Blog

  • कांग्रेस नेता के ठिकानों में IT की रेड,  100 करोड़ की नगदी बरामद होने के बाद PM मोदी का आया बयान 

    कांग्रेस नेता के ठिकानों में IT की रेड,  100 करोड़ की नगदी बरामद होने के बाद PM मोदी का आया बयान 

    नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को एक और गारंटी दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर, जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है। दरअसल पीएम मोदी ने झारखंड और ओडिशा में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर पड़े आयकर विभाग के छापों से जुड़ी खबर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ये बात कही। 


    पीएम मोदी ने खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ”देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के ‘भाषणों’ को सुनें…

    दरअसल झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर की रेड जारी है। इस रेड में अब तक 100 करोड़ से ज्यादा नकदी मिल चुकी है। रिपोर्ट्स में 200 करोड़ नकदी मिलने का भी दावा किया जा रहा है। ये छापेमारी ओडिशा और झारखंड में कांग्रेस नेता के ठिकानों पर हो रही है। बुधवार से शुरू हुई छापेमारी अभी भी जारी है। इतनी बड़ी संख्या में नोट मिलने की वजह से इनकी गिनती के लिए आयकर विभाग द्वारा बड़ी-बड़ी मशीने इस्तेमाल की जा रही हैं।

  • पंजाबः कड़ी सुरक्षा के बीच डेरा मुखी बाबा गुरिंदर ढिल्लों से मिले RSS प्रमुख मोहन भागवत

    अमृतसरः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत डेरा राधास्वामी व्यास में डेरा मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मिलने पहुंचे हैं। 18 गाड़ियों के कड़े सुरक्षा घेरे के बीच वह डेरे में दाखिल हुए और करीब दो घंटे डेरे के अंदर रहे। इस दौरान मोहन भागवत ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से बातचीत की और फिर वह 12.55 पर डेरे से बाहर आ गए। उन्होंने लंगर घर का भी दौरा किया। पिछले कुछ समय से भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं और आज आरएसएस प्रमुख का बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से बंद कमरा मीटिंग करना बड़े सवाल पैदा करता है। इन सभी नेताओं के दौरे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अहम माने जा रहे हैं।

    बताया जा रहा है कि भागवत अब अमृतसर के श्री दरबार साहिब (गोल्डन टेंपल) जाएंगे। इससे पहले कल पूरा दिन मोहन भागवत ने विद्याधाम में अखिल भारतीय टोली के साथ बैठक की। जिसमें सबसे अहम चुनावी मुद्दा था और उस पर सबका विचार लिया। सूत्रों के मुताबिक मीटिंग में उन्होंने पंजाब के चुनावी समीकरणों पर चर्चा की। जिससे आने वाले समय में पंजाब में आरएसएस और बीजेपी को फायदा मिल सके। हालांकि अभी तक भागवत पंजाब बीजेपी के किसी भी बड़े नेता से नहीं मिले हैं।

  • पंजाबः कोर्ट ने सुखपाल सिंह खैहरा को लेकर दिए ये आदेश

    चंडीगढ़ः मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मोहाली कोर्ट में पेशी हुई। जहां आज बैंकों के कर्मचारी गवाह के रूप में गवाही देने के लिए उपस्थित हुए। मोहाली कोर्ट ने संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी किया है कि अगली तारीख पर विधायक को फिजीकल कोर्ट में पेश किया जाए। बता देंकि सुखपाल खैहरा को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिल चुकी थी। लेकिन 2015 के एक पुराने मामले में अभी उन्हें गिरफ्तार किया गया है। यह नशा तस्करी से जुड़ा हुआ मामला है। इस मामले में वह अभी पंजाब की नाभा जेल में बंद है। 

  • पंजाबः पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साढ़े 4 किलो हेरोइन सहित व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जांच में खुलासाः जेल में बंद व्यक्तियों के जरिए चल रहा था नेटवर्क

    लुधियानाः पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। एसटीफ पुलिस ने इस मामले में साढ़े 4 किलो अफीम सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी से पूछताछ दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस को आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि जेल में बंद 2 व्यक्तियों के जरिए यह नेटवर्क चल रहा था। जिनकी अब पुलिस द्वारा जांच की जाएंगी। एसटीएफ की टीम ने आरोपी से 4.5 किलो हेरोइन, 1 लाख 40 हजार रुपये की ड्रग्स और होंडा सिटी कार बरामद की है। 

