Blog

  • Basant Panchami आज, जानें इस दिन का महत्व

    Basant Panchami आज, जानें इस दिन का महत्व

    धर्मः देश भर में वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। हिन्दू पंचांग के अनुसार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। आज के दिन को मां सरस्वती के प्राकट्य दिवस के रूप में भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार वसंत पंचमी के दिन ब्रह्मा जी ने अपने कमंडल से जल छिड़ककर सरस्वती माता को उत्पन्न किया था, इसलिए इस तिथि पर घर, मंदिर से लेकर सभी शिक्षा संस्थानों में मां शारदा की पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां सरस्वती का प्रिय फल बेर है, इसलिए वसंत पंचमी की पूजा में इस फल को जरूर शमिल करें।

    ऐसे करें माता सरस्वती को प्रसन्न
    माता सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए उन्हें पीले चंदन का टीका लगाएं। फिर उसी चंदन को अपने मस्तक पर लगाकर मां सरस्वती का आशीर्वाद लें। अब देवी को पीले रंग की मिठाई और कुछ फलों का भोग लगाएं। इस दौरान पान और सुपारी भी चढ़ानी चाहिए। अंत में मां सरस्वती के मंत्रों का जाप करें।

    विद्यार्थियों के लिए खास है वसंत पंचमी
    विद्यार्थियों के लिए वसंत पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन विद्यार्थी और बच्चे पूरे मन और श्रद्धा से सरस्वती मां की पूजा करते हैं और करियर में सफलता पाने की इच्छा जाहिर करते हैं। वसंत पंचमी के दिन बच्चों को अलग तरीके से सरस्वती मां की पूजा करनी चाहिए। उन्हें मोदक, फूल, मीठे चावल और पीले रंग के फूल अर्पित करने चाहिए। इस तरह से पूजा कर के पढ़ाई में आ रही परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिल जाता है।

    वसंत पंचमी पर इन चीजों का करें दान
    ज्ञान की देवी को खुश करने के लिए इस खास दिन पर कुछ चीजों का दान भी करना चाहिए। वसंत पंचमी पर पढ़ाई-लिखाई से जुड़ीं चीजें दान करनी चाहिए। इससे करियर में उन्नति प्राप्त होती हैं। धार्मिक ग्रंथों में जरूरतमंद बच्चों को पेंसिल, किताबें और पेन दान में देना शुभ माना जाता है।

    वसंत पंचमी पर पीले रंग का महत्व
    वसंत पंचमी पर पीले रंग को अत्यंत शुभ और सौभाग्यशाली माना जाता है। यह रंग देवी सरस्वती का प्रिय माना गया है जो ज्ञान, ऊर्जा, उत्साह, तेजस्विता एवं सकारात्मकता का प्रतीक है। इस दिन विशेष रूप से पीले वस्त्र धारण करने, पीले पुष्प अर्पित करने और पीले रंग के भोजन का सेवन करने की परंपरा है। मान्यता है कि पीला रंग नई फसल का प्रतीक है और इस दिन से ‘वसंत ऋतु’ की शुरुआत भी होती है। इस दौरान जगह-जगह रंग-बिरंगे फूल, खेतों में सरसों की पीली फसलें लहलहाने लगती हैं, इसलिए वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर पीले रंग के वस्त्र धारण किए जाते हैं। इसके अलावा, पीला रंग समृद्धि और ज्ञान का भी प्रतीक है। मान्यता है कि पीले वस्त्र धारण करने से आत्मिक शुद्धता बढ़ती है और मन शांत रहता है। यह रंग धार्मिक, आध्यात्मिक और प्राकृतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है।

  • मां के डांटने पर गुस्साए नाबालिग छात्र ने की आत्महत्या, लड़की के Getup में Reels बनाने का था शौंक

    मां के डांटने पर गुस्साए नाबालिग छात्र ने की आत्महत्या, लड़की के Getup में Reels बनाने का था शौंक

    बेगूसरायः 17 साल के एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। उसका शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। शनिवार को जब वो स्कूल से घर लौटा तो मां ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया जिसके बाद वह अपने कमरे में गया और फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान शंभू पंडित के बेटे अंकित कुमार (17) के रूप में की हुई है। वह इंस्टाग्राम, फेसबुक, यू-ट्यूब पर रील्स बनाकर अपलोड करता था। सभी रील्स वह लड़की के गेटअप में बनाता था। इंस्टाग्राम पर अंकित का अकाउंट रानी के नाम से था।

