Blog

  • Ganesh Chaturthi: इस शुभ मुहूर्त में करें गौरीपुत्र गणेश की पूजा, जानें विधि

    Ganesh Chaturthi: इस शुभ मुहूर्त में करें गौरीपुत्र गणेश की पूजा, जानें विधि

    धर्म: हर साल भादो शुक्ल चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है और चतुर्दशी तिथि वाले दिन गणेश विसर्जन के साथ इसका समापन होता है। यह त्योहार भगवान गणेश को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र घड़ी में भगवान गणेश धरती पर आते हैं और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस साल यह पर्व 27 अगस्त से 6 सितंबर तक मनाया जाएगा।

    गणपति स्थापना का मुहूर्त

    हिंदू पंचागों की मानें तो भादो शुक्ल चतुर्थी 26 अगस्त को दोपहर 1:54 बजे से लेकर 27 अगस्त दोपहर 3:44 तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार, गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश की स्थापना होगी वहीं गणपति स्थापना मध्याह्न काल में शुभ होती है ऐसे में 27 अगस्त को सुबह 11:05 से लेकर दोपहर 1:40 तक गणपति स्थापना आप कर सकते हैं।

    इसलिए अलग-अलग मूर्तियां की जाती है स्थापित

    भगवान गणेश की अलग-अलग मूर्तियां अलग-अलग परिणाम देती है। पीले और लाल रंग की मूर्ति की उपासना शुभ मानी जाती है। नीले रंग के गणेश को उच्छिष्ट गणपति कहते हैं। इनकी उपासना भी विशेष दिशाओं में की जाती है। हल्दी से बनी हुई मूर्ति को हरिद्रा गणपति कहते हैं। यह विशेष मनोकामनाओं के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। एकदंत गणपति श्यामवर्ण के होते हैं इनकी उपासना से अद्भूत पराक्रम मिलता है। सफेद गणपति को ऋणमोचन कहते हैं इनकी पूजा करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है। चार भुजाओं वाले रक्त वर्ण गणपति को संकष्टहरण गणपति कहते हैं। इनकी उपासना करने से संकटों का नाश होता है। त्रिनेत्र धारी रक्तवर्ण और दस भुजाधारी गणेश को महागणपति कहते हैं। इनके अंदर समस्त गणपति समाहित है। वैसे घरों में पीले रंग या रक्त वर्ण के मध्यम आकार वाली प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए।

    ऐसे करें स्थापना

    घर की उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या पूर्व दिशा में एक चौकी लगाए। फिर उस पर लाल कपड़ा बिछाएं। चौकी पर हल्दी के साथ स्वास्तिक बनाएं और वहां चावल अर्पित करें। इसके बाद गणपति जी की मूर्ति को दूध, शहद, घी और गंगाजल के साथ स्नान कराएं। फिर चौकी पर भगवान की मूर्ति को स्थापित करें। मूर्ति की स्थापित करते हुए ऊं गं गणपतेय नम: मंत्र का जाप करें। इसके बाद एक कलश में गंगाजल भरकर उसके मुख पर आम के पत्ते और नारियल रख दें। दीपक और अगरबत्ती जलाएं। फिर गणेश जी को दूर्वा, फल, फूल चढ़ाएं। उनको मोदक या लड्डू का भोग लगाएं। इसके बाद भगवान गणेश की आरती करें और उनके मंत्रों का जाप करें। इसके बाद गणपति बप्पा के जयकारे लगाएं।

    गणेश विसर्जन पर ऐसे करें पूजा

    यदि आपने घर में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की है तो नियमित तौर पर दोनों समय उनकी पूजा करें। सुबह और शाम के समय दीप जलाकर बप्पा की पूजा करें। उनको पीले फूल और दूर्वा चढ़ाएं। जब तक महोत्सव चलेगा उतने दिन सात्विक आहार लें। अनंत चतुर्दशी वाले दिन उपवास रखकर विसर्जन कर दें।    
  • Himachal News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी में नवाया शीश

    Himachal News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी में नवाया शीश

    बोले…250 करोड़ से होगा माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के भव्य भवन के निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य

