Blog

  • Jalandhar News: वकील के घर से 20 लाख कैश और गहने लेकर चोर फरार

    Jalandhar News: वकील के घर से 20 लाख कैश और गहने लेकर चोर फरार

    जालंधरः सरकारी वकील दशविंदर सिंह के घर के ताले तोड़ चोर 20 लाख के सोने के गहने, कैश और डॉलर चुराकर ले गए। पड़ोसियों ने चोरी होने की सूचना दशविंदर सिंह को दी।

    शिकायत में दशविंदर सिंह निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी ने बताया कि वह परिवार के साथ गांव गए थे। वीरवार सुबह पड़ोसियों ने बताया कि घर के ताले टूटे हुए हैं और वह तुरंत वापस आए। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर से बीस लाख रुपए के गहने, 70 हजार रुपए और 600 डॉलर चुरा लिए थे।

    सूचना मिलने के बाद थाना एक के प्रभारी अजैब सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दशमिंदर सिंह की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

  • Punjab News: थाने से 300 मीटर दूरी पर ज्वैलर की दुकान से 60 हजार की नगदी और लाखों का सोना लेकर चोर फरार

    Punjab News: थाने से 300 मीटर दूरी पर ज्वैलर की दुकान से 60 हजार की नगदी और लाखों का सोना लेकर चोर फरार

    तरनतारनः पंजाब में आए दिन लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं लूटपाट की घटनाओं में हो रही बढ़ौतरी के चलते लोगों में दहशत का माहौल बना देखने को मिल रहा है। ताजा मामला थाने से 300 मीटर दूरी ज्वैलर की दुकान से चोरी की वारदात का सामने आया है।

    जहां थाना भिखीपिंड से कुछ दूरी पर स्थित राजवीर ज्वैलर की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। दुकान मालिक के अनुसार 3 नकाबपोश चोर दुकान से 60 हजार की नगदी और 8 लाख का सोना लेकर फरार हो गए। वहीं पुलिस ने पीड़ित दुकानदार के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Scorpio और बाइक की टक्कर में एक की मौत

    Punjab News: Scorpio और बाइक की टक्कर में एक की मौत

    मानसाः पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते पंजाब में शीतल लहर और घने कोहरे के चलते विजीबिलटी काफी कम हो गई। जिसके चलते सड़कों पर वाहने रेंगते हुए नजर आ रहे है। वहीं आज पंजाब में बठिंडा के बाद मानसा में सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां घने कोहरे के चलते तिकोनी चौक के पास स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार 2 सगे भाईयों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

    मृतक की पहचान 40 वर्षीय अमरीक सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। दोनों मानसा के वार्ड नबंर 4 के रहने वाले है। घायल कुलवंत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने कुलवंत की हालत गंभीर देखते हुए पटियाला अस्पताल में रैफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    थाना सिटी 2 के इंचार्ज दलजीत सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो ​​सावर गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। शव को कब्जे में लेकर पीड़ित परिवार के बयानों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: सर्दी का कहर जारी, व्यक्ति की हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: सर्दी का कहर जारी, व्यक्ति की हुई मौत, देखें वीडियो

    मोगाः पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते पंजाब में शीतल लहर चल रही है। जिसके चलते पंजाब में कोहरा और ठिठुरन भरी सर्दी से लोगों का जनजीवन प्रभावित होना शुरू हो गया। इस कपकंपाती सर्दी के कारण मौत की घटनाओं के मामले आने शुरू हो गए है। वहीं ताजा मामला बडोना रोड़ से सामने आया है, जहां सर्दी के कारण 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान तरसेम सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा हैकि तरसेम काफी लंबे समय से बडोना रोड़ पर अकेला ही रहता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और समाज सेवा सोसायटी मौके पर पहुंची और तरसेम के शव को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जिसके बाद सोसायटी के सदस्यों ने तरसेम के परिवार की तलाश शुरू कर दी है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि हमें सोसायटी के सदस्य का फोन आया था कि हमने शव को कब्जे में लिया है। तरसेम की जेब से फोटो और वोटिंग कार्ड बरामद हुआ है। पुलिस ने कहा कि शुरूआती जांच में लगता है कि तरसेम की मौत सर्दी के कारण हुई है, बाकी पोस्ट मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।

