Blog

  • फगवाड़ाः सीएम मान ने लुटेरों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कांस्टेबल कुलदीप सिंह को लेकर किया बड़ा ऐलान

    फगवाड़ाः सीएम मान ने लुटेरों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कांस्टेबल कुलदीप सिंह को लेकर किया बड़ा ऐलान

    फगवाड़ाः पंजाब के सीएम भगवंत मान ने लुटेरों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह के परिवार को दो करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं डीजीपी गौरव यादव ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद कांस्टेबल कुलदीप सिंह को शत शत नमन किया। बता दें कि फगवाड़ा में बीती देर रात लुटेरों द्वारा एक कॉन्स्टेबल की गोलियां मार कर कत्ल कर दी गई थी।

    जानकारी के अनुसार लुटेरे फगवाड़ा में किसी की क्रेटा गाड़ी लूट कर भाग रहे थे। इस बात की जानकारी जब कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह को लगी तो उन्होंने उनका पीछा करना शुरू कर किया। लेकिन उन्हें यह नहीं पता था कि लुटेरों के पास हथियार भी हैं। लुटेरों ने जब देखा कि एक कांस्टेबल उनका पीछा कर रहा है तो उन्होंने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में कांस्टेबल कुलदीप सिंह घायल हो गए। लोगों ने तुरंत उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर उनकी मौत हो गई।

  • एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस की टक्कर, 4 यात्रियों की मौत…

    एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस की टक्कर, 4 यात्रियों की मौत…

    उन्‍नावः उन्‍नाव में आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर बस चालक ने DCM वाहन में पीछे से जोरदार टक्‍कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 अन्‍य घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्‍त स्‍लीपर बस गुजरात के राजकोट से लखीमपुर खीरी जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि बस ड्राइवर को झपकी लगने कि वजह से आगे के वाहनो को नहीं देख पाया। इस वजह से बस ने सीधे डीसीएम में टक्‍कर मार दी। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्‍जे में लेकर उसे पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    जानकारी के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्‍सप्रेसवे पर हुए हादसे में मारे गए 4 लोगों में 3 महिलाएं और एक पुरुष हैं। वहीं, हादसे में 10 से ज्‍यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर और जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

    स्‍थानीय पुलिस इस मामले में प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि इस वक्‍त उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्‍सों में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से भी हादसे होने की खबरें सामने आ रही हैं।

  • आज का राशिफल, 09 जनवरी 2023

    आज का राशिफल, 09 जनवरी 2023

    मेषः पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी। धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी।

    वृषः शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय।

    मिथुनः किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें।

    कर्कः लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।

    सिंहः पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।

    कन्याः आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी।

    तुलाः प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी।

    वृश्चिकः राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी।

    धनुः व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा।

    मकरः राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

    कुंभः आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।

    मीनः पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें।

  • जालंधर से बड़ी खबर: पंजाबी गायक रंजीत बावा के पीए की सड़क हादसे में मौत

    जालंधर से बड़ी खबर: पंजाबी गायक रंजीत बावा के पीए की सड़क हादसे में मौत

    जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर के लिदड़ां पुल पर देर रात सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि कार पुल से टकराने के बाद पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में मशहूर पंजाबी सिंगर के निजी सहायक (पीए) डिप्टी वोहरा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना मकसूदां की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डिप्टी वोहरा के गुरदासपुर में रिश्तेदारों को भी सड़क हादसे की सूचना दे दी है।

    मौके पर पहुंचे पुलिस थाना मकसूदां के एएसआई कुलवीर सिंह ने बताया कि हादसे के बारे में उन्हें थाने में फोन पर सूचना मिली थी। सूचना देने वाले ने कहा कि लिदड़ां पुल पर कार का एक्सीडेंट हुआ है। वह तुरंत स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर आकर उन्हें पता चला है कि कार में सवार पंजाबी सिंगर के पीए डिप्टी वोहरा की मौत हो गई है।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रथम दृश्टया लग रहा है कि कार शायद पुल की सेफ्टी वाल से टकराई है, लेकिन इसे पक्का नहीं माना जा सकता। हो सकता है कि किसी वाहन ने पहले टक्कर मारी हो और उसके बाद कार पुल की सेफ्टी वाल से टकराई हो। उन्होंने कहा कि अभी वह इसकी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे कि हादसे का कारण क्या रहा है।

  • बड़ी वारदात : फिल्लौर में लुटेरों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, SHO के गनमैन की मौत

