Blog

  • Punjab News: Live in में रह रही महिला घर से 15000 लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Live in में रह रही महिला घर से 15000 लेकर फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः फहेत कॉलोनी में एक महिला घर से 15000 रुपए लेकर फरार हो गई। उक्त महिला पिछले डेढ़ महीने से लिवइन रिलेशन में रह रही थी। पीड़ित युवक ने इंसाफ की मांग लगाई है। पीड़ित प्रदीप ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद ज्योति नाम की लड़की के साथ रहने लगा। जिसका पहले शादी हो चुकी थी और उसके एक बेटा है। बीती दिनी वह घर से 15000 रुपए लेकर फरार हो गई। जिसके बाद उसने काफी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

    प्रदीप ने कहा कि एक प्रवासी की ओर से उसके साथ लगातार संपर्क किया जा रहा था। जोकि किसी सरपंच से मोहर लगाने का कह रहा था। जो कि ब्यास डेरे में रहता है। जो छोटा बच्चा था उसको भी ज्योति नींद की गोलियां खिलाकर चली गई। मौके पर अनगड़ पुलिस चौकी के इंजार्च रमेश कुमार ने बताया कि उनके पास पीड़ित युवक ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • Expressway पर हुआ भीषण हादसाः डंपर से टकराई यात्रियों से भरी Tourist Bus, 5 की मौत, देखें वीडियो

    Expressway पर हुआ भीषण हादसाः डंपर से टकराई यात्रियों से भरी Tourist Bus, 5 की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजाबाद:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। जिले के थाना नसीरपुर के तहत आने वाले किलोमीटर संख्या 49 कट के पास मथुरा से बालक का मुंडन करवा कर लखनऊ लौट रहे थे। घटना में बालक के पिता की भी मृत्यु हुई है। इस दौरान मुंडन संस्कार करा कर लौट रहे लोगों से भरी टूरिस्ट बस डंपर से टकरा गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिल्वासा दादर नगर हवेली निवासी कांति भाई अपने स्वजन और रिश्तेदार समेत 19 लोगों के साथ दो नवंबर को भाड़े की टूरिस्ट बस से धार्मिक स्थलों के दर्शन करने को निकले थे। ये सभी लोग गुजरात के हिंगराज गोमतीनगर से रवाना हुए थे। गुरुवार को अयोध्या में मंदिरों के दर्शन करने के बाद सभी लोग मथुरा-वृंदावन जा रहे थे। सुबह साढ़े पांच बजे नसीरपुर क्षेत्र में 54 किमी पर एक्सप्रेसवे किनारे खड़े कंटेनर में ट्रैवलर बस पीछे से घुस गई। घायलों ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि बस ड्राइवर को नींद की झपकी लगने से हादसा हुआ। झपकी लगने से अनियंत्रित बस (UP 32 WN 1966) एक्सप्रेस-वे पर खड़े डंपर ( RJ 05 GV 9156 ) में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पीछे से ऊपर उठ गई और सभी एक दूसरे के ऊपर गिर गए। हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। दो युवकों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। हादसे की सूचना घायलों ने ही पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। राहगीरों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को बस से निकाला। एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने केस कर जांच शुरू कर दी है।मरने वालों की पहचान महादेव उम्र करीब 42 पुत्र चंद्रपाल निवासी लखनऊ, संदीप उम्र करीब 28 पुत्र पप्पू निवासी लखनऊ वीटारा उम्र करीब 45 पत्नी पप्पू निवासी लखनऊ, काजल पत्नी आकाश निवासी लखनऊ, पप्पू निवासी लखनऊ के रूप में हुई है।
  • चुनाव से पहले Police का Action: Car से बरामद किए 3.70 करोड़ रुपये

    चुनाव से पहले Police का Action: Car से बरामद किए 3.70 करोड़ रुपये

    पालघर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। वहीं चुनावों को लेकर पूरे राज्य में पुलिस सतर्क हो गई है। इस दौरान पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकाबंदी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई इसलिए की जा रही है कि ताकि चुनाव के दौरान कोई भी मतदाताओं को भड़का न सकें और उकसा न सके। ऐसे में आए दिन राज्य में पुलिस दल रोजाना पैसों से लदी गाड़ियों को पकड़ रही है। इस बीच महाराष्ट्र के पालघर में वाडा पुलिस ने करोड़ों से लदी एक कार पकड़ी है और उसे हिरासत में लिया है। वाडा पुलिस ने इस कार से 3.70 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बरामद की।

