Blog

  • जालंधरः DC ऑफिस जाने से पहले पढ़ें अहम खबर, ​​​​​​​रजिस्ट्रियों सहित 42 डिपार्टमेंट्स का काम बाधित

    जालंधर, ENS: अगर आप भी जरूरी काम के लिए डीसी ऑफिस जा रहे है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, डीसी ऑफिस के कर्मचारी पिछले 17 दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक अब कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल का समय बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों ने अब 6 दिसंबर तक हड़ताल बढ़ा दी है। वहीं सरकार और डीसी ऑफिस कर्मचारियों के बीच चल रही तनातनी के चलते आम जनता का काम प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते पिछले 17 दिनों से लोग परेशान हो रहे है।

    कर्मचारियों का कहना है कि वह पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों को लेकर काफी समय से सरकार से गुहार लगा रहे है, लेकिन सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान ना दिए जाने के कारण अब उन्होंने अपनी हड़ताड़ का समय और बढ़ा दिया है। जिसके कारण अब 6 दिसंबर तक डीसी ऑफिस के कई काम बाधित रहेंगे। गौर हो कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों में 42 विभागों के वर्कर्स शामिल हैं। आज सभी कर्मचारी हाजिरी लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए खजाना ऑफिस के सामने सड़क पर बैठेंगे। सभी कर्मचारियों ने 10 बजे इकट्ठे होने का समय रखा है। बता दें कि करीब 17 दिन से एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। वहीं साथ ही सेवा केंद्रों के बैक डेस्क पर काम करने वाले सभी लोग हड़ताल पर हैं। 

  • बड़ी खबरः CM को अपशब्द बोलने के मामले में पूर्व मेयर के खिलाफ मामला दर्ज

    मुबंईः मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए अपशब्द का इस्तेमाल किए जाने के बाद मुंबई के पूर्व मेयर पर FIR दर्ज हो गई है। मुंबई के पूर्व मेयर दत्ता दलवी के खिलाफ भांडुप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। दत्ता दलवी पर मुंबई के भांडुप इलाके में आयोजित शिवसेना की सभा मे सीएम शिंदे को गाली गलौज करने का आरोप लगा है। भूषण पलांडे नामक व्यक्ति की शिकायत पर भांडुप पुलिस ने शिवसेना UBT के नेता पूर्व मेयर दत्त दलवी के खिलाफ IPC की धारा 153(A),153 (B),153(A)(1)सी,294, 504,505(1)(क) के तहत मामला दर्ज किया है। भांडुप पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में ठाकरे समूह के कार्यकर्ता जमा हो गए हैं। कार्यकर्ता थाने के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। सांसद संजय राउत और विधायक सुनील राउत थाने पहुंच गये हैं। दत्ता दलवी को क्यों गिरफ्तार किया गया? ये सवाल राउत पुलिस से पूछने वाले हैं। इसके बाद वह मीडिया से बात करेंगे।

  • पंजाबः फैक्ट्री के कारोबारी को गोली मारकर कार लूटने के मामले में आया नया मोड़

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर CP का आया बड़ा बयान

    लुधियानाः शहर में कुछ दिन पहले फैक्ट्री से घर लौट रहे कारोबारी संभव जैन को लुटेरों ने निशाना बना लिया था। इस दौरान लुटेरों ने कारोबारी को गोली मारी थी, जोकि उसकी जांघ में लगी थी। उक्त कारोबारी को ईलाज के लिए डीएमसी में भर्ती करवाया गया। वहीं इस फायरिंग व कार लूट मामले में नया मोड़ आ गया है। सूत्रों के मुताबिक एक आरोपी कारोबारी का ड्राइवर बताया जा रहा है। आरोपी ड्राइवर को करीब 4 महीने पहले मालिक ने निकाल दिया था।

    जल्द ही पुलिस इस मामले में बड़ा खुलासा कर देगी। संभव जैन की हालत में पहले से सुधार है। सूत्रों के मुताबिक शहर में चर्चा चल रही है कि कारोबारी को 3 दिन पहले लुटेरों ने फोन धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गनमैन मुहैया करवाकर दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक जैन को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने उन्हें अपहरणकर्ता के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत वापस लेने की धमकी दी।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल का बयान सामने आया है। इस मामले को लेकर जब पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि थ्रेट जैसी कोई बात नहीं है। कुछ लोग कोरी अफवाह फैला रहे हैं। कुलदीप चाहल ने कहा कि पुलिस ने अभी तक 4 लोगों को पकड़ा है। वहीं इस घटना में अभी करीब 2 से 3 लोग पकड़ने बाकी हैं। उन्होंने कहा कि शहर के कारोबारियों को भी पुलिस भरोसा देती है कि 24 घंटे पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए तैनात है। किसी भी व्यक्ति को पुलिस की मदद चाहिए तो वह कंट्रोल पर संपर्क करें।

