Blog

  • जालंधरः आप पार्टी को बड़ा झटका, इकलौते सासंद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल भाजपा में हुए शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर हलचल तेज हो गई है। बीते दिन भाजपा ने 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस सासंद रवनीत बिट्टू को भाजपा में शामिल कर सभी को चौंका दिया था। वहीं आज भाजपा ने आप पार्टी को बड़ा झटका दिया है। भाजपा ने आप पार्टी के इकलौते सासंद सुशील रिंकू और वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल को पार्टी में शामिल करके लगातार दूसरे दिन विपक्ष को बड़ा झटका दिया है।

    आप सासंद सुशील रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद दोनों नेता दिल्ली में भाजपा कार्यालय में सीनियर नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए है। दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल करने के बाद भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि दिल्ली में सबसे बड़ी समस्या कूड़े के पहाड़ की है। ऐसी ही समस्या जालंधर में भी कूड़े के पहाड़ों की है। यही वादा कर रिंकू को आप में शामिल किया गया था। मगर ना तो जालंधर में ऐसा कुछ हो पाया और ना ही दिल्ली में है। बता दें कि दोनों नेताओं के भाजपा में जाने की अफवाहें काफी दिनों से चल रही थी। लेकिन तब सांसद रिकूं ने स्पष्ट किया था कि आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी और वह कहीं नहीं जा रहे।

    इसी तरह अंगुराल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा था कि ये सभी बातें निराधार हैं। रिंकू पिछले साल जालंधर उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे। वह लोकसभा में आप के एकमात्र सांसद हैं। रिंकू पहले कांग्रेस में थे। 27 अप्रैल, 2023 को वे आप में शामिल हो गए थे और एक दिन बाद उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से आप का उम्मीदवार घोषित किया गया था। सूत्रों के अनुसार, भाजपा में शामिल होने के बाद रिंकू के अब भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।

  • जालंधरः आप पार्टी को बड़ा झटका, विधायक शीतल अंगुराल ने दिया इस्तीफा

    जालंधर, ENS: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे है। पार्टी के नेताओं का दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला तेज हो गया। वहीं अब आप पार्टी को विधायक शीतल अंगुराल ने बड़ा झटका दे दिया है। शीतल अंगुराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि शीतल अंगुराल ने पोस्ट कर दी है। वहीं बताया जा रहा है कि आप सांसद सुशील रिंकू भी भाजपा में कुछ देर में शामिल हो सकते है। दोनों नेताओं के भाजपा में जाने की अफवाहें काफी दिनों से चल रही थी।

    लेकिन तब सांसद रिकूं ने स्पष्ट किया था कि आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी और वह कहीं नहीं जा रहे। इसी तरह अंगुराल ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा था कि ये सभी बातें निराधार हैं। रिंकू पिछले साल जालंधर उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे। वह लोकसभा में आप के एकमात्र सांसद हैं। रिंकू पहले कांग्रेस में थे। 27 अप्रैल, 2023 को वे आप में शामिल हो गए थे और एक दिन बाद उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से आप का उम्मीदवार घोषित किया गया था। सूत्रों के अनुसार, भाजपा में शामिल होने के बाद रिंकू के अब भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।

  • पंजाब : टैंकर और मोटरसाइकिल में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    अमृतसर : हरिपुरा इलाके में एक तेज रफ्तार दूध टैंकर ने मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों को टक्कर मार दी। जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दूध का टैंकर काफी तेज गति से आ रहा था।

    जैसे ही टैंकर फ्लाईओवर से नीचे उतरा तो ब्रेक नहीं लगा और मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों से जा टकराया।  जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    वहीं इस मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि टैंकर के ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि टैंकर का कंप्रेसर लीक होने के कारण ब्रेक फेल हो गया। 

    जिसके कारण वह ब्रेक नहीं लगा सका। टैंकर ज्यादा तेज गति में होने के कारण वह हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः सासंद बिट्टू के भाजपा में शामिल होने पर भड़के पूर्व मंत्री आशू, देखें वीडियो

