Blog

  • Punjab News: दीवाली बंपर पर व्यक्ति की निकली 1 करोड़ की लॉटरी, देखें वीडियो

    Punjab News: दीवाली बंपर पर व्यक्ति की निकली 1 करोड़ की लॉटरी, देखें वीडियो

    होशियारपुर: शहर के रहने वाले गुरिंदर नामक के व्यक्ति की लुधियाना में दीवाली बंपर पर 1 करोड़ की लॉटरी निकली है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। खुशी व्यक्त करते हुए गुरिंदर ने बताया कि उसके बेटे की जिद पर रिजल्ट से दो ढाई घंटे पहले लॉटरी की टिकट खरीदी।

    इस दौरान स्टाल पर सिर्फ पांच टिकटें बची थी। अपने बेेटे की बात मानकर सारी टिकटें उसने खरीद ली। दो ढाई घंटे में रिजल्ट आने के बाद उसे पता चला कि उनकी 1 करोड़ की लॉटरी निकली है। इस जानकारी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल है और गुरिंदर सिंह ने इस बात पर खुशी व्यक्त करते हुए परमात्मा का धन्यवाद किया है।

     

  • हिमाचल में सरकारी विभागों में पारदर्शी भर्ती की दिशा में बड़ा कदम

    हिमाचल में सरकारी विभागों में पारदर्शी भर्ती की दिशा में बड़ा कदम

    शिमला: प्रदेश सरकार ने पारदर्शी, योग्यता-आधारित और एक-समान भर्ती प्रक्रिया को संस्थागत बनाने के दृष्टिगत अनेक कदम उठाए हैं। इसी कड़ी में विभिन्न सरकारी विभागों में अंतर-विभागीय स्थानांतरण और मानव संसाधनों की तर्कसंगत तैनाती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भर्ती निदेशालय के अंतर्गत कनिष्ठ कार्यालय सहायक (आईटी) का पृथक संवर्ग बनाने को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पहल का उद्देश्य सरकारी विभागों के सुचारू संचालन के लिए पारदर्शिता और आवश्यकता आधारित कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित करना है। इसके तहत प्रारम्भिक रूप से सरकार ने राज्य संवर्ग में जॉब ट्रेनी के रूप में कनिष्ठ कार्यालय सहायक के 300 पद सृजित किए हैं। ये पद हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के माध्यम से लागू आरक्षण रोस्टर के अनुरूप भरे जाएंगे।

    प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि भर्ती निदेशालय संवर्ग नियंत्रण प्राधिकरण के रूप में कार्य करेगा और नियुक्ति, स्थानांतरण, सेवा रिकार्ड के रखरखाव और मानव संसाधन डेटा प्रबंधन की देख-रेख करेगा। इन कर्मचारियों का दैनिक पर्यवेक्षण, कार्य-निष्पादन मूल्यांकन और उपस्थिति निगरानी संबंधित विभागाध्यक्षों के पास रहेगी जहां उनकी तैनाती होगी। राज्य सरकार द्वारा अपनाए जाने वाले वरिष्ठता के सामान्य सिद्धांतों के आधार पर निदेशालय द्वारा संवर्ग वरिष्ठता बनाए रखी जाएगी।

    प्रवक्ता ने कहा कि सरकार सलाहकार विभागों के परामर्श से भर्ती एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं और मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) तैयार करेगी। ये प्रक्रियाएं नियुक्ति, नियंत्रण और अनुशासनात्मक प्राधिकारियों के साथ-साथ इन पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी होने से पहले रिक्यूजिशन, पोस्टिंग और रिपोर्टिंग की प्रक्रियाओं को परिभाषित करेंगी। संवर्ग क्षमता, पोस्टिंग और सर्विस रिकॉडॅ की वास्तविक समय पर निगरानी के लिए एनआईसी के माध्यम से एक केन्द्रित मानव संसाधन प्रबंधन सूचना प्रणाली (एचआरएमआईएस) भी विकसित की जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि यह व्यवस्था विभिन्न विभागों में श्रमशक्ति की समयबद्ध तैनाती सुनिश्चित करने के साथ पारदर्शी और कुशल तरीके से युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगी।

  • Jalandhar News: सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में पहुंचे Singer Gulab Sidhu, लोगों का किया धन्यवाद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में पहुंचे Singer Gulab Sidhu, लोगों का किया धन्यवाद, देखें वीडियो

