Blog

  • पंजाब : जहरीली शराब पीने के मामले में हुई मौतों के बाद एक्शन में आई पुलिस, देखें वीडियो

    बठिंडा: संगरूर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद बठिंडा में आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन ने बस्तियों में जाकर लोगों को जहरीली शराब न पीने के लिए जागरूक किया।

    एक्साइज विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने धोबी ना बस्ती में पहुंच कर लोगों को बताया कि जहरीली शराब पीने से संगरूर में कई परिवारों की मौत हो गई है।

    उन्होंने कहा कि अगर किसी ने शराब पीनी है तो वह लाइसेंसीशुदा जगह से ही शराब लेकर पिए। अवैध रूप से बेची जा रही शराब के खिलाफ लोगों को पर्चे भी बांटे गए। जिसमें लिखा है कि जिंदगी चुनें, मौत नहीं।

  • लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची की जारी, देखें लिस्ट

    देहरादून: उत्‍तराखंड लोक सभा चुनावों के लिए भाजपा ने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सहित 40 दिग्‍गजों के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि उत्‍तराखंड में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को लोक सभा चुनाव के अंतर्गत मतदान होना है। जिसके बाद चार जून को मतगणना होगी। बता दें कि इन दिनों चुनाव नामांकन का दौर जारी है। इसी को ध्‍यान में रखते हुए भाजपा ने उत्‍तराखंड के लिए अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और पुष्‍कर सिंह धामी, हेमा मालिनी सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।

  • पंजाबः  ड्रग विभाग और पुलिस की रेड, शाईन और अमर मेडिकल एजेंसी को किया सील, संचालक काबू

    अबोहरः जिला ड्रग इंस्पेक्टर और उनकी टीम ने सिटी टू पुलिस के साथ मिलकर बुधवार को कंधवाला रोड राजीव नगर में बनी शाईन मेडिकल एंजेसी तथा नई आबादी गली नंबर 8 मे बने अमर मेडिकल एजेंसी को सील कर दिया है। बताया जाता है कि उक्त मेडिकल एजेंसी पर बैन किए गए कैप्सूल को धडल्ले से बेचे जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, राजीव नगर पीरखाना रोड पर स्थित शाइन मेडिकल एजेंसी के संचालकों द्वारा पिछले लंबे समय से प्रीगैबालिन कैप्सूल जो कि विभाग द्वारा बिना अनुमति के नहीं बेचे जा सकते।

    उसे धडल्ले से बिना डाक्टरी पर्ची के बेचे जाने की शिकायत पर बुधवार की सुबह ड्रग इंस्पेक्टर शीशपाल अपनी टीम सहित मेडिकल एजेंसी पर पहुंचें और जांच पडताल की तो बैन किए गए करीब 6600 कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस की मौजूदगी में इन कैप्सूलों के डिब्बों को बरामद करते हुए एजेंसी को सील कर दिया गया है। इसी प्रकार से अमर मेडिकल एजेंसी पर भी ड्रग विभाग की टीम ने छापेमरी की तो यहां से अवैध रूप से बेची जा रही दवाएं और कैप्सूल बरामद हुए।

    पुलिस दोनों एजेंसी संचालकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। वहीं, एसएचओ मनिंदर सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि कोई भी मेडिकल एजेंसी संचालक किसी भी प्रकार की बैन की गई दवा को बिना डाक्टरी पर्ची के किसी को न दें। अगर कोई ऐसा करते पाया गया तो उस मेडिकल एजेसी अथवा स्टोर को सील करने के साथ उसका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

  • हाईवे पर 3 गाड़ियों की हुई जबरदस्त टक्कर, 3 की मौ’त

    नई दिल्ली : उत्तराखंड के देहरादून में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देहरादून-डोईवाला हाईवे पर 3 गाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना इतनी भयावह थी की गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए है।  मिली जानकारी के अनुसार देहरादून-डोईवाला हाईवे पर जहां से कुवांवाला जंगल शुरू होती है। वहीं पर हादसा हुआ है।

    बुधवार सुबह 3 गाड़ियों की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। इसके बाद देहरादून डोईवाला हाईवे पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। तब जाकर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

    घायलों को दुर्घटना के बाद आनन फानन में अस्पताल लाया गया। उधर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ इसकी भी बारीकी से जांच की जा रही है। घटना में 3 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 6 लोग घायल हो गए है। मृतको में माँ बेटी शामिल है घटना के बाद पुलिस की पड़ताल जारी है।