    जानकारी देते हुए पोस्टमॉर्टम कराने आए पड़ोसी पदम पंडित ने बताया कि अंकित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसी को उससे कोई शिकायत नहीं थी। घटना के बाद पुलिस को बुलाया गया। ऐसा कहा जा रहा कि घर वालों ने अंकित को डांटा था। बच्चा है तो मां डांटेगी ही। बाकी कोई विशेष बात नहीं है।

    उन्होंने बताया अंकित की मां ने मुझे बुलाया। हम पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। गेट खुल नहीं रहा था। गेट तोड़कर देखे तो अंकित फंदे से झूल रहा था। नयागांव थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि ‘घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: नशे में धुत लड़की के मिलने के मामले में नशा विरोधी कमेटी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे में धुत लड़की के मिलने के मामले में नशा विरोधी कमेटी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के कस्बा कोटईसे- खां से कुछ दिन पहले नशे में धुत एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जो चौक पर नशे की हालत में लोगों को घिरती हुई मिली थी। वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मोगा पुलिस प्रशासन ने जांच शुरू कर दी थी, मगर अब नशा विरोधी कमेटी के अध्यक्ष सुखदीप भम द्वारा प्रशासन पर लड़की की इस हालात के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई न करने और जिन्होंने उसे नशे का आदि करके वेश्यवर्ति में धकेला उन्हें न पकड़ने के आरोप लगाए हैं। इसी को लेकर नशा विरोधी मुहिम के सदस्य एसएसपी मोगा को पूरे मामले की जानकारी तथा ज्ञापन देने पहुंचे।

    किसी कारणवश एसएसपी मोगा वहां मौजूद नहीं थे। फिलहाल उन्होंने सोमवार को दोबारा एसएसपी को मिलने और उन्हें ज्ञापन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि लड़की को तो पुलिस द्वारा नशा छुड़ाओ केंद्र में किसी गुप्त स्थान पर भेज दिया है लेकिन लड़की के बयान के मुताबिक न तो उस औरत पर कार्रवाई की जो उसे वेश्यावृत्ति और नशे की दलदल में धकेलने की जिम्मेदार है और न ही केमिस्ट की दुकान पर कार्रवाई की जहां पर प्रतिबंध दवाइयां बड़ी ही आसानी से किसी को भी मिल जाती हैं।

    ड्रग विभाग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कई दुकानें ऐसी हैं जिन पर पिछले दिनों ड्रग विभाग द्वारा कार्रवाई करने के बाद भी वह किसी भी फार्मासिस्ट की गैर मौजूदगी में धड़ल्ले से कारोबार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन द्वारा उन जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई न की गई जो नौजवानों को नशे में धकेल रहे हैं तो वह एसएसपी कार्यालय आगे धरना देने को मजबूर हो जाएंगे।

  • Punjab News : लुटेरों ने तेजधार हथियार से ठेकेदार पर किया हमला, जाने मामला

    Punjab News : लुटेरों ने तेजधार हथियार से ठेकेदार पर किया हमला, जाने मामला

    लुधियाना : जगराओं-फिरोजपुर रोड पर लाल पैलेस सिनेमा में पार्किंग ठेकेदार के तौर पर कार्यरत तीन हथियारबंद लुटेरों ने हमला कर दिया। पीड़ित की पहचान मंजूर अली के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार वारदात उस वक्त हुई जब मंजूर अली अपने गांव जा रहे थे। लुटेरों ने मंजूर अली की मोटरसाइकिल छीनने की कोशिश की।

    मंजूर ने मोटरसाइकिल देने से मना किया तो लुटेरों ने उस पर फायरिंग कर दी। एक गोली उनके घुटने के पास और दूसरी टांग में लगी। राहगीरों को आता देख लुटेरे मौके से फरार हो गए। घायल मंजूर ने घटना की सूचना लाल पैलेस के मालिक आशु बंसल को दी। आशु बंसल ने एसएचओ सदर सुरजीत सिंह को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। घायल मंजूर को अस्पताल मेें भर्ती करवाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। SHO सुरजीत सिंह का मानना है कि शायद गोली नहीं चली है। मंजूर मोटरसाइकिल से गिरे होंगे और पत्थर लगने से चोट आई होगी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: ओवरलोड ट्रॉली पलटने से तीन लोग दबे, बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ओवरलोड ट्रॉली पलटने से तीन लोग दबे, बच्चे की मौत, देखें वीडियो

    मेहतपुरः मेहतपुर-परजियां रोड पर शनिवार शाम करीब 7:15 बजे गन्ने से लदी ओवरलोडेड ट्रॉली पलट गई। जिसके नीचे 3 लोग दब गए। तभी लोग इकट्ठे हो गए और तेजी से गन्ने हटाकर घायलों को मेहतपुर के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से 13 साल के युवराज को नकोदर रेफर कर दिया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। हादसे में उसके पिता फ्रूट कारोबारी अरविंदर कुमार उर्फ भोला की टांग टूट गई, जबकि 11 साल के बच्चे मोहित की हालत नाजुक बताई गई है।

    सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया कि अरविंदर अपने 13 साल के बेटे युवराज और 11 साल के भतीजे मोहित के साथ बाजार में आए थे। जब वे मॉडल टाउन के नजदीक क्वालिटी सुपर स्टोर के पास पहुंचे तो सामने से गन्ने से लदी ओवरलोडेड ट्रॉली आ रही थी, जिसे देखकर भोले ने बाइक रोक ली। तभी उन पर ट्रॉली पलट गई। हालांकि भोला ने बच्चों को बचाने की कोशिश भी की थी।

    घटनास्थल पर मौजूद पार्षद मोहिंदरपाल टुरना ने बताया कि घटना के दौरान वे मौके पर थे। लोगों ने रोष जताया कि टूटी सड़क शिकायत के बावजूद ठीक नहीं करवाई गई। मौके पर पहुंचे पार्षद क्रांतिजीत सिंह व शहरवासियों ने रोष जताते आज मेहतपुर में बाजार बंद रखने की अपील की।

  • Punjab News: काम से घर जा रहे साइकिल सवार को ट्राले ने कुचला

    Punjab News: काम से घर जा रहे साइकिल सवार को ट्राले ने कुचला

    लुधियानाः जिले में एक व्यक्ति की ट्राले के नीचे आ जाने से मौत गई। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। मरने वाला व्यक्ति काम से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान ट्राला चालक ने उसे कुचले दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले की पहचान जतिंद्र के तौर पर हुई है।

    जानकारी देते हुए मृतक जतिंद्र की पत्नी मोनिका ने पुलिस को बताया कि उसका पति कपड़े की दुकान पर काम करता है। जतिंद्र काम से छुट्टी करके वापस अपने साइकिल पर घर जा रहा था। जतिंद्र गिल ढाबा साहनेवाल रोड कोहाड़ा के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है। परिजनों ने अपने स्तर पर जब इलाके में सीसीटीवी चैक किए तो एक संदिग्ध ट्राला चालक नजर आया जो जतिन्द्र के साइकिल के बिल्कुल पीछा था। वहीं ट्राला चालक हादसे के तुरंत बाद कुछ दूरी पर फिर नजर आया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों से परिजनों ने पूछा तो उन्होंने उसी ट्राला ड्राइवर द्वारा एक्सीडेंट किए जाने की बात की। मोनिका ने कहा कि आज पुलिस के पास पहुंच मामले में इंसाफ दिलवाने की गुहार लगाएंगे।

  • 35 फीट खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की मौत

    35 फीट खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की मौत

    गुजरातः सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। 17 गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के मुताबिक हादसा रविवार सुबह करीब 4.15 बजे हुआ। सापुतारा हिल स्टेशन के पास बस ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह खाई में गिर गई।

    बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। अधिकारी ने कहा कि तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों के थे। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिलों से श्रद्धालुओं का दल 23 दिसंबर को धार्मिक यात्रा पर निकला था। ये लोग उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग तीर्थ स्थलों की यात्रा कर रहे थे। कुल चार बसों में यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं में से एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

  • Punjab News: एक तो धुंध की मार ऊपर से चौक-चौराहों पर लाइटें खराब, बड़े हादसे होने की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: एक तो धुंध की मार ऊपर से चौक-चौराहों पर लाइटें खराब, बड़े हादसे होने की आशंका, देखें वीडियो

    चौराहों पर पुलिस के जवान भी नहीं हैं तैनात

    मोहालीः पंजाब में धुंध ने अपने कहर बरसाना फिर से शुरू कर दिया है। रात के समय दृश्यता भी काफी कम हो गई है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में धुंध का अलर्ट भी जारी कर रखा है जिसके चलते अगर जरूरी काम हो फिर भी लोगों को अपने घरों से निकलने की सलाह दी गई है। वहीं दूसरी ओर मोहाली की सड़कों पर धुंध की मार के साथ-साथ चौराहों पर बंद लाइटों की समस्या भी आ रही है। इसके साथ ही चौक-चौराहों पर कोई भी पुलिस का जवान भी नजर नहीं आता है जिससे इन चौराहों पर गुंडा तत्व के लोग किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। देर रात अपने काम खत्म करके साइकिल पर अपनों घरों को जाने वाले मजदूर इस समस्या से बहुत परेशान हैं। उन्होंने बताया कि मोहाली के चौक-चोराहों पर लाइटों की व्यवस्था नहीं है। इसी के साथ चौराहों पर पुलिस के जवान भी नजर नहीं आ रहे थे जिसके चलते हम खुद को असुरक्षित माहौल में घिरा हुआ पाते हैं। उनका कहना था कि चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात होने चाहिए ताकि जो चार पहिया वाहन तेजी से आ रहे हैं कि उन्हें धीमी गति से चलने के लिए कहा जा सके और जो लूट की वारदातें हो रही हैं उन पर भी अंकुश लगाया जा सके।
  • Jalandhar News: AAP MLA का Instagram और Twitter अकाउंट हैक

    Jalandhar News: AAP MLA का Instagram और Twitter अकाउंट हैक

    जालंधरः सेंट्रल हलके से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। इसकी पुष्टि विधायक ने खुद फेसबुक पर पोस्ट डाल कर की है। अकाउंट किसके द्वारा हैक किया गया, इस पर जालंधर सिटी पुलिस की टीमें जांच कर रही है।

    बता दें कि इस बारे में तब पता चला, जब विधायक रमन अरोड़ा के फॉलोअर्स ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके अकाउंट से कुछ अजीब पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। चेक किया तो अकाउंट हैक होने के बारे में पता चला। जिसके बाद मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और चेक कर रही है कि उक्त अकाउंट जहां से चलाया गया और किस सर्वर से विधायक अरोड़ा के अकाउंट से पोस्ट शेयर की गई।

  • Jalandhar News: नशे के खात्मे के लिए पांच गांवों की पंचायतों ने लगाया ठिकरी पहरा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशे के खात्मे के लिए पांच गांवों की पंचायतों ने लगाया ठिकरी पहरा, देखें वीडियो

    नाके के दौरान पकड़े गए बाइक सवार 4 युवकों की लोगों ने की छित्तर परेड 

    करतारपुरः नशे के खात्में के लिए पांच गांवों ने मिलकर महा पंचायत बनाई है। जो रात को गांवों में ठीकरी पहरा दे रहे हैं। जिनमें गांव दयालपुर, कुदोवाल, भीखानंगर, मल्लियां और धीरपुर की पंचायतें शामिल है। वहीं गांव के सरपंचों ने चेतावनी देते कहा कि अगर कोई भी नशे बेचने वाला गांव में शामिल होता है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। नौजवानों को नशे से दूर रखने के लिए लगातार गांव में बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है, ताकि कोई भी नशा गांव में दाखिल न हो सके। वहीं उन्होंने कहा कि वह पुलिस की नशा मुक्ति अभियान में भी अपना पूरा सहयोग देंगे। जालंधर के साथ लगते गांव दयालपुर के पास पांच गांवों के लोगों ने नाका लगाया था। इस दौरान मोटरसाइकिल पर चार युवक निकले, जब उन्हें रोनके की कोशिश की तो युवक मोटरसाइकिल भगाकर ले गए। जिसके बाद उन्हें पकड़ा तो तलाशी के दौरान उनके पास से दातरें निकली। जिसके बाद गांववासियों ने जमकर उनकी छित्तर परेड़ की।