Blog

  • Punjab News: गोलियां मारकर व्यक्ति का कत्ल, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, दी चेतावनी

    Punjab News: गोलियां मारकर व्यक्ति का कत्ल, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी, दी चेतावनी

    गुरदासपुरः बटाला में बीते दिन शाम डेरा बाबा नानक रोड पर गोलियां मारकर दीप चीमा नामक नौजवान का कत्ल कर दिया गया था। वहीं इस घटना के बाद आज गैंगस्टर हैरी चट्ठा, केशव शिवाला और अमृत दालम ने जिम्मेदारी ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा कि बटाला में दीप चीमा का कत्ल हुआ, उसकी जिम्मेदारी हैरी चिट्ठा, केशव शिवाला और अमृत दालम लेते हैं।

    पोस्ट में लिखा कि हमारे एंटी गैंग गोपी बकरी और धोनी लंडे का खास आदमी था और उनके कहने पर प्रधान बनता था। आगे लिखा कि इसने ही हमारे भाई जुगराज का बेरिंग कॉलेज की प्रधानगी में नुकसान करवाया था और उसका एंटी प्रधान बनाया था, आज इसकी सजा मिल गई है।

    गैंग ने अन्य को चेतावनी देते हुए कहा कि बाकी भी प्रधान तैयार रहें, सिरोपे उन्हें भी पहनाए जाएंगे। हमने पहले भी कहा था कि मारकर सबके कसूर बताएंगे, जो भी हमारी एंटी गैंग की हेल्प करेगा, उसका हाल यही होगा। बाकी जग्गू वीर का फोन चले या न चले, काम ऐसे ही होते रहेंगे। बाकी तैयारी रखो सब, पता नहीं किसकी मौत कहां आ जाए, वेट एंड वॉच अगली चेबर में गोली किस के नाम की, यह एक सरप्राइज ही है।

  • Punjab News: 5वीं बार SGPC प्रधान चुनने पर धामी ने इन मुद्दों पर केंद्र से की मांग, देखें वीडियो

    Punjab News: 5वीं बार SGPC प्रधान चुनने पर धामी ने इन मुद्दों पर केंद्र से की मांग, देखें वीडियो

    अमृतसरः एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को पांचवीं बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) का प्रधान चुना गया है। चुनाव के बाद मीडिया से बात करते हुए धामी ने कहा कि यह सम्मान बड़ी जिम्मेदारी के साथ आया है और वे उन सभी सदस्यों के दिल से धन्यवाद देते हैं जिन्होंने भरोसे और प्यार से उन्हें फिर चुन लिया। उन्होंने कहा कि पांचवीं बार चुना जाना आसान नहीं होता, पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में समिति और दल का मेल ही सफलता की कुंजी है।

    धामी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान 11 सदस्यों की अंतर समिति बनाई गई और चार उम्मीदवार चुने गए। धामी ने बताया कि आगामी 23 से 29 नवंबर तक श्री आनंदपुर साहिब में शहीदी गुरुपर्व की तैयारियां चल रही हैं इसलिए वोट भी पास किए गए हैं।

    उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि बंदी सिखों की रिहाई और सिख ककारों से जुड़े मसलों पर ठोस निर्णय लिया जाए। उन्होंने पानी के मसले, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की घटना और सिख शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चिंता जताई। धामी ने कहा कि सरकारों को चुप नहीं रहना चाहिए, सिख पंथ की भावनाओं का सम्मान करना अनिवार्य है।

  • बेकाबू डंपर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 17 की मौत, शरीर से अलग हुए अंग, देखें वीडियो

    बेकाबू डंपर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 17 की मौत, शरीर से अलग हुए अंग, देखें वीडियो

    300 मीटर तक वाहनों को रौंदता ले गया डंपर चालक

    जयपुर: राजस्थान के जयपुर के हरमाड़ा इलाके में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बेकाबू डंपर ने 17 वाहनों को टक्कर मार दी है। इस घटना में 11 लोगों की मौत की खबर है और कई गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि डंपर काफी तेज रफ्तार में था। इस दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 18 से अधिक लोग घायल हो गए।

