Blog

  • Jalandhar: बच्चों के लिए तालाब बना पानी से भरा दोमोरिया पुल, कर रहे मस्ती, देखें वीडियो

    Jalandhar: बच्चों के लिए तालाब बना पानी से भरा दोमोरिया पुल, कर रहे मस्ती, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं जालंधर में 3 दिनों से हो रही बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। दरअसल, बीते दो दिन से इकहरी पुली में पानी भरा हुआ है। जिसके चलते लोगों को भारी ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं देर रात हुई बरसात से दोमोरिया पुल पानी से भर गया है। हालात यह हो गए है कि पानी भरने से जहां लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बच्चों के दोमोरिया पुल पर खड़ा हुआ पानी किसी तालाब से कम नहीं है।

    जिसके चलते बच्चे इस पानी में नहाकर मस्ती कर रहे है। इसकी कुछ वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि इस गंदे पानी में बच्चे नहा रहे है। बता देंकि एक ओर अड्डा होशियारपुर रोड पर प्रशासन द्वारा खुदाई करके काम करवाया जा रहा है, जिसके चलते होशियारपुर फाटक की रोड बंद है। वहीं इकहरी पुली और दोमोरिया पुल में बरसात होने से पानी भरा हुआ है। ऐसे में सारा ट्रैफिक टांडा फाटक की ओर हो गया। जिसके चलते काफी समय तक लोगों को वहां पर इंतजार करना पड़ रहा है।

  • Punjab: Majithia द्वारा दायर किए केस के मामले में कोर्ट पहुंचे MP Sanjay Singh, देखें वीडियो

    Punjab: Majithia द्वारा दायर किए केस के मामले में कोर्ट पहुंचे MP Sanjay Singh, देखें वीडियो

    अग्निवीर योजना मामले में भाजपा पर संजय सिंह ने कसे तंज

    अमृतसरः अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा दायर किए गए मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज अमृतसर की माननीय अदालत में पेश हुए। बताया जा रहा हैकि अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई 2024 को होगी। कोर्ट से बाहर आकर मीडिया से बात करते हुए आप नेता संज सिंह ने कहा कि आज वह माननीय अदालत में कोर्ट में केस के सिलसिल में पहुंचे, लेकिन बिक्रम सिंह मजीठिया सुनवाई के दौरान कोर्ट नहीं पहुंचे। वहीं अग्निवीर योजना को लेकर सजंय सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह भारती सेना को ठेेके पर रखने वाला काम है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के सासंद इस योजना को सही मानते है तो वह यह बताए कि वह अपने बच्चों को इस योजना में भर्ती करवाया है या नहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में होने वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस के साथ गठबंधन किए जाने के मामले पर कहा कि इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने के बाद ही फैसला लेंगे। वहीं बिक्रम सिंह मजीठिया के बयान पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहा कि मजीठिया को अब आम आदमी पार्टी की टेंशन छोड़कर अकाली दल पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। संजय सिंह ने कहा क्योंकि अकाली दल के कई नेता अकाली दल छोड़कर दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं। अमृतपाल की शपथ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो संसद की प्रक्रिया है उन्होंने उसी प्रक्रिया के जरिए अमृतपाल सिंह से शपथ दिलवाई है।
  • Punjab : चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    9 मोबाइल, सोने के गहने बरामद

     तरनतारन : थाना चोहला साहिब की पुलिस ने इलाके में चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजन(19),  धरमिंदर सिंह(29) और गगनदीप सिंह निवासी रानी व्लाह के तौर पर हुई है। आरोपियों से  9 मोबाइल, 8 तोले सोने के जेवर सहित चोरी का अन्य सामान भी बरामद किया है। एसएसपी अश्वनी कपूर ने बताया कि इलाके में चोरी की घटनाओं की सूचना के बाद नाकेबंदी की गई थी।