    ऊना/सुशील पंडित :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (शनिवार) को परिवारजनों सहित विश्वविख्यात माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया और विधिवत रूप से हवन और पूजा-अर्चना करके प्रदेशवासियों के सुख,-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य एवम शांति की कामना की। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री और बहन भी मौजूद रहीं। इसके साथ ही मुकेश अग्निहोत्री ने माता चिंतपूर्णी से प्रदेश में खुशहाली, प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा और जनसेवा के अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभाने की शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा।

    इस मौके पर उपायुक्त जतिन लाल और मंदिर कमेटी ने उप मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि 250 करोड़ रुपये से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के भव्य भवन के निर्माण और सौंदर्यीकरण  का कार्य किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुगम दर्शन प्रणाली लागू की गई है, जिससे भीड़ प्रबंधन बेहतर हुआ है और वृद्धजनों व दिव्यांगजनों को विशेष सुविधा मिल रही है। इसके साथ ही ऑनलाइन लंगर बुकिंग और ऑनलाइन दर्शन जैसी डिजिटल सेवाएं भी आरंभ की गई हैं।

    उन्होंने बताया कि प्रसाद योजना के तहत माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 56.26 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक विरासत को सुदृढ़ किया जाएगा। परंपरागत पूजा-पद्धति की शुद्धता के लिए फरवरी 2025 में मंदिर न्यास के पुजारियों को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ऑनलाइन प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों, पारंपरिक पूजा पद्धति में गुणवत्ता लाई जाए और मंदिरों को डिजिटल व व्यवस्थित रूप से विकसित किया जाए।

  • सोनभद्र के Dhandhraul Dam के 16 गेट खुले, बने बाढ़ जैसे हालात, देखें वीडियो

    सोनभद्र के Dhandhraul Dam के 16 गेट खुले, बने बाढ़ जैसे हालात, देखें वीडियो

    उत्तरप्रदेश: सोनभद्र धुंधरौल बांध के सभी 16 गेट खोल दिए गए हैं। ऐसे में इसके चलते कई गांवों में बाढ़ जैसे हालत बने हुए हैं। राबर्टसगंज और ओबाना में घरों-सड़कों पर पानी घुस गया है और हालात बेकाबू हो गए हैं। महार्षि शक्ति नगर के मुख्य मार्ग और कॉलोनियों में जलभराव हो गया है। दूसरी ओर मौसम विभाग के द्वारा 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गौरतलब है कि सोनभद्र में शुक्रवार देर शाम से बारिश हो रही है। ऐसे में बारिश ने कई जगह जलजमाव के साथ ही बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। दूसरे हिस्सों को छोड़ जिला मुख्यालय के नगरीय हिस्से में ही सड़कों-गलियों पर हुए जलजमाव के साथ ही घरों में घुसे हुए पानी ने हड़कंप मचा दिया है। नगर की शक्ल में तब्दील हुए हाईवे से जुड़े हिस्से से भी आवगमन प्रभावित होने लग गया है। करीबन 24 घंटे से बनी जलजमाव की स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी की स्थिति बनी हुई है।

    मुख्यालय के कई हिस्से हुए पानी से प्रभावित

    जिला मुख्यालय स्थित राबटसर्गंज की नई बस्ती वाले इलाके भी पानी से काफी प्रभावित है। गलियों की हालात नहर जैसी हो गई है। दर्जनों घरों में घुसे पानी के कारण लोगों को देर रात तक जागना भी पड़ा है। शनिवार यानी आज भी लोग जलजमाव और घरों में पानी घुसने की स्थिति से जूझते रहे हैं। नगर क्षेत्र को जलजमाव से राहत दिलवाने के लिए करोड़ों की लागत से बने हुए नाले के बाद भी जहां नगर के कई मोहल्लों, सड़कों, गलियों में जलजमाव जैसी स्थिति बनी हुई है। सबसे ज्यादा फजीहत वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से जुड़े मुख्यालय़ के साइड लेने से जाने वालों और उसके आस-पास के राहगीरों को झेलनी पड़ी है।
  • हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन चैंपियनशिप ज्योतिष्का, भारती, रूबी और प्रज्ञा ने सेमीफाइनल में बने जगह

    हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन चैंपियनशिप ज्योतिष्का, भारती, रूबी और प्रज्ञा ने सेमीफाइनल में बने जगह

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश महिला व पुरुष बैडमिंटन चैंपियनशिप में शनिवार को खेले गए मुकाबला में ज्योतिष्का, भारती, रूबी और प्रज्ञा ने अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। कांगड़ा की ज्योतिष्का ने हमीरपुर की सरगम ठाकुर को, कांगड़ा की ही रूबी ने मंडी की गरिमा वर्मा को, कांगड़ा की ही भारती शर्मा ने हमीरपुर की श्रेया राणा को और शिमला की प्रज्ञा वर्मा ने कांगड़ा की अमृता ठाकुर को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

    लड़कियों के डबल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कांगड़ा की भारती और रुबी की जोड़ी ने ज्योतिष्का और कृतिका ठाकुर को, छवि ठाकुर और यक्षिता सामरा की जोड़ी ने परीक्षा और रितिका की जोड़ी को, कांगड़ा की अमृता ठाकुर और सिमरन पंडिता की जोड़ी ने सरगम ठाकुर और तास्वी गुप्ता की जोड़ी को, गरिमा वर्मा और प्रज्ञा वर्मा की जोड़ी ने ऊना की आकृति और शिवांजलि की जोड़ी को और आर्य मेहता व प्रज्ञा वर्मा की जोड़ी ने मिक्स डबल क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कांगड़ा के गौरव नेगी और प्रिया की जोड़ी को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

    प्रतियोगिता के चीफ रेफरी मोहित दत्ता ने कहा कि इससे पहले आज खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हमीरपुर के शिवांश ने कांगड़ा के हरजीव को, चंबा के यश वशिष्ठ ने ऊना के अनमोल कालिया को, ऊना के आदित्य शर्मा ने सिरमौर के हर्षित नौटियाल को, सोलन के अकशिव दत्ता ने मंडी के राहुल ठाकुर को, शिमला के पार्थिव ने हमीरपुर के जतिन गुप्ता को, कांगड़ा के कर्ण शर्मा ने सिरमौर के रक्षित को, हमीरपुर के देवांश राणा ने शिमला के समक्ष को और ऊना के कर्ण चौधरी ने बिलासपुर के प्रणव चंदेल को पराजित किया।

    पुरुषों के फ्री क्वार्टर फाइनल डबल मुकाबलों में प्रणव चंदेल और शिवांश की जोड़ी ने कांगड़ा के ललित मोहन और राजदीप नेगी को, ऊना के आदित्य और सूर्यांश की जोड़ी ने कल्लू के अंकुश शर्मा और सन्नी को, शिमला के समक्ष और कर्ण नेगी की जोड़ी ने हमीरपुर के अंश चोपड़ा और शिवांश राणा को, मंडी के अर्जुन नरोटा और राहुल ठाकुर की जोड़ी ने कांगड़ा के मोहित और प्रतीक सिंह राणा को, जतिन गुप्ता और कर्ण शर्मा की जोड़ी ने सिरमौर के नीतीश और रक्षित को, आर्य मेहता और पार्थिव की जोड़ी ने आशीष ठाकुर और कुलदीप कुमार को, ऊना के आरुष शर्मा और रजत कांग की जोड़ी ने दातुल चौहान और कर्ण चौधरी की जोड़ी को, सोलन के अकशिव दत्ता और तनवीर की जोड़ी ने हमीरपुर के आर्यन डोगरा और कार्तिक रतन को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

    इसके अलावा मिक्स डबल्स मुकाबले में आरुष शर्मा और परीक्षा की जोड़ी ने कांगड़ा के प्रतीक सिंह राणा और ज्योतिष्का की जोड़ी को, शिमला के समक्ष और यक्षिता सामरा की जोड़ी ने ऊना के अनमोल कालिया और छवि ठाकुर तथा जतिन गुप्ता और रूबी की जोड़ी ने सोलन के अकशिव दत्ता और तास्वी गुप्ता की जोड़ी को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