    तरसेम की फोटो को सोशल मीडिया पर डाल दिया गया है। दूसरी ओर समाज सेवा सोसाइटी के मेंबर ने बताया कि उनको पुलिस की कॉल आई थी कि हमने शव को सरकारी अस्पताल में मोर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: हॉकी टीम के कप्तान Harmanpreet Singh सहित इन खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न अवार्ड, देखें वीडियो

    Punjab News: हॉकी टीम के कप्तान Harmanpreet Singh सहित इन खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न अवार्ड, देखें वीडियो

    परिवार और गांव में खुशी की लहर

    अमृतसरः भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को खेल रत्न अवार्ड मिलने जा रहा है। यह सम्मान हरमनप्रीत सिंह को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया जाएगा। मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार हरमनप्रीत सिंह समेत 4 खिलाड़ियों को दिया जा रहा है, जिनमें शतरंज खिलाड़ी गुकेश, पैरा एथलेटिक खिलाड़ी प्रवीण कुमार, शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसके चलते इन सभी खिलाड़ियों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह अमृतसर के टीमोवाल गांव के रहने वाले हैं। ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने की खबर जब हरमनप्रीत सिंह के गांव में पहुंची तो पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। हरमनप्रीत सिंह की मां इस बात का गर्व महसूस कर रही हैं कि उनके बेटे को इस बड़े पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत सिंह को बचपन से ही हॉकी खेलने का शौक था और वह अपनी मेहनत के दम पर ही इस ऊंचाई तक पहुंचा है। हरमनप्रीत सिंह की मां ने बताया कि पहले उन्हें अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है और अब सबसे बड़ा खेल पुरस्कार राजीव रत्न खेल रत्न अवॉर्ड भी मिलने जा रहा है। हरमन प्रीत सिंह की मां ने हर युवा से अपील की है कि आपका सपना जो भी हो, अगर आप सच्चे दिल से मेहनत करते रहेंगे तो वह जरूर पूरा होगा।
  • हाईवे पर ट्रक में भीषण आग लगने से हुआ धमाका, देखें वीडियो

    हाईवे पर ट्रक में भीषण आग लगने से हुआ धमाका, देखें वीडियो

    हरियाणाः सोहना रोड़ हाईवे पर मटर से लदे ट्रक में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। वहीं ट्रक में आग लगने के दौरान ड्राइवर और हेल्पर ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। बताया जा रहा है कि ट्रक के डीजल टैंक जोरदार धमाके के चलते यह हादसा हुई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने पहुंचकर करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में आग हाईवे की हाई स्पीड लेन में लगी थी, इसलिए इसके पीछे काफी लंबा जाम भी लगा। मामले की जानकारी देते हुए ट्रक के ड्राइवर खालिद ने बताया है कि वह मध्य प्रदेश के जिले रतलाम से गाड़ी में हरी मटर भरकर ला रहा था। उसे इस मटर को दिल्ली की आजादपुर मंडी में पहुंचाना था। जब ट्रक गुरुग्राम के सोहना में गांव अलीपुर के पास पहुंचा तो केबिन में थोड़ी हीट महसूस हुई। इसके बाद भी ट्रक चलता रहा। कुछ ही देर में चलते ट्रक में आग लग गई। खालिद का कहना है कि आग लगी देखकर वह और उसका हेल्पर इरशाद ट्रक को वहीं पर खड़ा कर कूद गए। ट्रक उस समय गुरुग्राम हाईवे पर हाई स्पीड लेन में था और पीछे काफी गाड़ियां भी आ रही थीं। ट्रक में आग लगी देखकर पीछे आ रही गाड़ियों को भी रुकना पड़ा। देखते ही देखते आग ट्रक के डीजल टैंक तक पहुंची और जोरदार धमाके के साथ वह फट गया। इससे बहुत तेज आवाज हुई। आसपास मौजूद लोग भी डर गए थे। इससे आग और भी ज्यादा बढ़ गई थी। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
  • Jalandhar News: Indian Hockey खिलाड़ी Sukhjeet के पिता ने CM Mann से की ये अपील, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Indian Hockey खिलाड़ी Sukhjeet के पिता ने CM Mann से की ये अपील, देखें वीडियो

    अर्जुन अवार्ड से सस्मानित होने जा रहे बेटे सुखजीत को पिता ने वीडियो कॉल से दी बधाई

