Blog

  • नुक्कड़ सभा से लौटते वक्त कांग्रेस विधायक के काफिले पर हुआ हमला

    नुक्कड़ सभा से लौटते वक्त कांग्रेस विधायक के काफिले पर हुआ हमला

    नई दिल्लीः छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक के काफिले पर नक्सली हमले की खबर आ रही है। गंगालूर से नुक्कड़ सभा कर बीजापुर लौट रहे कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के काफिले पर नक्सली हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विधायक के काफिले के पीछे चल रहे वाहनों पर हमला हुआ है। हालांकि,  राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने हमले की खबर को इनकार कर दिया है। ताम्रध्वज साहू ने कहा कि अभी तक जो जानकारी मिली है। उसमें किसी तरह के नक्सली हमले की बात सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि विधायक के काफिले में शामिल एक गाड़ी के टायर बदलने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि इस नक्सली हमले में विधायक के साथ चल रहे जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी के टायर में गोली लगी है।

    नुक्कड़ सभा से लौटते वक्त काफिले पर हमला

    दरअसल, मंगलवार को कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी गंगालूर में  हाट बाजार में नुक्कड़ सभा में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद विधायक विक्रम मंडावी सहित कांग्रेसियों का काफिला वापस लौट रहा था। इसी दौरान पदेड़ा गांव के नजदीक नक्सलियों ने काफिले में चल रही वाहनों पर हमला कर दिया। काफिले में शामिल जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप के वाहन के पिछले टायर में एक गोली लगी।

    गृहमंत्री साहू ने हमले की बात से किया इनकार

    राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रम मंडावी जी गंगालूर की तरफ दौरे में जाने वाले थे। उनको पुलिस और सुरक्षाबालों ने रोका था। क्योंकि बिना सूचना और बिना सिक्योरिटी के वहां जाना उचित नहीं है, लेकिन विधायक वहां गए और सकुशल वापस भी आए हैं। उनके काफिले पर कहीं कोई नक्सली हमले की जानकारी अभी नहीं है। उनके पीछे जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष जो आ रही थी उनका कहना है कि फायरिंग हुई है। इसके अलावा गाड़ी का टायर बदलते जरूर देखा गया है।

  • वैशाख अमावस्या आज और कल, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    वैशाख अमावस्या आज और कल, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    नई दिल्ली: इस साल वैशाख अमावस्या पर एक ही दिन में तीन तरह के सूर्य ग्रहण दिखेंगे, जिसे वैज्ञानिकों ने हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा है। माना जाता है कि वैशाख अमावस्या के दिन पितरों के तर्पण बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वैशाख मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या को वैशाखी अमावस्या के रूप में मनाया जाता है। इस बार संयोग से 100 साल बाद हाइब्रिड सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस बार सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, गुरुवार को लगने जा रहा है। मान्यता है कि अमावस्या के दिन पितरों के नाम दान करना बड़ा ही फलदायी होता है। लेकिन इस बार यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए सूर्य ग्रहण का अमावस्या पर कोई असर नहीं होगा।

    वैशाख अमावस्या की अवधि

    इस बार वैशाख अमावस्या 20 अप्रैल को पड़ रही है। साथ ही इसी दिन सूर्य ग्रहण भी दिखेगा। वैशाख अमावस्या का मुहूर्त 19 अप्रैल से सुबह 11 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन 20 अप्रैल को सुबह 09 बजकर 41 मिनट पर होगा। 20 अप्रैल को सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05 बजकर 51 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।

    सूर्य ग्रहण की अवधि

    यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर खत्म होगा। इस सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी। इस सूर्य ग्रहण के दो दिन बाद देवगुरु बृहस्पति का गोचर होगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा। लेकिन इस सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ेगा।

    वैशाख अमावस्या पर कर सकते हैं ये काम

    सूर्योदय से पहले उठकर तीर्थ स्नान करें। ये न कर पाएं तो घर पर ही पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे और तिल डालकर नहाएं। उगते हुए सूरज को तांबे के लौटे से जल चढ़ाएं। दिनभर व्रत रखने और जरुरतमंद लोगों को दान देने का संकल्प लें। पितरों की तृप्ति का संकल्प लेकर जल, अन्न का दान करें। ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है व पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होने की मान्यता है। इस दिन गाय की पूजा करें। गाय को हरा चारा खिलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं। पितरों की तृप्ति के लिए लोटे में पानी, दूध, तिल और चावल डालकर पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं। पीपल को छूकर प्रणाम करें। पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और 5 या 7 परिक्रमा करें।मंदिरों या अन्य जगहों पर जरुरतमंद लोगों को खाना खिलाएं, जलदान करें और जरुरत के मुताबिक चीजें दें। मंदिर जाकर शनि देव की मूर्ति पर तिल का तेल चढ़ाएं। तिल के तेल से ही दीपक भी लगाएं।

