Blog

  • स्क्रैप व सरिया माफिया की 120 करोड की संपत्ति कुर्क, किया भगोड़ा घोषित, देखे वीडियो

     उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने गैंगस्टर रवि नागर उर्फ रवि काना और उसके सहयोगी की 120 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है. पुलिस ने कहा कि कुर्क की गई संपत्तियों में लगभग एक दर्जन वाहन, बैंक खाते और अचल संपत्ति शामिल हैं. पिछले दो माह में गैंगस्टर रवि काना के गिरोह के करीब एक दर्जन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक यह गिरोह कथित तौर पर स्क्रैप का व्यापार करता है और ठेके हासिल करने के लिए आपराधिक पृष्ठभूमि का इस्तेमाल करता है. 

    रवि काना एक स्क्रैप माफिया है, जो सरिया या स्क्रैप के कारोबार में लंबे वक्त से शामिल है. रवि काना गैंग के लोग अलग-अलग कंस्ट्रक्शन साइटों पर जाने वाले सरिया के ट्रकों को रोक लेते हैं और चालक से मिलकर सरिया उतरवा लेते हैं. रवि का गिरोह साइटों के मैनेजर को डरा-धमकाकर स्टॉक बुक में पूरा वजन दर्ज करवाते हैं. इसके बाद उतारे गए सरिया को बाजार भाव से अधिक दामों पर बेचकर अनुचित मुनाफा कमाता है.

  • पंजाबः नहर से मां-बेटे का श+व बरामद

    फरीदकोटः सरहिंद नहर में एक मां व बच्चे का शव मिलने सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पहचान के लिए शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए थाने के एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि उन्हें नहर में शव होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम जब शव को नहर से बाहर निकालकर देखा तो महिला ने बच्चे को अपने साथ कस कर बांधा हुआ था, जिससे  साफ हो रहा है महिला ने बच्चे को साथ लेकर नहर में छलांग लगाई है। 

    इस संबंधी फरीदकोट पुलिस ने पंजाब के सभी थानों में सूचना दे भेज दी है, ताकि इसने बारे में पता चल सके। इनके बारे कोई भी शिकायत किसी थाने में होगी तो शवों की आसानी से पहचान हो जाएगी और नहर में छलांग लागने के कारणों का पता चला जाएगा। पुलिस ने कहा कि इस संबंधी कोई जानकारी हो तो थाने में सम्पर्क सकते हैं। पुलिस ने इसके मोबाइल नंबर भी जारी किए है। इसके लिए मुख्य अफसर थाना सदर फरीदकोट का नंबर- 75270-17022, थाना के मुंशी का नंबर-75270-17032 दिया गया है जिस पर सम्पर्क कर जानकारी दे सकते हैं। 

  • नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन, धारा 144 लागू, इंटरनेट बंद

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित संदेशखाली में एक बार फिर हंगामा हो गया। सड़कों पर उतरी महिलाओं ने टीएमसी नेता शाहजहां शेख समेत अन्य नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन किया। टीएमसी और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट में 13 नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए। इस पर पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू करने के साथ ही इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं। केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल को फंड न देने को लेकर टीएमसी नेताओं ने संदेशखाली के त्रिमोहानी बाजार में लोगों के साथ मिलकर रैली निकाली थी। इस पर रैली में शाहजहां शेख के नारे लगाने पर बवाल मच गया। संदेशखाली की महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर रैली को रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई।

    ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर टीएमसी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को खदेड़ लिया, जिससे भागते समय टीएमसी के दो कार्यकर्ता नदी में गिर पड़े और मारपीट में पार्टी के 10 कार्यकर्ता जख्मी हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची और स्थिति को कंट्रोल किया। इसके बाद ग्रामीणों ने रात में संदेशखाली थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। संदेशखाली में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

    ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि टीएमसी नेता बाहरी लोगों के साथ मिलकर रैली निकालकर इलाके में अशांति फैला रहे हैं। उन्होंने टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, ग्रामीणों ने कहा कि टीएमसी के कार्यकर्ता शिबू हाजरा के समर्थकों ने रैली निकालते वक्त हमला किया। उन्होंने बोतलें फेंकीं, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। दासपाड़ा सहित कई इलाकों में मारपीट हुई।

    महिलाओं की मांग है कि टीएमसी नेता शाहजहां शेख को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। शाहजहां शेख पार्टी के नाम पर ग्रामीणों के साथ अत्याचार कर रहा है। आपको बता दें कि पिछले महीने 5 जनवरी को शेख शाहजहां के घर पर छापा मारने गई ईडी और केंद्रीय बलों की टीम पर हमला किया गया था।

  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर 2 गुटों में मारपीट, एक की मौ+त

    फाजिल्काः गांव रेते वाली भैणी में कुछ दिन पहले विवाद हो गया था। दोनों गुटों में विवाद इतना बढ़ गया थाकि दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हो गये थे। जिसमें से एक की आज इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल फाजिल्का में लेकर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने कुलवंत सिंह, सुनील सिंह, मंजीत सिंह, कुलदीप सिंह, बलजीत सिंह, रोहित सिंह वासियान रेते वाली भैणी, राजविंदर सिंह उर्फ करण सिंह, गुरजंट सिंह वासियान बैंक कॉलोनी फाजिल्का, बेबी निवासी नई आबादी फाजिल्का और दो-तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सिटी फाजिल्का थाने में मामला दर्ज किया गया था।

    जिसके बाद पुलिस अब धारा 302 के तहत कार्रवाई बढ़ा दी गई है। वहीं डीएसपी फाजिल्का शुबेग सिंह ने बताया कि घायलों में एक पक्ष के गांव रेतेवाली भैनी निवासी सरबजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया था कि वह मौजम रेलवे फाटक के पास एक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। बता दें कि 31 जनवरी को गुरजंट सिंह और राजविंदर वासी बैंक कॉलोनी फाजिल्का ने उसे राजीनामा के लिए दुकान से बाहर बुलाया। जब वह दुकान से बाहर आया तो वहां पहले से ही उसके कुछ साथी मौजूद थे।

    जिसमें से कुछ ने अपने हाथ में लोहे का कापा पकड़ रखा था तो कुछ ने लोहे की रॉड पकड़ रखी थी। इस दौरान इनकी ओर से उसपर हमला कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसने किसी तरह अपने फोन से अपने भाइयों को फोन किया और उन्हें वहां बुलाया। जब उसके भाई उसके पास आए तो लोहे के कापा से उसके भाई जतिंदर सिंह पर हमला कर दिया गया। इसके अलावा उसके भाई सुनील उसे बचाने के लिए आगे आया तो उसके सिर पर उल्टे कापे से हमला कर दिया। बाकी सभी ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान जितेंद्र सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे श्री गंगानगर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • पंजाबः पुलिस कमिश्नर ने लाइसैंसी हथियार धारकों को जारी किए सख्त निर्देश

    लुधियानाः पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने लाइसेंस धारकों द्वारा लाइसेंसी हथियार के दुरुपयोग के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। कमिश्नरेट पुलिस लुधियाना लाइसेंस प्राप्त हथियारों के दुरुपयोग, आर्म नियम, अधिनियम का उल्लंघन करने और आम जनता के जीवन और संपत्ति को खतरे में डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान 6 लाइसेंस धारकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निरस्त कर दिया गया है।

    पुलिस कमिश्नर ने फायर आर्म्स लाइसेंसधारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि कोई भविष्य में फायरआर्म्स लाइसेंसधारी, फायरआर्म्स नियम,फायरआर्म्स अधिनियम का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

  • झील पर खुला पहला Pizza ATM, 3 मिनट में होगा तैयार

    चंडीगढ़ः सुखना झील स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। क्योंकि अब पास में एक नया पिज्जा एटीएम खुल गया है। यह इनोवेटिव पिज्जा एटीएम चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (CITCO) द्वारा स्थापित किया गया है। जो सिर्फ 3 मिनट में पिज्जा तैयार कर देता है।