    प्रतियोगिता के आयोजन सचिव व ऊना जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अशोक ठाकुर, हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव रमेश ठाकुर और प्रतियोगिता के चयन समिति के सदस्य राजेंद्र शर्मा ने कहा कि रविवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी नॉर्थ जोन बैडमिंटन चैंपियनशिप और राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  • ऊना और चंडीगढ़ के बीच चले रैपिड रेल: अरूण कौशल

    ऊना और चंडीगढ़ के बीच चले रैपिड रेल: अरूण कौशल

    ऊना/ सुशील पंडित: भाजपा युवा नेता अरुण कौशल द्वारा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर को माँग पत्र सौंपकर ऊना और चंडीगढ़ के बीच क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का निर्माण कराने की माँग उठाई है। उन्होंने कहा कि इसके निर्माण से जिला ऊना के साथ – साथ अन्य क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिलेगी और रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे।

    इस प्रोजेक्ट से हिमाचल के धार्मिक व पर्यटन स्थलों को पहुँचने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को भी काफी सहूलियत मिलेगी । आगे उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कई ज़िलों के लोग चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में रोज़गार व शिक्षा के लिए पहुंचते हैं ऐसे में उन्हें आवागमन के लिए सबसे ज़्यादा सहूलियत होगी।

  • Himachal News: बंगाणा बाजार में अवैध कब्जों पर चलेगा पीला पंजा

    Himachal News: बंगाणा बाजार में अवैध कब्जों पर चलेगा पीला पंजा

    15 सितम्बर के बाद बंगाणा प्रशासन की होगी सख्त कार्रवाई

    एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल बोले ,पहले होगी निशानदेही फिर चलेगा पीला पंजा

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ की राजधानी बंगाणा बाजार में अवैध कब्जा धारकों के लिये बुरी खबर है। बंगाणा  प्रशासन ने साफ कर दिया है कि 15 सितम्बर के बाद अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू होगी। उपमंडल बंगाणा के उपमंडलाधिकारी (नागरिक) सोनू गोयल ने जानकारी दी कि माननीय हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में यह कदम उठाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से पहले पूरे बंगाणा बाजार की निशानदेही की जाएगी, और उसके बाद बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जों को हटाया जाएगा।

    एसडीएम सोनू गोयल ने कहा कि लंबे समय से बंगाणा बाजार में दुकानों और रास्तों पर अवैध कब्जों की शिकायतें मिल रही थीं। इससे आम जनता को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। कई बार व्यापार मंडल और स्थानीय लोग भी प्रशासन के ध्यान में यह समस्या ला चुके थे। लेकिन अब हाईकोर्ट के आदेशों के बाद प्रशासन सख्ती से अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई करेगा।

    उन्होंने कहा कि प्रशासन ने पहले ही कब्जाधारियों को चेतावनी दे दी है कि वे 15 सितम्बर से पहले स्वेच्छा से अपना अवैध निर्माण या कब्जा हटा लें, अन्यथा उन्हें किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिलेगी। कब्जाधारियों को समय रहते खुद हटाने का मौका दिया जा रहा है ताकि उन्हें आर्थिक नुकसान न उठाना पड़े। लेकिन यदि वे आदेशों की अवहेलना करते हैं, तो प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा और अवैध कब्जों को ध्वस्त करेगा।

  • केवीके रामपुर में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

    केवीके रामपुर में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

    उपायुक्त बोले …. प्रशिक्षणार्थी सीखे ज्ञान को क्लस्टरों में जाकर किसानों के साथ करें सांझा

    ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की आत्मा परियोजना के  तहत केवीके रामपुर में 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस प्रशिक्षण शिविर में ऊना, हरोली और बंगाणा विकास खंडों के 34 सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (सीआरपी) ने भाग लिया।  इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, लाभों और व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी देना था ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में किसानों को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों को रसायन मुक्त   प्राकृतिक खेती से जोड़ सकें।

    उपायुक्त ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल किसानों की आमदनी में बढ़ौतरी करती है बल्कि यह स्वास्थ्यवर्धक भोजन और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार का भी माध्यम है। उन्होंने सभी सीआरपी से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्लस्टरों में जाकर किसानों के साथ इस ज्ञान को साझा करें और उन्हें प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करें।

