दरअसल, लोग पुलिस की कार्रवाई से काफी खफा है। उनका कहना है कि पुलिस के हिसाब से इसने कोई क्राइम नहीं किया है। इस लिए गांव वालों ने खुद इसकी छित्तर परेड की। मिली जानकारी अनुसार तहसील के गांव समरावां में बस अड्डे के बाहर एक दुकान के आगे मोटरसाइकल खड़ा था। इस दौरान चोर दुकान से सामान लेने के बहाने आया। चोर ने दुकान से कोक की बोतल खरीदी और दुकान के बाहर खड़े मोटरसाइकल पर जाकर बैठ गया। उसने थोड़ी देर इधर-उधर देखा और मोटरसाइकल को चाबी लगाकर स्टाट कर लिया। जैसे ही चोर ने मोटरसाइकल घुमाया तो पास वाली दुकान में बैठे युवक ने देखा कि उसका मोटरसाइकल कोई ले जा रहा है। उसने भाग कर चोर को काबू कर लिया और मोटरसाइकल की चाबी निकाल ली। मौके पर आस पास के दुकानदार और गांव वासी इक्ट्ठे हो गए और लोगों ने मिलकर व्यक्ति की जमकर छित्तर परेड की।दिन दहाड़े बाइक चो-री करता चो-र का-बू, जमकर की छि-त्तर परेड pic.twitter.com/sXPOyynNff
— Encounter India (@Encounter_India) November 21, 2025
Blog
-

Jalandhar News: दिन दहाड़े बाइक चोरी करता चोर काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: आए दिन चोरों द्वारा वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। चोरों द्वारा दिन दहाड़े चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में काफी रोष है। वहीं ताजा मामला नकोदर के गांव समरावां में बस अड्डे के पास से सामने आया है। जहां लोगों ने बाइक चोरी के मामले में चोर को रंगे हाथों काबू किया। लोगों ने चोर की जमकर छित्तर परेड की। लोगों ने काबू किए चोर को लेकर कहा कि उन्होंने पुलिस को इसकी कोई शिकायत नहीं देनी है। -

Punjab News: एनकाउंटर केस में CP का खुलासा, सलमान खान मामले और पाक के पवन से जुड़े तार, देखें वीडियो
लुधियानाः शहर के लाडोवाल के पास बीते दिन लुधियाना पुलिस ने ISI से जुड़े 2 बदमाशों का एनकाउंटर किया था। इस दौरान दोनों बदमाश घायल हो गए थे और उन्हें लुधियाना के पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनमें से एक की हालत सीरियस है। इस केस में जहां पुलिस ने कल दो चाइनीज हैंड ग्रेनेड और 5 पिस्टल के साथ 50 जिंदा कारतूस बरामद किए थे, वहीं आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने मामले में कई बड़े खुलासे किए और आरोपियों के पाकिस्तान और बिश्नोइ गैग से लिंक होने की बात कही। वहीं सलमान खान के केस में भी आरोपी शामिल थे।
जानकारी देते लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के सलमान खान धमकी केस से लिंक हैं। उन्होंने खुलासा किया कि इस केस से जुड़े कई फैक्ट्स सामने आए हैं, जिसमें राजस्थान, बिहार और हरियाणा से जुड़े युवक थे और अब तक कुल 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में बैठे ISI से जुड़े ये युवक पवन के कॉन्टैक्ट में थे।
इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि अजय नाम का एक युवक जिसे गिरफ्तार किया गया है, वह पवन के संपर्क में था और पवन से पहले उसका संपर्क सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले बिश्नोई गैंग से था। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस मामले में और भी तथ्य सामने आने की उम्मीद है, लेकिन कोई बड़ी घटना होने से रोक दी गई है।
-