    सिटको के अधिकारियों के मुताबिक, पिज्जा एटीएम उत्तर भारत में अपनी तरह का पहला एटीएम है। फिलहाल यह देश का एकमात्र चालू एटीएम है। यह अवधारणा फ्रांस में एक समान मशीन से प्रेरित किया गया था, लेकिन iMatrix वर्ल्डवाइड के स्थानीय लाइसेंसधारी, डॉ. रोहित शर्मा ने अपने मोहाली कारखाने में इस मशीन को और भी अधिक सुलभ बनाने की चुनौती ली।

    शर्मा ने खुलासा किया कि यह विचार मुंबई में इसी तरह के उद्यम की सफलता से पैदा हुआ था। हालांकि, महामारी से जुड़ी चुनौतियों के कारण इसे बंद करना पड़ा। वहीं अब सुखना झील पर खुले पीज्जा एटीम पर जनता की प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही है। यह मशीन प्रतिदिन औसतन 100 पिज्जा और सप्ताहांत पर 200-300 पिज्जा बनाती है।

    एटीएम से पिज़्ज़ा उचित मूल्य पर उपलब्ध है। इन पिज़्ज़ा की कीमत डोमिनोज़ और पिज़्ज़ा हट जैसी लोकप्रिय श्रृंखलाओं से लगभग 35 प्रतिशत सस्ती है। मीडियम पनीर टिक्का पिज्जा जैसे विकल्पों की कीमत डोमिनोज़ में 560 रुपये की तुलना में सिर्फ 340 रुपये है। एटीएम सुविधा के साथ-साथ सामर्थ्य भी प्रदान करता है।

  • दर्दनाक हादसा: शादी के अगले दिन दूल्हे की मौ+त

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गोहाना के गुढ़ा रोड स्थित ससुराल में पगफेरे की रस्म पूरी कर पत्नी के साथ जींद स्थित गांव खांडा खेड़ी लौट रहे दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा दूसरी कार में टक्कर लगने से हुआ। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    हिसार के गांव खांडा खेड़ी निवासी प्रवीन कुमार की शादी 8 फरवरी को गोहाना के गुढ़ा रोड की युवती से हुई थी। प्रवीन कार में सवार होकर ससुराल आए थे। पगफेरे की रस्म पूरी होने के बाद वह शुक्रवार रात को अपनी पत्नी के साथ वापस गांव लौट रहा था। रात को जब वह गांव बुटाना के पास पहुंचे तो इसी दौरान हुए सड़क हादसे में प्रवीन की मौत हो गई। प्रवीन की कार दूसरी कार में टकरा गई। हादसे की सूचना बरोदा थाना की बुटाना चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रवीन के फूफा महेंद्र सिंह ने बताया कि एक दिन पहले तक घर में खुशियां छाई थी। हादसे के बाद से मातम पसरा है।

  • विदेश गए पंजाबी नौजवान की मौ+त

    चंडीगढ़ः विदेशी धरती से एक दुखद खबर सामने आई है। न्यूजीलैंड गए 1 और पंजाबी की मौत हो गई है। युवक की पहचान 29 वर्षीय सौरव सैनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक काम करते वक्त मशीन में फंस गया था, जिसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद युवक की मौत हो गई। सौरव सैनी 2013 में न्यूजीलैंड गए थी। उसे न्यूजीलैंड पीआर मिल चुकी थी। 

  • कपूरथलाः चोरों को हौंसले बुलंद, 4 दुकानों को बनाया निशाना, देखें CCTV

    कपूरथलाः जिले में लगातार चोरी की वारदातों के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला देर रात चारबत्ती चौक के नजदीक से सामने आया है। जहां चोरों ने 4 दुकानों को निशाना है। इस दौरान चोर दुकानों से नगदी लेकर फरार हो गए। हालांकि चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़े है लेकिन 3 दुकानों में कोई नुकसान नहीं हुआ है। चोरों की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलने के 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने औपचारिकता निभाकर सूचना संबंधित थाना को दी। वहीं दूसरी तरफ सिटी 2 अर्बन स्टेट के SHO मनजीत सिंह ने दावा किया कि जल्द ही चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