    इसी दौरान सूचना मिली कि गांव रानी व्लाह में रहने वाला अपने साथियों के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। वह अपने घर में साथियों के साथ किसी अन्य घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसी सूचना के आधार पर गगनदीप सिंह के घर पर पुलिस टीम बनाकर छापेमारी की गई।

    जहां से गगनदीप और उसके उक्त दो साथी काबू किए गए। जिनसे पूछताछ पर उनकी निशानदही से चोरी का सामान बरामद हुआ। गिरोह के सदस्य चोरी किए गए सामान को किन लोगों को बेचता था और अब तक कहां-कहां चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, इस बारे में उनसे पूछताछ की जा रही है।

  • Jalandhar: लाखों की फिरौती मांगने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar: लाखों की फिरौती मांगने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: एसएसपी अंकुर गुप्ता के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने 50 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले पीड़ित ने पुलिस को 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले की शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जल्द प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है।

  • Punjab: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, दोस्तों पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, दोस्तों पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : पंजाब में नशे के रूप में कुष्ठ रोग लगातार घर-घर फैल रहा है, जिससे युवा वर्ग खतरे में है। जिला गुरदासपुर के गांव बाबोवाल में एक युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। पीड़ित परिवार और आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक रोजाना की तरह अपने काम पर जाता था लेकिन हर बार कुछ युवक उसके पीछा करते थे।

    उन्होंने कहा कि हमें नही पता कि वह युवक उसका पीछा क्यूं करते थे। लेकिन बीते कल उसके पास 10 हजार रुपये थे। जिसके कारण कुछ युवकों ने उसका पीछा किया और उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ लूटपाट की और बाद में उसके शव को बहरामपुर के ऊपर फेंक दिया।

    परिजनों ने बताया कि लोगों ने हमें इस घटना के बारे में बताया। जिसके बाद हमने जाकर अपने बेटे को देखा। जिसके बाद हमने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोगों के घर-घर में ड्रग्स पहुंचाने वाले इन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

  • Punjab: दर्दनाक हादसा, नहर में पलटा टेंपो, देखें वीडियो

    Punjab: दर्दनाक हादसा, नहर में पलटा टेंपो, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के कोट फतूही गांव दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां आज गढ़शंकर से आदमपुर जाने वाली नहर में तूड़ी से भरा टेंपो पलट गया। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा सकता हैं कि तूड़ी से भरा टेंपो किस तरह नहर में गिर गया है। बताया जा रहा है कि टेंपो में 3 लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार तूड़ी से भरा हुआ टेंपो जालंधर से गढ़शंकर आ रहा था और जैसे ही वह कोट फतूही गांव के पास पहुंचा, तभी एक वाहन को ओवरटेक करते हुए टेंपू नहर में जा गिरा। इस हादसे में गनीमत यह रही कि टेंपों में सवार लोग बाल-बाल बच गए। वहीं मौके पर लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को नहर से बाहर निकाला।

  • Punjab: संतान प्राप्ति के लिए हवन-यज्ञ करवाना रिटायर्ड कर्मी को पड़ा महंगा, 60 लाख ठगे, देखें वीडियो

    Punjab: संतान प्राप्ति के लिए हवन-यज्ञ करवाना रिटायर्ड कर्मी को पड़ा महंगा, 60 लाख ठगे, देखें वीडियो

