Blog

  • Jalandhar News: Vijay Jeweller लूट मामले में  CP Dhanpreet Kaur ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Vijay Jeweller लूट मामले में CP Dhanpreet Kaur ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भार्गव कैंप में 30 अक्टूबर को गन प्वांइट और हथियार के बल पर लूट मामले में पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने प्रेस वार्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एडीसीपी-2 और क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम बनाकर रेड की गई। जिसके बाद 3 आरोपियों की पहचान करण, कुशल और गगन के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों का क्रमिनिल रिकार्ड है।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों से रिकवरी करवाई जा रही है। वहीं उन्होंने घटना के दौरान किए गए हथियार जल्द बरामद किए जाएंगे। सीपी ने बताया कि आरोपियों को उनकी टीम जांलधर लेकर आ रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में किसी जगह पर रूकने के मामले में उक्त व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

  • Haryana News: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जंयती पर आयोजित किया गया मार्च, देखें वीडियो

    Haryana News: सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जंयती पर आयोजित किया गया मार्च, देखें वीडियो

    पंचकूला: महेंद्रगढ़ के नरनौल में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर सरदार @150 यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। यह आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा जिला प्रशासन के द्वारा किया गया। भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने इस एकता मार्च को हरी झंडी दिखाई।

    इस मौके पर महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव भी मौजूद रहे। इसके साथ गांव दौंगड़ा के खेल मैदान में आज से धर्मवीर सिंह ने सासंद खेल महोत्सव भी शुरु होगा। अमीलाल मेमोरियल टूर्नामेंट का भी शुभारंभ हो गया है।

    एमपी ने बताया कि यह मार्च एक भारत आत्मनिर्भर भारत की थीम पर आधारित है। इसके साथ ही हरियाणा का स्थापना दिवस भी है। ऐसे में यहां से एक साथ दो कार्यक्रम शुरु होंगे। यहां पर दो नवंबर से खेल प्रतियोगिताएं भी होगी। इस प्रतियोगिता में जिले भर के खिलाड़ी भाग लेंगे।

    यह ऐतिहासिक यात्रा गांव दौंगड़ा अहीर के खेल स्टेडियम से शुरु हुई। करीब सात किलोमीटर दूर स्थित नांगल सिरोही में खत्म हुई है। पदयात्रा दौंगड़ा अहीर से शुरु होकर भालखी चौक, एनएच 152-डी कट, कोथलकलां में शहीद स्मारक तथा खातीवास चौक होते हुए नांगल सिरोही में पहुंची।

    यात्रा के दौरान अनेक गांवों में लोगों के द्वारा फूलों से स्वागत भी किया। यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में लोगों, बुजुर्गों और युवाओं ने भाग लिया। एम.पी ने कहा कि महेंद्रगढ़ के गांव दौंगड़ा अहीर में शनिवार को सांसद खेल महोत्सव, फिटयुवा, विकसित भारत और अमीलाल मेमोरियल टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

    खेल परिसर पूरी तरह से सजकर तैयार है। खेल मैदान की मार्किंग, खिलाड़ियों के ठहराव और मंच की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं। क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों में खेल कूद प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साह है। प्रतियोगिताओं में कबड्डी, दौड़, कुश्ती और एथलेटिक्स सहित अन्य स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

  • Punjab News: आशीष चोपड़ा गिरोह के 2 आरोपी 205 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

    Punjab News: आशीष चोपड़ा गिरोह के 2 आरोपी 205 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

    फिरोजपुरः एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 2 आरोपियों को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रशपाल उर्फ ​​सेवक और राजीव उर्फ ​​जस्सा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी आशीष चोपड़ा गिरोह के सदस्य है।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 205 ग्राम हेरोइन बरामद की है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वे आशीष चोपड़ा गिरोह के शूटर युवी के संपर्क में थे, जो आशु मोंगा हत्याकांड (मई 2025) में वांछित है। आरोपियों के खिलाफ सदर थाने, फिरोजपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Himachal News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 के लिए ऑडिशन आरंभ

