Blog

  • पंजाब से बड़ी खबरः पू्र्व वित्त मंत्री मनप्रीत के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर हुआ जारी

    पंजाब से बड़ी खबरः पू्र्व वित्त मंत्री मनप्रीत के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर हुआ जारी

    बंठिडाः भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को विजिलेंस विभाग ने लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। बता दें कि 24 सितंबर को विजिलेंस विभाग ने मनप्रीत सिंह बादल समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस दौरान पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया भी किया था। वहीं गिरफ्तारी को लेकर निगरानी विभाग मनप्रीत सिंह बादल और उनके ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही थी।

    अब उन्हें विदेश जाने से रोकने के लिए विजिलेंस विभाग ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। जिसके चलते मनप्रीत बादल के खिलाफ सभी हवाईअड्डों पर लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी कर दिया गया है। विजिलेंस को शक है कि मनप्रीत बादल केस दर्ज होने के बाद विदेश भाग सकते हैं। गौर हो कि पंजाब विजिलेंस ने भूमि आवंटन मामले में उनके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के अलावा, आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) के तहत एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं मनप्रीत बादल की अग्रिम जमानत पर आज सुनवाई होगी। इसको लेकर बठिंडा की सेशन कोर्ट में बहस होगी। 

    मनप्रीत बादल ने गिरफ्तारी से बचने के लिए चार दिन पहले कोर्ट से अग्रिम जमानत मांगी थी। जिसके बाद मनप्रीत बादल पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। मनप्रीत की तलाश में विजिलेंस ब्यूरो ने कल उनके मुक्तसर के गांव बादल स्थित घर पर भी रेड की। हालांकि मनप्रीत बादल वहां नहीं मिले। अब सबकी नजर कोर्ट में आज की सुनवाई पर है। जमानत नहीं मिली तो फिर मनप्रीत बादल की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। मनप्रीत बादल से जुड़े फ्रॉड के केस में विजिलेंस ब्यूरो 3 आरोपियों राजीव कुमार निवासी न्यू शक्ति नगर बठिंडा, अमनदीप सिंह निवासी लाल सिंह बस्ती बठिंडा और विकास अरोड़ा निवासी टैगोर नगर बठिंडा को गिरफ्तार कर चुकी है।

  • पंजाब : कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान की हत्या के मामले में निकाला गया कैंडल मार्च, देखें वीडियो

    पंजाब : कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान की हत्या के मामले में निकाला गया कैंडल मार्च, देखें वीडियो

    मोगा : गांव डाला के कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान बलजिंदर सिंह बल्ली का घर पर बैठे कुछ लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। भले ही कत्ल के अगले दिन ही पुलिस ने बलजिंदर सिंह बल्ली की पत्नी के बयानों के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया था और उनमें 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। 4 आरोपियों को मानयोग अदालत में पेशकर 6 दिन का रिमांड भी लिया था। लेकिन पुलिस अभी तक बाकी 2 दोषियों को पकड़ नही पाई है और पुलिस ने 4 दोषियों को दोबारा मानयोग अदालत में पेश कर 2 दिन का और रिमांड लिया है।

    जब बलजिंदर सिंह बल्ली के परिवार को इंसाफ नहीं मिला, तो अब पूरी कांग्रेस की लीडर शिप बलजिंदर सिंह बल्ली के परिवार के साथ खड़ी हो गई। दूसरी ओर परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए गांव डाला और उसके आसपास के हजारों लोगों ने विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा की अगुवाई में कैंडल मार्च पूरे गांव में निकाला। इस मौके पर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा की भगवंत सरकार इस समय बुरी तरह से फेल हो चुकी है। मान सरकार काबिज कतल के मामले में एक भी बार कोई बयान नहीं आया। मुझे लगता है की जैसे अभी तक सिद्धूमूसेवाला के पिता को अभी तक इंसाफ नहीं मिला। वैसे ही इस परिवार को इंसाफ नहीं मिलेगा और यह परिवार वो गलती नही करेगा जो सिद्धूमूसेवाला के साथ हुई।

    यह परिवार जब तक सारे दोषी गिरफ्तार नहीं होते ओर यह मालूम नहीं होता की बलजिंदर सिंह सिंह बल्ली के कतल में कौन असली साजिश करता है और क्यूं कतल किया गया। तब तक यह परिवार बलजिंदर सिंह बल्ली का अंतिम संस्कार नहीं करेगा। इस मौके पर गांव डाला और गांव के आस पास के गांव के हजारों लोग जिनमें महिलाएं भी शामिल थी, बलजिंदर सिंह बल्ली की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च में वाहेगुरु का जाप करती रही।

