Blog

  • Haryana News: नागरिक अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, Operation के बाद खून की थैली की जगह लगाया गल्वस, देखें वीडियो

    Haryana News: नागरिक अस्पताल में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही, Operation के बाद खून की थैली की जगह लगाया गल्वस, देखें वीडियो

    पलवलः जिले के नागरिक अस्पताल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है जहां, अस्पताल में शरीर पर गांठ का ऑपरेशन कराने पहुंची महिला का डॉक्टर ने ऑपरेशन तो कर दिया, लेकिन शरीर से निकलने वाले गंदे खून के लिए जो पाइप में एक बैग लगाया जाना था, उसकी जगह हाथ का ग्लव्स ही लगा दिया। इस मामले में अब सीएमओ पलवल ने जांच कमेटी गठित कर मामले को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं।

    जानकारी मुताबिक, पलवल के गांव अलावलपुर की रहने वाली 51 वर्षीय प्रेमवती के शरीर पर एक गांठ थी, जिसकी वजह से वह काफी समय से परेशान थी। इलाज करवाने के लिए वह पलवल के सरकारी अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसकी गांठ को देख ऑपेरशन के लिए बोल दिया। डॉक्टर द्वारा महिला का ऑपरेशन करके उस गांठ को भी निकाल दिया और ऑपरेशन के बाद शरीर से निकलने वाले गंदे खून के लिए जो पाइप में एक बैग लगाया जाना था, उसकी जगह डॉक्टर ने हाथ का ग्लव्स ही लगा दिया, जिसका वीडियो भी सोशल मिडिया पर खूब वायरल हुआ।

    वीडियो पर संज्ञान लेते हुए सीएमओ पलवल डा. सतिंदर वशिष्ठ ने इस मामले में एक जांच कमेटी गठित करने के आदेश अधिकारियों को दिए है। कमेटी जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सीएमओ पलवल को सौंपेगी। सीएमओ पलवल डा. सतिंदर वशिष्ठ के मुताबिक कमेटी मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • आकाशीय बिजली गिरने से 2 युवकों की मौत, 1 गंभीर रूप से झुलसा

    आकाशीय बिजली गिरने से 2 युवकों की मौत, 1 गंभीर रूप से झुलसा

    रायगढ़ः जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 2 युवकों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना छाल थाना और घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है।

    पहली घटना छाल थाना क्षेत्र के मुनुंद की है। जानकारी के मुताबिक, खातिर राम राठिया (26) बुधवार दोपहर को खेत में काम करने के लिए गया था। शाम को जब वह लौट रहा था, इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। तभी वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देर शाम जब अन्य ग्रामीणों ने उसे देखा तो अस्पताल ले गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    वहीं दूसरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाला संजय भारद्वाज (30) और अनिप उरांव (24) बुधवार को मछली मारने के लिए तालाब गए थे। शाम करीब 5-6 बजे अचानक तेज बारिश के साथ बिजली गिर गई जिससे उसकी चपेट में आने से दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। जब इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लगी, तो वे दोनों को तत्काल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद संजय भारद्वाज को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अनिप उरांव का इलाज जारी है। घटना की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

  • इस जगह होती है Ravana की पूजा, वंशज मनाएंगे शोक, जानें इस प्रथा का इतिहास

    इस जगह होती है Ravana की पूजा, वंशज मनाएंगे शोक, जानें इस प्रथा का इतिहास

    धर्मः आज जहां देश भर में लोगों द्वारा दशहरा पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा और भगवान राम की ओर से रावण वध के अवसर पर लोग राम नाम के जयकारें लगाएंगे, लेकिन देश का एक ऐसा भी इलाका है जहां, दशहरा आम तरीके से नहीं मनाया जाएगा और वहां रावण की पूजा होगी। यह जगह है जोधपुर। वहां रावण के पुतलों का दहन होगा, लेकिन जब जोधपुर में दहन होगा तो रावण के चबूतरे से करीब 5 किमी दूर चांदपोल के पास कुछ लोग शोक मना रहे होंगे। यह लोग श्रीमाली ब्राह्मण के दवे गोधा ब्राह्मण, यही गोत्र रावण का है। यह रावण के वंशज के रूप में जाने जाते हैं, इसलिए वे दशहरे के दिन शोक रखते हैं। किला रोड पर रावण का मंदिर बना है। दशहरे के दिन रावण के मंदिर में पूजा-अर्चना भी होती है। इस मंदिर में रावण और मंदोदरी की मूर्ति लगी है। इस मंदिर का निर्माण भी गोधा गौत्र के श्रीमाली ब्राह्मणों की ओर से करवाया गया है। वहीं दहन के बाद स्नान कर अपनी अपनी जनेऊ भी बदलते हैं। जानकारी देते पंडित ने बताया कि हम रावण के वंशज दवे गौधा गोत्र के लोग कभी उनका दहन नहीं देखते हैं, क्योंकि वो हमारे पूर्वज हैं। अश्वनी मास की दशमी को श्री राम ने रावण का वध किया था। इस दिन हम शोक रखते हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में दहन नहीं हुआ था तब भी शोक का क्रम जारी था। हम रावण के गुणों की पूजा करते हैं, रावण बहुत ज्ञानी और कई कलाओं में निपुण और महान शिव भक्त था, इसलिए इनके दर्शन से व्यक्ति की बुद्धि में तीव्रता आती है।

    ये है मान्यता

    मान्यता है कि मायासुर ने ब्रह्मा के आशीर्वाद से अपसरा हेमा के लिए मंडोर शहर का निर्माण किया था। दोनों की संतान का नाम मंदोदरी रखा। पौराणिक कथाओं के अनुसार मंडोर का नाम मंदोदरी के नाम पर रखा गया है। मंदोदरी बहुत सुंदर थी, लेकिन मंदोदरी के योग्य वर नहीं मिला तो अंत में रावण पर मायासुर की खोज समाप्त हुई. लंका के राजा, लंकाधिपति रावण जो स्वयं एक प्रतापी राजा होने के साथ-साथ एक गुणी विद्वान भी था, जिसके साथ मंदोदरी का विवाह हुआ। कहा जाता है कि जब विवाह हुआ था तब लंका से बाराती बन आए दवे गोधा गोत्र के कुछ लोग यहीं रह गए थे, जिनकी पढ़ियां वर्तमान में वंशज के रूप में जानी जाती हैं।

    इस तरीके से होती है पूजा

    पंडित के अनुसार जब पुतला जलाया जाता है, तो दहन के बाद स्नान करना अनिवार्य होता है। पूर्व में जलाशय होते थे तो हम सभी वहां स्नान करते थे, लेकिन आजकल घरों के बाहर स्नान किया जाता है। जनेऊ बदला जाता है। इसके बाद मंदिर में रावण व शिव की पूजा की जाती है। इस दौरान मंदोदरी की भी पूजा होती है। इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया जाता है। उनके अनुसार गोधा गोत्र वाले रावण का दहन कभी नहीं देखते हैं। शोक की प्रथा लंबे समय से चली आ रही है।
  • Jalandhar News: Swiggy Store के कर्मी की मौत को लेकर परिजनों ने किया मेन चौक जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Swiggy Store के कर्मी की मौत को लेकर परिजनों ने किया मेन चौक जाम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में चीमा चौक के पास Swiggy Store के कर्मी को ट्रक चालक कुचल कर फरार हो गया। इस घटना में आबादपुरा के रहने वाले जसवीर पुत्र चमनलाल की मौत हो गई। बीते दिन जसवीर सिंह का जन्मदिन था। बीते दिन पुलिस द्वारा फरार चल रहे ट्रक चालक के खिलाफ सख्त एक्शन ना लिए जाने को लेकर परिजनों द्वारा थाना 7 के बाहर प्रदर्शन किया गया। वहीं आज श्री गुरु रविदास चौक पर परिजनों द्वारा धरना लगाकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान मेन चौक पर धरना लगने से ट्रैफिक काफी प्रभावित हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और परिजनों को शांत करवाकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जा रहा है।

    घटना को लेकर थाना प्रभारी का कहना है कि घटना को लेकर ट्रक चालक के खिलाफ मृतक की माता के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। ट्रक चालक अंबाला का रहने वाला है और ड्राइवर की गिरफ्तारी पर टीमें अंबाला की ओर रवाना कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। मृतक के पोस्टमार्टम की तैयारियां की जा रही है। कंपनी के मालिक दिल्ली में मौजूद थे, उनके साथ फोन पर बात हो गई है। कंपनी द्वारा इस मामले को लेकर परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया जा रहा है।

