Blog

  • लेह में पंजाब का फौजी हुआ शहीद, गांव में पसरा मातम

    लेह में पंजाब का फौजी हुआ शहीद, गांव में पसरा मातम

    फरीदकोटः लद्दाख के लेह जिले में शनिवार को एक बड़े हादसे में सेना के नौ जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल, सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे ने नौ जवानों की जान ले ली। हादसे में पंजाब के फरीदकोट जिले के रमेश लाल ने भी बलिदान दिया है। रमेश लाल सेना में जेसीओ के पद पर तैनात थे। वह फरीदकोट जिले के गांव सिरसिड़ी के रहने वाले थे। 41 वर्षीय रमेश लाल पिछले 24 साल से सेना में अपनी सेवा निभा रहे थे। हादसे की सूचना के बाद से परिवार में शोक की लहर है। रमेश के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। 

    अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के कियारी के पास हुई। हादसे में जान वाले सैनिकों में आठ जवान और एक जेसीओ (जूनियर कमीशंड ऑफिसर) शामिल हैं। भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया कि एक अशोक लीलैंड स्टैलियन (एएलएस) वाहन लेह से न्योमा की ओर जा रहा था। लगभग 5:45-6:00 बजे शाम को कियारी से सात किलोमीटर पहले घाटी में फिसल गया। वाहन में 10 कर्मी सवार थे। इनमें नौ की जान चली गई। वहीं एक जवान घायल है।

  • पंजाबः ओवरफ्लो होकर पुल के ऊपर से गुजर रहा पानी, इतने गांवों का टूटा संपर्क

    पंजाबः ओवरफ्लो होकर पुल के ऊपर से गुजर रहा पानी, इतने गांवों का टूटा संपर्क

    फाजिल्काः फिरोजपुर जिले में नुकसान पहुंचाने के बाद सतलुज दरिया अब फाजिल्का जिले के सरहदी गांवों में नुकसान पहुंचाने लगा है। फाजिल्का के लगभग 12 गांवों को जोड़ने वाले कावां वाली पुल के ऊपर से पानी ओवरफ्लो होकर गुजर रहा है। जिस कारण इन 12 गांवों का यातायात संपर्क पूरी तरह से शहर के साथ टूट चुका है और लोग अब अपने घरों से निकलकर गांव में ही ऊंचे स्थानों पर पानी के निकलने का इंतजार कर रहे हैं। मौके पर फाजिल्का के विधायक नरेंद्र पाल सिंह सवना भी पहुंचे हुए हैं, जो लगातार हालातों का जायजा ले रहे हैं। फाजिल्का जिले में पानी की मौजूदा स्थिति की बात करें तो हुसैनीवाला हेड से लगभग 280000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

    जिसका असर साफ तौर पर फाजिल्का के सरहदी गांवों में देखने को मिल रहा है। जहां फाजिल्का के 12 के करीब गांवों का यातायात संपर्क शहर से टूट चुका है। वहीं जलालाबाद के 6 गांव का संपर्क भी शहर के साथ टूटा है। जिसके चलते राहत कार्य को लेकर एनडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात की गई है जबकि बीएसएफ भी लोगों का सहयोग कर रही है। इसके अलावा पानी के चलते विभिन्न सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है और कई घरों के गिरने की भी सूचना है, जबकि प्रशासन की टीमें लगातार किश्तियों के जरिए गांव के अंदर पहुंचकर लोगों के साथ बातचीत कर रही है जबकि अगर किसी ने बाहर निकलना है तो उनको एनडीआरएफ की टीमों के जरिए बाहर निकाला जा रहा है।

  • पंजाबः सिविल अस्तपाल में आवारा कुत्तों ने किया 5 वर्षीय बच्चे पर हमला

    पंजाबः सिविल अस्तपाल में आवारा कुत्तों ने किया 5 वर्षीय बच्चे पर हमला

    लुधियानाः शहर के आवारा कुत्तों की बढ़ रही संख्या के कारण लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा मामला सिविल अस्पताल से सामने आया है। जहां अस्पताल में आवारा कुत्तो ने 5 वर्षीय बच्चे पर 8 से 10 कुत्तों ने हमला कर दिया। ये देख आसपास के लोग बच्चे के पास पहुंचे और कुत्तों को खदेड़ा, लेकिन तब तक कुत्तों ने बच्चे की पीठ पर पंजे मार दिए थे। बच्चे के पिता विमलेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी की डिलीवरी होनी है, ऐसे में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। शनिवार को वह 5 वर्षीय बेटे आयुष के साथ खाना लेकर जच्चा-बच्चा अस्पताल की ओर जा रहा था।

