Blog

  • Punjab News: Ice Drug सहित महिला और NRI गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Ice Drug सहित महिला और NRI गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ पुलिस ने एलआईसी कालोनी में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर 2 आरोपियों को रोककर तालाशी ली। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आईस ड्रग बरामद की है। एसएसपी हरमन दीप सिंह हंस ने बताया कि डीएसपी संधू की अध्यक्षता में उनकी टीम ने पैदल आ रही महिला को शक के आधार पर रोका और उसकी तालाशी ली। तालाशी के दौरान महिला के कब्जे से 55 ग्राम आईस बरामद की।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीमा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला से पूछताछ के दौरान एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान Kingsley Chinoso के रूप में हुई है, जोकि विदेश में रहता है। पुलिस ने बताया कि Kingsley Chinoso के कब्जे से 100 ग्राम आइस बरामद की गई है और यही महिला को ड्रग्स सप्लाई करता था।

    एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपी महिला फिरोजपुर की रहने वाली है और उसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के 3 मामले दर्ज है। वहीं गिरफ्तार की गई आरोपी महिला का पति पहले से ही नशे के मामले में जेल में बंद है। एसएसपी ने बताया कि दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भी पहले से एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उसका 10 दिनों का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

  • नगर निगम ऊना में समाधान सेल का गठन, नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान की नई पहल

    नगर निगम ऊना में समाधान सेल का गठन, नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान की नई पहल

    ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना ने नागरिक शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निपटारे के उद्देश्य से “समाधान सैल” का गठन किया है। इस सैल के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के नागरिक अपनी स्थानीय समस्याएं जैसे सफाई व्यवस्था, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, निर्माण कार्य, जलभराव आदि से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कर सकेंगे।

    नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त एवं नोडल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं के समयबद्ध निवारण के लिए यह सैल एक सशक्त व्यवस्था के रूप में कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि “समाधान सैल” की संपूर्ण निगरानी एवं समन्वय वे स्वयं करेंगे, ताकि प्रत्येक शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा सके।

    उन्होंने बताया कि इस सैल की सुनवाई सहायक अभियंता अंकुश राणा के पास होगी। नागरिक निर्धारित समय पर नगर निगम कार्यालय के कक्ष नंबर-3 में अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। संयुक्त आयुक्त ने नगर निगम ऊना के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु “समाधान सैल” का अधिक से अधिक उपयोग करें, जिससे नगर क्षेत्र की स्वच्छता, सुचारू व्यवस्थापन एवं नागरिक सुविधाओं में और अधिक सुधार लाया जा सके।

  • दिल को Healthy रखेगी ये 5 Herbal Tea, बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    दिल को Healthy रखेगी ये 5 Herbal Tea, बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    सेहत: खराब लाइफस्टाइल, गलत खान-पान के कारण दिल संबंधी समस्याओं का जोखिम बढ़ता जा रहा है। छोटी उम्र में ही युवाओं की हार्ट अटैक के कारण मौत हो रही है। ऐसे में अपने खान-पान का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। डेली डाइट में आप क्या खाते हैं इससे आपकी सेहत पर गहरा असर पड़ता है। कुछ नैचुरल उपाय अपनाकर भी आप अपना दिल स्वस्थ रख सकते हैं। नैचुरल उपाय के तौर पर हर्बल टी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण और कुछ जरुरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह टी न सिर्फ आपके शरीर को आराम देगी बल्कि दिल और ब्लड प्रेशर के लिए भी फायदेमंद साबित होगी।

    ग्रीन टी

    इसमें मौजूद कैटेचिन जैसा एंटीऑक्सीडेंट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल कम करेगा। रिसर्च की मानें तो दिन में यदि आप 2-3 बार ग्रीन टी पीते हैं तो आपका दिल भी हेल्दी रहेगा और सूजन भी कम होगी। इसके अलावा यह वजन घटाने में भी मदद करेगी।

    कैमोमाइल टी

    यह चाय आमतौर पर रिलेक्सेशन और नींद में फायदेमंद मानी जाती है परंतु यह दिल की हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित होगी। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कि अपीजेनिन, ल्यूटिन और क्वेरसेटिन सूजन कम करेंगे। ब्लड प्रेशर कम करेंगे और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा शरीर में बढ़ने से रोकेंगे। इससे आपके दिल के काम करने का तरीका बेहतर होगा।

