Blog

  • पंजाब : पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : मोहकमपुरा थाने की पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर जान से मारने की नियत से पगड़ी और केसा का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह मुख्य अधिकारी पुलिस थाना मोहकमपुरा द्वारा उक्त प्रकरण में मुख्य 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि यह मामला सिमरनजीत सिंह निवासी हनो. 1237 गली नंबर 3 करतार नगर छेहरटा पुलिस स्टेशन छेहरटा जिला अमृतसर ने बताया कि 6 मार्च 2024 को वह अपने मामा साहिब सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी न्यू अमृतसर की शादी की रिसेप्शन पार्टी में अपने दोस्त मोहित निवासी कनाडा के साथ एएस फार्म बटाला रोड अमृतसर गए थे।

    उन्होंने आरोप लगाया कि इस पार्टी में विक्रम शर्मा और सागर उर्फ ​​लव काहेर पुत्र लती निवासी छेहरटा भी मौजूद थे। लव कहेर उनके सामने सोशल मीडिया पर विक्रम शर्मा के खिलाफ वीडियो डालने की बात कर रहे थे। सिमरनजीत सिंह करीब रात 12 बजे अपने चाचा के बेटे साहिब सिंह के साथ रिसॉर्ट से कार पार्क करने जा रहा था, तभी लव कहेर ने अपने दोस्तों विपन कुमार उर्फ ​​लाटी, शिवा कहेर, गोरव कहेर निवासी छेहरटा, काका किर्च और 7/8 व्यक्ति एक साथ उनके पास आ गए। शिव कहेर और सागर कहेर, लव ने उसके मामा के लड़के साहिब सिंह की पगड़ी उतार दी और सागर कहेर ने साहिब सिंह के सिर पर मुक्का मारा और जान से मारने की नियत से साहिब सिंह को हाथ से पीट कर अधमरा कर फेंक कर ललकारे मारते हुए हथियारों के साथ इनोवा और एसयूवी कार में बैठकर फरार हो गए।

    साहिब सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पहले गुरु नानक देव अस्पताल और फिर फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल एएसआर में रेफर किया गया। दोषियों ने एक साजिश के तहत उस पर और उसके मामा के लड़के साहिब सिंह पर जान से मारने की नियत से हमला किया तथा उसकी पगड़ी व केसा का अपमान किया तथा धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। थाना मोहकमपुरा पुलिस ने 307,295,148,149 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इन्हें माननीय अदालत में पेश किया जाएगा और इनका रिमांड हासिल किया जाएगा। वहीं इसके अन्य साथियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Canada में Hardeep Nijjar की हत्या का वीडियो आई सामने, 2 गाड़ियों में थे हमलावार, देखें वीडियो

    ओटावाः भारत द्वारा नामित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का एक वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें निज्जर को हथियारबंद लोगों द्वारा गोली मारते हुए दिखाया गया है। कनाडा स्थिति सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे ‘कॉन्ट्रैक्ट किलिंग’ बताया गया है। निज्जर को 18 जून, 2023 की शाम को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे से बाहर निकलते ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसे 2020 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा आतंकवादी नामित किया गया था।

    सीबीसी न्यूज के अनुसार, वीडियो ‘द फिफ्थ एस्टेट’ द्वारा प्राप्त किया गया है और एक से अधिक स्रोतों द्वारा स्वतंत्र रूप से वेरीफाई भी किया गया है। इस हमले में छह लोग और दो वाहन शामिल थे। गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के अध्यक्ष की स्पष्ट लक्षित हत्या के कारण कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया कि हत्या में भारत सरकार का हाथ था। इस दावे का भारत की ओर से खंडन किया गया और इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों में गिरावट आ गई। वीडियो में निज्जर को अपने ग्रे डॉज राम पिकअप ट्रक में गुरुद्वारे की पार्किंग से निकलते हुए दिखाया गया है। जैसे ही वह बाहर निकले, एक सफेद सेडान उसके सामने आई, जिससे उसका ट्रक रुक जाता है। इसके बाद दो लोग दौड़ते हैं और निज्जर को गोली मारकर भाग जाते हैं। दो गवाह, जो घटना के समय पास के एक मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे, उन्होंने खुलासा किया कि गोली की आवाज सुनकर वे घटनास्थल की ओर भागे और आरोपियों का पीछा करने की कोशिश भी की।