    बच्चा धीरे चल रहा था, जिस कारण वह कुछ कदम पीछा था। इतने में करीब 8 से 10 कुत्तों ने आयुष पर हमला कर दिया। विमलेश ने बताया कि अस्पताल की पार्क में भी कुत्ते घूमते हैं। पार्क में मरीज के रिश्तेदार तक नहीं बैठ सकते। कई लोगों को ये कुत्ते काट चुके हैं। कुत्तों के खौफ के कारण लोगों ने पार्क में बैठना ही बंद कर दिया है। अस्पताल प्रशासन से यदि कोई शिकायत करता है तो वह नगर निगम के सिर भांडा फोड़ देते हैं।

    अस्पताल में उपचार करवाने आए नितिन ने कहा कि वह अक्सर सिविल अस्पताल में उपचार करवाने आते हैं। करीब 1 सप्ताह में 4 से 5 केस अस्पताल में घूमते कुत्तों के काटने के यहां आते हैं। सेहत प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। पंजाब सरकार कुत्तों के लिए गौशाला की तर्ज पर डॉग पौंड बनाए। अस्पताल की SMO मनदीप कौर ने कहा कि नगर निगम को लिखा गया है कि इन कुत्तों का ऑपरेशन करवाएं। इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। लोगों को आए दिन ये काट रहे हैं।

  • डबल मर्डर से फैली सनसनी! सरेआम चली गोलियां

    डबल मर्डर से फैली सनसनी! सरेआम चली गोलियां

    नई दिल्ली : बिहार में डबल मर्डर से एक बार फिर सनसनी फैल गई है। रविवार को अपराधियों ने राज्य में 2 हत्याओं को अंजाम दिया है। एक तरफ बेगूसराय में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड टीचर को सरेआम गोली मार दी गई है तो वहीं दूसरी तरफ मोतिहारी में ठेकेदार का कत्ल कर दिया गया है। टीचर की हत्या का मामला बेगूसराय के बछवारा क्षेत्र के फतेहा पंचायत में सामने आया है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश के चलते अपराधियों ने 70 साल के रिटायर्ड टीचर को गोली मार दी। मृतक जवाहर राय फतेहा गांव के रहने वाले थे। अपराधियों ने जिस जवाहर राय की  हत्या की है, फरवरी 2021 उनके बेटे की भी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक चश्मदीद गवाह थे। गांव के लोगों के मुताबिक जवाहर राय रोजाना सुबह टहलने के लिए गांव से फतेहा रेलवे स्टेशन की तरफ जाते थे। आज भी जब वह फतेहा हॉल्ट के समीप सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर 3 नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी।

    फायरिंग के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद मौके पर मौजूद जांच अधिकारी ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बिहार के मोतिहारी में सब्जी खरीदने गए ठेकेदार की भी आज गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने वारदात को चकिया थाना चौक पर अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि हमलावर अपाची बाइक पर सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मुजफ्फरपुर की तरफ भाग गए। घटना के बाद ठेकेदार को इलाज के लिए रहमानिया अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान राजीव के सीने में दो गोलियां लगी थी। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 3 खाली खोखे बरामद किए है।

  • पंजाबः हरिके हेड में दिखा मगरमच्छ, वीडियो वायरल

    पंजाबः हरिके हेड में दिखा मगरमच्छ, वीडियो वायरल

    अमृतसरः हिमाचल में आई बाढ़ के कारण पंजाब के हालात एक बार फिर से खराब होने शुरू हो गए है। हालांकि मान सरकार की ओर से पंजाब में आई बाढ़ पर पैनी नजर रखी जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें व्यक्ति बता रहा है कि हरिके हेड में पानी के बढ़े स्तर के दौरान मगरमच्छ आ गया है। इस दौरान काफी संख्या में लोग वहां मगरमच्छ को देखने के लिए पहुंच गए। हालांकि इस वायरल वीडियो को लेकर प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई, लेकिन उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

  • छीलें या न छीलें:  क्या है बादाम खाने का सबसे अच्छा तरीका?

