Blog

  • Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर सजा अलौकिक नगर कीर्तन, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर सजा अलौकिक नगर कीर्तन, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को समर्पित अलौकिक नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा रामसर साहिब से हुई। यह नगर कीर्तन जयकारों की गूंज के साथ अमृतसर की मुख्य गलियों से होता हुआ श्री अकाल तख्त साहिब पर जाकर समाप्त हुआ।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਦਿਹਾੜੇ ’ਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਾਲ ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਸਜਾਇਆ ਗਿਆ

    नगर कीर्तन में पांच प्यारे की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप सुंदर फूलों से सजाए गए पालकी साहिब में विराजित किया गया। रागी जत्थों ने Gurbani कीर्तन से संगत के मनों को भावविभोर किया, जबकि गतका दलों द्वारा प्रदर्शित बहादुरी भरे जौहरों ने हर किसी का मन मोह लिया।

    हालांकि गर्मी अपनी चरम सीमा पर थी, फिर भी हजारों संगत ने Gurbani सुनने और नगर कीर्तन में भाग लेने के लिए अपनी श्रद्धा प्रकट की। बच्चे, जवान और बुजुर्ग सभी ने नगर कीर्तन में पूरी उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर शहर की मुख्य सड़कों को सजाया गया था और लंगरों का व्यापक आयोजन किया गया, जहां संगत ने स्वाद लेकर आत्मिक खुशी प्राप्त की। संगत ने पंथक एकता का संदेश देते आपसी प्रेम, भाईचारे और चरित्रशील जीवन जीने की प्रेरणा दी।

  • Punjab News: पहले प्रकाश पर्व पर सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुई संगत, देखें वीडियो

    Punjab News: पहले प्रकाश पर्व पर सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुई संगत, देखें वीडियो

    अमृतसरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश दिवस पर आज सचखंड श्री दरबार साहिब में हजारों संगत ने माथा टेककर अपनी श्रद्धा प्रकट की। गुरबाणी के आध्यात्मिक माहौल में संगतों की भावनाओं का सागर उमड़ पड़ा। दिन भर अमृतसर शहर में तेज बारिश हुई, लेकिन इसके बावजूद संगतों का उत्साह कम होने की बजाय और बढ़ गया। संगत बारिश में भीगते हुए गुरु घर पहुंची और गुरबाणी के आलोक में माथा टेका। इस दृश्य ने साबित किया कि गुरु घर के प्रति श्रद्धा के आगे मौसम की कठिनाइयों का कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

    सचखंड श्री दरबार साहिब का नजारा आज खास था। प्रकाश दिवस के मद्देनज़र पूरे परिसर को सुंदर फूलों से सजाया गया था। देसी और विदेशी किस्मों के 100 से अधिक फूलों से की गई यह सजावट संगत के मन को मोह रही थी। लाल, पीले, गुलाबी और सफेद रंगों के फूलों से बने विशाल गुलदस्ते और फूलों की लड़ी ने दरबार साहिब को एक अलौकिक रूप दिया।
    इस बार की सजावट में खास ध्यान सुंदर जलों साहिब पर दिया गया। दरबार साहिब के अंदर और आसपास सुंदर जलों साहिब बड़े पैमाने पर सजाए गए थे। रंग-बिरंगी बत्तियां, फूलों की लड़ी और नरम चमकदार रोशनी से सजाए गए ये जलों साहिब संगत की आंखों को आकर्षित कर रहे थे और पूरे परिसर को और भी आध्यात्मिक चमक दे रहे थे।

    आज का दिन सिर्फ आध्यात्मिक खुशी का नहीं था, बल्कि सिख इतिहास और विरासत से जुड़ने का भी अवसर था। सचखंड श्री दरबार साहिब में हुई संगत की भीड़ ने यह साबित किया कि गुरु घर के लिए प्रेम, भरोसा और आस्था सिख समुदाय के हर दिल में वास करती है।

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री Sanjay Arora ने केंद्र को लिखा पत्र, की ये मांग

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री Sanjay Arora ने केंद्र को लिखा पत्र, की ये मांग

    चंडीगढ़ः पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजय अरोड़ा ने अमेरिका में ट्रक ड्राइवरों के वर्क वीजा संकट को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने विदेश मंत्रालय और वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास को पत्र लिखकर अमेरिकी सरकार के साथ तुरंत बातचीत शुरू करने की अपील की।

    हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा में एक पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवर से जुड़ा एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें ड्राइवर ने गलत जगह से यू-टर्न ले लिया जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद अमेरिकी प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कमर्शियल ड्राइवरों के नए वर्क वीजा जारी करने पर अस्थायी रोक लगा दी है – जिससे सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब के लोग हुए हैं।

    संजय अरोड़ा ने अपनी चिट्ठी में स्पष्ट कहा है कि एक व्यक्ति की गलती पर पूरी कम्युनिटी को दोषी ठहराना ना सिर्फ अन्याय है, बल्कि भेदभावपूर्ण रवैया भी है। उन्होंने लिखा कि “हर साल हजारों पंजाबी अमेरिकी सड़कों पर अपने पेशेवर और जिम्मेदार व्यवहार के लिए पहचाने जाते हैं। एक हादसे की वजह से पूरी कम्युनिटी पर वीजा बैन लगाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

    मंत्री ने बताया कि अमेरिका में करीब 1.5 लाख पंजाबी ट्रक ड्राइवर काम कर रहे हैं, जो न केवल अमेरिका की सप्लाई चेन को मजबूती देते हैं, बल्कि पंजाब की अर्थव्यवस्था को भी सहारा देते हैं। नए वीजा ना मिलने से ना सिर्फ नए ड्राइवरों की एंट्री बंद हो गई है, बल्कि वर्तमान में वीजा एक्सटेंश या अप्रूवल की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

    संजय अरोड़ा ने केंद्र सरकार से अपील की है कि भारत सरकार इस मामले को प्राथमिकता पर ले और अमेरिका से राजनयिक स्तर पर बातचीत करके वीजा प्रक्रिया को फिर से शुरू करवाने की पहल करे। उन्होंने विदेश मंत्री से आग्रह किया कि वह अमेरिकी समकक्षों से इस मसले पर संपर्क करें और पंजाबी समुदाय की छवि की रक्षा करें।

  • शर्मसार! इस ढाबे में लोगों को परोसी जा रही थी थूक वाली रोटी, वीडियो वायरल

    शर्मसार! इस ढाबे में लोगों को परोसी जा रही थी थूक वाली रोटी, वीडियो वायरल

    हिमाचलः सोलन जिले के बद्दी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ढाबे पर काम करने वाले कुक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ढाबे का कुक रोटी बनाते समय उस पर बार-बार थूकता दिखाई दे रहा है। फिर उसी रोटी को तंदूर में सेंककर ग्राहकों को परोस दिया जा रहा है।

    इस घिनौनी हरकत ने स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला दिया है। लोग ढाबे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और तुरंत जांच शुरू कर दी है। ढाबा संचालक और कुक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • अमेरिका की पूर्व राजदूत की भारत को नसीहत, Donald Trump के टैरिफ पर बोली Nikki Haley

    अमेरिका की पूर्व राजदूत की भारत को नसीहत, Donald Trump के टैरिफ पर बोली Nikki Haley

    नई दिल्ली: ट्रंप के टैरिफ की हर जगह चर्चा हो रही है। अब हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति के हक में बात कह दी है। उन्होंने कहा कि भारत को रुसी तेल खरीद के मुद्दे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बात को गंभीरता से लेना चाहिए और व्हाइट हाउस के साथ मिलकर जल्दी समाधान निकालना चाहिए। उनका कहना है कि यह जितना जल्दी होगा उतना ही बेहतर होगा। Read in English:
    Nikki Haley Urges India to Heed Trump’s Concerns on Russian Oil Amid Trade Strain

    भारत की जरुरत है

    सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर निक्की हेली ने लिखा कि – ‘दुनिया की दो सबसे बड़ी लोकतांत्रिक ताकतों के बीच दशकों से चली आ रही दोस्ती और भरोसा मौजूदा मतभेदों से आगे बढ़ाने की मजबूत नींव है। हेली ने यह साफ कह दिया है कि व्यापार विवाद और रुस से तेल आयात जैसे मसलों पर बात करनी जरुरी है परंतु साझा लक्ष्य सबसे जरुरी है। उनके अनुसार, चीन का सामना करने के लिए अमेरिका को भारत जैसे दोस्त की जरुरत है’। गौरतलब है कि इससे पहले भी निक्की हेली ने चेतावनी दी है। उनका कहना है कि भारत-अमेरिका संबंध एक नाजुक मोड़ पर खड़े हुए हैं। उन्होंने न्यूजवीक में लिखे हुए एक लेख में कहा था कि रुस तेल और टैरिफ विवाद को दोनों देशों के रिश्तों में स्थायी दरार का कारण नहीं बनने देना चाहिए।