    Click Here to Watch Video

    हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई मृतकों के शरीर के अंग अलग हो गए, किसी का हाथ कट गया तो किसी का पैर कट गए। सड़क पर चारों ओर खून फैल गया और मंजर इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की आंखें नम हो गईं। घटना की सूचना मिलते हुए मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार, डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर 14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान डंपर का ब्रेक फेल हो गया और वह बेकाबू होकर आगे खड़ी व चल रही गाड़ियों से टकरा गया। डंपर की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि उसने करीब 300 मीटर तक वाहनों को रौंदते हुए मौत का तांडव मचा दिया। हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र ने बताया कि डंपर उस समय खाली था और तेज रफ्तार में लोहा मंडी रोड की ओर जा रहा था। उसने पहले एक कार को टक्कर मारी, फिर बाइक और ऑटो रिक्शा समेत कई वाहनों को कुचल दिया। कुछ वाहनों में बैठे लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों के मलबे और शवों का ढेर लग गया। कई शवों के बॉडी पार्ट्स अलग-अलग जगह बिखरे पड़े थे। स्थानीय लोगों ने हादसे के तुरंत बाद राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने गाड़ियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा। कांवटिया हॉस्पिटल और एसएमएस ट्रॉमा सेंटर में घायलों को भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को अलर्ट पर रखा है। घटना के बाद हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। डंपर को क्रेन की मदद से हटाने का कार्य चल रहा है। हादसे के कारण लोहा मंडी रोड और VKI क्षेत्र में लंबा जाम लग गया था, जिसे धीरे-धीरे खुलवाया गया।
  • Punjab University का गरमाया मामला, छात्रों ने BJP के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab University का गरमाया मामला, छात्रों ने BJP के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः केंद्र सरकार द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी की 59 साल पुरानी सीनेट और सिंडिकेट का भंग करने पर पंजाब भर के कॉलेज के छात्रों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। इसे लेकर छात्रों ने आज भाजपा के खिलाफ कॉलेजों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार व भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सीनेट के बहाने केंद्र सरकार पंजाब के अधिकारों को खत्म करने में लगी हुई है और यह एक बड़ी साजिश के तहत किया जा रहा है।

    यदि सीनेट को खत्म कर दिया गया तो कॉलेजों की फीस, बच्चों की अन्य समस्याएं और हमारे कई अहम मुद्दे सामने नहीं रखे जा सकेंगे। पंजाब के कॉलेजों के सीनेट सदस्य अपनी बातें यूनिवर्सिटी के सामने नहीं रख पाएंगे और उनके समाधान नहीं करवा पाएंगे। इसीलिए उन्होंने केंद्र और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर कहा कि जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसे वापस लिया जाए और पंजाब के अधिकारों को फिर से बहाल किया जाए।

    31 अक्टूबर को जारी किए गए केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी की 59 साल पुरानी सीनेट व सिन्डिकेट को भंग करके अब चुनाव नहीं होंगे। 31 अक्टूबर को जारी किया गया यह आदेश 5 नवंबर से लागू होगा। यह पहला मौका है जब उन संस्थाओं को पूरी तरह समाप्त किया गया है जो विश्वविद्यालय के सर्वोच्च निर्णयकारी निकाय थीं, जो 1882 में स्थापित हुई थीं और 1947 के बाद चंडीगढ़ में पुनर्गठित की गई थीं।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मंजूरी के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब यूनिवर्सिटी एक्ट 1947 की धारा 20(1)(a) के तहत एक नोटिफिकेशन जारी किया। यूनिवर्सिटी का संचालन अब वाइस-चांसलर (VC) के नेतृत्व में एक बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (BoG) करेगा। इस बोर्ड में केंद्र सरकार, UGC और चंडीगढ़ प्रशासन के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसी के विरोध में पंजाब भर में प्रदर्शन हो रहे हैं और इसी श्रृंखला में फिरोजपुर में भी छात्र वर्ग सरकार के इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • शादी में Chicken Fry को लेकर भिड़े बाराती, 3 बार रूकी रस्में, कई घायल, देखें वीडियो

    शादी में Chicken Fry को लेकर भिड़े बाराती, 3 बार रूकी रस्में, कई घायल, देखें वीडियो

