Blog

  • पंजाबः रिश्वत लेते बिजली कर्मी रंगे हाथों काबू

    पटियालाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम के तहत पीएसपीसीएल शिकायतकर्ता हैंडलिंग ब्वॉय (सीएचबी) कुलवंत सिंह को 8000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। उक्त बिजली कर्मी पटियाला के कार्यालय  में तैनात था। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त बिजली कर्मचारी को जिला पटियाला के गांव सूलर निवासी जसवीर सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने आगे कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज से संपर्क कर आरोप लगाया कि जूनियर इंजीनियर दविंदर सिंह और उक्त सीएचबी कुलवंत सिंह उसे घरेलू बिजली का लोड स्वीकार्य सीमा से अधिक करने के लिए धमकी दे रहा है और इस संबंध में जुर्माने से बचने के लिए 8,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।

    उन्होंने आगे कहा कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, पटियाला रेंज की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और 2 सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 8,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उक्त आरोपी कुलवंत सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दविंदर सिंह जेई और कुलवंत सिंह सीएचबी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरे सह-आरोपी जेई जल्द ही गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई जारी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਡਿਪਟੀ ਕੰਟਰੋਲਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ ਕਿ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਖਰੀਦੋ ਟਿਕਟਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਡੀਅਰ ਮੰਥਲੀ 200 ਲਾਟਰੀ ਦਾ ਡਰਾਅ । ਪਹਿਲਾ ਇਨਾਮ ਡੇਢ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਸੀ । ਪਹਿਲਾ ਲੱਕੀ ਨੰਬਰ 353150 ਜੋ ਕਿ ਵਿਕੀਆਂ ਹੋਇਆਂ ਟਿਕਟਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਹੈ । ਅਗਲਾ ਡਰਾਅ ਦਿਵਾਲੀ ਬੰਪਰ 18 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਕੱਢਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਪਹਿਲੀ ਇਨਾਮ ਵਾਲੀ ਟਿਕਟ ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਵਿੱਚ ਵਿਕੀ ਸੀ,

    ਤੇ ਦੂਜੀ ਅਨਾਮ ਵਾਲੀ ਟਿਕਟ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਵਿਕੀ, ਡਿਪਟੀ ਕੰਟਰੋਲਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਲਾ ਦਿਵਾਲੀ ਬੰਪਰ ਡਰੋ 18 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਨਿਕਲੇਗਾ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਟਿਕਟਾਂ ਖਰੀਦੋ ਤੇ ਆਪਣੀ ਕਿਸਮਤ ਅਜਮਾਓ, ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਰੈਵਨਿਊ ਵਧਾਓ ਟਿਕਟ ਖਰੀਦ ਕੇ ।

  • पंजाबः तीसरी बार SGPC के प्रधान बने एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के तीसरी बार एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी प्रधान बन गए हैं। वहीं, बलविंदर सिंह को हार का सामना करना पड़ा। कुल 151 मतदाताओं में से 138 मतदाताओं ने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया है। 13 सदस्य अनुपस्थित पाए गए हैं ‌। एडवोकेट धामी तीसरी बार प्रधान चुने गए हैं। कुल 137 मतदाताओं ने चुनाव में मत का प्रयोग किया है। एडवोकेट धामी के पक्ष में 118 वोट पड़े हैं, जबकि बलबीर सिंह के पक्ष में केवल 17 वोट ही पड़े हैं। दो वोट रद्द हुए हैं।SGPC मुख्यालय में दोपहर करीब 1 बजे अरदास के बाद वोटिंग शुरू हुई थी। अलग-अलग जिलों से आए एसजीपीसी मेंबरों ने वोटिंग की।

    तेजा सिंह समुंद्री, अकाली नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री दलजीत सिंह चीमा, एसजीपीसी के मुख्य सचिव गुरचरण सिंह गरेवाल ने भी मतदान किया। वहीं, तबियत ठीक न होंने के चलते एसजीपीसी सदस्य बलविंदर सिंह वैनपुई वोट डालने के लिए एंबुलेंस में पहुंचे थे। वहीं, प्रधान धामी ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा है कि विरोधी पक्ष के उम्मीदवार बलवीर सिंह समर्थित पार्टी सिद्धांत पार्टी नहीं है।

    अकाली दल ने मंगलवार को धामी को उम्मीदवार घोषित किया था। हालांकि उनकी प्रधानगी पर जनरल इजलास में अंतिम मुहर लगेगी, लेकिन उनकी जीत तय है। बता दें कि पहले वोटिंग के लिए बीमार और अन्य किसी प्रकार से असमर्थ मेंबरों को मौका दिया। वहीं, एक मेंबर एम्बुलेंस में वोट डालने के लिए पहुंचा।