    चीन उठाएगा फायदा

    हेली के अनुसार, भारत का उभार चीन के आर्थिक विस्तार का सबसे बड़ा राजनीतिक विकास है। जैसे-जैसे भारत मजबूत होगा, चीन की महत्वाकांक्षाएं कमजोर पड़ेगी। उन्होंने ट्रंप और पीएम मोदी के बीच में सीधी बात की अपील करते हुए कहा है कि यदि समय रहते सही कदम नहीं उठाए गए तो बीजिंग इस दरार का फायदा भी उठाएगा।      
  • Punjab के 23 जिलों में विधायक और मंत्री करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, इस मुद्दे पर होगी चर्चा

    Punjab के 23 जिलों में विधायक और मंत्री करेंगे प्रेस कांफ्रेंस, इस मुद्दे पर होगी चर्चा

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार पंजाब में लाखों लोगों को भूखा रखने की साजिश रच रही है। पार्टी ने कहा है कि वह इस साजिश को जनता के सामने बेनकाब करेगी और इसी के तहत राज्य के सभी 23 जिलों में पार्टी के मंत्री और विधायक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

    पार्टी का आरोप है कि 55 लाख पंजाबियों को मिलने वाला मुफ्त राशन बंद करने की तैयारी केंद्र सरकार कर रही है और इसके लिए KYC (नो योर कस्टमर) को बहाना बनाया जा रहा है। AAP का दावा है कि अब तक 23 लाख लाभार्थियों का राशन बंद किया जा चुका है और 32 लाख अन्य लोगों को धमकी दी जा रही है कि अगर उन्होंने KYC नहीं करवाई तो उनका राशन भी बंद कर दिया जाएगा।

    आम आदमी पार्टी ने तीखा सवाल उठाया है कि पंजाब, जिसने हरित क्रांति के जरिए देश का पेट भरा, आज उसी राज्य के गरीबों का राशन छीना जा रहा है। AAP नेताओं का कहना है कि यह न केवल गरीब विरोधी है, बल्कि पंजाब और उसके किसानों का भी अपमान है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, किसी भी नागरिक का राशन कार्ड नहीं कटेगा। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार की किसी भी जनविरोधी नीति को पंजाब में लागू नहीं होने दिया जाएगा।

  • Jalandhar News: रिटा. अधिकारी की नियुक्ति पर निगम कर्मियों का विरोध, सोमवार को काम बंद रखने की दी चेतावनी

    Jalandhar News: रिटा. अधिकारी की नियुक्ति पर निगम कर्मियों का विरोध, सोमवार को काम बंद रखने की दी चेतावनी

    जालंधरः नगर निगम में रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट अश्विनी गिल को स्टेट अधिकारी (आउटसोर्स) तैनात किया है। जिसका विरोध होना शुरू हो गया है। म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन इंप्लाइज यूनियन का आरोप है कि कमिश्नर गौतम जैन ने तबादले के बाद आदेश दिए हैं, जो कि गलत है। जिसके विरोध में यूनियन ने सोमवार को कामकाज बंद रखने की चेतावनी दी है। यूनियन ने कहा कि अगर आदेश रद्द नहीं किया तो हड़ताल की जाएगी।

    बता दें कि सुपरिंटेंडेंट अश्विनी गिल निगम की तहबाजारी ब्रांच से रिटायर्ड हैं। वहीं, कमिश्नर ने प्रॉपर्टी टैक्स और वाटर सप्लाई नगर निगम में रिटायर्ड सुपरिंटेंडेंट अश्विनी गिल को स्टेट अधिकारी (आउटसोर्स) तैनात किया है। इसका म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन इंप्लाइज यूनियन ने विरोध शुरू कर दिया है। यूनियन का आरोप है कि कमिश्नर गौतम जैन ने तबादले के बाद आदेश किए हैं, जोकि गलत है। इसलिए यूनियन ने सोमवार को कामकाज बंद करने का निर्णय लिया है। इसके बावजूद आदेश रद्द नहीं किया तो हड़ताल की जाएगी। जिक्रयोग है कि सुपरिंटेंडेंट अश्विनी गिल निगम की तहबाजारी ब्रांच से रिटायर्ड हैं। वहीं, कमिश्नर ने प्रॉपर्टी टैक्स और वाटर सप्लाई ब्रांच में शत-प्रतिशत वसूली के लिए स्टेट अधिकारी-सह-मुख्य कर कलेक्टर के रूप में तैनात किया है।

