Blog

  • मोटर ड्राइविंग एवॅं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑप्रेटर ट्रेड हेतू आवेदन करने की तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ी 

    मोटर ड्राइविंग एवॅं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑप्रेटर ट्रेड हेतू आवेदन करने की तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ी 

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में सत्र 2023-2024 हेतू एक वर्षीय मोटर ड्राइविंग एवॅं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी आप्रेटर टेªड की रिक्त सीटों के लिए आवेदन करने की तिथि को बढ़ाकर 15 नवम्बर कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य इंजीनियर अंशुल भारद्वाज ने बताया कि उक्त मोटर  ड्राईविंग एवं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी आप्रेटर टेªड में दैनिक आधार पर स्पॉट राउंड दाखिले किए जाने प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान में किसी भी कार्य दिवस के दौरान सम्पर्क करके आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रपत्र (प्रोस्पैक्टस) का मुल्य सामान्य श्रेणी के अभ्यार्थियों के लिए 300 रुपये तथा आरक्षित वर्गों के लिए 200 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण की फीस 10,570 रहेगी। इसके अलावा अभ्यार्थी की आयु 20 वर्ष निर्धारित की है तथा शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास और लाईट मोटर व्हीकल का लाईसैंस होना अनिवार्य है। 
  • पंजाबः 2 बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर, 2 की मौत 

    गुरदासपुरः बटाला के नजदीक अड्डा सरवाली में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां बीती रात 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान चरणजीत सिंह और राम शर्मा के रूप में हुई है। थाना किला लाल सिंह के एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि मृतक युवक चरणजीत सिंह चैन पुत्र संतोख सिंह निवासी किला लाल सिंह, जो अड्डा दलम में दुकान चलाता था, अपनी दुकान बंद करके आ रहा था।

    इस दौरान जब वह अड्डा सरवाली के पास पहुंचे तो अंधेरा होने के कारण सामने से आ रहे राम शर्मा पुत्र जनक राज शर्मा निवासी कोटली सूरत मल्ली की मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कार्तिक पुत्र सन्नी, जग नूर पुत्र सिंदा निवासी कोली सुरतमल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अमृतसर में इलाज चल रहा है।

  • घालूवाल पंचायत ने कहा नशे को न जिन्दगी को हां – तहसीलदार जयमल सिंह

    ऊना/ सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ऊना ने हर घर दस्तक अभियान शुरू किया है जो सभी ब्लॉक की पंचायतों में चल रहा है जिसको सफल बनाने के लिए जिला ऊना का पूरा प्रशासन हर पंचायत में हर घर तक पहुंच रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आज घावलूवाल पंचायत में हर घर दस्तक अभियान आरंभ किया जिसकी अध्यक्षता तहसीलदार हरोली जयमल सिंह ने की।  इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरा ज़िला प्रशासन नशा मुक्त ऊना अभियान के हर घर में हर जन तक इस मेसेज को जनता तक पहुंचाएगा ताकि हर घर नशे के खिलाफ़ जागरुक हो सके। उन्होंने कहा हमें अपने बच्चों के ऊपर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। बच्चों को नशे से होने वाल दुष्प्रभावों बारे जागरूक करना बेहद आवश्यक है ताकि बच्चे नशे से दूर रह पाएं।
    इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सोना एवं उप प्रधान अनिल जसवाल ने पंचायत टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ घर घर जाकर दस्तक दी और लोगो से अपील की कि नशामुक्त अभियान में जुड़कर समाज और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करें।इस मौके नशामुक्त ऊना अभियान की टीम से हरोली ब्लॉक के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर जयेंद्र हीर, सतपाल रणावत, परवेश रत्न, वार्ड सदस्य रीना देवी, वीरता, हरी सिंह  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रिंकू देवी, कमला देवी, पूनम, मीना कुमारी, प्रोमिला कुमारी, पंचायत सेक्रेटरी नीलम सहित  स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
  • आप पार्टी ने 12 कोऑर्डिनेटरों का किया ऐलान

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी ने आज चंडीगढ़ में पार्टी को मजबूत करने के लिए 12 कोऑर्डिनेटरों की घोषणा की। इनमें परमिंदर गोल्डी, गोविंदर मित्तल, अमित जैन, सुभाष शर्मा, करमजीत चौहान, नवदीप टोनी, अशोक सिरसवाल, गौरव अरोड़ा, धरमिंदर लांबा, रमन चंडी, एडवोकेट रविंदर सिंह और हरप्रीत काहलों शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव और राज्यसभा के मैंबर डॉ. संदीप पाठक और पंजाब/चंडीगढ़ के ईंचार्ज व दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह, पंजाब जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह-प्रभारी डॉ. एसएस अहलूवालिया के जरिए इन 12 कोऑर्डिनेटरों की सूची जारी की गई है।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में आप पार्टी को मजबूत बनाने के लिए 12 कोऑर्डिनेटरों का ऐलान किया गया है, जोकि चंडीगढ़ में आप पार्टी के लिए मजबूती से काम करेंगे। डॉ. अहलूवालिया ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि नवनियुक्त कोऑर्डिनेटर आम आदमी पार्टी की जन हितैषी नीतियों को चंडीगढ़ वासियों के घर-घर तक पहुंचाने में अपना अहम योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी की ओर से चंडीगढ़वासियों की सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

    डॉ. अहलूवालिया ने आगे कहा कि चंडीगढ़ की जनता पुरानी पारंपरिक पार्टियों से तंग आ चुकी है। चंडीगढ़ के लोगों को पुरानी पार्टियों ने हमेशा नजरअंदाज किया है। चंडीगढ़ वासियों की बुनियादी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में चंडीगढ़ की जनता यहां की पुरानी पार्टियों का सफाया कर देगी।

  • जालंधरः इन 2 राज्यों में चुनावों को लेकर पुलिस फोर्स हुई रवाना 

    जालंधर, ENS: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधान सभा चुनाव 17 नवंबर को होने जा रहे हैं। जिसके चलते चुनाव आयोग ने सुचारू ढंग से चुनाव करवाने के लिए पंजाब पुलिस फोर्स को वहां भेजने का निर्णय लिया है। पंजाब पुलिस फोर्स की 16 से 17 बटालियन के 1400 से 1500 पुलिस मुलाजिमों की एक स्पेशल ट्रेन मध्य प्रदेश के लिए आज सुबह जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। जिसमें 2 कमांडेंट 4 एसपी रैंक के अधिकारी और कई डीएसपी रैंक के अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स का नेतृत्व करेंगे। इस फोर्स में महिला पुलिस अधिकारियों की संख्या भी ज्यादा है।जालंधर पीएपी सहित पंजाब के कई जिलों से पुलिस फोर्स की बटालियन की टुकड़ियां बीती रात से जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर एकत्रित हो गई थी। लेकिन स्पेशल ट्रेन आने में देरी के चलते पुलिस फोर्स को काफी इंतजार करना पड़ा।

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक पुलिस फोर्स की स्पेशल ट्रेन जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से चलकर मध्य प्रदेश के भोपाल को जाएगी। वहां से अलग-अलग बटालियन की फोर्स को चुनाव स्थल पर भेजा जाएगा। ट्रेन की कुल 16 से 18 बोगियां है जिसमें महिला पुलिस मुलाजिम और पुरुष पुलिस मुलाजिम को अलग अलग बोगियां दी गई है। जबकि महिला पुलिस अधिकारी और पुरुष पुलिस अधिकारी के लिए दो ऐसी बोगिया दी गई है। इस बार पंजाब पुलिस के कंधों पर चुनाव शांतिपूर्वक करवाने का भार सोपा गया है। आपको बता दें की सभी पुलिस अधिकारी और पुलिस मुलाजिम इस बार अपनी दीपावली चुनाव स्थल पर ही मना पाएंगे,वही परिवारिक सद्स्यों से दूर रहना उनके लिए एक मजबूर कड़ी है। वही दीपावली के त्यौहार से पहले पंजाब पुलिस को अपनी जिम्मेदारी का एहसास बखूबी है। पुलिस सूत्रों से यह भी पता चला है की पहली बार महिला पुलिस फोर्स को किसी और राज्य में चुनाव करवाने के लिए भेजा जा रहा है।

  • सीबीएसई हब ऑफ़ लर्निंग के अंतर्गत इंटर स्कूल बैडमिंटन व चेस प्रतियोगिता आयोजित

    अंडर- 14 चेस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा

    ऊना/सुशील पंडित: सी.बी.एस.ई. हब ऑफ़ लर्निंग के अंतर्गत वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला में इंटर स्कूल  बैडमिंटन प्रतियोगिता तथा चेस प्रतियोगिता करवाई गई ,जिसमें सी.बी.एस.ई. के चार स्कूल ए.एन.एम.  इंटरनेशनल स्कूल टाहलीवाल, के.सी. पब्लिक स्कूल पंडोगा, केंद्रीय विद्यालय सलोह तथा वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला के छात्रों ने भाग लिया । इन प्रतियोगिताओं में लगभग 100 छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लड़कों की अंडर- 14 चेस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा, जिसमें पीयूष राणा ,अरमान ,वामन ,दिव्यांश और कृष्णव विजेता रहे। लड़कों की अंडर -14 चेस प्रतियोगिता में ए.एन.एम. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल टाहलीवाल द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें साहिल, आर्यन ,बलराम और सहज उपविजेता रहे। लड़कियों की अंडर -14 चेस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला प्रथम स्थान पर रहा ,जिसमें हर्षदीप, रिजुल, भारती जैन, धृति और समृद्धि विजेता रहे। लड़कियों की अंडर -14  चेस प्रतियोगिता में ए.एन.एम. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल टाहलीवाल द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें जानवी, पलक, श्वेता ,मन्नत और नंदिनी उपविजेता रहे। लड़कों की अंडर -17 चेस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा, जिसमें आयुष ,आयुष कुमार ,पदम, शाश्वत और सार्थक विजेता रहे ।


    लड़कों की अंडर- 17 चेस प्रतियोगिता में के.सी. पब्लिक स्कूल पंडोगा द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें आरुष, शिवांश, गीतांश और अरनव उपविजेता रहे। लड़कियों की अंडर- 17 चेस प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला प्रथम स्थान पर रहा, जिसमें खुशी, शिवांगी, अनंशा अन्विक्षा तथा महक विजेता रहे। लड़कियों की अंडर- 17 चेस प्रतियोगिता में के.सी. पब्लिक स्कूल पंडोगा द्वितीय स्थान पर रहा ,जिसमें कृति ,अर्शिया, अंशिका तथा अस्मिता उपविजेता रहे। लड़कियों की अंडर- 14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला प्रथम स्थान पर रहा, जिसमें राधिका पराशर, हर्षिता चौधरी, अन्वेषा तथा तनवी विजेता रहे। ए.एन.एम. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें विशाखा धीमान, रीत धीमान ,नंदिनी तथा मन्नत धीमान उपविजेता रहे। लड़कियों के अंडर -17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल बहडाला प्रथम स्थान पर रहा ,जिसमें सानवी, शगुन ,श्रेयांशी तथा रमनदीप कौर विजेता रहे।


    ए.एन.एम. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल  द्वितीय स्थान पर रहा जिसमें आनंदिता जोशी, वैष्णवी, गुंजन चंदेल उपविजेता रहे। लड़कों की अंडर- 14 बैडमिंटन प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा, जिसमें अथर्व, स्वास्तिक, हर्षदीप सिंह तथा अक्षित विजेता रहे। ए.एन.एम. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें अभयपप्रीत, लक्ष्य, वरदान उपविजेता रहे। लड़कों की अंडर -17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में वशिष्ट पब्लिक स्कूल प्रथम स्थान पर रहा ,जिसमें शौर्य मांडला, वरुण ,हर्षित, तथा पियूष प्रथम स्थान पर रहे। ए.एन.एम. इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा, जिसमें अनिरुद्ध, करण तथा सूरज उपविजेता रहे। वशिष्ट पब्लिक स्कूल सी.बी.एस.ई. हब ऑफ़ लर्निंग का लीड स्कूल है जो बाकी सी.बी.एस.ई. स्कूलों के सहयोग से यह प्रतियोगिताएं करवा रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि सी.बी.एस.ई. के दिशा निर्देशों के अनुसार यह प्रतियोगिताऍं करवाई गई हैं, ऐसी प्रतियोगिताओं के करवाने से बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है।