     

  • ਪੰਜਾਬ : ਜੋ ਕਦੇ ਕਮੀ ਸੀ ਅੱਜ ਬਣੀ ਵਰਦਾਨ, ਅੱਜ ਲੋਕ ਆਉਂਦੇ ਨੇ 4 ਫੁੱਟ ਦੇ ਗੋਲਡੀ ਕੋਲ ਸੈਲਫੀਆਂ ਲੈਣ, ਦੇਖੇਂ ਵੀਡਿਓ

    ਰਾਏਕੋਟ : ਇਨਸਾਨ ਦੀ ਕਮੀ ਕਦੋਂ ਉਸ ਲਈ ਵਰਦਾਨ ਬਣ ਜਾਂਦੀ ਹੈ, ਇਸਦਾ ਪਤਾ ਸਮਾਂ ਆਉਣ ਤੇ ਹੀ ਲੱਗਦਾ ਹੈ। ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਮਾਮਲਾ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਹੈ ਰਾਏਕੋਟ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜਲਾਲਦੀਵਾਲ ਵਿਖੇ ਜਿੱਥੇ ਗੌਤਮ ਗੋੜ ਉਰਫ ਗੋਲਡੀ ਨਾਮ ਦਾ ਨੌਜਵਾਨ ਜਿਸ ਦਾ ਕੱਦ ਲਗਭਗ ਚਾਰ ਫੁੱਟ ਦੇ ਕਰੀਬ ਹੈ, 23 ਸਾਲਾ ਇਸ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਜਿੱਥੇ ਆਪਣੇ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਸਮੱਸਿਆ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀ ਸੀ ,ਉਥੇ ਉਸਦੇ ਦੋਸਤ ਵੀ ਉਸ ਨੂੰ ਉਸਦੇ ਛੋਟੇ ਕੱਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਜ਼ਾਕ ਕਰਦੇ ਹੁੰਦੇ ਸਨ।  ਲੇਕਿਨ ਬੀਤੇ ਮਹੀਨੇ ਇਸ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਨੇ ਉਸ ਸਮੇਂ ਨਵੀਂ ਕਰਵਟ ਲਈ ਜਦੋਂ ਉਸ ਦਾ ਆਪਣੇ ਹੀ ਕੱਦ ਦੇ ਬਰਾਬਰ ਦੀ ਦੀਪਕਾ ਰਾਣੀ ਨਾਮਕ ਲੜਕੀ ਨਾਲ ਵਿਆਹ ਹੋ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਜੋੜੀ  ਰਾਤੋ ਰਾਤ ਸਟਾਰ ਬਣ ਗਈ ,ਜੋ ਲੋਕ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਕਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮਜ਼ਾਕ ਕਰਦੇ ਹੁੰਦੇ ਸਨ, ਉਹ ਹੁਣ ਖੁਦ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਸੈਲਫੀਆਂ ਖਿਚਾਉਂਦੇ ਹਨ। 

    ਐਨਕਾਉਂਟਰ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਕਤ ਜੋੜੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੇਸ਼ੱਕ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵਿਆਹ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਲੋਕ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਛੋਟੇ ਕੱਦ ਕਰਨ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮਜਾਕ ਉਡਾਉਦੇ ਸਨ, ਪਰੰਤੂ  ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਜੋੜੀ ਬਣਨ ਨਾਲ ਇਕ ਅਤੇ ਇਕ – 11 ਵਾਲੀ ਕਹਾਵਤ ਸਹੀ ਸਿੱਧ ਹੋਈ ਹੈ। ਲੋਕ ਆਏ ਦਿਨ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਫੋਟੋਆ ਖਿਚਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਜੋੜੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਦਿਨ ਭਰ ਦੇ ਕੰਮ ਕਾਜ ਵੀ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕਰ ਲੈਂਦੇ ਹਨ। ਜਿੱਥੇ ਨੌਜਵਾਨ ਗੌਤਮ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਡੈਅਰੀ ਦਾ ਕੰਮ ਵੀ ਕਰਦਾ ਹੈ ਉਥੇ ਕਾਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵਹੀਕਲ ਵੀ ਚਲਾ ਲੈਂਦੇ ਹਨ। ਉਸਨੇ ਖਾਸ ਗੱਲ ਦੱਸੀ ਕਿ ਉਸ ਨੂੰ ਕਾਰ ਚਲਾਉਣ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਦਿੱਕਤ ਆਉਂਦੀ ਸੀ ਕਿਉਂਕਿ ਉਸ ਦੇ ਪੈਰ ਬਰੇਕਾਂ, ਕਲਚ ਅਤੇ  ਐਕਸੀਲੇਟਰ ਵਾਲੇ ਪੇਡਲਾ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚਦੇ ਸਨ। ਪ੍ਰੰਤੂ ਉਸਨੇ ਉਸਦਾ ਜੁਗਾੜ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੋਰ ਕਲਿਪ ਜੋੜ ਲਏ ਅਤੇ ਹੁਣ ਉਹ ਕਾਰ ਆਰਾਮ ਨਾਲ ਚਲਾ ਲੈਂਦਾ ਹੈ। ਉਧਰ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਦੀਪਿਕਾ ਰਾਣੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਵੀ ਘਰਦੇ ਲਗਭਗ ਸਾਰੇ ਕੰਮ ਚੰਗੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕਰ ਲੈਂਦੀ ਹੈ। ਉਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੇ ਸਹੁਰਿਆਂ ਤੇ ਹੋਰ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰਾ ਮਾਣ ਸਤਿਕਾਰ ਕਰਦਾ ਹੈ।

    ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੋਵਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸਿਰਫ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਹੀ ਛੋਟੇ ਕੱਦ ਹਨ ਬਾਕੀ ਸਾਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੇ ਕੱਦ ਆਮ ਇਨਸਾਨਾਂ ਵਾਂਗ ਨਾਰਮਲ ਹਨ। ਜੋੜੀ ਨੇ ਇਕ ਖਾਸ ਗੱਲ ਇਹ ਦੱਸੀ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਆਮ ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਵਿਆਹਾਂ ਦੀਆਂ ਫੋਟੋਆਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦਿਖਾਉਂਦੇ ਹਨ ਉੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਉਲਟ ਹੋਇਆ ਲੋਕ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਆਪਣੀਆਂ ਸੈਲਫੀਆਂ ਅਤੇ ਫੋਟੋਆਂ ਲੈ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਹੀ ਭੇਜਦੇ ਰਹੇ ,10+2 ਪਾਸ ਇਸ ਜੋੜੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੋ ਲੋਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਸਮੇਂ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਤੁਰਨ ਫਿਰਨ ਨੂੰ ਵੀ ਚੰਗਾ ਨਹੀਂ ਸਮਝਦੇ  ਸਨ ਉਹ ਅੱਜ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਬੜੇ ਹੀ ਫਖਰ ਨਾਲ ਫੋਟੋਆ ਖਿਚਵਾਉਂਦੇ ਹਨ, ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਤੇ ਫੋਟੋਆਂ ਵਾਇਰਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਜੋੜੀ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਸਟਾਰ ਜੋੜੀ ਬਣ ਗਈ ਹੈ। 

  • पंजाबः इस इलाके में व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, देखें वीडियो

    अमृतसरः सुल्तानविंड रोड पर पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि पीड़ित ने शराब पीकर इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में घायल व्यक्ति की पत्नी ने कहा परमीत कौर का कहना है कि 8 साल उसकी शादी को हो गए है। उसका पति अधिक शराब पीने लगा था, जिसके कारण घर में कलह अधिक होने लगा था। इसी वजह से आज उसके पति ने इस घटना को अंजाम दिया।

    घायल व्यक्ति की पत्नी ने कहा कि वह पिछले 8 महीने से अपने माता-पिता के घर पर रह रही है। महिला ने कहा कि कई बार उसके पति के द्वारा खुदकुशी करने की कोशिश की गई। महिला ने कहाकि बच्चों के सामने वह अपने आप को मारने की कोशिश करता रहा। इस दौरान आज भी ज्यादा शराब पीकर बाहर जाकर अपने आप पर पेट्रोल छीड़कर आग लगा ली। महिला ने कहा कि गली मोहल्ले के लोग इस मामले के गवाह है। वहीं दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। 

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली है। उन्होंने कहा कि उन्हें पीड़ित की पत्नी ने बताया कि वह काफी समय से अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी और उसका पति आज भी उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। आज भी वह काफी शराब पीकर आया और उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जिसके कुछ देर बाद उसने बाहर जाकर खुद को आग लगा ली, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी बनती कार्रवाई होगी वह उनके द्वारा की जाएगी।

