Blog

  • युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, लाइब्रेरी संचालक पर लगे रेप के आरोप

    युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, लाइब्रेरी संचालक पर लगे रेप के आरोप

    डीगः जिले में एक युवती द्वारा फंदा लगाकर सुसाइड करने का मामला सामने आया है। युवती ने सुसाइड से पहले एक वीडियो भी बनाया था। इसमें उसने एक लाइब्रेरी संचालक को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। वहीं मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि लाइब्रेरी संचालक ने अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ रेप किया था। वह एक साल से ब्लैकमेल कर उसे परेशान कर रहा था।

    जानकारी मुताबिक, मंगलवार देर रात परिवार के लोग सो रहे थे। बेटी भी उनके साथ सो रही थी। इस दौरान उसने दूसरे कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। सुबह जब हम उठे तो उसका शव पंखे के कड़े से लटका देखा। इसके बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजन को सौंप दिया है। युवती ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया था। बताया जा रहा है कि यह वीडियो युवती के मोबाइल में सेव था। वीडियो में युवती ने कहा था कि लाइब्रेरी संचालक पिछले एक साल से मुझे परेशान कर रहा है।

    थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के पिता ने बुधवार शाम करीब 5 बजे FIR दर्ज करवाई है जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी 21 साल की बेटी कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी के लिए एक लाइब्रेरी में जाती थी। 30 साल के लाइब्रेरी संचालक ने उसके अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए, जिन्हें दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था और उसके साथ रेप भी किया।

    लाइब्रेरी संचालक से परेशान होकर बेटी ने उसका नंबर ब्लैकलिस्ट में भी डाल दिया था। उसके बाद भी लाइब्रेरी संचालक दूसरे नंबरों से कॉल कर बेटी को परेशान करता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि वह मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी भी देता था। उससे परेशान होकर बेटी ने सारी घटना मुझे और परिवार वालों को बताई। जब हम लोग लाइब्रेरी संचालक के घर गए तो उसके परिजन लड़ने को तैयार हो गए जिससे बेटी और ज्यादा परेशान हो गई।

  • सुबह-सुबह National Highway में Hotel पर हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

    सुबह-सुबह National Highway में Hotel पर हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर होटल पर सुबह अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाश करीब 20 राउंड गोलियां चलाकर फरार हो गए। फायरिंग में एक स्विफ्ट कार समेत कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। बदमाशों ने होटल की रिसेप्शन पर पर्ची भी फेंकी। जानकारी के मुताबिक, शाहाबाद में NH-44 पर अमन होटल पर सुबह बाइक पर आए 2 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों बदमाश पहले होटल के अंदर घुसे, जहां रिसेप्शन किसी ना पाकर 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई।

    गोलियां की आवाज सुनकर काफी देर तक कोई बाहर नहीं आया। कुछ देर बाद दोनों बदमाश होटल से बाहर आए और बाहर आकर भी फायरिंग कर दी। यहां बदमाशों ने गाड़ियों को अपना निशाना बनाया। इसमें एक स्विफ्ट समेत 3 गाड़ियों के शीशे टूट गए। बदमाशों ने यहां पर करीब 13-14 राउंड फायरिंग की। इसके बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गए।

    बदमाशों ने होटल की रिसेप्शन पर एक पर्ची छोड़ी है, जिस पर कौशल चौधरी के साथ एक विदेशी कांटेक्ट नंबर लिखा है। मामला रंगदारी से जुड़ा हो सकता है, इसलिए बदमाश पर्ची फेंककर भागे हैं। फायरिंग का मकसद दहशत फैलना है, ताकि कारोबारियों को डराकर उनसे रंगदारी मांगे जा सके। इस घटना से करीब 2 सप्ताह पहले 13 जून को शराब कारोबारी शांतनु की मीना मार्केट में 7 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटनास्थल से होटल की दूरी करीब 1 किलोमीटर है। हालांकि शांतनु हत्याकांड में पुलिस गैंगस्टर रोमिल का एनकाउंटर कर चुकी है।