    हिबिस्कस टी

    यह भी आपके दिल के लिए फायदेमंद साबित होगी। एक क्लिनिकल ट्रायल में हाई ब्लड प्रेशर वाले 65 लोगों को 6 हफ्ते तक रोज तीन कप हिबिस्कस टी पीने के लिए कहा गया। इसके बाद जब परिणाम देखे गए तो यह पता चला कि सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर काफी हद तक कम हुआ है। इसमें पाया जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर दोनों को नियंत्रित करने में मदद करेगा।

    अदरक टी

    अदरक हर्बल टी में भी कई ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं जो आपके दिल के लिए फायदेमंद साबित होंगे। इसमें जिंजरॉल और शोओगॉल जैसा कंपाउंड पाया जाता है जो शरीर में सूजन को कम करेगा। इसके साथ ही ब्लड फ्लो भी बेहतर बनेगा। यह हर्बल टी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखेगी और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करेगी।

    रेड बुश टी

    रेड बुश टी जिसको रुईबोस टी कहते हैं। यह कैफीन फ्री होती है और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मानी जाती है। इसमें एस्पालथिन और नोटोफैगिन जैसे कंपाउंड्स पाए जाते हैं। यह आपका ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करेंगे। इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करेगी। एक रिसर्च में यह साबित हुआ है कि रोज 200 से 1200 मिलीलीटर रेड बुश टी पीते हैं तो शरीर के लिपिड प्रोफाइल और ब्लड शुगर लेवल में सुधार होगा।
  • Himachal News: युवक की निर्मम पिटाई को लेकर पक्ष में उतरा भारतीय युवा मोर्चा

    Himachal News: युवक की निर्मम पिटाई को लेकर पक्ष में उतरा भारतीय युवा मोर्चा

    भाजपा और युवा मोर्चा ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी

    ऊना /सुशील पंडित: भाजपा जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने कहा ऊना जिला में बीते शनिवार रात घटी किडनैपिंग और मारपीट की घटना ने अब तूल पकड़ लिया है। चंडीगढ़-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर देहलां के समीप हुई इस घटना में एक युवक को गन प्वाइंट पर अगवा कर बुरी तरह पीटा गया था। घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर भाजपा और भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मोर्चा खोल दिया है।

    सोमवार को भाजयुमो पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता पीडि़त युवक के साथ डीसी कार्यालय ऊना पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीसी और एसपी ऊना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस कांग्रेस नेताओं के दबाव में काम कर रही है और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि घटना को 48 घंटे से अधिक बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

    उन्होंने कहा कि यह पुलिस की लापरवाही और निष्क्रियता को दर्शाता है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रही है और पीडि़त युवक को ही पूछताछ के नाम पर प्रताडि़त किया जा रहा है। भाजपा जिला प्रवक्ता विनय शर्मा ने कहा कि यह वही युवक है जिसने कुछ दिन पहले पुलिस को अवैध हथियारों से संबंधित सूचना दी थी। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस की सूचना लीक होने के कारण ही अपराधियों को पीडि़त की पहचान और लोकेशन का पता चला, जिसके बाद उन्होंने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस ने समय रहते सतर्कता दिखाई होती, तो ऐसी गंभीर घटना टाली जा सकती थी। विनय शर्मा ने यह भी कहा कि यह मामला केवल अपराध तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस यदि निष्पक्ष होती, तो अब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी होती।

    उनका दावा है कि अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। भाजपा नेताओं ने प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि दोषियों की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं की गई, तो भाजपा और युवा मोर्चा ऊना में उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि यह मामला कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है और जनता में असुरक्षा की भावना बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि ऊना जिला में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और पुलिस तंत्र पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन केवल एक युवक के लिए नहीं, बल्कि न्याय और कानून व्यवस्था की बहाली के लिए है।