    पठानकोट : सुजानपुर पुलिस ने 60 लाख रुपए ठगी के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी नवदीप शर्मा को दिए बयान में शिकायतकर्ता रामलाल निवासी गांव कैलाशपुर, सुजानपुर ने बताया कि वह ग्रेफ विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनके परिवार में 90 वर्षीय बुजुर्ग मां और उनकी पत्नी है। वह अक्सर सुजानपुर स्थित एक सत्संग भवन में सेवा के लिए जाते थे। वहां उनके ही गांव का रहने वाला मोहित शर्मा और उसकी पत्नी भी आती थी। बातचीत में मोहित शर्मा उनसे पूछता था आपके कोई संतान नहीं है, हम एक रसूलदीन बाबा निवासी हाजीपुर तलवाड़ा को जानते हैं, वह आपको संतान प्राप्ति के लिए समाधान कर सकते हैं। मैं उसकी बातों में आ गया और वह बाबा को लेकर हमारे घर आया और हवन-यज्ञ करने लगे। बाबा ने बोला आपका घर सही नहीं है, इसमें प्रेत आत्मा का वास है जो आपकी संतानोत्पत्ति में बाधा उत्पन्न कर रहा है। बाबा ने कहा कि आपकी अनुपस्थिति में श्मशान घाट पर हवन-यज्ञ करना होगा। मोहित ने हवन करने और बाबा को 4 नवंबर 2022 को 8 लाख रुपए नकद लिए थे। इसके बाद उन्हें बताया गया कि और भी कई छोटे-छोटे हवन करने होंगे, जिसके लिए समय-समय पर पैसे देने होंगे।

    कुछ दिनों के बाद मोहित फिर हमारे घर आया और मुझसे कहा कि रावी दरिया माधोपुर में एक आखिरी बार काले हिरण की पूजा होनी है जो आपकी अनुपस्थिति में की जाएगी, फिर आपके घर में बच्चे पैदा होंगे और यह भी कहा कि काला हिरण करीब 20 लाख रुपए में आएगा। उन्होंने मुझसे नकद, ऑनलाइन और कुछ चेक के माध्यम से करीब 20 लाख रुपए लिए। कुछ दिनों के बाद उन्होंने मुझे बताया कि आपके रावी दरिया किनारे काले हिरण की पूजा की गई है। राम लाल ने बताया कि उसके कुछ दिन बाद उक्त व्यक्ति ने मुझे फोन किया कि रावी नदी में जिस काले हिरण की हम पूजा करते हैं, वह मर चुका है, इसका आरोप आप पर लगेगा क्योंकि काले हिरण को मारना कानूनी अपराध है और आपको सजा हो सकती है। यह बात बोलकर वह उन्हें ब्लैकमेल करने लगा और करीब 30 लाख रुपए की मांग की और धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो तुम्हारे खिलाफ कोर्ट में काले हिरण की हत्या का केस दायर कर दूंगा। यही नहीं उक्त लोगों ने रसूलदीन बाबा की मिलीभगत से कोर्ट के फर्जी दस्तावेज बनवाकर उन्हें ब्लैकमेल किया। जिसके चलते अब तक वह उनसे करीब 60 लाख रुपए वसूल चुका है।

    लेकिन उक्त व्यक्ति हमें धमकी देते हैं कि अगर तुमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो तुम्हारे परिवार का अंजाम अच्छा नहीं होगा। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख से मांग की कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए। के माध्यम से करीब 20 लाख रुपए िलए। कुछ दिनों के बाद उन्होंने मुझे बताया कि आपके रावी दरिया किनारे काले हिरण की पूजा की गई है। थाना प्रभारी नवदीप शर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सुजानपुर पुलिस और डीएसपी की जांच के बाद पुलिस ने मोहित शर्मा निवासी कैलाशपुर, रसूलदीन बाबा निवासी हाजीपुर जिला होशियारपुर के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 506, 120बी के अधीन मामला दर्ज कर लिया है और पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • देखते ही देखते पानी में समाया ट्रक, यह मार्ग हुआ बंद, देखें वीडियो