    घटना की सूचना पाकर CIA और डीएसपी रामकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच की कर रही है। पुलिस ने रिसेप्शन पर पर्ची को भी कब्जे में लिया है। शाहाबाद के डीएसपी रामकुमार ने बताया कि मामले की छानबीन के लिए टीमें गठित कर दी गई है। बाइक पर आए बदमाशों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की है। फायरिंग में कोई जख्मी नहीं हुआ है। पर्ची को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

  • Punjab News: नशे को लेकर CM MANN का आया बयान, मजीठिया सहित विपक्ष पर कसे तंज, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे को लेकर CM MANN का आया बयान, मजीठिया सहित विपक्ष पर कसे तंज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान को लेकर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ महीनों से नशे के खिलाफ युद्ध जो चल रहा है वह पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए चलाया जा रहा है। इसमें लोगों का सरकार को भरपूर सहयोग मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “नशे के मामलों में मैं किसी पर तरस नहीं खाऊंगा, किसी पर रहम नहीं करूंगा, चाहे कुछ भी हो जाए। मैं पंजाबियों के प्रति जवाबदेह हूं और उनका कर्जदार हूं जिन्होंने मुझे इस पद पर बैठाया है।” उन्होंने साफ कहा कि हम राजनीतिक रसूख वाले आरोपियों को भी नहीं छोड़ेंगे और किसी की सिफारिश नहीं चलेगी।

    इस युद्ध में सरकार पंचायत तक प्रस्ताव पास कर रही है। जिसमे थाने से छुड़वाने के लिए थाने कोई नहीं जाएगा और अगर कोई बुरी संगत में है तो उसका इलाज करवाया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि ड्रग तस्कर जिन्होंने लोगों के घर उजड़ कर कोठियां बनाई हुई थी, उन पर लीगल एक्शन हुए है। वहीं कई तस्करों की संपत्ति सीज की गई है और कुछ तस्करों के घर तोड़े गए हैं। सीएम मान ने कहा कि सबूत सामने आने पर दस्तावजे के साथ बड़े लोगो की बारी भी जल्द आएगी। लेकिन किसी के घर उजाड़ कर अपने महल कोई बना ले पंजाब में उनकी सरकार रहते ऐसा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में समय जरूर लग गया है। क्योंकि प्लेनिंग बनाने में समय लगता है, फिर यह भी पता चला कि पुलिस के कौन लोग मिले हुए हैं, जिसमें कई ऑपरेशन फैल भी हुए है।

    इस कार्रवाई के दौरान कुछ पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर भी की हुई है। इस कार्रवाई में लोगों का सहयोग मांगा गया, जिसमे इस समय यह मुहिम जोरो पर चल रही है। वहीं अब लोगो के फीडबैक भी उनके पास आ रहे है। सीएम मान ने कहा कि जिस तरह नशा तस्कर सड़कों पर घूमते थे, इस दौरान सड़कों पर जा रही लड़कियों के लिए वह परेशानी का सबब बन जाते थे। लेकिन अब आप सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान वह सर्कल टूट चुका है। वहीं गांवों में पुलिस तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गई तो पता चला कि उक्त तस्कर घर छोड़ भाग चुके है।

    सीएम मान ने कहा कि हमने पहले ही यह कहा था नशे में लिप्त कोई भी हो, किसी को बख्शा नहीं जाएगा, बेशक वह कितना ही मजबूत रहा है। जिसमे कोई अधिकारी क्यों नहीं शामिल हो। उन्होंने कहा कि बड़े तस्कर के कारण पंजाब के युवाओं को देश तक छोड़ना पड़ा और वहां बड़े तस्कर काबू नहीं होते थे, क्योंकि वह फैन से नेटवर्क चलते हैं।हमने बड़े स्तर तक माफिया को तोड़ा है और सीएम मान ने कहा कि मैं फिर कहता हूं कि चाहे कोई कितना बड़ा ही तस्कर क्यूं नहीं हो, वह राजनीतिक व्यक्ति क्यूं ना हो या कोई अधिकारी क्यूं ना हो, लेकिन नशे के मामले में मैं किसी पर भी तरस नहीं करूंगा।