Punjab News: विधायक कुलदीप धालीवाल ने बाढ़ प्रभावितों को 5.72 करोड़ के मंजूरी पत्र बांटे, देखें वीडियो
अमृतसरः विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने आज बाढ़ प्रभावित इलाकों के किसानों को मुआवजे के मंजूरी पत्र बांटे। सरकार ने हाल ही में आई बाढ़ से हुए भारी नुकसान झेलने वाले 29 गांवों के किसानों के लिए 5 करोड़ 72 लाख रुपये की बड़ी रकम जारी की है। धालीवाल ने कहा कि यह राहत राशि बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों और खराब हुई जमीन का मुआयना करने के तुरंत बाद जारी की गई है, ताकि किसानों को आर्थिक मदद मिल सके।
विधायक ने कहा कि मुआवजा सिर्फ प्राइवेट जमीन मालिकों को ही नहीं, बल्कि सरकारी और कॉन्ट्रैक्ट वाली जमीन पर खेती करने वाले हर किसान को मिलेगा। धालीवाल ने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है और भविष्य में भी किसानों को हर मुमकिन मदद दी जाएगी। बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए दूसरी योजनाओं को भी कागजों से असलियत में लाया जा रहा है, ताकि कोई भी प्रभावित परिवार खुद को अकेला महसूस न करे।
-

Punjab News: पुलिस व BSF की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 544 ग्राम हेरोइन के साथ 2 तस्कर काबू, देखें वीडियो
गुरदासपुरः माननीय मुख्यमंत्री, पंजाब द्वारा घोषित “ड्रग्स के खिलाफ जंग” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक, पंजाब और उप पुलिस महानिरीक्षक, बॉर्डर रेंज, अमृतसर के निर्देशों के अनुसार गुरदासपुर पुलिस ने 2 नशा तस्करों को करोड़ों की ढाई किलो हेरोइन के साथ काबू करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गुरदासपुर आदित्य और देविंदर कुमार चौधरी, PPS पुलिस अधीक्षक, जांच, गुरदासपुर ने बताया कि BSF के सहयोग से ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान टी पॉइंट रुडियाना मोड़ कलानौर पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 2 संदिग्ध मंगल सिंह और गुरभेज सिंह को संदिग्ध होने पर रोका गया।
डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस मोहन सिंह की लीडरशिप में संदिग्धों की चेकिंग की गई तो उनसे 2 किलो 544 ग्राम हेरोइन बरामद हुई जिस पर मंगल सिंह और गुरभेज सिंह को गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ थाना कलानौर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी और उनके पिछले और अगले लिंक को वेरिफाई किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
-

Punjab News: पुरानी दाना मंडी भाजपा के दफ्तर में लगे खालिस्तानी विरोधी पोस्टर, देखें वीडियो
मोगाः सुबह पुरानी दाना मंडी में भाजपा के दफ्तर के बाहर अज्ञात शरारती तत्वों की ओर से पंजाब यूनिविर्सटी के केन्द्रीयकरण करने की कोशिश के विरोध में खालिस्तानियों के चेतावनी पोस्टर लगाने से मंडी में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना पुलिस को देने पर पुलिस के उच्चाधिकारी व अफसर भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने पोस्टर को उतारकर मामले की छानबीन शुरू की।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा. सीमांत गर्ग ने बताया कि सुबह पुरानी दाना मंडी में भाजपा के दफ्तर में उनके आफिस इंचार्ज जतिंदर चड्ढा सुबह 9 बजे जब दफ्तर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बाहर एक पोस्टर लगा हुआ है जिस पर पंजाब यूनिवर्सिटी के केन्द्रीयकरण करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध खालिस्तान विरोधी के नाम से लिखा गया है कि यदि यूनिवर्सिटी का केन्द्रीयकरण करने की कोशिश की तो यूनिवर्सिटी को बैन करके जलाकर राख कर देंगे।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह जो पोस्टर लगाया गया है यह किसी कम पढ़े लिखे शरारती तत्व का काम है जिसने हिंदी, पंजाबी की भाषा का इस्तेमाल करके लिखा है। आरोपी की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। डा. सीमांत गर्ग ने कहा कि इस घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते कार्रवाई शुरू की है।
-