    छीलें या न छीलें: क्या है बादाम खाने का सबसे अच्छा तरीका?

    Soaked Almonds Benefits : बादाम भिगोकर खाने की प्राचीन परंपरा भारत से कायम है. भिगोने का मुख्य उद्देश्य है इसके पोषक तत्वों को सहजता से पाचने में सहायक बनाना और छिलका आसानी से हटा पाना बादाम को भिगोने से उसमें मौजूद पोषक तत्व अधिक उपलब्ध हो जाते हैं।  लेकिन क्या वाकई हमें बादाम की छिलका हटाकर ही खानी चाहिए? चलिए इस के बारे में जानते हैं। बादाम के छिलके में टैनिन नामक एक पदार्थ होता है, जो बादाम के पोषक तत्वों को अवशोषित होने से रोकता है। इसलिए छिलका हटाने से बादाम के पूरे पोषक तत्व आसानी से शरीर में अवशोषित हो पाते हैं। बादाम के छिलके को हटाने के अन्य फायदे भी हैं।बादाम का छिलका कड़वा होता है जिससे बादाम का स्वाद खराब हो जाता है। छिलके को हटाने से बादाम की मिठास बरकरार रहती है। छिलके में कीटनाशक और रसायन भी हो सकते हैं जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। इनको हटाने से बादाम 100% शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक बना रहता है। 

    बादाम उन मेवों में से एक है जिसमें सेहत के अनगिनत फायदे हैं. यहां बादाम के कुछ प्रमुख फायदे यहां देखें 

    • .ह्रदय के लिए लाभकारी: बादाम में सेहतमंद फैटी एसिड, विशेष रूप से मोनोअंसैच्युरेटेड और पॉलीअंसैच्युरेटेड फैट्स पाए जाते हैं जो ह्रदय के लिए अच्छे होते हैं। 
    • वजन घटाने में सहायक: बादाम में फाइबर, प्रोटीन, और अच्छा वसा होता है जो भूख को नियंत्रित करने में सहायक है और आपको ज्यादा समय तक संतुष्ट महसूस कराता है। 
    • ब्लड शुगर को नियंत्रित करना : बादाम में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। 
    • उचित पोषण: बादाम विटामिन E, मैग्नीशियम, और अन्य महत्वपूर्ण मिनरल्स से भरपूर होते हैं। 
    • बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना: बादाम में स्टेरॉल्स और फाइबर होते हैं जो बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। 
    • एंटीऑक्सीडेंट स्रोत:  विटामिन E एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर के सेल्स को नुकसान पहुंचाने वाले मुक्त रेडिकल्स से बचाव करता है। 
    • जोड़ों और मांसपेशियों के लिए: बादाम में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम जोड़ों और मांसपेशियों के स्वस्थ रहने में महत्वपूर्ण होते हैं। 
    • मास्टिक और त्वचा के लिए: बादाम तेल का उपयोग त्वचा के लिए मॉइस्चराइज़र के रूप में होता है, और यह त्वचा को नरम और मुलायम बनाए रखता है। 
    • इन सभी फायदों को देखते हुए, बादाम को आपकी दैनिक डाइट में शामिल करना बेहद फायदेमंद होता है। फिर भी, इसे सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह कैलोरी में काफी ऊंचा है।
  • चलते वक्त मोबाइल पर बात करना खतरनाक! इस जानलेवा बीमारी के हो सकतें है शिकार