    जालंधर (ens): 42वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट में पंजाबी सिंगर गुलाब सिधू ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने प्रदर्शन और विनम्रता के साथ लोगों का दिल जीत लिया। गुलाब सिधू ने मंच पर और सोशल मीडिया पर अपने विवादित गाने सरपंची को लेकर सार्वजनिक सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी। उसको लेकर उन्होंने कहा कि मैं पंजाब और जालंधर के लोगों का हमेशा आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि पंजाब और जालंधर के लोगों ने हमेशा उनको बहुत प्यार दिया है। मैं इस समर्थन के लिए आभारी हूं। मंच पर उन्होंने सिद्धू मूसेवाला का गाना गाकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान उन्होंने दिवगंत गायक राजवीर जावंदा को भी याद गिया। मंच पर गिद्दा करने के लिए आई लड़कियों के पैर छूकर सिंगर ने उनका सम्मान किया। इस दृश्य को देखकर वहां मौजूद सभी दर्शक भावुक हो गए।

    गाने पर हुआ था विवाद

    गुलाब सिद्धू ने अपने गाने में गांव के चुने हुए सरपंच और गांव के लोगों के बारे में एक गीत गाया था। यह गीत चर्चा का विषय बन गया। इस गीत का बरनाला जिले के रहने वाले सरपंचों ने विरोध किया। जिले के संबंधित गांव के सरपंच डीसी कार्यालय बरनाला गेट के बाहर इकट्ठे हुए और उन्होंने गुलाब सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी की। सरपंचों ने गुलाब सिद्धू पर आरोप लगाया था कि वह एक पंजाबी गायक है। सरपंचों की उनसे कोई भी निजी लड़ाई नहीं है लेकिन आज सभी सरपंच इकट्ठे होकर उनका विरोध कर रहे हैं क्योंकि गुलाब सिद्धू ने बीते दिनों अपने पंजाबी गीत में गांव के चुने हुए सरंपच और पूरे गांव को पीटने की धमकी दी है। सरपंचों ने आरोप लगाया है कि गायक ने जानबूझकर उन्होंने प्रसिद्ध होने के लिए यह गीत गाया है।

    गुलाब सिद्धू ने मांगी थी माफी

    इस विवाद के बाद गुलाब सिद्धू ने सोशल मीडिया और यूनियन के सदस्यों से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि अगर मेरे गाने के किसी शब्द से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं दिल से माफी मांगता हूं। मेरा मकसद सिर्फ संगीत के जरिए समाज को जोड़ना है, तोड़ना नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह आगे से लाइव शो में इस गाने के विवादित बोल नहीं गाएंगे, और जल्द ही गाने के उन हिस्सों को हटा देंगे। पंजाब सरपंच संघ और पंचायत प्रतिनिधियों ने उनकी माफी को स्वीकार कर लिया है और मामला शांत हो गया है। पंचायत वर्ग ने भी लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक आयोजनों में गाने के पुराने संस्करण को न बजाया जाए।
  • CM Mann ने श्री मुक्तसर साहिब में जल आपूर्ति और विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, देखें Live

    CM Mann ने श्री मुक्तसर साहिब में जल आपूर्ति और विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन, देखें Live

    श्री मुक्तसर साहिब: सीएम मान ने आज जिले में अमृत 2.0 के अंतर्गत जल आपूर्ति और विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जो इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत काम कर रहे हैं।

    सीएम मान ने कहा कि यह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था लेकिन आप सरकार लोगों के हित के लिए काम कर रही है। जनता के भरोसे पर खरा उतरने के लिए हम दिन रात काम कर रहे हैं। राज्य के हर क्षेत्र में समान विकास को सुनिश्चित करना यह उनकी प्राथमिकता है।

    उन्होंने अपने अधिकारियों को यह पहले ही कह दिया है कि इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य समय पर पूरे किए जाए। लोगों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, युवाओं और आम जनता के हित में लगातार फैसले ले रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी राज्य की प्रगति में सहयोग करने की अपील की।

     

     

  • कांग्रेस नेता अशोक मलिक को मिली जान से मारने की धमकी, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    कांग्रेस नेता अशोक मलिक को मिली जान से मारने की धमकी, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

