Blog

  • ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਮਾਰੀ ਕਰੋੜਾਂ ਦੀ ਠੱਗੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਮਾਰੀ ਕਰੋੜਾਂ ਦੀ ਠੱਗੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਮੁਕੇਰੀਆਂ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਭੋਲੇ ਭਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨਾ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਕਰਾਉਣ ਦਾ ਝਾਂਸਾ ਦੇ ਕੇ ਕਰੀਬ 30-35 ਨੌਜਵਾਨਾ ਨਾਲ 2 ਕਰੋੜ 58 ਲੱਖ ਦੀ ਠੱਗੀ ਮਾਰਨ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਦੇ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਕੁਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਵਿਰਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਸ ਭਰਤੀ ਦੇ ਨਾਂ ਤੇ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਠੱਗਣ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ ਤਿੰਨ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਸ ਨੇ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਮੁਲਜ਼ਮ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦਾ ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ ਅਤੇ ਦੂਜਾ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਸਬ-ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਤੇ ਆਪਣੇ ਤੀਸਰਾ ਆਪ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਮੁਲਾਜਮ ਦੱਸਦਆ ਸੀ।

    ਇਸ ਗਰੋਹ ਵਲੋਂ ਮੁਕੇਰੀਆ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਕਰੀਬ 30-35 ਨੌਜਵਾਨਾ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵਿੱਚ ਸਿਪਾਹੀ ਭਰਤੀ ਕਰਾਉਣ ਦੇ ਨਾਮ ਤੇ ਕਰੀਬ 2 ਕਰੋੜ 58 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠੱਗੀ ਮਾਰੀ ਹੈ। ਇਸ ਗਰੋਹ ਵੱਲੋਂ ਭੋਲੇ-ਭਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਸਿਪਾਹੀ ਰੋਕ ਦੇ ਜਾਅਲੀ ਆਈ. ਡੀ ਕਾਰਡ ਅਤੇ ਜੁਆਨਿੰਗ ਲੈਟਰ ਬਣਾ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਵਰਦੀਆਂ ਪਵਾ ਕੇ ਆਰਮੀ ਦੀ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ ਗਰਾਉਡ ਜਲੰਧਰ ਅਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਫਿਲੋਰ ਕਿਰਾਏ ਦੇ ਕਮਰੇ ਲੈ ਕੇ ਟਰੇਨਿੰਗ ਕਰਵਾਉਂਦੇ ਸਨ, ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬੈਂਕ ਦੇ ਅਕਾਉਟ ਖੁਲਵਾ ਕੇ ਉਸ ਵਿੱਚ 2-3 ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਤਨਖਾਹ 8 ਤੋਂ 10 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਪਾਉਦੇ ਸਨ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਕੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਘਿਰਾਓ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫ਼ਤਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਘਿਰਾਓ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਅੱਜ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਆਪਣੀ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰਾਂ ਦੇ ਦਫਤਰਾਂ ਦਾ ਘੇਰਾਓ ਕੀਤਾ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ ਵੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਭਰ ਤੋਂ ਆਈਆਂ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਨਾਮ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪਿਆ ਅਤੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨਾ ਪੂਰੀਆਂ ਹੋਣ ਤੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਦੀ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਸਰਕਾਰਾਂ ਮਜ਼ਾਕ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਹਨ, ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬਣਦਾ ਹੱਕ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ। ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬਣਦਾ ਹੱਕ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਜਿਸ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪਿਆ। ਓਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੀ ਆਂਗਣਵਾੜੀ ਵਰਕਰਾਂ ਨਾਲ ਸੌਤੇਲਾ ਵਿਹਾਰ ਕਰਦੀ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਉਪਰ ਬਹੁਤ ਆਸ ਸੀ ਕਿ ਇਸ ਕਾਰਨ ਹੀ ਸਾਨੂੰ ਧੋਖੇ ਵਿੱਚ ਰੱਖਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬਣਦਾ ਹੱਕ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪੰਧ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਅੱਜ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਧਰਨੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨੇ ਪੈ ਰਹੇ ਹਨ।