    समाचार एजेंसी  के मुताबिक, एक गवाह भूपिंदरजीत सिंह सिद्धू ने ‘द फिफ्थ एस्टेट’ को बताया, “हमने उन दो लोगों को भागते हुए देखा। हम उस ओर भागने लगे, जिधर से आवाज आई थी।” सिद्धू ने अपने दोस्त मलकीत सिंह से कहा कि वह पैदल चल रहे दो लोगों का पीछा करे, जबकि वह निज्जर की मदद करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, “मैंने उसकी छाती को दबाने की कोशिश की और उसे हिलाने की कोशिश की, ताकि देख सके कि वह सांस ले रहा है या नहीं, लेकिन वह पूरी तरह से बेहोश था और सांस नहीं ले पा रहा था।” मलकीत सिंह ने कहा कि उन्होंने उन दोनों लोगों का तब तक पीछा किया, जब तक वे टोयोटा कैमरी में नहीं चढ़ गए। सिंह ने कहा, “गली के पास से एक कार आई और वे दोनों उसमें सवार हो गए। उस कार में तीन अन्य लोग बैठे थे।”

    वहीं, दूसरी ओर लगभग नौ महीने बाद भी रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने अभी तक निज्जर की हत्या के संबंध में संदिग्धों का नाम नहीं लिया है या गिरफ्तारी नहीं की है। निज्जर की हत्या ने भारत और कनाडा के बीच एक बड़े राजनयिक विवाद को भी जन्म दिया। पिछले साल सितंबर में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की धरती पर निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने के आरोप लगाए थे। हालांकि, भारत ने आरोपों को बेतुका और प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया था। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, कनाडा इस हत्या पर अपने दावे को साबित करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं कर पाया है।

  • हॉस्टल का खाना खाने के बाद 200 छात्रों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में एक हॉस्टल का खाना खाने से करीब 200 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई है। सभी बीमार छात्रों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार सभी छात्र फूड पॉइजनिंग की वजह से बीमार पड़े हैं। पुलिस फिलहाल इस मामले में अपनी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार अभी तक की जांच में पता चला है कि नॉलेज पार्क के थाना क्षेत्र के आर्यन रेजीडेंसी और लॉयड के हॉस्टल में रह रहे छात्रों की तबीयत बिगड़ी है। छात्रों का आरोप है कि उन्हें हॉस्टल की तरफ से खराब खाना परोसा गया है।

    पीड़ित छात्रों ने हॉस्टल संचालक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कोतवाली नॉलेज पार्क पुलिस का कहना है कि, मामला उनकी संज्ञान में है, 8 मार्च की शाम छात्रों को ऐसा खाना परोसा गया था। जिससे छात्रों को पेट खराब हो गया। इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद सभी पीड़ित छात्रों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी छात्र खतरे से बाहर हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।

  • सरकार का खालिस्तानी समर्थकों पर बड़ा एक्शन, 300 खातों सहित करोड़ों रुपए जब्त

    नई दिल्लीः ब्रिटेन की ऋषि सुनक सरकार ने भारत विरोधी खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। खालिस्तानी फंडिंग नेटवर्क की कमर तोड़ने के लिए बनाई गई स्पेशल टास्क फोर्स ने खालिस्तान समर्थकों के 300 से ज्यादा बैंक खाते जब्त कर करोड़ों रुपये की रकम जब्त की है। टास्क फोर्स ने इन सभी बैंक खातों से कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में संदिग्ध लेनदेन का पता लगाया था। सूत्रों के मुताबिक खालिस्तान समर्थक सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के खाते से 20 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। एसएफजे ने यह रकम स्कॉटलैंड में खालिस्तान के समर्थन में जनमत संग्रह के लिए जमा की थी।

    अमेरिकी नेटवर्क का खुलासा करने के लिए एफबीआई से संपर्क पर नजर रखी जा रही है। टास्क फोर्स ने अमेरिका में खालिस्तान समर्थकों के नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच एजेंसी एफबीआई से भी संपर्क किया है। टास्क फोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि भारत में प्रतिबंधित संगठनों के अमेरिका स्थित नेताओं की फंडिंग रोकने के लिए एक टीम अगले महीने अमेरिका जाएगी। बैंक खातों को जब्त करने की प्रक्रिया तेज होने पर हवाला के जरिये फंडिंग की आशंका है।

    सूत्रों के मुताबिक पिछले साल बनी ब्रिटिश टास्क फोर्स की निगरानी सूची में 5 हजार से ज्यादा बैंक खाते हैं। टास्क फोर्स ने इन खातों को दो प्रकार में बांटा है। पहला, सीधे तौर पर घोषित खालिस्तान नेताओं से जुड़े खाते हैं और दूसरा, खालिस्तान समर्थकों से जुड़े खाते है। अगर बैंक खाते से एक बार में 50 हजार रुपये से ज्यादा का ट्रांजैक्शन होता है तो डिटेल निकाली जाती है।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसाः वीडियो देखते समय मोबाइल की फटी बैटरी, 3 वर्षीय बच्ची झुलसी

    गुरदासपुर: गांव हरदोबथवाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां वीडियो देखते समय 3 साल की बच्ची के हाथ में मोबाइल की बैटरी फट गई। इस घटना में बच्ची झुलस गई। बच्ची की पहचान डिवियन के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित मां सपना ने बताया कि उसकी बेटी टच फोन पर वीडियो देख रही थी। इस दौरान अचानक मोबाइल की बैटरी फट गई। हादसे में लड़की के पैर जल गए। जिसे उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं डॉक्टर के अनुसार बच्ची का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है।

  • मां के सामने कारोबारी बेटे की गोलियां मारकर हत्या, गोल्डी बराड़ गैंग ने ली जिम्मेदारी, CCTV में दिखा मंजर

    रोहतक : गुरुग्राम के स्क्रैप कारोबारी सचिन गोदा का रोहतक के लखन माजरा के होटल में 29 फरवरी को मर्डर कर दिया गया था। उन्हें गोलियां मारकर हत्या की थी। गोल्डी बराड़ गैंग ने सोशल मीडिया पर सचिन के मर्डर की जिम्मेदारी ली थी। रोहित गोदारा नामक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हत्या करने की बात कबूली थी। अब गुरुग्राम स्क्रैप व्यापारी सचिन के मर्डर का सीसीटीवी सामने आया है। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि सचिन अपनी काली गाड़ी की तरफ बढ़ रहे हैं।

    इसी दौरान हमलावार सफेद गाड़ी में सवार होकर आते हैं। इसके बाद जैसे ही सचिन गाड़ी में बैठते हैं, हमलावर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला देते हैं। ये देखकर सचिन की मां भी बदमाशों की तरफ भागती है और चिल्लाती हैं। यही नहीं 2छोटे-छोटे बच्चों को भी सीसीटीवी में देखा जा सकता है, जो सचिन के बच्चे हैं। उनको बचाने के लिए होटल के अंदर ले जाया जाता है। वहीं हमलावर पुलिस सुरक्षा को ठेंगा दिखाकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। इस घटना के गैंगवार से जुड़ते ही पुलिस ने भी चुप्पी साथ ली थी।

    पुलिस की ओर से मर्डर के इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। बता दें कि गुरुग्राम के रहने वाले स्क्रैप व्यापारी सचिन गोदा 29 फरवरी को अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित संगरूर जा रहे थे। इस दौरान सचिन गोदा रात करीब 11 बजे रोहतक के लखनमाजरा के होटल में खाने के लिए रुके थे। खाना खाने के बाद वह गाड़ी में बैठे। इसी दौरान कार में सवार होकर आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी थी।

  • ‘Bigg Boss OTT’ विनर Elvish Yadav पर FIR दर्ज

    गुरुग्रामः ‘बिग बॉस ओटीटी’ विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई हैं। बिग बॉस के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम में FIR दर्ज की गई है। यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर 53 थाने में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वह कथित तौर पर एक व्यक्ति की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

    जानकारी के मुताबिक एल्विश यादव जिस शख्स को पीटते नजर आ रहे हैं, वो सोशल मीडिया पर Maxtern नाम से मशहूर यूट्यूबर सागर ठाकुर हैं। एल्विश ने सागर ठाकुर को गुरुग्राम मिलने के लिए बुलाया था, जिसके बाद उसके साथ मारपीट करने का वीडियो सामने आया।  वीडियो में साफ तौर से दिख रहा है कि एल्विश यादव कुछ साथियों के साथ Maxtern नाम से मशहूर यूट्यूबर को पीट रहे हैं। पीड़ित यूट्यूबर की शिकायत के बाद एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम थाने में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि इससे पहले पिछले साल भी एल्विश के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। उनका नाम एक रेव पार्टी में सामने आया था, जहां कथित तौर पर सांप और उसके जहर से संबंधित मामले में उनपर आरोप लगाए गए थे।

    उधर, Maxtern नाम से फेमस यूट्यूबर सागर ठाकुर ने आरोप लगाया है कि उन बेरहमी से हमला किया गया और मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि एल्विश यादव ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। सागर ठाकुर ने बताया कि सारे सबूत इंटरनेट पर उपलब्ध है लेकिन, जब मैं एफआईआर दर्ज करने के लिए पुलिस स्टेशन गया तो SHO ने इसे आईपीसी 147, 149, 323 और 506 के तहत दर्ज किया। दुर्भाग्य से ये जमानती धाराएं हैं और हत्या के प्रयास के स्पष्ट सबूत के बावजूद कोई गैर-जमानती धाराएं नहीं लगाई गई हैं।