    हरियाणा: कांग्रेस नेता और प्रमुख अस्पताल संचालक अशोक मलिक को धमकी मिली है। उन्हें कुख्यात रोहित गोदारा गैंग की ओर से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की धमकी मिली है। अस्पताल संचालक के अनुसार, उनको व्हाट्सएप्प पर एक मैसेज भेजा गया है। इस मैसेज में रकम न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने तुरंत इस मामले में पुलिस को सूचना दे दी है।

    सूचना मिलने के बाद जींद के एसपी ने उन्हें सुरक्षा भी मुहैया करवा दी है। मलिका ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। अशोक मलिक का कहना है कि जनता की सुरक्षा की बात करती है लेकिन हरियाणा में अपराधी खुलेआम धमकियां दे रही हैं।

  • नगर निगम क्षेत्र ऊना में बिना लाइसेंस के तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई

    नगर निगम क्षेत्र ऊना में बिना लाइसेंस के तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर होगी कड़ी कार्रवाई

    तम्बाकू उत्पादों की बिक्री करने वाले व्यवसायी 10 नवम्बर तक नगर निगम कार्यालय में करें लाइसेंस के लिए आवेदन: संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार

    ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना ने तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता एवं जांच अभियान प्रारंभ किया है। संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने अपील की है कि सभी दुकानदार जो तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी, गुटखा अथवा अन्य निकोटीन उत्पादों की बिक्री करते हैं, वे यह सुनिश्चित करें कि उनके पास नगर निगम द्वारा जारी वैध व्यावसायिक लाइसेंस हो।

    उन्होंने बताया कि जिन दुकानदारों के पास वर्तमान में लाइसेंस नहीं है, वे 10 नवम्बर, 2025 तक नगर निगम कार्यालय में आवेदन कर आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर लें। आवेदन हेतु प्रार्थना-पत्र का प्रारूप नगर निगम कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है।

    उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस तंबाकू, सिगरेट, बीड़ी, गुटखा या अन्य निकोटीन उत्पादों की बिक्री दण्डनीय अपराध है, जिसके लिए संबंधित दुकानदार पर एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त खुले सिगरेट या बीड़ी बेचने पर 15,000 रुपये तक का जुर्माना निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और धार्मिक स्थलों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित है। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

    संयुक्त आयुक्त ने कहा कि यह कदम युवाओं एवं बच्चों को तंबाकू सेवन से दूर रखने तथा नगर निगम क्षेत्र को स्वच्छ और तंबाकू-मुक्त बनाए रखने की दिशा में उठाया गया है। मनोज कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के सभी संबंधित व्यवसायियों से आग्रह किया है कि वे समय पर अपने लाइसेंस बनवाकर नगर निगम के नियमों के पालन में सहयोग करें, ताकि ऊना नगर को तंबाकू-मुक्त नगर बनाने के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

  • Google Chrome करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, साइबर सुरक्षा एजेंसी ने दी चेतावनी

    Google Chrome करते हैं इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, साइबर सुरक्षा एजेंसी ने दी चेतावनी

    टेक्नोलॉजी: भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने हाल ही में एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने यह बताया है कि गूगल क्रोम डेस्कटॉप ब्राउजर और डेवलपर्स के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्लेटफॉर्म Gitlab में कई गंभीर सुरक्षा खामिया पाई गई है। इन कमजोरियों का फायदा उठाकर अब साइबर अपराधी डेटा चुरा सकते हैं। सिस्टम पर मनमाने कोड भी चला सकते है और अलग-अलग तरह के हमले कर सकते हैं। एजेंसी ने यह जानकारी भी दी है कि Google और Gitlab दोनों ही प्लेफॉर्म्स ने इन समस्याओं के लिए सिक्योरिटी पैच और अपडेट्स जारी किए हैं। इन अपडेट्स को तुरंत इंस्टॉल करने के लिए भी कहा गया है।

    परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी दोनों पर होगा असर

    कंपनी के अनुसार, गूगल क्रॉम के डेस्कटॉप वर्जन में कई तकनीकी खामियां पाई गई हैं। यह दिक्कतें खासतौर पर इसके JavaScript इंजन में है। इससे ही वेबसाइट्स पर कोड रन होते हैं। यदि इन कमजोरियों को दुरुपयोग का इस्तेमाल हुआ तो ब्राउजर की परफॉर्मेंस और सिक्योरिटी दोनों ही प्रभावित होगी। V8 इंजन क्रोम का जरुरी हिस्सा है। यह वेबसाइट्स के जावा स्क्रीप्ट को कंप्यूटर की तकनीकी भाषा में बदलकर चलाता है। एजेंसी ने यह चेतावनी दी है कि कोई भी दूर बैठा हुआ हमलावर यूजर्स को एक स्पेशल वेबसाइट लिंक भेजकर इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हैकर्स संवेदनशील जानकारी भी चुरा सकते हैं। सिक्योरिटी बाईपास कर सकते हैं या फिर सिस्टम पर कोई मनमाना कोड लगाकर हैक कर सकते हैं।

