Blog

  • बड़ी ख़बरः ऑपरेशन अमृतपाल सिंह: केंद्र ने Directors General को सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट पर रहने के दिए आदेश

    बड़ी ख़बरः ऑपरेशन अमृतपाल सिंह: केंद्र ने Directors General को सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट पर रहने के दिए आदेश

    नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘वारिस पंजाब डे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह के संभावित प्रयास के मद्देनजर सीमा सुरक्षा बल और सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशकों को सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। अधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आव्रजन अधिकारियों को भी हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोनों अर्धसैनिक बलों ने पहले ही पगड़ी के साथ और बिना पगड़ी के अमृतपाल की दो तस्वीरों के साथ अपनी फील्ड इकाइयों को सभी आवश्यक इनपुट भेज दिए हैं।

    अधिकारी ने कहा कि पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल को ‘भगोड़ा’ घोषित किए जाने के मद्देनजर खुफिया एजेंसियों को डर है कि वह भारत-नेपाल सीमा या पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने की कोशिश कर सकता है। एक अधिकारी ने कहा कि चूंकि भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा एसएसबी द्वारा की जाती है और पंजाब में सीमा की निगरानी बीएसएफ द्वारा की जाती है, इसलिए दोनों बलों को सतर्क रहने और सीमा चौकियों पर तैनात सभी कर्मियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल को शनिवार को जालंधर-मोगा रोड स्थित मेहतपुर से गिरफ्तार करने की योजना बनाई थी। हालांकि वह भागने में सफल रहा, वहीं दूसरी ओर सिंह के परिजन और समर्थक उसकी गिरफ्तारी का आरोप लगा रहे हैं।

  • ऊना में शराबी ने मचाया उत्पात

    ऊना में शराबी ने मचाया उत्पात

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना में जिला मुख्यालय के बाहर सोमवार को एक शराबी ने जमकर उत्पात मचाया। नशे में धुत्त इस अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने पूरा ट्रैफिक ही जाम कर दिया। शराब का इतना असर था कि वह बार बार नेशनल हाइवे के बीचो बीच कभी बैठ जाता तो कभी लेट जाता। लोग उसे सड़क किनारे खड़ा कर देते लेकिन वह बार बार सड़क के बीच आ जाता। उसने इस घटना को एमसी पार्क से लेकर ओल्ड होशियारपुर चौक तक अंजाम दिया। वह वाहनों के आगे खड़ा हो जाता और यदि कोई वाहन उससे बचकर निकलने की कोशिश करता तो वह फिर से वाहन के सामने खड़ा हो जाता। व्यक्ति का नशा उतारने के लिए उस पर पानी की बौछारें भी की गईं लेकिन यह ऐसी शराब थी कि उतरने का नाम ही नहीं लेती थी। यह ड्रामा काफी देर चलता रहा। आस पास के दुकानदारों ने उसे खींचकर सड़क किनारे बिठाया तब जाकर यातायात सुचारू हो पाया।

  • बददी के थाना गाँव में सड़क हादसे 4 युवकों की दर्दनाक मौत

    बददी के थाना गाँव में सड़क हादसे 4 युवकों की दर्दनाक मौत

    बददी/ सचिन बैंसल :  सड़क हादसे में बददी के औद्योगिक क्षेत्र थाना में इंडोफार्मा कंपनी के समीप कंपनी की बस से एक बाइक के टकराने से बाइक सवार उत्तर प्रदेश के चार युवकों की मौत हो गई। चारों प्रवासी बददी के एक उद्योग में काम करते थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि चारों एक ही बाइक पर सवार होकर सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे।डीएसपी ने बताया कि यह हादसा बाइक चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। चारों के शव कब्जे में लेने के बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया है।

  • सोने और चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल

    सोने और चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल

    नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कीमतों में उतार चढ़ाव के चलते भारतीय बाजार में भी सोने के दाम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। रोजाना सोने और चांदी के दाम घट बढ़ रहे हैं। आज भी सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड आज 60,000 के लेवल को पार कर गया है। इसके साथ ही चांदी भी 70,000 रुपए प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई है।

    मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का भाव 1.73 फीसदी की तेजी के साथ 60413 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही इंडियन बुलियन मार्केट में गोल्ड का भाव 58220 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी भी आज तेजी के साथ ट्रेड कर रही है। सिल्वर का भाव आज 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 69353 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर ट्रेड कर रही है। ग्लोबल मार्केट की बात करें तो यहां पर भी गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में जोरादर उछाल देखने को मिल रही है। कॉमैक्स पर सोना 1990 डॉलर प्रति औंस और चांदी 22.58 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा।

  • माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज और बचाव तकनीक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में एक दिवसीय प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज और बचाव तकनीक प्रशिक्षण शिविर आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकारण ऊना द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, 14 वीं बटालियन, जसूर के सहयोग से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में “बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज और बचाव तकनीक“ पर एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त, ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य मंदिर दर्शन के दौरान बढ़ी भीड़ की स्थिति में मंदिर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ स्वयंसेवियों को ट्रेनिंग देना है ताकि अधिक भीड़ के दौरान किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में यदि कोई आपात चिकित्सा की स्थिति बनती है तो प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने में सक्षम हो।

    प्रशिक्षण शिविर में लगभग 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन प्रतिभागियों में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन, पुलिस विभाग, गृह रक्षक 12वीं बटालियन के जवानों ने प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज और बचाव तकनीक के गुर सीखे। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि विश्व विख्यात शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में 22 से 30 मार्च तक चैत्र नवरात्र मेले के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी गयी ताकि इस धार्मिक स्थल में आयोजित होने वाले मेलों के दौरान स्थानीय स्तर पर भीड़ की स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा एवं बचाव के कार्य कर सके। 

    इस अवसर पर डीडीएम ऊना के ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग कोऑर्डिनेटर सुमन चहल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, 14 वीं बटालियन, जसूर से टीम कमांडर इंस्पेक्टर शेखर चैहान, चिंतपूर्णी मंदिर अधिकारी बलवंत पटयाल व असिस्टेंट कंट्रोलर फाइनेंस शम्मी राज सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • पंजाबः तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, बेमौसम बरसात से किसानों को नुकसान, देखें वीडियो

    पंजाबः तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि, बेमौसम बरसात से किसानों को नुकसान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। सोमवार को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश और ओलावृष्टि से एक बार फिर मौसम ठंडा हो गया। इस बेमौसम बरसात की मार से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। बारिश से सरसों और गेहूं की फसल को 15 से 20 प्रतिशत नुकसान होने का अनुमान है। इसके अलावा बारिश के साथ तेज हवा चलने से खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले 2-3 दिनों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी जताई है।

    विभाग के अनुसार बुधवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी और मौसम गर्म हो जाएगा। वहीं गेहूं की फसल अभी पक रही है। इसकी अप्रैल महीने में कटाई शुरू हो जाएगी। गेहूं की फसल के पकाव के लिए थोड़ा कम तापमान अच्छा रहता है, लेकिन दिन-प्रतिदिन बढ़ती गर्मी से गेहूं की फसल पर भी असर पड़ सकता है।

  • चौकी मनियार से पशु तस्कर जाहिद और आरिफ काबू

    चौकी मनियार से पशु तस्कर जाहिद और आरिफ काबू

    ऊना/ सुशील पंडित : राज्य में बड़े स्तर पर गौ और पशु तस्करी जारी है। पिछले दिनों नाहन में एक नंदी पर गोली चला दी गई। बाद में रोहड़ू में बछड़े का सिर काटकर सड़क पर फेंक दिया गया और अब ऊना के चिंतपुर्णी विधानसभा क्षेत्र के चौकी मनियार से भैंसों से भरी गाड़ी पकड़ी गई है। इन भैंसों को काटने के लिए बूचड़खानों में ले जाया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम जब पुलिस पोस्ट जोल के अधिकारी गश्त और यातायात चैकिंग के चलते चौकी मनियार में मौजूद थे तब एक बोलेरो पिकअप पीबी 11सी-डब्लयू-0725 को रोककर चैक किया गया तो उसमें कुछ भैंस व कट्टू  भर रखे थे। बोरियों की तरह पिकअप में ठूसे गए मवेशियों को काटने के लिए ले जाया जा रहा था। पिकअप रोपड़ के चंदन कुमार पुत्र सतपाल निवासी दड़ोली गांव की पाई गई है जबकि गाड़ी में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के दो तस्कर जाहिद और आरिफ मौजूद थे। इनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत बंगाणा थाने में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।

