Blog

  • Swiss Bank में 3 गुना बढ़ा भारतीयों का पैसा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    Swiss Bank में 3 गुना बढ़ा भारतीयों का पैसा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    नई दिल्लीः स्विट्ज़रलैंड के स्विस बैंक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस बैंक में भारतीयों का जमा धन को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, साल 2024 में रिकॉर्ड तेजी से बढ़ा है। दुनियाभर में अमीरों के बीच यह बैंक काफी लोकप्रिय हैं। लोग अपनी ऐसी कमाई जिस पर वो टैक्स से बचना चाहते हैं, उसे स्विस बैंक में जमा कराना वह पसंद करते हैं। इनमें भारतीय लोग भी शामिल हैं। स्विस बैंकों में भारतीयों का काफी पैसा जमा है। हालांकि सभी लोग स्विस बैंक में अपनी कमाई ही जमा नहीं कराते, बल्कि कई ऐसे भी लोग भी हैं जो स्विस बैंकों में कमाए पैसे को भी जमा कराते हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार स्विस बैंकों में जमा भारतीयों के पैसे के बारे में एक हैरान करने वाली बात सामने आई है।

    हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार स्विस बैंकों में जमा भारतीयों का पैसा 2024 में तीन गुना से ज़्यादा बढ़ा है। 2024 में स्विस बैंकों में जमा भारतीयों का पैसा बढ़कर करीब 37,600 करोड़ रुपए हो गया। यह खुलासा स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक यानी कि स्विस नेशनल बैंक के सालाना आंकड़ों की रिपोर्ट से हुआ। बैंक के मुताबिक 2023 में भारतीय लोगों और फर्मों के खातों में जमा धन में 70% की गिरावट आई थी। इससे तुलना की जाए तो 2024 में यह रकम तीन गुना से ज़्यादा बढ़ चुकी है।

    स्विस नेशनल बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 2024 में स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा राशि 2021 के बाद से सबसे ज़्यादा है। उस समय स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा राशि 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। यह आंकड़ा करीब 40 हज़ार करोड़ रूपए था। स्विस बैंकों में विदेशी ग्राहकों की जमा राशि के मामले में भारत 48वें स्थान पर है। यूके (UK) पहले और अमेरिका इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। स्विस बैंकों ने भी स्पष्ट किया है कि भारतीयों की ओर से जमा राशि काला धन नहीं है। वो टैक्स में धोखाधड़ी और टैक्स चोरी के खिलाफ लड़ाई में भारत का पूरी तरह से समर्थन करते हैं। भारत और स्विट्ज़रलैंड के बीच के बीच टैक्स मामलों में सूचनाओं का स्वचालित आदान-प्रदान किया जाता है।

  • Jalandhar News: अस्पताल के बाहर से नर्स का मोबाइल छीनकर झपटमार फरार

    Jalandhar News: अस्पताल के बाहर से नर्स का मोबाइल छीनकर झपटमार फरार

    जालंधर (ENS): जिले में लूट की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पिम्स अस्पताल के बाहर से सामने आया है। जहां, एक्टिवा सवार झपटमारों ने नर्स का मोबाइल छीन लिया। नर्स ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन एक्टिवा की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वे भागने में कामयाब हो गए। घटना के बाद नर्स ने मामले की शिकायत थाना-7 को सूचित की। थाना-7 की पुलिस ने जांच के दौरान झपटमारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए परमिंदर कौर निवासी गांव मचाकी कलां सदर ने बताया कि वह पिम्स अस्पताल में नर्स है और वह बुधवार शाम मार्केट से सामान लेने के लिए अस्पताल से बाहर निकली तो उसे किसी पारिवारिक सदस्य की काल आ गई। उसने बात करने के लिए जेब से मोबाइल निकाला तो पीछे से एक्टिवा सवार लुटेरे ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। इस दौरान उसने आरोपियों को पकड़ने के लिए शोर मचाया लेकिन एक्टिवा की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह भागने में कामयाब हो गए, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना-7 के जांच अधिकारी एएसआई बलवंत सिंह ने मार्केट के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। उन्होंने जांच के दौरान आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरों से उन्हें कई इनपुट मिले है और वह जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।