    इसके बाद पुलिस ने राशि को जब्त कर ड्राइवर और कार को पुलिस स्टेशन ले गयी, जहां पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वाडा पुलिस ने एक कार से 3.70 करोड़ रुपये से ज़्यादा की रकम जब्त की है। ड्राइवर और कार को पुलिस स्टेशन लाया गया और जांच जारी है। कार ऐरोली, नवी मुंबई से वाडा, विक्रमगढ़ जा रही थी, कार एक कंपनी की है और उन्होंने दावा किया कि यह नकदी एटीएम को फिर से भरने के लिए थी, लेकिन उनके पास इतनी बड़ी रकम के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ नहीं थे, इसलिए हमने नकदी जब्त कर ली और आदर्श आचार संहिता के दिशा-निर्देशों के अनुसार वाडा पुलिस ने कार्रवाई की।

    पुलिस ने बताया कि ये कार ऐरोली, नवी मुंबई से वाडा विक्रमगढ़ जा रही थी। कार एक कंपनी की है और ये दावा किया जा रहा है कि ये सभी नकदी एक एटीएम में भरने के लिए ले जायी जा रही थी। लेकिन एटीएम में इतनी बड़ी रकम में नकदी भरने के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं थे। दस्तावेजों के मौजूद न होने से पुलिस ने रकम जब्त कर लिया है और अब आदर्श आचारसंहिता के दिशा-निर्देशों के अनुसार अब इस पर कार्रवाई कर रही है। यह जानकारी वाडा पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

  • Punjab News: घर में घुसकर महिला का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: घर में घुसकर महिला का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

    होशियारपुरः टांडा के गांव सलेमपुर में देर रात एक व्यक्ति ने महिला का कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आपसी रंजिश के चलते घर में घुसकर व्यक्ति ने महिला का कत्ल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला आरोपी के भाई की सास थी।

    पुलिस ने बताया उन्हें सूचना मिली थी कि देर रात करीब 12 बजे एक आरोपी ने महिला का कत्ल किया है। मृतक की पहचान जगजीत सिंह की पत्नी बलविंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि महिला के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैै और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

     

  • Punjab News: Rishabh Bainipal, Honey, Gaganpreet सहित 11 लोगों पर मामला दर्ज

    Punjab News: Rishabh Bainipal, Honey, Gaganpreet सहित 11 लोगों पर मामला दर्ज

    लुधियानाः खुड्डा मोहल्ला में देर रात जूत्ता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल की दुकान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस घटना में प्रिंकल की छाती और कंधे पर 4 गोलियां लगी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रिकंल की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं डीसीपी जसकिरण सिंह तेजा ने अस्पताल में घायल प्रिकंल के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने रिषभ बेनीपाल उर्फ नानू, हनी सेठी,हरप्रीत सिंह, एडवोकेट गगनप्रीत सिंह, रजिंद्र सिंह, सुखविंदरपाल सिंह सहित 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं देर रात पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 7 घंटे बाद आरोपियों को काबू कर लिया है।

    बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल रिषभ और सुशील दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। बिगड़ती हालत देख तुरंत सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। डीएमसी अस्पताल में थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस और CIA स्टाफ की टीमें तैनात है। रिषभ और सुशील की हालत बेहद गंभीर है।

  • Jalandhar News: क्रैडिट कार्ड को एक्टिव करने के लिए मांगा OTP, हुई ठगी

    Jalandhar News: क्रैडिट कार्ड को एक्टिव करने के लिए मांगा OTP, हुई ठगी

    जालंधर: आए दिन साइबर ठगों द्वारा आम जनता को बेवकूफ बनाकर ठगी की जा रही है। ताज़ा मामला जालंधर शहर के गुजराल नगर से सामने आया है जहां पर एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने क्रेिडट कार्ड एक्टिव करने के नाम पर ओ.टी.पी. लेकर 49 हजार निकाल लिए हैं। इस ठगी का पता चलने के बाद पीडित ने इस संबंधी थाना चार की पुलिस को शिकायत दी गई जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात नौसरबाजों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    पुलिस को दी शिकायत में ठगी के शिकार हरप्रीत सिंह निवासी गुजराल नगर ने बताया कि उसके पास बजाज फाइनेंस कंपनी का क्रेडिट कार्ड था। उस कार्ड को एक्टिव करने के लिए उसे एक कॉल आया और वह खुद को बजाज फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर ओ.टी.पी. मांगा जिसको देने पर क्रेडिट कार्ड से 49 हजार रुपए की शॉपिंग हो गई। हरप्रीत ने तुरंत उस कार्ड को ब्लॉक कराया और थाना चार की पुलिस को शिकायत थी।

  • Punjab के पड़ोसी देश में Railway Station के पास हुआ धमाका, 4 की मौत कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab के पड़ोसी देश में Railway Station के पास हुआ धमाका, 4 की मौत कई घायल, देखें वीडियो

    इस्लामाबादः पंजाब के पड़ोसी देश में धमाका होने की बड़ी खबर सामने आई है। जहां पाकिस्तान का उत्तर पश्चिमी बलूचिस्तान शनिवार को धमाका से दहल उठा। यह बम विस्फोट बलूचिस्तान में क्वेटा के रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। क्वेटा के रेलवे स्टेशन के पास हुए बम विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। स्टेशन में भीड़भाड़ के चलते बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने का अनुमान जताया गया है। जिस समय यह धमाका हुआ उस समय वहां यात्रियों की भारी भीड़ थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचावकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। यह घटना बलूचिस्तान में अशांति की ताजा घटना है। पाकिस्तान समाचार चैनल जियो न्यूज के अनुसार, यह विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से ठीक पहले हुआ। पुलिस और बचावकर्मी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं। क्वेटा के सिविल अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है और अतिरिक्त डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों को बुलाया गया है।
  • Jalandhar News: युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

    Jalandhar News: युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

    जालंधरः युवती से दुष्कर्म मामले में थाना रामा मंडी पुलिस ने एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवती की मां ने बताया कि जब शक हुआ तो उसने अपनी बेटी का चैकअप करवाया तो पता चला कि वह 5 माह की गर्भवती है। जिसके बाद बेटी ने पुरी कहानी बताई।

    जिसके बाद मां द्वारा दकोहा (नंगल शामा) चौकी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई और लेडी इंस्पैक्टर परमिंदर कौर की जांच के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते युवती से दुष्कर्म करने वाले 24 साल के गांव सूसपुर जिला कपिलावस्तु नेपाल के रहने वाले युवक जमील खां पठान के खिलाफ थाना रामा मंडी में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    दकोहा चौकी के एएसआई भजन राम के मुताबिक जब नेपाली युवक ने युवती से दुष्कर्म किया, तब वह 18 साल की नहीं थी और अब गर्भवती होने पर उसकी आयु 18 साल 3 महीने है। युवती का सिविल अस्पताल से मैडीकल करवा दिया गया है। उसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस ने आरोपी युवक का एक दिन का रिमांड हासिल करने के बाद उससे पूछताछ की और दोबारा उसे कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

  • Punjab News: 16 पेटी शराब के साथ 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 16 पेटी शराब के साथ 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः शराब के अवैध कारोबार को रोकने के लिए एक्साइज विभाग सख्ती अपनाते हुए जगह-जगह छापेमारी कर रहा है। इस दौरान अमृतसर के मुकबुलपुरा थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक्साइज विभाग को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक्साइज विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर 16 पेटी शराब के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए, एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर अरविंदर पाल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मकबूलपुरे इलाके में 2 युवकों अवैध शराब की तस्करी करते हैं तथा वह अपने घर से ही शराब बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को काबू कर उनसे विभिन्न ब्रांड की 16 पेटी शराब बरामद की। आरोपियों की पहचान वरिंदर और राम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के पिता पर भी शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मकबूलपुरा थाने में आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के मुताबिक मामला दर्ज कर दिया गया है।

    16 पेटी शराब के साथ 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

  • Punjab News: Live in में रह रही महिला घर से 15000 लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Live in में रह रही महिला घर से 15000 लेकर फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः फहेत कॉलोनी में एक महिला घर से 15000 रुपए लेकर फरार हो गई। उक्त महिला पिछले डेढ़ महीने से लिवइन रिलेशन में रह रही थी। पीड़ित युवक ने इंसाफ की मांग लगाई है। पीड़ित प्रदीप ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इसके बाद ज्योति नाम की लड़की के साथ रहने लगा। जिसका पहले शादी हो चुकी थी और उसके एक बेटा है। बीती दिनी वह घर से 15000 रुपए लेकर फरार हो गई। जिसके बाद उसने काफी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

    प्रदीप ने कहा कि एक प्रवासी की ओर से उसके साथ लगातार संपर्क किया जा रहा था। जोकि किसी सरपंच से मोहर लगाने का कह रहा था। जो कि ब्यास डेरे में रहता है। जो छोटा बच्चा था उसको भी ज्योति नींद की गोलियां खिलाकर चली गई। मौके पर अनगड़ पुलिस चौकी के इंजार्च रमेश कुमार ने बताया कि उनके पास पीड़ित युवक ने शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।