Blog
-

बद्दी पुलिस ने अवैध खनन करते हुए जेबीसी व पोपलेन पर किया डेढ लाख का जुर्मना
बद्दीसचिन बैंसल: बद्दी के साथ लगते निचली संडोली में अवैध खनन हो रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। मौके पर एक पोपलेन व टिप्पर खनन कार्य करते हुए मौके पर पकड़ा। पुलिस ने टिप्पर का चालान करते हुए 50 हजार व पोपलेन पर एक लाख रुपये जुर्माना किया। डीएसपी अभिषेक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बद्दी के नजदीक सैंडोली के पास केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए सिपेट के पास अवैध रूप से खाना हो रहा है ।उन्होंने तुरंत एक टीम का गठन कर सिविल ड्रेस में उन्हें मौके पर भेजा और वहां पर खनन करते हुए एक टिप्पर व पोप्लेन को अपने कब्जे में ले लिया ।उन्होंने बताया कि टिपपर को 50000 ओर पोपलेन को ₹100000 का जुर्माना किया गया है। -

ऊना जिला की 68 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित, उपायुक्त ने किया सम्मानित
ऊनासुशील पंडित: ऊना जिले की 68 ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन (एनटीईपी) कार्यक्रम 2023 के तहत टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इस उपलक्ष्य में गुरुवार को जिला परिषद ऊना के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने पंचायतों को सम्मानित किया। उपायुक्त ने पंचायत प्रतिनिधियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए।
जतिन लाल ने बताया कि ये पंचायतें टीबी मुक्त के मानकों पर खरा उतरी हैं और संभावित क्षय रोगियों की पहचान कर उन्हें समय पर उपचार दिलाने में स्वास्थ्य विभाग की टीमों के साथ मिलकर प्रभावी कार्य किया है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में अपना सक्रिय सहयोग जारी रखें ताकि जिला ऊना को शीघ्र ही टीबी मुक्त घोषित किया जा सके। उपायुक्त ने सभी से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे टीबी मुक्त अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की और जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।
इस दौरान सीएमओ डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन(एनटीइपी) कार्यक्रम 2023 में पंचायतो ने क्षय रोग मुक्त पंचायत के तहत कांस्य पदक प्राप्त किया है। यदि इन पंचायतों में से कोई पंचायत 2024 में दोवारा क्षय रोग मुक्त में चुनी जाती है तो उसे सिल्वर प्रतिमा से और यदि 2025 में भी क्षयरोग मुक्त पंचायत रहती है तो उसे स्वर्ण प्रतिमा से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के अन्तर्गत सभी उपस्थित प्रधानों को इस अभियान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उनहोंने उपस्थित सभी प्रधानों से अपील की कि सभी अपनी-अपनी पंचायत में तम्बाकू से होने वाले दुष्प्रभावों बारे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें।
टीबी मुक्त अभियान के तहत ये पंचायतें हुई सम्मानित
राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन(एनटीइपी) कार्यक्रम 2023 के अंतर्गत उपायुक्त ऊना ने जिले की बधमाणा, बेहड जस्वां, भैरा, बगराह, छपरोह, दियाड़ा, डूहल भंगवालां, घेवट बेहड़, गिंडपुर मलोन, जुबेहड़, जवाल, लोहारा अप्पर, मैड़ी खास, नंदपुर, पोलियां पुरोहितां प्रम्ब, राजपुर जस्वां, बडूही, बोहरू, बुधान, बुडवार, चमियाड़ी, छपरोह कलां, चौकी खास, डीहर, हटली केसरू, मंदली, मुच्छाली, प्लाहटा, पुरोइयां कलां, बालीवाल, बट कलां, हीरां, कर्मपुर, खड, कुंगड़त, पोलियां बीत, पूबोवाल, सैंसोवाल, समनाल, अरनियाला अप्पर, बटूही, चलोला, चड़तगढ़, पनोह, रायपुर सहोड़ां, त्यूड़ी, अम्बोटा, ब्रहम्पुर, रिपोह मिसरां, सिद्ध चलेहड़, टकारला, ठठल, त्याई, अम्बेहड़ा धीरज, भदौड़ी, भदसाली, भैणी खड्ड, घालूवाल, गोंदपुर जय चंद, हलेड़ा बिलना, डंगोह खास, जाडला कोयड़ी, कुठेड़ा जसवालां, मावां सिंधियां और नकडोह पंचायतों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, सीएमओ डॉ संजीव वर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल ठाकुर, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित 68 ग्राम पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे।
-

