Blog

  • Jalandhar: SGPC को लेकर कांग्रेस प्रधान की पत्नी Amrita warring का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: SGPC को लेकर कांग्रेस प्रधान की पत्नी Amrita warring का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उपचुनाव को लेकर नारी निकेतन पहुंची कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी अमृता वडिंग ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार सुरिंदर कौर भारी बहुमत से जीत रही है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए अमृता ने कहा कि इंडस्ट्री का बुरा हाल हो गया है। वहीं एसजीपीसी ने राहुल गांधी द्वारा गुरु नानक देव जी की तस्वीर दिखाने के मामले में निंदा की है।

    वहीं कुछ समय पहले अमृता वडिंग भी गुरु नानक देव जी के मामले में विवादों में घिरी थी, जिसकी एसजीपीसी ने निंदा की थी। लेकिन हरसिमरत बादल ने तकड़ी पर टिप्पणी की थी कि यह बाबे नानक की है, इस पर अमृता वडिंग ने एसजीपीसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह धर्म निरपख होकर बात करें। अमृता ने कहा कि वह कमेटी बादलों की नहीं है। सच्चे पातशाह को हाजिर नाजिर मानकर ही वह स्टेटमेंट दिया करें।

    उन्होंने कहा कि जितने भी दुनियां में सिख है, वह एसजीपीसी से ऐसी उम्मीद नहीं करते। लुधियाना में शिव सेना नेता पर हमला करने के मामले में अमृता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सारा पंजाब किनारे पर रखकर सभी नेता जालंधर में डेरा लगाकर बैठ गए है। अमृता ने कहा कि ऐसी क्राइम की वारदातों पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।

  • Jalandhar: नशे की Overdose से युवक की मौत को लेकर परिवार का आया बयान

    Jalandhar: नशे की Overdose से युवक की मौत को लेकर परिवार का आया बयान

    जालंधर, ENS: पठानकोट चौक के पास खाली प्लाट से नशे की ओवरडोज से युवक की मौत होने का मामला सामने आया था। इस दौरान शव के पास ही इंजैक्शन भी बरामद हुआ था। खाली प्लाट में बाथरूम करने गए व्यक्ति ने शव को देखकर घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलने के बाद थाना 8 की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

    इस मामले में मृतक के परिजनों का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि मृतक का कुछ दिन पहले सिविल अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। जिसके चलते वह कई दिनों से बीमार चल रहा था। खाली प्लाट में शव के बरामद होने के बारे में पूछने पर मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई वहां पर कैसे पहुंचा, उसे इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन उसके भाई की मौत की वजह नशा नहीं है।

    मृतक की पहचान संजीव कुमार उर्फ शीपा पुत्र करमजीत निवासी संतोखपुरा के रुप में हुई। परिजनों ने बताया कि शीपा अपने भाई की स्कूटरी मांग कर किसी काम का कह कर घर से निकला था। शीपा लेबर का काम करता है और उसके पिता राज मिस्त्री है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पत लग सकेगा। उधर इस मामले को लेकर लोगों का कहना है कि इस खाली प्लाट में भारी मात्रा में नशेड़ी आते है।

  • Jalandhar: थाने से स्नेचर भागने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा

    Jalandhar: थाने से स्नेचर भागने के मामले में पुलिस ने किया खुलासा

    जालंधर, ENS: शहीद बाबा दीप सिंह नगर में महिला को फोन छीनकर फरार हुए स्नेचर को पुलिस में हवाले में करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। थाना 8 के प्रभारी गुरमुख सिंह देयोल ने बताया कि पुलिस को काबू किए दोषी के मामले में किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी और पुलिस द्वारा किसी दोषी को हिरासत में लिया गया है। ऐसे में थाने से दोषी के भागने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।

    दोषी के भागने की खबर फैलने को पूछने पर थाना प्रभारी ने कहा कि यह अफवाह शरारती अनसंरों ने फैलाई है, जिसकी जांच जारी है। बता देंकि सूचना मिली थी कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोषी को लोगों द्वारा काबू किया गया था। जिसके आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। वहीं इस मामले में थाने से दोषी के भागने का समाचार सामने आया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

