Blog

  • पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर ट्रक में लगी भीषण आग

    होशियारपुर: दसूहा के नजदीक पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ट्रक में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। इस घटना के दौरान ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। गनीमत रही इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। इस घटना के दौरान सड़क पर भारी जाम लग गया। 

    ट्रक को आग लगी देख इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इलाके के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और ट्रक को हाईवे पर साइड पर किया, जिससे ट्रैफिक को फिर से सुचारू किया गया। ट्रक चालक ने जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि वह उधमपुर से ट्रक लोड करके दिल्ली के लिए निकला था, जब वह एम्मा मांगट पर पहुंचा तो ट्रक के इंजन में धुआं निकलने लगा जिसके अचाकन भीषण आग लग गई। 

  • पंजाबः जग्गू भगवानपुरिया गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर में क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस ने गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया गैंग के शार्प शूटर गुरजंट सिंह भाटी को गिरफ्तार किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुरजंट पर 20 से ज्यादा मामले दर्ज है और अलग-अलग जिलों की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने की फिराक में है। जिसमें हत्या के प्रयास, रंगदारी, असला एक्ट और लूटपाट की वारदातें शामिल है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाटी को नाकेबंदी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। इस दौरान आरोपी के कब्जे से 1 पिस्टल और जिंदा रौंद भी बरामद किए गए। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपी की गिरफ्तारी से कई मामले सुलझाने में मदद मिलेगी। पुलिस भाटी को माननीय न्यायालय में पेश कर उसका रिमांड लेने की कोशिश कर रही है।

  • पंजाबः कत्ल और लूट की वारदात के मामले में 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में लूटपाट और हत्या की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। लूटपाट और हत्या की इन वारदातों ने पुलिस की नींद भी उड़ाकर रखी हुई थी। वहीं अब अमृतसर के थाना सिविल लाइन और थाना सदर की पुलिस ने अलग-अलग लूटपाट और हत्याओं के 4 मामले ट्रेस किए है। इस वारदातों में पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एडीसीपी प्रभजोत सिंह विर्क ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि 18 सिविल लाइन के अधीन आते इलाके में जागरण से लौट रहे कुछ लोगों पर 6 युवकों ने लूटपाट के इरादे से हमला कर दिया था। जिसमें राकेश कुमार नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

    उन्होंने बताया कि इसके वारदात के अलावा इन्हीं 6 आरोपियों ने दोआबा एजेंसी के पास एक युवक से लूटपाट की थी। इस दौरान इन युवकों ने वहां फायरिंग भी की थी और इन 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान साहिल, हिमांशु, सूरज, शिवम हरजिंदर सिंह उर्फ ​​आशु और दानेश गिल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये 6 आरोपी दोआबा के पास लूट की वारदात को अंजाम देने आए थे। इसी दौरान राकेश कुमार जो कि जगराता करके वापिस लौट रहे थे।

    उनके पास एक बैग था, जिसमें जगराते की डायरियां थीं, लेकिन आरोपियों को लगा कि इसमें नकदी हो सकती है, इसलिए इन आरोपियों ने उसी समय दूसरी वारदात को भी अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि इनकी उम्र 18 से 20 साल के बीच है। वहीं, पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में 2 युवकों ने खोखरी और दातर के साथ एक एक व्यक्ति को लूट की नीयत के कारण उसकी हत्या कर दी थी। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान सोनू और रोहन के रूप में हुई है। इन दोनों लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः बिजली की हाईवोल्टेज तारों पर चढ़ी लड़की, लगा जोरदार झटका

    गुरदासपुरः पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मानसिक रूप से कमजोर एक लड़की मिल्क प्लांट के पास हाई वोल्टेज रेलवे तारों के पुल पर चढ़ गई। इससे पहले कि कोई उसे बचा पाता, कि उसे हाईवोल्टेज तारों से जोरदार करंट लग गया। इस हादसे में युवती 50 प्रतिशत तक झुलस गई। मौके पर पहुंचे बीएसएफ के जवान उसे अपनी गाड़ी में डालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे अमृतसर रेफर कर दिया।

    फिलहाल लड़की का कोई भी परिजन या रिश्तेदार सामने नहीं आया है और न ही उसकी पहचान हो पाई है। हालांकि माझा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उक्त बच्ची के इलाज की जिम्मेदारी ली है। रेलवे पुलिस के एएसआई भूपिंदर सिंह ने बताया कि दोपहर को उन्हें सूचना मिली कि मिल्क प्लांट के पास एक लड़की अचानक बिजली के खंभे पर चढ़ गई है। जब वे लड़की को बचाने आए तो सेना के जवान पहले ही घायल लड़की को अस्पताल ले जा चुके थे। उन्होंने बताया कि लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बतायी जा रही है।

  • जालंधरः CM भगवंत मान के खिलाफ सड़कों पर उतरी बसपा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में सरकार के खिलाफ बसपा पार्टी सड़कों पर उतर आई है। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार पर जमकर निशाने साधे। बसपा नेताओं का कहना है कि सत्ता में आने से पहले आप ने दलितों के लिए बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन वे सभी खोखले और झूठे निकले। बसपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि आप पार्टी ने सबसे बड़ा वादा डीसीएम दलित लेने का किया था, लेकिन वह उससे भी मुकर गए।

    उन्होंन कहा कि आज लुधियाना में सीएम भगवंत मान ने खुली बहस रखी हुई है, लेकिन किसी भी दलित नेता और बसपा नेता को डिबेट में बुलाया नहीं गया। उन्होंने आरोप लगाया है कि जो आप सरकार की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। बसपा पार्टी का आरोप है कि आज दलित सीएम भगवंत मान को दोस्त नहीं बल्कि अब तक का दुश्मन मानती है। इसी विरोध के कारण बसपा के द्वारा सड़कों पर बैठकर विरोध किया जा रहा है। 

  • पंजाबः ओपन डिबेट में पूर्व सीएम चन्नी की लुधियाना में एंट्री बैन, वापस लौटा चन्नी का काफिला!

    लुधियानाः सीएम भगवंत मान ने आज पंजाब दिवस के दिन पंजाब के मुद्दों पर खुली बहस का न्योता दिया है। जहां लुधियाना की पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के डाॅ. यह बहस मनमोहन सिंह यूनिवर्सिटी में हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक इस डिबेट से पहले कई विपक्षी दलों के नेताओं को रास्ते में ही रोक दिया गया और कुछ के प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

    इस संबंध में जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दी है। एक हिंदी सामाचार को फोन पर दिए इंटरव्यू में चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह डिबेट में शामिल होने के लिए लुधियाना पहुंचे थे लेकिन उन्हें लुधियाना में एंट्री नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाए है कि उनके काफिले को रास्ते से ही वापस लौटा दिया गया। दरअसल, चरणजीत चन्नी ने कल दावा किया था कि वह पंजाब के मुद्दों पर चर्चा के लिए खुली बहस में जाने को तैयार हैं। लेकिन अब चरणजीत चन्नी ने दावा किया है कि उन्हें रास्ते से लौटा दिया गया है।

    दूसरी ओर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग ने बहस के लिए 4 शर्तें रखी हैं। पहला-एसवाईएल मुद्दे पर बहस, दूसरा-एक महीने के अंदर नशा खत्म करने का वादा, तीसरा- पंजाब की कानून व्यवस्था सुधारने का वादा और चौथा- सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर न्याय दिलाने का वादा। राजा वाड़िंग ने कहा कि अगर सरकार उनका जवाब देगी तो हम बहस में शामिल होंगे।

  • नाकाबपोश बाइक सवारों ने कार चालक पर चलाई गोली, देखें वीडियो

    ऊना/ सुशील शर्मा: जिला ऊना के हरोली विधानसभा के घालूवाल में देर रात दो बाइक सवार नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा एक कार पर कई रौंद फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी सामने आई है कि ऊना के साथ लगते गांव के हरप्रीत उफ टिल्लू को फोन पर पैसे की फिरौती देने की माग की गई, लेकिन हरप्रीत द्वारा पैसे देने से साफ इनकार कर दिया गया। जिसके बाद इस मामले को लेकर देर रात हरप्रीत सिंह अपने अन्य परिचित के साथ कार में सवार होकर पुलिस थाना पंडोग में शिकायत दर्ज करवाने  के लिया जा रहे थे।

    जहां 2 बाइक सवार नकाबपोश व्यक्ति द्वारा उनकी कार पर 3 बार गोली चलाई गई। गनीमत यह रही कि यह गोली का छर्रा कार में बैठे एक व्यक्ति के हाथ में लगा। हालांकि इस गोलीबारी में सभी कार सवार बाल-बाल बच गए। हरप्रीत के मुताबिक यह लोग पैसे की डिमांड करते थे। जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो हमलावारों ने उन पर यह गोली चलाई है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी धर पकड़ के लिए टीमें तैनात कर छापेमारी शुरू कर दी है। 

  • AC कोच में बिना टिकट सफर कर रहे पुलिस कर्मी ने TTE को दी गोली मार देने की धमकी, वीडियो वायरल

    रायबरेलीः यूपी पुलिस का एक दरोगा एसी कोच में बिना टिकट यात्रा कर रहा था। वर्दीधारी से जब टीटीई ने टिकट मांगा तो उल्टे उलझ गया। दरोगा को टीटीई टिकट दिखाने के लिए कहते रहे लेकिन दारोगा जी थे कि उन पर रौब झाड़ते रहे। नोक-झोंक के दौरान टीटीई ने दारोगा से उनकी वर्दी उतरवाने की बात कही, तो दारोगा ने भी वर्दी उतरवाने वाले को गोली मारने की धमकी दे डाली।

    क्या है मामला?

    रायबरेली रेलवे स्टेशन पर तैनात ट्रेन टिकट एग्जामिनर (टीटीई) रविशंकर चौधरी की 27 अक्टूबर को त्रिवेणी एक्सप्रेस में ड्यूटी लगी थी। वह लखनऊ के चारबाग स्टेशन से ट्रेन पर चढ़े। उन्हें एसी कोच एम-4, एम-5 और एम-6 में टिकट चेक करना था। एम-6 में दारोगा सुरेश कुमार सिंह बैठे थे। उन्होंने दारोगा से पूछा कि, कहां जाएंगे? जवाब मिला- इलाहाबाद। टीटीई ने टिकट के बारे में पूछा तो दारोगा ने कहा कि नहीं है। इस पर टीटीई ने कहा कि, बिना टिकट सफर नहीं कर सकते। आपको टिकट बनवाना पड़ेगा। यही बात दारोगा को बुरी लगी।

    टीटीई से उलझ पड़ा दरोगा

    टिकट मांगने पर दरोगा, टीटीई रविशंकर से उलझ गया। काफी देर तक दोनों में तू-तू, मै-मै होती रही। उसी कोच में रेलवे के कई कर्मचारी सफर कर रहे थे, जिन्होंने मामला शांत कराया। इसी बीच टीटीई ने कामर्शियल कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर दी। उन्हें आश्वस्त किया गया कि बछरावां में आरपीएफ की टीम कोच में आ जाएगी। ट्रेन स्टेशन से निकलने के बाद लखनऊ में ही सदर में रुक गई। दारोगा को मौका मिला और वह ट्रेन से उतर गए।

    शिकायत नहीं हुई है दर्ज

    टीटीई ने बताया कि दारोगा की नेम प्लेट पर सुरेश कुमार सिंह लिखा था, जो बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। उनके बारे में और ज्यादा जानकारी न होने के कारण शिकायत नहीं की गई। रेल कोच के भीतर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है। स्टेशन के मुख्य टिकट निरीक्षक अजय सिंह का कहना है कि, ‘टीटीई शिकायत करते हैं तो जीआरपी थाने में केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।’

  • लुधियाना पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, महा डिबेट में किए खुलासे, देखें Live

    लुधियानाः लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर विपक्षी नेताओं को खुली चुनौती के बाद लुधियाना यूनिवर्सिटी पहुंच गए है। आज यानी बुधवार को लुधियाना में पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) में होने वाली खुली बहस कार्यक्रम के कारण राज्य की राजनीति सुर्खियों में रहेगी। जहां पारा पूरी तरह से चढ़ा हुआ है वहीं अब पूरे पंजाब के आम लोगों की निगाहें भी इस महाबहस की कार्यवाही पर टिकी हुई हैं। वहीं, मंच पर कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और अकाली दल के नेताओं के लिए लगाई गई कुर्सियां खाली दिखाई दी। हालांकि अकाली दल ने डिबेट में शामिल होने के लिए मना कर दिया है। वहीं इस दौरान सीएम भगवंत मान ने पंजाब के मुद्दों को लेकर अहम बाते कही। इस दौरान उन्होंने कहाकि आप लोगों को रौंगटे खड़े हो जाएंगे कि अपने स्वार्थ के लिए पंजाब का क्या कुछ बेच दिया गया। सीएम मान ने कहा कि आज होने वाली डिबेट में जीत हार का मुद्दा है।

    इस दौरान ना ही यहां पर कोई हुल्लड़बाजी होगी। सीएम मान ने कहा कि 25 दिनों से बहाने लगाते हुए विपक्ष यहां पहुंच गए कि अब कह रहे है कि हम डिबेट का हिस्सा नहीं लेंगे। सीएम मान ने कहा कि जिस दिन मैंने डिबेट को लेकर टवीट किया था शायद उस दिन विपक्ष हैरान हो गया होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार हुआ है कि विपक्ष की तीनों पार्टियां सत्ता से बाहर हो गई और पहली बार हुआ है कि डिबेट करने का इनके साथ सरकार को मौका मिला है। एसवाईएल को लेकर उन्होंने कहा कि इंद्ररा गांधी ने नोटिफिकेशन के जरिए हरियाणा और पंजाब के पानी का कुछ प्रतिशत हिस्सा कर दिया गया।

    1977 में अकाली की सरकार आई, इस दौरान परकाश सिंह बादल सत्ता में 3 साल रहे, लेकिन पानी को लेकर कोई बात नहीं की। उसके बाद 1979 को अकाली सरकार ने हरियाणा सरकार से नहर के लिए 1 करोड़ रुपए ले लिए। जिससे पता चलता है कि उनकी एसवाईएल को लेकर सहमती थी। सीएम मान ने कहा परकाश बादल द्वारा जमीन के लिए एमरजैंसी लैंड की अर्जी लगाई गई। जिसके बाद बाहर लोगों को दिखाया जा रहा है कि पानी की कुर्बानी के लिए तैयार रहो, हमने पानी बाहर नहीं जाने देना। उसके कुछ साल बाद 1998 में अकाली सरकार ने अर्जी के जरिए  भाखड़ा में नहर की मिट्टी को ऊंची करने के लिए फिर हरियाणा सरकार से पैसे लिए। इस दौरान सीएम मान ने हरियाणा को पानी देने के लिए हरियाणा सरकार का घेराव किया। इस दौरान सीएम मान ने पंजाब के ट्रांसपोर्ट सहित कई मुद्दों को लेकर बात की।

    उधर, पीएयू में होने वाली महा डिबेट से पहले अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि लुधियाना में 1 नवंबर, 2023 (पंजाब दिवस) को लेकर कर्फ्यू लगाया गया। सार्वजनिक प्रवेश वर्जित किए गए है। दंगा निरोधक टीमें तैनात की गई है। संगठनों/संगठनों के प्रतिनिधियों को हिरासत में लिया गया। ऐसे प्रतिबंधों के तहत यह किस तरह की “खुली बहस” हो रही है?

    1200 सीटों की क्षमता वाले समर्था वाले ऑडिटोरियाम में बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बहस के लिए मंच तैयार किया गया है, लेकिन कल शाम आखिरी मिनट तक राजनीतिक दलों की ओर से इस संबंध में बयानबाजी जारी रही। अब इस बहस में शामिल होने के लिए बुलाए गए विपक्षी दलों के बड़े नेताओं को लेकर भी स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है। वहीं, हाल ही में इस बहस में सीमित लोगों की मौजूदगी और आम लोगों की भागीदारी पर लगी रोक से स्थिति दिलचस्प हो गई है।

  • पाकिस्तान से 94 मुस्लिमों का जत्था पहुंचा भारत, देखें वीडियो

    अमृतसरः पाकिस्तान से अमृतसर मुस्लिम समुदाय का एक जत्था भारत पहुंचा है। दरअसल, उक्त जत्था दिल्ली में एक धार्मिक समारोह में हिस्सा लेंगा। अटारी-वाहगा सीमा के जरिए पाकिस्तान से 94 पाकिस्तानियों का जत्था अमृतसर पहुंचा है। यह जत्था ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होगा और हजरत खुवाजा नजामोद्दीन औलिया दरगाह पर एक धार्मिक समारोह में शामिल होगा, जिसके बाद जत्था 8 नवंबर को पाकिस्तान के लिए रवाना होगा।

    इस बीच, मुस्लिम जत्थे के टीम लीडर आफताब खान ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगा कि भारत ने उन्हें 10 दिन का वीजा दिया है। उन्होंने बताया कि वह दिल्ली में हजरत ख्वाजा निजामुद्दीन दरगाह जाएंगे। उन्होंने कहा कि 10 दिन के वीजा के बीच में वे 8 दिन वह भारत में रुकेगे। इस दौरान एक दिन आने और एक दिन जाने में उनका लगेगा। उन्होंने कहा कि हम सुबह भारत पहुंचे हैं और भारत के लोगों की बोलचाल और बातचीत करने का तरीका उन्हें बहुत अच्छा लगा। उन्होंने भारत और पाकिस्तान सरकार से अपील की कि दोनों देशों के बीच इसी तरह प्यार बनाकर रखा जाएं।

    वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान से 94 मुसलमानों का एक जत्था भारत आया है, जो दिल्ली में दरगाह पर जाएंगे और उन्हें पुलिस सुरक्षा के बीच अटारी से अमृतसर रेलवे स्टेशन भेजा जाएगा। उसके बाद वह दिल्ली में हजरत ख्वाजादीन की दरगाह पर मत्था टेकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 94 लोगों के ग्रुप में सिर्फ पुरुष शामिल हैं, उनके साथ कोई महिला या कोई बच्चा नहीं है।