    लुधियानाः कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू की भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने बिट्टू पर जमकर भड़ास निकाली है। वहीं लुधियाना से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू भी बिट्टू की एंट्री पर खूब भड़के। आशू ने कहा कि रवनीत एक कमजोर नेता साबित हुए हैं। भाजपा में शामिल होने से करीब आधा घंटा पहले ही बिट्टू कांग्रेस और वर्करों की मीटिंग की बात कर रहे थे। अचानक से समाचार मिला कि वह भाजपा में शामिल हो गए।

    बिट्टू भाजपा में जाने से कांग्रेस के वर्कर और नेता खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं, लेकिन अब जिला कांग्रेस पहले से अधिक मजबूत होगी। बिट्टू ने अपना किरदार निभाकर साबित कर दिया है कि वह एक कमजोर नेता कांग्रेस में साबित हुए हैं। कांग्रेसी वर्करों का अब एक ही नारा है कि बिट्टू को सबक सिखाना है।बिट्टू को ये बात समझ लेनी चाहिए कि कांग्रेस उनके कारण नहीं है, बल्कि वह कांग्रेस के कारण थे। स्व. बेअंत सिंह ने कांग्रेस और पंजाब के लिए जान तक दे दी, लेकिन आज बिट्टू ने भाजपा का दामन थामकर अपने कांग्रेसी परिवार से भी धोखा किया है। आशू ने कहा कि जिस समय बिट्टू भाजपा में शामिल हुए, उस समय उन्हीं के भाई तेज प्रकाश कोटली और गुरकिरत सिंह कोटली कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग में शामिल थे।

    आशू ने कहा कि आज राजनीति संघर्ष की न होकर सहूलियत की रह गई है। जब पार्टी में संघर्ष की बात आती है तो बिट्टू जैसे नेता सहूलियत का रास्ता खोजते हैं। आशू ने कहा कि बिट्टू के खिलाफ किसी कांग्रेसी ने टिकट तक हाईकमान से नहीं मांगी। अकेले बिट्टू का नाम ही टिकट के लिए गया था। बिट्टू को यदि टिकट मिलती तो सभी उनका साथ देते। आशू ने कहा कि बिट्टू अच्छे दोस्त हैं, अब आगे रिश्ता उन्होंने कैसे निभाना है ये उन्हीं को पता होगा। अब पार्टी हाईकमान जिस प्रत्याशी को टिकट देंगे, उसका पूरी कांग्रेस साथ देगी। आशू ने कहा कि यदि बिट्टू के सामने चुनाव लड़ना पड़ा तो वह डटकर चुनाव लड़ेंगे।

  • जालंधरः आप पार्टी के 2 बड़े नेता आज भाजपा में हो रहे शामिल

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीति पार्टियों का जोड़तोड़ का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं सूत्रों के अनुसार आज शाम 4 बजे आप पार्टी के दो बड़े दिल्ली में भाजपा में शामिल हो रहे है। वहीं पार्टी के दोनों नेताओं के भाजपा में जाने से पहले आप पार्टी में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि बीते दिन भाजपा ने अकाली दल से गठबंधन ना करने का ऐलान किया है। वहीं उन्होंने पंजाब में 13 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जिसके बाद देर शाम कांग्रेस सासंद रवनीत सिंह बिट्टू को भाजपा में शामिल करके पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। 

  • पंजाब : बाइक सवार लुटेरों ने नाबालिग से लूटी एक्टिवा, देखें वीडियो

    बटाला : पंजाब में लूट और चोरी की वारदातें आए दिन सामने आती रहती है। चोर और लुटेरों बेखौफ होकर लूट की वारदातों को अंजाम देते है। लुटेरों के अब तो दिन दिहाड़े ही लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला बटाला से सामने है। जहां लुटेरों ने पिस्तौल के बल लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सागरपुरे इलाके में 3 अज्ञात लोगों ने पिस्तौल के बल पर 8वीं कक्षा के छात्र से एक्टिवा छीनकर फरार हो गए।

    लूट का शिकार हुए बच्चे ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने घर से एक्टिवा पर सामान लेने गया था, रास्ते में 3 लोग मोटरसाइकिल पर आए और मुझ पर पिस्तौल तान दी और एक्टिवा से उतरने को कहा। जिसके बाद मैं एक्टिवा से उतर गया और वे मेरी एक्टिवा लेकर भाग गए। हो गया, मैंने उनकी मोटरसाइकिल का नंबर भी नोट कर लिया।