  • Punjab : किसान हट 13-13 कंपनी के नाम पर करोड़ों की ठगी, देखें वीडियो

    Punjab : किसान हट 13-13 कंपनी के नाम पर करोड़ों की ठगी, देखें वीडियो

    बठिंडा : किसान हट 13-13 कंपनी के नाम पर पंजाब के अलग-अलग शहरों के लोगों से करोड़ों की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने कंपनी के मालिक जगदेव सिंह खालसा पर आरोप लगाया गया कि उसने लोगों से करोड़ों की ठगी की है। ठगी का शिकार हुए सभी पीड़ितों ने बठिंडा में टीचर के घर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए पीड़ितों ने कहा कि दिल्ली में किसान आंदोलन में शामिल जगदेव सिंह खालसा ने अपना यूट्यूब चैनल बनाया और चैनल में रोजगार देने और कारोबार करने के लिए विज्ञापन दिया था।

    जिसमें पंजाब के कई बेरोजगार युवा इसके झांसे में आ गए और उनके साथ करोड़ों रुपये की ठगी की। बेरोजगारों को यह शातिर ठग कहता था कि मैं तुम्हें बिजनेस करवाऊंगा और एक फ्रेंचाइजी दूंगा। जिसका नाम किसान हट 13-13 है। जिसमें तुम्हें घर का सारा सामान, राशन बेचने के लिए दिया जाएगा। जिसके बदले में वह भोले-भाले बेरोजगार लोगों से लाखों रुपये वसूलता था और उन्हें बड़े-बड़े सपने दिखाता था कि कंपनी आपको सीधे वेतन पर रखेगी और आपके पैसे भी वापस कर दिए जाएंगे और आपका सारा खर्च कंपनी ही करेगी।

    लेकिन वो सारे सपने झूठे निकले। आरोपी ने हर व्यक्ति से 10 से 12 लाख रुपए वसूलता था और झूठा विश्वास दिलाता था कि यह सारे पैसे आपको वापिस हो जाएंगे और कंपनी आपको सैलरी भी देगी। पीड़ितों ने बताया कि जब ठग का पता लगाया तो उसके घर का कोई पता नहीं था, वह अभी भी फरार है। पीड़ितों ने प्रशासन से उसके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

  • Jalandhar: 50 लाख की फिरौती के मामले हथियारों सहति 3 गिरफ्तार, देखें Live

    Jalandhar: 50 लाख की फिरौती के मामले हथियारों सहति 3 गिरफ्तार, देखें Live

    2988 किलो हेरोइन में जोबन गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने 50 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस को 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले की शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, 5 जिंदा रौंद और एक बाइक बरामद की है। वहीं जांच में खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों में एक आरोपी गुजरात मुद्रा बंदरगाह से आई 2988 किलो हेरोइन के मामले में शामिल है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन हेरोइन मामले में भगौड़ा था। जिसे दो दोषियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर पुत्र परमिंदरजीत सिंह निवासी शाहकोट, कुलविंदर सिंह उर्फ काका पुत्र बलविंदर सिंह निवासी लोहिया और जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन पुत्र बलविंदर सिंह निवासी जंडियाला के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि 2 आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। जिसमें हरजिंदर सिंह पर 3 और जोबन के खिलाफ 4 मामले दर्ज है। एसएसपी ने बताया कि 29 जून को मनप्रीत सिंह ने नकोदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें पीड़ित ने कहा कि उसे विदेशी नंबर से फोन आया है, जिसमें व्यक्ति ने उससे 50 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैै।
  • CM मान ने Jalandhar में Medical Tourism लाने का किया एलान, इन जिलों में बनेंगे मेडिकल कॉलेज

    CM मान ने Jalandhar में Medical Tourism लाने का किया एलान, इन जिलों में बनेंगे मेडिकल कॉलेज