    मामले की जानकारी देते हुए एआईजी एसटीएफ स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि एसटीएफ लुधियाना रेंज की टीम ने डीएसपी दविंदर चौधरी और इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह की अगुवाई में इस नेटवर्क को तोड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस की टीम ने इस कार्रवाई में हरमनदीप सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से साढ़े चार किलो अफीम बरामद की है। इस मामले में 377 एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कार खरीदने-बेचने का भी कारोबार करता है और पिछले एक साल से इस अवैध कारोबार में लिप्त था।

    इस मामले में आरोपी के साथ इस नेटवर्क में जुड़े उक्त 2 व्यक्ति लुधियाना की सेंट्रल जेल में बंद है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जेल में फोन के जरिए आरोपी की बात होती थी। इसी के साथ उक्त कुछ व्यक्ति बाहर भी है, जो इसके साथ नशे के नेटवर्क में जुड़े हुए है। उक्त आरोपी होलसेल और रिटेल दोनों में नशा सप्लाई करते थे। पुलिस ने बताया कि भारी मात्रा में बरामद की गई हेरोइन बॉर्डर पार से आई लगती है। उन्होंने कहा कि इस मामले की भी जांच की जा रही है।

  • Canada जाने वाले छात्रों को बड़ा झटका, नियमों में हुआ बदलाव

    नई दिल्लीः कनाडा में स्टडी वीजा पर जाने के छात्रों को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार कनाडा सरकार ने नियमों में बदलाव किया है। बताया है कि कनाडा सरकार 1 जनवरी, 2024 को आने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए वित्तीय जीवन आवश्यकताओं को दोगुना कर देगी। अब नए बदलाव के तहत छात्रों को रहने और शिक्षा की कुल लागत का आधा हिस्सा कागजों पर साबित करना होगा। जबकि पहले यह राशि विद्यार्थियों की शिक्षा के स्तर के आधार पर तय की जाती थी। उदाहरण के लिए, ग्रैजुएट छात्रों को सालाना $10,000 का प्रबंधन करना पड़ता था। लेकिन नए नियमों के तहत अब सभी छात्रों को सालाना 15,000 डॉलर की व्यवस्था करनी होगी।

    कनाडा सरकार का कहना है कि छात्र को ये दिखाना होगा कि उनके पास ट्यूशन और यात्रा खर्च के अलावा 20,635 कनाडाई डॉलर (लगभग 15,181 अमेरिकी डॉलर) हैं, जो लगभग 12 लाख 66 हजार भारतीय रुपए हैं। इस नए फैसले से पंजाबियों सहित पूरी दुनिया के विद्यार्थी प्रभावित होंगे क्योंकि अब अंतरराष्ट्रीय छात्रों को वहां रहने और पढ़ाई करने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इसके साथ ही मजबूत वित्तीय पृष्ठभूमि भी दिखानी होगी।

    कनाडा के इमीग्रेशन, रिफ्यूजी और सिटीजनशिप मंत्री मार्क मिलर ने इस बदलाव की घोषणा की है। बता दें कि अन्य देशों की तुलना में कनाडा में शिक्षा सस्ती थी और रहना-खाना भी सस्ता था। कनाडा के सबसे बड़े विश्वविद्यालय अमेरिका और यूरोप के शीर्ष विश्वविद्यालयों की तुलना में आधी फीस लेते हैं। कनाडा में पढ़ाई की लागत पाठ्यक्रम पर निर्भर करती है। इसी तरह साल में रहने का खर्च करीब एक लाख रुपए होता था। यहां छात्र पढ़ाई के साथ-साथ काम भी कर सकते हैं, लेकिन अब वहां आने वाले छात्रों को बड़ा झटका लगा है।

  • जालंधरः CP Swapan Sharma ने 56 पुलिस अधिकारियों के किए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौरा लगातार जारी है। वहीं आज जारी आदेशों के तहत लंबे समय से एक ही थाने में सेवाएं देने वाले पुलिस कर्मचारियों का आज पुलिस कमिश्नर द्वारा तबादला किया गया है। जारी हुई सूची अनुसार 56 पुलिस कर्मचारियों का तबादला किया गया है। वहीं फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी के इंचार्ज नरेन्द्र मोहन को भी बदलकर थाना नं 6 में भेजा गया है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः इलाके में तेंदुआ आने की नई वीडियो आई सामने, अधिकारियों ने लोगों को की ये अपील, देखें वीडियो

    लुधियानाः पक्खोवाल रोड पर बने सेंटरा ग्रीन फ्लेट्स में तेंदुआ घुसने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं तेंदुआ के इलाके में घूमने की एक और नई वीडियो सामने आई है। हालांकि वन विभाग की टीमें तेंदुआ को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाकर पकड़ने की कोशिशे कर रही है। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। विभाग की टीम ने इलाके को सील कर उसे पकड़ने के लिए पिंजारे लगा दिए गए हैं। DFSO प्रितपाल सिंह ने कहा कि आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। रात के समय कोई भी व्यक्ति या बच्चा घर से बाहर न निकले। 

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर सेंट्रा ग्रीन के सेल्स हेड रवि बत्रा ने कहा कि यह कोई तेंदुआ नहीं है। सेंट्रा ग्रीन की पिछली तरफ बंजारों ने कुछ बड़ी-बड़ी बिल्लियां रखी हुई हैं, लेकिन वन विभाग के अधिकारी इसे तेंदुआ ही बता रहे हैं। हालांकि वन विभाग अधिकारी ने माना है कि उन्होंने तेंदुआ के पैरों के निशान मिले है। जिसमें पाया गया है कि इलाके में तेंदुआ ही घूम रहा है। उन्होंने कहा कि तेंदुआ के छीपे होने की संभावना हो सकती है।

    ऐसे में अधिकारियों ने सूचना जारी कर दी है कि खास तौर पर रात को कोई भी घरों से बाहर ना निकले। अधिकारी ने कहा कि तेंदुआ के आने और जाने के उन्होंने निशान खुद देखें है। जिसको लेकर जांच की जा रही है। बता दें कि इस सोसायटी में बने फ्लैट में करीब 400 फ्लैट हैं। इनमें रहने वाले लोग डरे हुए हैं। वन विभाग मुताबिक तेंदुआ ज्यादातर बच्चों पर ही हमला करता है। पिंजरे लगाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक तेंदुआ रात के समय आक्रामक होकर हमला करता है। इसलिए उनकी कोशिश है कि जल्द ही तेंदुआ को पकड़ लिया जाए।

  • ह’त्या के मामले में परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : सेक्टर 25 में अजय नामक युवक की हत्या के बाद से लगातार हंगामा हो रहा है। परिजनों ने आज दूसरे दिन भी सड़क पर जाम लगाया। सेक्टर 25 भास्कर चौक पर परिजनों द्वारा जाम लगाया गया और अजय के लिए इंसाफ की मांग की। उन्होंने कहा कि वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। इस पूरे मामले पुलिस पार्षद के पति संदीप पर कार्रवाई नहीं कर रही है।

    जिस पर उनका गुस्सा फूट रहा है। इसको लेकर महिलाओं समेत छोटे-छोटे बच्चों ने सड़क पर जाम लगाया और वाहनों को जाने नहीं दिया गया। जिसके कारण लंबा जाम लगा और लोग 2 घंटे तक जाम में फंसे रहे। परिजनों का साफ कहना था कि जब तक कार्रवाई नहीं होती तब तक वह ना तो शव लेंगे और ना ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे।

  • जालंधरः SHO के खिलाफ FIR दर्ज के मामले ज्वाइंट कमिश्नर का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी के एसएचओ राजेश विवादों में घिरते हुए दिखाई दे रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक स्पा सेंटर में मामले में एसएचओ पर रिश्वत लेने के आरोप लगे है। जिसके चलते पुलिस ने अपने ही अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले को लेकर ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा का बयान सामने आया है। डीसीपी संदीप शर्मा ने एसएचओ राजेश की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। ज्वाइंट कमिश्नर संदीप ने बताया कि ग्रैंड स्पा सेंटर रामामंडी का मामला है। 