Punjab News: देश में पहली बार! मान सरकार ने मुफ्त पैड वितरण में लगाए ₹54 करोड़! पिछली सरकारों की सिर्फ कागजी योजनाओं का हमेशा के लिए अंत!
चंडीगढ़, 20 नवंबर, 2025: आज पंजाब की लाखों महिलाओं के चेहरे पर जो राहत और आत्मविश्वास है, वह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सच्चे नेतृत्व की निशानी है। ‘नवी दिशा’ योजना केवल सेनेटरी पैड बाँटने की सरकारी स्कीम नहीं है, बल्कि यह पंजाब की बेटी के सम्मान, स्वास्थ्य और गरिमा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प है।
इस योजना ने दो बड़े रास्तों पर जीत हासिल की है, पुरानी कांग्रेस सरकार की घटिया क्वालिटी की कमी को खत्म किया है और देश के कई बड़े राज्यों के मुकाबले पंजाब को स्वास्थ्य डिलीवरी में ‘रोल मॉडल’ के रूप में खड़ा किया है।
पिछली कांग्रेस सरकार की ‘उड़ान’ योजना पर सालाना करीब ₹40.55 करोड़ खर्च होते थे, लेकिन साफ-साफ कह रही हैं कि पिछली कांग्रेस सरकार की ‘उड़ान’ योजना (जिस पर सालाना करीब ₹40.55 करोड़ खर्च होते थे) में जो पैड मिलते थे, वे घटिया, बदबूदार और संक्रमण पैदा करने वाले थे। वह पैसा सिर्फ कागज़ पर खर्च होता रहा, जबकि महिलाओं को सिर्फ असुविधा और शर्म मिली।
मान सरकार ने इस अनादर को तुरंत बदला।’नवी दिशा’ योजना पर ₹53 करोड़ का बड़ा निवेश किया गया है, जो न केवल अधिक बजट दर्शाता है, बल्कि बेहतर नीयत भी दिखाता है। इस बड़े निवेश के नतीजतन,महिलाओं को उत्कृष्ट क्वालिटी के साथ मुलायम, सुरक्षित और 100% बायोडिग्रेडेबल (पर्यावरण-अनुकूल) पैड मिल रहे हैं। गारंटीशुदा डिलीवरी के तहत, 13.65 लाख महिलाओं को हर महीने 9 नैपकिन की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। साथ ही, डिजिटल पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मोबाइल ऐप और डैशबोर्ड से वितरण की ‘रियल-टाइम’ निगरानी होती है, ताकि चोरी या अनियमितता की कोई गुंजाइश न बचे। महिलाएँ जानती हैं कि बजट का बढ़ना सिर्फ खर्च नहीं है, यह उनकी सेहत और सम्मान में किया गया सीधा निवेश है।
अन्य बड़े राज्यों की तुलना में, पंजाब ने एक बेहतर, सुचारू और भरोसेमंद मॉडल स्थापित किया है। जबकि उत्तर प्रदेश में कपड़े का उपयोग अधिक है और आपूर्ति में रुकावट आती है, और बिहार/झारखंड में सबसे कम स्वच्छता दर तथा कमजोर वितरण नेटवर्क है, पंजाब अपने 27,313 आंगनवाड़ी केंद्रों के मजबूत नेटवर्क के माध्यम से 13.65 लाख लाभार्थियों को उच्च कवरेज और मासिक डिलीवरी की गारंटी दे रहा है।
मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में जहाँ स्टॉक-आउट और ग्रामीण पहुंच की कमी मुख्य समस्या रही है, वहीं पंजाब में डिजिटल निगरानी से स्टॉक-आउट खत्म हुआ है और हर महीने पक्के तौर पर डिलीवरी हो रही है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ में योजनाओं का असंगत कार्यान्वयन होने के विपरीत, पंजाब की योजना कैबिनेट की मंजूरी से संरचित, सुसंगत और गुणवत्ता-जाँच आधारित है।
पंजाब अब स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में देश का अगुआ बन चुका है। जिन राज्यों में आज भी करोड़ों महिलाएँ शर्म और संक्रमण के डर से जी रही हैं, वहाँ पंजाब की महिलाएँ आत्मविश्वास और सुरक्षा के साथ अपने काम पर जा रही हैं।
गाँव की गुरप्रीत कौर बताती हैं, “पहले महीने के उन दिनों में काम पर जाना मुश्किल था। पैसे नहीं होते थे, शर्म आती थी। अब आंगनवाड़ी दीदी हर महीने घर आकर पैड देती हैं। मान साहब ने हमारी छोटी सी परेशानी को समझा और हमारा सम्मान लौटाया है।”
‘नवी दिशा’ केवल एक स्वास्थ्य योजना नहीं है। यह मान सरकार के सुशासन, पारदर्शिता और महिलाओं के प्रति वास्तविक सम्मान का प्रमाण है। यह योजना दिखाती है कि जब नीयत साफ होती है, तो सरकारी योजनाएँ लाखों ज़िंदगियाँ बदल सकती हैं।
पंजाब की हर महिला और बेटी आज गर्व से कह रही है: मान सरकार ने हमें सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने की ‘नवी दिशा’दी है।। यही है पंजाब मॉडल की असली ताकत, जिसने देश के बाकी राज्यों से मीलों आगे खड़ा कर दिया है!
-