    चलते वक्त मोबाइल पर बात करना खतरनाक! इस जानलेवा बीमारी के हो सकतें है शिकार

    कई लोगों को चलते-चलते फोन पर बात करने की आदत होती है। आपने भी कभी न कभी तो ऐसा जरूर किया होगा, मगर क्या आप जानते हैं कि जो लोग चलते-चलते फोन पर बात करते हैं, उनमें कैंसर जैसी घातक बीमारी का खतरा ज्यादा होता है? जी हां आप सही सुन रहे हैं। जो लोग एक जगह ठहरकर या रुककर बात करते हैं, उनमें इस बीमारी का खतरा कम होता है,लेकिन मूव करते वक्त मोबाइल पर बात करने वालों में इसका रिस्क ज्यादा होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा होता क्यों है, तो चलिए जानते हैं…

    दरअसल जब हम टहलते-टहलते या चलते-चलते किसी से मोबाइल पर बात करते हैं, तो इस दौरान हमारा फोन लगातार सिग्नल ढूंढता रहता है। कभी वो सिग्नल से अलग होता है तो कभी वो सिग्नल से जुड़ता है। इसकी वजह से फोन से हाई लेवल का रेडिएशन निकलता है, जो कैंसर पैदा करने का कारण बनता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो लंबे समय तक रेडिएशन के कॉन्टैक्ट में बने रहने से कई बीमारियों का रिस्क पैदा हो सकता है।

    कई बीमारियों की चपेट में आने का खतरा!

    एक्सपर्ट के मुताबिक, मोबाइल फोन रेडियोफ्रीक्वेंसी तरंगों के रूप में इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन का उत्सर्जन करते हैं। इन तरंगों के कॉन्टैक्ट में ज्यादा देर तक बने रहने से कैंसर सहित कई बीमारियां हो सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, कई बार मोबाइल फोन में खोने की वजह से लोग सड़क या ट्रेन आदि दुर्घटनाओं के शिकार भी हुए हैं।  इसके अलावा, सेल फोन की स्क्रीन को लंबे समय तक देखने से आंखों पर बुरा प्रभाव भी पड़ता है। कुल मिलाकर सेल फोन आपको कई गंभीर परेशानियों में डाल सकता है।

    मोबाइल से हेल्थ पर पड़ते हैं ये बुरे प्रभाव

    मोबाइल देखने के चक्कर में लोग कई बार नींद आने के बावजूद सोने को तवज्जों नहीं देते। जिसकी वजह से नींद पूरी नहीं होती। यह कहना गलत नहीं होगा कि मोबाइल नींद में खलल डालने का काम करता है। मोबाइल की स्क्रीन से एक ब्लू लाइट निकलने है, जो मेलाटोनिन के प्रोडक्शन में रुकावट पैदा करती है. मेलाटोनिन अच्छी नींद के लिए एक जरूरी हार्मोन है।

  • अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने की 100 करोड़ रुपए की कमाई

    अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने की 100 करोड़ रुपए की कमाई

    नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार  की फिल्म ओह माय गॉड 2  ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर ली है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ‘ओह माय गॉड’ के सीक्वल‘ओह माय गॉड 2′ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी  और यामी गौतम  भी मुख्य किरदार में है। 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ओह माय गॉड 2 ने अपने पहले हफ्ते में 85 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

    इसके बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन शुक्रवार को 6 करोड़ और शनिवार को 9 करोड़ कमाए। जिसके बाद फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है। ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : SWIFT CAR  ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ  ਅੱਗ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : SWIFT CAR ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ :  ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੰਜਗਰਾਈਂ ਵਿਚ ਸਵਿਫਟ ਕਾਰ ਨੂੰ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ ਲਗਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ । ਕਾਰ ਦੇ ਚਾਲਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪੰਪ ਤੋਂ ਸੀਐਨਜੀ ਗੈਸ ਪਾਵਾਂ ਕੇ ਘਰ ਨੂੰ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ । ਕੁਜ ਦੂਰ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹੀ ਮੀਟਰ ਚ ਸੀਐਨਜੀ ਦੀ ਸੂਈ ਬਲਿੰਕ ਕਰਨ ਲੱਗ ਪਈ ਅਤੇ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ । ਘਟਨਾ ਦੀ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲਦੀਆਂ ਹੀ ਐਏਸਆਈ  ਚਮਕੌਰ ਸਿੰਘ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ  ਫਾਇਰ ਟੀਮ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ  ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ।