  • पंजाब के मंत्री और विपक्ष दल के नेता इस दिन करेंगे बड़ी रोष रैली 

    चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की शराब पॉलिसी से जुडे़ केस में हुई गिरफ्तारी के विरोध में 31 मार्च को दिल्ली में एक बड़ी रोष रैली होने जा रही है। इस रैली में जहां सारे विपक्षी दल एक मंच पर होंगे। वहीं, पंजाब के आप नेता व समर्थक भी रैली में पहुंचेंगे। प्रत्येक हलके से कम से कम एक हजार समर्थक जाएंगे। सभी विधायकों व जिला प्रधानों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। साथ ही कोशिश की जा रही है कि रैली से एक दिन पहले समर्थक दिल्ली पहुंच जाएं। ताकि बाद में किसी तरह की उन्हें दिक्कत न उठानी पडे़। वहीं, पार्टी लोकसभा चुनाव में केजरीवाल की गिरफ्तारी को ही मुद्दा बनाने की तैयारी में है।

    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी बहुत ही आक्रामक हो गई है। पार्टी जहां इस मामले को लेकर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट कर रही है। वहीं, पार्टी नेता उस दिन से ही संघर्ष की राह पर चल रहे हैं। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा में स्टेट लेवल के प्रदर्शन हुए हैं। वहीं, सीएम भगवंत मान खुद इस मामले को लेकर सभी विधायकों से जॉइंट मीटिंग कर चुके हैं। साथ ही इस मामले को आगे किस तरह उठाया जाना है। उसको लेकर रणनीति तैयार की गई है। वहीं, पार्टी नेताओं का साफ है कि वह अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। वहीं, इस रैली में पंजाब सीएम भगवंत मान और सभी मंत्री जाएंगे।

    आप के बड़े नेताओं की बात करें तो उसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के बाद भगवंत मान का नाम आता है। इन तीनों नेताओं के जेल में होने के बाद भगवंत मान के कंधों पर जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ गई। ऐसे में वह उस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में मोर्चा संभाला तो अन्य मंत्रियों ने पंजाब में प्रदर्शन किया। इस दौरान दिल्ली में हुए प्रदर्शन में पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह और एजुकेशन मंत्री हरजोत सिंह बैंस शामिल हुए।

  • विधानसभा के बाहर अरविंद केजरीवाल को लेकर BJP का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली विधानसभा में आज हाई वोल्टेज हंगामा हो रहा है। सदन के अंदर जहां आम आदमी पार्टी गिरफ्तारी का विरोध कर रही है तो बाहर बीजेपी कस्टडी से सरकार चला रहे केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा कर रही है। इस बीच बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता जो विधानसभा में सीएम ऑफिस के बाहर केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, उनको आम आदमी पार्टी की महिला विधायकों ने हैकल (धक्का-मुक्की) किया। आप विधायक राखी बिड़लान और वंदना कुमार ने विजेंद्र गुप्ता को भागने के लिए मजबूर किया। इस दौरान विजेंद्र गुप्ता को सुरक्षाकर्मी बचाकर ले गए।

    इस बीच बीजेपी नेता मजिंदर सिंह सिरसा ने बड़ा बयान दिया है। मजिंदर सिरसा ने कहा है कि केजरवाल का जेल से सरकार जलाने का सपना चूर-चूर हो गया है। दिल्ली के लोगों को उपराज्यपाल ने भरोसा दिया है कि वो केजरीवाल को जेल से सरकार नहीं चलाने देंगे। केजरीवाल ने हिरासत से जो भी ऑर्डर जारी किया है वो गैरकानूनी है और फेक है। वहीं, केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आज दिल्ली के सभी जिला कोर्ट में आप से जुड़े वकील विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली की सभी जिला अदालतों में एडवोकेट कम्यूनिटी केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विरोध प्रदर्शन कर रही है। तीस हजारी, कड़कडूमा, साकेत, द्वारका कोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट में CM की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।

  • जालंधरः चुनावों से पहले दुकानदारों ने किया वोटों का बायकाट, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पक्का बाग क्षेत्र में स्थित एकता मार्केट के दुकानदारों की ओर से आज निगम प्रशासन प्रति रोष जाहिर किया। इस दौरान दुकानदारों ने चुनावों का बायकाट करने की बात कही। दरअसल, लोगों का कहना है कि वह काफी समस से सीवरेज ज़ाम की समस्या से परेशान है। उन्होंने इस मामले को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की है, लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा। रोष ज़ाहिर करते हुए दुकानदारों ने कहा कि एक माह से वह जेई से मिलकर समस्या को लेकर बात कर रहे है और वह खानापूर्ति करते हुए कह रहे है कि आज हल कर दिया जाएगा या कल कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वहीं जब कुछ कर्मी खानापूर्ति के लिए आते है तो वह कहते है कि उनके पास स्टाफ की कमी है।