मेरे महबूब तेरा तड़पना तो बनता है… Actress Akshara Singh ने साड़ी में दिखाईं अदाएं
नई दिल्ली। मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से एक है, जिन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरस्टार के साथ काम किया है। अक्षरा सिंह सोशल मीडियो पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन तस्वीरें-वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

अक्षरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही हैं। अक्षरा के फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद रहा है और पोस्ट पर लाइक और कमेंट्स कर रहे हैं।

येलो चार्ट्रियूज रंग की साड़ी, मैचिंग ब्लाउज और डायमंड ज्लैवरी में अक्षरा का लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अक्षरा येलो चार्ट्रियूज रंग की साड़ी पहने अलग-अलग अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं।

अक्षरा ने अपनी इस ग्लैमरस साड़ी लुक को खुले बालों के साथ कैरी किया है, जिसमें उन्होंने न्यूज लाइट मेकअप किया है। साथ ही अक्षरा ने अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साक्षा करते हुए कैप्सन में ‘मेरे महबूब तेरा तड़पना तो बनता है’ लिखा है।
-

Punjab: BJP ने चौथे उम्मीदवार का किया ऐलान, पार्टी में शामिल होते ही पूर्व मंत्री को मिली टिकट
होशियारपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विधानसभा सीट चब्बेवाल उपचुनाव के लिए सोहन सिंह ठंडल को उम्मीदवार बनाया है। सोहन सिंह ठंडल वीरवार को ही भाजपा में शामिल हुए थे। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल के साथ उनके बेटे ने भी भाजपा का दामन थामा है। ठंडल माहिलपुर और चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्रों से चार बार विधायक रह चुके हैं। कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी उन्हें उपचुनाव के लिए चब्बेवाल से प्रत्याशी घोषित करेगी।

ठंडल को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश प्रभारी विजय रूपाणी की मौजूदगी में वीरवार दोपहर होशियारपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल किया गया था। इस दौरान ठंडल ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल करने पर पार्टी लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने चाहे पहले 40 साल तक शिरोमणि अकाली दल में काम किया है और सरकार में भी रहे हैं। लेकिन तब भी भाजपा उनके साथ सहयोगी थे। उन्हें खुशी है कि उन्हें भाजपा में काम करने का मौका मिल रहा है और वह देश और पंजाब के हित में काम करेंगे।
शिरोमणि अकाली दल में चल रहे विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अकाली सुधार लहर शुरू करने वालों को पता ही नहीं था कि वे किस लड़ाई में जा रहे हैं। अब वे कह रहे हैं कि सारी समस्याओं के लिए सुखबीर बादल जिम्मेदार हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि वे कहां से आए हैं, वह पार्टी में रहे हैं, विधायक रहे हैं, एसजीपीसी के अध्यक्ष और सदस्य रहे हैं, वे अपनी जिम्मेदारी से कैसे बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह निजी तौर पर शिरोमणि अकाली दल और बादल परिवार का सम्मान करते आए हैं और करते रहेंगे।
-

Punjab News: इस मार्किट में आग लगने से मचा हड़कंप
पटियाला: त्यौहारी सीजन को लेकर बाजार सजे हुए है। वहीं दीवाली से पहले पटियाला में आग लगने की घटना सामने आई है। वहीं आग लगने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि पटियाला के शेरे पंजाब मार्कीट में दुकानों में आग लग गई। आग इतनी भयानक रूप से फैली कि दुकान मालिक मंजर देख बेहोश हो गए। हादसे में दुकानदारों का काफी नुक्सान हुआ बताया जा रहा है। गनीमत यह रही है कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
बता दें कि दिवाली से पहले दुकानदारों के लिए सीजन पीक पर है और इस बीच ऐसी घटना होने से दुकानदारों में मायूसी छा गई है। घटना की सूचना लोगों ने फायर बिग्रेड की टीम को दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं तथा आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। फिलहाल आग लगने का कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
-

Jalandhar News: महिलाओं से छेड़छाड़ मामले में एक्शन में आई पुलिस, काटे 284 चालान, किए 80 वाहन जब्त
जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने 3 माह में 284 चालान काटे। वहीं 80 वाहन जब्त किए जबकि 18 मामलों में अभिभावकों से काउंसलिंग की है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ (ईव टीजिंग) के बढ़ रहे मामलों से निपटने के लिए जारी कार्रवाई के दौरान 8 मामलों में प्रीवेंटिव एक्शन लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले तत्वों पर नकेल कसने के लिए 3 माह में 150 से अधिक चेक प्वाइंट स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर प्राप्त हुईं कम से कम 28 शिकायतों का निपटारा किया है। जिसमें स्कूलों, कॉलेजों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों के करीब बिना किसी कारण घूमने वाले व्यक्तियों के चालान भी किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि विश्लेषण के अनुसार छेड़छाड़ की घटनाएं आम तौर पर देर शाम 7 बजे से रात 9 बजे के बीच होती हैं, लेकिन शैक्षणिक संस्थानों का हब होने के कारण जालंधर में ऐसी घटनाएं स्कूल और कॉलेज के समय के बाद आमतौर पर दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच भी रिपोर्ट की गई हैं। सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि एक्शन प्लान में ईव टीजि़ंग की घटनाओं की निगरानी और रोकथाम के लिए पूरे शहर में नाकों को लगाना शामिल है। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों और अन्य भीड़-भाड़ वाली जगहों पर विशेष ध्यान देने के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने ईव टीजि़ंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि 1970 के दशक से भारत में सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं के साथ, ईव टीजि़ंग बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे डर का माहौल पैदा होता है, जिससे महिलाओं की मनोवैज्ञानिक स्थिति और व्यक्तिगत सुरक्षा की भावना प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि लिंग समानता पर शिक्षा की कमी और मीडिया में महिलाओं की ऑब्जेक्टिफिकेशन ऐसे सामाजिक रवैये को जन्म देते हैं जो महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बनता है।
सीपी स्वपन शर्मा ने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों, संस्थानों में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और लिंग समानता पर केंद्रित सामुदायिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जागरूक करने के लिए सहायक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है, निगरानी बढ़ाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त की जा रही है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली वाहन दिन में स्कूलों के पास और रात को भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात रहते हैं। सीपी स्वपन शर्मा ने लोगों से सहयोग की मांग करते हुए उन्हें ऐसे अपराधों की रिपोर्ट तुरंत 112, 1091 और 1098 जैसे जारी हेल्पलाइन नंबरों पर करने की अपील की, ताकि ऐसे अपराधों के पीडि़तों को तुरंत सहायता प्रदान की जा सके।
-

412 Builders को हुआ नोटिस जारी
रायपुरः छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) द्वारा अधिनियम के प्रावधानों की पालना में चूक करने वाले 412 बिल्डर्स को नोटिस जारी किया गया है। संबंधित बिल्डर्स द्वारा समय पर त्रैमासिक रिपोर्ट, वार्षिक लेखा परीक्षण रिपोर्ट, प्रस्तुत नहीं किया गया है। कुछ प्रोजेक्ट्स निर्धारित समयावधि के बाद भी पूर्ण नहीं हुए है उन्हें भी नोटिस दिया गया है।
15 दिवस के भीतर ऑनलाइन जानकारी अपडेट करने तथा प्रोजेक्ट अपूर्ण होने की स्थिति में कारण बताते हुए समय विस्तारण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किये गये हैं। 15 दिवस के भीतर निर्देशों का पालन नहीं करने की स्थिति में रेरा द्वारा संबंधित बिल्डर्स/प्रमोटर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए कार्यवाही की जाएगी।
-

Jalandhar News: Punjab PF घोटाले में को लेकर पूर्व ED अधिकारी निरंजन सिंह का आया बयान, 3 डॉक्टरों समेत 6 को हुई सजा, जांच जारी, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पंजाब में साल 2012 में हुए प्रोविडेंड फंड घोटाला मामले में जालंधर के पूर्व ईडी अधिकारी का बयान सामने आया है। इस मामले में पूर्व ईडी अधिकारी निरंजन सिंह ने बताया कि घोटाले के मामले में ईडी द्वारा जांच की जा रही थी। जिसको लेकर आज कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान 3 डॉक्टरों सहित 6 लोगों को सजा सुना दी है। कोर्ट हेयरिंग के आखिरी दिन निरंजन सिंह आरोपियों को सजा करवाने के लिए जालंधर सेशन कोर्ट पहुंचे थे। जालंधर सेशन कोर्ट ने मुख्यारोपी करमपाल गोयल को पांच साल शैलेंद्र सिंह को 4 साल और तीन डॉक्टरों को तीन-तीन साल की सजा सुनाई गई है।
डॉक्टर की पहचान युवराज सिंह, कृष्ण लाल, हरदेव सिंह के रूप में हुई है। वहीं केस में हरदेव सिंह की पत्नी निर्मला देवी को भी चार साल की सजा हुई है। पूर्व ईडी अधिकारी निरंजन सिंह ने कहा- साल 2012 में हमारी टीम ने एक चार्जशीट फाइल की थी। इस केस में पंजाब सरकार के अधिकारी और कुछ डॉक्टर शामिल थे। सभी आरोपियों ने हम सलाह होकर खुद के ही कर्मचारियों और अधिकारियों का प्रोविडेंड फंड (EPFO) को बताए बिना विड्राल किया और उन पैसों की संपत्ति बनाई गई। इस केस में आज यानी 24 अक्टूबर को कोर्ट ने फैसला सुनाया है और जो लोग इस केस में शामिल थे, उन्हें सजा हो गई है।निरंजन सिंह ने कहा, जो संपत्ति केस में अटैच की गई थी, वो अभी भी अटैच है। केस में नामजद हुए डॉक्टर उस वक्त के अस्पतालों को इंचार्ज थे। डॉक्टर युवराज सिंह, कृष्ण लाल, हरदेव सिंह और हरदेव सिंह की पत्नी निर्मला देवी को भी केस में सजा हुई है। निरंजन सिंह ने बताया कि फिलहाल सभी आरोप पैरोल पर बाहर थे और जिन्हें तीन से ज्यादा सजा हुई है, पहले ही कस्टडी में हैं और वह अब जेल जाएंगे।
इस केस में कुछ 6 आरोपियों की भूमिका सबसे मुख्य पाई गई थी। सभी को कोर्ट ने एविडेंस के आधार पर सजा दी है।निरंजन सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कई जगह पर प्लाट और घर बनवाए हुए थे। बैकों में भी इनकम से ज्यादा अमाउंट आता जाता था और इनके कई बैंक खाते भी थे। ऐसे में उन्होंने पैसा खर्च भी बहुत किया। सभी आरोपी केस में नवांशहर जिले में तैनात थे।
-

एक दिन में India, Indigo, Vistara और Akasa की 85 उड़ानों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटा प्रशासन
नई दिल्ली: फ्लाइट्स में बम होने की धमकी मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर से इंडियन एयरलाइंस की 85 फ्लाइट्स को बम की धमकी मिली है। इनमें एअर इंडिया, इंडिगो, विस्तारा और अकासा की उड़ाने शामिल हैं। 24 घंटों के भीतर 85 से ज्यादा फ्लाइट्स को नई धमकियां मिली हैं। इन धमकियों में एयर इंडिया की 20, इंडोगो की 20, विस्तारा की 20 और अकासा एयरलाइंस की 25 अन्य उड़ानों को निशाना बनाया गया। एक हफ्ते से भी कम समय में, इंडियन एयरलाइंस की तरफ से संचालित 170 से ज्यादा फ्लाइट्स को बम की धमकी मिली है।
केंद्र सरकार एयरलाइनों को बम की धमकियों से निपटने के लिए व्यापक विधायी कार्रवाइयों की योजना बना रही है, जिसमें अपराधियों को नो-फ्लाई सूची में डालना भी शामिल है। दिल्ली पुलिस ने पिछले 8 दिनों में 90 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बम की धमकियों के संबंध में 8 अलग-अलग प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की हैं। इन खतरों के स्रोत की पहचान करने और सभी एयरलाइनों में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा उपायों के साथ जांच जारी है।
बम की धमकियों ने सरकार को फर्जी कॉल में शामिल लोगों को नो-फ्लाई सूची में डालने की योजना बनाने के लिए प्रेरित किया है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि एयरलाइंस को बम की धमकी वाली फर्जी कॉल करना संज्ञेय अपराध बनाया जाएगा।
प्रभावित उड़ानों में अकासा एयर, एयर इंडिया, इंडिगो और विस्तारा की सेवाएं शामिल हैं, जो दिल्ली और देश भर के अन्य स्थानों से विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए संचालित होती हैं। नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने 19 अक्टूबर को इस मुद्दे पर दिल्ली में एयरलाइंस के सीईओ और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की थी। इससे पहले बुधवार को, केंद्र सरकार ने स्थिति से निपटने के तरीके के लिए सोशल मीडिया दिग्गज एक्स की खिंचाई की और कहा कि यह ‘अपराध को बढ़ावा देना’ है।
-

टैंकर ने सड़क के किनारे खड़े लोगों को कुचला, 3 की मौत
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के डिबाई क्षेत्र में सड़क के किनारे खड़े होकर अपने वाहन का टायर बदल रहे कुछ लोगों को एक टैंकर ने कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। मृतकों की पहचान सतीश चंद (42), राम सिंह (58) और संजू (27) के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्रधिकारी शोभित कुमार ने बताया कि गत रात चार लोग एक गाड़ी पर धान लादकर उसे कासंगज से जहांगीराबाद मंडी में बेचने जा रहे थे तभी अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर रात करीब तीन बजे उनकी गाड़ी के वाहन का टायर पंक्चर हो गया।
जानकारी के अनुसार वाहन को सड़क किनारे लगाकर उसका टायर बदल रहे थे तभी एक टैंकर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में घायल विजय को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।