  • पंजाब : पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट के मामले में पुलिस ने किया चौकाने वाला खुलासा

    लुधियाना : पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। आए दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ऐसा ही मामला शहर के ढोलेवाल के पास एसबीआई बैंक के बाहर गत दिवस मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से 25 लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों ने ढोलेवाल चौक के नजदीक बैंक के बाहर खड़े मैनेजर से लूट की वारदात को अंजाम दिया।

     पेट्रोल पंप कर्मचारी से 25 लाख की लूट का मामला पुलिस ने 24 घंटे के अंदर-अंदर सुलझा लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पेट्रोल पंप के कर्मचारी मलकित सिंह ने लूट का प्लान बनाया था, जो 10 साल से यहां काम कर रहा था। पुलिस ने मलकित सिंह सहित दोनों अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाबः निहंगों के बाणे में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी पर हमला कर लूटे डेढ़ लाख और 2 मोबाइल, देखें CCTV

    लुधियानाः महानगर में निहंगों के बाणे में 2 बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को निशाना बनाया। इस दौरान निहंग बाणे में बदमाशों ने कारोबारी से डेढ़ लाख और 2 फोन लूट लिए। बताया जा रहा है कि घर के बाहर ही लुटेरों ने कारोबारी पर बरछे से वार कर घटना को अंजाम दिया। इस दौरान घायल कारोबारी ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश वारदात को अंजाम दे फरार हो गए। घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, देर रात करीब साढ़े 11 बजे बदमाशों ने कारोबारी पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। वहीं घायल कारोबारी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित नरेश शर्मा ने बताया कि वह फूलों का कारोबार करता है।

    मल्होत्रा रिजोर्ट से वह डेकोरेशन करके वापस घर आया था। पिछले 4 दिनों से वह लगातार शादी समारोह आदि में काम कर रहा था। फील्ड गंज के कूचा में बाइक सवार निहंगों के बाणे में बदमाशों ने उसे घेर लिया। बाइक सवार निहंगों ने उसे गालियां देकर उससे मोबाइल व नगदी छीनने की कोशिश की। नरेश के मुताबिक उसने जब बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने बरछा मार उसके हाथ से मोबाइल और पैसे छीन लिए। उसने काफी दूर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह बरछा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित नरेश की बहन डिंकी ने बताया कि उनके घर से करीब 200 मीटर दूरी पर थाना डिवीजन नंबर 2 है। इलाके में कभी PCR की गश्त नहीं होती। सरेआम लोगों को लुटेरे अपना शिकार बना रहे हैं। रात पौने 12 बजे घर के बाहर कारोबारी को हथियारों के बल पर लूटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। इलाके में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है।

    घायल कारोबारी नरेश ने बताया कि उसके हाथ और सिर पर चोट आई हैं। उसने गली में शोर भी मचाया था, लेकिन सुनसान गली होने के कारण कोई भी मदद के लिए नहीं आ सका। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद पीड़ित डीएमसी अस्पताल चला गया। उसे महसूस हो रहा है कि जैसे उसके हाथ की अगुलियां साथ में नहीं है। डिंकी ने नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल से अपील की है कि इस मामले में सख्त एक्शन लेते हुए बदमाशों को पकड़ा जाए। वहीं, इलाके में गश्त न करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त नोटिस लिया जाए। यदि इसी तरह से शहर में कारोबारी लुटते रहेंगे तो वह किस तरह से अपना कारोबार करेंगे।

  • ठंड का डबल अटैक, दिखा कोहरे का असर

    नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में पहली बार ठंड डबल अटैक दिखा। सुबह 6 बजे के करीब दिल्ली कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला तो कई इलाकों वायु प्रदूषण डराने वाले स्तर को भी पार कर गया चिंता की बात यह है कि जहांगीरपुरी में एक्यूआई सुबह के समय 1234 दर्ज  किया गया इसी अधिकांश इलाकों में प्रदूषण गंभीर श्रेणी से ज्यादा है

     जानकारी के मुताबिक आईटीआई जहांगीरपुरी में वायु गुणवत्ता सूचकांक 1234, नई सरूप नगर में 721, भलस्वा लैंडफिल 580, प्रशांत विहार में एक्यूआई 549, मदर डेयरी प्लांट 563, आनंद विहार में 432, गाजीपुर में 406 दर्ज किया गया दिल्ली के अधिकांश इलाकों के एक्यूआई बहुत खराब या भी गंभीर श्रेणी में है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर घर से बाहर निकलने का सुझाव दिया है।

     भारत मौसम विभाग के मुताबिक पर बुधवार को दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापामन 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गयाबुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है. चार दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. 

  • भारत को झटका, वर्किंग वीजा के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

    नई दिल्ली : सऊदी अरब ने यहां काम करने वाले विदेशियों के लिए एक नया नियम तैयार किया गया है। उसने अपनी वर्किंग वीजा मे बदलाव किया है। सऊदी सरकार के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने जानकारी दी है कि 2024 से 24 साल से कम उम्र का नागरिक किसी भी घरेलू सहायता के लिए किसी विदेशी कामगारों को काम पर नहीं रख सकता है। इन नियमों को घरेलू श्रम बाजार को नियंत्रित करने के लिए लागू किया गया था। 

    भारतीय नागरिकों के लिए बड़ा झटका

    सऊदी अरब के यह नए नियम भारतीयों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि हर साल बड़ी संख्या में भारतीय कामगार सऊदी जाते हैं. भारतीय विदेश मंत्रालाय की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब में 26 लाख भारतीय कामगार हैं। नए नियम लागू होने के बाद विदेशी कामगार 24 साल से कम उम्र के सऊदी नागरिक के यहां नौकरी नहीं कर पाएंगे। इससे उनकी डिमांड कम हो जाएगी। सऊदी अरब ने इस फैसले को श्रम बाजार को नियमित करने के लिए किया है। 

    इसी साल मई में सऊदी अरब ने प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले विदेशियों के लिए नियमों में बदलाव करते हुए वर्क वीजा की वैलिडिटी को 2 साल से घटाकर एक साल कर दिया.

  • जालंधरः नशे में धुत ट्रक चालक ने कार को मारी टक्कर, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: सतोखपुरा के रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास देर रात नशे में धुत ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कार में सवार एक महिला घायल हो गई। हादसे के दौरान नशे में धुत ट्रक चालक कुछ सही से बोल भी नहीं पा रहा था। इस दौरान लोगों ने ट्रक में से बीयर और शराब की बोतल भी बरामद की। घटना को लेकर लोगों ने ट्रक चालक की जमकर छित्तर परेड की। इस दौरान लोगों ने ट्रक चालक के मालिकों को कई बार फोन किया, लेकिन ना तो उन्होंने फोन उठाया और ना ही वह घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद काफी देर तक हंगामा होने के बाद घटना संबंधी थाना रामा मंडी की पुलिस को सूचना दी गई। 

    गलत दिशा से आकर ट्रक चालक ने कार को मारी टक्कर

    वहीं दूसरी तरफ ट्रक ड्राइवर दीपक कुमार निवासी संतोखपुरा ने बताया कि उसने ज्यादा नशा नहीं किया है सिर्फ एक बीयर पी हुई है। जबकि कार चालक मोहित धीर निवासी लबां पिंड चौक ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बर्गर खाने के लिए जा रहा था और जब वह संतोखपुरा रोड के पास पहुंचा तो किशनपुरा साइड से आ रहा ट्रक इतनी स्पीड से आ रहा था कि देखते ही देखते वह अपनी साइट से गलत साइड की तरफ आ गया और उसकी कार में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण बीच सड़क में रूक गई। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद जब उसने ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकला तो नशे में धुत्त ड्राइवर माफ़ी मांगने लगा और कहने लगा कि उसे छोड़ दिया जाए लेकिन लोगों ने उसकी नहीं सुनी और घटना के सम्बंधी पुलिस को सूचित किया।

    बिजली के पोल के कारण कार सवार परिवार का हुआ बचाव 

    घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक चालक के नशे में धुत होने के कारण उससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। जिसके कारण ट्रक चालक ने फ़िल्मी स्टाइल की तरह गलत दिशा में जाकर कार में टक्कर मार दी। लोगों के बताया कि ट्रक इतनी स्पीड से था कि उससे तब भी कंट्रोल ना हुआ और वह बिजली के पोल से जा टकराकर रुक गया। लोगों का कहना है कि अगर ट्रक बिजली के पोल से टकराकर ना रूकता तो सड़क किनारे निकल रहे लोगों वह अपनी चपेट में ले सकता था। जिसके कारण बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक ने बताया कि उसने पक्का बाग से प्लाई ट्रक में लोड की है और वह आगरा जा रहा है। लेकिन नशे की हालत में भी जनता से निकलते निकलते कई लोगों को अपनी घटना का शिकार बना लेता। काफी देर तक हंगामा होने के बाद थाना रामा मंडी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और दोनों गाड़ियों सहित गाड़ी के मालिकों के अपने साथ थाने ले गई।