    इस अवसर पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष रजत ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी रूपिंद्र सिंह ठाकुर, अंकुश ठाकुर, नव सैणी, विक्की सैणी, धीरज मेहराज, दिनेश सैणी, दिनेश कुमार, लविश गर्ग, भाजपा नगर महामंत्री खामोश जैतिक, जसविंद्र सिंह, विकास शर्मा, साहिल बाली, बलराम भारद्वाज, रजत रज्जी, विशाल भाटिया, आकाश पुरी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Punjab News: पैसे दोगुने का लालच देकर दोस्त से ठगे गहने और नगदी, देखें वीडियो

    Punjab News: पैसे दोगुने का लालच देकर दोस्त से ठगे गहने और नगदी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के फिरोज गांधी मार्केट में फ्लैट दिलाने के नाम पर पैसे दोगुने करने का झांसा देकर पति-पत्नी से ठगी करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित दपंति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा हैकि लोगों ने उक्त ने ठग को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए ताजपुर रोड की रहने वाली मंजू ने बताया कि पति के दोस्त ने ठगी की है। पति को दोस्त ने घर लेने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी अपना घर नहीं लिया। जिसके बाद दोस्त ने भारत नगर में पति को फ्लैट दिलाने का कहा।

    महिला ने कहा कि ठग दोस्त ने कहा कि वह लोगों 4500 रुपए लेता हूं, लेकिन दोस्त होने के कारण वह उससे 2100 रुपए लेंगा। जिसके बाद पीड़ित दपंति ने 2100 रुपए दे दिए। ठग ने कहा कि बीते दिन फ्लैट में बुलाया, जहां उसने हमें चाय पिलाई और वहां से चला गया। जिसके बाद उसे फोन किया और वह आया नहीं। महिला ने कहा कि शाम तक उसने इंतजार किया और वह घर चली गई। जिसके बाद ठग से उसने बात की तो आज दोबारा बुलाया।

    महिला ने कहा कि ठग ने पति का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाला हुआ है और उसके नंबर पर वह बात कर रहा है। आज जब वह दोबारा फ्लैट पर पहुंची तो उसे कई बार फोन किया, लेकिन वह नहीं उठाया। जिसके बाद पति उसे ढूंढने के लिए गए तो वह पास में ही मिला। जिसके बाद उसे जब काबू किया तो वह एटीएम से पैसे निकालकर लौटाने का बहाना बनाकर दोबारा से भाग गया। महिला ने कहा कि पैसे के साथ वह सोने की अंगूठी, लॉकेट और 3500 रुपए लेकर फरार हो गया।

    पीड़िता ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे है। वहीं घटना के दौरान चिल्ड्रन बैंक के नोट मौके पर बरामद किए गए है। पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर मामला दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि उन्हें गोल्ड के बदले में पैसे डबल करने का झांसा देने की सूचना मिली थी। जहां पीड़िता से गोल्ड लेकर चिल्ड्रन बैंक के नकली पैसे दिए गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठग की गाड़ी बरामद कर ली है, जिसे थाने ले जाया जा रहा है।

  • Punjab News: रिश्वत केस में गिरफ्तार पूर्व DIG मामले में विजिलेंस को कोर्ट से लगा झटका

    Punjab News: रिश्वत केस में गिरफ्तार पूर्व DIG मामले में विजिलेंस को कोर्ट से लगा झटका

    मोहालीः मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबार से 8 लाख की रिश्वत के मामलमें गिरफ्तर पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह के मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस ने हाल ही में पूर्व डीआईजी के खिलाफ केस दर्ज किया है। लेकिन विजिलेंस की टीम आरोपी का रिमांड लेने में कामयाब नहीं हो पाई है। दरअसल, विजिलेंस की टीम ने शनिवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। जिसकी आज चंडीगढ़ सीबीआई की कोर्ट में सुनवाई हुई।

    कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहाक कि पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर का पहले ही सीबीआई ने रिमांड हासिल किया हुआ है। ऐसे में विजिलेंस द्वारा लगाई गई रिमांड की याचिका खारिज की जाती है। ऐसे में यह साफ है कि फिलहाल उससे सीबीआई ही पूछताछ करेगी। अभी तक मामले का आदेश नहीं आया है। आदेश आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि एप्लीकेशन क्यों खारिज हुई है।

    बताया जा रहा है कि सीबीआई ने कोर्ट में डीआईजी भुल्लर के मोबाइल से मिले अहम सबूतों का जिक्र किया। सीबीआई वकील नरेंद्र सिंह ने बताया कि फोन चैट में कई अहम बातें सामने आई हैं। चैट से रिश्वतखोरी के एक पैटर्न का संकेत मिल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाए, बरामद करना जरूरी: नरेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपाए हैं, जिन्हें बरामद करना जरूरी है, साथ ही पैसे के ट्रेल की जांच भी बाकी है। वहीं, भुल्लर के वकील ने कहा कि सीबीआई ने भुल्लर को प्रोडक्शन वारंट पर लेने से पहले कोई नोटिस नहीं दिया।

    इस पर सीबीआई वकील ने जवाब में कहा कि यह रिश्वत का मामला है और कई धाराओं के तहत दर्ज है, ऐसे में नोटिस देने की जरूरत नहीं होती। पूर्व डीआईजी के वकील ने यह भी कहा कि भुल्लर को मोहाली कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन सीबीआई ने बीच में ही एप्लिकेशन दाखिल कर दी। इस पर सीबीआई के वकील ने बताया कि बिचौलिए कृष्नु की रिमांड के दौरान कुछ अहम सबूत मिले हैं, इसलिए भुल्लर का रिमांड लेना जरूरी है ताकि जांच आगे बढ़ाई जा सके। पूर्व डीआईजी और बिचौलिए कृष्नु से आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करनी है। कृष्नु पहले से सीबीआई हिरासत में है।

  • जायका परियोजना के तहत सिंचाई एवं जल प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    जायका परियोजना के तहत सिंचाई एवं जल प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    जायका परियोजना के तहत सिंचाई एवं जल प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

     

    ऊना/सुशील पंडित:  हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना (जायका) चरण – ॥ के तहत खंड परियोजना प्रबंधन इकाई ऊना द्वारा डठवाड़ा-बरेडा में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में खंड परियोजना प्रबंधक डॉ गुलशन मनकोटिया की अध्यक्षता में सिंचाई के सिंद्धात एवं जल प्रबंधन की उपयोगी विधियों के विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

    डा. गुलशन मनकोटिया ने कार्यशाला में उपस्थित किसानों को जल उपयोग दक्षता बढ़ाने, सू्क्ष्म सिंचाई प्रणाली (ड्रिप एवं स्प्रिकलर), वर्षाजल संचयन तथा फसल अनुसार जल की आवश्यकता के वैज्ञानिक निर्धारण पर जानकारी दी। इस दौरान किसानों को किचन गार्डन (रसोई वाटिका) के महत्व के बारे में बताया गया तथा उन्हें जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया ताकि सभी परिवारों को ताजी एवं पौष्टिक सब्जियां घर पर ही उपलब्ध हो सकें।

    कृषि विशेषज्ञ रशम सूद ने कहा की जल प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर कृषि उत्पादन में वृद्धि तथा भूजल संरक्षण दोनों संभव हैं। इसके साथ ही किसानो को रबी सीजन की सब्जियों के बीज भी वितरित किये गए तथा उनकी खेती की आधुनिक तकनीकें और पोषण प्रबंधन के तरीके बताए गए।

    इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण किसानों व महिलाओं ने भाग लिया। कृषक विकास संघ के प्रधान जीत सिंह व उपस्थित सभी किसानों ने जैविक कृषि एवं सिंचाई व जल प्रबंधन जैसी महत्वपूर्ण जानकारी देने पर जायका परियोजना का आभार व्यक्त किया।

  • विश्व कप जीतने पर पंजावर में फोड़े पटाखे ओर लड्डू बांटकर मनाया विजय जश्न 

    विश्व कप जीतने पर पंजावर में फोड़े पटाखे ओर लड्डू बांटकर मनाया विजय जश्न 

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा विश्व कप जीतने की खुशी में ऊना के गांव पंजावर में खूब जश्न मनाया गया । पंजावर चौंक पर  स्कूली स्टूडेंट्स सहित गांववासियों ने पटाखे चलाकर खुशी का इजहार किया।  ओर लड्डू बांटकर बधाई दी गई ।