  • पंजाबः घर की छत गिरने से व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    पंजाबः घर की छत गिरने से व्यक्ति घायल, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जहां पंजाब के लोगों के लिए बारिश आपदा बनकर आई है वही पंजाब के कुछ लोगों के ऊपर इसका कहर जारी है और लगातार हो रही बारिश के चलते फिरोजपुर के गांव हबीबवाला में रहते वाला परिवार घर से बेघर हो गया है और एक व्यक्ति जो घर के अंदर सो रहा था। वो घायल हो गया है परिवार ने पंजाब सरकार से गुहार लगाई है कि वह उनकी आर्थिक मदद करें क्योंकि उनके पास दोबारा घर बनाने के लिए कोई हमदम का साधन नहीं है और यह बारिश उनके लिए एक कहर बनकर आई है।

    पीड़ित परिवार ने बताया कि अचानक उनके घर की छत गिर गई और घर के 4 लोग बच्चों सहित घर के अंदर सो रहे थे। जब छत गिर गई आसपास के लोगों ने हमें राहत देकर बचाया नहीं तो हमारा काफी नुकसान हो सकता था मगर हमारे घर परिवार में कमाने वाला मुख्य सदस्य बुरी तरह से घायल हो गया है। पंजाब सरकार से मांग करते हैं कि हमें आर्थिक सहायता दी जाए।

  • पंजाबः Chitkara University में घुसा पानी, 16 जुलाई तक कॉलेज बंद, देखें वीडियो

    पंजाबः Chitkara University में घुसा पानी, 16 जुलाई तक कॉलेज बंद, देखें वीडियो

    राजपुराः पंजाब के राजपुरा में स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी रविवार देर रात बाढ़ जैसी स्थिति में पानी में डूब गई, जिससे कई छात्र फंस गए। चितकारा विश्वविद्यालय में बाढ़ की घटना पटियाला और आसपास के इलाकों में लगातार बारिश की पृष्ठभूमि में हुई, जिसके परिणामस्वरूप राजपुरा से सटे सतलुज-यमुना लिंक नहर में दरार आ गई। स्थिति इतनी भयावह थी कि जिला प्रशासन को विशेष रूप से गढ़ी गांव से चितकारा विश्वविद्यालय के छात्रों और निवासियों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाने के लिए सेना को बुलाना पड़ा। अभूतपूर्व घटना के बीच, चितकारा विश्वविद्यालय प्रशासन ने घोषणा की है कि कॉलेज 16 जुलाई, 2023 तक बंद रहेगा।

    चितकारा विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, कॉलेज ने छात्रों को सूचित किया कि ‘बाढ़ के कारण’ विश्वविद्यालय 16 जुलाई तक बंद रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने संदेश में आगे कहा कि सेना चितकारा विश्वविद्यालय के पास स्थिति से निपटने के लिए राजपुरा प्रशासन की मदद कर रही है। क्योंकि राजपुरा में एसवाईएल टूटने से एक निजी अस्पताल (नीलम – हमारे विश्वविद्यालय के सामने) में पानी भर गया था, जहां 14 मरीज पहले से ही भर्ती थे। इन मरीजों को सरकारी अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया, जबकि 2 मरीज जो गंभीर हालत में थे और पहले से ही निजी अस्पताल में भर्ती थे, उन्हें सरकारी राजिंदरा अस्पताल पटियाला में स्थानांतरित कर दिया गया है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘कुल 910 छात्रों को सुरक्षित निकाल लिया गया और बाकी को भी जल्द ही निकाल लिया जाएगा।’ सटीक रूप से कहें तो, 2000 छात्र चितकारा विश्वविद्यालय में फंसे हुए थे। रविवार से निकासी अभियान की निगरानी कर रही पटियाला की उपायुक्त साक्षी साहनी ने लोगों से उनसे या हेल्पलाइन नंबर 0175-2311321 पर संपर्क करने का अनुरोध किया है। पटियाला की उपायुक्त साक्षी साहनी ने कहा, “घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और टीमें बड़ी नदी पर काम कर रही हैं और इसमें कोई उल्लंघन नहीं हुआ है।” चितकारा यूनिवर्सिटी के अलावा पटियाला में भी बाढ़ जैसे हालात का खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्टों से पता चलता है कि पिछले दो दिनों में लगातार बारिश के कारण पटियाला के मौसमी नाले बड़ी नदी में जल स्तर खतरे के निशान को छू गया है और जिला प्रशासन ने नाले से सटे बड़ा अरैन माजरा के निवासियों को निकालने की व्यवस्था की है।