    बिजनौरः उत्तर प्रदेश में बिजनौर के कोटरा गांव में शादी के भोज में चिकन फ्राई को लेकर बारातियों में विवाद हो गया। इस दौरान पैलेस में माहौल को जंग का मैदान बन गया। दरअसल, मामूली सर्विंग विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि निकाह की रस्में 3 बार रुकवानी पड़ीं। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा-दुल्हन का निकाह संपन्न हुआ। बताया जा रहा है कि नगीना मझाड़े तिबड़ी फलक मैरिज हॉल में यह विवाद हुआ है। दरअसल, शादी समारोह में चिकन परोसने को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए, जिसके बाद शादी का माहौल मारपीट में बदल गया। जानकारी के अनुसार, बारात जब द्वार पर पहुंची और बारातियों को भोजन परोसा जाने लगा, तो बारातियों ने शिकायत की कि उन्हें चिकन फ्राई कम दिया जा रहा है। फिर क्या था दुल्हन पक्ष ने नाराजगी दूर करने के लिए प्लेटें भर-भरकर चिकन परोसना शुरू किया। इसी बात पर बाराती भड़क गए और कहने लगे कि उन्हें खाना तमीज सर्व किया जाए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी हाथापाई में बदल गई। शुरुआत में हुई यह नोकझोंक देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मारपीट में शामिल कुछ लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घायलों के बारे में जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। विवाद के कारणों और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी। इस मारपीट के दौरान करीब 15 लोग घायल हो गए। पुलिस मौके पर बड़ी मुश्किल से मामला शांत कराया। लेकिन कुछ ही देर बाद खाना खत्म होने पर दोबारा से चिकन की मांग को लेकर हंगामा मच गया। फिर से भिड़ंत हुई और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। अंततः मुस्लिम धर्मगुरुओं और पुलिस अधिकारियों की मध्यस्थता में निकाह की रस्में पूरी कराई गईं। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल ये पूरा भोजन विवाद दोनों पक्ष के लोगों की शर्मिंदगी का कारण बन गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
  • हरियाणा सरकार ने बढ़ाया कर्मचारियों का वेतन, इस दिन से होगी बढ़ोतरी

    हरियाणा सरकार ने बढ़ाया कर्मचारियों का वेतन, इस दिन से होगी बढ़ोतरी

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत अंशकालिक (पार्ट टाइम) और दैनिक वेतनभोगी (डेली वेजिज) कर्मचारियों के वेतन में संशोधन करने का निर्णय लिया है। संशोधित वेतन 1 जनवरी, 2025 से प्रभावी होगा।

    मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में एक अधिसूचना की गई है। यह निर्णय विभिन्न विभागों और संगठनों द्वारा वेतन वृद्धि के सम्बन्ध में किए गए प्रतिवेदनों के बाद लिया गया है, ताकि अंशकालिक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को उचित पारिश्रमिक मिल सके।

    राज्य को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है और हर श्रेणी में तीन स्तरों (लेवल) के लिए अलग-अलग वेतन दरें तय की गई हैं। श्रेणी-1 में आने वाले जिलों में अब लेवल-1 कर्मचारियों को 19,900 रुपये प्रतिमाह, 765 रुपये प्रतिदिन और 96 रुपये प्रति घंटा वेतन मिलेगा। लेवल-2 कर्मचारियों को 23,400 रुपये प्रतिमाह, 900 रुपये प्रतिदिन और 113 रुपये प्रति घंटा, जबकि लेवल-3 कर्मचारियों को 24,100 रुपये प्रतिमाह, 927 रुपये प्रतिदिन और 116 रुपये प्रति घंटा दिया जाएगा।

    श्रेणी-2 जिलों में लेवल-1 के लिए 17,550 रुपये प्रतिमाह, 675 रुपये प्रतिदिन और 84 रुपये प्रति घंटा मिलेगा। लेवल-2 के लिए 21,000 रुपये प्रतिमाह, 808 रुपये प्रतिदिन और 101 प्रति घंटा, जबकि लेवल-3 के लिए 21,700 रुपये प्रतिमाह, 835 रुपये प्रतिदिन और 104 रुपये प्रति घंटा वेतन निर्धारित किया गया है।

    श्रेणी-3 जिलों में लेवल-1 कर्मचारियों को 16,250 रुपये प्रतिमाह, 625 प्रतिदिन और 78 रुपये प्रति घंटा मिलेगा। लेवल-2 कर्मचारियों को 19,800 रुपये प्रतिमाह, 762 रुपये प्रतिदिन और 95 प्रति घंटा, जबकि लेवल-3 कर्मचारियों को 20,450 रुपये प्रतिमाह, 787 प्रतिदिन और 98 प्रति घंटा वेतन मिलेगा।

  • इस देश में अब Gen-Z नहीं कर पाएंगे Smoking, सरकार ने बनाया नया कानून

    इस देश में अब Gen-Z नहीं कर पाएंगे Smoking, सरकार ने बनाया नया कानून

    नई दिल्ली: मालदीव ने एक नया कानून बना दिया है। इस कानून के अनुसार, एक पूरी पीढ़ी के धूम्रपान पर प्रतिबंधलगा दिया है। इस्लामिक देश में अब जेन-जी सिगरेट या फिर किसी भी तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं कर पाएंगे। नए प्रतिबंधों के अंतर्गत 1 जनवरी 2007 के बाद जन्मे किसी भी व्यक्ति के लिए धूम्रपान करना, तंबाकू खरीदना या बेचना अब गैरकानूनी होगा।

    तंबाकू-मुक्त पीढ़ी को मिलेगा बढ़ावा

    मालदीव के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसको एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और तंबाकू-मुक्त पीढ़ी को बढ़ावा देने की कोशिशों का हिस्सा बताया है। मंत्रालय ने कहा है कि यह कदम मालदीव को दुनिया का पहला देश बनाएगा जिसने राष्ट्रीय स्तर पर पीढ़ीगत तंबाकू पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। इस साल की शुरुआत में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने इस पहल की शुरुआत की थी जिसके बाद स्मोकिंग पर शनिवार 1 नवंबर को यह प्रतिबंध लागू हो गया है। बैन की घोषणा करते हुए मालदीव के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि – नए प्रावधान के अंतर्गत 1 जनवरी 2007 या उसके बाद जन्मे व्यक्तियों को मालदीव में तंबाकू उत्पादों की खरीद, इस्तेमाल या बिक्री से प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध तंबाकू के सभी रुपों पर लागू होगा और खुदरा विक्रेताओं के लिए यह जरुरी है कि वह बिक्री करने से पहले खरीदार की उम्र देखें।

    पर्यटकों पर भी लागू होगा यह नियम

    यह नियम मालदीव आने वाले पर्यटकों पर भी लागू हो जाएगा। मालदीव एक बहुत ही मशहूर पर्यटन स्थल है। कई भारतीय यहां पर छुट्टियां मनाने के लिए आते हैं। मंत्रालय ने यह साफ कह दिया है कि देश में इलेक्ट्रोनिक सिगरेट और वेपिंग प्रोडक्ट्स के आयात, बिक्री, वितरण, स्वामित्व और इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध जारी रहेगा। यह नियम सभी आयु वर्गों के लोगों के लिए समान तौर पर लागू होगा।

    कानून तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

    मालदीव में यदि किसी नाबालिग को तंबाकू प्रोडक्ट्स बेचा जाएगा तो 50,000 रुफिया (2 लाख 84 रुपये) का जुर्माना लगेगा। वहीं यदि कोई वेपिंग डिवाइस का इस्तेमाल करेगा तो उसको 5,000 रुफिया (लगभग 28 हजार 412 रुपये) का जुर्माना लगेगा।

    इन देशों में भी बन सकता है कानून

    ऐसा ही प्रतिबंध ब्रिटेन में भी पास हो चुका है लेकिन यह अभी विधायी प्रक्रिया में है। न्यूजीलैंड ने भी ऐसा ही कदम उठाया था और वो ऐसा करने वाला देश बन गया था हालांकि न्यूजीलैंड ने स्मोकिंग बैन लागू करने के लिए एक साल से भी कम समय के अंदर नवंबर 2023 में इसको वापिस ले लिया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, धूम्रपान हर साल दुनिया भर में 70 लाख से ज्यादा लोगों की जान लेता है। 2021 में किए गए राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अनुसार, मालदीव की 15 से 69 साल की आबादी में से एक-चौथाई से ज्यादा लोग तंबाकू का सेवन करते थे। 13 से 15 साल के किशोंरों में यह दर लगभग दोगुनी थी।
  • Punjab News: 5वीं बार धामी के SGPC के अध्यक्ष बनने पर दलजीत चीमा का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: 5वीं बार धामी के SGPC के अध्यक्ष बनने पर दलजीत चीमा का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः एसजीपीसी की जनरल सभा के दौरान हुए प्रधानगी चुनाव में हरजिंदर सिंह धामी ने बड़ी जीत हासिल की। इसी के साथ वह 5वीं बार SGPC के प्रधान के रूप में चुने गए। चुनाव में कुल 136 सदस्यों ने वोट डाले, जिनमें से धामी साहिब को 117 वोट मिले जबकि विरोधी तरफ़ से खड़े उम्मीदवार सरदार मिट्ठू सिंह कहनके को केवल 18 वोट ही मिल सके। वहीं एक वोट रद्द हो गया।