Punjab News: कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग के विवादित बयान के मामले में हाईकोर्ट का आया बड़ा फैसला
चंडीगढ़ः पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग को निर्देश दिया है कि वह पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ दर्ज एफआईआर की जांच में किसी भी तरह का हस्तक्षेप न करे। दरअसल, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की तरफ से दायर की गई याचिका पर सरकार को नोटिस जारी किया है।
अदालत की तरफ से सरकार से अब तक की कार्रवाई संबंधी पूछा गया है। वहीं इस मामले में SC कमिशन की तरफ से अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को तलब किए जाने पर भी रोक लगाई है और कमिशन चेयरमैन को इसमें दखल नहीं देने को कहा है। तरनतारन उपचुनाव के दौरान बूटा सिंह पर दिए गए बयान के चलते कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया। अदालत में अर्जी देकर उन्होंने कहा है कि तरनतारन उपचुनाव में प्रचार के दौरान 2 नवंबर को बूटा सिंह को लेकर दिए गए बयान पर पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने जो स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू की है, उस पर रोक लगाई जाए।
राजा वडिंग ने दलील दी कि इस मामले में 4 नवंबर को उनके खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज हो चुकी है, ऐसे में आयोग की ओर से समानांतर कार्यवाही चलाना उचित नहीं है। उन्होंने आयोग के चेयरमैन पर राजनीतिक दुर्भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। वडिंग का कहना है कि चेयरमैन लगातार उनके खिलाफ सार्वजनिक बयान दे रहे हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण दिखती है।
-