    जब इस संबंध में पुलिस अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि एक्टिवा लूट का मामला सामने आया है। जब पुलिस अधिकारी से पूछा कि लुटेरों के पास हथियार था, तो उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही पता लगेगा कि लुटेरों के पास हथियार था या नही। उन्होंने कहा कि लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः कार और मिनी बस की टक्कर में कई घायल,देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जीरा मल्लांवाला रोड पर कार और मिनी बस की टक्कर की होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक मिनी बस मलावलां से जीरा आ रही थी कि गांव बोटियांवाला के पास बस की कमानी टूट गई। इसी दौरान सामने आ रही हुंडई कार से टक्कर होकर बस पलट गई। इस मौके पर कार में सवार गुरप्रीत सिंह पुत्र जियोन सिंह फत्तेवाला और मां सुरजीत कौर पत्नी प्रीतम सिंह घायल हो गए।

    इस टक्कर के दौरान गुरप्रीत सिंह की टांगें कार में फंस गईं, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। 108 एंबुलेंस घायलों को सिविल अस्पताल जीरा ले आई, जहां गुरप्रीत सिंह की गंभीर हालत के कारण उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य बस में सवार घायल जगीर कौर पत्नी सरवन सिंह दौलतपुरा, दर्शन सिंह बस्ती माछिया की हालत खतरे से बाहर है।

  • जालंधरः फिर सुर्खियों में आया Kulhad Pizza Couple, लोग कर रहे ट्रोल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मशूहर Kulhad Pizza Couple आए दिन सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहते है। हाल ही में प्राइवेट वीडियो के वायरल होने को लेकर वह काफी सुर्खियों में रहे थे। वहीं अब होली के पर्व पर वह फिर से सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, दोनों छत पर होली के पर्व का आनंद ले रहे थे, जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल की है। वहीं इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों फिर से सुर्खियों में आ गए है।

    इस वीडियों में लोग दोनों को जमकर ट्रोल कर रहे है। लगता है कि लोग दोनों की प्राइवेट वीडियो के वायरल होने की बात भूल नहीं पा रहे है। जिसके चलते वह उस वीडियो को लेकर दोनों को भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे है। बता दें कि प्राइवेट वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों Kulhad Pizza Couple काफी परेशान रहे थे। इस दौरान उन्होंने पहले तो उक्त वीडियो को एआई वर्जन बताया था। जिसके बाद सहज ने खुद उक्त वीडियो के बारे में खुलासा किया था। 

  • पंजाब : जहरीली शराब पीने के मामले में हुई मौतों के बाद एक्शन में आई पुलिस, देखें वीडियो

    बठिंडा: संगरूर में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद बठिंडा में आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन ने बस्तियों में जाकर लोगों को जहरीली शराब न पीने के लिए जागरूक किया।

    एक्साइज विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने धोबी ना बस्ती में पहुंच कर लोगों को बताया कि जहरीली शराब पीने से संगरूर में कई परिवारों की मौत हो गई है।

    उन्होंने कहा कि अगर किसी ने शराब पीनी है तो वह लाइसेंसीशुदा जगह से ही शराब लेकर पिए। अवैध रूप से बेची जा रही शराब के खिलाफ लोगों को पर्चे भी बांटे गए। जिसमें लिखा है कि जिंदगी चुनें, मौत नहीं।

  • लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची की जारी, देखें लिस्ट

    देहरादून: उत्‍तराखंड लोक सभा चुनावों के लिए भाजपा ने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सहित 40 दिग्‍गजों के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि उत्‍तराखंड में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को लोक सभा चुनाव के अंतर्गत मतदान होना है। जिसके बाद चार जून को मतगणना होगी। बता दें कि इन दिनों चुनाव नामांकन का दौर जारी है। इसी को ध्‍यान में रखते हुए भाजपा ने उत्‍तराखंड के लिए अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और पुष्‍कर सिंह धामी, हेमा मालिनी सहित कई बड़े नाम शामिल हैं।