    यूट्यूबर सागर ठाकुर ने गुरुग्राम पुलिस, डीसी गुरुग्राम, हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को टैग करते हुए लिखा है कि एल्विश के खिलाफ हत्या के प्रयास के लिए गैर जमानती धारा के साथ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। अगर भविष्य में मेरे साथ कुछ भी दुर्भाग्यपूर्ण होता है, तो एल्विश यादव को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। जानकारी के मुताबिक यूट्यूबर सागर ठाकुर ने यूट्यूबर एल्विश यादव और उसके फैंस को टारगेट करते हुए सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट्स शेयर किए थे। कुछ ट्वीट्स में सागर ठाकुर ने एल्विश यादव और मुनव्वर फारूकी की एक क्रिकेट मैच के दौरान खींची तस्वीर को शेयर किया था। जिसके बाद एल्विश यादव नाराज हो गया और सागर ठाकुर को मिलने के बहाने उसके साथ मारपीट की।

  • पंजाब : चोर ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें CCTV

    श्री मुक्तसर साहिब : अबोहर रोड स्थित बाबा क्षेत्रपाल मंदिर को एक चोर ने निशाना बनाया है। चोर इस मंदिर का सारा खजाना उड़ा ले गया। इस संबंध में मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को रिपोर्ट दी गई है। आयोजकों के मुताबिक गत रात जब पंडित जी मंदिर में ताला लगाकर चले गए तो रात करीब 2 बजे चोर वारदात को अंजाम दिया।

    चोर ने मंदिर के गेट की ग्रिल तोड़ दी और मंदिर की मुख्य गोलक का ताला तोड़ कर नकदी ले गया। यह घटना मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें एक चोर मंदिर का ताला तोड़कर चोरी करते हुए नजर आ रहा है। मंदिर प्रबंधन का कहना है कि करीब 2 महीने पहले भी मंदिर में चोरी की घटना हुई थी।

    पुलिस को शिकायत भी दी गई थी, लेकिन चोर पकड़े नहीं गए। अब एक बार फिर मंदिर में चोरी हो गई है। इस घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है। इस संबंध में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है।

  • जालंधरः कलसी फ्रोस्ट इंजीनियरिंग की दुकान में लगी आग

    जालंधर, ENS: कलसी फ्रोस्ट इंजीनियरिंग की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दुकान मालिक दुकान बंद करके घर जा रहा था। इस दौरान दुकान में आग लग गई। पीड़ित ने तेजिंदर कलसी ने बताया कि वह अलावपुर का रहने वाला है। इस दौरान देर रात वह दुकान बंद करके कानपुर के पास पहुंचा तो उन्हें साथ के दुकानदारों का फोन आया कि उनकी दुकान में आग लग गई है। जिसके बाद वह तुरंत वापिस घटना स्थल पर पहुंचे और आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी।

    बताया जा रहा है कि अचानक दुकान में आग लग गई। इस दौरान अन्य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दुकान के अंदर पड़े सामान जल कर राख हो गया। हालांकि दुकानदार का कहना हैकि उन्हें नहीं पता कि दुकान में आग कैसे लगी है। उन्होंने कहा कि उनका रेफ्रिजरेटर फ्रिज व वाटर कूलर बनाने का काम है। पीड़ित ने कहा कि उनके फ्रिज के अंदर लगे सिलेंडर सभी ठीक हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

  • आज भाजपा की मीटिंग के बाद दूसरी लिस्ट में चंडीगढ़ की सीट पर हो सकता है नाम फाइनल

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टियों द्वारा उम्मीदवारों के नामों पर मोहर लगनी शुरू हो गई है। हालांकि भाजपा ने जहां 195 उम्मीदवारों की सूचि जारी की है, वहीं कांग्रेस ने बीते दिन 39 उम्मीदवारों की सूचि जारी कर दी है। वहीं टिकट वितरण शुरू होने के बाद से ही लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा की अगली सूची में चंडीगढ़ का नाम शामिल होने की पूरी संभावना है। इसको देखते हुए दोनों दलों से टिकट के दावेदारों की धड़कनें भी बढ़ रही हैं।

    वहीं हरियाणा के भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लग सकती है। भाजपा की दूसरी सूची पर शनिवार को दिल्ली में अहम बैठक हो रही है। यह माना जा रहा है कि इसमें चंडीगढ़ की सीट पर नाम फाइनल हो जाएगा। बुधवार को दिल्ली में राज्यों और यूटी के प्रदेश अध्यक्षों से फीडबैक लिया जा चुका है।

    चंडीगढ़ से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने हाईकमान के सामने स्थानीय स्तर की रिपोर्ट प्रेजेंटेशन से पेश कर दी है। इसमें उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से प्रत्याशी पर ली गई राय को भी हाई कमान के सामने रखा। पदाधिकारियों संभावित प्रत्याशियों पर राय अध्यक्ष को बताई थी। अब हाईकमान इस राय को देखते हुए अपने स्तर पर टिकट लोकसभा चुनाव के लिए नाम फाइनल कर उसे सूची में शामिल करेगा।