  • ਪੰਜਾਬ: ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਕਾਰਣ ਦਰਿਆ ਦਾ ਪੂਰੇ ਉਫਾਨ ਤੇ ਹੋਇਆ ਪਾਣੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਕਾਰਣ ਦਰਿਆ ਦਾ ਪੂਰੇ ਉਫਾਨ ਤੇ ਹੋਇਆ ਪਾਣੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦਾ ਪਾਣੀ ਪੂਰੇ ਉਫਾਨ ਤੇ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨਾਲ ਗਵਾਂਢੀ ਰਾਜ ਹਿਮਾਚਲ ਵਿੱਚ ਵੀ ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਪੈਣ ਦੇ ਕਾਰਣ ਜਿੱਥੇ ਹਿਮਾਚਲ ਤੋਂ ਸਵਾ ਨਦੀ ਦਾ ਪਾਣੀ ਵੀ ਸਤਲੁਜ ਦਰਿਆ ਦੇ ਵਿਚ ਰਲਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਪਾਣੀ ਦਾ ਪੱਧਰ ਵਧਣ ਦੇ ਕਾਰਨ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਹਲਕੇ ਦੇ ਦਰਜਨਾਂ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਤੁਸੀਂ ਦੇਖ ਰਹੇ ਹੋ ਦਰਿਆ ਦਾ ਪਾਣੀ ਪੁਲਾਂ ਤੇ ਨਾ ਟਕਰਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਅਤੇ ਕੰਢਿਆਂ ਦੇ ਬਰਾਬਰ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅਗਰ ਕੁਛ ਦਿਨ ਇਸ ਪ੍ਰਕਾਰ ਮੀਂਹ ਪੈਂਦਾ ਰਿਹਾ ਅਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਤੋਂ ਪਾਣੀ ਆਉਂਦਾ ਰਿਹਾ ਤਾਂ ਕੋਈ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਬੰਨ ਟੁੱਟਣ ਦਾ ਖਤਰਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਭਾਰੀ ਮੀਂਹ ਕਾਰਨ ਅਲੱਗ-ਅਲੱਗ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦਾ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਸੰਪਰਕ ਟੁੱਟ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाब : पूर्व डिप्टी सीएम की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    पंजाब : पूर्व डिप्टी सीएम की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी को विजिलेंस ने सोमवार को कोर्ट में पेश करके 2 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसियों ने इसे राजनीतिक दुश्मनी करार देते हुए पुलिस का घेराव किया। रिमांड मिलते ही पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोन को हार्ट की दिक्कत हो गई, जिसके बाद उन्हें फोर्टिस एस्कॉर्ट में दाखिल करवाया गया है। रविवार को पूर्व डिप्टी CM सोनी को विजिलेंस ने 8 महीनों की इन्क्वायरी के बाद उनके घर से गिरफ्तार किया।

    सोनी पर आरोप हैं कि उनका खर्च उनकी कमाई से कई गुणा अधिक है। 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2022 तक सोनी और उनके परिवार की आय 4.52 करोड़ रुपए थी, जबकि खर्च 12.48 करोड़ रुपए था। खर्च आय के अज्ञात सोर्स से 7.96 करोड़ रुपए ज्यादा था।