    इस दौरान प्रतिभागियों ने उपायुक्त से अपने अनुभव और विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण ने उन्हें प्राकृतिक खेती की गहराई से समझ दी है और वे अब अपने क्षेत्रों में किसानों को अधिक प्रभावशाली तरीके से मार्गदर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

    इस मौके पर आतमा परियोजना निदेशक वीरेंद्र बग्गा, डॉ संजय कुमार,  आतमा परियोजना की उप निदेशक शामली गुप्ता, तनुजा कपूर, डॉ. योगिता शर्मा, डॉ. मीनाक्षी सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Haryana News: दो पक्षों की लड़ाई सुलझाने गए युवक पर चाकू से हमला, देखें वीडियो

    Haryana News: दो पक्षों की लड़ाई सुलझाने गए युवक पर चाकू से हमला, देखें वीडियो

    पंचकूला: माता मनसा देवी थाना क्षेत्र में सकेतड़ी के मानव कॉलोनी में एक व्यक्ति पर चाकू से हमला हुआ है। घायल व्यक्ति का नाम राजेश (35) बताया जा रहा है। घायल अवस्था में उसे पंचकूला के सेक्टर-6 के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। अस्पताल में उसका इलाज भी चल रहा है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में लड़ाई हो रही थी। उसी दौरान यह व्यक्ति लड़ाई छुड़वाने के लिए गया तो चाकू से व्यक्ति के शरीर पर हमला कर दिया।

    इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। घायल व्यक्ति की सास ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घायल व्यक्ति (राजेश) की उम्र 35 साल है। वह ऑटो चलाने का काम करता है और सकेतड़ी में 10-12 लोग लड़ रहे थे उसी समय जब राजेश उनको छुड़ाने के लिए मौके पर गया तो उन युवकों के द्वारा उस पर हमला कर दिया गया।

    इसके चलते वह गंभीर तौर पर घायल हो गया। व्यक्ति का पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल में उपचार भी किया जा रहा है। इस घटना की सूचना माता मनसा देवी थाना पुलिस को भी दे दी गई है। इस मामले को लेकर पुलिस भी जांच पड़ताल कर रही है। हमला करने वाले युवकों की तलाश भी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही व्यक्ति पर चाकू से हमला करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।

     

  • Punjab News: केंद्रिय जेल में बंद कैदी की हुई मौत

    Punjab News: केंद्रिय जेल में बंद कैदी की हुई मौत

    कपूरथलाः केंद्रीय जेल में एक कैदी की मौत की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान अजय कुमार पुत्र लाल चंद के रूप में हुई है। जिसकी सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात ड्यूटी डॉक्टर शालू ने बताया कि अजय कुमार जेल में बंद था।

    उसकी सेहत खराब होने के कारण उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया कि कैदी की जांच की गई तो उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि शव को सिविल अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। इस संबंध में थाना कोतवाली को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • महिला सशक्तिकरण के लिए नई पहल कदमी, ऊना जिला प्रशासन विधवा और एकल नारियों को देगा सिलाई मशीनें

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला प्रशासन ऊना ने महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामर्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत नई पहल की है। इसके तहत जिले के बीपीएल परिवारों की विधवा महिलाओं और एकल नारियों को सिलाई मशीनें उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि वे स्वयं का रोजगार शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बन सकें।

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि योजना का मकसद जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सम्मानजनक जीवनयापन कर सकें। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ 45 वर्ष या उससे कम आयु की विधवा महिलाएं और एकल नारियां उठा सकती हैं, बशर्ते वे ऊना जिले की स्थायी निवासी हों और उनके पास आधार कार्ड तथा पंचायत द्वारा जारी बीपीएल प्रमाण पत्र हो। अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय में रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा कमरा नंबर 406 में संपर्क किया जा सकता है।

    क्या है सामर्थ्य कार्यक्रम

    ‘सामर्थ्य’ उपायुक्त ऊना जतिन लाल की परिकल्पना से जन्मा एक नवाचारी कार्यक्रम है, जिसे प्रशासन द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से औद्योगिक इकाइयों के सहयोग से कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद छात्राओं और महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल और आर्थिक आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में समर्थन देना है।