    Himachal News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 के लिए ऑडिशन आरंभ

    सुरीले साजों और सुरमयी लहरियों से गूंजा अंब कॉलेज सभागार ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल में धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई दिशा देने वाले माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के दूसरे संस्करण की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी कड़ी में महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन सोमवार को अंब कॉलेज के सभागार में उत्साहपूर्ण माहौल में आरंभ हुए। पहले दिन ऊना, चंबा और कांगड़ा जिलों से पहुंचे युवा कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे सभागार को सुर, ताल और उमंग के रंगों में रंग दिया। सुरमयी गायन, भावपूर्ण नृत्य और मधुर साजों की धुनों ने वातावरण को उत्सवमय बना दिया। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि 3 नवम्बर के बाद आगामी 4 और 6 नवम्बर को भी ऑडिशन अंब कॉलेज के सभागार में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार की प्रस्तुतियों में लोक संस्कृति, परंपरा और सामाजिक संदेशों पर विशेष बल रहेगा। उन्होंने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया के लिए जिला लोक संपर्क अधिकारी ऊना की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें जिला भाषा अधिकारी ऊना, अंब कॉलेज की संगीत विभाग की सहायक प्राध्यापिका तथा तहसीलदार अंब सदस्य हैं। उपायुक्त ने बताया कि नामी कलाकारों एवं राष्ट्रीय स्तर की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों और पुरस्कार विजेताओं को ऑडिशन से छूट प्रदान की गई है। अन्य कलाकार एसडीएम कार्यालय, अंब में आवेदन कर सकते हैं या अपना आवेदन ईमेल पते matashrichintpurnimahotsav@gmail.com पर भेज सकते हैं। धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला यह महोत्सव इस वर्ष 14 से 16 नवम्बर तक श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष 26 से 28 सितम्बर तक अंब मैदान में आयोजित महोत्सव का प्रथम संस्करण अत्यंत सफल रहा था। इस आयोजन ने न केवल श्रद्धालुओं और पर्यटकों का मन मोहा, बल्कि प्रदेश के धार्मिक-सांस्कृतिक कैलेंडर में एक विशिष्ट पहचान भी बनाई। स्मारिका में शामिल करें अपना लेख माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 को यादगार बनाने के लिए एक विशेष स्मारिका प्रकाशित की जा रही है, जिसमें माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के गौरवशाली इतिहास, ऊना जिले की सांस्कृतिक परंपराओं, साहित्यिक चेतना तथा लोक विरासत पर आधारित लेख शामिल किए जाएंगे। इच्छुक लेखक अपने लेख 9 नवम्बर तक उपरोक्त ई-मेल पते पर भेज सकते हैं।
  • Punjab News: Mobile Towers से सामान चोरी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Mobile Towers से सामान चोरी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोबाइल टावर्स से सामान चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। काबू किए गए चोरों के साथ एक कूड़ा बीनने वाला भी शामिल था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कूड़ा बीनने वाला चोरी का सामान खरीदता था और उसे आगे बेच देता था। पुलिस ने बताया कि उक्त गिरोह द्वारा तलवंडी साबो और मोड़ मंडी में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के दौरान यह कार्रवाई की गई।

    इन घटनाओं का पता लगाने के लिए एसएसपी अमनीत कौंडल के निर्देशानुसार अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं। सीआईए स्टाफ-1 और थाना मोड़ की टीमों ने इन आरोपियों ट्रेस स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान बचितर सिंह, गुरपरभ सिंह, बलकार सिंह और मोहीन मलिक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 7 टावर प्लेट्स/कार्ड और कट्टर मशीन बरामद की गई हैं।