  • पंजाबः केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाका सील, देखें वीडियो

    लुधियानाः डाबा इलाके में स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री की पहली मंजिल पर बनी प्रिंटिंग प्रेस में आग लगी है। इस घटना के दौरान आस-पास के फैक्ट्री मालिकों ने लेबर की मदद से आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन हालात पर काबू नहीं पा सके। फैक्ट्री से उठता धुआं और आग की लपटें दूर से ही दिख रही थी। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी।

    घटना स्थल पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने बिल्डिंग और इलाके को पूरी तरह सील कर दिया। किसी व्यक्ति को केमिकल फैक्ट्री के आस-पास जाने नहीं दिया। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मचारियों ने आस-पास की बिल्डिंगों का सहारा ले फैक्ट्री के अंदर एंट्री की। करीब 3 से 4 पानी की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के समय फैक्ट्री में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। हादसे का कारण मशीन के हीटर का शॉर्ट होना बताया जा रहा है।

    आस-पास के लोगों ने बताया कि जिस जगह आग लगी है वहां प्रेस बोर्ड गत्ता और कुछ पाउडर पड़ा था। उसी के कारण आग भड़की है। फिलहाल जांच में अभी यह सामने आया है कि एक मशीन का हीटर शॉर्ट हुआ। जिस कारण आग लग गई। प्रिंटिंग मशीन पूरी तरह से राख हो गई। घटना स्थल पर केमिकल के ड्रम भी पड़े मिले।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਦੀ ਜਿੱਤ ਤੋ ਬਾਅਦ ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਦਾ ਆਇਆ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਜਨਰਲ ਇਜਲਾਸ ਦੌਰਾਨ ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਦੇ ਧੜੇ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਘੁੰਨਸ ਨੂੰ ਹਾਰ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਜਨਰਲ ਇਜਲਾਸ ਹਾਊਸ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲੇ ਤੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਤਾਂ ਕਿਸਮਤ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਇਸ ਵਾਰ ਕਿਸਮਤ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤ ਨਹੀਂ ਲਿਖੀ ਸੀ। ਅਗਲੀ ਵਾਰ ਉਹ ਜਰੂਰ ਦੁਬਾਰਾ ਟਰਾਈ ਕਰਨਗੇ।

    ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਂ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਨੂੰ ਇਹ ਕਹਿਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮਰਿਆਦਾ ਦਾ ਧਿਆਨ ਜਰੂਰ ਰੱਖਣ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਨਾਲ ਹਨ ਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਰਹਿਣਗੇ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਨੂੰ ਬੀਜੇਪੀ ਦਾ ਆਗੂ ਦੇ ਬਾਰੇ ਪੁੱਛਣ ਤੇ ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹੀ ਭੜਕਦੇ ਹੋਏ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੇ।

  • जालंधरः पटाखों की बिक्री को लेकर प्रशासन ने किए आदेश जारी

    जालंधर, ENS: दिवाली के मद्देनजर पुलिस डिप्टी कमिशनर जगमोहन सिंह ने आपराधिक संहिता की धारा 144 के तहत आदेश दिए है कि कोई भी व्यक्ति लाइसेंस प्राप्त स्थानों को छोड़कर कहीं भी पटाखे नहीं बेच सकेगा। इसी तरह, कमिश्नरेट जालंधर की सीमा के भीतर कहीं भी बिना लाइसेंस वाली दुकानों के पटाखे नहीं बेचे जाएंगे।

