Blog

  • 2 नाबालिगों को दी तालिबानी सजा, प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाल की पिटाई

    नई दिल्ली : ग्रेटर नोएडा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चोरी के शक में पकड़े गए 2 नाबालिगों को तालिबानी सजा दी गई। दोनों नाबालिग युवकों का हाथ बांधकर उनकी पैंट उतरवाया गया। इसके बाद दोनों किशोरों के गुप्तांगों में मिर्ची पाउडर लगाया गया। नाबालिगों को दी गई तालिबानी सजा की शिकायत पीड़ित युवकों के परिजनों ने जेवर कोतवाली में दी है। पुलिस ने इस शर्मनाक हरकत करने वालों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। 

    फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे चोरी की बाइक

    पुलिस ने चोरी के आरोप में दोनों नाबालिगों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इनके कब्जे से 2 चोरी की बाइक बरामद हुई है। ये दोनों फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे। पुलिस ने इनको चेकिंग के दौरान पकड़ा और दोनों युवक को जेल भेज दिया। इनके पास से मिली बाइक के संबंध में नोएडा के सेक्टर-24 थाने में मुकदमा दर्ज है। 

  • जालंधरः भारतीय सेना में शामिल होने के लिए अग्निवीर की भर्ती हुई शुरू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भारतीय सेना के भर्ती होने के लिए भारी आज अग्निवीर की भर्ती के लिए रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में युवाओं में भारतीय सेना में भर्ती होने को लेकर उत्साह देखा गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि युवाओं की अग्निवीर योजना के तहत भर्ती करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पंजाब में युवाओं की भारतीय सेना में भर्ती की जा रही है। इस दौरान इस रैली में 1600 मीटर की दौड़ है। जिसके बाद जिगजैग की पैक्ट्रिस करवाई जा रही है। ऐसे में कई अन्य फिजिक्ल टेस्ट है जोकि युवाओं के पास होने के बाद रिर्टन टेस्ट होता है। जिसके बाद युवाओं की भर्ती की जाती है। दरअसल, दोनों एग्जाम के नंबरों के आधार पर ही युवाओं की भारतीय सेना में भर्ती की जाएंगी। 

    बता दें कि सेना अग्निवीर भर्ती रैली शुरू हो गई है जोकि 12 से 20 दिसंबर तक चलने वाली है। इस रैली में जालंधर सहित कपूरथला, होशियारपुर, तरनतारन और एसबीएस नगर जिलों के पुरुष उम्मीदवार 12 से 18 दिसंबर तक और महिला उम्मीदवार 19 से 20 दिसंबर तक भर्ती रैली में भाग लेंगे। पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख (यूटी) से संबंधित महिला उम्मीदवार 19 से 20 दिसंबर तक उसी स्टेडियम में भर्ती रैली में भाग लेंगी। रैली का स्थान सिख लाई फुटबॉल ग्राउंड, नजदीक पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7, अर्बन एस्टेट फेज-1 रखा गया है। जिला प्रशासन द्वारा रैली के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं और एसडीएम जालंधर-I गुरसिमरन सिंह ने भर्ती रैली की तैयारियों का जायजा लिया है और अधिकारियों को बरेली में भाग लेने वाले उम्मीदवारों की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आवास एवं भोजन की आवश्यक व्यवस्था की गई है।

    इस दौरान एसडीएम को भर्ती रैली स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, मेडिकल टीम, फायर ब्रिगेड, निर्बाध विद्युत आपूर्ति आदि सहित अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने को कहा गया है। इसके अलावा पुलिस विभाग को भर्ती रैली के दिन पर्याप्त सुरक्षा और यातायात व्यवस्था करने को भी कहा गया है। रैली में जालंधर समेत 5 जिलों के अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं, जिसके चलते संभावना है कि 12 से 20 दिसंबर तक अर्बन एस्टेट फेज-वन के एरिया में युवाओं की भीड़ उमड़ सकती है। हालांकि इस दौरान पुलिस की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, लेकिन बस स्टैंड से अर्बन स्टेट की ओर जाने वाली सड़क पर युवाओं की आवाजाही बढ़ सकती है।