    दोषियों ने पूछताछ के दौरान माना है कि उन्होंने करीब 17-18 जगहों पर अन्य टावर्स पर भी चोरी की है। दोषियों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिनसे गहराई से पूछताछ की जाएगी, जिसके संभावित खुलासे हो सकते हैं।

  • सरकारी कर्मचारी से मारपीट की घटना पर कर्मचारी संगठनों ने किया कड़ा विरोध

    सरकारी कर्मचारी से मारपीट की घटना पर कर्मचारी संगठनों ने किया कड़ा विरोध

     ऊना/सुशील पंडित: बंगाणा के पीडब्ल्यूडी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक के साथ मारपीट की घटना पर ज़िला ऊना के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के नेताओं ने कड़ा विरोध जताया है। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी संघ, ज़िला ऊना के प्रधान रजनीश शर्मा, महासचिव राजेश कुमार, वरिष्ठ उप-प्रधान तारा सिंह, पूर्व प्रधान रमेश ठाकुर, शहरी इकाई के जिला प्रतिनिधि मुकेश धीमान व सुरेन्द्र कौंडल, विकास खण्ड हरोली, गगरेट, बंगाणा, अम्ब के कर्मचारी नेताओं ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकारी कर्मचारी पर डयूटी के समय हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। उन्होंने मांग की है कि दोषी को तुरन्त गिरफ्तार किया जाए। कर्मचारी संगठनों ने प्रशासन से भी मांग की है कि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

  • Jalandhar News: कॉलोनी में कार में लगी आग, घबराया चालक और महिला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कॉलोनी में कार में लगी आग, घबराया चालक और महिला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के डिफेंस कॉलोनी के पास कार में अचानक आग लग गई। कार से उतरकर बुजुर्ग और महिला ने देखा कि इंजन में अचानक आग लग गई। जिसके बाद घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।

    बातचीत के दौरान दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डिफेंस कॉलोनी में कार में आग लगी है। उन्होंने कहा कि कार के हीट होने के कारण उसमें हल्की-सी आग और धुआं निकलने लगा था। इस डर से बुजुर्ग कार चालक और उससे मौजूद महिला घबरा गए और उन्हें सूचना घटना की सूचना दी।

  • रेणुका ठाकुर को राज्य सरकार से मिलेगा बड़ा सम्मान, CM Sukhu ने किया ₹1 करोड़ का ऐलान

    रेणुका ठाकुर को राज्य सरकार से मिलेगा बड़ा सम्मान, CM Sukhu ने किया ₹1 करोड़ का ऐलान

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की। वे जिला शिमला के रोहडू़ से संबंध रखती हैं। मुख्यमंत्री ने दूरभाष के माध्यम से रेणुका ठाकुर को टीम सहित पहला विश्व कप जीत कर इतिहास रचने के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सेमिफाइनल और फाइनल क्रिकेट मैच देखे और इन मैचों में भारत की महिला टीम ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

    उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल को रेणुका ठाकुर की इस उपलब्धि पर गर्व है और उन्होंने प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा समर्पण से लड़कियां अपने जीवन के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरणा प्राप्त करेंगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम गत सायं दक्षिण अफ्रीका की टीम को हराकर महिला विश्व कप-2025 की विजेता बनी।

  • Rockers Pizza Hut में ओवन फटने से लगी आग, 2 बच्चों सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    Rockers Pizza Hut में ओवन फटने से लगी आग, 2 बच्चों सहित 4 घायल, देखें वीडियो

    गाजियाबादः उत्तर प्रदेश गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रताप विहार सेक्टर-11 में देर रात रॉकर्स पिज़्ज़ा हट में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार पिज़्ज़ा बनाते वक्त अचानक ओवन फटने से धमाका हो गया। इस घटना से दुकान में हड़कंप मच गया। ओवन के धमाके से दुकान में आग लग गई और आग की चपेट में आने से लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिसमें 9 वर्षीय और 12 वर्षीय 2 बच्चे, उनका पिता और एक कर्मचारी घायल हो गए।