    जिसका मालिक राजेश कुमार साबी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एसीपी सेंटर ने अप्रोच किया था कि उक्त स्पा सेंटर से 6 तारीख को एसएचओ रामामंडी ने 7 से 8 कर्मियों को हिरासत में लिया था। जिन्हें दकोहा चौंकी में बिठाया गया था। इस मामले में ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा कि जांच में पता चला है कि उक्त स्पा सेंटर में एसएचओ के द्वारा बड़ी रकम की मांग की गई। जिसमें ढाई लाख रुपए में सौदा तय हो गया और उक्त स्पा सेंटर के मालिक ने ढाई लाख रुपए देकर अपने कर्मियों को छुड़वा लिया था।

    ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि उक्त स्पा सेंटर ने कैश दिए थे। ज्वाइंट कमिश्नर ने आगे बताया कि देर रात ही एसएचओ राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ ही दो अन्य मुलाजिमों को नामजद किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आदेशों पर यह कार्रवाई की गई है। ज्वाइंट कमिशनर संदीप शर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई उक्त स्पा सेंटर के मालिक राजेश कुमार की शिकायत पर की गई है।

  • DAV COLLEGE की एलुमनी स्टूडेंट्स की लिस्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम! उठने लगे सवाल

    चंडीगढ़ः डीएवी कॉलेज की एलुमनी स्टूडेंट्स की लिस्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम शामिल है। इस पर कालेज प्रशासन का कहना है कि ये नाम उनकी तरफ से नहीं डाला गया है और इसके खिलाफ वो कार्रवाई करेंगे। पंजाब NSUI के नेता इसरप्रीत सिंह ने इस लिस्ट को ट्वीट करते हुए कहा है कि लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर का नाम कॉलेज की एलुमनी लिस्ट में आना यूथ पर गलत प्रभाव डालेगा। चंडीगढ़ के सेक्टर 10 स्थित DAV कॉलेज के पूर्व छात्रों (एलुमनी) की लिस्ट में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम तीसरे नंबर पर आ रहा है।

    गूगल सर्च के दौरान मुख्य पेज पर ये लिस्ट दिखाई दे रही है। जिसमें पहले नंबर पर नीरज चोपड़ा, दूसरे नंबर पर विक्रम बत्रा और तीसरे नंबर पर लॉरेंस बिश्नोई का नाम है। इस लिस्ट में क्रिकेटर युवराज सिंह, कपिल देव और एक्टर आयुष्मान खुराना जैसे कई बड़े चेहरों के नाम शामिल हैं। लॉरेंस बिश्नोई चंडीगढ़ में अपनी पढ़ाई के दौरान साल 2011-12 में पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन SOPU का अध्यक्ष भी रहा है। ब‍िश्नोई के बारे में 12 फरवरी 1993 को जन्मे बिश्नोई स्नातक हैं और पंजाब के फिरोजपुर के निवासी हैं।

    बिश्नोई के पिता 1992 में हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने पांच साल बाद अपनी नौकरी छोड़ दी और खेती शुरू कर दी। बिश्नोई ने पंजाब विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की और अवैध गतिविधियों में शामिल होना शुरू कर दिया। उनके खिलाफ कुछ शुरुआती मामले चंडीगढ़ और अन्य राज्यों में दर्ज किए गए थे। बताया जाता है कि बिश्नोई और उसका गिरोह, जिसमें पेशेवर निशानेबाज शामिल हैं, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से काम करते हैं और उनका नेटवर्क दुनिया भर में फैला हुआ है।

    उसके साथी संदीप उर्फ ​​काला जत्थेदी को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) मामले में 5 लाख रुपये के इनामी के साथ गिरफ्तार किया था, जो फिलहाल जेल में बंद है। 2009 में कॉलेज में पढ़ाई के दौरान बिश्नोई पंजाब यूनिवर्सिटी के छात्र संगठन से जुड़ा और उनकी मुलाकात अध्यक्ष गोल्डी से हुई। गोल्डी से मिलने और विश्वविद्यालय की राजनीति में आने के बाद बिश्नोई ने अपराध करना शुरू कर दिया. बिश्नोई गिरोह शराब माफिया, पंजाबी गायकों और अन्य प्रभावशाली लोगों से पैसे वसूलता है।