    बता दें कि चारबत्ती चौक के नजदीक 200 मीटर के दायरे में पिछले 3 सप्ताह में दर्जन से अधिक चोरी की वारदात हो चुकी है। जिनमे कुछ पुलिस पर विश्वास न होने के चलते रिपोर्ट भी नहीं की गई है। लेकिन सिटी थाना पुलिस अभी तक किसी भी चोरी की वारदात को हल करने में सफल नहीं हुई है। जानकारी अनुसार जैन सुपर स्टोर के मालिक पंकज जैन, लवली बैकरी के मालिक नरिंदर सिंह, दशमेश मेडिकल हाल के मालिक बलवीर सिंह और पड्डा संस के मालिक मनजिंदर सिंह ने बताया कि जब वह सुबह आए तो दुकानों के ताले टूटे हुए थे। CCTV फुटेज में घटना कैद हुए है। देर रात 3 बजे के करीब अज्ञात चोरों ने इन दुकानों को निशाना बनाया है। 

    पीड़ित दुकान मालिको ने बताया कि दुकानों के ताले टूटने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दे दी गई। जिसके एक घंटे बाद पीसीआर टीम ने आकर जाँच शुरू कर दी है। लेकिन लवली बैकरी, दशमेश मेडिकल हाल और पड्डा संस में कोई नुक्सान नहीं हुआ है। जबकि जैन सुपर स्टोर के मालिक पंकज जैन ने बताया कि गल्ले में पड़े लगभग एक लाख रुपए नगदी के अलावा कुछ चॉकलेट और अन्य सामान भी चोरी हुआ है। वहीँ चोर उनकी दुकान में लगे CCTV में भी कैद हुआ है।

  • पंजाबः आप पार्टी के जिला प्रधान पर तेजधार हथियारों से हमला कर आरोपी फरार, देखें CCTV 

    पठानकोट/अनमोलः पंजाब में एक तरफ आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार जो कि लोगों की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही है। लेकिन दूसरी ओर जिले में हालात ऐसे हो गए है कि आम जनता की सुरक्षा तो दूर आप पार्टी के नेता भी अब सुरक्षित नहीं रहे है। दरअसल, ऐसा ही एक मामला पठानकोट में देखने को मिला है। एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें एक नौजवान पर कुछ लोगों द्वारा तेज हथियारों के साथ हमला किया गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं इस घटना की वीडियो वायरल होते ही पुलिस भी हरकत में आ गई। जिसके बाद पुलिस ने घायल नौजवान के बयान लिए। बताया जा रहा है कि घायल नौजवान आम आदमी पार्टी का जिले पठानकोट में एससी विंग का जिला प्रधान है। जिस पर हमलावारों द्वारा तेज हथियारों से हमला किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए घायल हरजीत सिंह ने बताया कि वह कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक के घर से वापस आ रहा था। इस दौरान रास्ते में वह एक ढाबे पर रुके जहां पर 2 नकाबपोशों द्वारा उन पर तेज हथियारों के साथ हमला किया गया। पीड़ित ने बताया कि उसकी किसी के साथ भी कोई पुरानी रंजिश नहीं है। उस पर कातिलाना हमला क्यों हुआ और किसने करवाया इसके बारे में उसे कुछ भी नहीं पता है।

    वहीं दूसरी ओर इस बारे में जब पुलिस अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला बीते दिन का है। जिनकी शिकायत उन्हें मिली है और सीसीटीवी फुटेज भी उन्हें मिली है। जोकि लगातार वायरल हो रही है। उन्होंने कहा कि जो नौजवान जख्मी हुआ है वह आप पार्टी से संबंधित है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और जख्मी नौजवान के आज बयान लिए जा रहे है। जिसके बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा।