Blog

  • Punjab: Medical Store के बाहर शख्स का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: Medical Store के बाहर शख्स का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला बस स्टैंड के पास एक मेडिकल स्टोर के बाहर शख्स ने हंगामा कर डॉक्टर पर पत्नी को जबरदस्ती छिपा कर रखने के गंभीर आरोप लगाए है। जिसके बाद डॉक्टर व उसके परिवार ने शख्स व उसके रिश्तेदार की ओर से की जा रही गुंडागर्दी की सीसीटीवी दिखाई।

    डॉ. राजीव शर्मा ने कहा कि राकेश शेरां की ओर से उसे बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाए जा रहे है। जबकि उनका और उनकी पत्नी का केस कोर्ट में चल रहा है। इस संबंधी थाने में लिखित शिकायत दी है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है और जानबूझ कर परेशान किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि राकेश शेरां के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

    इस संबंधी डॉक्टर की बहन सीमा ने कहा कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है, डराया-धमकाया जा रहा है और तेल डालकर जला देने की धमकी दी जा रही है। अजनाला पुलिस स्टेशन से जांच अधिकारी रतन सिंह ने कहा कि उन्हें डॉ. राजीव शर्मा ने लिखित शिकायत दी है। जिसके संबंध में वह जांच कर रहे हैं और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके संबंध में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar: सीवरेज की समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, देखे वीडियो

    Jalandhar: सीवरेज की समस्या से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, देखे वीडियो

    जालंधर: महनगर के केंट वाले इलाके मं सीवेज की समस्या को लेकर इलाका निवासीयों में काफी रोष देखा जा रहा है। आपको बता दें कि जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर 32 में लोग लगातार सीवरेज की समस्या से जूझ रहे ।. इस बीच जब गांव के लोगों ने सीवरेज इन्चार्ज से बात की तो उन्होंने सुनने से इंकार कर दिया।

    ग्रामीणों से बात करने पर उन्होंने बताया कि सीवरेज की सम्सया के कारण गलियों में गंदा पानी जमा रहता है और लोगों को मलेरिया व डेंगू जैसी महामारी का सामना करना पड़ रहा है। वह अपने बच्चों को बाहर खेलने भी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने इस समस्या का जल्द समाधान करने की अपील की है।

  • Punjab : जमीनी विवाद के चलते चली गोली, देखें वीडियो

    Punjab : जमीनी विवाद के चलते चली गोली, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : हबीबवाला रोड पर जमीनी विवाद के चलते गोलीबारी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बलजिंदर सिंह निवासी फिरोजपुर ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले गीतू की नजर काफी समय से उसकी जमीन पर थी और वह लगातार उसे परेशान कर रहा था। एक दिन पहले उक्त आरोपी ने बीजे हुए हरे चारे पर सप्रे करके उसे बर्बाद कर दिया और बाद में उस पर पराली फेंककर आग लगा दी।

    जब उन्होंने उसे रोका तो उक्त आरोपी ने उन पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शुरुआती इलाज के बाद घायल बलजिंदर सिंह को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार गोली मारने वाला गीतू पुलिसकर्मी का बेटा है। जो फिलहाल गोली मारने के बाद से फरार है।

  • Punjab: Shiv Sena नेताओं के खिलाफ निहंग सिंहों ने Police Commissioner को सौंपा पत्र, देखें वीडियो

    Punjab: Shiv Sena नेताओं के खिलाफ निहंग सिंहों ने Police Commissioner को सौंपा पत्र, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में शिव सेना नेताओं द्वारा गलत टिप्पणी करने के मामले में निहंग सिंहों ने आज पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा है। जिसमें उन्होंने भड़काऊ भाषण देने वाले शिव सेना नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं मीडिया से बात करते हुए निहंग सिंहों ने कुछ शिव सेना नेता लगातार भड़काऊ भाषण दे रहे है, जिसके चलते उनमें रोष पाया जा रहा है। निहंग सिंहों ने मीडिया से बात करते हुए कहाकि उनकी बहन बेटियों को लेकर शिव सेना नेताओं द्वारा गलत भाषण दिया जा रहा है। जिसको लेकर निहंग सिंहों का कहना है कि जो गलत काम कर रहा है, उनके खिलाफ वह कार्रवाई करें, लेकिन सभी के बारे में गलत टिप्पणी करना निंदनीय है। ऐसे में निंहग सिंहों ने कहा कि ऐसे गलत टिप्पणी करने वाले शिव सेना नेताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