    शनिदेव की पूजा विधि

    अमावस्या पर शनि पूजा का भी विशेष महत्व है, इसलिए लकड़ी की चौकी पर काला कपड़ा बिछाएं। शनिदेव की मूर्ति या चित्र, यंत्र और सुपारी स्थापित करके सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनि देव पर सिंदूर, कुमकुम, काजल लगाकर उन्हें नीले फूल अर्पित करें और शनि देव को भोग लगाएं।

    जानें कहां-कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रहण

    यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. यह सूर्य ग्रहण चीन, अमेरिका, माइक्रोनेशिया, मलेशिया, फिजी, जापान, समोआ, सोलोमन, सिंगापुर, थाइलैंड, कंबोडिया, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, वियतनाम, ताइवान, पापुआ न्यू गिनी, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर जैसी जगहों पर दिखाई देगा।

  • पंजाबः कार सवार व्यक्ति की पुलिस कर्मी ने जमकर की छित्तर परेड, वीडियो वायरल

    पंजाबः कार सवार व्यक्ति की पुलिस कर्मी ने जमकर की छित्तर परेड, वीडियो वायरल

    चंडीगढ़ः जीरकपुर की छत लाइट प्वाइंट पर बैरिकेड्स पर फलेक्स लगाने पहुंचे एक व्यक्ति की पुलिस कर्मचारी ने जमकर छित्तर परेड कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस मामले को लेकर पीड़ित सचिन बत्रा ने पुलिस हेल्पलाइन 112 नंबर पर शिकायत दर्ज करवा दी है। जानकारी के अनुसार सचिन बत्रा वीआईपी रोड ने बताया कि उसने एडीजीपी पंजाब एएस के साथ मुलाकात करके ट्रैफिक जागरूकता अभियान तहत पूरे पंजाब में सड़क बैरिकेड्स पर पुलिस के स्लोगन और रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू किया था।

    इसी बीच जब उन्होंने जीरकपुर लाइट प्वाइंट पर यह अभियान शुरू किया तो ट्रैफिक कर्मचारी ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उसने एडीजीपी द्वारा दिया गया पत्र दिखाया। लेकिन ट्रैफिक कर्मचारी को तसल्ली नहीं हुई तो उन्होंने उच्चाधिकारी से बात करनी चाही, लेकिन किसी कारण वरिष्ठ अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद ट्रैफिक कर्मचारी ने उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।

    पीड़ित सचिन का आरोप है कि ट्रैफिक कर्मचारी ने उससे कहा कि अगर वह फ्लेक्स लगवाना चाहता है तो उसे 25 हजार रुपए प्रतिमाह देना होगा। मना करने पर पुलिसकर्मी ने सचिन को गालियां दी और पीटना शुरू कर दिया। सचिन के साथ वहां मौजूद शख्स ने इस सबका वीडियो बना लिया तो कर्मचारियों ने इसे बंद करवा दिया ।

  • जालंधर : महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में व्यक्ति का कत्ल

    जालंधर : महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में व्यक्ति का कत्ल

    जालंधर, वरुण /हर्ष : इनकम टैक्स कालोनी के सामने चल रहे निर्माणाधीन प्लाट में रहने वाले कुछ लोगों ने प्लाट में रहने वाली एक महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर एक श्रमिक की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मिट्ठापुर निवासी रामू कुमार के रूप में हुई। रामू कुमार के भतीजे ट्रांसपोर्ट नगर निवासी श्याम कुमार के बयानों पर थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने इनकम टैक्स कालोनी के पास रहने वाले लक्ष्मण कुमार और जगननाथ सहित एक महिला और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    देर शाम पुलिस ने लक्ष्मण और जगननाथ को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की पहचान करवाने और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस को दिए बयानों में श्याम कुमार ने बताया कि रामू कुमार उसका मौसा लगता है। वह अपने मौसा रामू के साथ मिट्ठापुर में किसी रिश्तेदार के घर पर रात रहने के लिए गए थे। सुबह करीब पांच बजे जब घर पैदल वापस जा रहे थे तो इनकम टैक्स कालोनी के पास दो व्यक्ति और एक महिला खड़े थे। उक्त लोगों ने उसके मौसा पर आरोप लगाया कि उसने महिला को छेड़ा है। उसके मौसा ने विरोध किया तो उक्त दोनों युवक और महिला उसके मौसा राम से हाथापाई करने लगे और उसे पास ही प्लाट में ले गए। प्लाट में पहले से तीन लोग मौजूद थे। सभी ने मिल उसे बुरी तरह से पीटा। वह उसे बचाने के लिए गया तो उसे भी पीटा लेकिन वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। पुलिस ने बयानों के आधार पर लक्ष्मण, जगननाथ सहित तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने लक्ष्मण और जगननाथ को देर रात गिरफ्तार कर लिया