  • पंजाबः इस मामले में SP, CIA प्रभारी सहित 6 पर केस दर्ज, जाने मामला 

    पंजाबः इस मामले में SP, CIA प्रभारी सहित 6 पर केस दर्ज, जाने मामला 

    मुक्तसरः पंजाब के मुक्तसर साहिब के एसपी इन्वेस्टीगेशन रमनदीप सिंह भुल्लर, सीआइए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर रमन कुमार कंबोज सहित छह कर्मचारियों पर थाना सिटी में क्रॉस केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई मुक्तसर के वकील वरिंदर सिंह संधू और उनके साथी शलिंदरजीत सिंह नीटा को थर्ड डिग्री टार्चर और अमानवीय  व्यवहार करने के मामले में की गई है। मामला गर्माने पर बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के निर्देशों पर पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के वकीलों के मंगलवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी देने के बाद सोमवार की देर रात पुलिस ने एक्शन लेते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ ये कार्रवाई की है। 

    गौरतलब है कि वकील वरिंदर सिंह द्वारा स्थानीय अदालत में याचिका दायर कर कथित रूप से आरोप लगाया गया था कि सीआइए स्टाफ के प्रभारी रमन कुमार कंबोज ने उसे और उनके साथी शलिंदरजीत सिंह को सदर मुक्तसर पुलिस स्टेशन लाकर कई घंटों तक थर्ड डिग्री टार्चर किया। यही नहीँ एसपी रमनदीप सिंह भुल्लर की मौजूदगी में वहां दोनों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। इस सब की वीडियोग्राफी करते हुए उन्हें धमकी भी दी गई कि अगर उन्होंने बाहर जाकर किसी से यह बात कही तो उनका यह वीडियो लीक कर वायरल कर दिया जाएगा।

    सूत्रों के अनुसार कथित रूप से यह शिकायत भी दी गई है कि वहां उन्हें नशीला पदार्थ भी दिया गया और बाद में उन्हीं के खिलाफ धारा 186,353 और एनडीपीसी की धारा 27 के तहत केस दर्ज किया गया और उन्हें जेल भेज दिया गया। जब इस मामले की शिकायत सीजीएम की अदालत में दायर की गई तो अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 22 सितंबर को मामले में जांच कर आरोपी पाए जाने पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। मगर पिछले कई दिनों से पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने से आना-कानी की जा रही रही थी जिस पर सोमवार को इस मामले में वकीलों ने मंगलवार से हड़ताल की घोषणा कर दी तो आखिरकार पुलिस को मामला दर्ज करना ही पड़ा। 

    पुलिस ने अधिकारियों व कर्मचारियों पर आईपीसी की धारा 377,342,323,149 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। डीएसपी सुनील गोयल के मौके पर मौजूद नहीं होने का हवाला देते हुए प्राथमिकी रिपोर्ट में उनका नाम दर्ज नहीं किया गया है। जबकि एसपी और इंस्पेक्टर के अलावा सीनियर कांस्टेबल हरबंस सिंह, सीनियर कांस्टेबल भूपिंदर सिंह, कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह, पीएचजी दारा सिंह के नाम केस में दर्ज हैं। यह सभी सीआईए स्टाफ में तैनात हैं। 

  • जालंधरः मशहूर कपल की वायरल वीडियो को लेकर सहज अरोड़ा ने पोस्ट शेयर कर किया यह बड़ा खुलासा

    जालंधरः मशहूर कपल की वायरल वीडियो को लेकर सहज अरोड़ा ने पोस्ट शेयर कर किया यह बड़ा खुलासा

    जालंधर,ENS: मशहूर कपल की कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई आपत्तिजनक वीडियो का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। एक ओर कुछ लोग मशहूर कपल को लेकर निशाने साध रहे है। वहीं दूसरी ओर पंजाबी सिंगर ऐमी विर्क सहित कुछ लोग मशहूर कपल का समर्थन कर रहे है। वहीं अब सहज अरोड़ा ने फेसबुक पेज पर अपनी पत्नी की हालत पर एक पोस्ट शेयर किया है। साथ ही उसने मीडिया और पब्लिक से साथ देने की अपील की है। सहज अरोड़ा ने लिखा,” कि पत्नी बहुत डिप्रेशन में है.. रब्ब दा वास्तां.. हम दोबारा सामाज में वापिस आ पाए, आपके सहारे के साथ ही हो सकत है, Spread Positivity”।

    मीडिया और पब्लिक से अपील करते लिखा कि मेरी हिम्मत नहीं पड़ती ना ही इन हालातों में कि बार-बार वीडियो बनाकर पोस्ट करूं या इंटरव्यू दूं। किसी के भी दिए फेक बयान के कारण हमारी छवी को खराब ना करें। पुलिस अपना काम कर रही है.. हमें राजिनामा के लिए फोर्स किया जा रहा है.. कुछ राजनीतिक प्रेशर के कारण हमनें मना कर दिया तो हमारे खिलाफ बयान बाजी की गई है।  मेरे पास सारे प्रूफ है, हमारे पास आपके साथ के अलावा कोई राजनीतिक स्पोर्ट नहीं है..हमें इंसाफ दिलाने के लिए और इंटरनेट पर वीडियो को रोकने के लिए आपके साथ की जरूरत हैं। 

  • पंजाबः नहर में गिरी कार, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाबः नहर में गिरी कार, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापरः दसूहा के गांव घगवाल से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव घगवाल के साथ लगती नहर में गाड़ी गिर गई। जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी चालक का सतुंलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ है। गनीमत यह रही कि नहर में पानी कम होने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि आल्टो कार क्षतिग्रस्त हो गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए कार चालक ने बताया कि वह दूसरी गाड़ी को पास करता हुआ गुजर रहा था तभी अचानक गाड़ी के सामने कुत्ता आ जाने से संतुलन बिगड़ गया। सड़क छोटी होने के कारण गाड़ी नहर में जा गिरी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस नहर में आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई समाधान नहीं निकाला गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा इसलिए है। नहर पर रेलिंग नहीं होने से ये हादसे हो रहे हैं।

  • जालंधरः ढिल्लों-ब्रदर्स मामले में SHO नवदीप की गिफ्तारी को लेकर इस मेन चौक से जत्था हुआ रवाना, देखें वीडियो

    जालंधरः ढिल्लों-ब्रदर्स मामले में SHO नवदीप की गिफ्तारी को लेकर इस मेन चौक से जत्था हुआ रवाना, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: ढिल्लों-ब्रदर्स केस में अभी तक एसएचओ नवदीप सिंह, मुंशी और महिला कांस्टेबल की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हाल ही में एसएचओ नवदीप ने कपूरथला कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी जो कि माननीय जज ने रद्द कर दी। वहीं इस मामले में को लेकर जहां ढिल्लों परिवार में रोष पाया जा रहा है, वहीं राजनीतिक गलियारे में इस मामले में काफी चर्चा हो रही है। इस मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि कपूरथला कोर्ट में आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में आरोपी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह, एएसआई बलविंदर सिंह (मुंशी) और कॉन्स्टेबल जगजीत कौर की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    परिजनों का आरोप है कि पुलिस अपने मुलाजिमों को शेल्टर दे रही है। पुलिस वालों की जलालत से तंग आकर ब्यास नदी में छलांग लगाने वाले मानवजीत और जश्नबीर के पिता जितेंद्रपाल आज जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक से जत्था लेकर कपूरथला जाएंगे। मानवजीत और जश्नबीर के पिता जितेंद्रपाल सिंह ने नजदीकियों और उनके चाहने वालों से कहा है कि सभी सुबह 10 बजे गुरु नानक मिशन चौक पर इकट्ठा हों। उन्होंने कहा कि गुरु नानक मिशन चौक से एक बड़ा जत्था लेकर वह कपूरथला में एसएसपी ऑफिस गए। वहां पर वह एसएसपी को ज्ञापन देकर जमानत रद्द होने के बाद भी एसएचओ नवदीप सिंह, एएसआई बलविंदर और कॉन्स्टेबल जगजीत कौर की गिरफ्तारी न होने पर रोष जाहिर करेंगे और तीनों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

    इस दौरान ढिल्लों परिवार ने कहा कि उनके साथ किसान जत्थेबंदिया समर्थक में आई है। ढिल्लों परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना को लेकर एक माह बीत गया है, लेकिन उसके बाद अभी तक एसएचओ नवदीप सहित मुंशी व महिला कांस्टेबल को गिरफ्तार नहीं किया गया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या पुलिस एसएसओ नवदीप को पनाह दे रही है। ढिल्लों परिवार ने कहा कि हमें भी पता चले कि एसएचओ नवदीप को लेकर पुलिस पर कौन सा पॉलिटिक्ल प्रेशर है, जिसके कारण उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। इस दौरान उन्होंने अगर एसएचओ नवदीप, मुंशी और महिला कांस्टेबल को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा, जिसका जिम्मेदार प्रशासन और पुलिस होगी। इस दौरान ढिल्लों परिवार ने पुलिस की ढीली कार गुजारी को लेकर कई सवाल खड़े किए है।

  • 29 सितंबर को बंद का ऐलान

    29 सितंबर को बंद का ऐलान

    बेंगलुरु: कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कई सालों से कावेरी नदी जल विवाद चल रहा है जो रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस विवाद की वजह से दोनों राज्यों की आम जनता को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो वहीं कई बार इस विवाद को लेकर हिंसा भी देखी गई है। बता दें कि कावेरी नदी जल बंटवारा विवाद पर तमिलनाडु बनाम कर्नाटक मामले में तमिलनाडु की शिकायत के खिलाफ कर्नाटक ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है।

    अपनी अर्जी में कर्नाटक ने कहा है कि वो तमिलनाडु को 27 सितंबर तक प्रतिदिन 5000 क्यूसेक पानी नहीं दे सकता। कर्नाटक ने कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के 18 सितंबर के फैसले पर पुनर्विचार करने के निर्देश देने की गुहार लगाई है। इस मामले को देखते हुए कन्नडा ओकुट्टा ने शुक्रवार यानी 29 सितंबर को कर्नाटक बंद का आह्वान किया है। हालांकि इससे पहले एक अन्य संगठन ने मंगलवार 26 सितंबर को देश के आईटी हब बेंगलुरु में बंद का आह्वान किया था। इस बंद को शहर के कई संगठनों ने अपना समर्थन दिया था। लेकिन जब ओकुटा ने शुक्रवार को राज्य बंद का ऐलान किया तो तमाम एसोसिएशनों मंगलवार को बेंगलुरु बंद से अपना समर्थन वापस ले लिया।

    बता दें कि कन्नडा ओकुट्टा कन्नड़ अधिकारों की लड़ाई के लिए जाना जाता है। इसमें प्रदेशभर के लगभग 90 संगठन आते हैं। यह बेहद ही बड़ा और प्रभावशाली गुट माना जाता है। इस बंद को लेकर आज एक बैठक हुई, जिसमें वटल नागराज के द्वारा 29 सितंबर को टाउन हॉल से फ्रीडम पार्क तक विरोध मार्च की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने राज्य भर में शुक्रवार को बुलाए गए बंद के लिए ट्रांसपोर्ट यूनियनों, फिल्म चैंबर, मॉल मालिकों और स्कूल और कॉलेज यूनियनों से भी समर्थन मांगा है।

  • जालंधर : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर : बैंक कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट की वजह से घर में एक कमरे में आग लग गई। जिस वजह से कमरे में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए घर के मालिक रामपाल शर्मा ने बताया कि वह दूध लेने के लिए घर से बाहर गए हुए थे और जब वापिस आए तो देखा कि घर में आग लगी हुई है, पत्नी ने बताया कि एक दम से घर में धमाका हुआ और उसके बाद लाइट चली गई और आग लग गई।

    मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड अधिकारी नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की जैसे ही उन्हें सूचना मिली वह मौके पर 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ पहुंचे और आग पर काबू पाया। गनीमत रही की कोई जानी नुकसान नहीं है।

  • चोरों ने को-ऑपरेटिव बैंक के 32 लॉकर तोड़कर चुराए गहने 

    चोरों ने को-ऑपरेटिव बैंक के 32 लॉकर तोड़कर चुराए गहने 

    अंबाला: सिटी के बलदेव नगर स्थित को-ऑपरेटिव बैंक में बदमाशों ने सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 2 दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुलने पर चोरी का खुलासा हुआ। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए बदमाश बैंक के सीसीटीवी और डीवीआर भी संग ले गए। पुलिस की जांच एजेंसियों ने भी मौके पर पहुंचकर सुराग जुटाने शुरू कर दिए। फिलहाल चोरी की राशि का अनुमान नहीं लग पाया है।
    बताया जाता है कि बैंक में कुल 180 लॉकर थे और 32 को कटर से काटा गया है।

    उसमें से जेवर व नगदी गायब है। जैसे ही बैंक उपभोक्ताओं को चोरी की भनक लगी तो वह भी बैंक के बाहर जमा हो गए हालांकि बैंक प्रबंधन की तरफ से उन्हें अभी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बलदेव नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि बैंक के 2 फेस में कुल 90-90 लॉकर थे। उनमें से 32 को कटर से काटा गया है। बैंक अधिकारियों को भी इसकी कोई जानकारी नहीं कि लॉकर में क्या कुछ था। सभी उपभोक्तओं को बुलाकर बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

  • इस खतरनाक महामारी के आने पर हो सकती है 5 करोड़ लोगों की मौत

    इस खतरनाक महामारी के आने पर हो सकती है 5 करोड़ लोगों की मौत

    WHO ने दिया बीमारी को ये नाम 

    नई दिल्ली : ब्रिटेन की वैक्सीन टास्कफोर्स के चीफ डेम केट बिंघम का कहना है कि अगली महामारी 5 करोड़ लोगों की जान ले सकती है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने इस एंटीसिपेटेड महामारी को डिसीज X नाम दिया है। वहीं, डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह महामारी कोविड-19 से 7 गुना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है और जल्द ही फैल सकती है। यानी इसके मामले जल्द सामने आ सकते हैं। यह महामारी मौजूदा वायरस की वजह से ही फैलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि वायरस तेजी से म्यूटेट हो रहे हैं।

    म्यूटेशन का मतलब होता है कि किसी जीव के जेनेटिक मटेरियल में बदलाव | जब कोई वायरस खुद की लाखों कॉपी बनाता है और एक इंसान से दूसरे इंसान तक या जानवर से इंसान में जाता है तो हर कॉपी अलग होती है। कॉपी में यह अंतर बढ़ता जाता है। कुछ समय बाद एक नया स्ट्रेन सामने आता है। यह बहुत ही सामान्य प्रक्रिया है। वायरस अपना रूप बदलते रहते हैं। सीजनल इन्फ्लूएंजा तो हर साल नए रूप में सामने आता है।

    ब्रिटेन के साइंटिस्ट्स ने डिसीज X के आने से पहले ही इससे लड़ने के लिए वैक्सीन बनाना शुरू कर दिया है। इसके लिए 25 तरह के वायरस पर स्टडी की। साइंटिस्ट्स का फोकस जानवरों में पाए जाने वाले वायरस पर है। यानी वो वायरस जो जानवरों से इंसानों में फैल सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि क्लाइमेट चेंज की वजह से कई जानवर और जीव-जंतु रिहायशी इलाकों में रहने के लिए आ रहे हैं। इंसानों ने डेवलपमेंट के नाम पर जंगलों को काटकर यहां घर और इंडस्ट्रीज बना लीं। इस कारण हमारा जानवरों, मच्छरों, बैक्टीरिया, फंगस से संपर्क बढ़ गया है। दूसरी तरफ ये सभी जीव-जंतु खुद को बदलती क्लाइमेट कंडिशन्स के अनुकूल बना रहे हैं और हमारे वातावरण में ही रह रहे हैं। इनसे कई बीमारियां फैल रही हैं, जो हमारे जीवन के लिए खतरनाक हैं।

    कंजर्वेशन इंटरनेशनल एनजीओ के फिजिशियन नील वोरा ने कहा- यह आने वाले समय की प्रॉब्लम नहीं है। क्लाइमेट चेंज अभी हो रहा है। लोगों पर इसका असर हो रहा है। वे मर रहे हैं। कई रिसर्च में सामने आया है कि जलवायु परिवर्तन से बीमारियां फैल रही हैं। निचली और गर्म जगहों पर रहने वाले जानवर बढ़ते तापमान को झेल नहीं पा रहे हैं इसलिए ऊंची और ठंडी जगहों की तरफ माइग्रेट हो रहे हैं। इनके साथ बीमारियां भी उन इलाकों तक पहुंच रही हैं, जहां पहले नहीं थीं ।

    उदाहरण के जरिए इसे ऐसे समझें- साइंस न्यूज के मुताबिक, पोसम्स, ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला नेवले की तरह दिखने वाला जानवर बुरुली अल्सर नाम की बीमारी फैला रहा है। पोसम्स ऑस्ट्रेलिया के तापमान में ही रह सकता है लेकिन अगर वहां के तापमान में बदलाव होता है तो यह जीव अनुकूल परिस्थिति ढूंढने के लिए किसी और देश जा सकता है। मान लीजिए पोसम्स अनुकूल परिस्थिति की तलाश में न्यूजीलैंड पहुंच जाए और वहां रहने लगे। ऐसी स्थिति में पोसम्स से फैलने वाली बुरुली अल्सर बीमारी ऑस्ट्रेलिया के साथ न्यूजीलैंड में भी फैलने लगेगी। इंसान अपने जीवन के लिए कई जीवों पर निर्भर रहते हैं। वो सर्वाइवल के लिए इन्हें खा लेते हैं। इससे होता यह है कि इंसान इन जीवों में पनपने वाले बैक्टीरिया या इनसे फैलने वाली बीमारियां के डायरेक्ट कॉन्टैक्ट में आ जाते हैं।