Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਗਂਨ ਪਵਾਇੰਟ ਤੇ ਲੂਟੇਰੇ ਨੇ ਕਿਤੀ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਤੋ ਲੂੱਟ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਗਂਨ ਪਵਾਇੰਟ ਤੇ ਲੂਟੇਰੇ ਨੇ ਕਿਤੀ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਤੋ ਲੂੱਟ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ: ਜਿਲੇ ਚ ਲੋਟਾ ਖੋਹਾਂ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਲੁਟੇਰੇ ਬੇਖੌਫ ਲੁਟਾ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਸਨ। ਸੰਗਤ ਬਲਾਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਫਲੜ ਵਿੱਚ ਇੰਡੀਅਨ ਓਇਲ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਨੂੰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਨਾ ਕੇ ਲੁੱਟ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਇਹ ਸਾਰੀ ਘਟਨਾ ਪੈਟਰੋਲ ਪੰਪ ਤੇ ਲਗੇ cctv ਚ ਕੈਦ ਹੋ ਗਈ। ਲੁਟੇਰਾ ਪੰਪ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਦੇ ਦਫਤਰ ਤੇ ਘੁਸ ਕੇ ਗਨ ਦਿਖਾ ਕੇ ਪੈਸੇ ਲੈ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ: 3 ਸਾਲਾਂ ਤੋ ਭੱਟਕ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੇ SSP ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਬੈਠ ਕੀਤੀ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਮੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: 3 ਸਾਲਾਂ ਤੋ ਭੱਟਕ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੇ SSP ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਬੈਠ ਕੀਤੀ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਮੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੂਰਦਾਸਪੁਰ: ਇਨਸਾਫ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਰਕੇ ਪਿੱਛਲੇ 3 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਥਾਣਿਆਂ ਕਚੇਰੀਆ ਦੇ ਧੱਕੇ ਖ਼ਾ ਰਹੀ ਮਹਿਲਾ ਨੇ  SSP ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਬੈਠ ਕੇ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਮਹਿਲਾ ਹਰਮਨ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸਨੇ ਇਕ  ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ 6 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਿੱਤੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਜਦੋ ਉਹ ਉਸਦੇ ਦੇ ਘਰ ਪੈਸੇ ਲੈਣ ਲਈ ਗਈ ਤਾਂ ਮਹਿਲਾ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ। 


    ਜਿਸਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਹਿਲਾ ਨੇ  ਥਾਣੇ ਜਾ ਕੇ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਤਾਂ ਉਸਨੂੰ ਡਰਾਉਣ ਲਈ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਨਾਲ ਵੀ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 3 ਸਾਲ ਬੀਤ ਜਾਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਪੁਲੀਸ ਵੱਲੋਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਸਨੇ ਇਨਸਾਫ ਲੈਣ ਲਈ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਧਰਨਾ ਲਗਾਇਆ।

    ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲੀਸ ਅਧਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਹਿਲਾ ਨੇ 2020 ਵਿਚ ਰਿਪੋਰਟ ਦਰਜ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਉਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਇੰਨਕੁਵੈਰੀ ਕਰਕੇ ਕੈਂਸਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਸੀ।  ਮਹਿਲਾ ਨੇ 6 ਮਹੀਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਕੈਂਸਲ ਮੁਕਦਮੇ ਦੀ ਬਹਾਲੀ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਦਰਖ਼ਾਸਤ  ਦਿੱਤੀ ਸੀ। ਜਿਸ ਤੇ  ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ  ਇਨਕੁਆਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਤੱਤਾਂ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਜੋ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਵੇਗਾ ਓਸ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • स्मार्ट स्वधान बीमा पोलिसी के तहत मृतक ब्यक्ति के परिजनों 10 लाख की राशि प्रदान 