    वेरिफिकेशन सिस्टम हो सकता है प्रभावित

    कंपनी ने यह भी बताया है कि Gitlab Community और Enterprise Editions दोनों में ही कुछ गंभीर सुरक्षा कमजोरियां पाई गई है। ये दिक्कतें एक्सेस कंट्रोल मैनेजमेंट से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में कौन सा यूजर किन फीचर्स तक पहुंच पाएगा यह सिस्टम अच्छे ढंग से कंट्रोल नहीं कर पा रहा था। इन्हीं कमजोरियों के चलते एप्लिकेशन टेस्टिंग टूल्स और सॉफ्टवेयर वेरिफिकेशन सिस्टम प्रभावित हो सकते हैं। यदि कोई हैकर इन कमियों का फायदा उठाएगा तो सिक्योरिटी लेयर्स भी बायपास हो सकती हैं। इससे सिस्टम क्रैश हो सकता है और यूजर्स के लिए यह अनउपलब्ध हो सकता है।

    यूजर्स को रखना चाहिए ध्यान

    कंपनी ने सभी क्रोम और Gitlab चलाने वाले यूजर्स को यह कहा है कि अपना सॉफ्टवेयर तुरंत अपडेट करें। इसके अलावा किसी भी तरह की संदिग्ध वेबसाइट या किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। इससे आप साइबर हमलों से बच पाएंगे।    
  • Punjab News: इस इलाके में अकाली दल ने थामा बाढ़ पीड़ितों का हाथ, 20 गांवों को बाटे गेहूं के बीज, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में अकाली दल ने थामा बाढ़ पीड़ितों का हाथ, 20 गांवों को बाटे गेहूं के बीज, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में आई बाढ़ के बाद सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल बादल ने बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करनी शुरू कर दी है। एक बार फिर, फिरोजपुर के 20 बाढ़ प्रभावित गांवों में बुवाई के लिए गेहूं के बीज ट्रॉलियों में भरकर भेजे गए।

    इस बारे में जानकारी देते हुए पूर्व अकाली मंत्री जनमेजा सिंह सेखों ने बताया कि 18 गांवों में यह गेहूं का बीज भेजा गया है, जिससे 3 हज़ार एकड़ खेतों में गेहूं की बुआई की जाएगी। पूरे जिले में बाढ़ प्रभावित किसानों को लगभग 10 एकड़ गेहूं का बीज बांटा जा रहा है और इससे पहले प्रभावित किसानों को 15 हजार लीटर से ज्यादा डीजल भेजा जा चुका है ताकि वे अपने खेतों में अच्छी तरह से बुआई कर सकें। जब बुआई का समय आया है, तो शिरोमणि अकाली दल हर प्रभावित किसान तक बुआई के लिए ज़रूरी सामग्री लगातार पहुंचा रहा है।

    वहीं, पूर्व विधायक सुखपाल सिंह नन्नू ने कहा कि सुखबीर सिंह बादल ने बाढ़ के दौरान ही बाढ़ पीड़ितों की सेवा शुरू कर दी थी और लाखों लीटर डीजल और करोड़ों रुपये नकद बाढ़ प्रभावित किसानों को बांटे जा चुके हैं। चाहे हरा चारा हो या डीजल, शिरोमणि अकाली दल हर तरह से पीड़ितों की मदद कर रहा है। इस योजना के तहत, अब जबकि गेहूं की बुवाई शुरू हो गई है, फिरोजपुर विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार एकड़ खेतों में गेहूं की बुवाई के बीज वितरित किए जा रहे हैं, जिनमें से 3 हज़ार एकड़ के लिए 3000 बैग गेहूूं के बीज फिरोजपुर के विभिन्न गांवों में भेजे जा चुके हैं ताकि किसान समय पर अपनी बुवाई कर सकें।