    परिजनों ने कहाकि दो दिन पहले देर रात 2 बजे घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक फरार हो गया। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस को उन्होंने खुद पता करके बताया कि ट्रक चालक राजपुरा पहुंच गया, लेकिन पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार नहीं किया। परिजनों ने स्विगी स्टोर कपंनी पर मामला दर्ज करने की मांग की है, वहीं ट्रक चालक को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

    उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें बेटे की मौत को लेकर इंसाफ नहीं मिलेंगा, उनका धरना जारी रहेंगा। उन्होंने कंपनी की ओर से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई है। परिजनों का कहना है पुलिस ने घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज तक नहीं किए। परिवार ने कहाकि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक नौजवान का संस्कार नहीं किया जाएगा।

    वहीं उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जाती, वह रोड जाम करके धरना लगाएंगे। देर रात ट्रक में स्विगी सामान भरकर आया था। इस दौरान व्यक्ति ट्रक में सामान सेट कर रहा था कि ट्रक चालक ने ट्रक भगा लिया। घटना में व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना हैकि ट्रक चालक इस घटना से पहले काजी मंडी में किसी वाहन में टक्कर मारकर आया था।

  • Punjab News: बाढ़ के पानी में डूबी फसल को मिट्टी में मिलाने को मजबूर हुए किसान, रोकर बयां किया दर्द, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ के पानी में डूबी फसल को मिट्टी में मिलाने को मजबूर हुए किसान, रोकर बयां किया दर्द, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनला जिले के कोटली अंब गांव में बाढ़ ने किसानों की मेहनत और सपनों पर पानी फेर दिया। धान की फसल में पानी भरा होने के कारण किसान मजबूरन खेतों में ही अपनी फसल को जोतना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने इस फसल को बेटों की तरह पाला था, लेकिन आज इसे काटने की बजाय मिट्टी में मिलाना पड़ रहा है।

    किसान जगदीप सिंह ने आंसुओं के साथ अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि इस फसल से बड़ी उम्मीदें थीं। उन्हें कर्ज चुकाना था, खेत पट्टे पर देने थे, लेकिन बाढ़ ने सब कुछ तबाह कर दिया। अब उन्हें महंगे डीजल से खेतों की जुताई करनी पड़ रही है। अगर फसल अच्छी होती तो किसान खुश होते, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

    बाढ़ के पानी से धान की बड़ी फसल बर्बाद हो गई है। एक तरफ उपज बर्बाद हुई तो दूसरी तरफ डीजल और मजदूरी की बढ़ी लागत ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं है। उनकी पराली भी मिट्टी में मिल रही है। गांव के अन्य किसानों ने भी अपनी पीड़ा व्यक्त की और सरकार से तुरंत शत-प्रतिशत मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने सरकार से टूटी हुई पुलियों और नालियों की मरम्मत कराने की भी अपील की ताकि भविष्य में ऐसी समस्या न आए।

  • Jalandhar News: इस इलाके में जलाया जाना था औरंगज़ेब का पुतला, पुलिस ने तोड़ा, देखें Live

    Jalandhar News: इस इलाके में जलाया जाना था औरंगज़ेब का पुतला, पुलिस ने तोड़ा, देखें Live

    जालंधर, ENS: रायरपुर-रसूलपुर में आज औरंगज़ेब का पुतला बनाया गया था। जिसका आज दहन किया जाना था। लेकिन इसकी सूचना जैसे ही पुलिस पार्टी को मिली तो अल सुबह पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पुतले को तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि यह जमीन इंफ्लूएंसर रोजर संधू की है। जहां रोजर संधू की अगुवाई में 40 फीट लंबा पुतला जलाने की प्रक्रिया तैयार की गई थी। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने रोजर संधू को हिरासत में ले लिया। पुलिस का मानना है कि माहौल खराब ना होने को लेकर यह कार्रवाई की गई है।

    गौर हो कि इस जमीन पर हर साल दशहरा पर्व मनाया जाता था और रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का दहन किया जाता था। लेकिन आज पहली बार इस जगह औरंगज़ेब का पुतला जलाया जाना था। ऐसे में औरंगज़ेब के पुतले जलाने पर पंजाब का माहौल खराब हो सकता था, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए पुतले को तोड़ दिया और ग्राउंड को खाली करवा दिया। बताया जा रहा है कि 3 दिन से औरंगज़ेब के पुतले बनाने को लेकर तैयारियां चल रही थी। इस दौरान आज पुलिस के साथ कुछ लोगों की इस मामले को लेकर बहसबाजी भी हुई। लेकिन पुलिस का कहना है कि किसी को भी पंजाब का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएंगी।

  • Punjabi Singer AP Dhillon के घर फायरिंग मामले में आरोपी को इतने साल हुई कैद

    Punjabi Singer AP Dhillon के घर फायरिंग मामले में आरोपी को इतने साल हुई कैद

    चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के वैंकूवर आइलैंड वाले घर पर पिछले साल हुई फायरिंग के मामले में कोर्ट ने 26 साल के अभिजीत किंगरा को दोषी ठहराया है। इस घटना में घर के बाहर खड़ी 2 गाड़ियों में भी आग लगा दी गई थी। किंगरा को 6 साल की सजा सुनाई गई है। पुलिस ने अभिजीत किंगरा को ओंटारियो से गिरफ्तार किया था। बीसी की अदालत ने उसे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आग लगाने और किसी की सुरक्षा के प्रति लापरवाही से बंदूक चलाने के आरोपों में दोषी ठहराया। Read in english:
    Lawrence Bishnoi Gang Link: Man Jailed in Canada for Firing Outside AP Dhillon’s Home
    जज ने अदालत में माना कि किंगरा का भारत के एक प्रसिद्ध गैंग से संबंध था और उसे कनाडा में अपराध करने का आदेश दिया गया था। किंगरा की सज़ाएं, 2 और 6 साल, एक साथ काटी जाएंगी। जेल में बिताए समय के बाद उसे करीब अन्य 4.5 साल कैद काटने होंगे। इसके अतिरिक्त, उस पर हथियार रखने पर आजीवन प्रतिबंध लगाया गया है।
    पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक और 24 साल का आरोपी वांछित है। वेस्ट शोर आरसीएमपी ने कहा कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर उसे गिरफ्तार करने पर काम कर रही है। यह व्यक्ति पहले विनिपेग में रहता था और अब माना जा रहा है कि वह भारत में है। 2 सिंतबर 2024 की सुबह गोलियां चलाने और घर को नुकसान पहुंचाने के मामले ने कनाडा के वैंकूवर आइलैंड और पंजाबी म्यूजिक दुनिया में भारी चर्चा पैदा कर दी थी।
  • महिला की संदिग्ध मौत के बाद गुपचुप तरीके से हो रहा था संस्कार, पुलिस ने चिता से उठवाया शव

    महिला की संदिग्ध मौत के बाद गुपचुप तरीके से हो रहा था संस्कार, पुलिस ने चिता से उठवाया शव

    फरीदाबादः जिले के आदर्श नगर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दरअसल, एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत के बाद जब उसका पति गुपचुप तरीके से श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, तभी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिता से शव को कब्जे में ले लिया।

    पूरा मामला फरीदाबाद के आदर्श नगर थाना क्षेत्र का है, जहां कल सुबह करीब 6 बजे एक महिला ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका की पहचान गुंजन के रूप में हुई, जिसकी शादी दीपक नामक युवक से 8 मार्च 2022 को बिहार में हुई थी। लेकिन इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आया जब पुलिस को सूचना मिली कि महिला के पति द्वारा बिना किसी जानकारी या पुलिस प्रक्रिया के चुपचाप दाह संस्कार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर श्मशान घाट पहुंची और चिता पर शव रखे जाने से पहले ही उसे कब्जे में ले लिया। इसके बाद महिला के शव को एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए शव को रखा गया है।

    वहीं महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि गुंजन को ससुराल वालों द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने बताया कि गुंजन की डिलीवरी 6 महीने पहले बिहार स्थित उसके मायके में हुई थी। उसका 6 महीने का एक छोटा बच्चा भी है। आरोप है कि ससुराल पक्ष उसे न तो अपने मायके वालों से मिलने देते थे, न ही फोन पर बात करने देते थे।

    फिलहाल महिला के पति दीपक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच कर रही है — चाहे वो आत्महत्या हो, या हत्या के शक की दिशा में।

  • महंगा हुआ स्पीड पोस्ट करवाना, 13 साल बाद हुई बढ़ोतरी

    महंगा हुआ स्पीड पोस्ट करवाना, 13 साल बाद हुई बढ़ोतरी

    नई दिल्लीः अक्‍टूबर माह में रेल टिकट रिजर्वेशन, बैंक के नियमों में बदलाव, एनपीएस में शेयरिंग, यूपीआई के नियम और एलपीजी कमर्शियल सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी समेत कई बदलाव हुए। ऐसे में इनका असर सीधा आम जनता की जेब पर पड़ा है। वहीं अब भारतीय डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट की दरें बढ़ा दी हैं। नए टैरिफ में इनलैंड स्पीड पोस्ट (डॉक्यूमेंट) को लोकल एरिया से दूर, देश में कहीं भी भेजने के लिए बेस-प्राइस 47 रुपये तय किया गया है। ये 50 ग्राम तक के डॉक्‍यूमेंट/चिट्ठी/नोटिस वगैरह के लिए है। इसके बाद दूरी बढ़ने के साथ दरें भी बढ़ती जाएंगी. जैसे कि दिल्‍ली से मुंबई (करीब 1400 किमी) 50 ग्राम से ज्‍यादा और 250 ग्राम से कम वजन का कोई डॉक्‍यूमेंट या किताब वगैरह भेजने के लिए 72 रुपये खर्च करने होंगे। डाक विभाग ने देश में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कई नई सुविधाएं पेश की हैं। इसका लक्ष्य देश की पसंदीदा डिलीवरी सेवा बनना है। मंत्रालय ने कहा कि इन नई सुविधाओं का मकसद विश्वसनीयता, सुरक्षा और ग्राहकों की सुविधा को बढ़ाना है। इससे पहले डाक विभाग रजिस्टर्ड पोस्ट की सर्विस खत्म कर चुका है। इस सर्विस को स्पीड पोस्ट में मिला दिया गया है।

    इस प्रकार हैं नई सुविधाएं

    ओटीपी आधारित सुरक्षित डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध होगी। एसएमएस के जरिए डिलीवरी की सूचनाएं भेजी जाएंगी। आसान ऑनलाइन बुकिंग सेवाएं शुरू की गई हैं। रियल टाइम में डिलीवरी की जानकारी मिलेगी। उपयोगकर्ताओं के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई है।

    डिलीवरी के लिए OTP भी देना होगा जरूरी

    भारतीय डाक ने स्‍पीड पोस्‍ट सेवा में नए फीचर्स जोड़े हैं. इनमें ओटीपी-बेस्ड सुरक्षित डिलीवरी, ऑनलाइन पेमेंट सुविधा, एसएमएस-बेस्ड डिलीवरी नोटिफिकेशन, सुविधाजनक ऑनलाइन बुकिंग सर्विस, रियल टाइम डिलीवरी अपडेट्स और यूजर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधाएं शामिल है। मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि स्पीड पोस्ट ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए निरंतर विकसित होता रहा है। देश में पसंदीदा डिलीवरी सेवा के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए अब इसे कुछ नई फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया है।

    लोकल एरिया में स्पीड पोस्ट टैरिफ

    50 ग्राम तक के सामान के लिए 19 रुपये 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 24 रुपये 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 28 रुपये

    200 किलोमीटर तक की दूरी के लिए

    50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 59 रुपये 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 70 रुपये होगा

    201 से 500 किलोमीटर तक की दूरी के लिए

    50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 63 रुपये 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 75 रुपये

    501 से 1000 किलोमीटर तक की दूरी के लिए

    50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 68 रुपये 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 82 रुपये

    1001 से 2000 किलोमीटर तक की दूरी के लिए

    50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 72 रुपये 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 86 रुपये

    2000 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए नया टैरिफ

    50 ग्राम तक के सामान के लिए 47 रुपये 51 ग्राम से 250 ग्राम तक के सामान के लिए 77 रुपये 251 ग्राम से 500 ग्राम तक के सामान के लिए 93 रुपये
  • Punjab News: इंडस्ट्री में शोक की लहर, गायक ने की आत्महत्या

    Punjab News: इंडस्ट्री में शोक की लहर, गायक ने की आत्महत्या

    कपूरथलाः नडाला में पंजाबी गायक ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान सुरिंदर सिंह बकरपुरी के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही भुलत्थ थाने की पुलिस गांव बकरपुर पहुंची, जहां उन्होंने पंजाबी गायक सुरिंदर सिंह बकरपुरी के शव को कब्जे में लेकर कपूरथला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।

    थाने के प्रमुख रणजीत सिंह ने बताया कि शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि सुरिंदर सिंह ने यह कदम क्यों उठाया। उनके परिजन और परिचित भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस जांच के दाैरान ही सारी स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं गायक की मौत को लेकर पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई।