Blog

  • ਪੰਜਾਬ : MLA ਵੱਲੋਂ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਕਰਾਈ ਗਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਹਲਕਾ ਆਤਮ ਨਗਰ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਵੱਲੋਂ ਅੰਬੇਦਕਰ ਨਿਗਰ ਵਿਖੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਜਿਸ ਦੀ ਲਾਗਤ 22 ਲੱਖ 80 ਹਜਾਰ ਆਵੇਗੀ। ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਵਿਧਾਇਕ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਲਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਬਹੁਤ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਮੰਗ ਸੀ ਕਿ ਇਸ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣ।

    ਜਿਸ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਇਲਾਕਾ ਪਿਛਰਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਮਕਸਦ ਹੈ ਕਿ ਇਲਾਕੇ ਦਾ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਵਿਕਾਸ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ।

  • पंजाबः इस इलाके में रिवाल्वर सहित व्यक्ति का श’व बरामद

    फिरोजपुरः फरीदकोट के जंगली इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। वहीं मौके से एक 32 बोर की रिवॉल्वर भी बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान फरीदकोट के रहने वाले निर्मल सिंह के रूप में हुई। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव के लोगों ने हत्या का संदेह जताया है।

  • पंजाबः चाईना डोर के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 750 गट्टू सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः खूनी चाइना डोर ने कई इंसानों की जान ले ली है और कईयों को यह खूनी डोर घायल कर चुकी है। वहीं कई पशु-पक्षी भी इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। पंजाब सरकार द्वारा चाईना डोर को बैन किया गया है। इस दौरान इस डोर के खिलाफ सजा और जुर्माना के निर्देश भी दिए जा चुके है। लेकिन उसके बावजूद सरेआम चाईना डोर बिक रही है। 

    वहीं चाइना डोर के खिलाफ गुरदासपुर पुलिस एक बार फिर सख्त हो गई है और इस डोर के खिलाफ फिर से पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। चाईना डोर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईएस स्टाफ की पुलिस ने 2 अलग-अलग दुकानों पर छापेमारी कर 750 गट्टू चाइना डोर बरामद की। इसी के साथ पुलिस ने 2 दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर कपिल कौशल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गीता भवन रोड पर महाजन पतंग भंडार में दुकानदार द्वारा चाइना डोर बेची जा रही है, जिस पर सरकार द्वारा पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई हुई है। जिस पर सीआईए स्टाफ की टीम ने छापा मारकर महाजन पतंग भंडार से 550 गट्टू बरामद किए। जब ​​इस दुकानदार से सीआईए स्टाफ ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने ये गट्टू झूलाना महल के सुनील कुमार नाम के दुकानदार से लिए थे।

    सीआईए स्टाफ की टीम ने जब झुलना महल में सुनील कुमार की दुकान पर छापा मारा तो वहां से 200 चाइना डोर गुट्टू भी बरामद किए गए। सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर कपिल कौशल ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चाइना डोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने नौजवानों से भी अपील की है कि उन्हें चाईना डोर के साथ पतंग ना उड़ाए। क्योंकि कानून मेें हुई शोध के अनुसार चाईना डोर के खिलाफ पतंग उड़ाना गैरकानूनी है।

  • पंजाब : सरकार के खिलाफ PSMSU के कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल जारी, देखें वीडियो

    लुधियाना : पीएसएमएसयू की ओर से अपनी मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ कलम छोड़ हड़ताल 21वें दिन भी जारी रही। जिससे जिले में दफ्तरी कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने डीसी दफ्तर में विशाल रैली कर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं जिले में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के समक्ष मुलाजिमों की ओर से रोष प्रदर्शन किया। इस मार्च में पंजाब पेंशनर्स यूनियन, द क्लास फॉर गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन, बिजली बोर्ड यूनियन सहित विभिन्न यूनियनों की ओर से रैली में शामिल होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष जाहिर किया जाएगा।

    आज सभी कर्मचारियों ने लुधियाना के डीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो आने वाले दिनों में वे सड़कों पर उतरेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे 6 दिसंबर तक हड़ताल पर है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, टीएडीए जैसी कई अन्य मांगों को लेकर वे लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

  • पंजाबः जेल में Lawrence Bishnoi के इंटरव्यू को लेकर हाईकोर्ट ने ADGP Jail को रिपोर्ट के साथ किया तलब

    चंडीगढ़ः दिवगंत सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के मार्च 2023 में जारी इंटरव्यू पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एडीजीपी जेल को तलब कर लिया है। सरकार द्वारा जांच कमेटी की रिपोर्ट न सौंपे जाने पर हाईकोर्ट ने यह आदेश दिए। हाईकोर्ट ने कहा कि अब एडीजीपी जेल अगली सुनवाई पर हाईकोर्ट में पेश होकर बताएं कि अब तक इस मामले में क्या किया गया। जेलों में मोबाइल फोन की स्मगलिंग रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

    हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार अब भी जवाब दाखिल करने के लिए समय मांग रही है, जबकि यह बेहद ही गंभीर मामला है। सरकार ने डिटेल जवाब दाखिल करने के लिए डेढ़ महीने का और समय मांगा था। हाईकोर्ट ने कहा कि सरकार ने कुछ नहीं किया है, इसलिए अब एडीजीपी जेल आएं और जवाब दें। मामले में हाईकोर्ट को सहयोग दे रही एडवोकेट तनु बेदी ने कहा कि इस मामले में मार्च में जांच कमेटी बनी थी लेकिन आज तक जांच ही पूरी नहीं हुई। यह एक बड़ा सवाल है। सरकार की कार्रवाई पर हाईकोर्ट ने कहा कि यह बेहद ही गंभीर मामला है और सरकार की कार्रवाई का हम इंतजार कर रहे हैं।

  • पुलिसवाले करते हैं शराब की ‘चोरी’ ? SHO सहित 2 गिरफ्तार

    नई दिल्ली : बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि इसकी तस्करी हर हाल में बंद हो। एक तरफ कोशिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर पुलिसकर्मी भी शराब चोरी करने लगे हैं पुलिस थाने की बैरक से शराब की बोतल मिली है पूरा मामला दीघा थाने से जुड़ा हुआ है। इसे खपाने की तैयारी चल रही थी। लेकिन वरीय अधिकारियों तक सूचना पहुंची तो बड़ी कार्रवाई हो गई दरअसल 26 नवंबर को एक करोड़ की शराब मिलने के बाद पटना एसपी को जानकारी मिली थी कि कुछ पुलिसकर्मी ही शराब को ठिकाने लगाने में जुटे हुए हैं।  जांच के लिए एक टीम दीघा थाने भेजी गई थी जांच टीम को एक बैरक में काफी संख्या में शराब की बोतल मिल गई इसके बाद तत्काल दीघा थाने के थानेदार रामप्रीत पासवान को निलंबित कर दिया गया दारोगा फूल कुमार चौधरी और चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया

    एसपी सेंट्रल पटना वैभव शर्मा ने को कहा कि दीघा थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान 2 कांडों में बड़ी मात्रा में शराब बरामद की गई थी इसी बरामदगी को लेकर व्हाट्सएप पर एक शिकायत मिली थी जिसकी जांच कराई गई थाना में जो बैरक है उसमें जांच की गई तो काफी संख्या में शराब मिली एसपी ने कहा कि प्रथमदृष्टया में वो वही शराब दिखने में लग रही थी जो एक दिन पहले बरामद हुई थी दीघा थानेदार को निलंबित किया गया है और कार्रवाई के लिए अनुशंसा की गई है साथ ही चालक सिपाही राजेश कुमार, चालक होमगार्ड चंदन, होमगार्ड सुरेंद्र प्रसाद और सब इंस्पेक्टर फूल कुमार चौधरी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है फूल कुमार चौधरी और राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है एसपी ने कहा कि शराब कौन से बैच की थी कहां से गलती हुई है इसको लेकर जांच शुरू हो गई है।

  • जालंधरः STF की टीम ने फिल्मी स्टाइल में भारी मात्रा में हेरोइन सहित 2 व्यक्ति गिरफ्तार,  देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना 3 के अंतगर्त आते मिलाप चौंक के नजदीक हेरोइन की सप्लाई देने आए एक व्यक्ति को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रैप लगाकर व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव कोढिवाला, धर्मकोट, जिला मोगा के रूप में हुई है। एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। उन्हें पता चला था कि हरदीप नशे की खेप की सप्लाई देने के लिए मिलाप चौंक की ओर जा रहा है, जहां एसटीएफ की टीम ने फिल्मी स्टाइल की तरह ट्रैप लगाकर व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 400 ग्राम के करीब हेरोइन बरामद की है।

    वहीं दूसरी ओर एसटीएफ के अधिकारियों ने उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ के कुछ देर बाद ही पुलिस ने हरजिंदर सिंह निवासी मकसूदा को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

  • बर्फीले तूफान के कहर से 5 की मौ’त, कई घायल

    कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमोर ज़ेलेंस्की के अनुसार सोमवार देर रात दक्षिणी क्षेत्र ओडेसा में भीषण तूफान के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत और 19 घायल हो गए हैं। अधिकारियों मुतािबक यूक्रेन में सोमवार रात भयंकर बर्फीला तूफान आया, जिससे 17 क्षेत्रों में यातायात बाधित हुआ और बिजली गुल हो गई। देश के ऊर्जा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है िक तेज हवाओं ने बिजली ग्रिड को नुकसान पहुंचाया लिहाजा देश में 1,500 से अधिक बस्तियों में बिजली गुल हो गयी। मंत्रालय ने कहा कि दक्षिणी ओडेसा और मायकोलाइव क्षेत्र, मध्य निप्रॉपेट्रोस क्षेत्र और उत्तरी कीव क्षेत्र बर्फ़ीले तूफ़ान से सबसे अधिक प्रभावित हुए।

  • शादी के बंधन में बंधे पंजाबी गायक A-KAY, देखें वीडियो 

    चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर A Kay शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनके के शादी समारोह की एक वीडियो सामने आई है। इसमें A Kay को पंजाबी कलाकारों के साथ मिल कर महफिल लगाते देखा गया। इस दौरान A Kay ‘मैं तेरी तू मेरा’ गाना गाते नजर आए हैं। वीडियो में गायक निंजा और जी खान को भी मशहूर गाने गाते देखा गया। 

    A Kay के गानों की बात करें तो उसका आखिरी रिलीज हुआ गाना ‘जाल’ है जो कि टी-सीरीज अपना पंजाब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर 34 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। A Kay के गानों की बात करें तो उनका आखिरी रिलीज गाना ‘जाल’ है, जो टी-सीरीज अपना पंजाब चैनल पर रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर 34 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

  • अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में नेवी हॉस्टल में मौ’त

    मुंबईः भारतीय नौसेना में अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही एक 20 साल की महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला मुंबई में आईएनएस हमला में प्रशिक्षण ले रही थी। पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाई है। पुलिस के मुताबिक महिला केरल की रहने वाली थी और मलाड के पश्चिमी उपनगर मालवानी इलाके में आईएनएस हमला में प्रशिक्षण ले रही थी। पुलिस के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला ने निजी कारणों से यह कदम उठाया है।

    अधिकारियों ने बताया कि महिला अपना बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पिछले 15 दिनों से प्रशिक्षण ले रही थी। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है। बता दें कि अग्निपथ योजना के तहत सशस्त्र बलों में अग्निवीर की भर्ती होती है। इसे 2022 में शुरू किया गया था. बता दें कि सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं यानी थल, जल और वायु सेना में भर्ती के लिए भारत सरकार ने अग्निपथ योजना शुरू की थी।

    इस योजना की घोषणा 16 जून 2022 को की गई थी। योजना के तहत युवाओं को सेना में 4 साल के लिए नियुक्ति दी जाती है। 4 साल बाद 75 फीसदी को सेवामुक्ति दे दी जाएगी और 25 फीसदी अग्निवीरों को नियमित किया जाएगा। इस दौरान चार साल की नौकरी के बाद 11.7 लाख रुपए की सेवा निधि मिलेगी, जिस पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।