    स्मार्ट स्वधान बीमा पोलिसी के तहत मृतक ब्यक्ति के परिजनों 10 लाख की राशि प्रदान 

    ऊना/सुशील पंडित : भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा मेन ब्रांच ऊना द्वारा सोमबार को स्मार्ट स्वधान पोलिसी बीमा के तहत मृतक ब्यक्ति के परिजनों 10 लाख की राशि दी गईं ।जिला ऊना के संजोट गांव के मोहन लाल पुत्र विशन की बीएसएफ मे सेवाए दे रहे थे । किन्हीं कारणों से कुछ महीने पहले उन की मृत्यु हो गईं। जानकारी देते हुए शाखा प्रबंधक करतार सिंह ने बताया की मोहन लाल द्वारा बैंक से 10 लाख का लोन लिया था कुछ महीनों बाद मोहन लाल की मृत्यु हो गईं। उन्होंने बताया की स्वधान बीमा योजना के तहत मृतक मोहन लाल का 10 लाख का बीमा किया गया था। मृत्यु के ऊपरांत खाताधारक के परिजनों को बीमा की राशि दी गईं। करतार सिंह ने बताया की बैंक मे बीमा करवाना हर ब्यक्ति के लिए लाभदायक है। इस अवसर पर बीड़ीएम कामेश धीमान,सहायक प्रबंधक मोहित भाटिया,सीनियर अकाउंटेंट अरबिंद सिंह राणा,साहिल डिंगला, अबिनाश, विशाल शर्मा,काजल बजावा, रजनी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
  • जालंधरः इस दिन शहर में शराब व मीट की दुकानें रहेंगी बंद, DC ने जारी किया आदेश 

    जालंधरः इस दिन शहर में शराब व मीट की दुकानें रहेंगी बंद, DC ने जारी किया आदेश 

    जालंधर: श्री सिद्ध बाबा सोढल का मेला 28 सितंबर को शहर में होने वाला है। जिसकी तैयारियां पिछले कई दिनों से बड़ी जोर-शोरों से हो रही है। सोढल इलाके में दुकाने व झूले भी लगने लगें हैं। इसी सिलसिले में डीसी विशेष सारंगल की और से मेले को लेकर एक और नई हिदायत जारी कर दी गई है। एक पत्र जारी करते हुए उन्होंने आदेश दिए हैं कि 28 सितंबर दिन शुक्रवार को सईपुर रोड से बाबा सोढल मंदिर, श्री देवी तालाब मंदिर से सोढल मंदिर चौक, माता चिंतपूर्णी मंदिर  से होते हुए सोढल मंदिर के रास्ते पर आने वाली सारी शराब व मीट की दुकाने बंद रहेंगी, ताकि लोगों की धार्मिक भावनाओं को किसी भी तरह की कोई ठेस न पहुंचे।

    इसके साथ ही आपको बता दें, की नगर निगम की ओर से भी मेले को लेकर इस बार कुछ खास हिदायत जारी की गई है। इस बार मेले में श्रद्धालुओं की ओर से लगाए जाने वाले लंगर में प्लास्टिक के लिफाफे, बैग या पॉलीथिन का इस्तेमाल न करने की अपील की गई है, ताकि शहर को साफ सुथरा रखा जाए। इसके अलावा केन्द्र सरकार की ओर से भी प्लास्टिक पर बैन लगाया गया हैं। बता दें, की शहर में होने वाले बाबा सोढल के मेले की मान्यता सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि देश-विदेश में भी है। लोग बेटे की चाह में बाबा के मंदिर में जाकर मन्नत मांगते हैं। ‌जिसे बाबा की ओर से पूरा भी किया जाता हैं। जिसके बाद लोग बाबा के मेले में अपनी संतान के साथ माथा टेकने आते हैं।

  • पंकज जम्वाल के प्रदेश प्रवक्ता बनने से संगठन को मिलेगी संजीवनी : संदीप चौधरी

    पंकज जम्वाल के प्रदेश प्रवक्ता बनने से संगठन को मिलेगी संजीवनी : संदीप चौधरी

    जम्वाल के प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त होने पर संदीप ने दी बधाई

    सचिन बैंसल/बददी : पंकज जम्वाल के भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट बनने से संगठन की संजीवनी मिलेगी और आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा फिर प्रदेश में कमल खिलाएगी। भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश सचिव संदीप चौधरी ने कहा के पंकज जम्वाल एक मंझे व सुलझे हुए व्यक्तिगत के नेता हैं और उनके राजनीतिक एक्सपीरियंस का भाजपा को लाभ मिलेगा। पंकज जम्वाल को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व मीडिया पैनलिस्ट बनाये जाने पर प्रदेश भाजपा एस.टी. मोर्चा प्रदेश सचिव संदीप चौधरी ने बधाई दी है। उनकी इस नियुक्ति से भाजपा संपूर्ण प्रदेश में और अधिक मज़बूती मिलेगी ओर लोकसभा चुनावों में भी भाजपा लीड करके चारों सीटों पर कमल खिलाएगी। भाजपा एस.टी. मोर्चा प्रदेश सचिव संदीप चौधरी ने कहा कि पंकज जमवाल व उनका परिवार पिछले लंबे समय से भाजपा व उसकी विचारधारा की मज़बूत बनाने के लिए कार्य कर रहा है और उनकी मेहनत व निष्ठा के परिणामस्वरूप आज भाजपा संगठन ने उनको प्रदेश में एक अहम दायित्व दिया है जिसके लिए सभी कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा नेतृत्व के आभारी हैं। पार्टी ने इस से पहले भी उन्हें मंडल भाजपा अध्यक्ष , ज़िला भाजपा सचिव और ज़िला भाजपा महामंत्री जैसे अहम दायित्व दिए थे जिनका उन्होंने पूरी सक्रियता के साथ निर्वहन किया है । संदीप चौधरी ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जमवाल को वर्तमान दायित्व व आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं ।
  • वाहन चोर गिरोह के जीजा-साला काबू

    वाहन चोर गिरोह के जीजा-साला काबू

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना जिला मुख्यालय और आस-पास के क्षेत्र से वाहनों को चोरी कर ले जाने के दो मुख्य आरोपी पुलिस ने काबू कर लिए हैं दोनों युवक आपस में जीजा-साला हैं, जिनमें से एक पंजाब के जिला जालंधर और दूसरा हिमाचल स्थित हमीरपुर के टौणीदेवी का निवासी है। वहीं पुलिस ने 30 अगस्त को रीजनल अस्पताल ऊना के परिसर से चोरी की गई पंजाब नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।  वहीं अन्य चोरी शुदा वाहनों के संबंध में भी इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने 30 अगस्त को अस्पताल परिसर से चोरी की गई बुलेट बाइक की तलाश के दौरान तहकीकात करते हुए इन दोनों युवकों को काबू किया और चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है। इतना ही नहीं इन लोगों द्वारा चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिल का भी अहम सुराग पुलिस के हाथ लग चुका है। 
    गिरफ्तार किए व्यक्तियों की पहचान पंकज कुमार निवासी हमीरपुर और राजवीर सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा रिमांड लेने के प्रयास किया जा रहे हैं।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस वाहन चोरी की वारदातों को सुलझाने में संजीदगी से काम कर रही है। पकड़े गए दो आरोपियों से चोरी की कई वारदातों के खुलासे होने की उम्मीद है।
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन 

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिला भाजपा जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की वही कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर महिला भाजपा जिला अध्यक्ष अनु ठाकुर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी ने देश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण को भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों में शामिल किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति को जन सेवा बनाने के लिए पार्टी की विचारधारा को एक मिसाल के तौर पर कायम किया है। भारतीय जनता पार्टी उन्हें के सिद्धांतों पर चलते हुए देश के प्रत्येक नागरिक के कल्याण के लिए नीति निर्धारण कर रही है। इस मौके पर प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीनाक्षी राणा, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, रितु अशोत्रा, रजनी ठाकुर,सीमा दत्ता ,भगवती, समरेश व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
  •  थाना प्रभारी सुनील ने सलोह स्कूल के वच्चों को किया जागरूक

     थाना प्रभारी सुनील ने सलोह स्कूल के वच्चों को किया जागरूक

    ऊना/ सुशील पंडित : सरकार व जिला पुलिस के साथ साथ नशे के खिलाफ हरोली पुलिस की जंग लगातार जारी है । हरोली पंजाब के साथ सटा होने के कारण स्मगलरों व नशेडियों के निशाने पर भी रहता है परतु हरोली पुलिस भी लगातार सजग होकर कर्मठता से नशे के खिलाफ अभियान छेडे हुए है । इसी कडी मे नशे के व्यापारियों को पकड़ने के साथ साथ स्कूली बच्चों व कालेज तथा आईटीआई के वच्चों को नशे के खिलाफ शिक्षित करने का जिम्मा भी हरोली पुलिस वाखूवी निभा रही है ।
     इसी कडी में आज पुलिस थाना हरोली की टीम थाना प्रभारी के नेतृत्व में सीनियर सकेंडरी स्कूल सलोह पहुची व *पुलिस की पाठशाला* कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों , ट्रैफिक रूल्स तथा साईबर क्राईम से बचने के तरीकों का पाठ पढाया । इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक वर्ग , सलोह के प्रधान श्री अनिल जसवाल भी मौजूद रहे । थाना प्रभारी ने वच्चों को बताया कि कैसै इस उम्र मे जिज्ञासा वश या दोस्तों के वोलने पर या टैंशन मे आकर युवा नशे की चपेट मे आ रहा है । कैसै नया नशा चिट्टा अपनी पहुंच हर हल्के तक पहुचा रहा है व हमें कैसे इस नशे से बचना है । चिट्टे को तो थाना प्रभारी ने नशा नही मौत की संज्ञा दी । हरोली पुलिस लगातार स्कूल व कालेज में जाकर युवा शक्ति को नशे से बचाने के मकसद से शिक्षित कर रही है जिसमें  जनता का भी सहयोग मिल रहा है ।
  • टिप्पर के पलटने से एक की मौत व एक घायल

    टिप्पर के पलटने से एक की मौत व एक घायल

    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली के टाहलीवाल मे देर रात एक टिप्पर संख्या (पी वी 10-इ एस-6099) के पलटने से टिप्पर चालक की मौत हो गई व एक व्य्कति गंभीर रूप से घायल हो गया है । उक्त टिप्पर गोंदपुर से लुधियाणा जा रहा था। जोकि क्रिमीका फैक्टरी के नजदीक मेन रोड पर अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया । सूचना मिलते ही हरोली पुलिस की पुलिस चौकी टाहलीवाल से एक टीम घटनास्थल पर पहुची व घटना स्थल का मुआयाना किया । मृतक की पहचान चालक मेजर सिंह(43) पुत्र गुलजार सिंह निवासी इन्डस्ट्रियल एरिया मशीन टूल्स लुधियाणा, के रूप में हुई है।  गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम राजेन्द्र प्रसाद(51) पुत्र शिव ध्यान गांव-कमाहू,डा0-मोरसाये,जिला-रोहतास विंहार के रूप में हुई है। मृतक के शव का जिला ऊना अस्पताल मे पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है । पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कारवाई शुरू कर दी है ।
  • हरोली के कांटे गांव मे महिला की संदिग्ध मौत

    हरोली के कांटे गांव मे महिला की संदिग्ध मौत

    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली थाना में आज सुंबह हरोली अस्पताल से सूचना मिली कि एक महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया जा रहा था जो अस्पताल पहुंचते ही मृत्यु हो गई है,जिसे करंट लगना पाया जा रहा है । सूचना मिलते ही हरोली पुलिस की एक टीम निर्मल पटियाल की अगुवाई में अस्पताल पहुंची व मृतका के परिवारजनों के ब्यान कलमबंद किये तथा कांटे गांव मे जाकर मौका का मुआयना भी किया । थाना प्रभारी व उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने भी मृतका की लाश का मुआयना किया । मृतका की पहचान संतोष कुमारी(42) पत्नी स्व0 हरजिन्द्र सिंह, गांव व डा0-काटे त0-हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है।मृतका के शव का जिला ऊना अस्पताल मे पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है । प्राथमिक दृष्टि मे मामला शाट सर्किट होने के कारण करंट लगने का पाया जा रहा है ।