Punjab News: पंजाब सरकार की दूरदर्शिता से गुरुओं की इतहासिक धरती अमृतसर को मिला 150 करोड़ का निवेश
चंडीगढ़,20 नवंबर 2025: पंजाब — कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) नॉर्दर्न रीजन की अमृतसर में आयोजित क्षेत्रीय परिषद बैठक में पंजाब सरकार ने अपने दूरदर्शी औद्योगिक सुधार एजेंडा, सेक्टर-विशिष्ट नीतिगत पहलें और बड़े बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की, जिनका उद्देश्य राज्य में निवेश गति को और बढ़ाना है।
CII नॉर्दर्न रीजन की चेयरपर्सन श्रीमती अंजलि सिंह ने मंत्री संजीव अरोड़ा का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब तेजी से उच्च-गुणवत्ता वाले निवेश का पसंदीदा केंद्र बन रहा है। उन्होंने अमृतसर से शुरू होते हुए पंजाब के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में SUJAN के ₹150 करोड़ निवेश को राज्य में बेहतर होते निवेश माहौल पर मजबूत मुहर बताया।
उन्होंने कहा, “यह बड़ा निवेश पंजाब के प्रीमियम पर्यटन क्षेत्र को सशक्त करता है और राज्य की आर्थिक पुनर्जीवन प्रक्रिया में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। सरकार के प्रगतिशील कदमों और ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ सुधारों के साथ पर्यटन आधारित निवेश में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है।”
श्रीमती सिंह ने सरकार को सुझाव दिया कि उपलब्ध भूमि-बैंकों का सक्रिय रूप से प्रचार किया जाए, कृषि व नाशवां उत्पादों के लिए कोल्ड-चेन अवसंरचना विकसित की जाए, पर्यटन बढ़ाने के लिए विरासत स्थलों की पहचान की जाए और पंजाब को राष्ट्रीय व वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने पर भी विचार किया जाए।
परिषद को संबोधित करते हुए उद्योग, वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और एनआरआई मामलों के मंत्री श्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि सरकार एक मजबूत, उत्तरदायी और भविष्य-केंद्रित औद्योगिक वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा, “पंजाब स्पष्ट और सुधार-उन्मुख रोडमैप के साथ आगे बढ़ रहा है। हमने 24 सेक्टोरल समितियाँ गठित की हैं और एक मास्टर इंडस्ट्रियल पॉलिसी—हर प्रमुख सेक्टर के लिए समर्पित नीतियों के साथ—जल्द ही जारी की जाएगी, जिससे निवेशकों को दीर्घकालिक स्पष्टता मिलेगी।”
मंत्री ने बताया कि पंजाब 2035 तक की ऊर्जा आवश्यकताओं पर आधारित दीर्घकालिक पावर प्लान तैयार कर रहा है, जिसमें थर्मल व अक्षय ऊर्जा का संभावित मिश्रण शामिल होगा।
औद्योगिक अवसंरचना को मजबूत करने के लिए, उन्होंने बताया कि मोहाली और लुधियाना में दो नए प्रदर्शनी केंद्रों के लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है और टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अमृतसर में तीसरे प्रदर्शनी केंद्र की योजना भी बन रही है, जिसके लिए भूमि की पहचान जारी है।
‘राइट टू बिज़नेस’ क़ानून के तहत किए जा रहे सुधारों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने कहा कि ग्रीन श्रेणी और कई ऑरेंज श्रेणी की औद्योगिक इकाइयों को मात्र पाँच दिनों के भीतर अनुमतियाँ मिल जाएँगी।
लॉजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी पर जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पंजाब में वर्तमान में 10 ICDs, दो फ्रेट कंटेनर स्टेशन, दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और चालू अदमपुर हवाई अड्डा मौजूद है। आने वाला हलवारा हवाई अड्डा राज्य की लॉजिस्टिक क्षमताओं को और मजबूत करेगा।
बैठक उद्योग और सरकार दोनों की सकारात्मक भावना के साथ समाप्त हुई, जिसमें पंजाब की विकास यात्रा, बढ़ती निवेश आकर्षण क्षमता और पर्यटन-आधारित विकास की संभावनाएँ—SUJAN की महत्त्वपूर्ण निवेश प्रतिबद्धता से और मज़बूत—प्रमुख रूप से उभरकर सामने आईं।
-