    इस दौरान निंहग सिंहों ने कहा कि सभी शिव सेना नेता भड़काऊ बयान नहीं दे रहे, लेकिन कुछ शिव सेना नेता ऐसी गलत टिप्पणी कर रहे है। ऐसे में उन्होंने उक्त शिव सेना नेताओं को भड़काऊ भाषण देने से गुरेज करने की अपील भी की है। वहीं निहंग सिंहों ने पुलिस से उक्त भड़काऊ भाषण देने वाले शिव सेना नेताओं को डिब्रूगढ़ जेल में भेजने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भड़काऊ भाषण देने वालो में से आरबी पूरी, रोड़ी साहनी, टंडन सहित अन्य नेता शामिल है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो वह उक्त नेताओं पर तेजधार हथियारों से हमला नहीं करेंगे, बल्कि मुंह पर जूते मारेंगे। वहीं शिव सेना नेता पर हमला किए जाने के मामले में निहंग सिंहों ने कहा कि वह पता नहीं कौन है और वह नई सिख बने हुए है। उन्होने कहा कि अगर उन्होंने गलती की है तो पुलिस ने उनके सख्त सजा भी दी है। वहीं उन्होंने सिद्धू मूसेवाला और दीप सिद्धू का जिक्र करते हुए कहा कि उनसे सिक्योरिटी ना वापिस लेते तो उन पर हमला नहीं होना था। उन्होंने कहा कि वह चाहते है कि उक्त भड़काऊ भाषण देने वाले शिव सेना नेताओं से भी सिक्योरिटी वापिस सरकार को लेनी चाहिए।

  • Jalandhar: Mehr Chand Polytechnic College में Diploma प्रवेश के लिए छात्रों में देखा जा रहा उत्साह

    Jalandhar: Mehr Chand Polytechnic College में Diploma प्रवेश के लिए छात्रों में देखा जा रहा उत्साह

    जालंधरः Mehr Chand Polytechnic College जालंधर में डिप्लोमा प्रवेश के लिए छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, ऑटोमोबाइल और फार्मेसी में कुछ ही सीटें खाली बची हैं। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि बोर्ड के शेड्यूल के मुताबिक पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग खत्म हो चुकी है और रिजल्ट कल 16 जुलाई को आएगा।


    सफल छात्र 17 जुलाई से 31 जुलाई तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करेंगे। जिन छात्रों को सीट नहीं मिली, वे दूसरी काउंसलिंग के लिए कॉलेज आकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह रजिस्ट्रेशन 23 जुलाई से शुरू होगा, जो 6 अगस्त तक चलेगा। संबंधित कॉलेज और प्रोग्राम की चॉइस फिलिंग 1 अगस्त से 7 अगस्त तक होगी। रिजल्ट 16 अगस्त को आएगा और सफल छात्र 16 अगस्त से 29 अगस्त तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करेंगे। मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को निटर की ओर से उत्तर भारत में सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक के रूप में मान्यता दी गई है। उन्होंने कहा कि नवंबर में कॉलेज की ओर से संस्था के स्थापना दिवस के 70 वर्ष पूरे होने पर प्लैटिनम जुबली मनाई जा रही है।

  • Jalandhar: Sheetal Vij की बहन के घर को चोरों ने बनाया निशाना

    Jalandhar: Sheetal Vij की बहन के घर को चोरों ने बनाया निशाना

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं ताजा मामला न्यू विज नगर से सामने आया है। जहां शहर के उद्योगपति शीतल विज की बहन के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार चोर घर से सोने के गहने के लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि स्क्वायड और फारेसिंक की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab : श्री अकाल तख्त साहिब की बैठक हुई शुरु, देखें वीडियो

    Punjab : श्री अकाल तख्त साहिब की बैठक हुई शुरु, देखें वीडियो

    अमृतसर : सोमवार को पंजाब के अमृतसर में सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था श्री अकाल तख्त साहिब पर पांचों तख्तों के जत्थेदारों की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक से पहले श्री हरिमंदिर साहिब के दो नवनियुक्त ग्रंथियों का सेवा संभाल कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें श्री दमदमा साहिब में पांच प्यारों की सेवा कर रहे भाई केवल सिंह और बटाला निवासी कथावाचक भाई परविंदरपाल सिंह ग्रंथी का कार्यभार संभाला। इस दौरान पांचों तख्तों के जत्थेदार भी मौजूद रहे।

    इसके बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह की अध्यक्षता में बैठक शुरू होने वाली है। जिसमें पांचों तख्तों के जत्थेदार पहुंचे हैं। इस बैठक में दो प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी। जिसमें शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बागी गुट द्वारा दी गई माफी पर चर्चा होगी। इसके साथ ही गोल्डन टेंपल के म्यूजियम में खालिस्तानी आतंकियों की तस्वीरों को लगाने पर भी विचार किया जाना है।

