Blog

  • रेड दौरान भाजपा विधायक का बेटा 40 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    रेड दौरान भाजपा विधायक का बेटा 40 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

    बेंगलुरुः कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लोकायुक्त की रेड में बीजेपी विधायक के ठिकानों से करीब आठ करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है। दरअसल पहले लोकायुक्त ने विधायक मदल विरुपक्षप्पा के बेटे को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसके कार्यालय और विधायक के आवास पर छापेमारी की। 

    लोकायुक्त द्वारा देर रात की गई रेड में बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा के आवास से छह करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है। इसके अलावा  विधायक के बेटे प्रशांत मदल के कार्यालय से 1.7 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ। अब लोकायुक्त कार्यालय की ओर से विधायक से भी पूछताछ के लिए समन जारी किया जा सकता है।

    इससे पहले लोकायुक्त ने विधायक के बेटे प्रशांत मदल को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। वह अपने विधायक पिता के नाम पर ले रहा था। बीजेपी विधायक मदल विरुपक्षप्पा कर्नाटक सौप्स एंड डिटरजेंट लिमिटेड के चेयरमैन भी थे, हालांकि हंगामा मचने के बाद विरुपक्षप्पा ने इसके अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उन्होंने अभी विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है।

    विधायक के बेटे से 1.7 करोड़ कैश बरामद

    विधायक के बेटे के कार्यालय से लोकायुक्त ने 40 लाख रुपये अलावा तलाशी में 1.7 करोड़ रुपये कैश मिला है। सूत्रों की मानें तो शायद दूसरे लोगों से रिश्वत ली गई थी। लोकायुक्त ने प्रशांत मदल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था। बीजेपी विधायक के यहां कुल मिलाकर करीब आठ करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है।

    विधायक के बेटे समेत पांच गिरफ्तार

    इस मामले में विधायक के बेटे प्रशांत समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इसको लेकर कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधा है। सुरजेवाला ने लिखा, “40 फीसदी सरकार की लूट जारी है। मैसूर सैंडल सोप की सुगंध में भी भ्रष्टाचार! 40 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार और अब बीजेपी विधायक के बेटे के घर से 6 करोड़ रुपये कैश बरामद। पिता चेयरमैन है बेटा रुपये लेता है। भाजपा का मधुर भ्रष्ट गठजोड़!”

  • पंजाबी सिंगर Jenny Johal ने ‘Letter to CM’ गाने को लेकर किया खुलासा 

    पंजाबी सिंगर Jenny Johal ने ‘Letter to CM’ गाने को लेकर किया खुलासा 

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर जेनी जोहल अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इसके साथ ही उनका विवादों से भी लंबा इतिहास रहा है। बता दें कि जेनी जौहल को पहचान ‘लेटर टू सीएम’ गाने से मिली थी। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला को न्याय दिलाने के लिए यह गाना गाया था। लेकिन गायिका ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि क्यों वह ‘लेटर टू सीएम’ गाना लिखने के लिए मजबूर हुई थी।

    जेनी जौहल ने कहा, ‘सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद जब वह शोक मनाने उनके घर गई तो अपने माता-पिता की हालत देखकर उनका दिल टूट गया।’ जेनी ने कहा, ‘सिद्धू के माता-पिता जब भी किसी को देखते हैं तो रोने लगते हैं। सिद्धू की मां चरण कौर अपने बेटे के पुराने शोज के वीडियो निकालती हैं और उन्हें घंटों तक देखती रहती हैं।

    वीडियो में सिद्धू को जिंदा देखकर मां चरण कौर मुस्कुराती हैं, लेकिन जब वीडियो खत्म होता है तो उन्हें याद आता है कि सिद्धू अब इस दुनिया में नहीं हैं। इसके बाद वो रोने लगती हैं।’ इसके साथ ही जैनी जोहल ने कहा कि वह सिद्धू के माता-पिता की हालत से परेशान थीं, जिसके बाद उन्होंने घर आकर ‘लेटर टू सीएम’ गाना लिखा। मैंने ये गाना सिर्फ 15-20 मिनट में लिखा था।’ यह सच है कि जेनी जौहल के गाने ‘लेटर टू सीएम’ को लेकर पंजाब का राजनीतिक माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। काफी विरोध के बाद इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया था।

  • जालंधरः चंदन ग्रेवाल के साथ बशीरपुरा में पहुंची बीबी हरसिमरत कौर बादल, देखें Live

    जालंधरः चंदन ग्रेवाल के साथ बशीरपुरा में पहुंची बीबी हरसिमरत कौर बादल, देखें Live

    जालंधर, वरुण/हर्षः पंजाब में चुनावो से पहले सियासी पार्टियां के दिग्गज नेता शहर का दौरा कर रहे है। वहीं लगातार दस साल तक सत्ता सुख भोगने के बाद अब लगातार विधानसभा चुनाव में दूसरी बार हार का मुंह देखने वाला शिरोमणि अकाली दल बिखरने लगा है। पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े नेता धीरे-धीरे छिटकने लगे हैं। इसकी चिंता अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सताने लगी है। सुखबीर बादल के साथ-साथ उनकी पत्नी हरसिमरत कौर लगातार दौरे कर रहे हैं।

    इसी क्रम में आज हरसिमरत कौर बादल शहर के बशीरपुरा इलाके में सेंट्रल हलके के नेता चंदन ग्रेवाल के साथ पहुंची। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की।  बता दें कि सांसद संतोख चौधरी के निधन के बाद लोकसभा उपचुनाव होने जा रहा है। इसको लेकर आज हरसिमरत कौर द्वारा कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की जा रही है। कुछ दिन पिछले ही पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने भी जालंधर का दौरा किया था। लेकिन इस दौरे के बावजूद कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर आप पार्टी में चले गए।

  • भाजपा के खिलाफ आप पार्टी का पुतला फूंक प्रदर्शन, देखें वीडियो

    भाजपा के खिलाफ आप पार्टी का पुतला फूंक प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंचकूला/प्रवेशः आप पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ पूतला फूंक प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर निमर्तापूर्वक प्रदर्शन कर रहे पंच सरपंचों पर प्रशानस ने लाठीचार्ज किया। जिसके फलस्वरूप बहुत लोग जख्मी हुए। इसके विरोध में आज आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रकट किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर सरकार का  पुतला फूंका एवं एसडीएम ऑफिस में उनकी अनुपस्थिति में तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा।

    जानकारी देते हुए आप नेता रंजीत उप्पल ने बताया की सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते आज हर वर्ग सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। किसान, मजदूर, कर्मचारी, पंच सरपंच सभी सरकार की नीतियों से परेशान होकर सड़कों पर उतर चुके हैं। लेकिन  सरकार पर इन प्रदर्शनों का कोई असर नहीं पड़ रहा और  सरकार उनसे बात करने की बजाय उनके संवैधानिक अधिकार को कुचलने का प्रयास कर रही है। यह बहुत निंदनीय है। सरकार की तानाशाही अब आम आदमी के बर्दाश्त से बाहर होती जा रही है। उन्होंने बताया की इस तानाशाही का जवाब जनता इनके खिलाफ वोट करके देगी।

    आने वाले समय में भाजपा का समूल नाश होगा और जनता के हितों की बात करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।इस मौके पर आम आदमी पार्टी नेता रंजीत उप्पल, ईश्वर सिंह, हरप्रीत सिंह ,नवीन चौहान, राकेश शुक्ला ,स्वर्ण पाल सिंह, बलवान ठाकुर, अंजू भूरिया, रितु वर्मा, सुरेंद्र सिंह राणा, मुकुल, विश्वनाथ पंडित ,विक्की, फारुक नंबरदार, कार्तिक बिश्नोई, वीर सिंह, सुमन शर्मा, तान सिंह, गुलशन सिंह, सुखजीत सिंह भामरा, कार्तिक शर्मा, लव सैनी, नितिन, शैलेंद्र तिवारी, हर्ष , सूरज, मेराज खान, रिशान खान, मीना बाल्मीकि, सीमा, प्रीति एवं सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • पंजाबः जत्थेदार से मुलाकात के बाद अमृतपाल सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः जत्थेदार से मुलाकात के बाद अमृतपाल सिंह का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह आज श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ मुलाकात कर बातचीत की। करीब ढाई घंटे चली इस मुलाकात के बाद अमृतपाल सिंह मीडिया के सामने आए। उन्होंने इस मुलाकात को लेकर कहा कि जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ उनकी बातचीत पंजाब के मौजूदा हालातों को लेकर हुई है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब की नौजवानी को लेकर उनकी काफी देर तक बातचीत हुई। अमृतपाल सिंह ने कहा कि जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह से सुखद माहौल में बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि सिखों का जत्थेदार से मिलना इतना बड़ा मसला नहीं है, इस मामले को बहुत ज्यादा तूल नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह माथा टेकने के लिए आए थे। इस दौरान वह जत्थेदार से मिले। 

    इसके बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान कार्यालय स्थित तेजा सिंह समरी हॉल में सभी सदस्यों का विशेष समागम शुरू हुआ। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब हरप्रीत सिंह, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक इस सभा के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष दोपहर साढ़े तीन बजे प्रेस/मीडिया को संबोधित करेंगे।

  • पंजाबः सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी भाजपा, प्रदर्शन कर मांगा इस्तीफा, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः पंजाब सरकार की नई आबकारी नीति को लेकर आज पंजाब के मोहाली जिले में भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। भाजपा के मोहाली जिले से भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला। इस दौरान भाजपा नेताओं द्वारा मोहाली के डिप्टी कमिश्नर को पंजाब के महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमे पंजाब सरकार से अपील की गई की इन नई आबकारी नीतियों को वापिस लिया जाए ताकि पंजाब को वित्तीय नुकसान होने से बचाया जा सके।

    वहीं दिल्ली में मनीष सिसोदिया और सतेन्द्र जैन के इस्तीफे के बाद भाजपा आज फिर सड़को पर उतरी गई है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफा मांगा जा रहा है। भाजपा के द्वारा लगतार आम आदमी पार्टी को लेकर प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली में भाजपा के द्वारा जागरूक अभियान चलाया जा रहा है और सड़कों व बड़े चौको पर भाजपा प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली आर के आश्रम चौक पर आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता भरष्टाचार में डूबे हुए हैं।

    इस का जीता जागता उदाहरण है दिल्ली में लागू की गई आबकारी नीति। जिसके तहत दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है पर अभी भी अरविंद केजरीवाल नही मानते की उनके नेता भ्रष्ट है। अब हम चाहते है कि अरविंद केजरीवाल भी अपना इस्तीफा दे, ताकि दिल्ली की जनता को इस भरस्टाचार सरकार से मुक्ति मिले। वहीं भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगा रही है। इन दोनों के पार्टियों के प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली की जनता परेशान हैं। उसे ये नही समझ आ रहा है कि कौन सही है और कौन गलत।

  • नेशनल हाईवे पर बस और ट्राले में भीषण टक्कर में 8 की मौत, कई घायल, देखें तस्वीरें

    नेशनल हाईवे पर बस और ट्राले में भीषण टक्कर में 8 की मौत, कई घायल, देखें तस्वीरें

    अंबालाः पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे 344 पर गांव कक्कड़ माजरा (शहजादपुर) के पास शुक्रवार सुबह साढ़े 4 बजे बस और ट्राले में भीषण टक्कर हो गई। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

    जानकारी के मुताबिक, यूपी के बरेली से मजदूर बस में बद्दी जा रहे थे। जैसे ही वह शहजादपुर के पास गांव कक्कड़ माजरा के पास पहुंचे तो पीछे से उनकी बस को ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 शव नारायणगढ़ सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए। जबकि 2 के शव पंचकूला सिविल अस्पताल में रखवा दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    अंबाला कैंट सिविल अस्पताल पहुंचे 5 में से 2 घायलों की गंभीर हालत देखते हुए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सुबह हादसे में घायल हुई 40 वर्षीय गुड्‌डी, उसकी बेटी शिवानी, चांद बाबू, 1 साल के मासूम बच्चे व एक व्यक्ति को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां गुड्‌डी व उसकी बेटी शिवानी का उपचार कर रहा है। चांद बाबू अपनी इच्छा से छुट्‌टी लेकर चला गया है। डॉक्टरों ने 1 साल के मासूम व अज्ञात व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया है।

  • घरेलू गैस स‍िलेंडर की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, देखें वीडियो 

    घरेलू गैस स‍िलेंडर की बढ़ी कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़, (ए.एन.एस.): तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर  की कीमत में इजाफा कर बढ़ती महंगाई के बीच लोगों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, तेल कंपनियों ने बुधवार को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 350 का भारी इजाफा करने का एलान किया।

    इसके साथ ही अब चंडीगढ़ में एक घरेलू गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को 1062  के मुकाबले 1112 रुपये चुकाने पड़ेंगे। जिसके चलते बढ़े  दामों के विरोध में आज चंडीगढ़ युवा कांग्रेस की तरफ से केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। उनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से एलपीजी के दाम तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते महंगाई कम होने की बजाय और बढ़ती जा रही है और आए दिन केंद्र सरकार कुछ रसूकदारों को फायदा पहुंचाने के लिए जनता की जेब पर भार डालती जा रही है।

  • खरयालता पंचायत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित 

    खरयालता पंचायत में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित 

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा की खरयालता पंचायत के गांव रौणखर में शुक्रवार को जागरूकता शिविर लगाया गया । दत्तो पंत ठेंगडी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशक जगदीप सिंह ने  इस अवसर पर गांव के लोगों को केंद्र सरकार ,प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया। श्रमिक शिक्षा बोर्ड के फैसिलटेटर व मुच्छाली पंचायत के उपप्रधान अजय शर्मा  भी उपस्थित रहे।

    मुख्य संचालक जगदीप सिंह व अन्य विभागों से आए हुए अधिकारियों ने केंद्र व राज्य सरकार की भलाई से संबंधित योजनाएं  जैसे प्रधानमंत्री द्वारा सुरक्षा योजना, , प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल योजना, सुकन्या समृद्धि बचत खाता योजना, फसल बीमा योजना, श्रमयोगी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, शगुन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनाओं को साझा किया।

    जिसमें करीब 100 महिलाओं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया।स्थानीय उप प्रधान अशोक कुमार ने केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड से आए हुए निदेशक का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार, मोहित , रीना ,प्रोमिला ,शशि ,कंचन , अमीषा,रेणु ,अंजना  वार्ड सदस्य आशा देवी मोनिका देवी रीना , बलवीर चंचला पूजा, निशा ,मीना कुमारी, सुषमा देवी सहित कई अन्य महिलाओं ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

  • ਜੈਕਾਰਿਆਂ ਦੀ ਗੂੰਜ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਹੋਲੇ-ਮਹੱਲੇ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜੈਕਾਰਿਆਂ ਦੀ ਗੂੰਜ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਹੋਲੇ-ਮਹੱਲੇ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ:  ਸਿੱਖ ਪੰਥ ਦੀ ਚੜ੍ਹਦੀ ਕਲਾ ਦਾ ਪ੍ਰਤੀਕ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਛੇ ਰੋਜ਼ਾ ਕੌਮੀ ਤਿਊਹਾਰ ਹੋਲਾ-ਮਹੱਲਾ ਹਰ ਸਾਲ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਸ ਸਾਲ ਵੀ ਬੜੇ ਹੀ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹੋਲੇ ਮਹੱਲੇ ਦੇ ਦੋ ਪੜਾ ਹੁੰਦੇ ਹਨ, ਪਹਿਲਾ ਪੜਾਅ ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਦੂਜਾ ਪੜਾਅ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ, ਪਹਿਲੇ ਪੜਾਅ ਦੀ ਅਰੰਭਤਾ ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪਤਾਲਪੁਰੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਾਉਣ ਤੋਂ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਪਰ ਪੁਰਾਤਨ ਰਵਾਇਤ ਅਨੁਸਾਰ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਨ ਤੋ ਪਹਿਲਾ ਦੀ ਰਾਤ ਨੂੰ 12 ਵਜੇ ਪੁਰਾਤਨ  ਰਣਜੀਤ ਨਗਾਰੇ ਤੇ ਚੋਟ ਲਗਾ ਕੇ ਜੈਕਾਰਿਆਂ ਦੀ ਗੂੰਜ ਵਿਚ ਅਰੰਭਤਾ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਕਿਲਾ ਅਨੰਦਗੜ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸਮੁੱਚੇ ਪੰਥ ਦੀਆਂ ਮਹਾਨ ਸ਼ਖਸੀਅਤਾਂ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਅਤੇ ਸ਼ਿਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੱਲੋਂ ਸਮੁਦਯ ਸੰਪਰਦਾਵਾਂ ਦੇ ਮੁਖੀਆਂ ਅਤੇ ਕਾਰ ਸੇਵਾ ਵਾਲੇ ਬਾਬਿਆਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਨਗਾਰੇ ਤੇ ਚੋਟ ਲਗਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੋਈ।  

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਹੈਡ ਗ੍ਰੰਥੀ ਗਿਆਨੀ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਅਰੰਭਤਾ ਦੀ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਤਖ਼ਤ ਸ਼੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ, ਕਾਰ ਸੇਵਾ ਕਿਲ੍ਹਾ ਅਨੰਦਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਬਾਬਾ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਹੋਰ ਕਈ ਸੰਪਰਦਾਵਾਂ ਦੇ ਮੁਖੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਕੰਗ ਨੂੰ ਵੀ ਦਸਤਾਰਬੰਦੀ ਸਜਾ ਕੇ ਇੱਕ ਰਸਮੀ ਦਸਤਾਰ ਸਜਾਈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ, 3 ਮਾਰਚ ਤੋਂ ਅਰੰਭ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਹੋਲੇ-ਮਹੱਲੇ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਪੜਾਅ ਦੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਕੀਰਤਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪਤਾਲਪੁਰੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਰਖਵਾਈ ਜਾਂਦੇ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਭੋਗ 5 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਪੈਣਗੇ। ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਦੂਜੇ ਪੜਾਅ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ 6 ਮਾਰਚ ਤੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਪਾਏ ਜਾਣਗੇ, ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਸੰਪੂਰਨਤਾ 8 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗੀ।