अमृतसरः नवी आबादी फैजपुरा इलाके में देर रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के घर पर जाकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हलमे की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिस पर पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।
पीड़ित परिवार ने कहा कि उनके बच्चों को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसका केस 25 जुलाई को फैजपुरा थाने में चल रहा है। जिसको लेकर दूसरे पक्ष ने देर रात उनके घर में आकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया।
उधर, फैजपुरा थाने के अधिकारी ने बताया कि दो पक्षों में विवाद की सूचना हमें मिली है। मामले को लेकर जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर दोनों पक्षों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।



निगम की घटिया कारगुजारी के कारण ही अन्य दुकानें भी इसी तर्ज पर बननी शुरु हो गई और सैक्टर 4 का चार्ज एटीपी सुखदेव वशिष्ट को सौंप दिया गया। सुखदेव द्वारा नई बन रही दो दुकानों में से एक दुकान के बाहर नोटिस चसपा कर काम बंद कर दिया गया, जबकि सफेद रंग वाली दुकान जोकि एटीपी सुखदेव वशिष्ट के मित्र बताए जा रहे प्राप्टी डीलर नामक की है, जिसको नजरअंदाज कर दिया गया। अब एटीपी सुखदेव वशिष्ट द्वारा की गई कारवाई के बाद आसपास के दुकानदारों ने भी सुखदेव वशिष्ट की इस कारवाई का पुरजोर विरोध किया है। उनका कहना है कि निगम की टीम ने गरीबमार की है तथा जो लोग नेताओं के करीबी तथा अफसरों को वगार देते हैं, उनको कारवाई से बचाया गया है।
इस सबंधी जनहित सोसायटी के कार्यकर्ता ने कहा कि वह इस मामले में शीघ्र ही एटीपी सुखदेव वशिष्ट के खिलाफ निगम कमिशनर गौतम जैन को शिकायत दर्ज करवाएंगे अगर उन्होने भी कोई उचित कदम न उठाया तो दोनो के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान को शिकायत दी जाएगी।
दूसरी ओर इसी टीम ने करोल बाग के समीप कोट रामदास में काटी जा रही करीब 5 एकड़ नाजायज कालोनी में डाली जा रही मिट्टी की सड़कों को डिच मशीन से हटा दिया। जबकि इस कालोनी में अभी भी प्लाटों की खरीद फरोख्त का काम धड़ल्ले से जारी है। निगम की ओर से इस अवैध कालोनी में आम जनता को यहां प्लाट न खरीदने के लिए कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया।







