Blog

  • उपलब्धि – सिविल अस्पताल हरोली बना नेशनल क्वालिटी सर्टिफाइड

    उपलब्धि – सिविल अस्पताल हरोली बना नेशनल क्वालिटी सर्टिफाइड

    यह उपलब्धि पाने वाला प्रदेश का दूसरा सिविल अस्पताल

    ऊनासुशील पंडित: ऊना जिले के सिविल अस्पताल हरोली ने राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के तहत क्वालिटी सर्टिफाइड बनने की उम्दा उपलब्धि प्राप्त की है। हरोली का यह स्वास्थ्य संस्थान यह उपलब्धि पाने वाला प्रदेश का दूसरा सिविल अस्पताल है। इस बारे सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा गठित टीम ने पिछले साल सिविल अस्पताल हरोली का राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के तहत निरीक्षण किया था। इसमें सिविल अस्पताल हरोली ने 95.44 प्रतिशत स्कोर हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाया।

      उन्होंने बताया कि निरीक्षण में संस्थान के 7 विभागों का मूल्यांकन किया गया जिसमें आपातकालीन विभाग, ओपीडी, आईपीडी, लेबर रूम, फार्मेसी, लैब तथा सामान्य प्रशासन निहित रहे। यह प्रमाणिकता अगले तीन सालों के लिए वैध है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल हरोली ने प्रदेश भर में कामयाबी का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय आरएच ऊना के सभी अधिकारियों और सिविल अस्पताल हरोली की टीम को जाता है।

  • हिमाचल में  धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देने के लिए एक नवीन पहल

    हिमाचल में धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देने के लिए एक नवीन पहल

    पहली बार आयोजित होगा तीन दिवसीय ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’
    14 से 16 सितम्बर तक होगा आयोजन
    उपायुक्त ने की अधिकारियों के साथ बैठक, बोले…शानदार आयोजन से महोत्सव को बनाएंगे यादगार
    ऊनासुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को नई गति देने के लिए एक नवीन पहल करते हुए सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी में तीन दिवसीय ‘माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। पहली बार आयोजित किया जा रहा ये महोत्सव 14 से 16 सितम्बर तक मनाया जाएगा। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने महोत्सव के आयोजन को लेकर माता श्री चिंतपूर्णी के माईदास भवन में मंगलवार को जिलाधिकारियों के साथ बैठक की।
    बता दें, मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत कुछ महीने पहले चिंतपूर्णी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए धार्मिक पर्यटन क्षेत्र में एक नवीन पहल करने तथा एक भव्य महोत्सव आरंभ करने की बात कही थी। उन्होंने जिला प्रशासन को इसके आयोजन को लेकर निर्देश दिए थे। प्रशासन ने उनके निर्देशानुरूप आगे बढ़ कर कार्य करते हुए महोत्सव के आयोजन की तैयारी की है। भव्य-दिव्य होगा महोत्सव उपायुक्त ने महोत्सव का शानदार आयोजन कर इसे यादगार बनाने का आह्वान करते हुए सभी अधिकारियों से पूर्ण समन्वय से कार्य करने को कहा । उन्होंने कहा कि महोत्सव के भव्य-दिव्य आयोजन के साथ इसे एक विशेष पहचान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव अधिकारी होंगे, एसडीएम अंब मेला संयोजक जबकि एसपी पुलिस स्पोर्ट्स अधिकारी होंगे। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा जतिन लाल ने बताया 14 सितंबर को महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर से लेकर एसडीएम कार्यालय अंब तक एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद शोभा यात्रा माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव मेला स्थल पर पहंुचेगी। इसके अलावा उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव की स्मृतियों को संजोने के लिए बहुरंगी स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम-खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी उपायुक्त ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। हजारों-हजार श्रद्धालु माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आते हैं। यह महोत्सव सभी श्रद्धालुओं लिए एक सौगात सरीखा अवसर है। महोत्सव में धार्मिक-आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के उपलक्ष्य पर 1 सितंबर से लेकर 30  सितंबर  तक विभिन्न स्पोर्ट तथा साहसिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साहसिक खेलों का आयोजन रामलीला मैदान अम्ब में किया जाएगा। जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम, तम्बोला व खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब में होंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों व कार्यक्रमों से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे। आयोजन के लिए 13 समितियां गठित जतिन लाल ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने के क्रम में विविध गतिविधियों के आयोजन तथा समन्वय के लिए 13 समितियां गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी सौंपे गए कार्यों को एकजुटता के साथ पूरा करने का दायित्व निभाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मेला स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक एसपी राकेश सिंह, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब विवेक महाजन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Punjab: नकली गुरुद्वारा साहिब बनाकर आनंद कारज करवाने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab: नकली गुरुद्वारा साहिब बनाकर आनंद कारज करवाने को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    खरड़। शहर से एक हिंदी नाटक की चल रही शूटिंग निहंग सिंह द्वारा रूकवाने का मामला सामने आया है। जहां, बताय़ा जा रहा है कि नगर घड़ूआं में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक हिंदी नाटक की चल रही शूटिंग के दौरान नकली गुरुद्वारा साहिब बनाकर आनंद कारज करवाने के कारण निहंग सिंह शूटिंग स्थल पर पहुंच गए और शूटिंग रुकवा दी।