    देखते ही देखते पानी में समाया ट्रक, यह मार्ग हुआ बंद, देखें वीडियो

    जोधपुरः राजस्थान में मानसूनी बारिश से कई शहरों में जलभराव की समस्या सामने आ रही है। कोटा में लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है। शनिवार सुबह पार्वती नदी के उफान से श्योपुर और ग्वालियर मार्ग बंद हो गया। टोंक में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। हमीरपुर में शुक्रवार शाम सहोदरा डैम पर चल रही चादर से एक ट्रक पलट गया। वहीं तेज बारिश के कारण टोंक में आज सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई। बारिश के कारण बीसलपुर बांध का गेज भी पिछले 24 घंटे में 43 सेमी. तक बढ़ गया। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर में भी शुक्रवार शाम तेज बारिश हुई जिससे लोगों को परेशानी हुई। बारिश के कारण सरदारपुरा इलाके में एक मकान भी गिर गया। इधर मौसम विभाग ने आज भी 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 7 जुलाई तक ऐसे ही बारिश का दौर चलेगा। इसके बारिश कुछ दिनों के लिए थम जाएगी। टोंक के हमीरपुर में पानी के तेज बहाव के बीच ट्रक ले जाना ड्राइवर को भारी पड़ गया। तेज बहाव के कारण ट्रक पुल के बीच में जाकर डूब गया। इसके बाद ट्रक के ड्राइवर और उसके एक साथी ने तैर कर अपनी जान बचाई। जिला प्रशासन ने भयंकर बारिश के कारण जल भराव वाली जगहों से दूर रहने को कहा है। फिर भी लोग जान जोखिम में डाल कर जल भराव वाले क्षेत्रों से रोड पार कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, जयपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक और सवाईमाधोपुर में बारिश होने की संभावना है। वहीं अलवर, बारां, भरतपुर, धौलपुर, करौली में तेज बारिश की संभावना है। भारी बारिश के कारण टोंक का हालोलाव बांध शाम को ओवरफ्लो हो गया। शुक्रवार रात हुई बारिश से कुछ घरों समेत स्कूल में पानी भर गया। बारिश के कारण आधा दर्जन घर भी ढह गए। इधर श्रीगंगानगर में आज सुबह हल्की बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। कोटा में पार्वती नदी के उफान पर रहने से कोटा-श्योपुर, ग्वालियर मार्ग बंद हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सबसे ज्यादा तेज बारिश टोंक के देवली में दर्ज हुई। इसके अलावा करौली में अच्छी बारिश हुई।
  • फगवाड़ाः SBI के ATM से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः SBI के ATM से नगदी लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर में आए दिन चोरी और लूटपाट की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही। वहीं लगातार बढ़ रही वारदातों को लेकर लोगों में दहशत का महौल पा जा रहा है। ताजा मामला फगवाड़ा के पलाही रोड से सामने आया है। जहां पर एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाते हुए चोरों नगदी लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी अनुसार चोरों ने गैस कटर से एटीएम से काटकर वारदात को अंजाम दिया। चोर मशीन से नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही एसपी फगवाड़ा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

    बता दें कि एक दिन पहले ही शुगर मिल चौक पर दो बाइक सवार तेजधार हथियारों के बल पर दुकान मालिक से नगदी लूटकर फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि अभी इस मामले में कोई आरोपी को पुलिस काबू नहीं कर पाई है। वहीं दूसरी तरफ एटीएम की वारदात सामने आ गई। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शहर में गश्स बढ़ाई जाए ताकि चोरी और लूट की वारदातों को नकेल कसी जा सके। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjabi singer की सड़क हादसे में मौ’त, Car के उड़े परखच्चे

    Punjabi singer की सड़क हादसे में मौ’त, Car के उड़े परखच्चे

    चंडीगढ़ :  पंजाबी संगीत जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है।  पंजाबी गायक दलवीर शोंकी की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार किशनगढ़-करतारपुर लिंक रोड पर अड्डा नौगजा के पास पंजाबी गायक दलवीर शोंकी की कार पेड़ से टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वह भुल्तथ नजदीक किसी प्रोग्राम से वापिस सुबह 6 बजे के करीब अपनी कार से गांव आ रहे थे।
    जब  वह अड्डा नोगजा नजदीक पहुंचे तो उनकी कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जबरदस्त तरीके के साथ  टकरा गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।  सूचना मिलने पर पुलिस चौकी किशनगढ़ के कर्मचारी ने हादसे वाले स्थान पर पहुंच कर लाश को अपने में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है।