    उधर, निगम में एक ड्राइवर को स्थायी किया है। इसको लेकर दूसरे आउटसोर्स के ड्राइवरों ने मांग की कि उन्हें भी स्थायी किया जाए। ऐसा नहीं होने पर सोमवार को काम बंद करने की चेतावनी दी है। म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन इंप्लाइज यूनियन के प्रधान मनदीप सिंह ने कहा कि हमारी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इसके विरोध में ही निगम यूनियन सोमवार को कामकाज पूर्ण तौर पर बंद रखेगा। जब तक आदेश कैंसिल नहीं होंगे, तब तक काम नहीं करेंगे।

  • गणेश प्रतिमा ले जाते समय हुआ हादसा, युवक की दर्दनाक मौत

    गणेश प्रतिमा ले जाते समय हुआ हादसा, युवक की दर्दनाक मौत

    बुरहानपुरः जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है जहां, 12 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा को ले जाते समय सड़कों पर गड्ढों की वजह से प्रतिमा नीचे गिर गई। इसके नीचे दबने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी मुताबिक, लालबाग रोड पर तुलसी मॉल के पास शनिवार रात करीब 9 बजे शशांक जोशी (26) निवासी खंडवा हाटकेश्वर गणेश मंडल के लोगों के साथ बुरहानपुर प्रतिमा लेने आया हुआ था। प्रतिमा सम्राट मौर्य आर्ट, लालबाग से नाई आवार खंडवा ले जाई जा रही थी। इस दौरान सड़क पर गड्ढे होने की वजह से प्रतिमा नीचे गिर गई और उसके नीचे शशांक दब गए। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में पुलिस पहुंची। वहीं लोगों ने मौके पर घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    वहीं दूसरी और हिंदू महासभा प्रवक्ता ओम आजाद ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कमिश्नर और महापौर से शहर की सड़कों के गड्ढे भरने की मांग की। बता दें कि दो दिन पहले इच्छापुर रोड पर भी खराब सड़क के कारण गणेश प्रतिमा गिरने की घटना हुई थी। उसके बाद प्रशासन ने पेचवर्क शुरू किया था। इसी बीच यह हादसा हो गया।

  • Jammu-Pathankot National Highway के पास पुल क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Jammu-Pathankot National Highway के पास पुल क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    कठुआः जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारी बारिश जारी है। लगातार हो रही भारी बारिश से हालात खराब हो गए हैं। नदियां उफान पर हैं। इस बीच जम्मू-पठानकोट राजमार्ग के पास सहार खाद नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। सहार खाद नदी पूरी तरह से उफान पर है। पुल से पानी टकरा रहा है। पानी के तेज बहाव के चलते पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ बने पुल से लोग नजारा देख रहे हैं। मौके पर ट्रैफिक पुलिस भी पहुंच गई है। लोगों को उधर जाने से रोक रही है।

    Read in English:-

    Flash Floods Wreck Key Bridge on Jammu-Pathankot Highway in Kathua District

  • Jalandhar News: दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके से महिला गायब, बेटी संग आई थी बाजार

    Jalandhar News: दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके से महिला गायब, बेटी संग आई थी बाजार

    जालधरः दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके से एक महिला के गायब होने का मामला सामने आया है। महिला कैंट बाजार में बेटी के साथ सामान खरीदने आई थी। जहां से महिला गायब हो गई। बेटी ने कहा कि उसने मां रोजी के साथ पिज्जा लिया था। इसके बाद वह उन्हें यह बोलकर चली गई कि वह सब्जी लेकर आती है। इसके बाद वह नहीं आई। बेटी ने बताया कि एक सफेद रंग की कार में कुछ युवक आए और मां के मुंह पर कपड़ा लपेटा और उसे कार में बिठाकर चर्चा रोड की ओर लेकर भाग गए।

    लड़की के चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर थाना कैंट के प्रभारी और डीएसपी पहुंच गए। उन्होंने लड़की से पूरा मामला जाना और आसपास भी पूछताछ की। इसके बाद आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले। एक फुटेज में महिला खाने पीने की दुकान के पास से ई-रिक्शा पर अकेले सवार होकर चर्च रोड की ओर चली गई। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अगर महिला खुद वहां से गई थी तो वह बाजार में अपनी बेटी को छोड़कर क्यों गई। फिलहाल पुलिस ने लड़की से नंबर लेकर उसके रिश्तेदारों को सूचित किया और साथ ही थाने में पूछताछ के लिए बुला लिया। थाना प्रभारी का कहन है कि जल्द मामला सुलझा लिया जाएगा।