    डिप्टी कमिशनर पुलिस ने जारी आदेशों में यह भी कहा है कि अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों जैसे साइलेंस जोन के पास पटाखे नहीं चलाए जाएंगे। इसी के तहत सुच्ची गांव की सीमा और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और एचपीसीएल संयंत्रों के 500 गज के दायरे में पटाखे नहीं चलाए जाएंगे। जैसे कि खिलौने और इलेक्ट्रॉनिक चीजों की शक्ल वाले पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध है।

    लाइसेंस धारक को केवल लाइसेंस प्राप्त पटाखा फैक्ट्री या कंपनी से अनुमोदित पटाखे बेचने की अनुमति होगी, जबकि विदेशी पटाखों की अनुमति नहीं होगी। जिससे लोगों के जीवन और स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। विदेशी पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद उसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

    आदेशों के अनुसार जुड़े हुए पटाखे जैसे कि लड़ियां आदि मेनुफेक्चिंग, बिक्री और उपयोग पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध है। जिससे बड़े पैमाने पर वायु, ध्वनि प्रदूषण और ठोस अपशिष्ट की समस्या का कारण बनते हैं। लाइसेंस धारक विदेशी मूल के पटाखे न तो रखेगा, न बेचेगा और न ही प्रदर्शित करेगा।

    वहीं दिवाली के दिन पटाखे फोड़ने का समय रात 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित है। क्रिसमस और नए साल की पूर्वसंध्या के दौरान रात 11.55 बजे से 12.30 बजे तक पटाखे चलाए जा सकते हैं। गुरुपर्व पर पटाखे फोड़ने का निर्धारित समय सुबह 4 बजे से 5 बजे तक और रात 9 बजे से 10 बजे तक है। ये आदेश दिनांक 09.11.2023 से 08.05.2024 तक लागू रहेंगे।

  • बद्दी स्कूल में संपन्न हुआ 7 दिवसीय एनएसएस शिविर

    नरेंद्र व अनुदीप कौर को चुने बेस्ट स्वयं सेवक


    बददी/ सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी के सात दिवसीय एनएसएस शिविर संपन्न हो गया है। शिविर में 23 बच्चों ने भाग लया। इस दौरान इन स्वयं सेवकों ने स्कूल परिसर, सामुदायिक भवन, सत्संग भवन, प्राथमिक स्कूल  व पुलिस स्टेशन की सफाई की। स्कूल के प्रधानाचार्य रामलाल ने शिविर का समापन किया।

    कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना व एनएसएस व स्वागत गीत से हुई। श्रेया ठाकुर व सखियों ने पंजाबी गिद्दा, हिमाचली नाटी व हरियाणी गीत पर नृत्य कर वाहवाही लूटी।  शिविर के दौरान अनुशासन के लिए अनामिका और अभिषेक को बेस्ट स्वयं सेवक चुना। वहीं भोजन बनाने में अजय और मुस्कान का बेस्ट चुना वहीं शिविर के दौरान नरेंद्र और अनुदीप कौर के सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवक चुना गया। अंग्रेजी की प्रवक्ता वंदना ने गीत पेश कर वाहवाही लूटी। 


    एनएसएस शिविर के प्रभारी रजत ठाकुर व सरोज पटियाल ने बताया कि शिविर के दौरान बच्चों को बहुत कुछ सीखने को मिला। जो बच्चे अभी तक घर से बाहर नहीं निकले थे उन्हंा जीवन में नहीं बातें सीखने को मिली। वहीं बच्चों को एक दूसरे से सीखने का अवसर भी मिला। प्रधानाचार्य रामलाल ने कहा कि स्वयं सेवक केवल शिविर के दौरान ही नहीं अन्य दिनों में भी सफाई का पूरा ख्याल रखे। ईमानदारी व निष्ठा के साथ स्कूल की ध्यान रखे।  इस मौके पर पीटीए प्रधान रामू समेत स्कूल का स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।