Blog
-

Stock Market: कोरोना के बाद सबसे बड़ी गिरावट, Sensex 3000 अंक टूटा
बिजनेसः कोरोनाकाल के बाद शेयर बाजार में सोमवार को सबसे बड़ी गिरावट दिखी। सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स 3692 अंक और निफ्टी 1142 अंकों के नुकसान पर कारोबार करते दिखे। इससे पहले एशिया और यूरोप सहित अमेरिकी बाजारों में भी जबरदस्त गिरावट दिखी थी। टैरिफ का असर ग्लोबल मार्केट पर बखूबी दिख रहा है। अमेरिका के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज एसएंडपी 500 फ्यूचर्स के अस्थिर व्यापार में 4.31% की गिरावट आई, जबकि नैस्डैक फ्यूचर्स 5.45% गिर गया, जिससे पिछले सप्ताह के लगभग 6 ट्रिलियन डॉलर (516 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है. जापान का निक्केई 7.8% गिरकर 2023 के अंत में देखे गए निचले स्तर पर आ गया, जबकि दक्षिण कोरिया ने 4.6% बाजार खो दिया दिया है।
एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 6%, कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में 4.50%, चीन का शंघाई इंडेक्स 6.50% नीचे है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 10% नीचे हैं। NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाला गिफ्ट निफ्टी करीब 800 पॉइंट (3.60%) गिरकर 22180 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
-

Jalandhar News: शीतला माता मंदिर में 1 लाख की नगदी, गहने और DVR लेकर चोर फरार
जालंधर, ENS: देहात में चोरों का आतंक लगातार जारी है। हालात यह हो गए है कि अब चोर नशों की आपूर्ति के लिए मंदिरों को निशाना बना रहे है। वहीं ताजा मामला थाना लांबड़ा के अधीन आते इलाके से सामने आया है। चोर शीतला माता मंदिर को नगदी, गहने सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुजारी द्वारा पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे थाना लांबड़ा के एसएचओ पंकज भनोट पुलिस मामले की जांच में जुट गए।
चोरों ने शीतला मंदिर के अंदर बने कमरे में घुसकर 1 लाख की नकदी, मूर्ति पर चढ़ा चांदी का मुकुट, डीवीआर, इन्वर्टर, सहित कई सामान चोरी करके ले गए। पुलिस ने पुजारी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि टीमें इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे है, जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Punjab News: पुलिस चौकी के पास धमाके से दहले लोग, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो
गुरदासपुरः पंजाब में पिछले कुछ समय से थानों के पास धमाके होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला किला लाल सिंह थाने के पास से सामने आया है। जहां देर रात करीब 12ः35 पर किला लाल सिंह थाने के पास एक जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद लोग घरों से बाहर आ गए। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। किला लाल सिंह के निवासियों ने धमाके की आवाज की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि रात को जोरदार धमाका हुआ है, पुलिस जांच में लगी हुई है और अभी कुछ भी नहीं बता रही है। क्योंकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह ग्रेनेड हमला था या कोई और धमाका। इस घटना को लेकर पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। फिलहाल किसी भी पुलिस अधिकारी ने इस धमाके की जानकारी नहीं दी है। जानकारी के अनुसार थाने के सामने एक नहर बहती है और नहर के दूसरी तरफ से इस धमाके की आवाज आई है।
-

Jalandhar News: आग लगने से झुलसा 18 वर्षीय युवक, मौत
जालंधर, ENS: आदमपुर के गांव दमुंडा में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां आग लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युव की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार झोपड़ी में आग लगने से घर में सो रहे बीमार युवक की मौत हो गई। पुलिस को दिए बयानों में बच्चे के पिता जमेली राम ने बताया कि उसका परिवार करीब 15 साल से पंजाब में मजदूरी कर रहा है और 2 साल से वह परिवार के साथ आदमपुर निवासी पाल सिंह पुत्र प्यारा सिंह के खेत में मोटर पर बने कमरे के साथ लगती झोपड़ी में रह रहे है।
जमेली राम की 4 बेटियां और 2 बेटे हैं, जिसमें सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। सबसे बड़ा बेटा 18 वर्षीय कृष्णा मानसिक रूप से बीमार होने के कारण कोई काम नहीं करता था। झोपड़ी में चूल्हा पर 6 और 8 साल की छोटी बेटियां चाय बना रही थीं। घर में चाय बनाते समय अचानक तेज हवा के कारण चूल्हे में आग लग गई। लड़कियां तुरंत झोपड़ी से बाहर निकल आईं और अपनी जान बचाई। लेकिन 18 वर्षीय बेटा कृष्णा झोपड़ी में चारपाई पर सो रहा था। झोपड़ी में पड़ी आठ हजार की नकदी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया।
घटना के दौरान जमेली पत्नी बचनी देवी के साथ काम के लिए गांव में था। इसी बीच उसे साले विजय कुमार का फोन आया कि झोपड़ी में आग लगने से आपके बेटे की मौत हो गई है। जमेली राम तुरंत अपनी पत्नी बचमनी देवी के साथ घर आया तो देखा कि झोपड़ी जलकर खाक हो चुकी थी और बेटे की आग में जलने से मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयानों के आधार पर मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है और सिर्फ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
-

