Blog

  • Punjab News: 5वीं बार हरजिंदर धामी बनें एसजीपीसी के अध्यक्ष , देखें वीडियो

    Punjab News: 5वीं बार हरजिंदर धामी बनें एसजीपीसी के अध्यक्ष , देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष पद का आज चुनाव किया गया। ये चुनाव गोल्डन टेंपल परिसर में स्थित तेजा सिंह समुद्री हॉल में किया गया। अकाली दल ने इस बार भी हरजिंदर सिंह धामी को इस पद के लिए समर्थन दिया है। वहीं, अकाली दल पुनर-सुरजीत की तरफ से मिठ्‌ठू सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

    वहीं इस चुनाव में कुल 136 वोट डाले गए, जिसमें एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को 117 वोटें मिली। वहीं अकाली दल पुनर-सुरजीत की तरफ से उम्मीदवार मिठ्‌ठू सिंह को 18 वोट मिली। इस दौरान एक वोट रद्द हो गई। इस चुनाव में 99 वोट से हरजिंदर सिंह धामी ने 5वीं बार जीत हासिल की।

  • Jalandhar सहित इन जिलों में होगा Light and sound show, देखें Live

    Jalandhar सहित इन जिलों में होगा Light and sound show, देखें Live

    जालंधरः पंजाब सरकार की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी को लेकर गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में कीर्तन दरबार और लाइट एंड साउंड शो होने जा रहा है। जिसको लेकर आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में डीसी हिमांशु अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और समाज सेवक दीपक बाली की अगुवाई में आज प्रेस कॉन्फ्रैंस रखी गई। जिसमें जानकारी साझा की गई की गुरु गोबिंद सिहं स्टेडियम में 4 नवंबर को शाम साढ़े 5 बजे कीर्तन दरबार शुरू होगा, जिसके बाद रात को लाइट एंड साउंड शो दिखाया जाएगा। जिसमें गुरु तेग बहादुर जी के जीवर के बारे में प्रकाश डाला जाएगा।

    मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि गुरु जी के बताए मार्ग पर सभी को चलना चाहिए। गुरु जी ने कशमीरी पंडितों की रक्षा के लिए अपना बलिदान दे दिया था। दीपक बाली ने बताया कि नई पीढ़ी को गुरु के इतिहास से जानकार करवाने के लिए यह शो करवाया जा रहा है। पंजाब के हर जिले में इस लाइट एंड शो को दिखाया जाएगा। कल 4 जगहों पर शो को दिखाया जाएगा, जिसमें पठानकोट, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला शामिल है। शो 45 मिनट का होगा। जिसमें गुरु जी की शहादत को दिखाया जाएगा।

  • सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने वालों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

    सार्वजनिक स्थल पर कूड़ा फेंकने वालों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

    कर्नाटकः बेंगलुरु की साफ-सफाई को मजबूत करने के लिए बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) की ओर से अनोखी पहल की शुरुआत की गई। ऐसे में अब सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फेंकने वालों की सूचना देने पर BBMP की ओर से इनाम रखा गया है।BBMP की ओर से कहा गया है कि अब कोई भी नागरिक सड़कों या सार्वजनिक जगहों पर कचरा फेंकते हुए लोगों का वीडियो बनाकर उन्हें भेजता है तो इसके बदले में ऐसे लोगों को 250 रुपये इनाम दिया जाएगा।

    BBMP ने बताया कि ये अभियान ‘लिटर बग्स’ (कचरा फेंकने वालों) को रोकने के लिए चलाया जा रहा है, जहां लोगों सड़क पर कूड़ा फेंकने वाले का वीडियो व्हाट्सऐप नंबर या विशेष ऐप के माध्यम से अपलोड कर सकेंगे। ये दोनों माध्यम ये सुनिश्चित करेंगे कि शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया जटिल न हो और अधिक से अधिक लोग इस अभियान में भाग ले सकें। BBMP की ओर इस अभियान की घोषणा दोपहर 3 बजे की जाएगी।

    BBMP का मानना है कि इस प्रोत्साहन योजना से सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने की आदतों पर सख्ती से लगाम लगेगी और ये एक सामुदायिक निगरानी सिस्टम की तरह काम करेगा जो स्वच्छता के स्तर को बढ़ाएगा। BBMP की इस योजना का मकसद स्वच्छता को जन आंदोलन बनाना है।

    कोई भी नागरिक सार्वजनिक जगह पर कचरा फेंकने वाले व्यक्ति का स्पष्ट वीडियो बनाकर विभाग को भेज सकता है। वीडियो के आधार पर दोषी व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जाएगा और रिपोर्ट करने वाले को 250 का पुरस्कार मिलेगा। ये एक सीधा तरीका है, जिससे आम जनता शहर को साफ रखने में भागीदार बन सकती है।

  • Bigg Boss 19: मालती ने खोली Amaal Malik संग रिश्ते की पोल, घरवाले भी हुए हैरान

    Bigg Boss 19: मालती ने खोली Amaal Malik संग रिश्ते की पोल, घरवाले भी हुए हैरान

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 इन दिनों अपने आखिरी पड़ाव पर बढ़ रहा है। ऐसे में धीरे-धीरे घरवालों के चेहरे से भी मास्क उतरते हुए दिख रहे हैं। अब हाल ही में शो की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर ने अमाल मलिक को कैमरे के सामने एक्सपोज कर डाला है। अमाल और मालती शो में आने सा पहले करीबी दोस्त रह चुके हैं। यह सच दोनों ने घरवालों से छिपाया था ऐसे में यह राज अब खुल चुका है।

    घरवालों के सामने खोली पोल

    शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में मालती अपने खास दोस्त को एक्सपोज करती हुई नजर आ रही हैं। प्रोमो में यह देखा जा सकता है कि मालती के दावों के बाद अमाल मलिक बोलते हैं कि – ‘मालती जी मंडली बैठाकर फिर हमारी बातें कर रही हो। तुम दुनिया को दिखाना चाहती हो कि मैं बेवकूफ हो’। फिर इसके बाद तान्या ने अमाल को कहा कि वो बाहर मालती से 5 मिनट के लिए मिल चुके हैं।

    चुप रह तू अभी

    इस पर मालती चुप नहीं रही। उन्होने कहा कि – ‘अमाल ने मुझे बैठाकर 4 गाने सुनाए थे वो 5 मिनट कैसे हो सकते हैं’। अमाल की बातों से मालती नाराज हो गई। उन्होंने सिंगर को कहा कि – ‘बोलूं क्या मैं पूरा? मेरे पापा को भी पता है कि हम कब मिले और क्या है? तू कैमरे पर कैसे झूठ बोल सकता है। मैं 2 मिनट में साबित कर सकती हूं’। अमाल ने इस पर कहा कि – ‘हम 10 मिनट के लिए मिले थे’ मगर मालती आगे से चिल्लाते हुए कहती हैं कि – ‘हम किसी पार्टी में नहीं मिले थे ये नेरेटिव मैंने ही बताया था हम लोगों ने डिसाइड किया था चुप रह तू अभी’।

    फरहाना भट्ट को पहले ही था मालती-अमाल पर शक

    मालती की यह बातें सुनकर अमाल ने उनसे कहा कि वो कैमरे पर उनकी बेइज्जती न करे। अमाल और मालती की बातों से यह साफ हो गया है कि दोनों ही शो से पहले भी एक-दूसरे को जानते थे। मगर उन्होंने अब तक अपने रिश्ते को शो में छिपाकर रखा था जो अब सबके सामने आ गया है। फरहाना भट्ट को पहले ही मालती और अमाल के रिश्ते पर शक हो गया था क्योंकि मालती ने जबसे बिग बॉस में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली। वह तभी से अमाल मलिक के सबसे ज्यादा क्लोज दिख रही हैं। अमाल के कपड़े भी मालती पहनती हैं। उनका हेयरबैंड, चश्मी भी इस्तेमाल करती हुई दिखती हैं। अमाल भी मालती को लेकर काफी केयरिंग नजर आते हैं। मालती के लिए अमाल का ऐसा बिहेवियर देखकर फरहाना कई बार यह कहती भी थी कि अमाल का मालती के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर है। मगर किसी को यह नहीं पता था कि दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं। अब दोनों के बीच डेटिंग चली या फिर उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक का था। यह आने वाले समय में पता चल जाएगा।
  • आवारा कुत्तों के मामले में Supreme Court सख्त, सभी राज्यों को किया तलब, इस दिन होगी सुनवाई

    आवारा कुत्तों के मामले में Supreme Court सख्त, सभी राज्यों को किया तलब, इस दिन होगी सुनवाई

    नई दिल्लीः देश में आवारा कुत्तों का कहर लगातार बढ़ रहा है। वहीं इस मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां सुप्रीम कोर्ट का भी मामले में सख्त रवैय्या देखने को मिला। यही कारण है कि सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों को तलब किया है। सुप्रीम कोर्ट के माननीय न्यायदीश ने कहा कि वह इस मामले में 7 नवंबर को आदेश पारित करेंगे। न्यायालय ने कहा कि भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड को इस मामले में पक्षकार बनाया जाए।

    केरल के मुख्य सचिव द्वारा दायर छूट के अनुरोध वाले आवेदन को अनुमति दी और इस बात को संज्ञान में लिया कि प्रमुख सचिव अदालत में उपस्थित हैं। आदेशों के अनुपालन में चूक होने पर मुख्य सचिवों की उपस्थिति फिर से आवश्यक होगी। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों की प्रत्यक्ष उपस्थिति अब जरूरी नहीं है। दरअसल, मामला एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) रूल्स के पालन से जुड़ा था। कई राज्यों ने समय पर हलफनामा दाखिल नहीं किया, जिस पर कोर्ट ने नाराजगी जताई।

    वहीं आज सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में सभी मुख्य सचिवों ने कोर्ट से बिना शर्त माफी मांगी। जस्टिस विक्रम नाथ की बेंच ने माफी स्वीकार की और अगली पेशियों में उन्हें व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने से राहत दी। हालांकि कोर्ट ने चेतावनी दी कि भविष्य में अगर आदेशों की अवहेलना हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने कुत्ते के काटने से प्रभावित लोगों की याचिकाओं को भी मंजूरी दी और उन्हें बिना किसी जमा राशि के हस्तक्षेप की अनुमति दी। जबकि कुत्तों के समर्थन में दायर याचिकाओं के लिए पहले से ही 25 हजार से 2 लाख रुपये तक की सिक्योरिटी राशि तय थी।

    27 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को तलब किया था, क्योंकि उस समय सिर्फ पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और दिल्ली नगर निगम ने ही रिपोर्ट दाखिल की थी। कोर्ट ने कहा था कि बाकी राज्यों ने न तो जवाब दिया, न ही कोई प्रतिनिधि भेजा।अब कोर्ट ने साफ किया है कि एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल्स का पालन हर हाल में होना चाहिए और किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    साथ ही, सरकारी कार्यालयों और परिसरों में आवारा कुत्तों को खिलाने की प्रथा पर भी रोक लगाने की तैयारी चल रही है।बेंच ने कहा कि सरकारी संस्थानों में कर्मचारी खुद फीडिंग के जरिए समस्या को बढ़ा रहे हैं, जिस पर जल्द आदेश जारी किया जाएगा। वरिष्ठ वकील करुणा नंदी ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने फिलहाल किसी अतिरिक्त पक्ष को सुनने से इनकार किया।

     

  • कृषि मंत्री किरोड़ीलाल ने आधी रात को Factory में दी दबिश, नकली घी पकड़ा

    कृषि मंत्री किरोड़ीलाल ने आधी रात को Factory में दी दबिश, नकली घी पकड़ा

    राजस्थानः दौसा-भरतपुर सीमा पर स्थित दाऊजी मिल्क फ्रूट प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में कैबिनेट मंत्री ने छापा मारा। इस दौरान बड़े पैमाने पर तैयार कर रहे नकली घी को पकड़ा गया। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने रविवार देर रात गृह क्षेत्र महवा (दौसा) में मिल्क फूड प्रोसेसिंग प्लांट (फैक्ट्री) पर पहुंचे। जहां उनके साथ कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। मंत्री को देखकर वहां काम कर रहे मजदूर चौंक गए। मंत्री ने पूरे प्लांट का दौरा किया। वहां बनाए जा रहे प्रोडक्ट्स की जांच की।

    कृषि मंत्री को प्लांट में बड़े पैमाने पर नकली देसी घी, बटर और मिल्क पाउडर बनाने की सूचना मिली थी। मौके पर हजारों लीटर दूध का स्टॉक और केमिकल से भरे करीब 20 ड्रम तूड़ी (चारा) के ढेर में दबे हुए मिले। जिनको खोलकर देखा तो खतरनाक बदबू आ रही थी। ऐसे में नकली दूध की आशंका के चलते 25 हजार लीटर दूध नष्ट कराया गया।

    मंत्री के निर्देश पर CMHO डॉ. सीताराम मीणा और खाद्य निरीक्षकों की मौजूदगी में फैक्ट्री का निरीक्षण कर सैंपल लिए। वहीं पूरे प्रकरण को लेकर दौसा कलेक्टर देवेंद्र कुमार और एसपी सागर राणा को भी फोन पर सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी देर रात मौके पर पहुंचे।

    कृषि मंत्री ने कहा कि फैक्ट्री में मिलावटी प्रोडक्ट बनाकर लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। मौके पर अमूल समेत 17 अलग-अलग ब्रांडों के पैकेट मिले हैं। यहां आगरा से दूध आता है। पकड़े गए ट्रैक्टर ड्राइवर ने बताया कि यूरिया और कास्टिक सोडा मिलाकर दूध तैयार कर लाया जाता है। 25 ड्रम छिपाकर रखे थे, जिनमें बदबू आ रही थी। कई ड्रम में पनीर और नकली घी का स्टॉक​ मिला है।

    सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा ने कहा कि पहले भी इस फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए सैंपलिंग हुई थी और माल भी सीज किया गया था। अब फिर से फैक्ट्री में मौजूद माल के नमूने लेकर लैब भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फैक्ट्री के लाइसेंस की भी जांच की जाएगी।

  • Jalandhar News: आवारा कुत्तों का आतंक, मृतक व्यक्ति का नोचकर किया सिर धड़ से अलग

    Jalandhar News: आवारा कुत्तों का आतंक, मृतक व्यक्ति का नोचकर किया सिर धड़ से अलग

    जालंधर, ENS: आवारा कुत्तों का आतंक हर जगह देखने को मिल रहा है। आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आवारा कुत्तों का ताजा मामला कस्बा नूरमहल से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ला सटीका में नौजवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जहां आवारा कुत्तों ने मृतक 35 वर्षीय व्यक्ति को नोच-नोचकर खा लिया। इस घटना में आवारा कुत्तों ने व्यक्ति का सिर धड़ से अलग कर दिया।

    इस खतरनाक और दर्दनाक घटना के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान विक्की के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से लोग अब घरों से निकलने से भी डर रहे हैं। लोगों का कहना है कि या तो सरकार डॉग शेल्टर होम बनाए या एनिमल प्रोटेक्शन एक्ट में संशोधन करके इसका कोई उपयुक्त हल निकाला जाए ताकि लोगों की जान-माल की रक्षा की जा सके।

    पता चला है कि स्थानीय नगर परिषद की ओर से आवारा कुत्तों की नसबंदी करने की योजना तैयार की गई थी, लेकिन इसे अभी तक अमलीजामा नहीं पहनाया गया है। लोगों की मांग है कि इन आवारा कुत्तों से किसी तरह लोगों को निजात दिलाई जाए।

  • नगर निगम की जनरल हाउस बैठक में हुआ हंगामा, देखें Live

    नगर निगम की जनरल हाउस बैठक में हुआ हंगामा, देखें Live

    चंडीगढ़ः नगर निगम की जनरल हाउस बैठक नगर निगम हाउस में शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। यह पहली बार है जब जनरल हाउस मीटिंग MCChandigarh YouTube पर प्रसारित की जा रही है। बताया जा रहा है कि इसके लिए प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से अनुमति ली गई है। बैठक शुरू होते ही सदन में हंगामा हो गया। सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी ने टेबल एजेंडे को लेकर सवाल उठाए।

    वहीं कम्युनिटी सेंटर की बुकिंग को लेकर कौंसिलर प्रेम लता ने कहा कि इसमें कोई स्पष्टता नहीं है। नींव पत्थरों पर नाम लिखे जाने के मुद्दे से शुरू हुई चंडीगढ़ निगम हाउस की बैठक में भारी हंगामा देखने को मिला। संसद सदस्य मनीष तिवाड़ी की गैरहाजिरी को लेकर भाजपा पार्षद सौरभ जोशी और कांग्रेस कौंसिलर सचिन गालिव आमने-सामने आ गए। दोनों में भी बहसबाजी देखने को मिली।

    दरअसल, भाजपा पार्षद सौरभ जोशी ने कहा मनीष तिवारी वीकेंड सांसद हैं। 2 दिन के लिए आते हैं। उन्होंने तिवारी को नाम पट्टिका को उठाकर कहा इन्हें बाहर फेंक देना चाहिए। शहर के मुद्दों से कोई वास्ता नहीं। इस पर कांग्रेस पार्षद भड़क गए। सब भाजपा पार्षदों से उलझ गए। बिस्केट-चाय और अपनी सीटों पर बैग छोड़कर पार्षद एक-दूसरे से टकरा गए। कांग्रेस पार्षद सचिन ने कहा भाजपा सांसद किरण खेर तो सदन में अपशब्द तक बोल कर जा चुकी हैं।

  • इस मशहूर सिंगर संग शादी करेंगी क्रिकेटर Smriti Mandhana, जल्द बनेगी दुल्हन!

    इस मशहूर सिंगर संग शादी करेंगी क्रिकेटर Smriti Mandhana, जल्द बनेगी दुल्हन!

    मनोरंजन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 में कमाल कर दिखाया है। शानदार जीत हासिल करके उन्होंने भारत का नाम रोशन किया है। ऐसे में पूरा देश ही जश्न में डूबा हुआ है। फाइनल्स की अगर बात करें को क्रिकेटर स्मृति मंधाना का प्रदर्शन भी खेल में काफी शानदार रहा। वर्ल्ड कप जीतने के बाद स्मृति अब अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं।

    सिंगर पलाश संग शादी करेंगी स्मृति मंधाना

    शादी से पहले सिंगर पलाश ने अपनी होने वाली दुल्हन स्मृति मंधाना के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करने के साथ उन्होने स्मृति को बधाई भी दी है। स्मति के लिए पलाश की यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। बता दें कि पिछले कुछ सालों से स्मृति मंधाना म्यूजिशियन, सिंगर, एक्टर और डायरेक्टर पलाश मुच्छल को डेट कर रही हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खुलकर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते हुए भी दिखते हैं। पलाश मुच्छल ने कुछ समय पहले यह कंफर्म भी किया था कि वो जल्द ही स्मृति मंधाना को अपनी दुल्हन बनाने वाले हैं।

    शादी की डेट नहीं हुई कंफर्म

    रिपोर्ट्स के अनुसार, पलाश और स्मृति की शादी इसी महीने में 20 नवंबर को होने वाली है। शादी महाराष्ट्र के सांगली में धूमधाम से होगी हालांकि शादी की डेट को दोनों ने अभी कंफर्म नहीं किया है। बता दें कि सांगली स्मृति मंधाना का होमटाउन है और उनके दिल के काफी करीब है। इसी वजह से वो यहां पर शादी करके अपनी मैरिड लाइफ की नई शुरुआत करेंगी।

    फैंस कर रहे इंतजार

    ऐसे में अब वर्ल्ड कप की जीत के बाद फैंस बेताबी के साथ स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी का इंतजार कर रहे हैं। फैंस स्मृति को दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए भी बरकरार हैं। अब देखना होगा कि कपल कब शादी करता है।
  • National Highway पर भयानक हादसा: गिट्टी से लदा डंपर Bus पर पलटा, 20 की मौत, देखें वीडियो

    National Highway पर भयानक हादसा: गिट्टी से लदा डंपर Bus पर पलटा, 20 की मौत, देखें वीडियो

    तेलंगानाः रंगारेड्डी जिले में हैदराबाद-बीजापुर नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां गिट्टी से लदे डंपर ने तेलंगाना रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (TRTC) बस को टक्कर मार दी। रिपोर्ट के अनुसार बस सवार 20 लोगों की मौत हो गई। 20 घायल हैं, 3 की हालत गंभीर है। बस तंदूर से हैदराबाद जा रही थी। बस में 70 से अधिक यात्री सवार थे। इनमें ज्यादातर कॉलेज छात्र थे। ये रविवार की छुट्टी में घर गए थे और कॉलेज अटेंड करने के लिए हैदराबाद लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि चेवेल्ला पुलिस स्टेशन क्षेत्र में खानपुर गेट के पास गलत दिशा से आ रहे डंपर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस बुरी तरह डैमेज हो गई और डंपर पर लदी गिट्टी बस के अंदर यात्रियों पर जा गिरी। बस के स्टाफ ने करीब 15 लोगों को बचाया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। गिट्टी में दबे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। घायलों को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।