  • Punjab : चोरों ने रिटायर्ड फौजी के घर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    Punjab : चोरों ने रिटायर्ड फौजी के घर को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    सोने के गहने और नकदी ले हुए फरार 

     गुरदासपुर : जिले के थाना दीनानगर के अधीन आते रणजीत बाग में गत रात चोरों ने रिटायर्ड फौजी के घर को निशाना बनाते हुए सोने के गहने और नकदी चुरा ली। इस संबंधी पीड़ित परिवार ने पुलिस को चोरी संबंधी शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    रिटायर्ड फौजी सवरणजीत सिंह निवासी रणजीत बाग ने बताया कि रोजाना की तरह घर के दरवाजे बंद करके गत रात घर के आंगन में सोए हुए थे। रात करीब पौने 3 बजे उठे तो देखा कि अंदर वाला कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। जबकि अंदर की लाइट जल रही थी और पंखे चल रहे थे। जब वह अंदर गए तो देखा कि सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को उठाया।

    टूटी हुई अलमारियों को चेक किया गया तो उसमें से 4 लाख रुपए नकदी और 6 तोले सोने के गहने चोरी थे। चोर पिछली खिड़कियों को तोड़कर घर में घुसे। सुबह के समय पीड़ित ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी दीनानगर सुखविंदर पाल सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और तकनीकी साधनों की मदद से चोरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

  • Jalandhar: दिन दहाड़े Civil Hospital में पिता को दिखाने गए परिवार के घर से 2 लाख की नगदी से गहने लेकर चोर फरार, देखें Live

    Jalandhar: दिन दहाड़े Civil Hospital में पिता को दिखाने गए परिवार के घर से 2 लाख की नगदी से गहने लेकर चोर फरार, देखें Live

    जालंधर, ENS: अली मोहल्ला में दिन दहाड़े चोरी का मामला सामना आया है। जहां चोर 2 लाख से अधिक की नगदी सहित गहने लेकर चोर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित राकेश शर्मा ने बताया कि वह अपने पिता को दिखाने के लिए सिविल अस्पताल गए थे। इस दौरान उनका बेटा कास्मेटिक की दुकान पर काम के लिए गया हुए था और दंपति सिविल अस्पताल पिता को दिखाने गए थे। वहीं एक घंटा पहले चोर घर में घुसे और घर के ताले तोड़कर घर से नगदी सहित गहने लेकर फरार हो गए।

    पीड़ित परिवार ने कहा कि चोर बच्चों की गोलक सहित घर से 2 से ढाई लाख की नगदी और 4 तोले सोना चांदी के गहने लेकर चोर फरार हो गए। पीड़िता ने बताया कि जब वह पिता को दिखाकर अस्पताल से घर आए तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने कहा कि अलमारी के ताले लगे हुए है, लेकिन चोर ताले लगे अलमारी को तोड़कर फरार हो गए।

  • Hi-Tech हुए पुलिस के वाहन, 360 डिग्री Angle से रखी जाएगी वारदातों पर नजर

    Hi-Tech हुए पुलिस के वाहन, 360 डिग्री Angle से रखी जाएगी वारदातों पर नजर

    रामपुरः किसी भी घटना, दुर्घटना या आपात स्थिति आने पर उसे काबू करने के मोर्चे पर योगी आदित्यनाथ सरकार पुलिस को लगातार अत्याधुनिक संसाधनों से लैस कर रही है।प्रशासन ने डायल 112 पुलिस को अब ओर हाईटेक बना दिया है। डायल 112 पर कॉल करते ही पुलिस की यह गाड़ी कुछ मिनट में ही घटनास्थल पर पहुंच जाती है। अब इन गाड़ियों को हाई रिज़ॉल्यूशन कैमरों से लैस किया गया है। वहीं, उक्त वाहनों पर सवार सुरक्षाकर्मियों को भी बॉडी वार्म कैमरे से लैस किया गया है। जिले के 10 सरकारी वाहन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इनमे लगे आधुनिक कैमरे 360 डिग्री पर घूमकर आसपास की गतिविधियों को कैद कर सकेंगे। इससे शहरी और ग्रामीण इलाकों में अपराध पर लगाम लगाने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही अपराधियों व आपराधिक घटनाओं पर पैनी नजर भी रखी जा सकेगी। इस अत्याधुनिक कैमरे में एक बहुत फायदेमंद फीचर है, जो कुछ साल पहले तक सिर्फ टॉप-एंड कारों में देखने को मिलता था।