    चिंतपुरणी विधानसभा क्षेत्र में कई कुख्यात गौ तस्कर रहते हैं जो वर्षों से गौवंश को बूचड़खानों में पहुंचा रहे हैं। गौ तस्करी पर कोई भी ठोस कानून न होने के चलते ये चंद सौ रुपए देकर छूट जाते हैं। गौ तस्करी में इस्तेमाल होने वाली गाड़ियां तो हाथों हाथ अदालत से छुड़वा ली जाती हैं। ऐसे में कोई ठोस कानून न होने के चलते देव भूमि हिमाचल से कश्मीर और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बेरोकटोक गौ तस्करी जारी है।

  • पेंशनर्स महासंघ ने कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल

    पेंशनर्स महासंघ ने कांग्रेस सरकार पर उठाए सवाल

    ऊना / सुशील पंडित : भाजपा के ऊना जिला मुख्यालय में सोमवार को भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की प्रदेश स्तरीय बैठक में कई मुद्दों पर मंथन हुआ। बैठक में महासंघ के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार की नीतियों से परेशान जनता मात्र 3 महीनों में ही सड़कों पर आ गई है। झूठे वादों पर सवार होकर सत्ता में आई कांग्रेस ने प्रत्येक घर में महिलाओं के बीच विवाद खड़े कर दिए हैं। हम अभी तक भूले नहीं हैं कि कांग्रेस के नेता चुनावी रैलियों में कहा करते थे कि सरकार गठन के 10 दिनों के भीतर, पहली कैबिनेट मीटिंग में ही हम पुरानी पेंशन को बहाल कर देंगे। आज उनके वादे भी चुनावी रैलियों की तरह अतीत की बात बनकर रह गए हैं।

    तीन महीने हो चुके हैं और पेंशनर्स सत्ताधारी नेताओं के मुंह की ओर देख रहे हैं कि कब वो अपना वादा निभाएंगे। कांग्रेस अब एसओपी जारी करते हुए टालमटोल में लगी है। वह समय खरीद रही है। बहानेबाजी छोड़ सरकार जल्द से जल्द पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए। बैठक में आए हुए जिलों के अध्यक्षों ने अपनी अपनी रिपोर्ट की जानकारी दी। साथ में यह निर्णय लिया गया कि अगर सरकार ने पेशनर्स की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो महासंघ भविष्य में उग्र रणनीति बनाएगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री इंद्रपाल शर्मा, अतिरिक्त महामंत्री सुभाष पठानिया, बलराम पुरी, ब्रजलाल ठाकुर, बीके सोनी, अजय खट्टा, एमएल शर्मा, अजय पराशर, किशोरी लाल, हरभजन गुलेरिया (अध्यक्ष ऊना), मोहन लाल, सतपाल, चरणा, पुरुषोत्तम हमीरपुर, बाबूराम सोलन व अन्य मौजूद रहे।

  • जालंधर व शाहकोट में पुलिस और पैरामिल्ट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    जालंधर व शाहकोट में पुलिस और पैरामिल्ट्री फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्षः वारिस पंजाब दे के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह खालसा की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है। वहीं आज जालंधर और शाहकोट में पुलिस ने पैरामिल्ट्री फोर्स के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। शाहकोट में जहां डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल के नेतृत्व में मॉडल थाना के इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा की निगरानी में पंजाब पुलिस और पैरामिल्ट्री फोर्स के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं जालंधर में पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल की अगुवाई मेें डीसीपी हेडक्वार्टर वत्सला गुप्ता की देखरेख में जालंधर के तंग बजाराें में फ्लैग मार्च निकाला गया और एसपी अंकुर गुप्ता भी साथ मौजदू रहे। 