    दुकानदार का कहना हैकि इस समस्या का हल दुकानदार कहां से करें। दुकानदार ने कहा पिछले 2 साल से यह समस्या चल रही है, उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही l सीवरेज जाम की समस्या से उनकी दुकानदारी काफी प्रभावित हो रही है। वहीं पक्का बाग के प्रेजिडेंट ने कहा कि जब से पंजाब में विधानसभा चुनाव हुए है, तभी से उन्हें प्रशासन द्वारा मीठी गोलियां देकर सीवरेज की समस्या का हल करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर विधायक ने भी प्रशासन को फोन कर समस्या का हल करने के लिए कहा, लेकिन उसके बावजूद अभी तक कोई पक्का हल नहीं हो पाया है। जिसके चलते उन्होंने आगामी चुनावों में वोट डालने को लेकर बायकाट करने का ऐलान कर दिया है।

  • जल्द निपटा लें जरूरी कामः 14 दिन बंद रहेंगे बैंक

    नई दिल्लीः जल्द ही मार्च का महीना समाप्त हो जाएगा। साथ ही 2023-2024 का फाइनेंशियल ईयर भी समाप्त हो जाएगा। अप्रैल की शुरुआत के साथ 2024-25 का वित्तीय वर्ष शुरू हो जाएगा। 1 अप्रैल को कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी। बात करें पूरे महीने की तो 30 दिनों वाला अप्रैल का महीना कुल 14 दिनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान नवरात्रि, ईद समेत अन्य खास अवसर के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी। आरबीआई की ओर से किस दिन और किस अवसर पर कहां-कहां बैंकों को बंद किया जाएगा? आइए इसके बारे में अप्रैल में बैंकों हॉलिडे लिस्ट के जरिए जानते हैं।

    इसके अलावा 27 अप्रैल और 28 अप्रैल 2024 को बैंकों की छुट्टी रहेगी। 27 अप्रैल को चौथा शनिवार और 28 अप्रैल को रविवार है। ऐसे में देशभर के सभी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, बैंकों की छुट्टी होने के बावजूद भी ग्राहक पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। ऑनलाइन सुविधाओं को अपनाकर आप लेनदेन कर सकते हैं। जबकि, एटीएम की मदद से कैश निकासी कर सकते हैं।

  • IPL 2024 में दोषी पाए गए शुभमन गिल, लगा जुर्माना

    नई दिल्लीः आईपीएल 2024 से पहले ही गुजरात टाइटंस टीम मुश्किलों से घिरी हुई है। अब पहले मैच में जीत के बाद थोड़ा उत्साह वापस लौटा था कि चेन्नई के खिलाफ टीम को बुरी तरह हार झेलनी पड़ी। इतना ही नहीं मैच के बाद टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल को भी सजा सुना दी गई। गिल को आईपीएल काउंसिल ने आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत दोषी पाया और उनके ऊपर जुर्माना लगा। इससे गिल के ऊपर डबल प्रेशर बढ़ गया होगा। पहले हार और अब उनकी यह सजा टीम की दिक्कतें बढ़ा सकती है।

    आपको बता दें कि शुभमन गिल को यह सजा स्लो ओवर रेट के लिए मिली है। उनके ऊपर मैच फीस से 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा है। यह मौजूदा आईपीएल का पहला ऐसा मामला है और स्लो ओवर रेट के दोषी पाए जाने वाले शुभमन पहले कप्तान हैं। यह सजा उन्हें मंगलवार को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करवाने पर मिली है। आईपीएल ने इसको लेकर अपने बयान में कहा,’गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना आईपीएल 2024 के 7वें मैच के दौरान चेपॉक में खेले गए मुकाबले को लेकर लगा है।

    यह टीम की पहली इस मामले में सजा है तो आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत गिल के ऊपर 12 लाख की पेनल्टी लगी है।’ शुभमन गिल दुनिया की सबसे बड़ी लीग में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। उनका डेब्यू शानदार रहा था। पहले मैच में ही उनको मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत मिली थी। लेकिन दूसरे मैच में सीएसके के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चल पाया। यहां वह बल्ले के अलावा कप्तानी में भी कमाल नहीं दिखा पाए और उनकी टीम हार गई। फिर मैच के बाद यह जुर्माना उनके लिए दोहरी मुश्किल लेकर आया है। अब देखना होगा कि 31 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह कितना मनोबल के साथ उतरते हैं।