Punjab News: आनंदपुर साहिब ‘हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी’ के 350वें शहीदी दिवस के लिए तैयार, पंजाब सरकार के आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह
चंडीगढ़, 20 नवंबर 2025: आनंदपुर साहिब में इस साल एक ऐसा समागम होने जा रहा है, जिसे पूरे पंजाब में बेहद श्रद्धा और गर्व के साथ देखा जा रहा है। पंजाब सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी, भाई मती दास जी, भाई सती दास जी और भाई दयाला जी के 350वें शहीदी दिवस को यादगार बनाने के लिए तीन दिन का विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया है। यह समागम 23 से 25 नवंबर 2025 तक चलेगा, और इसका हर पल सिख इतिहास, मानवता और बलिदान की उस विरासत से जोड़ता है, जिस पर पूरा पंजाब गर्व करता है।
23 नवंबर से शुरू हो रहा यह कार्यक्रम एक गहरी आध्यात्मिक वातावरण के साथ आरंभ होगा। सुबह संगत रूपी मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान और राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में अखंड पाठ की शुरुआत होगी। जो यह संदेश देता है कि सिख परंपरा में श्रद्धा और सेवा की भावना सबसे पहले है। इसके बाद गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। यह प्रदर्शनी खासतौर पर युवाओं को यह समझाने के लिए तैयार की गई है कि गुरु साहिबान ने अपने प्राण देकर धर्म, मानवाधिकार और इंसानियत की रक्षा क्यों और कैसे की थी।

23 नवंबर को ही सुबह 11 बजे सर्व धर्म सम्मेलन होगा, जहां अलग-अलग धर्मों, समुदायों और विचारधाराओं से जुड़े लोग एकता, भाईचारे और मानवाधिकारों पर अपनी बातें साझा करेंगे। यह सम्मेलन दिखाता है कि सिख इतिहास केवल सिख समुदाय का इतिहास नहीं, बल्कि पूरी मानवता का संदेश है, दूसरों की रक्षा करना, सच के लिए खड़े होना और हर मत का सम्मान करना। शाम को विरासत-ए-खालसा और जुड़े हुए महत्वपूर्ण स्मारकों का गाइडेड टूर रखा गया है, ताकि लोग अपनी जड़ों, अपनी परंपराओं और अपने इतिहास को सामने से महसूस कर सकें। रात को होने वाला ड्रोन शो इस कार्यक्रम की खूबसूरती को और बढ़ा देगा। जहां रोशनी के माध्यम से गुरु साहिबान की शहादत, खालसा पंथ की विरासत और पंजाब के गौरव को आधुनिक अंदाज़ में दिखाया जाएगा।

तीन दिनों तक कथा, कीर्तन, भक्ति, संगत और सेवा का ऐसा माहौल बनेगा कि हर आने वाला व्यक्ति अपने दिल में गुरु साहिबानों के प्रति और अधिक सम्मान लेकर जाएगा। लोगों में इस समागम को लेकर गहरी श्रद्धा है। हर किसी का मानना है कि पंजाब सरकार ने इस आयोजन को इतने सम्मान और भव्यता से मनाने का फैसला लेकर पूरे पंजाब की भावनाओं को सही मायनों में सम्मान दिया है। यह समागम सिर्फ इतिहास याद करने का मौका नहीं है, बल्कि उस सोच को अपनाने का अवसर है, जिसकी वजह से सिख धर्म दुनिया भर में साहस, बलिदान और मानवता का प्रतीक माना जाता है।
यह तीन दिवसीय समागम पंजाब की आत्मा, पंजाब की शान और पंजाब की विरासत का जीवंत रूप है, और हर पंजाबी के लिए गर्व की बात है।
-

Jalandhar News: कल स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी को लेकर आदेश जारी
जालंधर, ENS: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस के संबंध में 22 नवंबर को सरकारी और प्राइवेट स्कूलों व कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया गया है। यह जारी आदेश डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल की ओर से जारी किए गए है। जारी आदेशों में कहा गया है कि 22 नवबंर को शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला जा रहा है।

ऐसे में नगर कीर्तन में भारी मात्रा में संगत शामिल होगी। जिसको लेकर इस दिन लोगों की धार्मिक भावनाओं और स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की सीमा में आने वाले सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों व कॉलेजों में 22-11-2025 को दोपहर 12:00 बजे से पहले आधे दिन की छुट्टी घोषित की जाती है।