  • छपरोह कलां में बताईं बैंक की योजनाएं

    ऊना/ सुशील पंडित: थानाकलां ग्राम पंचायत छपरोह कलां में कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा थानाकलां की ओर से नाबार्ड द्वारा प्रायोजित वित्तिय जाग्रति के एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कांगड़ा बैंक के मैनेजर अश्वनी कुमार ने शिविर में आए सभी लोगों को क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड, स्वयं सहायता समूह, इंटरनेट वैंकिग प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व सुरक्षा बीमा योजना इत्यादि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अश्विनी कुमार ने बताया कि बैंक द्वारा चलाई गई इन स्कीमों की जानकारी अगर कोई लेना चाहते हैं तो वह बैंक शाखा में आकर ले सकता है। शिविर में ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता देवी, रणवीर सिंह, रणजीत सिंह, पप्पी, हरमेश, सुषमा कुमारी, केसरी देवी व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
  • पंजाब : प्रशासन ने पराली को आग लगाने के आरोप में नंबरदार को किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    मोगा : धान की पराली को आग लगाने के मामले बढ़ते ही जा रहे है। वही प्रशासन की और से जहां पराली को आग लगाने वाले किसानों पर करवाई भी की जा रही। वही ताजा मामला आया है जिले के कस्बा धर्मकोट के अधीन पड़ते गांव फतेहगढ़ कोरो टाना का। जहा गांव के ही नंबरदार जगसीर सिंह द्वारा अपने खेतों में पराली को आग लगाई गई थी।

    जिसके बारे में धर्मकोट की एसडीएम चारू मीता ने इसकी रिपोर्ट बना कर डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह को दी। उन्होंने कार्रवाई करते हुए गांव के नंबरदार जगसीर सिंह को नम्बरदारी से सस्पेंड कर दिया है और आगे की कारवाई की जा रही है। इस मौके एसडीएम चारू मीता ने मीडिया द्वारा सभी किसानों से अपील की कि वह पराली को आग न लगाए।

  • जालंधरः ट्रक यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, किया चक्का जाम करने का ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: ट्रक यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, ट्रक यूनियन ने आज प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि ट्रक को हिमाचल में प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी ट्रक कॉर्पोरेट सोसायटी कीरतपुर साहिब से है। यूनियन का कहना है कि इसमें 25 गांवों के 826 के करीब ट्रक हैं। उनकी सोसायटी का 2010 में जेपी सीमेंट कंपनी के साथ माल की ढुलाई को लेकर एंग्रीमेंट हुआ था। यूनियन ने कहा कि उनके कहने पर ही उन्होंने ट्रकों का काम किया था। जोकि उक्त कंपनी के साथ उनका समझौता 2015 तक ठीक चलता रहा। उसके बाद उक्त कंपनी द्वारा काम कम दिया जाने लगा। यूनियन का आरोप है कि उक्त कंपनी द्वारा हिमाचल की गाड़ियों में बढ़ौतरी करने लगे और सीधा सामान उनकी गाड़ियों को उठाने लग पड़े।

    उसके बाद 2017 में जेपी सीमेंट कपंनी बेच दी गई। जिसे अल्ट्राटेक सीमेंट ने खरीद लिया। इस दौरान उक्त कंपनी ने पिछले समझौते के मुताबिक कम मात्रा में लोडिंग के सामान का काम उन्हें देते रहे। जिसमें साल में 1 से 2 माह तक ही कंपनी द्वारा काम दिया जाता रहा। एक से दो माह छोड़कर अन्य महीनों में उनके पास कोई काम नहीं होता था। जिसके कारण किश्तों पर ली गाड़ियों की उनकी किश्तें टूटनी शुरू हो गई और किश्ते टूटने के कारण उन्हें ब्याज सहित भुगतान करना पड़ा।

    लेकिन अब किश्ते ना निकाल पाने के कारण उनके कुछ ट्रकों को फाइनेंस वाले लेकर चले गए और कुछ उनकी गाडियां बिक गई। यूनियन का कहना है कि 200 से 250 गाड़ी कबाड़ में बिक गई। इस दौरान कई व्यक्तियों द्वारा काम ना मिलने के चलते खुदकुशी कर ली गई। उनका कहना है कि पंजाब का व्यापार हिमाचल की गाड़ियों को दिया जा रहा है, जोकि गलत है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को चाहिए अपना व्यापार अपने पंजाबियों को दिया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिमाचल के गाडियों को रोकने के लिए प्रदर्शन किया जाएगा। यूनियन ने ऐलान किया है कि 15 तारीख को वह हिमाचल की गाड़ियों को रोककर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। अगर पंजाब सरकार उन्हें उनका हक वापिस नहीं दिलवाती तो संघर्ष को तेज किया जाएगा।

  • पंजाबः SGPC एसजीपीसी अध्यक्ष के लिए वोटिंग हुई शुरू, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष पद के लिए एसजीपीसी मुख्यालय में वोटिंग शुरू हो गई है। शिरोमणि अकाली दल ने कमेटी के मौजूदा प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को लगातार तीसरी बार उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं शिअद संयुक्त के प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा ने बाबा बलबीर सिंह घुनस का नाम बतौर उम्मीदवार घोषित कर दिया है। एसजीपीसी के चुनावी इजलास के दौरान मतदान कर अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। इस मुकाबले में अभी तक शिअद के उम्मीदवार हरजिंदर धामी शक्तिशाली बताए जा रहे हैं। सदस्यों की वोट गणना के अनुसार धामी की हैट्रिक बनाए जाने की पूरी उम्मीद है।

    बलबीर सिंह घुनस इस बार धामी को टक्कर देने के लिए मैदान में हैं। क्योंकि अलग-अलग विभिन्न जत्थेबंदियों की ओर से बलबीर सिंह को समर्थन दिया गया है। अकाली दल के विपक्षी उम्मीदवार संत बलबीर सिंह घुनस एसजीपीसी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीत लगभग तय है। विपक्षी पार्टी अकाली दल की नेता बीबी जागीर कौर तेजा सिंह सामरी हाल कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरजिंदर सिंह धामी पहले भी 2 बार अध्यक्ष बन चुके हैं और बलवीर सिंह घुंस को तीसरी बार मौका देना चाहिए।

  • पंजाबः Golden Temple पहुंची इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद

    अमृतसरः सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद बुधवार को अमृतसर के श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंची। उनके साथ उनकी बहन डॉली जावेद भी मौजूद रहीं। वह अपने बोल्ड आउटफिट्स, आकर्षक वीडियो या मनमोहक तस्वीरों से चर्चा में रहती है। बीते दिन फर्जी गिरफ्तारी वीडियो को लेकर विवाद भी हुआ था। मगर अब श्री दरबार साहिब में पहुंची उर्फी ने सभी को चौंका कर रख दिया है।

    सोशल मीडिया पर अपलोड की फोटो उर्फी जावेद ने गोल्डन टेंपल में पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिसमें वह सूट-सलवार में दिखी। उर्फी जावेद को सूट-सलवार में देख लोग हैरान रह गए। कुछ ने हैरानी जताई तो कुछ ने प्रशंसा की। सोशल मीडिया पर शेयर की गई उनकी लेटेस्ट तस्वीरें उनके फॉलोअर्स के बीच धूम मचा रही हैं। उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई अजीबो गरीब फोटो शेयर किए हुए हैं, लेकिन दरबार साहिब पहुंची उर्फी ने गुलाबी रंग का सलवार सूट पहना हुआ है।

    उर्फी ने कैप्शन में ‘वाहेगुरु’ लिखकर अपनी श्रद्धा व्यक्त की है। उर्फी जावेद ने हाल ही में एक फर्जी गिरफ्तारी वीडियो से हंगामा मचा दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में 2 महिलाएं पुलिस अधिकारियों की वेशभूषा में उर्फी को पकड़ती दिख रही हैं। हालांकि, बाद में यह पता चला कि यह एक ब्रांड के लिए प्रचार स्टंट था, जिससे काफी हंगामा हुआ था। 

  • पंजाबः बच्चों की लड़ाई को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प, चलें तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: धंदोई कस्बे का माहौल उस समय दहशत में बदल गया, जब धंदोई में जूते की दुकान चलाने वाले सरदूल सिंह और गांव घास के हरनेक सिंह ने एक-दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान फायरिंग भी की घई। इस हमले में एक पक्ष के सरदूल सिंह और उनका बेटा घायल हुआ है, जबकि दूसरे पक्ष के हरनेक सिंह घायल हुआ है। 

    तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार झगड़े का कारण 2 साल पहले हुई बच्चों की लड़ाई बताया जा रहा है। उस दौरान दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसी पुरानी रंजिश को लेकर एक बार फिर से दोनों में झड़प हुई है। तीनों को बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि इस दौरान एक व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अमृतसर रैफर कर दिया है। 

    वहीं, घटना के बारे में सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि किसी को गोली नहीं लगी है लेकिन तेजधार हथियार से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए लाया गया है, जिनमें से एक गंभीर रूप से घायल है और उसे अमृतसर रेफर किया गया है। जबकि अन्य दोनों घायल व्यक्तियों का सिविल अस्पताल बटाला में इलाज चल रहा है।

  • पंजाब : खाद्य आपूर्ति मंत्री ने अनाज मंडी का किया दौरा, देखें वीडियो

    बठिंडा : पंजाब के खाद्य आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारुचक ने अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से बात की। मंन्त्री साहिब का कहना है मंडी में काम ठीक चल रहा है। आज 3 जिलों में मंत्री लाल चंद कटारुचक के प्रोग्राम है। जिसमें पहले मुक्तसर फिर बठिंडा और उसके बाद मनसा का प्रोग्राम है। उन्होंने कहा कि 8 लाख के करीब किसान मंडी में अपनी फसल लेकर आते है। जिसके लिए 1854 खरीद केंद्र हमने बनाये है।

    अब तक पंजाब में 137 लाख मेट्रिक धान मंडी में आया है, जिसकी खरीद हुई है। अब तक 21 हज़ार करोड़ की राशि किसानों को दी जा चुकी है। पंजाब का कोई भी किसान मंडी में बिस्तर लेकर नही बैठेगा। मंत्री ने किसानों की मुश्किलों को भी सुना। किसानों को पराली ना जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मदद कर रही है। केंद्र की ओर से RDF फंड पर बोलते कहा कि पंजाब के साथ धक्का हुआ है। 5300 करोड़ से ज्यादा पैसा है जो पंजाब का पैसा है वो हमें मिले, केंद्र जल्दी पैसा दे।