    जालंधर, ENS: भारतीय खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2024 का ऐलान वीरवार को किया है। ऑलिंपिक में डबल मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर, वर्ल्ड चेस चैंपियन डी गुकेश, हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्लेयर प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वही 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें पंजाब के जालंधर से भारतीय हॉकी टीम के युवा हॉकी खिलाड़ी सुखजीत सिंह भी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होंगे। हॉकी खिलाड़ी सुखजीत सिंह को अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर पूरे परिवार ओर आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है। वहीं सुखजीत सिंह के पिता अजीत सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील की है कि उनके बेटे को भी और जर्मन प्रीत को भी पंजाब पुलिस में डीएसपी का पद दिया जाए। वही सुखजीत सिंह ने अपने माता-पिता से वीडियो कॉल पर बात की और इस दौरान वीडियो कॉल पर ही हमारी टीम के साथ भी अपनी अचीवमेंट को लेकर बात की है। भारतीय हॉकी टीम के युवा खिलाड़ी सुखजीत सिंह मात्र 26 वर्ष के हैं और उन्होंने अपने हॉकी के बढ़िया खेल प्रदर्शन से कम समय में ही एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। सुखजीत सिंह को भी अर्जुन अवार्ड से 26 तारीख को सम्मानित किया जाएगा और इसे लेकर उनके परिवार में जश्न का माहौल बना हुआ है। वही सुखजीत सिंह के पिता पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर कार्यकृत है और उन्होंने अपने बेटे की अचीवमेंट को लेकर खुशी शायर की है तो वहीं पंजाब पुलिस विभाग में पंजाब के मुख्यमंत्री से अपने बेटे के लिए डीएसपी पद की मांग की है। सुखजीत सिंह के पिता अजीत सिंह का कहना है कि वह भी हॉकी खिलाड़ी थे लेकिन जब वह हॉकी खेलते थे तो उनके अरमान पूरे नाहन हो सके इसलिए उन्होंने सुखजीत को हॉकी सिखाई और कड़ी मेहनत और लगन से सुखजीत सिंह ने आज अपना मुकाम हासिल किया है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री से मांग की है कि जैसे बाकी खिलाड़ियों को पंजाब पुलिस विभाग में डीएसपी पद पर तैनात किया गया है वैसे ही उनके बेटे और युवा खिलाड़ी जर्मन प्रीत सिंह को भी डीएसपी पद पर तैनात किया जाए ताकि वह लोगों की सेवा कर सकें। सुखजीत सिंह की माता कुलदीप कौर ने अपने बेटे की अचीवमेंट को लेकर खुशी शायर की है और कहां है कि उनके बेटे ने कड़ी मेहनत और लगन के कारण इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने पूरी भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी है और सुखजीत की अचीवमेंट को लेकर भी अपनी खुशी जाहिर की है।
  • Mahakumbh: परिवहन विभाग ने की 550 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी, 24 घंटे देंगी सेवाएं!

    Mahakumbh: परिवहन विभाग ने की 550 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी, 24 घंटे देंगी सेवाएं!

    प्रयागराजः 13 जनवरी से महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं  प्रशासन भी महाकुंभ को सुविधाजनक बनाने के लिए विभिन्न प्रयास कर रहा है। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालु आसानी से संगम क्षेत्र पहुंच सकें इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

    सीएम योगी के निर्देश पर सड़क परिवहन विभाग मेले के दौरान 550 शटल बसें चलाएगा। इसकी शुरूआत 2 जनवरी को एयरपोर्ट से सिविल लाइंस के लिए चलाई गई इलेक्ट्रिक बस के साथ हो गई है। शेष रूटों पर 5 जनवरी से शटल बस सेवा पूरी तरह शुरू हो जाएगी। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी संख्या और उनकी सुविधा को देखते हुए सड़क परिवहन विभाग की अधिकांश शटल बसें प्रयागराज आ चुकी हैं, उनके रूट और किराये का भी निर्धारण हो गया है।

    5 जनवरी से प्रयागराज के अधिकतर रूटों पर शटल बस सेवा शुरू हो जाएगी जिससे न्यूनतम किराये पर श्रद्धालु और प्रयागराजवासी शहर के अंदर आसानी से सफर कर सकेंगे। ये शटल बसें सामान्य दिनों में सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक और मुख्य स्नान पर्वों पर 24 घंटे सेवाएं देंगी। शहर के अंदर लगभग 10 रूट और शहर के आस पास देहात के लगभग 17 रूटों पर शटल बसे चलेंगी।

  • Punjab News: नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद कैदी की बिगड़ी तबीयत, हुई मौत

    Punjab News: नशा तस्करी के आरोप में जेल में बंद कैदी की बिगड़ी तबीयत, हुई मौत

    कपूरथलाः केंद्रिय जेल में एक कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कपूरथला के मोहल्ला मेहताबगढ़ निवासी राजिंदर सिंह पुत्र तरसेम लाल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद राजिंदर की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते अधिकारियों द्वारा राजिंदर को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसके बाद कारण स्पष्ट हो सकेगा। वहीं राजिंदर सिंह की मौत को लेकर कपूरथला थाना कोतवाली की टीम ने जांच शुरू कर दी है, जल्द ही परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। दूसरी ओर सिविल अस्पताल में मौजूद डॉ. सिद्धार्थ बिंद्रा ने बताया कि सेंट्रल जेल में बंद राजिंदर सिंह नामक कैदी की तबीयत खराब होने पर उसे सिविल अस्पताल लाया गया था।

    राजिंदर की तबीयत जेल में ही खराब होने के चलते उसे जेल में हल्का उपचार देने के बाद तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। यहां उसका उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी सांसें थम चुकी थीं। उन्होंने बताया कि मृतक कैदी के शव को सिविल अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में रखवा दिया गया है। साथ ही थाना कोतवाली की पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने परिजनों को भी सूचित कर दिया है।

     

  • Punjab News: जगजीत डल्लेवाल ने मेडिकल सेवाएं लेने से किया मना, पंधेर का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: जगजीत डल्लेवाल ने मेडिकल सेवाएं लेने से किया मना, पंधेर का आया बयान, देखें वीडियो

    पंचकूला में हाई लैवल कमेटी में नहीं शामिल होंगी दोनों जत्थेबंदिया, मीटिंग में होगी अगली रणनीति तय

    पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के साथ पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर किसानों का आया बयान

    मोहालीः पंजाब के किसानों द्वारा लगातार शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांतिमय ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। जहां किसानों द्वारा पंचायती बैठक में अगली रणनीति तय की जाएगी। वहीं सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को उठाने के लिए केंद्र से पंजाब को आदेश जारी किए गए थे, लेकिन किसानों ने डल्लेवाल को वहां उठाने नहीं दिया। पंधेर ने कहा कि पंजाब की 3 करोड़ जनता ने जब पंजाब को शांतिमय ढंग से बंद करके दिखाया तो सरकारें पीछे हट गई। हमारा आंदोलन ना तो पंजाब सरकार के खिलाफ है और ना ही हरियाणा सरकार के खिलाफ हमारा आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ है। पंचकूला में आज हो रही सुप्रीम कोर्ट की हाई पॉवर की मीटिंग को लेकर पंधेर ने कहा कि हमारी दोनों जत्थेबंदियों ने निर्णय लिया कि वह इस मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। वहीं मेडिकल सेवाएं लेने से जगजीत डल्लेवाल ने मना कर दिया है। पंधेर ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर 4 जनवरी होने जा रही बड़ी महापंचायत दिल्ली सरकार को हिला कर रख देंगी। इस मीटिंग में अगली रणनीति को लेकर फैसले लिए जाएंगे। इस दौरान भारी मात्रा में किसानों को बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की गई है। दूसरी ओर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को लेकर किसानों का बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, नए साल के पर्व पर दिलजीत दोसांझ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की थी। पीएम मोदी के साथ दिलजीत की मुलाकात को लेकर किसानों का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री के पास पंजाबी गायक से मुलाकात करने का समय है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की फैमिली और तैमूर से भी पीएम मोदी ने मुलाकात की थी, जिसके बाद वह बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से मुलाकात भी कर चुके है। किसानों का कहना है कि कि दूसरी ओर पिछले 11 महीनों से किसान धरने पर बैठे हुए है, उन्हें मिलने का समय नहीं दिया जा रहा। किसानों के मुद्दे पर देश की मीडिया से पीएम मोदी बात नहीं कर रहे और ना ही आदिवासियों से या किसानों से वह बात कर रहे है।