  • पंजाब : घर से मशीन चोरी कर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    मौगा : चोरों और लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अब उन्हैं किसी का भी डर नहीं रहा। जिसके कारण चोरी, डकैती और लूट खोह की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं।  आए दिन चोरी की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा मामला मोगा की लाल सिंह बस्ती से सामने आया है।बीती रात मोटरसाइकिल सवार शख्स ने घर की दीवार फांदकर वॉशिंग मशीन को चोरी कर फरार हो गया। यह सारी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    जानकारी देते हुए गुरमेल सिंह ने बताया कि सुबह चार बजे जब मैं उठा तो घर का दरवाजा खुला था तो हमने बगल वाले घर के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि चार लोग आए थे, जिनमें से दो मोटरसाइकिल पर थे और दो पैदल थे, एक के हाथ में तलवार थी। वे कूदकर घर के अंदर दाखिल हए और वहां से वॉशिंग मशीन लेकर फरार हो गए। 

  • AAP पार्टी को बड़ा झटका, विधायक ने दिया इस्तीफा

    अहमदाबाद: आम आदमी पार्टी को गुजरात में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के नेता और विधायक भूपत भायाणी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भायाणी के इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने स्वीकार भी कर लिया है। भूपत भायाणी पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में आप की टिकट पर जीतकर विधायक बने थे। भायाणी बीजेपी में शामिल होंगे। गुजरात में आप को यह बड़ा झटका बीजेपी सरकार के एक साल पूरा करने पर लगा है। 

    आप ने गुजरात विधानसभा चुनावाें में पांच सीटें जीती थी। भायाणी के इस्तीफे के बाद अब गुजरात विधानसभा में पार्टी के विधायकों की संख्या चार रह गई है। भूपत भायाणी के विसावदर से जीतने के बाद से ही बीजेपी में जाने की अटकलें लग रही थीं। पाटीदार समुदाय से आने वाले भूपत भायाणी बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़े थे। उनहोंने 2022 के चुनावों में बीजेपी के उम्मीदवार और हर्षद रीबडिया को शिस्त दी थी। हर्षद कांग्रेस के विधायक थे। वे चुनावों से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में चले थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    भूपत भायाणी के इस्तीफे के बाद अब विसावदर में एक बार फिर चुनाव होगा। गुजरात आम आदमी पार्टी के पांच विधायकों में शामिल भूपत भायाणी के इस्तीफे से राजनीति गरमा गई है। विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद भूपत भायाणी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि मैं तो पहली से ही बीजेपी में हूं। जूनागढ़ जिले और लोकसभा में आने वाली विसावदर सीट पाटीदार बहुल है। बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्य के मुख्यमंत्री रहे दिवंगत केशुभाई पटेल भी इस सीट से विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਦਾ ਕਹਿਰ, ਇਨੌਵਾ ਅਤੇ ਟਰੱਕ ਵਿਚਕਾਰ ਟੱਕਰ ਕਾਰਨ 1 ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਠੰਡਾ ਦਾ ਮੌਸਮ ਵਿੱਚ ਧੁੰਦ ਨੇ ਆਪਣਾ ਰੰਗ ਦਿਖਾਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਆਏ ਦਿਨ ਧੁੰਦ ਕਾਰਨ ਸੜਕ ਹਾਦਸਿਆਂ ਦਿਆਂ ਖਬਰਾਂ ਸੁਨਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ-ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਰੋਡ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਥੇ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਦੇ ਕਾਰਨ ਇੱਕ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਇਕ ਨੋਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ।


    ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਿਕ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ-ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਰੋਡ ਤੇ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਦੇ ਕਾਰਨ ਇਨੌਵਾ ਗੱਡੀ ਅਤੇ ਟਰੱਕ ਵਿਚਕਾਰ ਭਿਆਨਕ ਟੱਕਰ ਹੋਈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇਨੌਵਾ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਮਿ੍ਤਕ ਦੀ ਉਮਰ ਕਰੀਬ 35 ਸਾਲ ਦੱਸੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਨੋਵਾ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਗੰਗਾਨਗਰ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਏਅਰਪੋਰਟ ਆਪਣੇ ਭਾਣਜੇ ਨੂੰ ਛੱਡਣ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ। 