    इस संबंध में घड़ूआं थाने के बाहर जानकारी देते हुए गांव बरौली के जत्थेदार बाबा निहाल सिंह ने बताया कि उन्हें जत्थेदार मेजर सिंह का फोन आया कि घड़ूआं स्थित गुरुद्वारा श्री अकालगढ़ साहिब में बेअदबी हुई है, जब हम वहां पहुंचे तो देखा कि शूटिंग वालों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की नकल करके पूरी पालकी साहिब सजाकर चौर साहिब, तबले, 3 ग्रंथी सिंह मौजूद थे, जो कि नकली आनंद कारज करवाने की वीडियो बनाकर कोई सीरियल बना रहे थे। शूटिंग करने वालों और नाटक के मालिकों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएं।

    अभिनेता जरनैल सिंह ने कहा कि जब फिल्मों या नाटकों में सिखों में हम सिखों का आनंद कारज दिखाते हैं तो वह नकली सैट लगाकर ही फिल्माया जा सकता है क्योंकि शूटिंग के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप तो रख नहीं सकते। उन्होंने कहा कि कई फिल्मों में इस तरह दिखाया जा चुका है।

  • Punjab : नकली नोट देकर सोना खरीदने के मामले में ठग गिरफ्तार

    Punjab : नकली नोट देकर सोना खरीदने के मामले में ठग गिरफ्तार

    लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में CIA-2 की टीम ने लोगों से पैसे ठगने वाले गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किय़े गये सदस्य से पुलिस को 500-500 रुपए के नकली नोटों की 6 गडि्डयां बरामद हुई हैं। पुलिस को एक पिट्ठू बैग, 2 मोबाइल फोन, 2 आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और एक एटीएम बरामद हुई है।

    ACP इन्वेस्टिगेशन राज कुमार ने कहा कि CIA-2 की टीम ने लोगों को ठगने वाले गैंग के सदस्य को काबू किया है। इंस्पैक्टर बिक्रमजीत सिंह घुम्मन की टीम ने आरोपी अशोक कुमार जाट निवासी बीकानेर राजस्थान को गश्त दौरान थाना डिवीजन नंबर 4 के इलाके से पकड़ा है। आरोपी पर 7 जुलाई 2024 को धारा 318(4),336(3),61(2),BNS2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    इसके बाद बताया कि अशोक कुमार अपने दो साथी कन्हैया और राम निवास की मिलीभगत से लोगों को ठगता था। कन्हैया ज्वैलरी का काम करने वाले लोगों के साथ अशोक कुमार की आनलाइन बतौर ग्राहक जान-पहचान करवाता था।