  • बर्थडे पर फैंस को खास तोहफा देंगे Shahrukh, किंग खान ने बनाया Special Plan

    बर्थडे पर फैंस को खास तोहफा देंगे Shahrukh, किंग खान ने बनाया Special Plan

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। बीती रात से ही शाहरुख खान के जन्मदिन को मनाने के लिए फैंस उनके घर मन्नत के बाहर जमा हो चुके हैं हालांकि इस समय उनके घर मन्नत में रेनोवेशन का काम भी चल रहा है। ऐसे में फैंस के लिए किंग खान ने एक खास प्लान बनाया है। किंग खान ने अपने बर्थडे 2 नवंबर के दिन एक स्पेशल फैन मीट का प्लान बनाया है। वह आज शाम 4 बजे बांद्रा में स्थित बालगंधर्व रंगमंदिर में अपने फैंस के साथ मुलाकात करने वाले हैं।

    फैंस को बांटे गए पास

    इस खास इवेंट के लिए पास सभी फैनक्लबों को बांट दिए गए हैं। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में सिर्फ फैंस ही शामिल होंगे। मीडिया या फिर बिना पास वाला कोई भी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। सूत्रों के अनुसार, टिकट भी दोपहर में रेड चिलीज के ऑफिस में दिए जाएंगे। मन्नत के कर्मचारियो ने मीडिया के साथ बात करते हुए बताया कि उन्हें गेट के पास वाली बालकनी को साफ करने और सभी व्यवस्थाओं को करने के लिए कहा गया है। जहां से शाहरुख अपने फैंस को सिग्नेचर स्टाइल में बांहे फैलाते हुए प्यार लुटाते हैं। शाहरुख खान के घर में चल रही रेनोवेशन के कारण ऐसा बोला जा रहा है कि किंग खान इस कार्यक्रम के बाद मन्नत में आ सकते हैं।

    मन्नत में होंगे शाहरुख

    किंग खान ने अपने ट्विटर पर हाल ही में AskSRK सेशन रखा था। इस सेशन में उन्होंने मजाक में कहा था कि वह अपने जन्मदिन पर मन्नत में ही होंगे लेकिन एक हार्ट हैट के साथ। हालांकि पिछले साल भी उन्होंने ऐसा नहीं किया था। ऐसे में कई फैंस को लगता है कि शायद इस बार भी एसआरके उनका मान नहीं रखेंगे और सिर्फ फैन मीट ही करने वाले हैं। अब देखना होगा कि फैंस शाहरुख का दीदार मन्नत से कर पाएंगे या फिर नहीं।

    रिलीज हुआ किंग का टीजर

    अपने जन्मदिन पर शाहरुख ने फैंस को एक और सरप्राइज दिया है। किंग खान ने अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर देखने में काफी दिलचस्प दिख रहा है। अब देखना होगा फैंस को उनकी फिल्म कितनी पसंद आएगी।  
  • डिबेट शो में भिड़े 2 पार्टियों के नेता, जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो

    डिबेट शो में भिड़े 2 पार्टियों के नेता, जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो

    दरभंगाः बिहार के दरभंगा जिले में निजी चैनल के लाइव डिबेट शो में 2 पार्टियों की भिड़ंत का मामला सामने आया है जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पुष्पम प्रिया के कार्यकर्ताओं और बीजेपी समर्थकों में भिड़ंत हो गई। इस पर वीआईपी प्रत्याशी ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी दरभंगा को मोकामा बनाना चाहती हैं। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित एक न्यूज चैनल के डिबेट कार्यक्रम के दौरान पुलरल्स पार्टी के सुप्रीमो पुष्पम प्रिया चौधरी के कार्यकर्ताओं और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई जिसमें जमकर लात – घूंसे चलें। जानकारी के अनुसार डिबेट चालू होते ही सीटी बजाने को लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई और नारेबाजी के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई थी और इस पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। महागठबंधन से वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी उमेश सहनी ने इस पूरे घटनाक्रम पर बड़ा बयान देते हुये कहा कि बीजेपी वाले दरभंगा को मोकामा बनाना चाहते हैं, हार के डर से अब हिंसा का सहारा ले रहे हैं। यह घटना काफी निदंनिय है। लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है। स्थानीय विधायक हार के डर से दरभंगा में हिंसा करवाना चाह रहें है। यह लोकतंत्र है और ये लोग प्रजातंत्र लाना चाहते है, लेकिन जनता स्वीकार नहीं करेंगी।