  • Jalandhar News: कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कार और बाइक की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    कई मीटर तक  बाइक सवार को घसीट कर ले गया कार चालक

    जालंधर, ENS: पठानकोट बाईपास के पास कैपिटल अस्पताल के सामने सुबह हुए भयानक हादसे के बाद गोराया में कार और बाइक की टक्कर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गोराया के गांव अट्टा के गेट के सामने हुए दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार हितेश शर्मा पुत्र रविंदर शर्मा निवासी पठानकोट का रहने वाला है। वह गुड़गांव में काम करता है और अपने परिवार के साथ ग्रैंड विटारा कार में सवार होकर पठानकोट से गुड़गांव जा रहा था। इस दौरान उसकी अट्टा के गेट के सामने स्पलेंडर मोटरसाइकिल से हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल गाड़ी में फंस गया जबकि मोटरसाइकिल सवार नीचे गिर गया और गाड़ी मोटरसाइकिल को कई मीटर तक घसीटती हुई ले गई। भयानक मंजर देख लोग सहम गए। मृतक की पहचान झलमन सिंह निवासी गांव रुड़का खुर्द गोराया के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई बावा सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब 7 बजे हुआ है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
  • Punjab News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें Video

    Punjab News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें Video

    बठिंडाः जिले के तलवंडी साबो गांव के लेलेवाला रोड पर कबाड़ के एक गोदाम में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। घटना में जनहानि से बचाव रहा, लेकिन सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

    जानकारी मुताबिक, बठिंडा के तलवंडी साबो गांव के लेलेवाला रोड पर एक कबाड़ का बहुत बड़ा गोदाम है। वहां सुबह करीब 3 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोगों ने आग को बढ़ता देख मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। सूचना पर तुरंत तलवंडी साबो और मोड़ मंडी से आई दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान गणिमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है कि आग गलती से लगी थी यां किसी ने जान बूझकर शरार की है।

  • Punjab News: Doctor से फिरौती मांगने के मामले में International Kabaddi खिलाड़ी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Doctor से फिरौती मांगने के मामले में International Kabaddi खिलाड़ी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः देहाती पुलिस ने कार्रवाई करते अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी को फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की पहचान गुरलाल सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन जिले के गांव सोहिल का निवासी है। डीएसपी राजासांसी इंदरजीत सिंह ने बताया कि गुरलाल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भीलवाल गांव के एक डॉक्टर को धमकी भरा फोनकर 30 लाख की फिरौती मांग की। जब डॉक्टर ने फिरौती की रकम नहीं दी, तो दोषियों ने 4 जून की रात डॉक्टर के घर के बाहर आकर फायरिंग कर दी।

    यह मामला लोपोके थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने गुरलाल सिंह को एक कार और हथियार सहित गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और अन्य साथियों की भी तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति पिछले कुछ समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल था, जिसकी पुष्टि अन्य सबूतों से भी हुई है। पुलिस अधिकारी इंदरजीत सिंह ने कहा कि इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और कई अन्य साथियों को गिरफ्तार करना बाकी है।