  • आज का राशिफल, 19 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 19 अप्रैल 2023

    मेष:  पुराना रोग उभर सकता है। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    वृष: व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    मिथुन: घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।

    कर्क: कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।

    सिंह: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें।

    कन्या: पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा।

    तुला: दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    वृश्चिक: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी।

    धनु: उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।

    मकर: नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    कुंभ: फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी।

    मीन: यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें।
  • राष्ट्रपति की बिगड़ी तबीयत, AIIMS अस्पताल में भर्ती

    राष्ट्रपति की बिगड़ी तबीयत, AIIMS अस्पताल में भर्ती

    नेपाल: राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को बुधवार (19 अप्रैल) को एम्स दिल्ली में ट्रांसफर किया जाएगा।फिलहाल काठमांडू के महाराजगंज स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। उन्हें मंगलवार (18 अप्रैल) को ऑक्सीजन लेवल में गिरावट होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

    डॉक्टरों का कहना है कि उनके फेफड़ों में इंफेक्शन हो गया है। एक महीने के अंदर दूसरी बार राष्ट्रपति की तबीयत बिगड़ी है। 78 वर्षीय पौडेल काठमांडू के टीचिंग अस्पताल में भर्ती हैं। राष्ट्रपति के सलाहकार के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि वह 15 दिनों से एंटीबायोटिक्स ले रहे हैं, लेकिन उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। 

    इससे पहले 2 अप्रैल को राष्ट्रपति को पेट में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। राष्ट्रपति के चीफ एडवाइजर सुरेश चालीसे ने कहा था कि राम चंद्र पौडेल ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी। उस समय भी उन्हें डॉक्टरों कि निगरानी में रखा गया था। मार्च में ही राम चंद्र पौडेल ने नेपाल के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वह नेपाली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता हैं। पौडेल ने राष्ट्रपति चुनाव में 33,802 चुनावी वोट हासिल किए थे, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र नेम्बवांग मात्र 15,518 चुनावी वोट ही हासिल कर पाए।

    राष्ट्रपति चुनाव में 18 हजार 284 वोटों के भारी अंतर से राम चंद्र पौडेल ने जीत हासिल की। नेपाल के चुनाव आयोग के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव में संघीय के 313 सदस्यों ने चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया। इसके अलावा प्रांतीय अंसेबली से भी 518 सदस्यों ने भी चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया था।

  • पंजाब: विदेशी छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी काबू

    पंजाब: विदेशी छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी काबू

    लुधियाना : पंजाब के खन्ना में रहने वाली जिंबाब्वे की एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी छात्र अफ्रीकी देश लाइबेरिया का रहने वाला है। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा मंडी गोबिंदगढ़ स्थित एक विश्वविद्यालय में पढ़ती है और किराये पर रहती है। कुछ दूरी पर अन्य विदेशी छात्र भी रहते हैं।

    ये छात्र खन्ना के एक कॉलेज में पढ़ते हैं। ये सभी आपस में दोस्त हैं। रात पीड़िता कमरे के बाहर बैठी थी तो आरोपी प्रोमिस ने छात्रा को अंदर बुलाया। आरोपी के दूसरे भाई वहां शराब पी रहे थे। आरोपी ने उसे रसोई में खाना बनाने को कहा। जब वह रसोई में खाना बना रही थी तो आरोपी ने उसे शारीरिक संबंध बनाने को कहा।

    मना करने पर आरोपी ने उसके साथ जबर्दस्ती की। इस बीच किचन में रखे बर्तन में आग लग गई। इसी दौरान पीड़ित छात्रा वहां से भाग निकली। पीड़िता की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

  • 4 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न मामले में स्कूल टीचर के Driver पर मामला दर्ज, कोर्ट ने जारी किया ये आदेश

