुबाणा, रवि कुंडलास, जोनी कोलास, निर्मल सिंह, हनी लुबाणा, लक्की, जतिन, नीरज, जय सिंह, निशंात सिंह, राहुल लुबाणा व जोनी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • सेंट बीर्स स्कूल में साइंस टेक्नोलॉजी पर एक्सपो आयोजित 

    सेंट बीर्स स्कूल में साइंस टेक्नोलॉजी पर एक्सपो आयोजित 

    बच्चों की सोच और समझ देश को नई बुलंदी पर ले जाएगी : मोहित चावला 

    बद्दी / सचिन बैंसल : सेंट बीर्स इंटनेशनल स्कूल बद्दी में साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग एंड मैथ्स पर एक्सपो का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने हैड्रोलिक ब्रिज, स्मोक एब्जॉर्बर, बायोगैस प्लांट, लाइटनिंग कंडक्टर, न्यूटान लॉ ऑफ मोशन, बलगर अलमर्स, एस्क्रिट्री सिस्टम पर मॉडल प्रस्तुत किये। एक्सपो में बतौर मुख्यातिथि एसपी बद्दी मोहित चावला ने शिरकत की और बच्चों में मॉडल देखे। बच्चों ने बहुत अच्छे तरीके से एसपी मोहित चावला को अपने अपने मॉडल के बारे में विस्तार से समझाया। 

    उनके साथ स्कूल के एमडी करणबीर राणा व प्रधानाचार्य बिन्दु उपस्थित रहीं। एसपी मोहित चावला ने कहा के बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं, और जिस तरीके से बच्चों ने आज मॉडल प्रस्तुत किये वह उनको देखकर हैरान थे। मौजूद पीढ़ी बहुत ही एडवांस है और उनकी सोच व समझ देश को नई बुलन्दी पर पहुंचाएगी। एमडी करणबीर ने कहा के उनका मकसद बद्दी को एक इंटरनेशनल लेबल का स्कूल देना है जहां बच्चों को हर तरह की सुविधा औऱ गुणात्मक शिक्षा मिल सके। 

    प्रधानाचार्य बिन्दु ने आज के एक्सपो की सफलता का श्रेय बच्चों व स्टाफ को दिया। उन्होंने कहा के बच्चों ने इस इवेंट के लिए बहुत मेहनत की थी और उन्होंने जो मॉडल्स प्रस्तुत किये वह अद्भुत रहे। इस मौके पर एसपी मोहित चावला व उनकी पत्नी रिची चावला के साथ एमडी करणबीर, प्रधानाचार्य बिन्दु, जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महासचिव व इंटक प्रवक्ता ओम शर्मा, पुनीत गुप्ता, राजवीर, सोनाली, स्वाति वर्मा, बबली जामरा, अनवर, सुनील शर्मा, सपना, भूमिका, रिषिभा, प्रीति, पूजा त्यागी, प्रभजोत समेत बच्चों के अभिभाबक उपस्थित रहे। 

  • पूर्व मंत्री कुटलैहड़ की जनता के हमदर्द बनने का झूठा दिखावा न करें: भुट्टो 

    पूर्व मंत्री कुटलैहड़ की जनता के हमदर्द बनने का झूठा दिखावा न करें: भुट्टो 

    ऊना/ सुशील पंडित: विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ से कांग्रेसी विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने कहा कि क्षेत्र के पूर्व विधायक अपनी हार के बाद से तनावग्रस्त हो गए हैं। जनता द्वारा सच्चाई का आइना दिखाने के बाद कंवर सड़कों पर उतर कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, जो कि उनकी बौखलाहट को साफ दर्शाता है। यह बात रविवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव साई में आयोजित जन आशीर्वाद कार्यक्रम के दौरान भुट्टो ने कही। इस दौरान विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बड़े भाईयों व बुजुर्गों से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। 

    देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि पूर्व मंत्री कुटलैहड़ की जनता के हमदर्द बनने का झूठा दिखावा न करें। मैंने अपना वायदा पूरा करते हुए अपनी सैलरी जनता की सेवा में बांटने का ऐलान कर दिया है। अगर पूर्व विधायक कंवर ज्यादा ही क्षेत्रवासियों के हमदर्द बन रहे हैं, तो अपनी पेंशन जनता को समर्पित कर जनकल्याण का कार्य करें। भुट्टो ने कहा कि चुनाव में सभी ने साथ दिया, खासकर महिलाओं व युवाओं ने पूरा समर्थन दिया है, जिसके लिए उनका आभारी हूं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बिना भेदभाव से काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्ष में कुटलैहड़ में रहकर सारा समय क्षेत्र की जनता को दूगां। उन्होंने कहा कि 32 वर्ष बाद कांग्रेस को कुटलैहड़ से जीत मिली है। इस जीत को लय को बरकरार रखूगां। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले जनता से किए गए वायदों को पूरा करूगां, हर गरीब की मदद करूगां। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता ने जो आशाएं और सपने संजोए हैं, जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए वह दिन-रात एक कर देंगे। उन्होंने कहा कि मूलभुत सुविधाएं जनता को मुहैया करवाना मेरी प्राथमिकता है। इस अवसर पर रेडक्रॉस के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, विजय कुमार, सुदर्शन शर्मा, प्रवीण पाधा, रणवीर राणा, अशोक कुमार, अरलू गांव के उपप्रधान भूषण शर्मा, चमन लाल, राजेश पंडित व किशन चंद सहित अन्य उपस्थित रहे।