    वहीं धमाके की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां 3 घायलों का फ्लोरेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल, प्रताप विहार निवासी भूपेंद्र कुमार 12 वर्षीय शौर्य और 9 वर्षीय ध्रुव के साथ प्रताप विहार में ही पिज्जा लेने गए थे। दुकान पर अचानक ओवन में धमाका हो गया। हादसे में तीनों पिता पुत्र समेत एक लड़की घायल हो गई।

    बताया गया कि लड़की के मामूली चोट आई, जबकि तीनों पिता-पुत्र अस्पताल में भर्ती है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं इस घनटा को लेकर पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी विजय नगर पुलिस ने की कार्रवाई नहीं की है।

  • Donald Trump ने चीन को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले – ‘दोनों देशों को साथ में करना चाहिए काम’

    Donald Trump ने चीन को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले – ‘दोनों देशों को साथ में करना चाहिए काम’

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब चीन को लेकर एक बड़ा बयान दे डाला है। उन्होंने कहा कि जैसे चीन अमेरिका के लिए खतरा है वैसे ही अमेरिका भी चीन के लिए खतरा है। ट्रंप का कहना है कि हम उन्हें देखते हैं वो हमें देखते हैं। दुनिया में बहुत प्रतिस्पर्धी हैं। खासतौर पर जब बात अमेरिका और चीन की हो। ट्रंप का यह कहना है कि दोनों देशों का आपस में टकराव करने की जगह मिलकर काम करना चाहिए। इससे अच्छे परिणाम मिलेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है जब अमेरिकी एजेंसियां चीन पर पहले ही अमेरिकी की बिजली और पानी की व्यवस्था में सेंध लगाने के लिए आरोप लगा रही हैं। अमेकिरा के राष्ट्रपति ने चीन के बढ़ते परमाणु हथियारों पर भी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि चीन बहुत तेजी से नए हथियार बना रहा है। पांच साल में वह रुस और अमेरिका के करीब भी पहुंच सकता है। ट्रंप ने यह बताया है कि उन्होंने रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से परमाणु हथियारों को कम करने पर भी बात की है।

    अमेरिका के साथ कैसे हैं चीन-रुस के रिश्ते

    ट्रंप ने आगे कहा है कि दोनों देशों के बीच में प्रतिस्पर्धा तो जारी रहेगी लेकिन इसे युद्ध या फिर दुश्मनी में नहीं बदलना चाहिए। उनका यह कहना था कि साथ से दोनों देश दुनिया को अच्छी दिशा दे पाएंगे। ट्रंप ने चीन के पास बढ़ते हुए परमाणु हथियारों को लेकर भी अपनी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि – हमारे पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं, रुस दूसरे नंबर पर है और चीन तीसरे पर है परंतु वो बहुत ही तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। मुझे यह लगता है कि अब सभी देशों को परमाणु हथियारों की संख्या कम करने वाले निरस्त्रीकरण पर भी काम करना चाहिए।

    150 बार धरती नष्ट कर देंगे हमारे परमाणु हथियार

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दोनों के साथ बात की है। उन्होंने कहा कि यदि ये तीनों देश मिलकर परमाणु हथियारों पर कंट्रोल की दिशा में कदम बढ़ाएंगे तो यह दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा संदेश होगा। उनका कहना है कि निरस्त्रीकरण एक बहुत बड़ा मुद्दा है हमारे पास इतने परमाणु हथियार हैं कि हम इस धरती को 150 बार नष्ट कर सकते हैं। रुस के पास भी बड़ी संख्या में परमाणु हथियार हैं और चीन के पास भी जल्द ही काफी हथियार होंगे। उनके पास अभी भी काफी मात्रा में है। अपने हाल के परमाणु परीक्षण आदेश का बचाव करते हुए ट्रंप ने कहा कि – चीन और रुस भी अपने परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहे हैं बस आपको इसकी जानकारी नहीं है।