    4 वर्षीय बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न मामले में स्कूल टीचर के Driver पर मामला दर्ज, कोर्ट ने जारी किया ये आदेश

    हैदराबाद : स्थानीय अदालत ने मंगलवार को 34 वर्षीय एक व्यक्ति को साढ़े चार साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के मामले में 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। बच्ची एक निजी स्कूल में पढ़ती थी और दोषी वहां अक्टूबर 2022 में चालक के रूप में काम करता था। फास्ट ट्रैक पॉक्सो अदालत ने प्रधानाध्यापक के चालक को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) कानून और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया और उसे 20 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। दोषी के खिलाफ अदालत ने पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने इस मामले में प्रधानाध्यापक को बरी कर दिया। बच्ची के अभिभावकों का आरोप था कि प्रधानाध्यापक की लापरवाही के कारण यह घटना हुई लेकिन अदालत ने इसे नहीं माना और उन्हें बरी कर दिया।

  • जालंधरः 500 ग्राम अफीम और अवैध शराब सहित 2 गिरफ़्तार

    जालंधरः 500 ग्राम अफीम और अवैध शराब सहित 2 गिरफ़्तार

    जालंधर, वरुण/हर्षः देहात पुलिस ने दो अफीम और अवैध शराब के दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें थाना नूर महल की पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान रमन कुमार निवासी गांव गुमटाली थाना बिलगा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई दलजीत सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रमन के घर रेड कर उसके कब्जे से 24 बोतलें अवैध शराब की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    वहीं दूसरी ओर थाना शाहकोट की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 500 ग्राम अफ़ीम बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान गुरमेल सिंह उर्फ़ बग्गा निवासी जोधेवाल बस्ती, लुधियाना के रूप में हुई है। प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई कृपाल सिंह ने आरोपी गुरमेल सिंह को दानेवाल के पास से गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 500 ग्राम अफ़ीम बरामद कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕਾਰਨ 22 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਕਾਰਨ 22 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਕਸਬਾ ਘੁਮਾਣ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ 22 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਰੋਡ ਪੀਰ ਬਾਬੇ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਨਜਦੀਕ ਤੋਂ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ  ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਬਰਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣ ਕੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਸਕੂਲ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਹੀ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਦਲਦਲ ਵਿੱਚ ਫਸ ਚੁੱਕਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਅੱਜ ਇਹੋ ਨਸ਼ਾ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬੇਟੇ ਨੂੰ ਖਾ ਗਿਆ ਹੈ । ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੇ ਪਿਤਾ ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਦੋਸਤ ਬਚਿੱਤਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਨਵਜੋਤ ਸਕੂਲ ਪੜ੍ਹਦੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਦਲਦਲ ਵਿੱਚ ਐਸਾ ਫਸਿਆ ਕੇ ਊਸ ਵਿੱਚੋ ਨਿਕਲ ਹੀ ਨਹੀਂ ਪਾਇਆ ਅਤੇ ਦਿਨ ਬੁ ਦਿਨ ਨਸ਼ੇ ਦੀ ਇਸ ਡੂੰਘੀ ਦਲਦਲ ਵਿੱਚ ਫਸਦਾ ਹੀ ਚਲਾ ਗਿਆ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਨਸ਼ੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਓਹਨਾਂ ਨੇ ਕਈ ਵਾਰ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਅਤੇ ਰਾਜਨੀਤਕ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਕਿ ਕਸਬੇ ਅੰਦਰ ਵਿਕ ਰਹੇ ਨਸ਼ੇ ਉਤੇ ਨਕੇਲ ਕੱਸੀ ਜਾਵੇ, ਪਰ ਹੋਇਆ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਜਿਸਦਾ ਨਤੀਜਾ ਇਹ ਨਿਕਲਿਆ ਕੇ ਸਾਡਾ ਬੇਟਾ ਨਵਜੋਤ ਮੌਤ ਦੀ ਆਗੋਸ਼ ਵਿੱਚ ਚਲਾ ਗਿਆ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਵਜੋਤ ਕਲ ਦਾ ਹੀ ਆਪਣੇ ਘਰੋਂ ਬਟਾਲਾ ਜਾਣ ਦਾ ਕਿਹ ਕੇ ਨਿਕਲਿਆ ਸੀ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਮਾਮਲੇ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਰਿਪੋਰਟ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਮੌਤ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਚੱਲ ਪਏਗਾ ਅਤੇ ਊਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।