Blog

  • आज है नाग पंचमी, भूलकर भी ना करें यह काम

    आज है नाग पंचमी, भूलकर भी ना करें यह काम

    नई दिल्ली :  21 अगस्त यानी आज नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नागों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। आज सोमवार पड़ने की वजह से नाग पंचमी का महत्व और बढ़ गया है। सोमवार के दिन नागपंचमी का पड़ना बहुत शुभ है क्‍योंकि नाग देवता शिव जी के गण माने जाते हैं और सोमवार का दिन शंकर भगवान को समर्पित है। नाग पंचमी व्रत भी रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी का व्रत करने से नाग देवता सबकी मनोकामना पूर्ण करते है।  जिन लोगों की कुंडली काल सर्प दोष हो उन्हें नाग पंचमी के दिन नाग-नागिन का जोड़ा बनवाकर विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से काल सर्प दोष खत्म हो जाता है।इस दिन ना तो सांपों को परेशान करना चाहिए और ना ही उन्हें मारना चाहिए।

    इस दिन अगर घर में कहीं सांप निकल आए, तो उसे बाहर फेंक देना चाहिए। नाग पंचमी के दिन पेड़-पौधे की कटाई से बचना चाहिए। इस दिन गलती से भी जमीन की खुदाई नहीं करनी चाहिए, खासकर उस स्थान पर जहां नाग का बिल होने की संभावना हो। नाग पंचमी के दिन सुई-धागा का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इस दिन नुकीली चीजें जैसे कैंची, चाकू आदि का इस्तेमाल करने की भी मनाही होती है। नाग पंचमी के दिन नागों की स्वतंत्र पूजा नहीं करनी चाहिए। उनकी पूजा शिव जी के आभूषण के रूप में ही करना शुभ माना जाता है। जीवित सर्प को दूध पिलाना उनके लिए खतरनाक हो सकता है, इससे उनकी जान भी जा सकती है।

    इसलिए इस दिन सांपो को दूध पिलाने की बजाय दूध से उनका स्नान करना चाहिए। हिंदू धर्म में कई वर्षों से नागों को पूजा की जाती रही है। सांपों का संबंध किसी न किसी देवता से भी है। जैसे कि भगवान विष्णु की शैय्या के रूप में नाग है तो शिव जी के गले का हार सांप है। इसलिए नागपंचमी के दिन नागों की पूजा करने का विधान है। नागपंचमी के दिन वासुकी नाग, तक्षक नाग, शेषनाग आदि की पूजा की जाती है। इस दिन लोग अपने घर के द्वार पर नागों की आकृति भी बनाते है। ऐसी मान्यता है कि इससे नाग देवता की कृपा बनी रहती है और नाग देवता घर की सुरक्षा करते है। इस दिन विधि विधान से पूजा अर्चना करने से नाग देवता पूरे परिवार की रक्षा करते है। नाग पंचमी के दिन नागदेव की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

  • कबड्डी मैच के दौरान चली गोलियां, मची भगदड़, देखें वीडियो

    कबड्डी मैच के दौरान चली गोलियां, मची भगदड़, देखें वीडियो

    डर्बीः यूके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कबड्डी मैच के दौरान दो समूहों में झड़प हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम के डर्बी में कबड्डी टूर्नामेंट में गोलियां चली। जिसके बाद मैदान में हड़कंप मच गया। वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता हैकि कैसे लोग गोलियों की आवाज के बाद इधर-उधर भाग रहे है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस भगदड़ में कई लोग घायल हुए है। जिन्हें एयर लिफ्ट के जरिए सुरक्षित किया गया है। 

  • पिक-अप वैन और बस की टक्कर, लगी आग, 18 की मौत

    पिक-अप वैन और बस की टक्कर, लगी आग, 18 की मौत

    नई दिल्ली : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में  ईंधन टैंक ले जा रही एक पिक-अप वैन से टकराने के बाद एक यात्री बस में आग लगने से महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 18 यात्रियों की मौत हो गई और 16 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कराची से 40 यात्रियों को लेकर इस्लामाबाद जा रही बस सुबह करीब साढ़े चार बजे फैसलाबाद राजमार्ग  के पिंडी भट्टियां क्षेत्र में पिक-अप वैन से टकरा गई।

    मोटरवे पुलिस के महानिरीक्षक  सुल्तान ख्वाजा ने कहा, ‘‘मोटरवे के पिंडी भट्टियां क्षेत्र में बस ने एक खड़ी वैन में टक्कर मार दी जो ईंधन टैंक ले जा रही थी। बस ने उसे पीछे से टक्कर मारी और दोनों वाहनों में फौरन आग लग गई जिससे कम से कम 18 यात्रियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 16 अन्य घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि बस से कूदकर बाहर निकलने वाले यात्री बच गए हैं। अन्य लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला क्योंकि दोनों वाहन आग की चपेट में आ गए थे। दोनों वाहनों के चालकों की भी मौत हो गई है। 

  • पंजाबः सड़कों पर लगे मिले Sukhbir Badal के लापता के पोस्टर

    पंजाबः सड़कों पर लगे मिले Sukhbir Badal के लापता के पोस्टर

    फिरोजपुरः सांसद व शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल के सड़कों पर गुमशुदा के पोस्टर लगे हुए मिले। यह पोस्टर रविवार रात को लोगों को देखने को मिले। ये बताना जरूरी है कि फिरोजपुर संसदीय सीट से जीतने के बाद सुखबीर सिंह बादल कभी-कभी यहां की जनता को दर्शन देते हैं, जिस कारण लोगों में सुखबीर के खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। बता दें कि सोमवार को सुखबीर बादल फिरोजपुर के गांव मुखिया वाला सहित गति राज्यों के गांव का दौरा करेंगे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।

  • पंजाब : पुलिस ने नशा बेचने वालों को दी चेतावनी, किया यह ऐलान, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने नशा बेचने वालों को दी चेतावनी, किया यह ऐलान, देखें वीडियो

    मोगा : जिला मोगा के आजीतवाल के थाना मुखी गुरमैल सिंह द्वारा अपने थाने में एक अलग तरह की मुहिम शुरू की है। उन्होंने प्रण लिया है की वह थाना अजीतवाल के अधीन पड़ते सभी गावो को नशा मुक्त गांव बनाएंगे। वही उनके दुवारा थाना अजीतवाल के अधीन पड़ते सभी गावो में जाकर गांव वासियों के साथ मीटिंग की जा रही है। ताकि गांव वासियों के सहयोग से गावों को नशा मुक्त किया जा सके।

    वही उनके द्वारा यह भी अपील की गई है की जो युवा लोग नशे की दल दल में फंस चुके है और इस दल दल से बाहर निकलना चाहते है वह युवा उनके पास आए और वह उनका सरकार दुवारा चलाई जा रही स्कीम के तहत फ्री में इलाज करवाएंगे। वही उन्होंने नशा बेचने वालों को भी सख्त चेतावनी दी है की जो लोग नशे का कारोबार करते है, वह इसको बंद कर दें। अगर कोई नशा बेचता पकड़ा गया तो भले वो कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा ।

  • जालंधरः रवि सुसाइड मामले में चौथा आरोपी इस जगह से गिरफ्तार!

    जालंधरः रवि सुसाइड मामले में चौथा आरोपी इस जगह से गिरफ्तार!

    जालंधर, ENS: सोशल मीडिया कर्मी रवि गिल सुसाइड मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी पुलिस ने चौथे आरोपी राजेश कपिल को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने राजेश कपिल को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। बता दें कि 3 आरोपियों को पुलिस ने बीते दिन देर रात गिरफ्तार कर लिया था। दरअसल, बीते दिन रवि के संस्कार के बाद कीर्ति, शुभम और गौरा की एक वीडियो वारयल हुई थी। जिसमें उन्होंने लाइव होकर अपने आप को बेकसुर बताया था। इस वायरल वीडियो के बाद रवि के परिजनों में देर रात काफी रोष पाया गया। उनका आरोप था कि पुलिस ने कीर्ति और शुभम की गिरफ्तार के बारे में झूठ बोलकर रवि का संस्कार करवाया था।

    अगर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था तो दोनों सोशल मीडिया पर लाइव कैसे हो गए। इस दौरान रवि के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के लेकर पीएपी हाईवे जाम कर दिया था। मामला गर्माता देखकर मौके पर विधायक रमन अरोड़ा और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल मौके पर पहुंचे और उन्होंने कीर्ति, शुभम, और गौरा को गिरफ्तार कर देर रात रवि के परिजनों को उनकी गिरफ्तारियां दिखाई। जिसके बाद रवि के परिजनों  ने धरना खत्म कर दिया। लेकिन उन्होंने देर रात चौथे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस को अल्टीमेटम आज का दिया हुआ था। सूत्रों के अनुसार चौथे आरोपी राजेश कपिल को पुलिस ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से गुरेज कर रही है। जल्द ही पुलिस इस मामले को लेकर खुलासा कर सकती है।

  • शिव मंदिर के मलबे से 17 शव हुए बरामद

    शिव मंदिर के मलबे से 17 शव हुए बरामद

    नई दिल्ली :  हिमाचल प्रदेश के बारिश से प्रभावित शिमला जिले के समर हिल इलाके में 14 अगस्त को हुए दुखद भूस्खलन के बाद अब तक 17 शव बरामद किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बताया कि एक परिवार के दो शव अभी भी बरामद होने बाकी हैं। उन्होंने बताया शिव मंदिर में एक बचाव अभियान चल रहा है और अब तक 17 शव बरामद किए गए हैं।

    7 लोगों के एक परिवार के 2 शव अभी भी बरामद किए जाने बाकी हैं। ऐसा लगता है कि तीन और शव हैं. मैंने जिला अधिकारियों से बात की है और मुझे लगता है कि वे अगले 2-3 दिनों में इन शवों को बरामद करने में सक्षम होंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगले 3-4 दिनों में कुल्लू में सेब सहित भारी वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

  • पंजाब: शराब पीने से व्यक्ति की मौत से गुस्साई महिलाओं ने ठेके को लगाई आग

    पंजाब: शराब पीने से व्यक्ति की मौत से गुस्साई महिलाओं ने ठेके को लगाई आग

    पटियालाः बनूड़ के निकटवर्ती गांव जांसली में शराब पीने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी ने बताया कि जांसली गांव निवासी रणजीत चंद (40) पुत्र शेरू राम दिहाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सुबह वह गांव में शराब पीने गया और वहीं गिर गया। उसे वहां से गुजर रहे राहगीर घर लेकर आए। परिजनों को लगा कि शेरू राम शराब के नशे के कारण बेसुध पड़ा है। जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिजन घबरा गए और उन्होंने उसे पास के डॉक्टर को दिखाया, जिसने उसे मृत घोषित कर दिया। शेरू राम की मौत से ग्रामीण भड़क गए।

    जिसके बाद गुस्साए बड़ी संख्या में महिलाओं समेत ग्रामीणों ने ठेका तोड़ दिया और आग लगा दी। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि इस ठेके पर मिलावटी शराब बेची जाती है, जिससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। इस दौरान महिलाओं ने पहले तो ठेका तोड़ दिया और फिर उसमें आग लगा दी। इस मौके प्रदर्शनकारी महिलाओं ईश्वर बाई, राम बाई, दर्शना रानी, गीता रानी, शीला देवी, सिमरन, संतोष रानी, कमलदीप, निर्मला रानी, धन्नोन रानी ने कहा कि उनके गांव में अवैध ठेका खोला गया है।

    गांव की पंचायत ने प्रस्ताव पारित कर ठेका बंद कर दिया था, लेकिन इस बार फिर ठेकेदारों ने पुलिस से मिलीभगत कर ठेका खोल दिया। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया और ठेके को बंद कराने के लिए प्रशासन व हलका विधायक को शिकायत दी, लेकिन ग्रामीणों की शिकायत का कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद यह ठेका चल रहा है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि वे गांव में खुला अवैध ठेका नहीं चलने देंगी। घटना का पता चलते ही डीएसपी राजपुरा सुरिंदर मोहन और थाना प्रमुख किरपाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों ने ठेकेदारों और अन्य लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। 

    उधर, पुलिस ने रणजीत चंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजपुरा सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जांसली गांव के सरपंच लक्खू राम ने बताया कि उन्होंने अपने गांव में खुले ठेके को बंद करने के लिए कई बारपंचायत स्तर और ग्राम सभा के दौरान प्रशासन और हलका विधायक को लिखित पत्र दिया है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसका परिणाम यह हुआ कि आज एक और घर बरबाद हो गया। मामले को लेकर जब डीएसपी सुरिंदर मोहन सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एपी जैन अस्पताल राजपुरा की मोर्चरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह देखना आबकारी विभाग का काम है कि गांव में खोला गया ठेका वैध है या नहीं।

  • पंजाबः BSF और तस्करों में चली गोलियां, 30 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, एक घायल

    पंजाबः BSF और तस्करों में चली गोलियां, 30 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, एक घायल

    फिरोजपुरः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बीएसएफ और पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। जिले में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स और पंजाब पुलिस की पाकिस्तानी तस्करों के साथ फायरिंग हुई है। बीएसएफ ने 2 तस्करों को पकड़ने में भी सफलता हासिल की है। इनमें से एक की गोलियां लगने से हालत गंभीर है। वहीं इस ऑपरेशन में बीएसएफ ने 29.26 किलोग्राम हेरोइन भी जब्त की है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना तड़के करीब पौने 3 बजे की है। सूचना मिलने के बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस (CI फिरोजपुर) द्वारा गांव गट्टी मटर के पास सतलुज नदी के किनारे पर एक संयुक्त अभियान चलाया गया था। मध्यरात्रि लगभग 2:45 बजे बीएसएफ ने पाकिस्तान से भारत की तरफ आ रहे कुछ पाक तस्करों की गतिविधि देखी। बताया जा रहा है कि सैनिकों ने शुरू में उन्हें चुनौती दी, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया पर खतरा भांपते हुए बीएसएफ जवानों ने तस्करों पर फायरिंग शुरू कर दी। तस्करों की तरफ से भी जवाबी फायरिंग भी की गई।

    इस बीच एक तस्कर के हाथ पर गोली लगी है। इसके बाद बीएसएफ और CI फिरोजपुर ने 2 तस्करों को खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया। बीएसएफ अधिकारियों अनुसार, एक नीले रंग के ड्रम में कुल 26 पैकेट मिले हैं, जिन्हें तोला गया तो कुल वजन लगभग 29.26 किलोग्राम था। प्राथमिक उपचार के बाद घायल तस्कर को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

  • आज का राशिफल,21 अगस्त 2023

    आज का राशिफल,21 अगस्त 2023

    मेष:नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। नए विचार दिमाग में आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। धनार्जन होगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा।
    वृष: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। काम में मन नहीं लगेगा। दूसरे आपसे अधिक की अपेक्षा करेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। पुराना रोग उभर सकता है।
    मिथुन:मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। लाभ होगा। प्रयास सफल रहेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी।
    कर्क:घर में अतिथियों का आगमन होगा। प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। आलस्य हावी रहेगा। प्रमाद न करें। विवेक का प्रयोग करें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा।
    सिंह:नौकरी में अधिकार वृद्धि हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश मनोनकूल रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है।
    कन्या:व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं।
    तुला: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। कोई बड़ा काम करने की इच्‍छा जागृत होगी। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। प्रमाद न करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
    वृश्चिक: मान-सम्मान मिलेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। थकान रहेगी। किसी कार्य की चिंता रहेगी।
    धनु:लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल लाभ देंगे। किसी बड़े काम की रुकावट दूर होगी।
    मकर:हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं इधर-उधर हो सकती हैं, संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यात्रा में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
    कुंभ:व्यापार व व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। धनहानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। थकान व कमजोरी रह सकती है।
    मीन:आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। चिंता दूर होगी। नौकरी में रुतबा बढ़ेगा।