  • बरसात के मौसम में बरतें एहतियात – सीएमओ डाॅ संजीव वर्मा

    बरसात के मौसम में बरतें एहतियात – सीएमओ डाॅ संजीव वर्मा

    मलेरिया, डेंगू, स्क्रब टाईफस व पीलिया जैसी बीमारियाँ होने का रहता है अंदेशा 

    ऊना/सुशील पंडित : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू, स्क्रब टाईफस व पीलिया इत्यादि बीमारियाँ होने का अंदेशा रहता है। उन्होंने इन बीमारियों से बचने के लिए एहतियात बरतनी जरूरी है।उन्होंने बताया कि मलेरिया मादा एनोफलिस मच्छर के काटने से होता है। मरीज को ठण्ड लगकर कंपकंपी द्वारा 103 डिग्री या इससे अधिक बुखार आता है। यह मच्छर खड़े पानी में प्रजनन करता है। इससे बचने के लिए खड़े पानी की निकासी का होना अत्यंत जरूरी है। उन्होंने बताया कि पशुओं द्वारा पानी पीने के लिए उपयोग किये जाने वाले बर्तनों को ढककर रखना जरूरी है। उन्होंने बताया कि कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। खून की जाँच करवा कर मलेरिया की सही पहचान होती है। उन्होंने बताया कि मलेरिया से बचाव व इलाज दोनों सम्भव है।डाॅ संजीव वर्मा ने बताया कि डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन के समय काटता है तथा साफ पानी में पनपता है। डेंगू में तेज बुखार सिर दर्द, बदन दर्द तथा जोड़ों में दर्द व रक्तस्राव होता है। डेंगू से बचने के लिए सप्ताह में एक दृ दो बार कूलर तथा पानी की टंकी को जरूर साफ करें। टूटे बर्तन पुराने टायर टूटे घड़े इत्यादि को घर में न रखें ताकि उनमें पानी इकट्ठा न हो। 
    उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में आमतौर पर तेज बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या बढ़ जाती है यह बुखार स्क्रब टायफस हो सकता है। यह रोग खेतों, झाड़ियों व घास में रहने वाले चूहों पर पनपने वाले संक्रमित पिस्सुओं के काटने से फैलता है। इसमें तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, शरीर में अकडन तथा कई बार गर्दन, वाजुओं के नीचे तथा कूल्हों के ऊपर गिल्टियाँ हो जाती है। इससे बचने के लिये घर के आसपास घास, खरपतवार उगने न दें। खेतों व झाड़ियों में काम करते समय पूरा शरीर (खासकर टाँगें, पाँव और वाजू) ढककर रखें। सीएमओ ने बताया कि पीलिया (हेपेटाइटिस) हेपेटाइटिस ए तथा इ-दूषित पानी व दूषित खाने से होता है। यह लीवर से सम्बंधित बीमारी है। इसमें मरीज को हल्का बुखार, पेट दर्द, आँखों व त्वचा का रंग पीला होना, उल्टी व मितली का होना तथा थकावट महसूस होती है।
    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव कुमार वर्मा ने बताया कि जिला ऊना में मलेरिया,डेंगू, स्क्रब टाईफस व पीलिया व उल्टी, दस्त इत्यादि के इलाज हेतु सभी दवाइयाँ तथा जाँच सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है। अगर किसी भी व्यक्ति को उपरोक्त लक्षण हों तो तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में दिखाएँ व इलाज करवाएं।उन्होंने जिला के लोगों से अपील की कि वे हमेशा स्वच्छ पानी का सेवन करें, पानी को उबाल कर या क्लोरीन मिला पानी प्रयोग करें, खाना खाने से पहले व बाद में तथा शौच जाने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं, पीने के पानी के स्रोतों के पास शौच न करें।  सडे, गले, कटे हुए व बासी खाद्य पदार्थो को न तो खरीदें तथा न ही इन्हे खाने में प्रयोग करें। खाने व पीने की चीजों को हमेशा ढक कर रखें, घरों में पानी की टंकियों की सफाई समय- समय पर अवश्य करें, उल्टी, दस्त लगने पर ओ.आर.एस. घोल व नमक का घोल पर्याप्त मात्रा में लें तथा नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर अपनी जांच एवं ईलाज करवाएं। 
    इसके अतिरिक्त बरसात के दिनों में जहरीले सांप तथा बिच्छू से बचने के लिए ध्यानपूर्वक घर से बाहर निकले। आम तौर पर साँप के काटने का तुरंत पता चल जाता है। इसके काटने पर दंश स्थान पर तीव्र जलन, उल्टी, मिचली, शॉक, अकडन या कंपकपी, अंगघात, पलकों का गिरना, नजर फटना अर्थात किसी वस्तु का एक स्थान पर दो दिखलाई देना, मांसपेशियों में ऐंठन, काटे गये हिस्से में तेज दर्द, हाथ पैरों में झनझनाहट, चक्कर आना, पसीना आना तथा दम घुटना आदि लक्ष्ण हो सकते हैं।
    उन्होंने कहा कि साँप के काटने को रोका जा सकता है। साँप् को पकड़ने से हमेशा बचना चाहिए। उन स्थानों से हमेशा दूर रहें जहाँ साँप् होने की आशंका होती है जैसे कि लम्बी घास और पतियों के ढेर, चट्टानों और लकड़ी के गट्ठों में। यदि आपको साँप दिखता है तो उसे छेड़ें नहीं और उसे जाने दें। ऐसी जगह पर काम करते समय जहाँ साँप होने की आशंका हो, लम्बे और मजबूत जूते पहनें, वाजुओं और टांगों को ढककर रखें और चमड़े के दस्ताने पहनें। गर्म मौसम में रात को बाहर काम करने से बचें, क्योंकि इस समय साँप सबसे ज्यादा सक्रिय होते हैं। इसके साथ ही कुएं या गड्डे में अनजाने में हाथ न डालें, बरसात में व अँधेरे में नंगे पांव न घूमें तथा जूतों को झाड़कर पहनें। साँप के काटने के उपचार में यह जरूरी है कि पीड़ित व्यक्ति को आपातकालीन चिकित्सा सहायता शीघ्र अति शीघ्र मिल जाये।उन्होंने बताया कि साँप के काटने पर संयम रखें ताकि हृदय गति तेज न हो। हृदय गति तेज होने पर जहर तुरंत ही रक्त के माध्यम से हृदय में पहुंच कर नुकसान पहुंचा सकता है। पीड़ित व्यक्ति को शांत और आरामपूर्वक से रखें और जहर को फैलने से रोक ने के लिए स्थिर रखें।  तुरंत एम्बुलेंस को कॉल करें और शीघ्र अति शीघ्र चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान ले जायें। स्थिति को देखते हुए डॉक्टर द्वारा पीड़ित व्यक्ति को साँप के काटने से होने वाले लक्षणों का मुकाबला करने के लिए एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन लगाया जाता है जितनी जल्दी यह इंजेक्शन पीड़ित व्यक्ति को लगता है ये उतना ही प्रभावी होता है। 
    उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की झाड़ फूँक करवाकर समय बर्बाद न करें। जिला ऊना में एंटी स्नेक वेनम (एएसवी ) सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, सिविल अस्पतालों तथा क्षेत्रीय अस्पताल में उपलब्ध है। सभी सप्ताह के 24 घंटे स्वास्थ्य संस्थानों में यह वैक्सीन हर समय लगाई जाती है तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में यह वैक्सीन डे डयूटी में लगाई जाती है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि बरसात के दिनों में किसी भी तरह की स्वास्थ्य सलाह लेने के लिए स्वास्थ्य हेल्पलाइन नम्बर 8894457225 पर सम्पर्क करें। इसी के साथ दूषित जल पीने से होने वाली बीमारियों को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेय जल स्रोतों से पानी के सैंपल लेकर भी जाँच करवाई जाएगी।
  • बाढ़ से जनजीवन हुआ व्यस्त, कई सड़कें बंद, बारिश के कारण टूटा पुल, देखें वीडियो

    बाढ़ से जनजीवन हुआ व्यस्त, कई सड़कें बंद, बारिश के कारण टूटा पुल, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में रफ्तार पकड़ते सेब सीजन पर मानसून की भारी बारिश ने ब्रेक लगा दी है। सेब सीजन के बीच लगातार हो रही बारिश की वजह से ऊपरी शिमला का आम जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। कई सड़कें बंद हो चुकी हैं। इसके अलावा कोटखाई के पास कोकुनाला पुल की सड़क भी टूट गई है। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार सारी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य होने के बाद सरकार युद्ध स्तर पर बहाली का कार्य शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल सरकार हर स्तर पर लोगों को सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है।

    रोहित ठाकुर ने कहा कि पुल के साथ लगती सड़क टूटने की वजह से पुराने मार्ग का विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मंत्रिमंडल के सदस्य भी लगातार ग्राउंड काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक शिक्षण संस्थान बंद करने का फैसला लिया गया है। यदि सामान्य नहीं होगी, तो इस फैसले के दोबारा आगे बढ़ाया जा सकता है। रोहित ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते भारी नुकसान हुआ है। सरकार आम जनता को सुविधा पहुंचाने के प्रतिबद्ध है।

  • पंजाबः पुलिस ने NDRF, SDRF और सेना के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित जिलों में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    पंजाबः पुलिस ने NDRF, SDRF और सेना के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित जिलों में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    चंडीगढ़ः राज्य में लगातार तीसरे दिन की बारिश को देखते हुए, पंजाब पुलिस ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमों के साथ मिलकर राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव और जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि राज्य के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में एसएएस नगर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर ग्रामीण और पटियाला शामिल हैं।

    राज्य में विस्तृत बाढ़ रोकथाम तंत्र सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के बाद, डीजीपी गौरव यादव और विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला व्यक्तिगत रूप से राज्य में बाढ़ की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, जबकि सीपी/एसएसपी को फील्ड में रहकर नियमित अंतराल पर अपने-अपने जिलों में स्थिति की व्यक्तिगत रूप से निगरानी के लिए कहा गया है। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि राज्य के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में जल भराव और निकासी के साथ-साथ बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 15 टीमें और एसडीआरएफ की दो इकाइयां तैनात की गई हैं।

    इसके अलावा, रूपनगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, जालंधर, एसबीएस नगर, एसएएस नगर और पठानकोट सहित जिलों में नागरिक प्रशासन की मदद के लिए सेना की 12 टुकड़ियों को भी बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना के साथ हमारी टीमें बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए 24 घंटे काम कर रही हैं। विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए राज्य नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे सक्रिय रूप से काम कर रहा है और संबंधित जिलों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जिलों से प्रति घंटे रिपोर्ट ली जा रही है।

  • खेत में मगरमच्छ निकलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    खेत में मगरमच्छ निकलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    बरेली: शाहपुर डांडी के पास मगरमच्छ निकलने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते उसे देखने के लिए गांव वालों की भीड़ लग लग गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम उसे पकड़ने के लिए पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक मगरमच्छ को पकड़ा नहीं जा सका है।

    थाना देवरनिया क्षेत्र के गांव शाहपुर डांडी के सामने हसनपुर माइनर के पास आज सुबह गांव के कुछ लोग धान की पौध लगाने जा रहे थे। इस दौरान एक खेत में बड़ा सा मगरमच्छ देखा। देखते ही देखते वह चर्चा का विषय बन गया। मगरमच्छ को देखने के लिए आसपास के गांव वाले वहां आने लगे। इस दौरान किसी ने वन विभाग को इसकी सूचना दे दी। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है। फिलहाल अभी तक मगरमच्छ को  पकड़ा नहीं गया है।