  • विदेश में भारतीय छात्रों को बड़ा झटका, इतने स्टूडेंट को भेजा वापस

    विदेश में भारतीय छात्रों को बड़ा झटका, इतने स्टूडेंट को भेजा वापस

    अमेरिका: कनाडा के बाद अमेरिका में भारतीय छात्रों की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका से एक दिन में 21 भारतीय छात्रों को वापस भेजने की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी वजह वीजा और डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी बताई गई है। ये छात्र आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं। इन स्टूडेंट्स ने दावा किया है कि उनके सभी डॉक्यूमेंट्स पूरे थे और ये कॉलेज में एडमिशन मिलने के बाद अमेरिका जा रहे थे। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, एटलांटा, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को के एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर ने छात्रों के डॉक्यूमेंट्स चेक किए। इसके बाद उन्हें कुछ देर के लिए हिरासत में भी लिया गया और फिर वापस जाने के लिए कहा गया। छात्रों ने बताया कि उन्हें वापसी की कोई वजह नहीं बताई गई। इस वजह से छात्रों को लगा कि उनके दस्तावेजों में कुछ कमी थी।

    अमेरिका या भारत सरकार की तरफ से इस मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया गय है। द हिन्दू के मुताबिक, ये घटना 12 से 16 अगस्त के बीच की है। बिना किसी वजह की जानकारी के वापस भेजे गए छात्रों ने बताया कि अधिकारियों ने उनके मोबाइल फोन और व्हॉट्सऐप चैट्स भी चेक किए गए थे। साथ ही उनके लैपटॉप और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की गई थी। इसके अलावा छात्रों को चुपचाप देश से वापस जाने और विरोध करने पर गंभीर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई थी। जिन छात्रों को वापस भेजा गया है उनमें से ज्यादातर पढ़ाई के लिए मिसूरी और साउथ डकोटा की यूनिवर्सिटी में जाने वाले थे।

    एयरपोर्ट पर छात्रों से उनकी पढ़ाई, वीजा इंटरव्यू, लोन और एडमिशन के लिए जिन कंसल्टेंट्स से मदद ली गई उनसे जुडे़ सवाल पूछे गए थे। इसके बाद उन्हें अगले दिन दिल्ली की फ्लाइट से वापस भेजने तक हिरासत में रखा गया। फिलहाल ये छात्र भारत लौट चुके हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अमेरिका से तुरंत वापस भेजे जाने वाले विदेशी छात्रों पर अगले 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया जाता है। ऐसे में इन स्टूडेंट्स को अपने भविष्य की चिंता हो रही है। एटलांटा से वापस भेजी गई एक छात्रा ने बताया कि इमिग्रेशन अधिकारी अजीब ढंग से व्यवहार कर रहे थे और कई बार सवालों का जवाब भी नहीं दे रहे थे।

    द हिन्दू के मुताबिक, छात्रा ने दावा किया कि ऐंबैसी और यूनिवर्सिटी की तरफ से सभी डॉक्यूमेंट्स पूरे होने के बावजूद ये कार्रवाई की गई। राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पिछले हफ्तों हजारों छात्र विदेश में पढ़ाई करने के लिए रवाना हुए थे। एयरपोर्ट के अधिकारी और पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों की भीड़ की वजह से उनके साथ जाने वाले पैसेंजर्स को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की गई थी। इससे पहले अमेरिकी ऐंबैसी ने इस साल भारतीयों के लिए रिकॉर्ड वीजा प्रोसेस करने की घोषणा की थी। दूतावास फर्स्ट-टाइम बी1 और बी2 टूरिस्ट और बिजनेस ट्रैवल वीजा में बैकलॉग को कम करना चाहता है। इसके तहत पूरे भारत में 2.5 लाख बी1/बी2 वीजा अपॉइंटमेंट बुक हुए हैं। साथ ही फर्स्ट-टाइम बी1/बी2 वीजा के इंटरव्यू के लिए दुनियाभर के दूतावासों और वॉशिंगटन डीसी से खासतौर पर अधिकारियों को बुलाया गया है।