  • Punjab News: अश्लील वीडियो वायरल होने पर FIR, बाबा शंकरा नंद फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: अश्लील वीडियो वायरल होने पर FIR, बाबा शंकरा नंद फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जगराओं में तलवंडी खुर्द गांव स्थित भूरी वाला डेरा के मुखी शंकरा नंद बाबा की एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं वायरल वीडियो के मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। लेकिन आरोपी बाबा अभी फरार चल रहा है। वायरल वीडियो में डेरा मुखी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। बाबा की गिरफ्तारी और डेरा बंद करवाने को लेकर गांव तलवंडी व अन्य आस-पास के लोगों का कहना है कि वह डिप्टी कमिश्नर से इस मामले को लेकर मुलाकात करेंगे। पुलिस ने हरदीप सिंह की शिकायत पर मामले में कार्रवाई की है। आरोपी बाबा शंकरा नंद के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, एफआईआर में आरोपी का पता अज्ञात दर्शाया गया है। सिख जत्थेबंदियों ने डेरे में बने आश्रम की जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लग रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पुलिस ने संक्षिप्त एफआईआर दर्ज कर खानापूर्ति की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय समुदाय कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। जानकारी देते हुए जसमिंदर सिंह सरां ने कहा कि डेरे में बाबा के जितने साथी रहते है सभी की जांच करवाई जाए। जिन बच्चों को डेरे में रखा गया है कि उनकी मैडिकल जांच करवाई जाए। जसविंदर ने कहा कि बाबा शंकरा नंद भूरी वाला और उसके साथियों की जायदाद को भी चैक करवाया जाए। सिख जत्थेबंदियों ने एसएसपी जगराओं को शिकायत सौंपी और मामले की जांच की मांग की। थाना दाखा में बाबा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा डेरे के मुखी ने शंकरानंद को गद्दी से हटा दिया है। डेरे में बाल आश्रम भी है, जहां लड़कियों की सुरक्षा चिंता का विषय है। बाबा पहले भी विवादों में रहा है, जिसमें एक महिला से मारपीट और एक मंदबुद्धि लड़की के फरार होने का मामला शामिल है।
  • सुबह-सुबह 4.6 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    सुबह-सुबह 4.6 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    नई दिल्ली: भारत के पड़ोस में एक बार फिर धरती कांपी है। अफगानिस्तान में आज सुबह-सुबह जोरदार भूकंप आया, जिससे लोग सहम उठे। अफगानिस्तान में आज यानी शुक्रवार की सुबह आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 रही। इस भूकंप के झटके के कारण ही लोगों की नींद खुली। अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, अफगानिस्तान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के 4.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए। भूकंप 20 जून 2025 को सुबह 06:20 AM पर आया, जिसका केंद्र उत्तर-पश्चिमी अफगानिस्तान में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

    इसका अक्षांश 36.60 N और देशांतर 71.39 E दर्ज किया गया। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। यह भूकंप हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला के निकट आया, जो भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव के कारण भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र है। विशेषज्ञों के अनुसार, 10 किमी गहराई के कारण इस भूकंप के बाद झटके (ऐफ्टरशॉक्स) का खतरा बना रहता है। अफगानिस्तान में हाल के महीनों में भूकंपों की श्रृंखला देखी गई है, जिसमें मई 2025 में 4.1 से 4.5 तीव्रता के कई भूकंप दर्ज किए गए थे।

    अफगानिस्तान, विशेष रूप से हिंदूकुश और हेरात प्रांत, भूकंपीय गतिविधियों के लिए जाना जाता है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, देश प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, भूस्खलन और बाढ़ के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं और किसी भी संभावित नुकसान का आकलन कर रही हैं। पाकिस्तान के कुछ हिस्सों, जैसे खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब, में भी हल्के झटके महसूस किए गए। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र में टेक्टोनिक गतिविधियों के कारण भविष्य में भी भूकंप आ सकते हैं।

  • Jalandhar-Pathankot bypass पर खड़े Tipper से टकराई कार, महिला जख्मी, देखें वीडियो

    Jalandhar-Pathankot bypass पर खड़े Tipper से टकराई कार, महिला जख्मी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पठानकोट बाईपास के पास कैपिटल अस्पताल के सामने सुबह भयानक हादसा हो गया। हादसे में सड़क पर खड़े टिप्पर से जम्मू-कश्मीर गाड़ी नंबर वेगनर टकरा गई। जिसमें कई लोग जख्मी हो गए। जिनमें से एक महिला की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस मौके टिप्पर चालक ने बताया कि करीब एक घंटा पहले उनका टिप्पर खराब हुआ था। जिस कारण जैक लगाकर टिप्पर के नीचे मुरम्मत कर रहे थे तभी पीछे से वेगनर कार ने पीछे से टक्कर मार दी।