  • मंदिर के गेट पर युवक ने किया पेशाब, फेंके पत्थर

    नई दिल्ली : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो हर्रावाला का बताया जा रहा है जहां एक शख्स ने मंदिर के गेट पर पेशाब कर मंदिर पर पत्थर फेंक दिए युवक की यह पूरी करतूत पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई घटना का पता चलते ही हिंदू संगठन मंदिर के बाहर पहुंचे पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपी की तलाश जारी है धार्मिक भावनाएं न भड़कें, इसके लिए पुलिस हर स्थिति पर नज़र रख रही है मामला हर्रावाला स्थित काली माता मंदिर का बताया जा रहा है जहां एक युवक देर रात सीसीटीवी कैमरा में कैद हुआसीसीटीवी में युवक को मंदिर के बाहर पेशाब करते हुए और पत्थर फेंकते हुए देखा गया

     वहीं घटना के बाद मंदिर के बाहर हिन्दू संगठनों ने एकत्रित होकर हंगामा किया दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए फोर्स को नियुक्त कर दिया है एसएसपी देहरादून ने बताया कि हर्रावाला पार्षद की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में धारा 375/23 और कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है हर एंगल से पुलिस मामले की जांच कर रही है धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामले को देखते हुए पुलिस टीम को बढ़ाया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है

  • पंजाबः नवजोत सिद्धू के करीबी ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस को बड़ा झटका

    लुधियाना: पंजाब में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले सियासी पार्टियों में हलचल तेज हो गई है। लगातार पार्टियों के नेता एक-दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे है। वहीं आज कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा है, जब लुधियाना के आत्म नगर के कांग्रेस हलका इंचार्ज कमलजीत सिंह कड़वल ने कांग्रेस लीडरशिप से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि वह पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व की नीतियों और ज्यादतियों के कारण कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक मैंबरशिप से इस्तीफा दे रहे हैं।

    बता दें कि कमलजीत सिंह  नवजोत सिद्धू के करीबी भी है। कमलजीत सिंह ने ये भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में उनका सफर बहुत अच्छा रहा है, लेकिन पंजाब में वर्तमान लीडरशिप के कारण उन्हें यह कठोर निर्णय लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय कमलजीत सिंह कड़वल कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे। कमलजीत सिंह कड़वल ने सिमरजीत सिंह बैंस की पार्टी ज्वाइन की थी उसके बाद उन्होंने कांग्रेस में पार्टी में शामिल होकर सिमरजीत सिंह के खिलाफ एमएलए का चुनाव लड़ा था। 

  • पंजाबः कोहरे के कारण 10 गाड़ियों की हुई टक्कर, एक की मौ’त, देखें वीडियो

    पटियाला: पंजाब में बढ़ रहे कोहरे के कारण राजपुरा रोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां 10 गाड़ियों की टक्कर होने की सूचना मिली है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कई गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 ट्रक और 2 बसें भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक बस ड्राइवर की मौत हो गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अन्य गाड़ी के ड्राइवर राजिंदर ने बताया कि राजपुरा रोड़ हाईवे में गाड़ियों की टक्कर हो गई। इस हादसे में पंजाब रोडवेज की बस भी शामिल है।

    उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण हादसा हुआ है। राजिंदर ने कहा कि उनकी गाड़ी से पीछे से अन्य गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 4 से 5 गाड़ियां मामूली क्षतिग्रस्त हुई जो कि चली गई। जबकि जो गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है वह अभी भी वहीं पर मौजूद है। गाड़ियों की टक्कर होने के कारण हाईवे पर जाम लग गया। राजिंदर ने बताया कि इस हादसे में पंजाब रोडवेज की बस में कई लोग घायल हुए है। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं लोगों का कहना है कि हादसे का कारण कोहरा और धुंआ बताया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कोहरे को  धुंए का कारण 2-3 दिन से सड़क हादसे हो रहे है।