    सोना खरीदने की डील होने के बाद जब सोना खरीदना होता था तो आरोपी लोगों को नकली नोटों की गडि्डयां थमा देते थे। इन गत्थियों में सिर्फ ऊपर और नीचे 500 रुपए का असली नोट होता था बाकी सभी नकली नोट होते थे।

  • Jalandhar : कई मामलों में संलिप्त आरोपी अपने साथी सहित गिरफ्तार, देेेखें वीडियो

    Jalandhar : कई मामलों में संलिप्त आरोपी अपने साथी सहित गिरफ्तार, देेेखें वीडियो

    जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस ने कार्रवाई करते एक खतरनाक अपराधी को उसके साथी सहित गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों से दो लैपटॉप बरामद किया है। साथ ही उसके पास से बिना नंबर की एक्टिवा बरामद हुई है। अपराधियों बारे जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 16 मामलों में शामिल एक खतरनाक अपराधी को उसके साथी सहित गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो लैपटॉप बरामद किया है। उसके पास से बिना नंबर की एक्टिवा बरामद हुई है। आरोपी शहर में स्नैचिंग और चोरी की कई अन्य घटनाओं में भी शामिल थे। स्वपन शर्मा ने बताया कि प्रिंस के खिलाफ पहले भी जालंधर व कपूरथला थाने में 16 मामले दर्ज हैं।

    इस संबंध में पुलिस आयुक्त ने बताया कि शहर निवासी राजीव सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2-07-2024 की रात करीब 10:15 बजे दो व्यक्ति उनकी वाइन शॉप में घुस आए। दोनों युवकों ने अपने चेहरे रूमाल से ढके हुए थे और तेजधार हथियारों से लैस थे और काउंटर से नकदी चुरा ली और अपने स्कूटर पर भाग गए।

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान परमजीत सिंह उर्फ ​​​​प्रिंस बाबा पुत्र सरबजीत सिंह निवासी कांड संख्या 290/5 शहीद बाबू लाभ के रूप में की गई है। सिंह नगर जालंधर अब धोबी मोहल्ला नजदीक ज्योति चौक जालंधर के नाम से जाना जाता है और नीरज कुमार उर्फ ​​नीजू पुत्र संजीव कुमार निवासी एचएनएनएम 390 मोहल्ला करार खान निवी चक्की वाली गली नजदीक पटेल चौक जालंधर के रूप में हुई है।

  • श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला 5 से 14 अगस्त तक

    श्री चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला 5 से 14 अगस्त तक

    श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर – डीसी

    ऊना सुशील पंडित : उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 5 से 14 अगस्त तक श्रावण अष्टमी मेले का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने इसे लेकर मंगलवार को माईदास सदन चिंतपूर्णी में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और मेले के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    उन्होंने बताया कि  श्रावण  अष्टमी मेले के दौरान एडीसी ऊना मेला अधिकारी, एसडीएम अंब सहायक मेला अधिकारी जबकि एएसपी ऊना को पुलिस मेला अधिकारी तथा डीएसपी अंब को सहायक पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है।
    उपायुक्त ने कहा कि मेले के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी का मंदिर श्रद्धालुओं के लिए चौबीसों घंटे खुला रहेगा । साफ-सफाई के लिए रात्रि के दौरान मंदिर को केवल एक घंटे के लिए बंद किया जाएगा। दोपहर को मां के श्रृंगार व भोग इत्यादि के लिए भी मंदिर कुछ समय के लिए बंद रहेगा।

    लंगर लगाने की लेनी होगी अनुमति
    जतिन लाल ने बताया कि श्रावण अष्टमी मेले के दौरान लंगर लगाने की अनुमति संबंधित एसडीएम से मिलेगी। आयोजक को लंगर की समाप्ति के बाद साफ-सफाई भी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान डीएफएससी ऊना खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे।

    नियमों की अवहेलना करने पर होगी कार्रवाई
    जतिन लाल ने कहा कि मेले के दौरान ढोल नगाड़े, चिमटा, लाउडस्पीकर इत्यादि बजाने और प्लास्टिक व थर्माेकोल के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा मालवाहक वाहनों के माध्यम से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर आने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    दस सेक्टरों में बांटा जाएगा क्षेत्र
    उपायुक्त ने बताया कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को दस सेक्टरों में बांटा जाएगा। सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त मात्रा में पुलिस व होमगार्ड के जवानों सहित त्वरित कार्य बल की टीमें तैनात रहेंगी। वहीं कानून व्यवस्था को चाक चौबंद रखने तथा आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए के लिए पुलिस का कमांडो दस्ता भी गठित किया जाएगा। सभी एक्टरों की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाएगी।

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तमाम इंतजाम
    जतिन लाल ने बताया कि मेले के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह अस्थाई शौचालय बनाए जाएंगे तथा ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए रिकवरी वैन तैनात की जाएगी। भिक्षावृत्ति पर भी पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा तथा इसे लेकर जिला बाल संरक्षण अधिकारी की टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं को चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए विभिन्न स्थानों पर एलोपैथिक तथा आयुर्वेदिक कैंप स्थापित किए जाएंगे। किसी भी आपदा अथवा आग इत्यादि की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन तैनात रहेंगे।

    उपायुक्त ने मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की उचित सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मेला शुरू होने से पूर्व सड़कों की व्यवस्था को भी दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मेले में आने वालों श्रद्धालुओं को दर्शन पर्ची लेना अनिवार्य होगा।

    उन्होंने निजी सराय प्रबंधकों को सरायों में अग्निशमन उपकरण लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन इनकी जांच भी करवाएगा। उन्होंने विद्युत विभाग को मेलावधि के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के लिए विद्युत लाइनों का आवश्यक रखरखाव करना सुनिश्चित करने को कहा ताकि मेले के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा मेले के दौरान अस्थाई रूप से अतिरिक्त स्ट्रीट लाईटें भी लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  उन्होंने बताया कि मेले के दौरान पीने के पानी के लिए प्याऊ भी लगाए जाएंगे। उन्होंने जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल भंडारण टैंकों का क्लोरिनेशन करना भी सुनिश्चित करें।

    बैठक में एसपी राकेश सिंह, एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब विवेक महाजन, सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Jalandhar: उप चुनाव से एक दिन पहले BJP में गर्माई राजनीति

    Jalandhar: उप चुनाव से एक दिन पहले BJP में गर्माई राजनीति

    जल्द दिग्गज नेता के खिलाफ जारी होने जा रहा है कारण बताओं नोटिस

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव से पहले भाजपा में राजनीति गरमा गई है। सूत्रों के अनुसार आदमपुर में कोर कमेटी की हुई मीटिंग की जानकारी को भाजपा के दिग्गज नेता ने आप पार्टी में लीक कर दी। सूत्रों के अनुसार उक्त नेता की तस्वीरें किसी नेता ने हाईकमान को जारी कर दी। जिसके बाद हाईकमान ने उक्त नेता से इस मामले को लेकर बात भी की है। सूत्रों के अनुसार उक्त नेता से जब तस्वीरों के बारे में पूछा गया है तो वह किसी प्रोग्राम का बहाना बनाने लगा, लेकिन वह सही जवाब नहीं दे पाया। बताया जा रहा है कि दो दिन तक इस मामले को लेकर भाजपा उक्त नेता को कारण बताओं नोटिस जारी करने जा रही है। वहीं कहा यह भी जा रहा है कि उक्त नेता को 6 साल निष्कासित भी किया जा सकता है। बता देंकि लोकसभा चुनावों में भी इस दिग्गज नेता के खिलाफ पार्टी के पैसों के घबन के आरोप लगे थे। लेकिन उक्त मामले ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। वहीं अब कोर कमेटी के मामले के लीक होने के बारे में पता चला तो कुछ नेता भाजपा के किसी ओर नेता पर शक करने लगे। सूत्रों के अनुसार किसी नेता ने इस दिग्गज नेता की तस्वीरें आप पार्टी के नेताओं के साथ हाईकमान को जारी की तो बात का असल खुलासा सामने आया। अब कहा यह भी जा रहा हैकि उक्त नेता के खिलाफ पार्टी द्वारा कार्रवाई होने के बाद वह पार्टी को अलविदा भी कह सकता है। लेकिन इस नेता को लेकर राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है।
  • बंगाणा महाविद्यालय की छात्रा इशिता धीमान ने रचा दूसरी बार इतिहास।

    बंगाणा महाविद्यालय की छात्रा इशिता धीमान ने रचा दूसरी बार इतिहास।

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की अप्रैल माह में आयोजित की गई बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 92.82 फीसदी विद्यार्थी उर्तीण हुए हैं। बीए तृतीय वर्ष की विवि की ओर से जारी की गई टॉप टेन मेरिट सूची में राजकीय महाविद्यालय बंगाणा कॉलेज जिला ऊना की इशिता धीमान ने नौंवा स्थान पाया है। इस उपलब्धि से महाविद्यालय बंगाणा और इस क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इशिता धीमान के पिताजी सांई दास धीमान एक किसान और माता श्रीमति अंजू कुमारी  गृहिणी  है। इशिता धीमान ने अपने उपलब्धि का श्रेय अपने अपने माता-पिता और अपने गुरुओं को दिया है। इस उपलब्धि के पश्चात उन्होंने कहा कि उनका अगला ड्रीम कॉलेज का प्रोफेसर बनना है, इसके लिए वह कड़ी मेहनत करेंगे।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने कहा कि यह हमारे लिए हर्ष का विषय है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा अप्रैल माह में आयोजित परीक्षा में हमारे महाविद्यालय की छात्रा इशिता ने टॉप 10 में 9 रैंक  बनाकर इस क्षेत्र और महाविद्यालय का नाम रोशन किया है , यह छात्रा की कड़ी मेहनत और अध्यापकों का सही निर्देशन से ही संभव हो पाया है। इससे पहले 2021 में हमारे महाविद्यालय की छात्रा रिया शर्मा ने हिमाचल विश्वविद्यालय टॉप टेन में चौथा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह दोनों छात्रा अब हमारे महाविद्यालय के छात्रों के लिए प्रेरणा के स्रोत है और उनमें नई ऊर्जा का संचालन होगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए आज सम्मान समारोह रखा गया था किंतु छात्रा के आउट ऑफ स्टेशन होने के कारण सम्मान समारोह कार्यक्रम कुछ दिनों में किया जाएगा।

  • Punjab: तस्कर की 1.76 करोड़ की नगदी सहित 7 बैंक खाते किए फ्रीज, देखें वीडियो

    Punjab: तस्कर की 1.76 करोड़ की नगदी सहित 7 बैंक खाते किए फ्रीज, देखें वीडियो

    बठिंडाः नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 1 करोड़ 7 लाख 6 हजार रुपये की रकम पकड़ी है। वहीं पुलिस ने 7 बैंक खाते फ्रीज कर दिए है। नशा तस्करों के पास से व्यावसायिक मात्रा में नशा बरामद किया गया है और उनकी चल-अचल संपत्ति को जब्त कर 68-एफ एनडीपीएस एक्ट के केस तैयार करके सक्षम ऑथोरिटी दिल्ली के पास भेजकर फ्रीज करवाए जा रहे है।

    मामले की जानकारी इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह प्रभारी एफआईयू बठिंडा ड्रग डीलरों/तस्करों द्वारा बनाई गई चल और अचल संपत्तियों का कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से 68-एफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला तैयार करके सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को भेजते हैं। प्राधिकरण की कार्रवाई के बाद चल और जिला पुलिस को आदेश दिए जाने के बाद संबंधित व्यक्ति द्वारा नशीली दवाओं की आय से बनाई गई अचल संपत्ति को फ्रीज या जब्त कर लिया जाता है।

    एसएसपी बठिंडा दीपक पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बठिंडा पुलिस द्वारा तरसेम चंद उर्फ ​​ढपई पुत्र सुखदेव राम निवासी वार्ड नंबर 7 बोहर वाला चौक मौर मंडी के खिलाफ मुकदमा नंबर 248 दिनांक 8.12.2018 दर्ज किया गया। आरोपी के कब्जे से 44,000 नशीली गोलियां, 1060 नशीली कैप्सूल, 19 नशीली शीशियां, एक जैन कार, एक ब्रिजा कार जैसी व्यावसायिक मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गईं थी। जिसके बाद 7 बैंक खाते सक्षम प्राधिकारी दिल्ली द्वारा फ्रीज कर दिए गए थे।

    तरसेम चंद उर्फ ​​ढपई के बैंक में कुल 7 खाते थे, जिनमें बैंक खातों में कुल रकम करीब 1 करोड़ 7 लाख 6 हजार रुपये थी, जिनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। इसके साथ ही तरसेम चंद उर्फ ​​ढपई के खिलाफ मुकदमा नंबर 88 दिनांक 20.6.2024 और/अथवा 22ए/61/85 एनडीपीएस एक्ट थाना तलवंडी साबो के तहत 20,42,470 नशीली कैप्सूल (मेडिकल एक्ट), 3,68,250 नशीली गोलियां (मेडिकल एक्ट)। ), 3580 किट, 176 नशीली गोलियाँ, विभिन्न करेंसी नोट बरामद किये गये। जिसका केस तैयार करके सक्षम प्राधिकारी दिल्ली को भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आदेश पारित होने पर सम्बन्धित व्यक्ति की अवैध सम्पत्ति को जब्त कर लिया जायेगा।

  • Punjab : वाल्मीकि समुदाय के नेता ने मसीह भाईचारे के लोगों पर मारपीट और बेअदबी के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : वाल्मीकि समुदाय के नेता ने मसीह भाईचारे के लोगों पर मारपीट और बेअदबी के लगाए आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर: मजीठा जिले के गांव नागपुर में मसीह समुदाय के लोगों ने वाल्मीकि समुदाय के नेता के साथ मारपीट और बेअदबी करने का मामला सामने आया है।  जानकारी के अनुसार एक पुलिसकर्मी और उसके बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया है। पीड़ितों ने कहा कि एसएसपी देहाती को एक मांग पत्र देने पहुंचे। इस मौके पर जानकारी देते हुए वाल्मिकी समाज के नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि मजीठा हलके के गांव नागपुर में रणजीत सिंह नामक वाल्मीकि व्यक्ति पर मसीह समुदाय के लोगों ने हमला किया था, जिसमें एक पुलिसकर्मी और उसका बेटे सहित अन्य साथी थे।

    जिसकी शिकायत हमने पुलिस अधिकारियों को दी है लेकिन अभी तक पुलिस अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। हमें आश्वासन दिया गया कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद हम एसएसपी देहाती को मांग पत्र देने पहुंचे है। उन्होंने कहा कि एसपीडी देहाती ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई और पुलिसकर्मी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वाल्मिकी समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। जिसके लिए पुलिस प्रशासन और सरकार जिम्मेदार होगी।

    उन्होंने कहा कि लगातार वाल्मीकि समाज के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। जिसके चलते रणजीत सिंह जो हमारे वाल्मीक समाज के नेता हैं उसके गले में वाल्मीकि महाराज का लॉकेट तोड़ दिया और उसे काफी चोटें भी आई है। बताया जा रहा है कि यह मामला पुरानी रंजिश का है। आरोपियों ने रणजीत सिंह को पीट-पीटकर धारदार हथियार से घायल कर दिया। जिसके बाद रणजीत सिंह और वाल्मिकी समाज के अन्य संगठनों ने एसएसपी देहाती को एक मांग पत्र देने पहुंचे थे। जिसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया कि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।