    वहीं एबुलेंस चालक राजकुमार ने बताया कि गाड़ी तेज गति से आ रही थी। इस दौरान गाड़ी अंसतुलित होकर खड़े टिप्पर से टकरा गई। घटना में बच्चों और व्यक्ति को पहले गाड़ी से निकाल लिया गया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। गाड़ी जम्मू से छुट्टी काटकर कार चालरक आ रहा था और उसने चंडीगढ़ में ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जाना था। वहीं टिप्पर चालक केवल सिंह ने बताया कि उसकी गाड़ी का बोल्ट टूट गया था। इस दौरान वह बोल्ट को बदल रहा था और रास्ते को बंद किया था।

    लेकिन तेज रफ्तार कार चालक ने खड़े टिप्पर में लाकर गाड़ी मार दी। वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि टिप्पर खराब हो गया था। इस दौरान जम्मू की गाड़ी चालक ने खड़े टिप्पर में गाड़ी मार दी। बताया जा रहा है कि कार चालक सीआरपी का कर्मी है और उसका नाम मनीष कुमार है। पुलिस ने बताया कि क्रेन की मदद से गाड़ी को सड़क किनारे करवाया जा रहा है। पीड़ित दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Stock Market: Sensex में 250 अंक और Nifty में 50 अंक से ज्यादा की तेजी

    Stock Market: Sensex में 250 अंक और Nifty में 50 अंक से ज्यादा की तेजी

    बिजनेसः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 250 अंक ऊपर 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 24,870 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट है। बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और SBI में 1% की तेजी है। बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में मामूली गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में तेजी और 9 में गिरावट है। NSE के बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में 1% की तेजी है। मीडिया अकेला सेक्टर है जिसमें 0.7% की गिरावट है।

    19 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 934.62 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 605.97 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की। जून महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में ₹4,043.49 करोड़ की बिकवाली की है। जबकि घरेलू निवेशकों ने ₹59,836.18 करोड़ की नेट खरीदारी है।

    एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस के IPO में निवेश का आज आखिरी दिन
    एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO 18 जून को ओपन है। निवेशक इस इश्यू के लिए आज 20 जून तक बिडिंग कर सकेंगे। 25 जून को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹499.60 करोड़ जुटाना चाहती है। कंपनी इश्यू में 2.25 करोड़ फ्रेश शेयर्स जारी करेगी। इस इश्यू में कंपनी के मौजूदा निवेशक या प्रमोटर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचेंगे।

  • Punjab News: कई इलाकों में आज बारिश से मौसम हुआ सुहावना

    Punjab News: कई इलाकों में आज बारिश से मौसम हुआ सुहावना

    मोहालीः पंजाब में अगले 3 दिनों में मानसून आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून मध्य राजस्थान तक पहुंच चुका है और हिमाचल प्रदेश की ओर भी तेजी से बढ़ रहा है। आज पंजाब के कई इलाकों में बारिश हो रही है, जिससे मौसम ठंडा हो गया है। पिछले 24 घंटों में पंजाब में औसतन अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आस-पास बना हुआ है।

    प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 23 जून तक पंजाब के विभिन्न हिस्सों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की हैं। इसके अलावा अमृतसर, लुधियाना, फरीदकोट और जालंधर में भी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा है। आज भी तापमान में थोड़ा सा बढ़ाव देखा जा सकता है, लेकिन अगले 24 घंटों के बाद तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।

    मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 19 जून, 2025 तक पंजाब में औसतन 26.65 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस अवधि के दौरान सामान्य बारिश 45 से 50 मिलीमीटर मानी जाती है। यानी इस बार 40% से अधिक बारिश की कमी दर्ज की गई है। वहीं गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, मुक्तसर साहिब, मानसा जैसे कई जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई है, जिसके कारण किसानों में चिंता का माहौल है।