Blog

  • वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय पूवोवाल में एन. एस. एस. शिविर का समापन

    वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय पूवोवाल में एन. एस. एस. शिविर का समापन

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक विद्यालय पूवोवाल में शुक्रवार को एन. एस. एस. शिविर का समापन किया गया जिसमें मुख्यतिथि के रूप में पुबोवाल डेरा बाबा श्री चंद जी मंदिर संचालक संतोष कुमार विट्टू उपस्थित रहे  समापन समारोह में मुख्यतिथि ने बच्चों को अनुशासन एवं भारतीय संस्कृति का अदान प्रदान किया।
    सात दिवसीय सात दिवसीय विशेष शिविर में स्कूल के बाहरबी कक्षा के 47 बच्चों  ने भाग लिया इस शिविर में वॉलिंटियरों का मार्गदर्शन भी किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा की एन एस एस के वॉलिंटियरों ने बहुत अच्छा कार्य किया और इन सभी ने सात दिवसीय शिविर  के दौरान अपने स्कूल के आसपास की सफाई की स्कूल के पास के तालाब की सफाई बस स्टैंड तथा पार्क की भी सफाई की उन्होंने कहा की बच्चे एक अच्छा कार्य है मुख्य अतिथि ने बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वाहन किया और जन कल्याण ब समाज कल्याण के कार्यों के लिए ऐसे ही काम करने करते रहने का प्रण लिया स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबोधित किया और उनके द्वारा शिविर के दौरान किए गए कार्यों की प्रशंसा की इस अवसर इस समापन अवसर पर प्रधानाचार्य बलवीर सिंह,बिनयं कुमार, प्रवक्ता सुनील कुमार, अजय कटारिया,प्रेमलता, वंदना चंदेल, इंदु वाला,प्रभारी एन. एस. एस.  विक्रम दास सहित गणमान्य उपस्थित रहे
  • इतिहास रचने वाले बंगाणा महाविद्यालय वालीबॉल प्लेयर्स के लिए रखा गया भव्य सामान समारोह।

    ऊना/ सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के वॉलीबाल प्लेयर्स के लिए महाविद्यालय में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंद्र कुमार शर्मा ने सभी प्लेयर्स को मोमेंटोस व स्टॉफ ने माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतिंदर कुमार शर्मा ने  वालीबॉल प्लेयर्स को शुभकामनाएं व बधाई दी। इस अवसर पर स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के इंचार्ज प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि अक्तूबर माह में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबाल चैंपियनशिप राजकीय महाविद्यालय एमएलएसएम कॉलेज सुंदर नगर महीला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रचा है, और इनमें से पांच प्लेयर्स का राष्ट्रीय स्तर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ था और राष्ट्रीय स्तर के प्रतिस्पर्धा में इन्होंने 5वा स्थान प्राप्त किया जोकि हमारे महाविद्यालय के लिए और क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।  इसी क्रम में हमारे  महाविद्यालय के छात्र प्रवीण मनकोटिया ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय चैंपियनशिप में कांस्य मेडल जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। जोकि इस क्षेत्र व महाविद्यालय  के लिए बहुत बड़ा बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर प्रोफेसर अनु अत्तरी,प्रोफेसर शशि कंवर, डॉ.रमेश ठाकुर, प्रोफ़ेसर किरन, प्रोफ़ेसर नन्द लाल,डॉ. विनोद कुमार, प्रोफ़ेसर रीना, डॉ. किरन ठाकुर,प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन, कॉलेज सुप्रीडेंट संजय शर्मा,वॉलीबॉल के कोच अंकुश शर्मा, कॉलेज के तमाम स्टाफ मौजूद रहें।
  • हरोली पुलिस की मुहिम पुलिस की पाठशाला पहुंची सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाथू

    थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने बाथू स्कूल के वच्चों को किया जागरूक