    चुनाव परिणाम के बाद अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि यह जीत धामी साहिब की अच्छी कार्यगुज़ारी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तुलना में इस बार विरोधी धड़े के वोट कम रहे हैं, जो साफ़ दिखाते हैं कि सदस्यों का भरोसा धामी जी पर और मज़बूत हुआ है।

    चीमा ने आशा जताई कि आने वाले समय में सर्वसम्मति से चुनाव हों और सभी मिलकर सिख पंथ की सेवा करेंगे। इस मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि SGPC की ओर से गुरु तेग बाहादुर साहिब जी के 350 साल के प्रकाश पर्व का समारोह बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। धामी की अगुवाई में SGPC की तरफ़ से धार्मिक और सिख-शैक्षिक मोर्चों पर और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

  • Jalandhar News: पुलिस ने गुम व चोरी हुए 50 फोन परिजनों को लौटाए

    Jalandhar News: पुलिस ने गुम व चोरी हुए 50 फोन परिजनों को लौटाए

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने साइबर क्राइम थाना पुलिस लाइन में आज आयोजित कार्यक्रम के दौरान 50 गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर के निर्देशों पर एडीसीपी ऑपरेशंस विनीत अहलावत एवं एसीपी साइबर क्राइम संजय कुमार की अगुवाई में आईटी टीम ने की। इस दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबरों के आधार पर आधुनिक डिजिटल ट्रैकिंग तकनीक का उपयोग करते हुए इन्हें बरामद किया। पिछले महीने भी पुलिस ने 30 मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को लौटाए थे।

    पुलिस ने बताया कि यह अभियान इसी तरह से जारी रहेगा। सरकार द्वारा शुरू किया गया CEIR पोर्टल गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने, दुरुपयोग रोकने और IMEI आधारित ट्रैकिंग से उन्हें बरामद करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। जालंधर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए, तो तुरंत CEIR पोर्टल (https://ceir.gov.in) या नजदीकी सांझ केंद्र पर शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि समय पर सहायता मिल सके।

    वहीं राधिका सिक्का ने कहा कि CEIR पर शिकायत दर्ज करने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि फोन मिल जाएगा और पुलिस ने इसे सच कर दिखाया। इसी तरह सतीश ने कहा कि उन्होंने बसती बावा खेल थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। हरिंदर कुमार का फोन भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से गुम हुआ था। अर्पित ने कहा कि उसने डिवीजन नंबर–4 थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज करवाई थी और उन्हें यकीन नहीं था कि फोन वापस मिलेगा। लेकिन इन सभी को आज गुम हुआ फोन मिल गया।

  • Punjab News: खूनी सड़क ने एक साल में 13 लोगों की ली जान, देखें वीडियो

    Punjab News: खूनी सड़क ने एक साल में 13 लोगों की ली जान, देखें वीडियो

    नाभाः नाभा की सर्कुलर रोड इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस रोड पर कई लोग हादसे का शिकार होकर अपनी जान तक गवां चुके है। जानकारी अनुसार पिछले एक साल में इसी सड़क पर 13 लोगों की जान जा चुकी है और हाल ही में हुए एक हादसे में 9 साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी। जिसने पूरे शहर को झकझोर दिया। बच्चे की मां ने आपबीती बताते कहा कि मेरे बेटे की लाश सड़क पर पड़ी रही, पर किसी ने आवाज नहीं सुनी। मेरे घर की रौनक चली गई।

    वहीं स्थानीय लोगों ने हादसों में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए सर्कुलर रोड पर कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने प्रशासन को सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की। संवाद समूह के सदस्यों ने बताया कि बीते एक साल में इस सड़क पर 13 लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। सर्कुलर रोड पर बाइपास का निर्माण ताकि भारी वाहनों को शहर के बीच से गुजरने से रोका जा सके।

    लोगों ने बताया कि इस रोड पर स्पीड ब्रेकर और सिग्नल सिस्टम लगाने की जरूरत। ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती और निगरानी बढ़ाई जाए। समूह के सदस्यों ने कहा कि अगर प्रशासन ने हमारी बात नहीं सुनी तो बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।स्थानीय नागरिकों ने पंजाब सरकार और नगर परिषद से अपील की कि इस सड़क को सुरक्षित बनाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं, ताकि हादसों को रोका जाए।