  • जालंधरः अधजली 18 वर्षीय बच्ची की मौ’त को लेकर SP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: स्पोर्ट्स कॉलेज के पास बस्ती बावा खेल में 18 वर्षीय का खाली प्लाट में अधजला शव बरामद हुआ है। इस मामले को लेकर एसपी हरविंदर सिंह का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि राघवी नामक बच्ची अधजली हुई मिली है। जिसकी मौत हो चुकी है। एसपी ने कहा कि उक्त किशोरी नामक प्रवासी की बेटी है। वहीं मृतिका का 2005 का जन्म है, बच्ची कल शाम से लापता थी। एसपी ने कहा कि बच्ची के परिजनों ने बीती शाम बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। जब बच्ची नहीं मिली तो परिजनों ने घर के साथ खाली प्लाट में छानबीन की। पलिस ने बताया कि खाली प्लाट में 2 कमरे बने हुए है। उक्त प्लाट बंद है।

    छानबीन के दौरान पता चला है कि उक्त प्लाट से अधजली हुई लापता बच्ची पड़ी हुई थी। जिसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अभी तक परिवार ने किसी पर इस हत्या की आंशका नहीं जताई है। लेकिन पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है उसकी गहराई से जांच की जा रही है। बता देंकि उक्त मृतक लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। हालांकि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस ने मामला गर्माता देख शव को दुकान में बंद कर शटर लगा दिया है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। 

  • पंजाबः पुलिस ने कस्टडी से भाग रहे गैंगस्टर का किया एनकाउंटर, एक मुलाजिम जख्मी

    मोहालीः पंजाब का जीरकपुर बुधवार सुबह पुलिस ने गैंगस्टर तरनजीत सिंह उर्फ जस्सा हैबोवालिया का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस उसे इरादा कत्ल के केस में पिस्टल बरामद करवाने के लिए ले गई थी लेकिन वह कस्टडी से भागने लगा। पुलिस ने पहले हवा में गोली चलाई और फिर उसके पैर में गोली मार दी। जख्मी हालत में उसे पकड़ लिया गया है, लेकिन वह जिंदा है या मर चुका है, इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। उसे 6 गोलियां लगने की सूचना है। इस दौरान एक मुलाजिम भी जख्मी हो गया।

    पुलिस अधिकारी संदीप गोयल ने बताया कि नवांशहर का रहने वाला जस्सा हैबोवालिया गैंगस्टर हरविंदर रिंदा और सोनू खत्री का करीबी है। इस फायरिंग के दौरान एक पुलिस मुलाजिम भी जख्मी हुआ है। मौके पर एनकाउंटर जारी है। फायरिंग जीरकपुर के पीरमुछल्ला में हो रही है। संदीप गोयल ने बताया कि जुलाई में इसनने एक व्यक्ति पर अटैक किया था। एक व्यक्ति को शक था कि दूसरे के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। उसने सोनू खत्री से संपर्क किया। जिसके बाद सोनू खत्री के कहने पर जस्सा हैबोवालिया ने उक्त व्यक्ति पर अटैक किया था। इसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। अक्टूबर में 3 दिन में इसने 3 मर्डर किए थे। इसे नवंबर में गिरफ्तार किया गया था।

    अब उसे कातिलाना हमले के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाए थे। इसकी जांच कर रहे थे। सोमवार को इसे पूछताछ के लिए लाए थे। इसने बताया कि इंदर पर अटैक के बाद चाइना मेड पिस्टल यहां छुपा दिया था। उसकी रिकवरी के लिए लाए थे। कर्मचारी ने उसे हथकड़ी लगाई हुई थी। आरोपी उसे छुड़ाकर भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने वार्निंग शॉट कर उसे रोकने को कहा लेकिन वह नहीं रुका, इसके बाद उसके पैर में गोली मारी गई। यह पहले भी 6 मर्डर कर चुका है। इसने कहा कि इसके टारगेट पर 3-4 लोग और हैं। इसके भागने की कोशिश नाकाम की गई है।