    जालंधर, ENS: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को जालंधर में डॉक्टरों के साथ बैठक में पंजाब और विशेषकर जालंधर में मेडिकल टूरिज्म लाने का वादा किया। मान ने कहा कि यह चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र को नए आयाम देगा और एनआरआइ समुदाय को अपने घर के निकट इलाज कराने का अवसर देगा। मान ने कहा कि अभी भारत में दक्षिणी राज्यों में मेडिकल टूरिज्म है, लेकिन पंजाब की आप सरकार के पास स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी योजनाएं हैं।सीएम मान ने कहा कि होशियारपुर व कपूरथला में दो मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। संगरूर में मेडिकल कॉलेज की जमीन का मुद्दा भी जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। पंजाब में नए सामुदायिक केंद्र भी लाने की योजना है। मान ने कहा कि पीजीआइ के डॉक्टरों पर काम का बहुत बोझ है।

    यहां चार राज्यों जम्मू, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ के मरीजों का इलाज होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने की जरूरत है। रूस-यूक्रेन के युद्ध के दौरान जब हमारे हजारों मेडिकल छात्र यूक्रेन में फंसे थे, तब मुझे इसकी जरूरत और भी ज्यादा महसूस हुई थी। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब और दिल्ली में स्वास्थ्य क्रांति ला दी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान भी मौजूद थीं। मान ने बताया कि उनके माध्यम से उन्हें पता चला कि यह पेशा कितना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उनके कई दोस्त डाक्टर हैं और उन्हें पता है कि कई बार डॉक्टर मरीज को बचाने में विफल हो जाते हैं। उन्होंने डाक्टरों और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

    मान ने कहा कि आप सरकार की मोहल्ला क्लीनिक योजना स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि विदेशों से प्रतिनिधि मोहल्ला क्लीनिक देखने के लिए दिल्ली आते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की क्लीनिकों के जरिए उनकी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार भी पैदा किया है। एक मोहल्ला क्लीनिक को चार से पांच विशेषज्ञों की टीम चलाती है। मान ने लोगों से कहा कि राजनीति बुरी नहीं है। इसमें बुरे लोगों की ज्यादा संख्या समस्या है। उन्होंने कहा कि आपकी जिंदगी में हर चीज राजनीति से तय होती है, यहां तक कि आप क्या खाते हैं और क्या पहनते हैं, ये भी राजनीति से ही तय होता है इसलिए राजनीति से भागें नहीं, बल्कि राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लें और बदलाव लाएं।

    उन्होंने कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी है कि उनके पास हर रोज युवा आते हैं और आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत के साथ जालंधर पश्चिम विधानसभा में जनसभाएं भी कीं। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर से भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिसके पिता सोने के बिस्किट की तस्करी करते रहे हैं, वह मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहा हैं। मान ने कहा कि शीतल अंगुराल ने यहां के लोगों को धोखा दिया है। उसे आम आदमी पार्टी में रहते हुए दो नंबर के काम करने में दिक्कत होती थी, इसलिए भाजपा में चला गया।

  • Jalandhar: बच्चों के लिए तालाब बना पानी से भरा दोमोरिया पुल, कर रहे मस्ती, देखें वीडियो

    Jalandhar: बच्चों के लिए तालाब बना पानी से भरा दोमोरिया पुल, कर रहे मस्ती, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं जालंधर में 3 दिनों से हो रही बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। दरअसल, बीते दो दिन से इकहरी पुली में पानी भरा हुआ है। जिसके चलते लोगों को भारी ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं देर रात हुई बरसात से दोमोरिया पुल पानी से भर गया है। हालात यह हो गए है कि पानी भरने से जहां लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बच्चों के दोमोरिया पुल पर खड़ा हुआ पानी किसी तालाब से कम नहीं है।

    जिसके चलते बच्चे इस पानी में नहाकर मस्ती कर रहे है। इसकी कुछ वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि इस गंदे पानी में बच्चे नहा रहे है। बता देंकि एक ओर अड्डा होशियारपुर रोड पर प्रशासन द्वारा खुदाई करके काम करवाया जा रहा है, जिसके चलते होशियारपुर फाटक की रोड बंद है। वहीं इकहरी पुली और दोमोरिया पुल में बरसात होने से पानी भरा हुआ है। ऐसे में सारा ट्रैफिक टांडा फाटक की ओर हो गया। जिसके चलते काफी समय तक लोगों को वहां पर इंतजार करना पड़ रहा है।

  • Punjab: Majithia द्वारा दायर किए केस के मामले में कोर्ट पहुंचे MP Sanjay Singh, देखें वीडियो

    Punjab: Majithia द्वारा दायर किए केस के मामले में कोर्ट पहुंचे MP Sanjay Singh, देखें वीडियो

    अग्निवीर योजना मामले में भाजपा पर संजय सिंह ने कसे तंज

    अमृतसरः अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा दायर किए गए मानहानि मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज अमृतसर की माननीय अदालत में पेश हुए। बताया जा रहा हैकि अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 जुलाई 2024 को होगी। कोर्ट से बाहर आकर मीडिया से बात करते हुए आप नेता संज सिंह ने कहा कि आज वह माननीय अदालत में कोर्ट में केस के सिलसिल में पहुंचे, लेकिन बिक्रम सिंह मजीठिया सुनवाई के दौरान कोर्ट नहीं पहुंचे। वहीं अग्निवीर योजना को लेकर सजंय सिंह ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि यह भारती सेना को ठेेके पर रखने वाला काम है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के सासंद इस योजना को सही मानते है तो वह यह बताए कि वह अपने बच्चों को इस योजना में भर्ती करवाया है या नहीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में होने वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस के साथ गठबंधन किए जाने के मामले पर कहा कि इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आने के बाद ही फैसला लेंगे। वहीं बिक्रम सिंह मजीठिया के बयान पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहा कि मजीठिया को अब आम आदमी पार्टी की टेंशन छोड़कर अकाली दल पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। संजय सिंह ने कहा क्योंकि अकाली दल के कई नेता अकाली दल छोड़कर दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं। अमृतपाल की शपथ पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो संसद की प्रक्रिया है उन्होंने उसी प्रक्रिया के जरिए अमृतपाल सिंह से शपथ दिलवाई है।
  • Punjab : चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    9 मोबाइल, सोने के गहने बरामद

     तरनतारन : थाना चोहला साहिब की पुलिस ने इलाके में चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजन(19),  धरमिंदर सिंह(29) और गगनदीप सिंह निवासी रानी व्लाह के तौर पर हुई है। आरोपियों से  9 मोबाइल, 8 तोले सोने के जेवर सहित चोरी का अन्य सामान भी बरामद किया है। एसएसपी अश्वनी कपूर ने बताया कि इलाके में चोरी की घटनाओं की सूचना के बाद नाकेबंदी की गई थी।

    इसी दौरान सूचना मिली कि गांव रानी व्लाह में रहने वाला अपने साथियों के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। वह अपने घर में साथियों के साथ किसी अन्य घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसी सूचना के आधार पर गगनदीप सिंह के घर पर पुलिस टीम बनाकर छापेमारी की गई।

    जहां से गगनदीप और उसके उक्त दो साथी काबू किए गए। जिनसे पूछताछ पर उनकी निशानदही से चोरी का सामान बरामद हुआ। गिरोह के सदस्य चोरी किए गए सामान को किन लोगों को बेचता था और अब तक कहां-कहां चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, इस बारे में उनसे पूछताछ की जा रही है।

  • Jalandhar: लाखों की फिरौती मांगने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar: लाखों की फिरौती मांगने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: एसएसपी अंकुर गुप्ता के दिशा निर्देशों पर पुलिस ने 50 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, कुछ दिन पहले पीड़ित ने पुलिस को 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले की शिकायत दी थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जल्द प्रेस वार्ता के जरिए खुलासा कर सकती है।