    इस अवसर पर डीसीपी वत्सला गुप्ता ने कहा कि कानून व्यवस्था का ध्यान रखें और अफवाहों फैलाने वालाें पर भी पुलिस सख्ता कार्यवाही करेंगी। शहर में शांतिपूर्ण महौल बनाया रखने के लिए पैरामिल्ट्री फोर्स की 4 कंपनियां तैनात की हैं। आने वाले दिनाें में भी ये फ्लैग मार्च जारी रहेंगा। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा कि पंजाब में हर जगह माहौल शांत है और लोगों को अफवाहों से सुचेत रहने की अपील की गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ शरारती अनंसरों द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है कि अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार करके शाहकोट में लाया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अमृतपाल सिंह अभी भी फरार है, उसकी तालाश जारी है। हालांकि अमृतपाल के कुछ साथियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ दौरान उन्हें अमृतसर पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए है। 

  • बददी में शुरू हुआ कपड़ा बैंक, गरीबो को मिलेगी मदद

    बददी में शुरू हुआ कपड़ा बैंक, गरीबो को मिलेगी मदद

    जिसके पास अधिक है छोड जाईए और जरुरत है तो ले जाए का नारा दिया 

    नेकी की दीवार की तर्ज पर लोग दे सकेंगे कपडे व पुराना सामान

    बददी/ सचिन बैंसल : साई रोड बददी पर सामाजिक संस्था विजन लाईफ मानव अधिकार फाऊंडेशन ने कपडा बैंक की शुरुआत की। नेकी की दीवार पर इसका संचालन संस्था द्वारा किया जाएगा। कपडा बैंक का शुभारंभ महिला थाना प्रभारी कृष्णा देवी ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेशाध्यक्ष विकास ने की। कार्यक्रम में अमरावती कालोनी के लोगों व आसपास के लोगों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। महिला थाना प्रभारी कृष्णा देवी ने कहा कि ने कहा कि विजन लाईफ मानवाधिकारी फाऊंडेशन ने इस प्रकल्प की जो शुरुआत की है वो काबिले तारीफ है।

    इससे गरीब व जरुरतमंद लोगों को बहुत मदद मिलेगी। विकास झा ने कहा कि अगर आपके घर में पुराने पहनने, ओढने, बिछाने के कपडे, किताबें, खिलौना, बर्तन एवं दवाइयां, क्रॉकरी, फर्नीचर आदि जो भी है, जिसका आप प्रयोग नहीं कर रहे हैं और वह बददी शहर के जरूरतमंदों के काम आ जाए तो आप उक्त सामान को कपडा बैंक को दे दीजिए। यहां से जरूरतमंद आकर खुद इन्हें ले जाएंगे। कपडे टांगने के लिए यहां खूंटियां लगाई गई हैं जिसमें आप नए व पुराने वस्त्र दोनो दे सकते हैं। इसके अलावा बर्तन आदि अन्य सामान रखने के लिए नीचे जगह बनाई गई है। यहां जरूरतमंद आकर अपनी जरूरत के हिसाब से कोई भी चीज ले सकता है। कपडा बैंक की दीवार उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

    अपने स्वाभिमान के कारण किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते। जरूरतमंद लोग यहां आकर अपनी जरूरत के हिसाब से चीजें ले सकते हैं। इस अवसर पर महिला थाना प्रभारी  कृष्णा देवी, प्रदेश अध्यक्ष विकास झा, जिला सोलन महिला प्रमुख अंकिता शर्मा, ओम प्रकाश बंसल, प्रीतम झा, जयेश पाटील, रंजीत पांडे, रवि कुमार, हरविंदर  सिंह, अमरजीत सिंह, संदीप सिंह, संजय सिंह, रुपेश , जितेंद्र कुमार सभी गणमान्य लोग उपस्थित थे।