    इस मौके पर समाजसेवी  एवं कांग्रेसी नेता  राणा रणजीत सिंह ने विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।  उन्होंने कहा कि वर्षों बाद महिला क्रिकेट टीम  ने विश्व कप जीत कर देश का नाम रोशन किया है ।  हिमाचल की बेटी  रेणुका सिंह ठाकुर ने भी भारतीय टीम की  जीत  पक्की करने में बेहतरीन रोल अदा किया है ।

    उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा रेणुका सिंह को एक करोड़ का इनाम देने की घोषणा करने पर सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का खिलाड़ी हित में  सराहनीय निर्णय करार दिया है । बता दें कि भारतीय टीम द्वारा  महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर हर ओर खुशी का माहौल है ।

  • महाविद्यालय बंगाणा में क्रैक अकादमी द्वारा कैरियर परामर्श सेमिनार का आयोजन

    महाविद्यालय बंगाणा में क्रैक अकादमी द्वारा कैरियर परामर्श सेमिनार का आयोजन

    ऊना /सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में उच्च शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार क्रैक अकादमी द्वारा आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा “मेरे शहर के 100 रतन” के संदर्भ में एक कैरियर परामर्श सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्रैक अकादमी के ऑफिशियल आदित्य चौहान ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि क्रैक अकादमी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय कोचिंग उपलब्ध कराना तथा उनकी बौद्धिक क्षमता, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करना है। संस्थान विद्यार्थियों को यूपीएससी, एचपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे तथा अन्य सरकारी नौकरियों की परीक्षाओं हेतु तैयार करता है।कार्यक्रम के दौरान छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्रों का वितरण भी किया गया तथा चयनित छात्रों का नामांकन किया गया।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि महाविद्यालय के 140 विद्यार्थियों ने क्रैक अकादमी द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को न केवल प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करते हैं बल्कि उनके कैरियर निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

  • 350वें शहीदी दिवस पर CM Nayab Singh Saini ने की राज्यव्यापी निबंध व कहानी प्रतियोगिता की शुरुआत

    350वें शहीदी दिवस पर CM Nayab Singh Saini ने की राज्यव्यापी निबंध व कहानी प्रतियोगिता की शुरुआत

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा सचिवालय में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के विद्यालयों में आयोजित निबंध लेखन एवं ‘सुनो कहानी श्री गुरु तेग बहादुर जी की’ प्रतियोगिता का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सैनी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि गुरु साहिब का जीवन सत्य, साहस और मानवता की अनुपम मिसाल है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) वर्षा खांगवाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रभलीन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। प्रदेश के विभिन्न स्कूल वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े।

    माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके विचार सुने और उन्हें श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर चार विद्यार्थियों ने ‘साखी वाचन’ प्रस्तुत कर श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन से जुड़ी प्रेरक घटनाओं को साझा किया।

    मुख्यमंत्री ने इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने गुरुओं और राष्ट्र नायकों के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी से लेकर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी तक सभी गुरुओं ने हरियाणा की धरती को अपनी चरण धूलि से पवित्र किया है और उनकी शिक्षाएं यहां के जनमानस में गहराई से रची-बसी हैं।

    मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि इस आयोजन में प्रदेशभर के विद्यालयों से साढ़े तीन लाख से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी हो रही है, जो इस बात का प्रमाण है कि नई पीढ़ी अपने गुरुओं के आदर्शों और बलिदानों से प्रेरणा ले रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे प्रतियोगिता में पूरे मन से हिस्सा लें और श्री गुरु तेग बहादुर जी के त्याग, सहिष्णुता, समानता और न्याय के संदेश को अपने जीवन में उतारें।

    उन्होंने कहा कि आज की तकनीकी पीढ़ी को सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का उपयोग मानवता, करुणा और भाईचारे का संदेश फैलाने में करना चाहिए। यही श्री गुरु तेग बहादुर जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपने कर्म और विचारों से राष्ट्र को और मजबूत बनाने का संकल्प लें। यही इस प्रतियोगिता का सच्चा उद्देश्य है।