    ऊना/ सुशील पंडित: सरकार व जिला पुलिस के साथ साथ नशे के खिलाफ हरोली पुलिस की जंग लगातार जारी है । हरोली क्षेत्र पंजाब के साथ सटा होने के कारण स्मगलरों व नशेडियों के निशाने पर भी रहता है परंतु हरोली पुलिस भी लगातार सजग होकर कर्मठता से नशे के खिलाफ अभियान छेडे हुए है । इसी कडी मे नशे के व्यापारियों को पकड़ने के साथ साथ स्कूली बच्चों व कालेज तथा आईटीआई के बच्चों को नशे के खिलाफ शिक्षित करने का जिम्मा भी हरोली पुलिस वखूवी निभा रही है।


    इसी कडी में आज पुलिस थाना हरोली की टीम थाना प्रभारी सुनील संख्यान के नेतृत्व में सीनियर सकेंडरी स्कूल बाथू पहुंची व पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों , ट्रैफिक रूल्स तथा साईबर क्राईम से बचने के तरीकों का पाठ पढ़ाया । इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक वर्ग , व स्कूल के विधार्थी मौजूद रहे । थाना प्रभारी ने वच्चों को बताया कि कैसै इस उम्र में जिज्ञासा वश या दोस्तों के बोलने पर या डिप्रैशन में आकर युवा नशे की चपेट मे आ रहा है । कैसै नया नशा चिट्टा अपनी पहुंच हर क्षेत्र तक पहुंचा रहा है व हमें कैसे इस नशे से बचना है । चिट्टे को तो थाना प्रभारी ने नशा नही मौत की संज्ञा दी । हरोली पुलिस लगातार स्कूल व कालेजों मे जाकर युवा शक्ति को नशे से बचाने के मकसद से शिक्षित कर रही है जिसमें  जनता का भी सहयोग मिल रहा है । बाथू स्कूल में 7 दिन का एनएसएस कैंप भी चला हुआ है जिसमें एनएसएस के विधार्थियो को भी थाना प्रभारी ने जागरूक किया । बच्चों को बताया गया कि ट्रैफिक नियम क्यों आवशयक हैं व क्यों हमें ट्रैफिक नियमों की पालना करनी है । हैलमेट का विशेष महत्व क्यों हो जाता है तथा क्यों विना हेलमेट चलना मौत को दावत देने जैसा है । थाना प्रभारी ने यह भी समझाया कि किस तरह साईबर क्रिमिनल लोगों को अपना शिकार वना रहे है व मोबाईल के प्रभाव व दुष्प्रभाव क्या है ।

  • क्रिमिका फूड पार्क में नशा मुक्त ऊना अभियान का हुआ शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान ने हरौली ब्लॉक के सिंघा में स्थित क्रेमिका फूड पार्क में नशे के विरुद्ध जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ l डॉ बलदेव ने कहा नशे के सेवन व्यक्ति विशेष की निजी जिंदगी अस्त व्यस्त हो जाती है नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया कैसे आनंद और सुकून की खोज में डिप्रेशन की ओर ले जाता है एक दिमागी  l कैसे दिमागी बीमारी का रूप ले लेता है l घरेलू हिंसा, परिवारिक सामाजिक संबंधों में, स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव, नशे से होने वाली दुर्घटनाएं, अविश्वास की पराकाष्ठा l नशे के उपयोग के कार्यस्थलों पर होने वाले बुरे प्रभावों के बारे बताया l इसके उपरांत इन दुष्प्रभावों से बचने हेतु  योग प्राणायाम, आत्म अनुशासन और नशा मुक्त कार्यस्थल निर्माण हेतु प्रेरणा संदेश दिए गए ताकि प्रत्येक कर्मी के कार्य का बेहतर परिणाम परिलक्षित हो जिससे कि औद्योगिक इक्काइयो में उत्पादकता, गुणवत्ता एवं कार्य कुशलता में सुधार हो l अपने व्यक्तिक परिवारिक एवं सामाजिक जीवन में भी  ऐसे समस्याओं के विषय में सचेत एवं जागरूक रहने की अपील के गई l नशा मुक्त ऊना टीम से हरौली ब्लॉक कॉर्डिनेटर जयेंद्र हीर, बंगाणा ब्लॉक कॉर्डिनेटर सतपाल रन्नौत ने भी सहभागिता दी l इस मौके पर नरेश प्लांट हेड, अरुण तलवार जनरल मैनेजर क्वालिटी एंड प्रोडक्शन एवं केवल कुमार एच आर मैनेजर अपने समस्त कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे l
  • जालंधरः लड़ाई झगड़े के मामले में दो गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना छह की पुलिस ने लड़ाई झगड़े के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ निवासी गांव गोलकपुर जिला कपूरथला और गांव लखना निवासी जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी अजायब सिंह ने बताया कि हद्रजीत सिंह पटियाला हाईवे बस इंचार्ज ने उनकी टीम के एएसआई सुशील कुमार को दो दिन पहले शिकायत दर्ज करवाई थी कि बस स्टैंड के अंदर उस पर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया है, जिसके बाद उनकी टीम के एएसआई सुशील कुमार ने मामला दर्ज कर जाँच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है पुलिस दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि वारदात में इस्तेमाल किया हुए तेज़धार हथियार बरामद हो वारदात में उनके साथ मौजूद साथियों की जल्द गिरफ्तारी दिखाई जा सके।

  • जालंधरः एक्साइज़ एक्ट के मामले में वांछित भगोड़ा गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पीओ स्टाफ की पुलिस ने एक्साइज़ एक्ट के मामले में चल रही वांछित भगोड़े गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जसपाल सिंह उर्फ मजलू निवासी बैंक कालोनी के रूप में हुई है।

    थाना प्रभारी सुरजीत सिंह जोड़ा ने बताया कि आरोपी जसपाल के खिलाफ थाना तीन में 27 अप्रैल 2020 को मुक़दमा नंबर 94 एक्साइज़ एक्ट के तहत दर्ज हुआ था, इसके चलते अदालत ने आरोपी को 16 सितंबर 2023 को भगोड़ा क़रार कर दिया था, जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पीओ स्टाफ की टीम ने जसपाल को घर से दबोच कर संबंधित थाने की पुलिस के हवाले कर दिया है।

  • कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने हिमाचल प्रदेश के पत्रकार रणेश राणा को अवार्ड से नवाजा

    विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों के समारोह में मिला उत्कृष्ट पत्रकार व सोशल वर्कर का सम्मान

    जिन छात्रों ने यहां शिक्षा ग्रहण कर छुआ बडा मुकाम उनको दिया अधिमान

    बददी/ सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के बददी स्थित वरिष्ठ पत्रकार रणेश राणा मुसाफरु को देश के प्रतिष्ठित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सम्मानित किया है। विश्विद्यालय ने अपने संस्थान में पढक़र अपने अपने क्षेत्र में विशेष पहचान व मुकाम अर्जित करने वाले अपने पूर्व छात्रों के लिए रखे गए सम्मान समारोह में यह पुरुस्कार प्रदान किया है। विश्वविद्यालय के आडिटोरिय हाल में कुरुक्षेत्र विवि के दूरस्थ एवं आनलाईन शिक्षा केंद्र ने उन पूर्व छात्रों को चुना था जिन्होने यहां से दूरवर्ती शिक्षा ग्रहण कर अपने जीवन में नई ऊंचाईयों को छुआ और समाज में कोई न कोई स्थान अर्जित किया। लगभग दो दर्जन के करीब पूर्व छात्रों को जिनको सम्मान मिला उसमें कई आई.ए.एस,आईपीएस, कानून एवं विधि विशेषज्ञ, शिक्षाविद्व, एटार्नी जनरल, लॉ आसिफर, प्राचार्य, समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं मीडिया से जुडे प्रख्यात लोग शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव प्रो संजीव शर्मा, दूरवर्ती शिक्षा की निदेशक मंजूला चौधरी ने दीप प्रज्जवलित करके किया। इस अवसर पर सैंटर फार डिस्टेंस एंड आनलाईन एजुकेशन की स्मारिका का विमोचन भी किया। रणेश राणा ने 2004 में इसी विवि से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिजम एवं मास कम्यूनिकेशन किया था। हालांकि वह पत्रकारिता के क्षेत्र में एक दशक पहले 1996 में आ गए थे लेकिन बाद में उन्होने पत्रकारिता की बारीकियां व गहराई सीखने केलिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का रुख किया। उसके बाद उन्होने छोटे सेे शहर बददी में प्रेस क्लब बददी की स्थापना करके उसको भवन उपलब्ध कराया और मीडीया जगत में अनेकों सघंर्ष भी किए। 16 नंवबर 2018 को उनको राज्य के सबसे बडे पत्रकार संगठन हिमाचल प्रदेश यूनियन आफ जर्नलिस्टस चुना गया। उसके बाद उन्होने पूरे हिमाचल का 50 हजार किमी अकेले ही प्रवास किया और पत्रकारों को संगठन से जोडा और उनकी समस्याओं का निराकरण करने में कदम उठाए। अप्रैल 2023 में उनको भारत के सबसे बडे पत्रकार संगठन नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस (इंडिया) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया।

    गृह क्षेत्र के विकास में रहा अहम योगदान
    रणेश राणा का गृह क्षेत्र दून विधानसभा का बददी जो कि एशिया का सबसे बडा औद्योगिक व फार्मा हब है, के विकास में उनका अहम योगदान रहा है। अपनी कलम से माध्यम से उन्होने यहां की समस्यओं को उजागर किया और सरकार ने इस दिशा में अहम कदम उठाए। रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में उन्होने औद्योगिक संगठनों से संवाद किया व बेरोजगार युवाओं को कारखानो में रोजगार दिलवाया।  अपने गृह क्षेत्र बददी में बिना सरकारी सहयोग से 50 लाख रुपये से आधुनिक सामुदायिक केंद्र का निर्माण करवाया। एशिया के सबसे बडे औद्योगिक नगर बददी के मोक्ष धाम को सर्व सुविधा युक्त करवाया।

    स्कूलों में जाकर बच्चों की कैरियर काऊंसलिगं की
    विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को कैरियर व लक्ष्य से संबधित लेक्चर देकर उनको प्रेरित किया। जमा दो स्कूलों के बच्चों को स्वरोजगार व उद्योगों में नौकरी की संभावनाओं पर जागरुक किया तथा उनके शैक्षणिक भ्रमण करवाए। पूरे हिमाचल सहित भारत के विभिन्न कोनों से आने वाले सैंकडों युवाओं को बददी बरोटीवाला नालागढ़ के कारखानों में नौकरी लगवाया।  हिमाचल प्रदेश में अगस्त माह में आई भारी बाढ़ के कारण जब बददी तमाम हिस्सों से कट गया और पुल टूट गए तो युवाओं के साथ मिलकर अस्थाई पुल का निर्माण करवाकर वाहन चालकों को राहत दी। रोड सेफटी क्लब बददी के चीफ एडवाईजर के नाते ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ किया व वाहन चालकों को जागरुक किया। रणेश राणा ने अपनी हिमालया एनजीओ का गठन कर एक दर्जन जरुरतमंद कन्याओं का विवाह करवाया वहीं कई बालिकाओं की पढ़ाई का खर्चा उठाया। एक लडकी जिसकी पढ़ाई छूट गई थी उसकी 3 लाख की फीस अदा करके उसको डाक्टर बनाया। बददी गांव में पुरानी पंरपराओं को सहेजने के लिए 5 लाख रुपये से भव्य चौपाल का निर्माण किया। अपनी हिमालय एनजीओ के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के लिए एक सिलाई केंद्र चलाया हुआ है जिससे हर साल 20 युवतियां ट्रेण्ड हो रही है और रोजगार पा रही है। वह विभिन्न उद्योग संगठनों में एक सदस्य के तौर पर भी प्रतिनधि के तौर पर कार्य करते हैं।

    20 हजार छात्र पंजीकृत-कुलपति
    कुलपति ने बताया कि हमारे विवि के दुरस्थ एवं आनलाईन शिक्षा केंद्र में 20 हजार छात्र पंजीकृत है जो कि केंद्र की उत्कृष्टता को साबित करता है। सीडीओई की निदेशिका प्रो मंजूला चौधरी ने दूरवर्ती शिक्षा की जानकारी दी। यह हमारे संस्थान का दूसरा कार्यक्रम था जिसमें पूरे भारत से 400 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। इस अवसर पर पत्रकारिता विभाग की निदेशक बिंदू शर्मा व कंवरदीप शर्मा भी उपलस्थित रहे।

  • कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद

    कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में जेल वार्डर के भरे जाएंगे 91 पद

    ऊना/ सुशील पंडित: कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में सीधी भर्ती के माध्यम से जेल वार्डर के 91 पद अनुबंध आधार पर ऑनलाईन भरे जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों में पुरूष जेल वार्डर के 77 पद और महिला जेल वार्डर के 14 पद शामिल है। उनहोंने बताया कि प्रार्थी का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए। उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी कारगार एवं सुधारत्मक सेवाएं विभाग की वेबसाइट http://hpprisions.nic.in/ पर 22 दिसम्बर तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों से संबंधित आयु एवं शारीरिक मापदंड इत्यादि की जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਵਾਹਨ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗਰੋਹ ਦੇ 3 ਮੈਂਬਰ ਕਾਬੂ, 25 ਵਾਹਨ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੇ ਵੀਡੀਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵਾਹਨ ਚੋਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਗਰੋਹ ਦੇ 3 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕਬਜ਼ੇ ‘ਚੋਂ 25 ਵਾਹਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ।  ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਜੇਸੀਪੀ ਸੌਮਿਆ ਮਿਸ਼ਰਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਾਹਨ ਚੋਰੀ ਦੇ ਇੱਕ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਤਿੰਨ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਨਜ਼ਰ ’ਤੇ ਹੁਣ ਤੱਕ 25 ਵਾਹਨ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਜਾ ਚੁੱਕੇ ਹਨ।  ਪੁਲੀਸ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਕਬਾੜੀਆ ਅਤੇ ਹੋਰ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਭਾਲ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਚੋਰੀ ਦੀ ਗੱਡੀ ਖਰੀਦੀ ਸੀ।

  • युवाओं को नशे से बचाने हेतू कारगार साबित होगा नशा मुक्त ऊना अभियान : नवीन कुमार

    ऊना/ सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुठार खुर्द व अबादा वराना में हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया जिसकी अध्यक्षता निरीक्षक श्रम अधिकारी नवीन कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों व ग्रामीणों से कहा कि बच्चों को सही जानकारी न होने की वजह से नशीले पदार्थों के जाल में फंस जाते हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग स्वयं आगे आकर नशा मुक्त ऊना अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग नशे की सप्लाई को तो रोक सकते हैं लेकिन नशे की मांग को स्थानीय बुद्धिजीवी और सभी जिम्मेदार लोग मिलकर ही इस नशे रूपी जाल से बच्चों को बचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरा जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। क्योंकि नशे की समस्या बहुत गंभीर होती जा रही है जिसका अभी तक समाज को इसकी पर्याप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत इसको अपनी जिंदगी का हिस्सा बना रहा है उसी तरह से सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई नशा मुक्त ऊना अभियान में शामिल हो रहे है। उन्होंने कहा की अगर किसी को नशे से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 94180-64444 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकता है और कोई नशे से सबंधित किसी बीमारी का इलाज़ करवाना है तो हॉस्पिटल में इनका इलाज किया जायेगा।
    इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर समाक्षी धीमान, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान, समस्त पंचायत प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह सहित अन्य भी उपस्थित रहे।