आज का राशिफल, 7 अप्रैल 2025
आज चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज शाम 7 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का नौवां दिन है। साथ ही आज राम नवमी भी मनाई जाएगी।आज शाम 6 बजकर 55 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पर कर कल सुबह 6 बजकर 25 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि:आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा कराएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, लेकिन आपको अपने मन को नियंत्रण में रखना होगा। किसी के साथ बहसबाज़ी में ना पड़े। आज अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए किसी भी तरह की गलतफ़हमी ना पालें। आज आप किसी नए कार्य की योजना बनाएंगे। राम जी के दर्शन करें, रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
वृष राशि:आज नवरात्र के नौवें दिन भगवान श्रीराम की कृपा आप पर बनी रहेगी। आज आप सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन खुशखबरी मिलेगी। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा। आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा, जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। कई दिनों से ऑफिस का रुका कार्य पूरा हो जाने से राहत महसूस करेंगे। भगवान श्री राम को खीर का भोग लगाएं, समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे। रुका हुआ काम पूरा होने से आपको ख़ुशी मिलेगी। शाम तक आपको शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। आसपास के लोग आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। अपने इष्ट देव को प्रणाम करें, आपका दिन अच्छा रहेगा।
कर्क राशि:घरवालों के सहयोग से आप हर चीज़ को अच्छे से संभालने में सफल होंगे। आज आप किसी बात को लेकर विचारों में खोए रहेंगे। आज नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके व्यापार में धन लाभ कराएंगे। घर पर किसी पार्टी के आयोजन का प्लान बनाएंगे। आज नवरात्रि के नौवें दिन घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनाएंगे। आज के दिन श्री राम जी को चने से बने सत्तू का भोग लगाएं, सफलता के मार्ग मिलेंगे।
सिंह राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। पहले दी गई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। आज आपकी रुचि किसी धार्मिक कार्य रहेगी। आज के दिन घर पर हवन करने से, व्यापार में वृद्धि होगी।
कन्या राशि:आपको अपनी कार्य कुशलता में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। आज लोगों के बीच आपके काम की तारीफ होगी। वहीं आर्थिक लाभ पाने के लिए आज आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप किसी नए कार्य को लेकर योजना बनाएंगे। आज वाहन चलाते समय सावधानी ज़रूर बरतें। किसी मामले पर आपको बातचीत करते समय अपनी वाणी पर संयम बरतनी चाहिए। व्यापार में अच्छा धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। गायत्री मंत्र का जप करें, विरोधियों से छुटकारा मिलेगा।
तुला राशि:आज बच्चों के किसी काम में आपके पैसे खर्च होंगे। आपके व्यवहार से लोग आज काफी प्रभावित होंगे। लोगों से आपको काम में मदद मिलेगी। आपसी विश्वास के सहारे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। आपकी खास इच्छा जो काफी समय से अधूरी थी वो आज पूरी होगी। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से संपर्क बढ़ाने की जरूरत है। घर के बड़ों का आशीर्वाद लें, पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि:अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक रिश्ते आज और बेहतर होंगे। कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले मित्रों से सलाह करेंगे। आज पूरे दिन आपका मन पूजा पाठ में लगा रहेगा। राम रक्षास्त्रोत का पाठ करें, समस्त कार्यों में सफलता मिलती रहेगी।
धनु राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके परफॉरमेंस से लोग प्रभावित होंगे। व्यवसाय में आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मी की मदद मिलेगी। आज किसी से वाद विवाद करने से बचे। आज अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने की जरूरत है। शाम को परिवार के सदस्यों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आएंगे। जरूरतमंद को जौ दान करें, व्यापार की गति बढ़ेगी।
मकर राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने जीवनासाथी से बिजनेस की बात शेयर करेंगे। पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके सहपाठी किसी प्रश्न को समझने के लिए आपसे मदद लेंगे। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप ऑनलाइन नया व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे। आज परिवार सहित माता सिद्धिदात्री की आरती करें, आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।कुंभ राशि:आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोचेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे और आपका दिन शानदार रहेगा। नवविवाहित दंपति के रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिहाज़ से भी अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। माता के दर्शन करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
मीन राशि:आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी काम को लेकर की गई मेहनत रंग लाएगी। करियर के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में अधूरे पड़े कार्य आज पूरे हो जाएंगे, काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं अगर बिजनेस करते हैं तो आज धन लाभ होने की संभावना है। सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन शानदार रहेगा। आज भगवान श्रीराम को मिठाई का भोग लगाएं, समस्याओं का समाधान होगा।
-

Punjab News: गैंगस्टर जीवन फौजी और सूबा हरुवाल गैंग के गुर्गे अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो
बटाला: स्थानीय पुलिस ने जिले मे होने वाली अनहोनी घटना से पहले सुखनूर सिंह उर्फ सूबा हरुवाल और सर्वन सिंह उर्फ जीवन फौजी गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार बरामद किये है।
इस मामले मे जानकरी देते हुए एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बताया कि एसपी डी गुरप्रताप सिंह सहोता की निगरानी मे फतेहगढ़ चूड़ियां के थाना घणीए के बांगड़ पुलिस की पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान मोटरसाइकिल सवार अभि मसीह पुत्र बलविंदर मसीह, इंद्रास मसीह पुत्र अमैनुअल मसीह निवासी बिशनीवाल को काबू किया। जिनकी तलाश लेने पर एक मैगज़ीन सहित 05 राउंड जिंदा 30 बोर बरामद हुए।
पूछताछ के दौरान आरोपी मसीह और इंद्रास मसीह ने बताया कि उनके साथ गगनदीप पुत्र निम्मा मसीह निवासी पिंड मंगियां, अमरप्रीत कुमार पुत्र लेट तुलसीदास निवासी धर्मकोट रंधावा और बिन्नी निवासी मंगियां भी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी गगनदीप और अमरप्रीत कुमार को भी काबू कर लिया है।
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि आरोपी सुखनूर सिंह उर्फ सूबा पुत्र सुच्चा सिंह निवासी हरूवाल और सर्वन सिंह उर्फ जीवन फौजी पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी शहजादा कला की गैंग के गुर्गे है। जो विदेशों में बैठकर लोगों को डराते-धमका कर फिरौती मांगते है। पकडे गए आरोपी शूटर बनकर पंजाब मे लोगो लोगों की रैकी करते है।
उपरोक्त आरोपियों द्वारा जीवन फौजी के कहने पर दिनेश कुमार उर्फ बॉबी पुत्र किशन कुमार निवासी धर्मकोट रंधावा की रैकी कर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों से 2 पिस्टल 30 बोर, 4 मैगजीन, 15 जिंदा राउंड 30 बोर, एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस इस गैंग मे शामिल अन्य आरोपियों की छानबीन कर रही है।
-

Jalandhar News: Mobile House के पास घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट में मोबाइल हाउस की गली मे स्थित घर में भीषण आग लग गई। आग का पता चलते ही गली के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग की दो गाड़ियां से मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी ने आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। दमकल विभाग को मोबाइल हाउस के पास खड़ी गाड़ियों के कारण घर मे लगी आग पर काबू पाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।
दमकल विभाग के अधिकारी गली के बाहर खड़ी गाड़ियों को हटाने के लिए लोगों से अपील करते रहे। जिसकी शिकायत दमकल विभाग के कर्मी ने इलाके के पार्षद को दे दी है। जिसके बाद पार्षद ने इस मामले में बनती कार्रवाई करने का विभाग के कर्मियों को आश्वासन दिया है।
-

Punjab News: LPU के छात्रों की दर्दनाक सड़क हादसे मे मौत
Placement होने पर जा रहे थे Golden Temple
कपूरथला: गांव ढिलवां के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसे मे Lovely Professional University के दो छात्रों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिद्धार्थ वर्मा (23) और जसवंत पुत्र सुंदर निवासी आंध्र प्रदेश के रूप मे हुई है। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि दोनों BTECH के छात्र थे। जो आज प्लेसमेंट होने के बाद अमृतसर में Golden Temple माथा टेकने जा फगवाड़ा से अमृतसर जा रहे थे। जब वे ढिलवां फ्लाईओवर पर पहुंचे, तो उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर रेलिंग की दीवार से टकरा गई। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कपूरथला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। आगामी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया जायेगा। -

Jalandhar News: Capital Pharma के संचालक पर FIR दर्ज, लाखों की दवाइयां जब्त
जालंधर, ENS: डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने प्रीगैबलिन, गैबापेंटिन और एनाफोर्टन इंजेक्शन सहित कुछ दवाओं की बिक्री को सख्ती से नियंत्रित किया है, ताकि नशे के दुरुपयोग को रोका जा सके।
जिसके तहत स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने मैसर्स कैपिटल फार्मा दुकान नंबर 8 तिलक नगर रोड पर छापा मार बिक्री रिकॉर्ड की कमी के कारण 19 प्रकार की एलोपैथिक दवाएं जब्त की है। जिनमें प्रीगाबलिन कैप्सूल, गैबापेंटिन कैप्सूल/ गोलियां और डायसाइक्लोमाइन टैबलेट शामिल है।
जांच अधिकारी ने बताया कि रेड के दौरान दुकान से 5128 प्रीगैबलिन कैप्सूल, 1100 गैबापेंटिन कैप्सूल, 700 गैबापेंटिन टैबलेट और 4400 डाइसाइक्लोमाइन टैबलेट जब्त किए गए है। जिनकी कीमत 2,14,085 रुपये आकि गई है। पुलिस ने उक्त दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