    मान ने मजीठिया की गिरफ्तारी पर कहा कि बेशक कल विजिलेंस की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई में जिस तरह से कल विपक्ष भी साथ में उसके साथ खड़ा नजर आया उससे तो यह खुलासा भी हो गया कि वह भी उनके साथ मिले हुए है। उन्होंने कहा कि मजीठिया के घर से विजिलेंस को 29 मोबाइल, लैपटॉप, डायरी इत्यादि मिले है, जिसमे आय से अधिक संपति के मामले शामिल है। सीएम मान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सब मिले हुए है, क्योंकि उन्हें लगता नहीं था कि अधिकारी उनके घरों तक नहीं पहुंचेंगे।

  • सोम-पथराला उफान पर, दादूपुर नहर ने तोड़ा किनारा, 20 गांव दहशत में, देखें Video

    सोम-पथराला उफान पर, दादूपुर नहर ने तोड़ा किनारा, 20 गांव दहशत में, देखें Video

    यमुनानगरः प्री-मानसून की बारिश ने जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है। जहां नजरें यमुना पर टिकी थीं, वहीं सोम नदी, पथराला और डी-नोटिफाई हो चुकी दादूपुर नहर ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया है। खेतों में पानी घुस गया, किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं और 20 से अधिक गांवों में बांध टूटने का डर बना हुआ है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है देर हो चुकी है। यमुनानगर जिले में प्री-मानसून दौरान बुधवार की मूसलाधार बारिश से जहां शहर के पॉश इलाके जलमग्न हो गए, वहीं ग्रामीण इलाकों में हालात और भी बदतर हो गए। सोम और पथराला, जो आमतौर पर शांत रहने वाली बरसाती नदियां हैं, अचानक उफान पर आ गईं। दोनों नदियों में पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। वहीं दादूपुर-नलवी नहर, जिसे डी-नोटिफाई किया जा चुका है, उसने भी अपना किनारा तोड़कर खेतों की तरफ मुंह मोड़ लिया। किसानों ने वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेजे और मदद की गुहार लगाई।

    20 गांवों के खतरे में होने के चलते अफसरों में मची हड़कंप

    सोम नदी के किनारे बसे करीब 20 गांव के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों को डर है कि अगर बांध टूटा तो पिछले साल जैसी तबाही फिर लौट सकती है। पुलिस और प्रशासन के अफसर गांव-गांव जाकर तसल्ली दे रहे हैं, लेकिन ग्रामीण सिंचाई विभाग पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। खुद SHO जगदीश चंद्र ने बताया कि पानी अभी आबादी से दूर है, लेकिन खतरा बना हुआ है।

    किसान बेहाल, खेतों की बरबादी तय

    किसान राधेश्याम, रामलाल व अन्य ने बताया कि दादूपुर नलवी नहर का पानी खेतों में घुस चुका है। किसानों का कहना है कि इससे उनकी जमीन की उपजाऊ शक्ति खत्म हो गई है। अब महीनों तक इन खेतों में फसल उगाना मुश्किल होगा। सिंचाई विभाग के एसई भी खुद मान रहे है कि सोम नदी में 17,700 और पथराला में 7,000 क्यूसेक पानी बह रहा है। बरसाती नदियों के किनारे तटबंध न होने के कारण, कई बार पानी खेतों में चला जाता है लेकिन कुछ समय बाद पानी अपने आप लौट आता है।
  • 8 साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड का हमला, सड़क पर गिराकर बुरी तरह नोचा

    8 साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड का हमला, सड़क पर गिराकर बुरी तरह नोचा

    उदयपुरः इलाके में कुत्तों का कहर प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन कोई न कोई व्यक्ति कुत्ते से जख्मी होता है। ताजा मामला में दोस्त के घर खेलने जा रहे 8 साल के बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चा इधर-उधर भागता रहा, लेकिन कुत्तों ने पीछा कर उसे कई जगह पर काट लिया।

    कुत्तों के हमले से बच्चा सड़क पर गिर गया। बच्चा चीखा-चिल्लाया तो आसपास के लोग घरों से बाहर आए और शोर मचाकर कुत्तों को भगाने की कोशिश की, लेकिन कुत्तों ने बच्चे को नहीं छोड़ा। हालांकि कुछ देर बाद कुत्ते वहां से भाग गए। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना उदयपुर शहर की खारोल कॉलोनी की है।

    जानकारी देते सेंट ग्रिगोरियस स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले हुसैन ने बताया कि कुत्तों ने उसे नीचे गिरा दिया और हाथ, पैर, कमर और पेट पर काट लिया। परिजनों ने बताया कि बच्चे को एमबी अस्पताल ले जाया गया, वहां प्राथमिक इलाज के बाद निजी अस्पताल ले गए। बच्चे के 3 टीके लगाए गए। हमले में उसके हाथ, पांव और कमर में गंभीर घाव हो गए।

    उदयपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद अली असगर ने बताया कि कॉलोनी में रहने वाला हुसैन (8) पुत्र आरिफ अली मंगलवार को शाम करीब 5.23 बजे अपने दोस्त के घर खेलने के लिए निकला था। थोड़ी दूर चलते ही चार कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। एक कुत्ते ने हुसैन का हाथ काट लिया।

    बच्चे ने कुत्तों से बचने का प्रयास किया, लेकिन कुत्तों ने पीछा नहीं छोड़ा। इस दौरान बच्चा सड़क पर गिर गया। कुत्तों ने बच्चे के हाथ, पैर, पेट और पीठ पर काट लिया। बच्चा चीखता-चिल्लाता रहा। थोड़ी देर बच्चे का दोस्त साइकिल लेकर आया और शोर मचाया तो तीन कुत्ते वहां से भाग गए, लेकिन एक कुत्ता फिर हुसैन के पीछे पड़ गया। इसके बाद लोगों ने कुत्ते को भगाया।

    पूर्व पार्षद अली असगर ने बताया कि क्षेत्र में कुत्तों द्वारा इंसानों पर हमला आम बात हो गई है। आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के कारण बच्चों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। कुत्ते कभी भी किसी पर हमला कर देते हैं।

  • Punjab News: सुबह से हो रही बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहावना, देखें वीडियो

    Punjab News: सुबह से हो रही बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहावना, देखें वीडियो

    सड़कों पर हुआ जलभराव, ट्रैफिक पुलिस ने संभाला मोर्चा

    अमृतसरः पंजाब में दो दिन से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं आज सुबह से ही में लगातार हो रही बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है। बारिश के कारण ठंडक ने सेहत भी बहाल की, लेकिन गुरु घरों की शान और संगतों की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा। सच्चखंड श्री हरिमंदर साहिब में आज भी सुबह से संगतों का आना-जाना लगातार जारी रहा। बारिश के बीच भी संगत नतमस्तक होने के लिए गुरु घर पहुंचती रहीं। सच्चखंड श्री हरिमंदर साहिब के मीट मैनेजर गुरपिंदर पाल सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बारिश के बावजूद संगत की आस्था में कोई कमी नहीं आई। उन्होंने कहा कि मौसम जैसा भी हो, गुरु घर से जुड़ी संगत की श्रद्धा अटूट रहती है। उन्होंने कहा कि श्रोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की ओर से भी संगतों के लिए बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं। गुरु घर के अंदर और बाहर शमियाने लगाए गए हैं, परिक्रमा में भी सुरक्षा के लिए ढकने वाले प्रबंध किए गए हैं। लंगर हाल में सुबह से ही चाय, पकौड़े और हमेशा उपलब्ध रहने वाला लंगर उपलब्ध कराया गया है। शिरोमणि समिति के सेवादार भी पूरी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। वहीं दूसरी और सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण दरबार साहिब जाने वाले कई रास्ते जलमग्न हो गए हैं। रास्ते में जलभराव के कारण दरबार साहिब के अंदर आने वाली संगत को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मौके पर राहगीर पवन कुमार ने कहा, बहुत अच्छा लग रहा है। पिछले कुछ दिनों में पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बहुत गर्मी थी। अब भगवान बहुत मेहरबान रहे हैं। हालांकि बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया, लेकिन यह एक स्वाभाविक बात है। प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन जब यह एक सीमा से अधिक हो जाता है, तो नुकसान भी होता है।” दरबार साहिब की बाकी सड़कों पर जहां पानी जमा हुआ, वहां ट्रैफिक विभाग की टीम तैनात की गई। ट्रैफिक इंचार्ज सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया, “हम संगत को जागरूक कर रहे हैं कि किस रास्ते पर पानी ज्यादा है। हम उन्हें सुरक्षित रास्ते पर ले जा रहे हैं। हमारी टीमें रिलीज प्वाइंट, पार्किंग और हेरिटेज स्ट्रीट पर तैनात हैं। हम बाहर से आने वाली संगत को दरबार साहिब के बारे में जानकारी दे रहे हैं और उनकी सुविधा के लिए काम कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि यह हमारी सेवा भी है और कर्तव्य भी। ट्रैफिक टीम संगत की सुरक्षा और सुचारू आवागमन के लिए पूरी जिम्मेदारी से काम कर रही है।
  • Punjab News: यूट्यूबर के घर NIA की Raid, पंजाब, हरियाणा और यूपी सहित 18 जगह पर की कार्रवाई

    Punjab News: यूट्यूबर के घर NIA की Raid, पंजाब, हरियाणा और यूपी सहित 18 जगह पर की कार्रवाई

    मानसाः पंजाब, हरियाणा और यूपी में NIA की टीम द्वारा 18 जगहों पर छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में 6 जगह, यूपी में 3 और हरियाणा में 9 जगहों पर रेड की जा रही है। जिसमें जालंधर, होशियारपुर जिले भी शामिल है। वहीं हरियाणा और यूपी में एनआईए की टीम द्वारा रेड की जा रही है। हरियाणा के करनाल में एनआईए की रेड के दौरान पता चला है कि करनाल की गली नंबर 19 में जिस घर में कार्रवाई की गई है, उस घर का लड़का यूके में रहता है।

    सूत्र बताते है कि व्यक्ति द्वारा किसी आरोपी को ट्रांसजेक्शन की गई है। इस दौरान जिस आरोपी के खाते में ट्रांजेक्शन की गई है वह आरोपी पंजाब से संबंधित है। इसी के चलते हरियाणा के बाद एनआईए की टीम द्वारा रेड की जा रही है। वहीं मानसा के कस्बा बुड़लाडा में तड़कसार एनआईए ने एक यू ट्यूबर सुखबीर सिंह के घर में रेड की गई है।

    यूट्यूबर घर पर ना मिलने के चलते एनआई की टीम ने घर में 1:30 घंटे की सर्च की। जिसके बाद एनआईए टीम दस्तावेज खंगलाकर वापस रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम ने यूट्यूबर के परिजनों को यूट्यूबर से संबंधित मैसेज दे दिया है कि वह चंडीगढ़ एनआईए के दफ्तर में आए। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यूट्यूबर सुखबीर सिंह के पाकिस्तान के शहजाद भट्टी से चैट और बातचीत होने को लेकर एनआईए की टीम ने रेड की थी।

  • Punjab News: प्यार की अनोखी मिसाल, पत्नी की मौत के बाद पति ने तस्वीर के सामने मनाई शादी की सालगिरह, देखें वीडियो

    Punjab News: प्यार की अनोखी मिसाल, पत्नी की मौत के बाद पति ने तस्वीर के सामने मनाई शादी की सालगिरह, देखें वीडियो

    अजनालाः आज के समय में जहां रिश्तों की कद्र कम रह गई है, वहां अजनाला से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने हर दिल को छू लिया। यहां मनजीत सरिन नाम के एक व्यक्ति ने अपनी दिवंगत पत्नी की याद में शादी की सालगिरह मनाई। 2 साल पहले इस व्यक्ति की पत्नी का निधन हो गया था, लेकिन उसने तस्वीर के सामने केक काटकर यह दिन मनाया।

    व्यक्ति ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विदेश में रहने वाले उसके बेटे ने उसे फोन करके याद दिलाया कि आज आपकी और मां की शादी की सालगिरह है। बेटे ने फोन पर कहा, पापा, आप इसे सेलिब्रेट करें, केक काटें। मम्मी नहीं हैं लेकिन यादें तो हैं। बेटे के आग्रह के आगे वह पिता अपनी जीवन साथी की तस्वीर के सामने केक रखकर आंखों में आंसू लेकर केक काटा।

    व्यक्ति ने आगे बातचीत में बताया, वह अकेला हैं, लेकिन उसकी पत्नी हमेशा उसके साथ होती है। पत्नी की यादें उसके साथ हैं। उसने अपने बच्चों की इच्छा पूरी की और अपने प्यार को सचमुच सम्मान दिया। सच्चा प्यार सिर्फ मौजूदगी में नहीं, यादों में भी जिंदा रहता है। घर की छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा मत करो, प्यार करो, इज्जत दो। क्योंकि जब कोई चला जाता है, तब सिर्फ यादें ही रह जाती हैं।

  • Punjab News: ड्रम में से टांग व गला रस्सी से बंधा व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्रम में से टांग व गला रस्सी से बंधा व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के शेरपुर इलाके में एक ड्रम से व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार शव नीले ड्रम में प्लास्टिक के बोरे में लपेटा हुआ था। इस दौरान व्यक्ति की टांग व गला रस्सी से बंधा हुआ मिला। इलाके में बदबू आने पर स्थानीय लोगों को शव के बारे में पता चला। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर 6 की एसएचओ कुलवंत कौर ने बताया कि शव मृतक प्रवासी का प्रतीत होता है।

    शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। फिलहाल शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन शव की हालत खराब है। शहर में करीब 42 ऐसी ड्रम कंपनियां है जहां ड्रम तैयार होते है। पुलिस ने इन ड्रम कंपनियों की भी लिस्ट बनाई है। पुलिस को जो ड्रम बरामद हुआ है वह बिल्कुल नया है। शक है कि हत्या पूरी प्लानिंग से की गई है। हत्या से पहले ही ड्रम को ताजा खरीदा गया है। फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल से करीब 5 किलोमीटर तक का एरिया चैक करना शुरू कर दिया है।

    सीसीटीवी फुटेज आदि चैक किए जा रहे है। सेफ सिटी कैमरों का भी पुलिस सहारा ले रही है। वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड के कैमरे भी चैक करवाए जा रहे है। लाडोवाल टोल प्लाजा से शेरपुर तक की रुट मैप को पुलिस ट्रैक कर रही है। कुछ संदिग्ध वाहनों के नंबर भी पुलिस चैक कर रही है। थाना डिवीजन नंबर 6 की एसएचओ कुलवंत कौर ने कहा कि कई ड्रम कंपनियों से भी बातचीत चल रही है। घटना स्थल के आस-पास काफी प्रवासी रहते है। जिस कारण उनसे भी पूछताछ की जा रही है। मरने वाले चेहरे से प्रवासी लग रहा है। उसके शरीर पर अभी किसी तरह का कोई निशान नहीं मिला। शव की हालत जरूर खराब है। पोस्टमॉर्टम के बाद पता चल पाएगा कि किन हालातों में व्यक्ति की मौत हुई है।

  • बड़ा हादसा: नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 1 यात्री की मौत, 11 लापता, देखें वीडियो

    बड़ा हादसा: नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 1 यात्री की मौत, 11 लापता, देखें वीडियो

    देहरादून: रुद्रप्रयाग-बदरीनाथ हाइवे पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार धोलतीर इलाके में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में जा गिरी। बस गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्‍त पांच से छह यात्री बस से नीचे नदी में जा गिरी। बस में कुल 18 यात्रियों की बात कही जा रही है। बचाव और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। घटनास्‍थल से एक यात्री का शव बरामद हुआ है। 18 में से 7 लोगों को बचा लिया गया है जबकि 11 लापता हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। कहा जा रहा है कि बस में करीब 18 यात्री सवार थे। 11 लापता लोगों की तलाश में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एसडीआरएफ और स्‍थानीय पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। 18 यात्रियों से भरी बस राजस्‍थान से आ रही थी। यात्री चारधाम यात्रा पर आए थे। अलकनंदा नदी में तेज बहाव के कारण बस बह गई। इन दिनों उत्‍तराखंड के कई हिस्‍से में तेज बारिश हो रही है। इसकी वजह से नदियां लबालब हैं। बारिश के चलते भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं। उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है। सोशल मीडिया X पर उन्‍होंने लिखा है- ‘जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। SDRF सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।’