    बड़ी वारदात : फिल्लौर में लुटेरों ने पुलिस पर चलाई गोलियां, SHO के गनमैन की मौत

    जालंधर, वरुण/हर्ष: महानगर के हल्का फिल्लौर के एक गांव में देर रात पुलिस और लुटेरों में ताबड़तोड़ गोलियां चली। इस गोलीबारी में जहां एक पुलिस मुलाजिम की मृत्यु हुई वही तीन लुटेरो को भी गोलियां लगी है। घायल लुटेरों को जालंधर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल, देर रात फगवाड़ा में चार लुटेरों ने गन पॉइंट पर एक निजी बैंक में काम करने वाले व्यक्ति की क्रेटा कार की लूट कर के वहां से फरार हो गए। लुटेरों की लोकेशन ट्रैक करते हुए फगवाड़ा पुलिस पार्टी पीछे गई थी। इन लुटेरों की लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस जालंधर के हलका फिल्लौर में पहुंची तो लुटेरों ने पुलिस पार्टी पर ही ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस और लुटेरों की मुठभेड़ काफी देर तक चली, जिसमें एक पुलिस कास्टेंबल की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं 3 लुटेरे भी गोली लगने से घायल हो गए।

    हालांकि एक लुटेरा वहां से भागने में सफल रहा और इन तीनों घायल लुटेरों को फिल्लौर सिविल अस्पताल से जालंधर सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जिस पुलिस मुलाजिम की मृत्यु हुई है वह फगवाड़ा सिटी थाने के एसएचओ अमनदीप नाहर का गनमैन था। मृतक पुलिस मुलाजिम की पहचान कमलदीप बाजवा के तौर पर हुई है। अवतार सिंह ने बताया कि वह फगवाड़ा के अर्बन स्टेट का रहने वाला है और घर की तरफ जा रहा था। रास्ते में 4 लुटेरे आए, जिसमें 2 ने गन दिखा कर उसकी क्रेटा गाड़ी की लूट की। इन लुटेरों की लोकेशन ट्रैक करते हुए पुलिस के साथ वह गांव में पहुंचे जहां लुटेरों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। उनके अनुसार लुटेरों को पुलिस पार्टी ने पकड़ लिया और उनकी क्रेटा गाड़ी भी बरामद कर ली गई है। 

    वहीं फगवाड़ा के सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया पुलिस मुलाजिम कमलदीप बाजवा ब्रॉडडेड लाया गया है और इसकी जांघ में गोली लगने से और खून ज्यादा बहने से मृत्यु हुई है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और कारणों का पता चल पाएगा। थाना फिल्लौर के एएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि देर रात 4 लुटेरे एक कार लूटकर फरार हुए थे और इन लुटेरों के पीछे फगवाड़ा पुलिस लगी हुई थी। जिनमें से तीन लुटेरों को गोली लगी है और उन्हें घायल अवस्था में वह फिल्लौर अस्पताल से जालंधर के सिविल अस्पताल लेकर आए हैं। गोलीबारी की घटना के बारे में उनके बड़े आला अधिकारी बता सकते हैं।

  • जालंधर: करियाना दुकान की आड़ में करता था चाइना डोर की सप्लाई, पुलिस ने दबोचा 

    जालंधर: करियाना दुकान की आड़ में करता था चाइना डोर की सप्लाई, पुलिस ने दबोचा 

    जालंधर/हर्ष कुमार: थाना रामामंडी दकोहा चौकी की पुलिस ने करियाना दुकान की आड़ में चाइना डोर की सप्लाई करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बलविंदर पाल पुत्र प्यारा लाल निवासी धनोवाली के रूप में हुई है थाना रामामंडी के प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि दकोहा चौकी प्रभारी एएसआई मदन सिंह और एएसआई टहल दास पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान काकी पिंड चौक के पास मौजूद थे उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बलविंदर पाल किराने की दुकान की आड़ में चाइना डोर ग्राहकों को बेच रहा है और उसी दौरान एएसआई मदन सिंह ने टीम तैयार कर मौके पर रेट कर आरोपी के कब्जे से 5 चाइना डोर के बड़े गट्टू और 20 छोटे गट्टू बरामद कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः नशे के लिए देता था चोरी की वारदातों अंजाम, चढ़ा पुलिस के हत्थे 

    जालंधरः नशे के लिए देता था चोरी की वारदातों अंजाम, चढ़ा पुलिस के हत्थे 

    जालंधर (हर्ष कुमार)। थाना सदर की चौकी जालंधर हाइट्स की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जसविंदर सिंह उर्फ बिंदर पुत्र गुलजारी लाल निवासी गांव कादियाला थाना सदर के रूप में हुई है। 

    थाना सदर के प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि चोंकी प्रभारी विक्टर मसीह ने आरोपी जसविंदर को एजीआई से बिजली की तारों को चोरी करते हुए कादिया रोड कृपा से गिरफ्तार किया है और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी धारा 379 और 411 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था और इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि पता चल सके इससे पहले वह कहां-कहां वारदातों को अंजाम दे चुका है।

  • दर्दनाक हादसाः दो बसों की टक्कर में 40 लोगों की मौत

    दर्दनाक हादसाः दो बसों की टक्कर में 40 लोगों की मौत

    डकार : सेनेगल के कैफरीन क्षेत्र में रविवार को दो बसों की टक्कर में 40 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सेनेगल के स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल ने यातायात दुर्घटना के बाद तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

    उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, ग्नीबी (कैफरीन क्षेत्र में) में हुई आज की गंभीर दुर्घटना के बाद, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई, मैंने 9 जनवरी से 3 दिनों के राष्ट्रीय शोक का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक यात्री परिवहन पर कड़े कदम उठाने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी परिषद उसी तारीख को एक बैठक आयोजित करेगी। फिलहाल इस जानलेवा हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

  • भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से पहले आई बुरी खबर, इस गेंदबाज़ की बिगड़ी सेहत

    भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से पहले आई बुरी खबर, इस गेंदबाज़ की बिगड़ी सेहत

    ऑकलैंड: न्यूजीलैंड की क्रीकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, दरअसल न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी के पेट में खिंचाव के कारण भारत और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय शृंखलाओं से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार को ट्वीट करके बताया कि हेनरी को यह चोट पाकिस्तान के विरुद्ध खेले गए दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन लगी। बोर्ड ने फिलहाल हेनरी की जगह किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की घोषणा नहीं की है। 

    एनजेडसी (न्यूजीलैंड क्रिकेट) ने ट्वीट किया, ‘कराची में दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन पेट में खिंचाव के बाद मैट हेनरी टेस्ट टीम के अन्य सदस्यों के साथ पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे और स्वदेश लौटेंगे। पाकिस्तान और भारत का सामना करने के लिए एकदिवसीय टीम में एक प्रतिस्थापन की जल्द ही पुष्टि की जाएगी।’ न्यूजीलैंड को पाकिस्तान की मेजबानी में नौ जनवरी से 13 जनवरी के बीच तीन एकदिवसीय मैच खेलने के बाद भारत रवाना होना है। ब्लैक कैप्स के भारत दौरे की शुरुआत 18 जनवरी को तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला से होगी। इसके बाद दोनों टीमें तीन टी20 मैचों में भी आमने-सामने होंगी।       

  • इस गांव में कपड़े पहनने पर है पाबंदी, लोग न्यूड रहकर बिताते हैं जिंदगी

    इस गांव में कपड़े पहनने पर है पाबंदी, लोग न्यूड रहकर बिताते हैं जिंदगी

    नई दिल्लीः रोटी, कपड़ा और मकान ये तीन चीजें इंसानों की मूलभूत आवश्कता हैं। इनमें से किसी एक चीज को हटा दिया जाए तो जिंदगी की कल्पना कर पाना थोड़ा मुश्किल है। यह खबर इंसान के पहनावे को लेकर है। किसी भी देश का पहनवा उस देश की संस्कृति से सीधे तौर पर जुड़ा होता है। पूरी दुनिया में इंसान ही एक ऐसा प्राणी जो कपड़े पहनता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी धरती पर ऐसे कई समुदाय मौजूद हैं जो कपडे़ नहीं पहनते हैं। कई आदिवासी समुदाय कपड़े नहीं पहनते हैं लेकिन आदिवासी समाज आमतौर पर मुख्यधारा से खुद को दूर रखते हैं लेकिन यहां जिस समुदाय का जिक्र यहां किया जा रहा है, वह बहुत शिक्षित है और जिस गांव के बारे में यहां बताया जा रहा है, वह काफी ज्यादा एडवांस है।

    ब्रिटेन में स्पीलप्लाट्ज नाम का एक गांव है जहां के लोगों ने करीब 94 सालों से बिना कपड़ों के रहने की जिंदगी चुनी है। यह गांव हर्टफोर्डशायर के ब्रिकेटवुड के नजदीक है। यहां महिला और पुरुष सभी को निर्वस्त्र ही रहना पड़ता है। यहां की एक खास बात यह भी है कि यहां घूमने आने वालों को भी इसी तरह रहना पड़ता है। स्पीलप्लाट्ज के लोगों की लाइफस्टाइल काफी ज्यादा एडवांस है। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं कि गांव में खुद का पब, स्विमिंग पूल और दूसरी कई सुविधाएं मौजूद हैं। इस गांव को बसाने का श्रेय इसुल्ट रिचर्डसन को दिया जाता है। रिचर्डसन ने इसे साल 1929 में बसाया था। ठंड के समय यहां कपड़े पहनने की छूट होती है।

    इस गांव को बसाने वाले इसुल्ट रिचर्डस का मानना था कि वह शहर के शोर-शराबे से दूर जाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें प्र‍कृति के करीब जिंदगी बिताना था। इस तरह की जीवनशैली से गांव के लोग खुद को प्रकृति के करीब मानते हैं। आपको बता दें कि जब इस गांव की नींव रखी थी तब इसे लेकर काफी विरोध हुआ था लेकिन जीने के अधिकार की वजह से सभी विरोधों को रोकना पड़ा। गौरतलब है कि भारत में अंडमान के एक द्वीप पर रहने वाली ‘जारवा’ आदिवासी जनजाति भी अपनी जिंदगी बिना कपड़ों के ही बिताती है।